Tuesday, 08 Sep 2026 | 03:56 AM

Trending :

सीधी के वार्ड 19 में गंदगी फैलाने पर होगी FIR:नालियों में कचरा फेंकने पर लगेगा जुर्माना; पार्षद पूनम सोनी ने चलाया विशेष अभियान

सीधी शहर के वार्ड क्रमांक 19 में सोमवार को स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। वार्ड पार्षद और भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम सोनी ने वार्ड का भ्रमण कर सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को कड़ी चेतावनी दी कि घर या दुकान के सामने गंदगी मिलने पर अब सीधे जुर्माना वसूला जाएगा और एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। नालियों में कचरा फेंकने से बढ़ रही बीमारियां निरीक्षण के दौरान पार्षद ने पाया कि कई रहवासी और दुकानदार सब्जियों के अवशेष, पॉलिथीन और अन्य कचरा सीधे नालियों में फेंक रहे हैं। इससे नालियां जाम हो रही हैं और गंदगी के कारण मच्छर व बीमारियां पनप रही हैं। इस दौरान पार्षद ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना केवल नगर पालिका की ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सफाईकर्मियों की शिकायत पर एक्शन सफाईकर्मी राम भजन ने बताया कि सुबह-शाम नियमित सफाई के बावजूद लोग कुछ ही घंटों में दोबारा कचरा फैला देते हैं। हाल ही में कचरा जमा होने से शहर के 6 वार्डों की नालियां पूरी तरह जाम हो गई थीं, जिसे साफ करने के लिए नगर पालिका को विशेष रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा था। इसी के मद्देनजर अब वार्ड में सख्ती बरती जा रही है। स्वच्छता वाहन के साथ वार्ड में चलाया सफाई अभियान अभियान के तहत पार्षद पूनम सोनी ने स्वच्छता वाहन और सफाईकर्मियों की टीम को साथ लेकर पूरे वार्ड में सघन सफाई करवाई। उन्होंने लोगों से कचरा केवल डस्टबिन या स्वच्छता वाहन में ही डालने की अपील की। पार्षद पूनम सोनी ने कहा- बार-बार चेतावनी के बाद भी लापरवाही करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने में संकोच नहीं किया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
युवक पर धर्मविरोधी रील बनाने का आरोप:हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, पहले भी कर चुका है टिप्पणी

March 17, 2026/
11:05 am

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में एक युवक पर सोशल मीडिया पर धर्मविरोधी रील वायरल करने का आरोप लगा...

सेमीफाइनल की रेस के लिए श्रीलंका का जीतना जरुरी:आज स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबला: विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों की पहली भिड़ंत

June 26, 2026/
4:30 am

वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज श्रीलंका का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए...

एमपी में मकान बनाना 35% तक महंगा:सीमेंट-ईंट, टाइल्स-सेनेटरी आइटम्स के रेट बढ़े, 1 हजार वर्गफीट पर मकान बनाने की लागत अब 16 लाख रुपए

April 16, 2026/
5:22 am

ईरान-इजराइल और अमेरिका युद्ध का असर अब आम आदमी की रसोई तक सीमित नहीं रहा। यह घर के सपने पर...

Santner: Target Calm Crowd | Top Order Wickets Key

March 7, 2026/
4:49 pm

स्पोर्ट्स डेस्क3 दिन पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर और भारतीय कप्तान...

राजनीति

सीधी के वार्ड 19 में गंदगी फैलाने पर होगी FIR:नालियों में कचरा फेंकने पर लगेगा जुर्माना; पार्षद पूनम सोनी ने चलाया विशेष अभियान

सीधी के वार्ड 19 में गंदगी फैलाने पर होगी FIR:नालियों में कचरा फेंकने पर लगेगा जुर्माना; पार्षद पूनम सोनी ने चलाया विशेष अभियान

सीधी शहर के वार्ड क्रमांक 19 में सोमवार को स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। वार्ड पार्षद और भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम सोनी ने वार्ड का भ्रमण कर सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को कड़ी चेतावनी दी कि घर या दुकान के सामने गंदगी मिलने पर अब सीधे जुर्माना वसूला जाएगा और एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। नालियों में कचरा फेंकने से बढ़ रही बीमारियां निरीक्षण के दौरान पार्षद ने पाया कि कई रहवासी और दुकानदार सब्जियों के अवशेष, पॉलिथीन और अन्य कचरा सीधे नालियों में फेंक रहे हैं। इससे नालियां जाम हो रही हैं और गंदगी के कारण मच्छर व बीमारियां पनप रही हैं। इस दौरान पार्षद ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना केवल नगर पालिका की ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सफाईकर्मियों की शिकायत पर एक्शन सफाईकर्मी राम भजन ने बताया कि सुबह-शाम नियमित सफाई के बावजूद लोग कुछ ही घंटों में दोबारा कचरा फैला देते हैं। हाल ही में कचरा जमा होने से शहर के 6 वार्डों की नालियां पूरी तरह जाम हो गई थीं, जिसे साफ करने के लिए नगर पालिका को विशेष रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा था। इसी के मद्देनजर अब वार्ड में सख्ती बरती जा रही है। स्वच्छता वाहन के साथ वार्ड में चलाया सफाई अभियान अभियान के तहत पार्षद पूनम सोनी ने स्वच्छता वाहन और सफाईकर्मियों की टीम को साथ लेकर पूरे वार्ड में सघन सफाई करवाई। उन्होंने लोगों से कचरा केवल डस्टबिन या स्वच्छता वाहन में ही डालने की अपील की। पार्षद पूनम सोनी ने कहा- बार-बार चेतावनी के बाद भी लापरवाही करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने में संकोच नहीं किया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket