अर्चना पूरन सिंह के बेटे से ₹87 हजार की ठगी:आयुष्मान से फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने पैसे लिए

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी हाल ही में कथित क्रेडिट कार्ड स्कैम का शिकार हो गए। उनसे ₹87,000 की ठगी हुई। इस घटना के बारे में आयुष्मान ने बड़े भाई आर्यमान के यूट्यूब व्लॉग में बताया। व्लॉग के एक हिस्से में घबराए हुए आयुष्मान कहते नजर आए, ‘मेरे क्रेडिट कार्ड से ₹87,000 कट गए।’ पास बैठीं अर्चना ने तुरंत कहा, ‘कार्ड कैंसल करो। क्रेडिट कार्ड कंपनी को कॉल करो।’ आयुष्मान ने बताया, ‘उन्होंने 7 दिन के फ्री ट्रायल के नाम पर पूरे साल का पैसा ले लिया।’ यह सुनकर अर्चना ने हैरानी जताई और फिर से कार्ड कैंसल करने की सलाह दी। इस पर परमीत ने कहा, ‘कार्ड नहीं, पेमेंट कैंसल करो।’ आयुष्मान ने पूछा, ‘वह ऑप्शन कहां मिलेगा?’ यह सुनकर पूरा परिवार हंस पड़ा। आर्यमान ने मजाक में कहा, ‘ये पैसे मम्मी-पापा से नहीं मिलेंगे।’ अर्चना ने भी कहा, ‘ये तुम्हारे अपने पैसे हैं।’ आयुष्मान ने सफाई देते हुए कहा, ‘मैंने यह पापा के लिए किया था।’ आर्यमान ने बताया कि इससे पहले भी आयुष्मान के साथ ऐसा हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘जब हम मेरे गाने ‘छोटी बातें’ की रेकी कर रहे थे, तब आयुष्मान को मैसेज आया था कि उसके प्लेस्टेशन अकाउंट से करीब ₹80,000 कट गए हैं, जो वापस नहीं मिले।’ 7 दिन का फ्री ट्रायल लिया गया था: आयुष्मान मौजूदा मामले पर आयुष्मान ने बताया, ‘किसी ने मेरी अनुमति के बिना मेरे क्रेडिट कार्ड से पैसे ले लिए। 7 दिन के ट्रायल का विकल्प था और कहा गया था कि सातवें दिन के बाद चार्ज करेंगे, लेकिन उन्होंने एक ही बार में पूरे साल का ₹87,000 काट लिया।’ परमीत ने कहा, ‘तुम हमेशा जल्दी में रहते हो।’ इस पर आयुष्मान ने जवाब दिया, ‘मैं जल्दी में नहीं था। मैं यह आपके लिए कर रहा था। मैं ही इसे संभाल रहा हूं और खुद ही ठीक करूंगा।’ बाद में जब वेबसाइट का नाम पूछा गया तो आयुष्मान ने कहा कि उन्हें इस समय उसका नाम याद नहीं है। उन्होंने साफ किया कि यह कोई संदिग्ध वेबसाइट नहीं थी, बल्कि वे उसका इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने बताया, ‘पहले $0 का ट्रांजैक्शन हुआ, जिसे मैंने मंजूरी दी। फिर एक घंटे बाद बिना मेरी अनुमति ₹87,000 काट लिए गए।’ कंपनी सिर्फ AI से बात करवा रही जब आर्यमान ने पूछा कि क्या कंपनी से संपर्क करने का कोई तरीका है, तो आयुष्मान ने कहा, ‘वे सिर्फ AI से बात करवा रहे हैं।’ इस पर भी परिवार हंस पड़ा। परमीत ने सुझाव दिया कि कंपनी के हेल्प सेंटर के ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है। इस पर आयुष्मान ने कहा कि करीब एक साल पहले भी उनके साथ ऐसा ही फ्रॉड हुआ था। योगिता ने मजाक में कहा, ‘मतलब फ्रॉड करने वालों के लिए तुम रेगुलर कस्टमर हो।’ इस पर आयुष्मान ने बताया कि पिछली बार पैसे वापस मिल गए थे, जिस पर परमीत ने कहा, ‘यहां मामला ऐसा नहीं है। तुमने खुद बटन दबाया और उन्हें पैसे काटने की अनुमति दे दी।’
अर्चना पूरन सिंह के बेटे से ₹87 हजार की ठगी:आयुष्मान से फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने पैसे लिए

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी हाल ही में कथित क्रेडिट कार्ड स्कैम का शिकार हो गए। उनसे ₹87,000 की ठगी हुई। इस घटना के बारे में आयुष्मान ने बड़े भाई आर्यमान के यूट्यूब व्लॉग में बताया। व्लॉग के एक हिस्से में घबराए हुए आयुष्मान कहते नजर आए, ‘मेरे क्रेडिट कार्ड से ₹87,000 कट गए।’ पास बैठीं अर्चना ने तुरंत कहा, ‘कार्ड कैंसल करो। क्रेडिट कार्ड कंपनी को कॉल करो।’ आयुष्मान ने बताया, ‘उन्होंने 7 दिन के फ्री ट्रायल के नाम पर पूरे साल का पैसा ले लिया।’ यह सुनकर अर्चना ने हैरानी जताई और फिर से कार्ड कैंसल करने की सलाह दी। इस पर परमीत ने कहा, ‘कार्ड नहीं, पेमेंट कैंसल करो।’ आयुष्मान ने पूछा, ‘वह ऑप्शन कहां मिलेगा?’ यह सुनकर पूरा परिवार हंस पड़ा। आर्यमान ने मजाक में कहा, ‘ये पैसे मम्मी-पापा से नहीं मिलेंगे।’ अर्चना ने भी कहा, ‘ये तुम्हारे अपने पैसे हैं।’ आयुष्मान ने सफाई देते हुए कहा, ‘मैंने यह पापा के लिए किया था।’ आर्यमान ने बताया कि इससे पहले भी आयुष्मान के साथ ऐसा हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘जब हम मेरे गाने ‘छोटी बातें’ की रेकी कर रहे थे, तब आयुष्मान को मैसेज आया था कि उसके प्लेस्टेशन अकाउंट से करीब ₹80,000 कट गए हैं, जो वापस नहीं मिले।’ 7 दिन का फ्री ट्रायल लिया था: आयुष्मान मौजूदा मामले पर आयुष्मान ने बताया, ‘किसी ने मेरी अनुमति के बिना मेरे क्रेडिट कार्ड से पैसे ले लिए। 7 दिन के ट्रायल का विकल्प था और कहा गया था कि सातवें दिन के बाद चार्ज करेंगे, लेकिन उन्होंने एक ही बार में पूरे साल का ₹87,000 काट लिए।’ परमीत ने कहा, ‘तुम हमेशा जल्दी में रहते हो।’ इस पर आयुष्मान ने जवाब दिया, ‘मैं जल्दी में नहीं था। मैं यह आपके लिए कर रहा था। मैं ही इसे संभाल रहा हूं और खुद ही ठीक करूंगा।’ बाद में जब वेबसाइट का नाम पूछा गया तो आयुष्मान ने कहा कि उन्हें इस समय उसका नाम याद नहीं है। उन्होंने साफ किया कि यह कोई संदिग्ध वेबसाइट नहीं थी, बल्कि वे उसका इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने बताया, ‘पहले $0 का ट्रांजैक्शन हुआ, जिसे मैंने मंजूरी दी। फिर एक घंटे बाद बिना मेरी अनुमति ₹87,000 काट लिए गए।’ कंपनी सिर्फ AI से बात करवा रही जब आर्यमान ने पूछा कि क्या कंपनी से संपर्क करने का कोई तरीका है, तो आयुष्मान ने कहा, ‘वे सिर्फ AI से बात करवा रहे हैं।’ इस पर भी परिवार हंस पड़ा। परमीत ने सुझाव दिया कि कंपनी के हेल्प सेंटर के ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है। इस पर आयुष्मान ने कहा कि करीब एक साल पहले भी उनके साथ ऐसा ही फ्रॉड हुआ था। इस पर आर्यमान की मंगेतर योगिता बिहानी ने मजाक में कहा, ‘मतलब फ्रॉड करने वालों के लिए तुम रेगुलर कस्टमर हो।’ इस पर आयुष्मान ने बताया कि पिछली बार पैसे वापस मिल गए थे, जिस पर परमीत ने कहा, ‘यहां मामला ऐसा नहीं है। तुमने खुद बटन दबाया और उन्हें पैसे काटने की अनुमति दे दी।’
पंजाब सरकार ने भज्जी की सिक्योरिटी छीनी:MP को मिली थी जेड प्लस सुरक्षा, घर पर लिखा जा चुका गद्दार; BJP के साथ होने का दावा

आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पंजाब सरकार ने सिक्योरिटी वापस ले ले ली है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने खुद आप छोड़ने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन राघव चड्ढा ने उन्हें अपने साथ होने का दावा किया था। सूत्रों का कहना है कि हरभजन सिंह से पार्टी हाईकमान लगातार संपर्क में थी लेकिन वो कोई बात नहीं कर रहे हैं। इसके बाद रविवार को पार्टी ने पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी वापस ले ली है। बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले 7 सांसदों ने AAP को छोड़ दिया। राघव चड्ढा संदीप पाठक व अशोक मित्तल के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दावा किया किया हमारे साथ 7 सांसद हैं। 3 सांसद बीजेपी में हो चुके शामिल 24 अप्रैल 2026 को आप की तरफ से पंजाब से राज्यसभा गए 3 सांसद बीजेपी में शामिल हो गए थे, जबकि 3 अन्य के भी बीजेपी में होने का दावा किया गया था। इसमें जालंधर के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी नाम शामलि था। वे मार्च 2022 में AAP से पंजाब से राज्यसभा सांसद बने थे। हरभजन के पास थी जेड प्लस सिक्योरिटी पूर्व क्रिकेटर और आप के पंजाब से राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह के पास जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा थी, जो उन्हें पंजाब सरकार द्वारा प्रदान की गई थी। अप्रैल 2026 में आप (AAP) छोड़ने और भाजपा (BJP) में शामिल होने की खबरों के बाद शनिवार को उनके जालंधर आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ था। सीएम भगवंत मान मांग चुके राष्ट्रपति से मिलने का समय उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इससे पहले राष्ट्रपति से मिलने का समय मांग चुके हैं। भगवंत मान अपनी पार्टी के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर नाराज हैं। सूत्रों ने बताया कि वे राष्ट्रपति के सामने पंजाब के राज्यसभा सदस्यों को रिकॉल करने संबंधी अपना पक्ष रखना चाहते हैं। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के पार्टी विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान वे बीजेपी में शामिल हुए पंजाब के राज्यसभा सदस्यों को रिकॉल करने संबंधी पक्ष रखेंगे।
लव मैरिज के बाद युवक के साथ मारपीट:युवती के परिजनों ने घर में घुसकर किया हमला, दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज

छतरपुर में लव मैरिज के बाद युवती के परिजनों ने युवक को पीट दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां शनिवार शाम युवक के घर में घुसकर जमकर मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक के अनुसार, उसने और युवती ने आपसी सहमति से विवाह किया है और दोनों एक ही समाज से संबंध रखते हैं। बावजूद इसके युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। युवक का आरोप है कि शनिवार शाम करीब 4 बजे युवती के परिवार के लोग अचानक उसके घर पहुंचे और जबरन अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने युवक समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवती के परिजन बोले- लड़की गहने लेकर गई युवती के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी घर से गहने और नकदी लेकर चली गई थी। इसी बात से नाराज होकर वे युवक के घर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर शादी कर ली। दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज घटना के बाद दोनों पक्षों में तनातनी की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने दोनों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया:दीप्ति ने 36 रन बनाए और 5 विकेट भी लिए, अफ्रीका सीरीज में 3-1 सं आगे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चौथे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को 14 रन से हरा दिया। हालांकि साउथ अफ्रीका पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में वह 3-1 से आगे है। जोहान्सबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा जीत की स्टार रहीं। उन्होंने बल्ले से 36 रन बनाने के बाद गेंदबाजी में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। दीप्ति शर्मा की फॉर्म में वापसी, ऋचा घोष के साथ की 65 रन की पार्टनरशिप मैच से पहले सबकी नजरें दीप्ति शर्मा की फॉर्म पर थीं। उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए 26 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली। जब टीम 120 रन पर 5 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, तब दीप्ति और ऋचा घोष ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए नाबाद 65 रनों की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत भारत 185 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंच पाया। ऋचा घोष ने भी अंत में तेज तर्रार पारी खेली। मंधाना को आराम, अनुष्का शर्मा ने ओपनिंग की नियमित उप-कप्तान स्मृति मंधाना को इस मैच में आराम दिया गया था। उनकी जगह अनुष्का शर्मा को ओपनिंग का मौका मिला। अनुष्का ने शानदार शुरुआत की और 18 गेंदों में 27 रन बनाए। हालांकि, पावरप्ले की आखिरी गेंद पर तजमीन ब्रिट्स ने मिडविकेट पर उनका एक कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत कर दिया। शेफाली वर्मा भी ज्यादा देर नहीं टिक सकीं और 3 ओवर के भीतर ही पवेलियन लौट गईं। अंपायरिंग के फैसलों पर उठे सवाल, हरमनप्रीत खुद ही चलकर बाहर गईं भारतीय पारी के दौरान 12वें ओवर के बाद अचानक विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। भारती फुलमाली को एलबीडब्ल्यू (LBW) दिया गया, जबकि रिप्ले में लग रहा था कि गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। इसके तुरंत बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर के विकेट पर विवाद हुआ। साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर सिनालो जाफ्ता ने कैच की अपील की, अंपायर शांत थे लेकिन हरमनप्रीत बिना अंपायर के फैसले का इंतजार किए खुद ही क्रीज छोड़कर चली गईं। भारत ने 14 गेंदों के अंदर 18 रन पर 3 विकेट खो दिए थे। साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब, कप्तान वोल्वार्ट सस्ते में आउट 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। शानदार फॉर्म में चल रही कप्तान लौरा वोल्वार्ट को क्रांति गौड़ ने बोल्ड कर दिया। वोल्वार्ट पिछले पांच मैचों से लगातार 50 से ज्यादा का स्कोर बना रही थीं, लेकिन इस बार वे विफल रहीं। उनके आउट होने के बाद सुने लुस ने 40 रनों की पारी खेलकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिला। दीप्ति का ‘फाइव विकेट हॉल’, करियर की बेस्ट बॉलिंग गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा पूरी तरह हावी रहीं। उन्होंने सुने लुस को आउट कर साउथ अफ्रीका की कमर तोड़ दी। इसके बाद उन्होंने निचले क्रम को टिकने का मौका नहीं दिया। दीप्ति ने अपने कोटे में सिर्फ 19 रन देकर 5 विकेट लिए। टी-20 इंटरनेशनल में यह उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। साउथ अफ्रीका की टीम नबंर 3 पर उतरी तजमीन ब्रिट्स और लुस के बीच हुई 44 रन की पार्टनरशिप के अलावा कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी। भारत के लिए बढ़ी चोट की चिंता, क्रांति गौड़ मैदान से बाहर गईं जीत के बावजूद भारतीय कैंप के लिए खिलाड़ियों की चोट परेशानी का सबब बनी हुई है। अमनजोत कौर और अरुंधति रेड्डी पहले से ही चोटिल हैं। अब मैच के अंतिम ओवरों में फील्डिंग के दौरान क्रांति गौड़ का टखना मुड़ गया। उन्हें गोल्फ कार्ट की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। हालांकि, बाहर जाने से पहले उन्होंने अपना स्पेल खत्म कर लिया था और साउथ अफ्रीकी कप्तान का महत्वपूर्ण विकेट भी लिया था।
भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया:दीप्ति ने 36 रन बनाए और 5 विकेट भी लिए, अफ्रीका सीरीज में 3-1 सं आगे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चौथे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को 14 रन से हरा दिया। हालांकि साउथ अफ्रीका पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में वह 3-1 से आगे है। जोहान्सबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा जीत की स्टार रहीं। उन्होंने बल्ले से 36 रन बनाने के बाद गेंदबाजी में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। दीप्ति शर्मा की फॉर्म में वापसी, ऋचा घोष के साथ की 65 रन की पार्टनरशिप मैच से पहले सबकी नजरें दीप्ति शर्मा की फॉर्म पर थीं। उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए 26 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली। जब टीम 120 रन पर 5 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, तब दीप्ति और ऋचा घोष ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए नाबाद 65 रनों की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत भारत 185 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंच पाया। ऋचा घोष ने भी अंत में तेज तर्रार पारी खेली। मंधाना को आराम, अनुष्का शर्मा ने ओपनिंग की नियमित उप-कप्तान स्मृति मंधाना को इस मैच में आराम दिया गया था। उनकी जगह अनुष्का शर्मा को ओपनिंग का मौका मिला। अनुष्का ने शानदार शुरुआत की और 18 गेंदों में 27 रन बनाए। हालांकि, पावरप्ले की आखिरी गेंद पर तजमीन ब्रिट्स ने मिडविकेट पर उनका एक कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत कर दिया। शेफाली वर्मा भी ज्यादा देर नहीं टिक सकीं और 3 ओवर के भीतर ही पवेलियन लौट गईं। अंपायरिंग के फैसलों पर उठे सवाल, हरमनप्रीत खुद ही चलकर बाहर गईं भारतीय पारी के दौरान 12वें ओवर के बाद अचानक विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। भारती फुलमाली को एलबीडब्ल्यू (LBW) दिया गया, जबकि रिप्ले में लग रहा था कि गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। इसके तुरंत बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर के विकेट पर विवाद हुआ। साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर सिनालो जाफ्ता ने कैच की अपील की, अंपायर शांत थे लेकिन हरमनप्रीत बिना अंपायर के फैसले का इंतजार किए खुद ही क्रीज छोड़कर चली गईं। भारत ने 14 गेंदों के अंदर 18 रन पर 3 विकेट खो दिए थे। साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब, कप्तान वोल्वार्ट सस्ते में आउट 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। शानदार फॉर्म में चल रही कप्तान लौरा वोल्वार्ट को क्रांति गौड़ ने बोल्ड कर दिया। वोल्वार्ट पिछले पांच मैचों से लगातार 50 से ज्यादा का स्कोर बना रही थीं, लेकिन इस बार वे विफल रहीं। उनके आउट होने के बाद सुने लुस ने 40 रनों की पारी खेलकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिला। दीप्ति का ‘फाइव विकेट हॉल’, करियर की बेस्ट बॉलिंग गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा पूरी तरह हावी रहीं। उन्होंने सुने लुस को आउट कर साउथ अफ्रीका की कमर तोड़ दी। इसके बाद उन्होंने निचले क्रम को टिकने का मौका नहीं दिया। दीप्ति ने अपने कोटे में सिर्फ 19 रन देकर 5 विकेट लिए। टी-20 इंटरनेशनल में यह उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। साउथ अफ्रीका की टीम नबंर 3 पर उतरी तजमीन ब्रिट्स और लुस के बीच हुई 44 रन की पार्टनरशिप के अलावा कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी। भारत के लिए बढ़ी चोट की चिंता, क्रांति गौड़ मैदान से बाहर गईं जीत के बावजूद भारतीय कैंप के लिए खिलाड़ियों की चोट परेशानी का सबब बनी हुई है। अमनजोत कौर और अरुंधति रेड्डी पहले से ही चोटिल हैं। अब मैच के अंतिम ओवरों में फील्डिंग के दौरान क्रांति गौड़ का टखना मुड़ गया। उन्हें गोल्फ कार्ट की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। हालांकि, बाहर जाने से पहले उन्होंने अपना स्पेल खत्म कर लिया था और साउथ अफ्रीकी कप्तान का महत्वपूर्ण विकेट भी लिया था।
सिवनी में देर रात डीजे बजाने पर कार्रवाई:कोतवाली पुलिस ने साउंड सिस्टम और पिकअप वाहन जब्त

सिवनी शहर में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 25 अप्रैल की देर रात, पुलिस ने बिना अनुमति डीजे संचालित करते पाए जाने पर एक डीजे साउंड सिस्टम और एक पिकअप वाहन जब्त किया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने अवैध डीजे साउंड सिस्टम के उपयोग और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले संचालकों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सचिन परते के मार्गदर्शन में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में, कोतवाली पुलिस ने शहर में चल रही बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। 25 अप्रैल को राशी लॉन के सामने निर्धारित समयावधि के बाद बिना अनुमति डीजे संचालित करते पाए जाने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने ग्राम खैरीटेक, सिवनी निवासी 23 वर्षीय आयुष डेहरिया के खिलाफ कोलाहल अधिनियम की धारा 7/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मौके से सफेद रंग का पिकअप वाहन क्रमांक MP15G4379 और डीजे साउंड सिस्टम जब्त किया गया। जब्त सामग्री में चार बेस, दो टॉप, एक मिक्सर क्रॉसओवर, एक जनरेटर, चार सर्फिंग लाइट, दो फॉग लाइट, एक लाइट मिक्सर और चार वीआरएक्स शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे बजाने वाले संचालकों के विरुद्ध कई प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में निरीक्षक सतीश तिवारी, उपनिरीक्षक डालचंद ग्यारसिया, आरक्षक सौरभ ठाकुर और मिथलेश उइके सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
बंगाल में आज पीएम मोदी की 2 रैली, 1 रोड-शो:ममता बोलीं- BJP भवानीपुर में बाहर से लोग ला रही; शाह ने कहा- बंगाल में UCC लाएंगे

पीएम मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के बनगांव और आरामबाग में जनसभा करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे कोलकाता में उनका रोड शो है। हुगली में शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा मेरे चुनाव क्षेत्र में बसों में बाहरी लोगों को लेकर आई। मैंने उन्हें मिठाई खिलाई। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को हुगली में रैली की। उन्होंने कहा- मेरे ऊपर 36 केस हैं क्योंकि मैं BJP से लड़ता रहता हूं। लेकिन ममता जी के साथ ऐसा क्यों नहीं हुआ? क्योंकि ममता बंगाल में BJP का रास्ता खोल रही हैं। हावड़ा में जनसभा के दौरान अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता जानती है कि 4 शादियां कौन करते हैं। 4 मई को हमारी सरकार बनेगी और इसके बाद हम UCC लाएंगे। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हम बंगाल में डबल सेंचुरी बनाएंगे। बंगाल चुनाव से जुड़े शनिवार के 4 बड़े अपडेट्स… —————————————- ये खबर भी पढ़ें… भागवत बोले- भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा, कोई संदेह नहीं:राम मंदिर बनने को लेकर भी लोग शक करते थे, वैसे ही यह लक्ष्य भी अब तय है राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत निश्चित रूप से विश्वगुरु बनेगा और इस पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब लोग अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर संशय में रहते थे। इसे असंभव मानते थे। पूरी खबर पढ़ें…
गर्मी के मौसम में कामकाजी महिलाओं के लिए ब्यूटी टिप्स, ब्यूटीशियन ने बताया दमकते चेहरे का सीक्रेट

Last Updated:April 26, 2026, 06:42 IST Healthy Skin Tips: गर्मियों में मेकअप कम से कम करें क्योंकि आपकी त्वचा को सांस लेने की जरूरत होती है. जब मौसम बहुत गर्म हो तो मिनरल-बेस्ड मेकअप लगाएं क्योंकि ये प्रोडक्ट हल्के होते हैं. रीवा. गर्मियों के मौसम में स्किन का नैचुरल ग्लो खत्म हो जाता है और स्किन से जुड़ी तमाम समस्याएं होने लगती हैं. तेज धूप में सबसे कॉमन समस्या टैनिंग की होती है. वहीं कुछ लोगों को गर्मी के दिनों में चेहरे पर दाने और मुहांसे भी होने लगते हैं. रोजाना सुबह ऑफिस जाने वाली महिलाओं यानि कामकाजी महिलाओं को स्किन से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं. ट्रैवलिंग के दौरान प्रदूषण, धूल मिट्टी की वजह से स्किन डैमेज और दाग धब्बे जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी रोजाना ऑफिस जाती है, तो आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताए कुछ ब्यूटी टिप्स को फॉलो करना चाहिए. मध्य प्रदेश के रीवा की ब्यूटीशियन रूबी खान ने कहा कि गर्मियों में स्किन खुद को हेल्दी रखने और किसी भी जलन या सनबर्न को ठीक करने के लिए कड़ी मेहनत करती है. ऐसे में एक्सफोलिएट करने से मदद मिल सकती है. एक्सफोलिएशन डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है. ऐसा करने के बाद आपकी त्वचा चमकदार दिखती है. ध्यान रखें कि त्वचा को जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएट न करें. हफ्ते में एक बार ऐसा करना ठीक है. सनस्क्रीन जरूर लगाएंबहुत ज्यादा यूवी एक्सपोजर आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है और सनबर्न, झुर्रियां, फाइन लाइन्स और समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिख सकते हैं. ऐसे में एक ऐसा सनब्लॉक या सनस्क्रीन खरीदें, जिसमें यूवी स्पेक्ट्रम कम से कम एसपीएफ 30 हो. घर से बाहर निकलने से पहले इसे अपनी त्वचा के सभी खुले हिस्सों पर लगाएं. इसके अलावा नाइट क्रीम लगानी चाहिए. इससे स्किन सुबह तक सॉफ्ट बनी रहती है. मेकअप कम करेंगर्मियों के महीनों में मेकअप कम से कम करें. ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी त्वचा को सांस लेने की जरूरत होती है, इसलिए जब मौसम बहुत गर्म हो तो मिनरल-बेस्ड मेकअप लगाने की कोशिश करें क्योंकि ये प्रोडक्ट हल्के होते हैं. अगर आप फाउंडेशन लगाना पसंद करते हैं, तो इसकी जगह एसपीएफ वाला टिंटेड मॉइश्चराइजर लगाएं. इसपर फेस पाउडर लगा सकते हैं. कूलिंग मिस्ट लगाएंगर्मी और उमस भरी गर्मी के दिनों में चेहरे के लिए कूलिंग मिस्ट कमाल का काम करता है. यह सनबर्न और सूजन को शांत करने में मदद करता है और आपकी त्वचा को फ्रेश और चमकदार बनाता है. गर्मी में इसका इस्तेमाल करें. गर्मी के मौसम में सेहत का अच्छा ख्याल रखना है, तो पानी पीना बहुत जरूरी है. साथ ही हल्की लेकिन सेहतमंद डाइट लेनी जरूरी है. इस मौसम में पानीदार फलों का सेवन करें. सलाद और ड्राई फ्रूट्स भी ले सकते हैं. About the Author Rahul Singh राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Rewa,Madhya Pradesh First Published : April 26, 2026, 06:42 IST
अब H-1 B वीजा पर 3 साल रोक की तैयारी:डोनाल्ड ट्रम्प की पार्टी के सांसदों ने कड़े प्रावधानों वाला बिल संसद में पेश किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के राज में भारतीयों के लिए ‘अमेरिकन ड्रीम’ दु:स्वप्न बनता जा रहा है। अब ट्रम्प की पार्टी के सांसदों ने एच-1 बी वीजा पर 3 साल तक रोक सहित कई अन्य कड़े प्रावधानों वाला बिल संसद में पेश किया है। 7 रिपब्लिकन सांसदों की ओर से कांग्रेस (संसद) में पेश किए गए इस एच-1 बी दुरुपयोग रोकथाम बिल-2026 का उद्देश्य अमेरिकी लोगों के लिए नौकरी के ज्यादा मौके बनाना है। एरिजोना के रिपब्लिकन सांसद एली क्रेन ने बिल को संसद में रखा है। बिल पर हस्ताक्षर करने वाले अन्य सांसदों में ब्रैंडन गिल, पॉल गोसर और एंडी ओगल्स शामिल हैं। अमेरिकी हितों से जुड़े इस बिल पर डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ सांसदों का भी समर्थन मिलने के आसार हैं। सूत्रों के अनुसार, 100 सांसदों की सीनेट में 60 सांसदों का समर्थन मिलने के बाद साल के अंत तक वोटिंग संभव है। इस बिल से सबसे ज्यादा भारतीय प्रभावित होंगे। क्योंकि, अमेरिका में हर साल जारी होने वाले लगभग 85 हजार एच-1 बी वीजा में से लगभग 63 हजार वीजा भारतीय प्रोफेशनल्स को मिलते हैं। दूसरे नंबर पर चीन के प्रोफेशनल्स आते हैं। एच1 बी के विरोध में ‘मागा’, इंटरव्यू नहीं हो रहे, फीस भी 100 गुना बढ़ी ट्रम्प के कट्टरपंथी मागा समर्थक (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) एच-1 बी वीजा के विरोधी रहे हैं। उनका मानना है कि विदेशी खासकर भारत से आने वाले प्रोफेशनल्स अमेरिकियों की जॉब को हड़प रहे हैं। ट्रम्प अपने वोटर बेस के चलते इस वीजा को लगातार कठिन बना रहे हैं। वीजा स्टैम्पिंग के लिए भारत आना जरूरी होता है। पर यहां अमेरिकी दूतावासों में रिनुअल इंटरव्यू लगभग नहीं के बराबर ही हो रहे हैं। जनवरी के इंटरव्यू नवंबर-दिसंबर तक रीशेड्यूल हो चुके हैं। कई प्रोफेशनल्स जॉब गंवा चुके हैं। ट्रम्प पिछले साल एच-1 बी वीजा की फीस को लगभग 100 गुना बढ़ाकर 94 लाख रुपए कर चुके हैं। इसके चलते पहले से ही इस वीजा कैटेगरी में अमेरिका में एंट्री कठिन हो चुकी है। नए बिल में कोटा घटाकर 25 हजार, 1.86 करोड़ वेतन जरूरी नए बिल के अनुसार, तीन साल बाद एच-1 बी वीजा फिर शुरू करने पर वर्तमान के 85 हजार प्रोफेशनल्स के कोटा को घटाकर 25 हजार प्रोफेशनल्स प्रति वर्ष किया जाएगा। 1. एच-1 बी उन्हीं को, जिनको अमेरिकी नियोक्ता हर साल न्यूनतम 1 करोड़ 86 लाख रुपए का वेतन देंगे। वर्तमान में वीजा के लिए न्यूनतम वेतन निर्धारित नहीं। 2. वीजा में वर्तमान में लागू लॉटरी सिस्टम को खत्म किया जाएगा। कंपनियों का हायरिंग विकल्प खत्म होगा। 3. प्रोफेशनल्स पर पत्नी-बच्चों को साथ लाने पर प्रतिबंध। अभी ये पत्नी-बच्चों को ला सकते हैं। अमेरिका में पैदा होने वाले इनके बच्चों को स्वत: नागरिकता मिल जाती है। 4. मास्टर्स करने वाले एच1 बी प्रोफेशनल्स की ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ओपीटी) को समाप्त किया जाएगा। अभी मास्टर्स करने वाले एच-1 बी प्रोफेशनल्स को दो अतिरिक्त साल तक के लिए अमेरिका में ही रहकर ओपीटी प्रोग्राम के तहत जॉब करने की मंजूरी मिलती है। ग्रीन कार्ड पेंडेंसी बढ़ी… अमेरिका में भारतीयों के स्थायी प्रवास के लिए जारी होने वाले ग्रीन कार्ड की पेंडेंसी भी बढ़कर 15 साल तक की हो गई है। एच-1 बी अधिकतम 6 साल के लिए जारी होता है। इसके बाद अमेरिका में रहने के लिए ग्रीन कार्ड जरूरी होता है। टेक कंपनियां सबसे ज्यादा H-1B स्पॉन्सर करती हैं भारत हर साल लाखों इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस के ग्रेजुएट तैयार करता है, जो अमेरिका की टेक इंडस्ट्री में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इंफोसिस, TCS, विप्रो, कॉग्निजेंट और HCL जैसी कंपनियां सबसे ज्यादा अपने कर्मचारियों को H-1B वीजा स्पॉन्सर करती हैं। कहा जाता है कि भारत अमेरिका को सामान से ज्यादा लोग यानी इंजीनियर, कोडर और छात्र एक्सपोर्ट करता है। अब फीस महंगी होने से भारतीय टैलेंट यूरोप, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, मिडिल ईस्ट के देशों की ओर रुख करेगा। ——————– ये खबर भी पढ़ें… US प्रेसिडेंट ट्रम्प का गोल्ड कार्ड वीजा हुआ फ्लॉप:अब तक सिर्फ 1 व्यक्ति ने ही लिया, 1300 आवेदन बेचे जाने का किया था दावा अमेरिका में अब तक केवल एक व्यक्ति ने ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बहुचर्चित ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा हासिल किया है। गोल्ड कार्ड वीजा में कोई विदेशी 10 लाख डॉलर (9 करोड़ रुपए से ज्यादा) देकर अमेरिका में रहने और काम करने का अधिकार पा सकता है। पूरी खबर पढ़ें…







