सलमान खान की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में एंट्री कन्फर्म:रितेश देशमुख ने बिग बॉस मराठी में किया खुलासा, रोल पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। अभिनेता-निर्देशक रितेश देशमुख ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में सलमान की एंट्री कन्फर्म कर दी है। रितेश देशमुख ने यह घोषणा हाल ही में ‘बिग बॉस मराठी सीजन 6’ के दौरान की। उन्होंने साफ कहा कि सलमान खान इस फिल्म में एक बड़ा और अहम रोल निभाने वाले हैं। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है और फैंस अब सलमान के किरदार को लेकर कयास लगा रहे हैं। हालांकि, फिल्म में सलमान खान किस भूमिका में नजर आएंगे, इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह छत्रपति शिवाजी महाराज के करीबी सहयोगी जीवा महाला का किरदार निभा सकते हैं, लेकिन मेकर्स ने इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। ‘राजा शिवाजी’ एक भव्य ऐतिहासिक फिल्म है, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, वीरता और नेतृत्व पर आधारित है। इस फिल्म में रितेश देशमुख खुद शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं और इसके निर्देशन की कमान भी उन्होंने ही संभाली है। फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है। इसमें अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन और जेनेलिया देशमुख समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। सलमान खान के जुड़ने से फिल्म का स्केल और भी बड़ा हो गया है, जिससे इसे पैन-इंडिया स्तर पर जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिलहाल, सलमान खान के रोल को लेकर बना सस्पेंस ही इस फिल्म की सबसे बड़ी चर्चा बन चुका है।
झाबुआ में NSUI ने पीएम-गृहमंत्री का पुतला जलाया:दिल्ली दूरदर्शन कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया

झाबुआ में NSUI ने दिल्ली में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज के मुख्य द्वार पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाया। छात्र नेता दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और दूरदर्शन के एंकर की टिप्पणी का विरोध कर रहे थे। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को बताया लोकतंत्र की हत्या NSUI जिलाध्यक्ष नरवेश अमलियार ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को ढूंढ-ढूंढकर गिरफ्तार करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने दूरदर्शन के एंकर अशोक श्रीवास्तव द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी को अपमानजनक बताया। अमलियार ने कहा कि सार्वजनिक प्रसारक होने के बावजूद दूरदर्शन विशेष विचारधारा के प्रचार का माध्यम बन गया है। रिहाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि दिल्ली में गिरफ्तार किए गए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा नहीं किया गया, तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि छात्र संगठन के लोकतांत्रिक विरोध को दबाने की कोशिश बंद की जाए। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। बड़ी संख्या में छात्र नेता रहे मौजूद इस विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई नेता निलेश गणावा, जिला महामंत्री विनोद गणावा और मॉडल कॉलेज अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया सहित दर्जनों पदाधिकारी शामिल हुए। संगठन मंत्री अनिल भाबोर और सतीश मेड़ा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर मौके पर सुरक्षा बल तैनात किया था।
अर्चना सिंह बोलीं- मुझे कोई काम नहीं दे रहा:कपिल शर्मा शो की वजह से छोड़ीं फिल्में; अब फिल्म मेकर्स ने अप्रोच करना बंद किया

फिल्म ‘निकाह’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज ‘कपिल शर्मा शो’ की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं। हालांकि, इसी शोहरत ने उनके एक्टिंग करियर पर ब्रेक लगा दिया है। एक इंटरव्यू में अर्चना ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि कपिल के शो की व्यस्तता के कारण उन्होंने इतने प्रोजेक्ट्स को मना किया कि अब मेकर्स ने उन्हें काम ऑफर करना ही बंद कर दिया है। स्कॉटलैंड में 25 दिन की शूटिंग छोड़नी पड़ी शोशा को दिए इंटरव्यू में अर्चना ने बताया कि कुछ साल पहले उन्हें एक फिल्म के लिए स्कॉटलैंड में 25 दिनों के शूट का ऑफर मिला था। उस वक्त ‘द कपिल शर्मा शो’ टीवी पर आता था और साल में करीब 100 एपिसोड शूट होते थे। शो की टाइट डेट्स के कारण उनके पास किसी और फिल्म के लिए समय नहीं बचता था। अर्चना ने कहा, मैंने इतनी बार फिल्मों को मना किया कि फिल्ममेकर्स ने मुझे एक्टिंग के लिए बुलाना ही छोड़ दिया। मेकर्स को लगता है मैं सिर्फ हंसती हूं एक्ट्रेस को इस बात का भी दुख है कि इंडस्ट्री अब उन्हें केवल एक जज के तौर पर देखती है। उन्होंने कहा, मैं कितनी भी कोशिश कर लूं, फिल्ममेकर्स को यकीन नहीं दिला पा रही हूं कि मैं एक एक्टर हूं। उन्हें अब भी लगता है कि मैं कोई ऐसी इंसान हूं जो बस कुर्सी पर बैठकर हंसती रहती है। इसी छवि की वजह से उन्हें अब संजीदा या अलग तरह के रोल ऑफर नहीं हो रहे हैं और उन्हें अब भी अपनी एक्टिंग स्किल साबित करनी पड़ रही है। 42 साल का करियर और 100 से ज्यादा फिल्में अर्चना पूरन सिंह के करियर की शुरुआत 1982 में महज 20 साल की उम्र में फिल्म ‘निकाह’ से हुई थी। 1987 में वह नसीरुद्दीन शाह के साथ फिल्म ‘जलवा’ में लीड रोल में नजर आईं। 90 के दशक में उन्होंने कई आइटम नंबर किए और फिर ‘कुछ कुछ होता है’, ‘इंसान’, ‘दे दना दन’ और ‘बोल बच्चन’ जैसी फिल्मों में अपनी कॉमेडी से पहचान बनाई। OTT से जगी करियर की नई उम्मीद अर्चना अब राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि अब कपिल का शो नेटफ्लिक्स पर सीजन के आधार पर शूट होता है, इसलिए उनके पास अब दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए वक्त है। राजकुमार राव के साथ यह उनका दूसरा काम है। इससे पहले वे ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ में साथ दिखे थे। आगे वे वेब सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ में केके मेनन के साथ नजर आएंगी।
अर्चना सिंह बोलीं- मुझे कोई काम नहीं दे रहा:कपिल शर्मा शो की वजह से छोड़ीं फिल्में; अब फिल्म मेकर्स ने अप्रोच करना बंद किया

फिल्म ‘निकाह’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज ‘कपिल शर्मा शो’ की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं। हालांकि, इसी शोहरत ने उनके एक्टिंग करियर पर ब्रेक लगा दिया है। एक इंटरव्यू में अर्चना ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि कपिल के शो की व्यस्तता के कारण उन्होंने इतने प्रोजेक्ट्स को मना किया कि अब मेकर्स ने उन्हें काम ऑफर करना ही बंद कर दिया है। स्कॉटलैंड में 25 दिन की शूटिंग छोड़नी पड़ी शोशा को दिए इंटरव्यू में अर्चना ने बताया कि कुछ साल पहले उन्हें एक फिल्म के लिए स्कॉटलैंड में 25 दिनों के शूट का ऑफर मिला था। उस वक्त ‘द कपिल शर्मा शो’ टीवी पर आता था और साल में करीब 100 एपिसोड शूट होते थे। शो की टाइट डेट्स के कारण उनके पास किसी और फिल्म के लिए समय नहीं बचता था। अर्चना ने कहा, मैंने इतनी बार फिल्मों को मना किया कि फिल्ममेकर्स ने मुझे एक्टिंग के लिए बुलाना ही छोड़ दिया। मेकर्स को लगता है मैं सिर्फ हंसती हूं एक्ट्रेस को इस बात का भी दुख है कि इंडस्ट्री अब उन्हें केवल एक जज के तौर पर देखती है। उन्होंने कहा, मैं कितनी भी कोशिश कर लूं, फिल्ममेकर्स को यकीन नहीं दिला पा रही हूं कि मैं एक एक्टर हूं। उन्हें अब भी लगता है कि मैं कोई ऐसी इंसान हूं जो बस कुर्सी पर बैठकर हंसती रहती है। इसी छवि की वजह से उन्हें अब संजीदा या अलग तरह के रोल ऑफर नहीं हो रहे हैं और उन्हें अब भी अपनी एक्टिंग स्किल साबित करनी पड़ रही है। 42 साल का करियर और 100 से ज्यादा फिल्में अर्चना पूरन सिंह के करियर की शुरुआत 1982 में महज 20 साल की उम्र में फिल्म ‘निकाह’ से हुई थी। 1987 में वह नसीरुद्दीन शाह के साथ फिल्म ‘जलवा’ में लीड रोल में नजर आईं। 90 के दशक में उन्होंने कई आइटम नंबर किए और फिर ‘कुछ कुछ होता है’, ‘इंसान’, ‘दे दना दन’ और ‘बोल बच्चन’ जैसी फिल्मों में अपनी कॉमेडी से पहचान बनाई। OTT से जगी करियर की नई उम्मीद अर्चना अब राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि अब कपिल का शो नेटफ्लिक्स पर सीजन के आधार पर शूट होता है, इसलिए उनके पास अब दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए वक्त है। राजकुमार राव के साथ यह उनका दूसरा काम है। इससे पहले वे ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ में साथ दिखे थे। आगे वे वेब सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ में केके मेनन के साथ नजर आएंगी।
Cabbage Cleaning tips: पत्तागोभी में मिला सांप का बच्चा, FSSAI की चेतावनी- बंदगोभी खा रहे तो न करें ये गलती

सब्जी से लेकर नूडल्स, मोमोज जैसे चायनीज डिशेज में पत्तागोभी का इस्तेमाल आंख बंद करके किया जाता है. यही आदत आपको खतरे में डाल सकती है. इसमें कोई दोराय नहीं कि पत्ता गोभी या बंदगोभी एक पौष्टिक सब्जी है. इसमें विटामिन C, विटामिन K, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन, इम्यूनिटी और समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं. लेकिन इसे साफ करते समय थोड़ी सी लापरवाही आपकी सेहत को बिगाड़ सकती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मध्यप्रदेश में एक महिला को पत्तागोभी के अंदर एक रेंगता लंबा जीव मिला, जिसके बारे में लोगों का अंदाजा है कि ये छोटा सांप या कीड़ा हो सकता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये सिर्फ इत्तफाक की बात नहीं है. पत्तागोभी में इस तरह के कीड़े होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है. ऐसे में यदि आप पत्तागोभी खाते हैं, तो खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा सब्जियों और फलों को साफ करने से संबंधित जारी किए गए गाइडलाइन्स को अच्छी तरह से जानें और रोजाना फॉलो करें. (फोटो सांकेतिक है) पत्तागोभी में कीड़े कैसे होते हैं.पत्तागोभी जमीन से बहुत सटकर उगती है. साथ ही इसकी परत दर परत बनावट इसे छोटे रेंगने वाले जीवों को छिपने के लिए आसान जगह बनाती है. ऐसे में इन परतों के अंदर कीड़ों और उनके अंडों के छिपने और बढ़ने की संभावना अधिक होती है. इसके अलावा, पत्ता गोभी में ऐसे प्राकृतिक तत्व भी होते हैं जो कुछ कीड़ों को आकर्षित करते हैं, जैसे कि कैबेज वर्म. सब्जियों को धोने का सही तरीका – फलों, सब्जियों और पैक्ड सामान को छूने से पहले और बाद में हाथों को अच्छे से धोएं.– सभी फलों और सब्जियों को साफ पानी से अच्छे से धोएं या रगड़ें. अगर कोई चीज पहले से “Pre-Washed” लिखी हो, तो भी सावधानी रखें.– कटे हुए, छीले हुए या पके हुए खाने को 2 घंटे के अंदर फ्रिज में रखें. इस दौरान फ्रिज का तापमान 40°F (लगभग 4°C) या उससे कम होना चाहिए.– कटिंग बोर्ड, किचन स्लैब और बर्तनों को इस्तेमाल से पहले और बाद में गर्म साबुन वाले पानी से साफ करें.– फलों और सब्जियों को कच्चे मांस, मछली और चिकन से अलग रखें, क्योंकि इनसे बैक्टीरिया फैल सकते हैं. फलों और सब्जियों के लिए अलग कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल करना बेहतर होता है.– पत्तेदार सब्जियों को काटने से पहले इन्हें नमक, विनेगर या बेकिंग सोडा मिले पानी में कुछ मिनटों तक भिगोंकर रखना इनसे छिपके सूक्ष्म जीवों को निकालने का काम करता है. FAQ कैबेज वर्म क्या होता है?कैबेज वर्म एक छोटा हरा कीड़ा होता है, जो तितली के लार्वा का रूप होता है और पत्तागोभी जैसी सब्जियों को खाता है. इसके अलावा भी मिट्टी में रहने वाले कीड़े पत्तागोभी में छिपे हो सकते हैं. क्या पत्तागोभी के कीड़े इंसानों के लिए हानिकारक हैं?ये आमतौर पर जहरीले नहीं होते. लेकिन कई बार जब सब्जी को अच्छी तरह से पकाया न गया हो तो इनके अंडे शरीर में पहुंच सकते हैं और ब्रेन में सूजन कर सकते हैं. ऐसा होने पर व्यक्ति को मिर्गी के दौरे आते हैं. पत्तागोभी में कीड़े क्यों हो जाते हैं?तितलियां पत्तों पर अंडे देती हैं और उनसे निकले कीड़े पत्तागोभी की परतों के अंदर छिपकर बढ़ते हैं. पत्तागोभी में छिपे कीड़ों को कैसे साफ करें?पत्तागोभी के एक-एक पत्ते को अलग करके इन्हें नमक वाले पानी में भिगोकर, फिर बहते पानी से अच्छी तरह धोकर साफ करना सबसे ज्यादा सुरक्षित होता है.
ड्रिप लाइन से दूल्हा-दुल्हन पर बरसी पानी की फुहारें:अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन में 32 जोड़ों ने लिए सात फेरे

देवास में अक्षय तृतीया के अवसर पर शहर के कई स्थानों पर सामूहिक विवाह सम्मेलनों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में कुल 32 जोड़ों ने विवाह किया। भीषण गर्मी से राहत के लिए विशेष इंतजाम किए गए, जिनमें ड्रिप लाइन से पानी की फुहारें बरसाना और कूलर लगाना शामिल था। यादव गवली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन केपी कॉलेज में संपन्न हुआ। इसमें 16 जोड़ों का विवाह कराया गया, जिनमें देवास सहित अन्य जिलों से आए दूल्हा-दुल्हन शामिल थे। सोमवार सुबह इन जोड़ों की बनौली (बारात) निकाली गई। इस दौरान दूल्हा घोड़ी पर सवार था, जबकि दुल्हन कार में बैठकर आई। गर्मी से राहत के लिए पानी की फुहार इसी तरह, श्री गुजराती रामी माली समाज द्वारा भी सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में भी 16 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। यहां दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवारों के लिए गर्मी से बचाव के खास इंतजाम किए गए थे। आयोजकों ने 15 से अधिक कूलर लगाए थे। इसके अतिरिक्त, गर्मी से राहत देने के लिए ड्रिप लाइन की व्यवस्था की गई थी, जिससे दूल्हा-दुल्हन पर लगातार पानी की फुहारें बरसती रहीं। देखें तस्वीरें
गांधी नगर में गाय गायब, फार्म हाउस में खून मिला:बजरंग दल ने थाने में दिया धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी और SIT जांच की मांग

भोपाल के गांधी नगर इलाके में चोरी हुई दो गायों के मामले में शनिवार को फार्म हाउस में उनकी घंटियां और पास ही बड़ी मात्रा में खून मिलने के बाद विवाद बढ़ गया है। आरोप है कि गायों को काटकर तस्करी के लिए ले जाया गया, लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी है। ऐसे में आरोपियों की गिरफ्तारी, धाराएं बढ़ाने और एसआईटी जांच की मांग को लेकर सोमवार को बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने गांधी नगर थाने में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। खेत से बंधी गायें हुई थीं गायब पुलिस के मुताबिक फरियादी बद्रीप्रसाद भिलाला ने बताया कि वे अचारपुरा रोड गोदरमऊ के निवासी हैं और खेती करते हैं। शुक्रवार रात उन्होंने गायों को खेत के पास मैदान में बांधा था, जो सुबह गायब मिलीं। गायों की तलाश के दौरान जैन फार्म हाउस में उनके गले की घंटियां मिलीं। पास ही बड़ी मात्रा में खून और अवशेष भी पाए गए, जिससे गाय काटे जाने की आशंका जताई गई। पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी टीआई ब्रजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।
फर्जी फाइल बनाने का दबाव, क्लर्क का सुसाइड:दतिया नपा CMO सहित 3 पर पत्नी ने FIR दर्ज कराई; मौत से पहले वीडियो बनाया था

दतिया नगर पालिका के स्थापना लिपिक दिलीप सिंह की आत्महत्या के मामले में सोमवार को बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक की पत्नी ने झांसी के प्रेमनगर थाने में दतिया नगर पालिका के तत्कालीन सीएमओ (CMO) नागेंद्र सिंह गुर्जर सहित 3 लोगों पर फर्जी फाइल बनाने का दबाव डालने, प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि फर्जीवाड़े से मना करने पर उन्हें प्रताड़ित कर कचरा गाड़ियों की गणना में लगा दिया गया था। वर्तमान में पत्नी की शिकायत और मृतक के एक सुसाइड वीडियो के आधार पर झांसी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 2011 की नियुक्ति को 2006 दिखाने का था दबाव, 50 हजार का ऑफर नराईपुरा नैनागढ़ निवासी माधुरी सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति दिलीप सिंह दतिया नगर पालिका में स्थापना लिपिक के पद पर पदस्थ थे। आरोप है कि तत्कालीन सीएमओ नागेंद्र सिंह गुर्जर, कर्मचारी राजेश दुबे और धर्मेंद्र शर्मा उन पर वर्ष 2011 की एक नियुक्ति फाइल को वर्ष 2006 दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने का दबाव बना रहे थे। इसके एवज में दिलीप सिंह को 50 हजार रुपए देने की बात भी कही गई थी, लेकिन उन्होंने इस फर्जीवाड़े से साफ मना कर दिया था। इनकार करने पर दीं गालियां, हटाकर कचरा गाड़ियों की गिनती में लगाया पत्नी माधुरी के मुताबिक, फर्जी फाइल बनाने से मना करने पर आरोपियों ने दिलीप सिंह के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा उन्हें अपमानित किया। इसके बाद 17 फरवरी 2026 को एक आदेश जारी कर दिलीप सिंह को स्थापना शाखा से हटा दिया गया और कचरा गाड़ियों की गणना के काम में लगा दिया गया। इस बदलाव और लगातार मिल रही प्रताड़ना से वे बेहद आहत थे और तनाव में रहने लगे थे। इसी मानसिक दबाव के चलते 22 फरवरी 2026 को उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से पहले वीडियो में बताया था जिम्मेदार, परिवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग शिकायत में यह भी बताया गया है कि आत्महत्या करने से पहले दिलीप सिंह ने अपना एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में उन्होंने तत्कालीन सीएमओ और दोनों कर्मचारियों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिस पर झांसी पुलिस ने संज्ञान लेते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है।
पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस पार, गर्मी का प्रकोप बढ़ा:कलेक्टर ने स्कूलों का समय बदला, परीक्षाएं यथावत रहेंगी

जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री के पार पहुंचा है। भीषण गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते तापमान के कारण हीट-वेव से प्रभावित मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है, हालांकि सामान्य उपचार के बाद वे ठीक हो रहे हैं। बाजार में शीतल पेय पदार्थों और रसीले फलों की मांग बढ़ गई है। चिकित्सकों ने लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप महसूस की जा रही है, जबकि रात में तापमान में गिरावट से कुछ राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में लू चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कलेक्टर नेहा मीना ने स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यह आदेश नर्सरी (प्ले ग्रुप) से कक्षा 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय, नवोदय विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबंधित संस्थाओं पर लागू होगा। नए आदेश के अनुसार, स्कूलों का संचालन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। हालांकि, परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही होगा। इस वर्ष अप्रैल में मई-जून जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। पिछले कुछ दिनों का तापमान इस प्रकार रहा है: 15 अप्रैल: अधिकतम 39.6°C, न्यूनतम 20.6°C 16 अप्रैल: अधिकतम 40.4°C, न्यूनतम 20.6°C 17 अप्रैल: अधिकतम 40.4°C, न्यूनतम 20.6°C 18 अप्रैल: अधिकतम 40.0°C, न्यूनतम 20.4°C 19 अप्रैल: अधिकतम 41.2°C, न्यूनतम 20.6°C
सीधी के वार्ड 19 में गंदगी फैलाने पर होगी FIR:नालियों में कचरा फेंकने पर लगेगा जुर्माना; पार्षद पूनम सोनी ने चलाया विशेष अभियान

सीधी शहर के वार्ड क्रमांक 19 में सोमवार को स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। वार्ड पार्षद और भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम सोनी ने वार्ड का भ्रमण कर सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को कड़ी चेतावनी दी कि घर या दुकान के सामने गंदगी मिलने पर अब सीधे जुर्माना वसूला जाएगा और एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। नालियों में कचरा फेंकने से बढ़ रही बीमारियां निरीक्षण के दौरान पार्षद ने पाया कि कई रहवासी और दुकानदार सब्जियों के अवशेष, पॉलिथीन और अन्य कचरा सीधे नालियों में फेंक रहे हैं। इससे नालियां जाम हो रही हैं और गंदगी के कारण मच्छर व बीमारियां पनप रही हैं। इस दौरान पार्षद ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना केवल नगर पालिका की ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सफाईकर्मियों की शिकायत पर एक्शन सफाईकर्मी राम भजन ने बताया कि सुबह-शाम नियमित सफाई के बावजूद लोग कुछ ही घंटों में दोबारा कचरा फैला देते हैं। हाल ही में कचरा जमा होने से शहर के 6 वार्डों की नालियां पूरी तरह जाम हो गई थीं, जिसे साफ करने के लिए नगर पालिका को विशेष रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा था। इसी के मद्देनजर अब वार्ड में सख्ती बरती जा रही है। स्वच्छता वाहन के साथ वार्ड में चलाया सफाई अभियान अभियान के तहत पार्षद पूनम सोनी ने स्वच्छता वाहन और सफाईकर्मियों की टीम को साथ लेकर पूरे वार्ड में सघन सफाई करवाई। उन्होंने लोगों से कचरा केवल डस्टबिन या स्वच्छता वाहन में ही डालने की अपील की। पार्षद पूनम सोनी ने कहा- बार-बार चेतावनी के बाद भी लापरवाही करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने में संकोच नहीं किया जाएगा।







