Wednesday, 07 Oct 2026 | 06:10 AM

Trending :

EXCLUSIVE

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ने जयपुर में किया था निकाह:फेक पासपोर्ट बनवाकर देश से भागा, सऊदी अरब में बनाया छिपने का ठिकाना

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ने जयपुर में किया था निकाह:फेक पासपोर्ट बनवाकर देश से भागा, सऊदी अरब में बनाया छिपने का ठिकाना

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी उमर हारिस उर्फ ‘खरगोश’ ने पहचान बदलकर जयपुर में निकाह किया था। निकाह के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाए। इन डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर भारतीय पासपोर्ट बनवाया। फिर देश से भाग निकला। भागने के बाद उसके सऊदी अरब में छिपने का ठिकाना बनाने की आशंका है। अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल की जांच में इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों के अनुसार, आतंकी उमर हारिस साल 2012 में पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कर आया था। लंबे समय तक सिक्योरिटी एजेंसियों से छिपकर घाटी में अपनी जड़ें मजबूत करता रहा। उसकी फुर्ती और ठिकाने बदलने के चलते उसे ‘खरगोश’ कोड नेम दिया गया था। राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में था नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल की जांच का सुपरविजन कर रही श्रीनगर पुलिस ने उमर हारिस की जानकारी केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ शेयर की। इसमें बताया गया कि श्रीनगर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक मॉड्यूल का खुलासा कर 5 संदिग्धों को पकड़ा। यह गिरफ्तारी फरीदाबाद (हरियाणा) के अल फलाह विश्वविद्यालय में केंद्रित एक ‘सफेदपोश’ आतंकी सेल के भंडाफोड़ के छह महीने बाद हुई है। इसमें पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा और उस्मान उर्फ खुबैब भी शामिल हैं। आतंकी अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा 16 साल से फरार था और जम्मू-कश्मीर के बाहर सफलतापूर्वक ठिकाने बना चुका था। पूछताछ में अब्दुल्ला ने अपने और उमर हारिस की देशभर में विशेष रूप से राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में गतिविधियों के बारे में बताया। फर्जी डॉक्यूमेंट से पासपोर्ट बनवाया जांच में सामने आया कि उत्तरी कश्मीर घाटी में घुसपैठ के दौरान आतंकी उमर हारिस बांदीपोरा और श्रीनगर के विभिन्न स्थानों पर रुका था। लश्कर-ए-तैयबा के एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) की बेटी से निकाह किया। उसने जयपुर में निकाह फेक नाम सज्जाद के साथ किया। निकाह के डॉक्यूमेंट का यूज भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन करने में भी किया गया था। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में चूक पर सवाल श्रीनगर पुलिस की ओर से इस अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करने से कई खामियां उजागर हुई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस सत्यापन प्रणाली के बावजूद राजस्थान के अधिकारियों की ओर से पासपोर्ट कैसे जारी किया गया। अधिकारियों ने बताया- लश्कर-ए-तैयबा का यह आतंकवादी इंडोनेशिया भागने में कामयाब रहा। जहां से उसने एक और फेक ट्रैवल डॉक्यूमेंट का यूज करके 2024-25 में सऊदी अरब में अपना ठिकाना बना लिया।

चलती कार में लगी आग, परिवार ने बमुश्किल बचाई जान:ग्वालियर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार, गाड़ी जलकर खाक

चलती कार में लगी आग, परिवार ने बमुश्किल बचाई जान:ग्वालियर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार, गाड़ी जलकर खाक

ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक चलती कार में आग लग गई। आमखो रोड पर हुई इस घटना में कार में सवार एक परिवार ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। परिवार शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया गया कि कार सामान्य गति से चल रही थी, तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए गाड़ी रोकी और परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इलेक्ट्रिक कार से जा रहे थे इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में यह दृश्य कैद कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार धू-धू कर जल रही है और आसपास खड़े लोग सुरक्षित दूरी बनाकर स्थिति को देख रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह एक बैटरी वाली गाड़ी थी जिसमें अचानक आग लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हालांकि, कार में आग लगने के दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

विद्युत जामवाल ने अमेरिका में सुनाया गायत्री मंत्र:हॉलिवुड फिल्म स्ट्रीट फाइटर के ट्रेलर लॉन्च पर पढ़े वैदिक मंत्र; फिल्म में बने हैं योग गुरु

विद्युत जामवाल ने अमेरिका में सुनाया गायत्री मंत्र:हॉलिवुड फिल्म स्ट्रीट फाइटर के ट्रेलर लॉन्च पर पढ़े वैदिक मंत्र; फिल्म में बने हैं योग गुरु

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने अमेरिका में आयोजित सिनेमाकॉन 2026 इवेंट में वैदिक मंत्रों का पाठ किया। दरअसल विद्युत हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में योग गुरु ‘धल्सिम’ का किरदार निभा रहे हैं। सिनेमाकॉन इवेंट में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस दौरान स्क्रीनिंग से पहले विद्युत ने मंच पर वैदिक मंत्रों का पाठ किया, जिसने दुनिया के सबसे शोरगुल वाले इवेंट्स में से एक में शांति का माहौल बना दिया। लास वेगास में गूंजे सूर्य और गायत्री मंत्र ट्रेलर की स्क्रीनिंग से पहले विद्युत जामवाल ने भारतीय परंपरा के अनुसार प्रार्थना से शुरुआत की। उन्होंने सूर्य मंत्र, चंद्र मंत्र और गायत्री मंत्र का पाठ किया। इस दौरान उनके हॉलीवुड को-स्टार नोआ सेंटिनियो भी उनके साथ खड़े नजर आए। विद्युत बोले- यह पल मुझे जमीन से जोड़ता है इस खास अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए विद्युत ने लिखा, कुछ उपलब्धियां मुझे जीवन के उद्देश्य की गहरी अनुभूति कराती हैं। लास वेगास के सिनेमाकॉन में प्रार्थना करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। मेरे भारतीय मंत्रों ने वहां शांति और सुकून की एक लहर पैदा कर दी। मुझे वहां मौजूद हर व्यक्ति के साथ एक गहरा और अनकहा बंधन महसूस हुआ, जो भाषा और शब्दों से परे था। वैदिक मंत्र सीमाओं से परे शांति का संदेश देते हैं। आर्केड गेम पर आधारित है फिल्म फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ का निर्देशन किताओ सकुराई ने किया है। यह फिल्म मशहूर आर्केड गेम फ्रैंचाइज़ी पर आधारित है। ट्रेलर में गेम के सिग्नेचर मूव्स जैसे ‘हाडौकेन’ और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस दिखाए गए हैं। फिल्म में विद्युत जामवाल ‘धल्सिम’ के रोल में हैं, जो अपने फ्लेक्सिबल शरीर और योग की शक्ति के लिए जाने जाते हैं। विद्युत के मार्शल आर्ट्स बैकग्राउंड को देखते हुए फैंस इस रोल के लिए उन्हें परफेक्ट मान रहे हैं। रोमन रेन्स-जेसन मोमोआ आएंगे नजर इस फिल्म में हॉलीवुड और खेल जगत की जानी-मानी हस्तियों की फौज नजर आएगी। नोआ सेंटिनियो ‘केन मास्टर्स’, एंड्रयू कोजी ‘रयू’ और रोमन रेन्स ‘अकुमा’ के रोल में दिखेंगे। इनके अलावा जेसन मोमोआ ‘ब्लैंका’ और मशहूर रैपर 50 सेंट ‘बैलरोग’ का किरदार निभा रहे हैं। स्ट्रीट फाइटर’ भारत में 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बदलते मौसम का असर! जोधपुर में बढ़े सर्दी-खांसी के मरीज, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह

arw img

X बदलते मौसम का असर! जोधपुर में बढ़े सर्दी-खांसी के मरीज, डॉक्टरों ने दी ये सलाह   Summer Health Tips: जोधपुर समेत प्रदेश में बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है. तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी, खांसी और बुखार के मामलों में तेजी आई है. डॉक्टरों के मुताबिक, इस समय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वायरस और बैक्टीरिया सक्रिय हो जाते हैं. खासकर श्वसन संक्रमण और फूड इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि गर्मी में भोजन जल्दी खराब होता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. मास्क का उपयोग, हाथों की सफाई और खांसते-छींकते समय सावधानी बरतना जरूरी बताया गया है. इसके अलावा हल्का, ताजा और पौष्टिक भोजन करने, ठंडी चीजों से दूरी बनाने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है. सही खान-पान और सावधानी अपनाकर इस मौसम में बीमारियों से बचा जा सकता है.

मंडला में सड़क के बीच तंत्र-मंत्र, VIDEO:एक घंटे तक यातायात बाधित; यातायात पुलिस ने समझाकर शख्स को हटाया

मंडला में सड़क के बीच तंत्र-मंत्र, VIDEO:एक घंटे तक यातायात बाधित; यातायात पुलिस ने समझाकर शख्स को हटाया

मंडला शहर के व्यस्त चिलमन चौक पर रविवार शाम एक शख्स ने सड़क के बीचों-बीच तंत्र-मंत्र करना शुरू कर दिया। घटना के कारण लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मानसिक रूप से असंतुलित प्रतीत हो रहा था। सड़क पर मुर्गे और चावल के साथ तंत्र-मंत्र किया शख्स ने व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल के ठीक बीच में बैठकर मुर्गे और चावल के साथ तंत्र-मंत्र की क्रियाएं कीं। उसके इस कृत्य से चारों ओर से आ रहे वाहन अचानक रुक गए, जिससे चौक पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोग इस असामान्य दृश्य को देखकर अचंभित थे। इस दौरान व्यक्ति लगातार असामान्य व्यवहार करता रहा। यह उल्लेखनीय है कि इतने व्यस्त चौराहे पर यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद व्यक्ति बेखौफ होकर सड़क के बीच बैठा रहा। इस स्थिति ने यातायात व्यवस्था के साथ-साथ सार्वजनिक सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए। यातायात पुलिस ने समझाकर सड़क से हटाया घटना की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने उसे वहां से हटाया। इसके बाद ही यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर शहर में विभिन्न स्तरों पर चर्चाएं जारी हैं।

आपको फैटी लिवर स्टेज 1 है या स्टेज 2, किस तरह लगाएं पता? गंगाराम के डॉक्टर ने बताए 3 आसान तरीके

authorimg

Last Updated:April 20, 2026, 08:09 IST Fatty Liver Warning Signs: जब लिवर में फैट जमा हो जाता है, तब सूजन आने लगती है. इसे फैटी लिवर डिजीज कहा जाता है. जब लिवर में फैट कम होता है, तब यह स्टेज 1 मानी जाती है. अगर स्टेज 1 के बाद सूजन और फैट बढ़ जाता है, तब इसे स्टेज 2 कहा जाता है. फैटी लिवर की सही स्टेज पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड, LFT और अन्य जांच करानी पड़ती हैं. डॉक्टर के मुताबिक फैटी लिवर स्टेज 2 में लिवर में सूजन आने लगती है. How to Detect Fatty Liver Stages: खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान की वजह से फैटी लिवर की समस्या बेहद तेजी से बढ़ रही है. दुनिया भर में करोड़ों लोग फैटी लिवर से जूझ रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो फैटी लिवर की समस्या तब होती है, जब लिवर में फैट जमा हो जाता है और इसकी वजह से सूजन आने लगती है. शुरुआती स्टेज यानी स्टेज 1 में इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं, जिसकी वजह से लोग इस पर ध्यान ही नहीं देते हैं. जब समस्या बढ़ती है, तब यह बीमारी स्टेज 2 में पहुंच जाती है. अधिकतर लोग समय रहते इसे पहचान नहीं पाते हैं. गंभीर मामलों में यह बीमारी स्टेज 3 और स्टेज 4 में पहुंच जाती है. इस कंडीशन में लिवर फेलियर की नौबत आ जाती है. अगर इस परेशानी को स्टेज 1 या 2 में पकड़ लिया जाए, तो इलाज से ठीक हो सकती है. यह जानना बेहद जरूरी है कि स्टेज 1 और स्टेज 2 फैटी लिवर कैसे पहचान सकते हैं. नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड पैन्क्रियाटिकोबिलियरी साइंसेज के चेयरमैन डॉ. अनिल अरोड़ा ने News18 को बताया कि सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि फैटी लिवर क्या है. फैटी लिवर एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है. सामान्य रूप से लिवर में थोड़ी मात्रा में फैट होना ठीक है, लेकिन जब यह मात्रा बढ़ जाती है तो लिवर का कामकाज प्रभावित होने लगता है. यह समस्या आमतौर पर गलत खानपान, मोटापा, ज्यादा चीनी खाना, जंक फूड का सेवन, शराब और बिना फिजिकल एक्टिविटी वाली लाइफस्टाइल के कारण होती है. शुरुआती चरण में इसके खास लक्षण नहीं दिखते, लेकिन समय के साथ यह सूजन, लिवर डैमेज और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है. इसलिए समय पर पहचान और लाइफस्टाइल में सुधार बहुत जरूरी होता है. स्टेज 1 और स्टेज 2 फैटी लिवर क्या है? डॉक्टर ने बताया कि फैटी लिवर की स्टेज 1 में लिवर में हल्की मात्रा में फैट जमा होता है और आमतौर पर कोई गंभीर लक्षण नजर नहीं आते. कई बार व्यक्ति पूरी तरह सामान्य महसूस करता है. हालांकि कुछ लोगों को हल्की थकान, पेट में भारीपन या भूख में कमी जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं, लेकिन ये लक्षण बहुत स्पष्ट नहीं होते हैं. फैटी लिवर स्टेज 2 को मेडिकल की भाषा में नॉन-अल्कोहोलिक स्टिएटोहेपेटाइटिस (NASH) भी कहा जाता है. इस स्टेज में लिवर में फैट के साथ सूजन भी शुरू हो जाती है. इसके कारण थकान बढ़ना, पेट के दाहिने हिस्से में दर्द, वजन बढ़ना या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. यह स्टेज ज्यादा गंभीर होती है और समय पर इलाज न किया जाए, तो आगे चलकर लिवर डैमेज का कारण बन सकती है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. स्टेज 1 और स्टेज 2 को डिटेक्ट कैसे करें? एक्सपर्ट के मुताबिक सिर्फ लक्षणों के आधार पर स्टेज 1 और स्टेज 2 का सही अंतर जानना मुश्किल होता है. इसके लिए कुछ मेडिकल जांच जरूरी होती हैं. अल्ट्रासाउंड, लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) और कुछ मामलों में फाइब्रोस्कैन किया जाता है. ये जांच यह पता लगाने में मदद करती हैं कि लिवर में कितना फैट जमा है और सूजन कितनी है. अगर रिपोर्ट में सिर्फ फैट दिखता है और सूजन नहीं है, तो यह स्टेज 1 माना जाता है. वहीं अगर फैट के साथ इंफ्लेमेशन या लिवर एंजाइम्स बढ़े हुए मिलते हैं, तो यह स्टेज 2 की ओर इशारा करता है. इसलिए सही स्टेज जानने के लिए डॉक्टर की सलाह और जांच बेहद जरूरी होती है. फैटी लिवर को रिवर्स कैसे कर सकते हैं? डॉक्टर अरोड़ा ने बताया कि फैटी लिवर की शुरुआती दोनों स्टेज को लाइफस्टाइल में बदलाव करके रिवर्स किया जा सकता है. इसके लिए हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज, वजन कम करना और चीनी व जंक फूड से दूरी बनाना बेहद जरूरी है. शराब का सेवन पूरी तरह बंद करना भी जरूरी है, क्योंकि यह लिवर को और नुकसान पहुंचा सकती है. कुछ मरीजों को स्टेज 1 या स्टेज 2 में दवाएं भी दी जाती हैं. अगर आपको थकान, पेट में भारीपन या अन्य लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें. समय पर जांच और सही इलाज से आप फैटी लिवर को बढ़ने से रोक सकते हैं और अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 20, 2026, 08:09 IST

नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई:ईडी की ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती, निचली अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया था

नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई:ईडी की ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती, निचली अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया था

नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली हाई कोर्ट सोमवार को ED की याचिका पर सुनवाई करेगा। ईडी ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। ट्रायल कोर्ट ने 16 दिसंबर 2025 को ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने 22 दिसंबर को सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य आरोपियों को नोटिस जारी किया था। मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच में होगी। ED ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य ने साजिश के तहत Associated Journals Limited (AJL) की करीब 2000 करोड़ रुपए की संपत्तियों पर कब्जा किया। इसके लिए यंग इंडियन कंपनी का इस्तेमाल किया गया, जिसमें गांधी परिवार की 76% हिस्सेदारी थी। दिसंबर 2025: ट्रॉयल कोर्ट बोला- ED ने प्रक्रिया उलट दी, पहले जांच, बाद में FIR 2022 में सोनिया-राहुल से घंटों हुई थी पूछताछ जून 2022 में नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से 5 दिनों में 50 घंटे पूछताछ हुई थी। फिर 21 जुलाई 2022 में नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से 3 दिन में 12 घंटे सवाल हुए थे। इस दौरान उनसे 100 से ज्यादा सवाल किए गए। ईडी ने राहुल गांधी से भी जून में पांच दिनों में 50 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी। क्या है नेशनल हेराल्ड केस BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने 2012 में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दाखिल करते हुए सोनिया, राहुल और कांग्रेस के ही मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीज, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे पर घाटे में चल रहे नेशनल हेराल्ड अखबार को धोखाधड़ी और पैसों की हेराफेरी के जरिए हड़पने का आरोप लगाया था। आरोप के मुताबिक, कांग्रेसी नेताओं ने नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों पर कब्जे के लिए यंग इंडियन लिमिटेड ऑर्गेनाइजेशन नाम की संस्था बनाई, जिसकी अधिकतर हिस्सेदारी गांधी परिवार के पास है। यंग इंडियन के जरिए नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन करने वाली AJL का अवैध अधिग्रहण कर लिया। स्वामी का आरोप था कि ये सब दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित हेराल्ड हाउस की ₹2000 करोड़ की बिल्डिंग पर कब्जा करने के लिए किया गया था। आरोप है मुताबिक, ₹2000 करोड़ की कंपनी को केवल ₹50 लाख में खरीदा गया। सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया, राहुल समेत केस से जुड़े कांग्रेस के अन्य नेताओं के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग की थी। आरोपियों में से मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडीज की अब मौत हो चुकी है।

खबर हटके- भालू बनकर इंश्योरेंस कंपनी से लाखों की ठगी:चोरों ने मकान मालिक को डांटा- ताले क्यों नहीं लगाते; इंसानों को धोने वाली वॉशिंग मशीन

खबर हटके- भालू बनकर इंश्योरेंस कंपनी से लाखों की ठगी:चोरों ने मकान मालिक को डांटा- ताले क्यों नहीं लगाते; इंसानों को धोने वाली वॉशिंग मशीन

अमेरिका में 4 युवकों ने भालू बनकर इंश्योरेंस कंपनी से लाखों की ठगी कर डाली। वहीं, उत्तर प्रदेश में चोरों ने मकान मालिक को घर में ताला न लगाने पर डांट दिया। उधर, जापान में इंसानों को धोने वाली वॉशिंग मशीन बाजार में आ गई है। इधर, छत्तीसगढ़ में फाइल भूल जाने पर युवक ने अधिकारी को बादाम दे दिए। वहीं, ब्रिटेन में फर्जी मेसेज के जरिए ₹74 करोड़ की क्रिप्टो करेंसी चोरी कर ली गई। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

भोपाल सेंट्रल जेल में बंदी ने किया सुसाइड:पेड़ से लटका मिला शव; हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था

भोपाल सेंट्रल जेल में बंदी ने किया सुसाइड:पेड़ से लटका मिला शव; हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था

भोपाल सेंट्रल जेल में रविवार की शाम को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने जेल में बनी गौशाला में रस्सी का फंदा बनाकर पेड़ के सहारे फांसी लगाई है। गांधीनगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शाम को गांधी मेडिकल कॉलेज स्थित मर्चुरी में शव रखवा दिया गया है। सोमवार की सुबह परिजनों की मौजूदगी में बॉडी का पीएम कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, गुड्डू आदिवासी (58), बाड़ी जिला रायसेन का रहने वाला है, वह साल 2017 से हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में बंद था। वह जेल परिसर की गौशाला में गौसेवक के रूप में कार्य करता था। रविवार को भी वह अन्य बंदियों के साथ रोजाना की तरह गौशाला में काम करने गया था। हर रोज करीब 18 बंदी प्रहरी के साथ गौशाला में गायों की देखभाल के लिए जाते हैं। घटना वाले दिन गुड्डू ने सामान्य तरीके से काम किया, नए कपड़े पहने और ट्रैक्टर भी चलाया। शाम करीब 5.30 बजे लौटते समय गौशाला का पानी का पंप खुला रह गया था, जिस पर प्रहरी ने उसे पंप बंद करने के लिए वापस भेजा। जेल प्रहरी ने सबसे पहले देखा फंदे पर लटका हुआ शव काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर प्रहरी ने अंदर जाकर देखा, जहां गुड्डू पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। उसने गायों के पैरों में बांधने वाली रस्सी से फांसी का फंदा बनाया था। जेल प्रशासन के अनुसार, मृतक से उसके परिवार के लोग मिलने नहीं आते थे और वह कभी पैरोल पर भी नहीं गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक दूरी और मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों की माने तो जेल अधिकारी से उसका विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।