Saturday, 07 Nov 2026 | 05:54 PM

Trending :

गुना में साइड नहीं मिली तो बारात पर चढ़ाया ट्रैक्टर:दूल्हे ने कूदकर बचाई जान, म्याना में मची भगदड़; आरोपी गिरफ्तार

गुना के म्याना कस्बे में शनिवार रात साइड नहीं मिलने से नाराज एक ट्रैक्टर चालक ने गुस्से में आकर नाचते-गाते बारातियों की भीड़ पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश कर दी। इस दौरान दूल्हे ने बग्गी से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि मौके पर भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार ग्राम चतराई से धाकड़ समाज की बारात शनिवार रात करीब 11 बजे म्याना पहुंची थी। बारात गाजे-बाजे के साथ सदर बाजार से म्याना चौराहे की ओर बढ़ रही थी, तभी म्याना निवासी अंकित भदौरिया ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंच गया। बारात की भीड़ के कारण ट्रैक्टर को रास्ता नहीं मिल पा रहा था। कुछ देर इंतजार के बाद आरोपी चालक अंकित भदौरिया ने आपा खो दिया और बारातियों से अभद्रता करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। भीड़ पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मची भगदड़ गुस्से में चालक ने ट्रैक्टर को सीधे बारात की भीड़ की ओर दौड़ा दिया। बग्गी के पास ट्रैक्टर आता देख दूल्हे भूपेंद्र धाकड़ ने तुरंत कूदकर जान बचाई। अन्य बारातियों ने भी भागकर खुद को सुरक्षित किया। आरोप है कि जब बारातियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद बाराती म्याना थाने पहुंचे। फरियादी बलवीर सिंह धाकड़ की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो भी पुलिस के पास है। टीआई बोले-शिकायत के बाद FIR म्याना थाना प्रभारी TI ब्रजमोहन भदौरिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी पर धारा 281, 296 (ए), 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना से संबंधित वायरल वीडियो भी पुलिस के पास उपलब्ध है। आरोपी अंकित भदौरिया को पकड़ लिया गया है और उसका ट्रैक्टर जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
BJP Wins 128 Seats With Less Than 30k Margin in Bengal

May 6, 2026/
2:19 am

नई दिल्ली25 मिनट पहले कॉपी लिंक ममता बनर्जी से मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव...

'भारत भाग्य विधाता’ में आतंक नहीं, नर्सों का साहस दिखाया:मनोज तापड़िया बोले- स्क्रिप्ट सुनते ही कंगना ने हामी भरी; विज्ञापन का सफर छोड़ बनाई फिल्म

June 19, 2026/
6:39 pm

विज्ञापन जगत में 27 साल का लंबा सफर तय करने के बाद निर्देशक मनोज तापड़िया ने फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’...

अमेरिका ने वेनेजुएला का हाईली एनरिच्ड यूरेनियम निकाला:13.5 किलो न्यूक्लियर मटेरियल वॉशिंगटन लाया गया, अब इसे अमेरिका खुद प्रोसेस करेगा

May 9, 2026/
2:11 pm

अमेरिका ने वेनेजुएला से 13.5 किलो हाईली एनरिच्ड यूरेनियम हटाया है। यह यूरेनियम कई साल से वहां के एक पुराने...

Vande Mataram Not Mandatory for Public Events

March 25, 2026/
1:01 pm

नई दिल्ली14 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाने के संबंध में MHA...

केरल चुनाव 2026: 'केरल में त्रिकोणीय हो सकता है मुकाबला', सीपीआई नेता का विश्वासनामा, बीजेपी को लेकर कर दी ये भविष्यवाणी

March 22, 2026/
4:45 pm

इस बार केरल में विधानसभा चुनाव के दौरान त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। सी. सर्वेक्षण नेता हन्नान मोल्लाह...

मुंबई में तरबूज खाने से पति-पत्नी, दो बेटियों की मौत:फूड पॉइजनिंग की आशंका; घर पर मेहमानों के साथ बिरयानी खाई, फिर फल खाए थे

April 27, 2026/
7:45 pm

मुंबई के जे.जे. मार्ग इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की तरबूज खाने से मौत हो गई। मृतकों...

ट्रम्प ने कनाडा पर 50% टैरिफ लगाया:तीन दिन की बातचीत बेनतीजा; पीएम कार्नी बोले- US ने आखिरी समय शर्तें बदली

August 22, 2026/
9:59 am

अमेरिका और कनाडा के बीच 3 दिन तक चली ट्रेड डील की बातचीत नाकाम रही। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

‘भूत बंगला’ के इवेंट में प्रियदर्शन-परेश रावल गिरते-गिरते बचे:अक्षय कुमार कहा- टीम के साथ ऐसे छोटे-मोटे हॉरर मोमेंट्स चलते रहते हैं

April 6, 2026/
6:51 pm

मुंबई में आज अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट काफी चर्चा में रहा। इवेंट के...

बिड़ला बने वोडाफोन-आइडिया के चेयरमैन:सरकार ने AGR बकाया 27% कम किया; अब ₹64,046 करोड़ देना होगा

May 5, 2026/
10:58 pm

वोडाफोन-आइडिया (Vi) के बोर्ड ने कुमार मंगलम बिड़ला को कंपनी का नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया है। कंपनी ने 5 मई...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गुना में साइड नहीं मिली तो बारात पर चढ़ाया ट्रैक्टर:दूल्हे ने कूदकर बचाई जान, म्याना में मची भगदड़; आरोपी गिरफ्तार

गुना में साइड नहीं मिली तो बारात पर चढ़ाया ट्रैक्टर:दूल्हे ने कूदकर बचाई जान, म्याना में मची भगदड़; आरोपी गिरफ्तार

गुना के म्याना कस्बे में शनिवार रात साइड नहीं मिलने से नाराज एक ट्रैक्टर चालक ने गुस्से में आकर नाचते-गाते बारातियों की भीड़ पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश कर दी। इस दौरान दूल्हे ने बग्गी से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि मौके पर भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार ग्राम चतराई से धाकड़ समाज की बारात शनिवार रात करीब 11 बजे म्याना पहुंची थी। बारात गाजे-बाजे के साथ सदर बाजार से म्याना चौराहे की ओर बढ़ रही थी, तभी म्याना निवासी अंकित भदौरिया ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंच गया। बारात की भीड़ के कारण ट्रैक्टर को रास्ता नहीं मिल पा रहा था। कुछ देर इंतजार के बाद आरोपी चालक अंकित भदौरिया ने आपा खो दिया और बारातियों से अभद्रता करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। भीड़ पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मची भगदड़ गुस्से में चालक ने ट्रैक्टर को सीधे बारात की भीड़ की ओर दौड़ा दिया। बग्गी के पास ट्रैक्टर आता देख दूल्हे भूपेंद्र धाकड़ ने तुरंत कूदकर जान बचाई। अन्य बारातियों ने भी भागकर खुद को सुरक्षित किया। आरोप है कि जब बारातियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद बाराती म्याना थाने पहुंचे। फरियादी बलवीर सिंह धाकड़ की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो भी पुलिस के पास है। टीआई बोले-शिकायत के बाद FIR म्याना थाना प्रभारी TI ब्रजमोहन भदौरिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी पर धारा 281, 296 (ए), 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना से संबंधित वायरल वीडियो भी पुलिस के पास उपलब्ध है। आरोपी अंकित भदौरिया को पकड़ लिया गया है और उसका ट्रैक्टर जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket