Sunday, 06 Sep 2026 | 10:33 PM

Trending :

ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा आज का एक्सप्लेनर:ट्रम्प के दामाद, दोस्त से लेकर CIA डायरेक्टर तक, मॉस्को क्यों जा रहे; क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने वाली है 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा खाली कराने को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, कहा- इससे शांति को खतरा 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा को खाली कराने की योजना पर बोले- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, शांति प्रयासों को खतरा अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' बताया:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' कहा:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी
EXCLUSIVE

CM मोहन बोले-TMC ने पश्चिम बंगाल का बेड़ा गर्क किया:बदहाली के लिए ममता सरकार का 'जंगलराज' जिम्मेदार; गलियों में पैदल घूमकर वोट मांगे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरे। उन्होंने कोलकाता के कमरहाटी और मेदनीपुर के खड़गपुर सदर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में धुआंधार प्रचार किया। गलियों में पैदल घूमकर और रोड शो के जरिए जनता से रूबरू होते हुए डॉ. यादव ने सीधे शब्दों में कहा कि बंगाल की बदहाली के लिए टीएमसी का ‘जंगलराज’ जिम्मेदार है और अब राज्य की जनता इस कुशासन से परमानेंट मुक्ति चाहती है। गरीबी और पलायन पर वार: “युवा मजबूर हैं, विकास अवरुद्ध है” मुख्यमंत्री ने कोलकाता के अंदरूनी इलाकों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां गरीबी ने पैर पसार रखे हैं और हालात दयनीय हैं। उन्होंने स्थानीय युवाओं के दर्द को छूते हुए कहा कि रोजगार के अभाव में बंगाल का टैलेंट पलायन करने को मजबूर है। डॉ. यादव ने भरोसा दिलाया कि जिस बंगाल ने कभी देश को दिशा दिखाई थी, उसे फिर से उत्थान की ओर ले जाने के लिए ‘खिलता कमल’ और भाजपा की सरकार अनिवार्य है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता अब ठहराव नहीं, बल्कि प्रगति की नई इबारत लिखना चाहती है। घुसपैठ पर कड़ा प्रहार: “सिर्फ भाजपा ही रोक सकती है बांग्लादेशी घुसपैठ” डॉ. यादव ने पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी समस्या ‘बांग्लादेशी घुसपैठ’ को मुख्य मुद्दा बनाया। उन्होंने दो टूक कहा कि राज्य की सुरक्षा और जनसांख्यिकी को बचाने के लिए भाजपा की जीत जरूरी है। उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशों पर हुए एसआईआर (SIR) का जिक्र करते हुए कहा कि सही मतदाताओं की पहचान और घुसपैठियों पर लगाम लगाने के लिए यह प्रक्रिया अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि पहले कम्युनिस्टों और अब टीएमसी ने मिलकर बंगाल का बेड़ा गर्क कर दिया है। डबल इंजन का वादा: “एमपी की तरह बंगाल में भी दौड़ेगी विकास की ट्रेन” प्रचार के दौरान डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश और अन्य भाजपा शासित राज्यों की प्रगति का उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ की सरकार बनते ही बंगाल में जनकल्याणकारी योजनाओं की बाढ़ आ जाएगी। कमरहाटी से प्रत्याशी अरुप चौधरी और खड़गपुर से वरिष्ठ नेता दिलीप घोष के लिए वोट मांगते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी की नीतियां युवा, महिला, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं, जिनका लाभ अब बंगाल के हर घर तक पहुंचेगा। जमीनी जुगलबंदी: गलियों में पैदल घूमे, सुनीं लोगों की समस्याएं रोड शो के दौरान डॉ. यादव का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला। वे केवल रथ पर सवार नहीं रहे, बल्कि कमरहाटी और खड़गपुर की तंग गलियों और बस्तियों में पैदल घूमे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनकी रोजमर्रा की समस्याओं को सुना। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार बनते ही बंगाल देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा और फिर से नंबर वन राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
4 वर्षीय नातिन की हत्या के प्रयास में नाना गिरफ्तार:पिटाई कर खेत में फेंका, फिर खुद दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

April 7, 2026/
7:58 am

सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के इचौल गांव में 4 साल की नातिन की बेरहमी से पिटाई कर उसे...

वोडाफोन आईडिया का लॉस घटकर ₹3,754 करोड़ हुआ:पहली तिमाही में रेवेन्यू 6% बढ़ा; 200 से ज्यादा शहरों में 5G लाइव

August 10, 2026/
8:14 pm

देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आईडिया ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी...

2 साल से प्रेग्नेंट बता रहे लोग:सरगुन मेहता ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, रवि दुबे संग बेबी प्लानिंग खबरों को बताया झूठ

February 21, 2026/
4:51 pm

टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता और उनके पति अभिनेता रवि दुबे के बारे में हाल ही में चल रही प्रेग्नेंसी अफवाहों...

धीरेंद्र शास्त्री बोले- सेवादार 'लौंडियाबाजी' के चक्कर में जुड़े:बागेश्वर धाम में 'माल-पानी' के लिए चेले बने; इनकी नजर सेवा पर नहीं, भौकाल पर है

March 8, 2026/
2:54 pm

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार को दरबार में अपने सेवादारों और चेलों को जमकर फटकार लगाई।...

राजनीति

CM मोहन बोले-TMC ने पश्चिम बंगाल का बेड़ा गर्क किया:बदहाली के लिए ममता सरकार का 'जंगलराज' जिम्मेदार; गलियों में पैदल घूमकर वोट मांगे

CM मोहन बोले-TMC ने पश्चिम बंगाल का बेड़ा गर्क किया:बदहाली के लिए ममता सरकार का 'जंगलराज' जिम्मेदार; गलियों में पैदल घूमकर वोट मांगे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरे। उन्होंने कोलकाता के कमरहाटी और मेदनीपुर के खड़गपुर सदर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में धुआंधार प्रचार किया। गलियों में पैदल घूमकर और रोड शो के जरिए जनता से रूबरू होते हुए डॉ. यादव ने सीधे शब्दों में कहा कि बंगाल की बदहाली के लिए टीएमसी का ‘जंगलराज’ जिम्मेदार है और अब राज्य की जनता इस कुशासन से परमानेंट मुक्ति चाहती है। गरीबी और पलायन पर वार: “युवा मजबूर हैं, विकास अवरुद्ध है” मुख्यमंत्री ने कोलकाता के अंदरूनी इलाकों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां गरीबी ने पैर पसार रखे हैं और हालात दयनीय हैं। उन्होंने स्थानीय युवाओं के दर्द को छूते हुए कहा कि रोजगार के अभाव में बंगाल का टैलेंट पलायन करने को मजबूर है। डॉ. यादव ने भरोसा दिलाया कि जिस बंगाल ने कभी देश को दिशा दिखाई थी, उसे फिर से उत्थान की ओर ले जाने के लिए ‘खिलता कमल’ और भाजपा की सरकार अनिवार्य है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता अब ठहराव नहीं, बल्कि प्रगति की नई इबारत लिखना चाहती है। घुसपैठ पर कड़ा प्रहार: “सिर्फ भाजपा ही रोक सकती है बांग्लादेशी घुसपैठ” डॉ. यादव ने पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी समस्या ‘बांग्लादेशी घुसपैठ’ को मुख्य मुद्दा बनाया। उन्होंने दो टूक कहा कि राज्य की सुरक्षा और जनसांख्यिकी को बचाने के लिए भाजपा की जीत जरूरी है। उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशों पर हुए एसआईआर (SIR) का जिक्र करते हुए कहा कि सही मतदाताओं की पहचान और घुसपैठियों पर लगाम लगाने के लिए यह प्रक्रिया अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि पहले कम्युनिस्टों और अब टीएमसी ने मिलकर बंगाल का बेड़ा गर्क कर दिया है। डबल इंजन का वादा: “एमपी की तरह बंगाल में भी दौड़ेगी विकास की ट्रेन” प्रचार के दौरान डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश और अन्य भाजपा शासित राज्यों की प्रगति का उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ की सरकार बनते ही बंगाल में जनकल्याणकारी योजनाओं की बाढ़ आ जाएगी। कमरहाटी से प्रत्याशी अरुप चौधरी और खड़गपुर से वरिष्ठ नेता दिलीप घोष के लिए वोट मांगते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी की नीतियां युवा, महिला, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं, जिनका लाभ अब बंगाल के हर घर तक पहुंचेगा। जमीनी जुगलबंदी: गलियों में पैदल घूमे, सुनीं लोगों की समस्याएं रोड शो के दौरान डॉ. यादव का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला। वे केवल रथ पर सवार नहीं रहे, बल्कि कमरहाटी और खड़गपुर की तंग गलियों और बस्तियों में पैदल घूमे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनकी रोजमर्रा की समस्याओं को सुना। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार बनते ही बंगाल देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा और फिर से नंबर वन राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket