‘महिला नटखट के विरोध का सवाल ही नहीं’, पीएम मोदी की पहली टिप्पणी ममता बनर्जी ने कहा- ये बहुत सारे बंधन हैं…

महिला नॉटी से पर्यटक बिल संसद में गिरावट पर हो रही बढ़त रोज मोदी ने कांग्रेस, इंदौर सहित कई आश्रमों में लोकतंत्र को बढ़ावा दिया। इस पर वास्तु शास्त्र ने भी पलटवार किया है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रविवार को एक्स पर पोस्ट करबी बिजनेस पर फेस्टिव इंफ्रास्ट्रक्चर का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ये बेहद समानता है कि प्रधानमंत्री ने सत्यता से इस मुद्दे को टुकड़े के बजाय देशों को अनादर करना चुना। आख़िर में कितनी महिला नेता? ममता बनर्जी ने कहा कि मैं ये स्पष्ट करना चाहती हूं कि वैष्णव कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के लिए उच्च राजनीतिक प्रतिनिधित्व का समर्थन कर रही है। संसद और राज्य विधानसभा दोनों में ही हमारी रिहायशी महिला कलाकारों की संख्या सबसे अधिक है। मुस्लिमों में हमारी 37.9% सदस्य अनाधिकृत महिलाएँ हैं। अवलोकन में हमने 46% महिला सदस्यों को मनोनीत किया है। महिला नटखट का विरोध करने का सवाल ही नहीं है और न ही कभी उठाया जाता है। परिसीमन प्रक्रिया को लेकर सैद्धांतिक आधारभूत उन्होंने आगे कहा कि हम जिस बात का शुद्धिकरण विरोध कर रहे हैं, वह परिसीमन प्रक्रिया है. मोदी सरकार अपने निहित स्वार्थों को पूरा करने के लिए महिलाओं को आगे बढ़ाने की रणनीति बना रही थी। हम बाबा साहब के संविधान में बदलाव, देश का विभाजन और राजनीतिक मुद्दों में हिस्सेदारी करके बीजेपी राज्यों को अन्य राज्यों की कीमत पर अधिक प्रतिनिधित्व हिस्सेदारी सत्य हाथियाने का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। यह संघीय लोकतंत्र पर हमला है और हम इसे बेकार नहीं देखते हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री ने देश को ईमानदारी से संबोधित करने के बजाय गुमराह करने का विकल्प चुना। मुझे इसे रिकॉर्ड पर रखने दीजिए. तृणमूल कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के लिए उच्च राजनीतिक प्रतिनिधित्व की वकालत की है। हमारे यहां निर्वाचित महिलाओं का अनुपात सबसे अधिक है… – ममता बनर्जी (@MamataOfficial) 19 अप्रैल 2026 3 साल तक इंतजार क्यों किया?- ममता बनर्जी मोदी सरकार पर मुहर लगाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अगर यह सरकार असल में इस नेक उद्देश्य को लेकर गंभीर थी, तो 28 सितंबर 2023 को महिला नामांकित होने के करीब 3 साल बाद तक वह इंतजार क्यों कर रही हैं? कई राज्यों में चुनाव चल रहे हैं, ऐसे में इसे इतनी जल्दी क्यों जारी किया गया? और परिसीमन के साथ यह क्यों जोड़ा गया? पुराने कांग्रेस दशकों से महिलाओं के लिए खड़ी रही है। हम रुके रहेंगे, लेकिन हम उस विषय पर उपदेश नहीं सुनेंगे, जिसका कोई विशेष दल नहीं है, तो खो गया है और उसका कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी, अगली बार जब आप देश को बताएं तो संसद के पटल से ऐसा करने का साहस। जहां आप जांच, चुनौती और लेवल के बारे में जानकारी रखते हैं। तुमने कल जो किया वह कायरतापूर्ण, पाखंडी और टॉयल चाल थी। आपको महसूस हो सकता है कि सत्य आपके हाथों से फ्री बनी हुई है। ये भी पढ़ें बंगाल की रैली में ग़ैरे सीएम योगी ने किया जोरदार हमला, बोले- ‘ममता दीदी सिंहासन खाली करो’
दावा- I-PAC ने बंगाल में 20 दिनों तक काम रोका:यह कंपनी ममता बनर्जी का चुनाव मैनेजमेंट देखती है; TMC बोली- ये झूठ

पश्चिम बंगाल में TMC का चुनावी मैनेजमेंट संभालने वाली संस्था (I-PAC) ने अचानक राज्य में अपने सभी कामकाज अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार, संस्था ने ई-मेल के जरिए पश्चिम बंगाल में काम कर रहे अपने कर्मचारियों को अगले 20 दिनों की छुट्टी पर भेज दिया है। मेल में लिखा गया है कि 11 मई को हालात की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। संस्था की ओर से भेजे गए मैसेज में ‘कानूनी वजहों’ का हवाला दिया गया है। हालांकि टीएमसी ने कहा- यह दावा पूरी तरह से बेबुनियाद है और ऐसा लगता है कि यह जमीनी स्तर पर भ्रम पैदा करने की एक जान-बूझकर की गई कोशिश है। I-PAC और उसके डायरेक्टर पर करोड़ों रुपए के कोयला चोरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इस मामले में CBI ने 27 नवंबर 2020 को FIR दर्ज की थी। पूरा मामला करीब 2,742 करोड़ रुपए से जुड़ा है। पिछले चार महीनों में दो बार में देश भर के चार से ज्यादा आफिसों में रेड पड़ चुकी है। TMC बोली- यह भ्रम पैदा करने की जान-बूझकर कोशिश की गई टीएमसी ने एक बयान जारी करते हुए कहा- हमें एक मीडिया रिपोर्ट मिली है जिसमें दावा किया गया है कि IPAC ने अगले 20 दिनों के लिए पश्चिम बंगाल में अपना काम रोक दिया है। यह दावा पूरी तरह से बेबुनियाद है और ऐसा लगता है कि यह जमीनी स्तर पर भ्रम पैदा करने की एक जान-बूझकर की गई कोशिश है। IPAC टीम TMC के साथ पूरी तरह से जुड़ी हुई है और पूरे राज्य में चुनाव प्रचार का काम योजना के अनुसार जारी है। बंगाल के लोग इन कोशिशों को समझने में पूरी तरह से सक्षम हैं और वे लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देंगे। पश्चिम बंगाल गलत जानकारी या डराने-धमकाने से प्रभावित नहीं होगा। वे 23 और 29 तारीख को निर्णायक रूप से जवाब देंगे और 4 मई को आने वाले नतीजे उनके फैसले को दिखाएंगे। I-PAC ठिकानों पर पिछली दो रेड… 2 अप्रैल को दिल्ली-बेंगलुरु, हैदराबाद के ठिकानों पर रेड प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 2 अप्रैल को पॉलिटिकल कंसल्टेंट कंपनी I-PAC के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद में कंपनी के दफ्तरों पर कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक, छापेमारी कोयला चोरी और घोटाले से जुड़े मामले में हुई। 8 जनवरी को पहली बार रेड के बीच पहुंची थीं ममता 8 जनवरी को ED की टीम ने प्रतीक जैन के कोलकाता के गुलाउडन स्ट्रीट स्थित घर और दूसरी टीम सॉल्टलेक स्थित दफ्तर पर छापा मारा था। प्रतीक जैन ही ममता बनर्जी के लिए पॉलिटिकल स्ट्रैटजी तैयार करते हैं। कार्रवाई सुबह 6 बजे से शुरू हुई थी, लेकिन करीब 11:30 बजे के बाद मामला बढ़ा। सबसे पहले कोलकाता पुलिस कमिश्नर, प्रतीक के आवास पर पहुंचे। कुछ समय बाद सीएम ममता बनर्जी खुद लाउडन स्ट्रीट स्थित उनके घर पहुंच गईं। ममता वहां कुछ देर रुकीं। जब बाहर निकलीं, तो उनके हाथ में एक हरी फाइल दिखाई दी। इसके बाद वे I-PAC के ऑफिस भी गईं। नॉलेज पॉइंट: जानिए I-PAC के बारे में ममता अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी और I-PAC के को-फाउंडर और डायरेक्टर प्रतीक जैन (दाएं) के साथ। यह फोटो प्रतीक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 4 जून 2024 को पोस्ट की थी। I-PAC (Indian Political Action Committee) एक पॉलिटिकल कंसलटेंट फर्म है। इसके डायरेक्टर प्रतीक जैन हैं। यह राजनीतिक दलों को चुनावी रणनीति, डेटा-आधारित कैंपेन, मीडिया प्लानिंग और वोटर आउटरीच में मदद करती है। I-PAC पहले Citizens for Accountable Governance (CAG) थी। इसकी शुरुआत 2013 में प्रशांत किशोर ने प्रतीक के साथ की थी। बाद में इसका नाम I-PAC रखा गया। प्रशांत किशोर के हटने के बाद I-PAC की कमान प्रतीक के पास आ गई। प्रशांत ने बाद में बिहार में ‘जन सुराज’ पार्टी बनाई। I-PAC तृणमूल कांग्रेस (TMC) के साथ 2021 से जुड़ी है। ————– ये खबर भी पढ़ें… I-Pac रेड विवाद-ममता पर पावर के गलत इस्तेमाल का आरोप:ED सुप्रीम कोर्ट में बोली-CM के फायदे के लिए पुलिस ने काम में रुकावट डाली केंद्रीय जांच एजेंसी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल किया है। एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि CM और राज्य की मशीनरी कथित कोयला चोरी स्कैम के सिलसिले में I-PAC ऑफिस और उसके डायरेक्टर के ठिकानों पर रेड के दौरान गैर-कानूनी तरीके से घुसे। पूरी खबर पढ़ें…
दमोह में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट का:एक पक्ष ने गुरु की हत्या की धमकी देने का आरोप

दमोह में किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद सामने आया है। शनिवार रात एक पक्ष की खुशी किन्नर ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब छह किन्नरों ने उनके साथ मारपीट की और उनके गुरु की हत्या की धमकी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिलवारी मोहल्ला निवासी खुशी किन्नर ने बताया कि वह दमोह शहर में शादी-विवाह और अन्य शुभ अवसरों पर मांगकर अपना जीवन यापन करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किन्नर गुड़िया नायक उनसे प्रतिदिन एक लाख रुपये की मांग करती है। खुशी किन्नर के अनुसार, शनिवार रात आशा, जोया, शब्बो और मीना किन्नर सहित गुड़िया नायक उनके घर में घुस आए। उन्होंने खुशी के साथ मारपीट की, उनके बाल काट दिए और पेट में चाकू मारने का प्रयास भी किया। विवाद के बाद सभी आरोपी किन्नर मौके से फरार हो गए। घायल खुशी किन्नर ने अपने हटा स्थित गुरु पिंकी नायक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। खुशी किन्नर ने बताया कि गुड़िया नायक ने धमकी दी है कि वे उनके हटा वाले गुरु पिंकी की हत्या कर देंगे और सांप्रदायिक हिंसा फैलाएंगे। खुशी किन्नर ने पुलिस से मारपीट करने वाले सभी किन्नरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। खुशी का कहना है कि यदि उसे और उसके गुरु पिंकी नायक को कुछ होता है तो उसके जवाबदार यह सभी किन्नर रहेंगे। हटा से दमोह पहुंचे किन्नर पिंकी नायक ने बताया की खुशी हमारी चेला है। वह दमोह में बहार गुरु के पास रहती है और लोगों के घरों में खुशी के मौके पर जाकर पैसे मांगती है। गुड़िया व अन्य किन्नर इसे बहला फैसला कर अपने साथ ले आए और इसके साथ मारपीट की गई। कई दिनों से मुझे करने की धमकी दी जा रही है। क्योंकि सागर में जो किरण गुरु किन्नर का विवाद चल रहा है मैं उनके पक्ष में हूं और आगे भी उनके साथ रहूंगी। यह बात गुड़िया किन्नर और अन्य लोगों को अच्छी नहीं लग रही। इसलिए वह मेरी हत्या करने की बात कह रहे हैं और मेरे चेले खुशी को इन्होंने बुरी तरह मारा है। इसलिए हम चाहते हैं कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करे। पुलिस के द्वारा मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे दीपिका-रणवीर:कपल ने बेटी दुआ की क्यूट फोटो शेयर कर प्रेग्नेंसी की दी जानकारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रविवार को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। दीपिका और रणवीर के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी बेटी दुआ की एक तस्वीर शेयर की गई, जिसमें बेटी ने एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है, जो पॉजिटिव रिजल्ट दिखा रहा है। तस्वीर में रणवीर बेटी को गोद में लिए हुए हैं, हालांकि उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। तस्वीर में दुआ का आधा चेहरा नजर आता है। दीपिका और रणवीर की पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्ट किया। एक्ट्रेस निमरत कौर ने लिखा, ‘बधाई हो, आप दोनों खुश रहें।’ फिल्म धुरंधर में रणवीर के को-स्टार दानिश पंडोर ने कमेंट किया, ‘मेहर।’ वहीं, नील नितिन मुकेश ने इमोजी शेयर किया। 2024 में बेटी दुआ का जन्म हुआ था बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ के जन्म की जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने लिखा था, ‘वेलकम बेबी गर्ल। 8-9-2024। दीपिका और रणवीर।’ इससे पहले फरवरी 2024 में दीपिका की प्रेग्नेंसी की घोषणा की गई थी। दीपिका और रणवीर ने कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में इटली में शादी की थी। कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 में नजर आए थे, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। धुरंधर 2 दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। फिल्म की दुनिया भर में कमाई 1,748.91 करोड़ रुपए हो गई। इसने 1,742.10 करोड़ रुपए कमाने वाली अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया। अब यह सिर्फ दंगल (₹2070 करोड़) और बाहुबली 2 (₹1,788.06 करोड़) से पीछे है। वहीं, दीपिका शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में नजर आएंगी।
दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे दीपिका-रणवीर:कपल ने बेटी दुआ की क्यूट फोटो शेयर कर प्रेग्नेंसी की दी जानकारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रविवार को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। दीपिका और रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी बेटी दुआ के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की गई, जिसमें उनकी बेटी ने एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है, जो ‘पॉजिटिव’ रिजल्ट दिखा रहा है। तस्वीर में रणवीर सिंह बेटी को गोद में लिए हुए हैं, हालांकि उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। तस्वीर में दुआ का आधा चेहरा नजर आता है। दीपिका और रणवीण की पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्ट किया। एक्ट्रेस निमरत कौर ने लिखा, “बधाई हो, आप दोनों खुश रहें।” फिल्म धुरंधर में रणवीर के को-स्टार दानिश पंडोर ने कमेंट किया, “मेहर।” नील नितिन मुकेश ने इमोजी शेयर किया। बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ के जन्म की जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने लिखा था, “वेलकम बेबी गर्ल। 8-9-2024। दीपिका और रणवीर।” इससे पहले फरवरी 2024 में दीपिका की प्रेग्नेंसी की घोषणा की गई थी। दीपिका और रणवीर ने कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में इटली में शादी की थी।
समय रैना के नाना को मारने की धमकी मिली थी:आतंकियों की हिट लिस्ट में थे, स्थानीय कश्मीरी मुसलमानों ने जान बचाई थी

कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में बताया कि 1990 के दशक में कश्मीर में उग्रवाद के दौरान उनके नाना को जान से मारने की धमकी मिली थी। हालांकि, स्थानीय कश्मीरी मुसलमानों की मदद के चलते उनकी जान बच गई थी। समय ने ‘दॉस्टकास्ट’ यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कश्मीर में उग्रवाद और कश्मीरी पंडितों के पलायन के प्रभाव पर विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को भी रातोंरात कश्मीर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। कॉमेडियन ने बताया, उनके नाना सोमनाथ कौल एक जाने-माने डॉक्टर थे और उनका नाम आतंकियों की हिट लिस्ट में था। उन्हें जान से मारने के लिए चिट्ठी जारी की गई थी। चिट्ठी में लिखा गया था- ‘यहां से चले जाओ, नहीं तो कल जान ले लेंगे।’ इस घटना के बाद समय का परिवार बहुत डर गया था। हालांकि, समय ने यह भी बताया कि उनके नाना की इलाके में बहुत इज्जत थी। वो कई लोगों का मुफ्त इलाज करते थे, इसलिए लोग उन्हें बहुत मानते थे। इसलिए वहां के कश्मीरी मुसलमानों ने उनके नाना को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। उन्होंने आतंकियों को कहा था कि वह उनके साथ ऐसा नहीं कर सकते। लेकिन आतंकवादियों ने समय के परिवार को तुरंत कश्मीर छोड़ने के लिए कहा। जिसके बाद रातों-रात सबने अपना सामान एक वैन में रखा और घर छोड़ दिया। उन्होंने अपने बचपन पर पड़े असर का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना ने उनकी पहचान और मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डाला। उन्होंने कहा कि उनकी पीढ़ी आज भी कश्मीर जाने में डर महसूस करती है। रैना ने यह भी बताया कि उनकी मां जब कई साल बाद कश्मीर गईं, तो वहां की बदली परिस्थितियां देखकर इमोशनल हो गईं और रो पड़ीं।
चंडीगढ़- एलांते मॉल के फूड कोर्ट में बवाल:बच्चे को सर्व चाइनीज डिश में निकला कीड़ा, स्टाफ बोला- सॉरी; ग्राहक ने VIDEO बना कंप्लेंट की

चंडीगढ़ के एलांते मॉल के फूड कोर्ट में खाने की गुणवत्ता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। एक परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें परोसे गए खाने में कैटरपिलर (कीड़ा) मिला। जिस वक्त कीड़ा मिला, खाना उनका छोटा बेटा खा रहा था। जब उन्होंने खाने की शिकायत कैफे के इंचार्ज से की तो उसने भी माना कि खाने में कीड़ा निकला है। वीडियो में महिला कहती दिख रही है कि जाने मैंने क्या खा लिया, ये बेटे की प्लेट में निकला है। ये सीधा ब्रेन में जाता है हालांकि, उसने कहा कि यह पहली घटना है। इससे पहले उनके यहां इस तरह का कोई केस नहीं आया है। ग्राहक ने इस घटना के वीडियो बनाकर फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट को भेजे हैं और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में चंडीगढ़ में फूड सेफ्टी अधिकारियों ने अभी खुलकर कुछ नहीं कहा। हालांकि एक अधिकारी ने बताया कि परिवार को सोमवार को ऑफिस बुलाया गया है। उनसे शिकायत लेकर कैफे की जांच की जाएगी। चाइनीज खाने में निकला कीड़ा सेक्टर-40ए के रहने वाले नवप्रीत कुमार चौधरी ने फूड कोर्ट स्थित एक कैफे से चाइनीज वेज सुप्रीम सिजलर ऑर्डर किया था। जब वह अपने बेटे के साथ खाना खा रहे थे, तभी उन्हें उसमें कैटरपिलर दिखाई दिया। इस दौरान उन्होंने तुरंत खाना रोक दिया और मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया और मौके पर इस मामले की शिकायत के लिए फूड कोर्ट के इंचार्ज सुमित को बुलाया। फूड कोर्ट इंचार्ज ने भी माना कि खाने में कीड़ा निकला है। इसके बाद कैफे के इंचार्ज को मौके पर बुलाया गया। उसने भी देखा और ग्राहक से क्षमा मांगी। हालांकि, ग्राहक ने उसे माफ नहीं किया और पूरे मामले के फोटो और वीडियो बनाकर संबंधित अधिकारियों को भेज दिया। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की जांच करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक के साथ ऐसा न हो। घटना के 2 वीडियो सामने आए… 17 सेकेंड के वीडियो में क्या दिख रहा वीडियो में एक महिला नूडल्स जैसी डिश खा रही है। डिश को बड़े-बड़े बंद गोभी के पत्ते में सर्व किया गया है, जो एक तरह का प्राकृतिक बाउल बना रहा है। अंदर ब्राउन सॉस में बनाए गए नूडल्स हैं, जिसमें मशरूम, टमाटर, प्याज और अन्य सब्जियां मिली हुई हैं। महिला दाहिने हाथ में लकड़ी का फॉर्क लेकर नूडल्स को अच्छी तरह मिक्स कर रही है। इसके बाद वह फोर्क से नूडल्स, मशरूम और सॉस को उठाकर दिखाती है। वीडियो में नूडल्स के साथ सब्जियों का मिश्रण साफ नजर आता है। कुछ देर बाद वही डिश क्लोज-अप में दिखाई जाती है, जिससे खाने की बनावट और उसमें मौजूद सामग्री स्पष्ट दिखती है। आखिर में वीडियो में महिला का चेहरा भी दिखता है। दूसरे वीडियो में दिखता कीड़ा दूसरे वीडियो में महिला ग्राहक रेस्टोरेंट में शिकायत करती नजर आ रही है कि उनके खाने में कीड़ा निकला है। वह कहती है कि अगर अनजाने में उसका बच्चा यह खाना खा लेता, तो उसकी तबीयत खराब हो सकती थी। महिला इस बात को लेकर काफी नाराज दिखाई देती है। वह तुरंत रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को बुलाती है और उन्हें पूरा मामला दिखाती है। महिला बार-बार इस बात पर जोर देती है कि खाने में कीड़ा मिलना बेहद गंभीर लापरवाही है। मौके पर पहुंचे कर्मचारी सिर्फ सॉरी कहकर बात को टालने की कोशिश करते हैं। इस पर महिला एतराज जताती है और कहती है कि यह लापरवाही गंभीर है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वह इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग करती है, ताकि आगे किसी और ग्राहक के साथ ऐसी घटना न हो। कैफे के GM ने कहा- हम माफी मांग चुके एलांते फूड कोर्ट में सिजलर कैफे के GM लक्ष्मण ने बताया कि पिछले 13 साल से उनका रेस्टोरेंट चल रहा है। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। सुरक्षा के सारे मानकों को पूरा किया जाता है। कल खाने में कीड़ा निकला, जिसके लिए हमने परिवार से माफी भी मांगी। अब वह कीड़ा कैसे और कहां से आया, उसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कैफे में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर हम बेहद सख्त मानकों का पालन करते हैं। हम नियमित रूप से किचन की साफ-सफाई करते हैं, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और हाइजीन प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हैं।
अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर फिफ्टी लगाई:सैमसन ने छक्का लगाकर खाता खोला, ऋतुराज गायकवाड़ ने डाइविंग कैच पकड़ा; टॉप मोमेंट्स

IPL के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रन से हरा दिया। राजीव गांधी स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर ही फिफ्टी लगा दी। संजू सैमसन ने छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। SRH vs CSK मैच के टॉप मोमेंट्स… 1. अभिषेक ने छक्के से फिफ्टी पूरी की पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने मैथ्यू शॉर्ट के खिलाफ छक्का लगाया। इसी के साथ उन्होंने 15 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इस ओवर में अभिषेक ने शॉर्ट के खिलाफ लगातार 5 बाउंड्री लगाईं। इनमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने SRH के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बना लिया। इससे पहले उन्होंने और ट्रैविस हेड ने 16-16 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाई थी। 2. ऋतुराज गायकवाड़ का डाइविंग कैच पावरप्ले के आखिरी ओवर में SRH ने 2 विकेट गंवा दिए। ओवर की पांचवीं बॉल मुकेश चौधरी ने फुल लेंथ फेंकी। ट्रैविस हेड ने शॉट खेला, लेकिन मिड ऑफ पर ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन कैच पकड़ लिया। अगली ही गेंद पर ईशान किशन भी मिड ऑफ पर कैच हो गए। हैदराबाद ने पावरप्ले में 75 रन बनाए। 3. दुबे ने अभिषेक का कैच छोड़ा 7वें ओवर की पांचवीं गेंद को अभिषेक शर्मा ने डीप मिडविकेट की ओर पूरी ताकत से मारा। गेंद फुल लेंथ थी, अभिषेक ने फ्लिक किया, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही। मिड-विकेट बाउंड्री पर खड़े शिवम दुबे ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। 4. संजू के DRS से आउट हुए अभिषेक 8वें ओवर की आखिरी बॉल पर हैदराबाद ने तीसरा विकेट गंवाया। अभिषेक शर्मा 22 बॉल पर 59 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विकेटकीपर संजू सैमसन ने जैमी ओवर्टन की बॉल पर कैच किया। पहली अपील पर फील्ड अंपायर ने अभिषेक को नॉटआउट करार दिया। ऐसे में सैमसन के कहने पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने रिव्यू मांगा। रिव्यू से पता चला कि बॉल ने अभिषेक के बल्ले का बाहरी किनारा लिया था। 5. सैमसन ने छक्का लगाकर खाता खोला विकेटकीपर संजू सैमसन ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर चेन्नई का खाता खोला। उन्होंने प्रफुल्ल हिंगे की शॉर्ट पिच गेंद को स्क्वेयर लेग की दिशा में बाउंड्री के बाहर भेज दिया। हालांकि, सैमसन पारी के दूसरे ही ओवर में 7 रन बनाकर कैच आउट हो गए, उन्हें नीतीश रेड्डी ने पवेलियन भजेा। 6. क्लासन ने म्हात्रे का कैच छोड़ा आयुष म्हात्रे को दूसरे ओवर में जीवनदान मिल गया। ओवर की पांचवीं बॉल नीतीश रेड्डी ने गुड लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। आयुष म्हात्रे ने सामने की ओर शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। क्लासन पीछे की ओर दौड़ते हुए गेंद के नीचे पहुंचे, लेकिन कैच नहीं पकड़ पाए। म्हात्रे इस वक्त खाता भी नहीं खोल सके थे। 7. क्लासन के जंपिंग कैच से म्हात्रे आउट 5वें ओवर में हेनरिक क्लासन ने आयुष म्हात्रे का ही बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। ओवर की चौथी गेंद नीतीश रेड्डी ने फुलर लेंथ फेंकी। म्हात्रे ने इनसाइड आउट शॉट खेला, लेकिन क्लासन ने मिड ऑफ पर बेहतरीन जंप किया और कैच पकड़ लिया। म्हात्रे ने 13 गेंद पर 30 रन बनाए।
गर्मियों में मच्छरों ने परेशान किया? कॉइल या स्पाइडर की जगह अपनाएं ये घरेलू तरीका, झट से लगेगा काम

मच्छरों से कैसे छुटकारा पाएं: गर्मियां आते ही घर में मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है। अगर बिजली सा भी आसमान से पानी बरस जाए तो तुरंत मच्छर बढ़ जाते हैं। मच्छरों से मच्छर, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे मच्छरों का खतरा भी बना रहता है। ऊपर से अगर ये काट लें, तो खुजा-खुजाकर पूरा रेशम लाल हो जाता है। घर में मच्छरों के से कई तरह की परेशानियां बढ़ जाती हैं। ना रात को अच्छी नींद आती है और ना ही दिन में ये चैन से रहते हैं। जमे हुए पुराने पानी में हीमासेक्ट्स, गैमलों, नाज़ोल और खाली पॉटियन्स में हीमास पठथते हैं। ऐसे में अगर आप भी घर में मच्छरों के आतंक से परेशान हो गए हैं और जल्द ही परेशान होना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताते हैं जो काफी आसान, सस्ता और असरदार है। मच्छर भगाने का असरदार घरेलू उपाय आमतौर पर घर में मच्छरों को भगाने के लिए कॉइल या हिट जैसे जहर का इस्तेमाल होता है। ये काफी हद तक मदद तो करते हैं लेकिन मच्छर कैसे ना कैसे करके वापस आपको तंग करने के लिए आ ही जाते हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि कौन से घरेलू नुस्खे मौजूद हैं, एक बार उन्हें ट्राई करके देखें। इसके लिए आपको केवल तीन चीजें चाहिए, जो कपूर, सरसों का तेल और तेजपत्ता हैं। सबसे पहले कपूर की 3-4 गोलियां लेकर उन्हें अच्छे से पीस लें। इसमें एक-डेढ़ कच्चे तेल का तेल शामिल है, फिर 3-4 तेजपत्ता मशीन से जला लें। अब इस मिश्रण को अच्छे से जला लें और फिर आग बिगोकर आईएस स्मोक लेकर चारों ओर घर में अच्छे से बिखर गए। आपने देखा कि इसकी गंध से मच्छर तुरंग का विस्फोट हुआ। ये आप हर शाम घर पर कर सकते हैं। ये सबसे पुराना, टिकाऊ, सस्ता और असरदार उपाय है जिससे मच्छर 10-15 मिनट में ही भाग जाते हैं। जब आप घर में स्मोक कर रहे हों तो मच्छर घर से बाहर निकल जाएं।
CM मोहन बोले-TMC ने पश्चिम बंगाल का बेड़ा गर्क किया:बदहाली के लिए ममता सरकार का 'जंगलराज' जिम्मेदार; गलियों में पैदल घूमकर वोट मांगे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरे। उन्होंने कोलकाता के कमरहाटी और मेदनीपुर के खड़गपुर सदर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में धुआंधार प्रचार किया। गलियों में पैदल घूमकर और रोड शो के जरिए जनता से रूबरू होते हुए डॉ. यादव ने सीधे शब्दों में कहा कि बंगाल की बदहाली के लिए टीएमसी का ‘जंगलराज’ जिम्मेदार है और अब राज्य की जनता इस कुशासन से परमानेंट मुक्ति चाहती है। गरीबी और पलायन पर वार: “युवा मजबूर हैं, विकास अवरुद्ध है” मुख्यमंत्री ने कोलकाता के अंदरूनी इलाकों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां गरीबी ने पैर पसार रखे हैं और हालात दयनीय हैं। उन्होंने स्थानीय युवाओं के दर्द को छूते हुए कहा कि रोजगार के अभाव में बंगाल का टैलेंट पलायन करने को मजबूर है। डॉ. यादव ने भरोसा दिलाया कि जिस बंगाल ने कभी देश को दिशा दिखाई थी, उसे फिर से उत्थान की ओर ले जाने के लिए ‘खिलता कमल’ और भाजपा की सरकार अनिवार्य है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता अब ठहराव नहीं, बल्कि प्रगति की नई इबारत लिखना चाहती है। घुसपैठ पर कड़ा प्रहार: “सिर्फ भाजपा ही रोक सकती है बांग्लादेशी घुसपैठ” डॉ. यादव ने पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी समस्या ‘बांग्लादेशी घुसपैठ’ को मुख्य मुद्दा बनाया। उन्होंने दो टूक कहा कि राज्य की सुरक्षा और जनसांख्यिकी को बचाने के लिए भाजपा की जीत जरूरी है। उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशों पर हुए एसआईआर (SIR) का जिक्र करते हुए कहा कि सही मतदाताओं की पहचान और घुसपैठियों पर लगाम लगाने के लिए यह प्रक्रिया अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि पहले कम्युनिस्टों और अब टीएमसी ने मिलकर बंगाल का बेड़ा गर्क कर दिया है। डबल इंजन का वादा: “एमपी की तरह बंगाल में भी दौड़ेगी विकास की ट्रेन” प्रचार के दौरान डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश और अन्य भाजपा शासित राज्यों की प्रगति का उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ की सरकार बनते ही बंगाल में जनकल्याणकारी योजनाओं की बाढ़ आ जाएगी। कमरहाटी से प्रत्याशी अरुप चौधरी और खड़गपुर से वरिष्ठ नेता दिलीप घोष के लिए वोट मांगते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी की नीतियां युवा, महिला, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं, जिनका लाभ अब बंगाल के हर घर तक पहुंचेगा। जमीनी जुगलबंदी: गलियों में पैदल घूमे, सुनीं लोगों की समस्याएं रोड शो के दौरान डॉ. यादव का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला। वे केवल रथ पर सवार नहीं रहे, बल्कि कमरहाटी और खड़गपुर की तंग गलियों और बस्तियों में पैदल घूमे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनकी रोजमर्रा की समस्याओं को सुना। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार बनते ही बंगाल देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा और फिर से नंबर वन राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।







