Thursday, 08 Oct 2026 | 12:57 AM

Trending :

EXCLUSIVE

रणवीर सिंह ने क्या ध्रुव राठी को किया रोस्ट:धुरंधर की आलोचना पर पोस्टर के जरिए दिया जवाब; ससुर के साथ पहली बार एड में दिखे

रणवीर सिंह ने क्या ध्रुव राठी को किया रोस्ट:धुरंधर की आलोचना पर पोस्टर के जरिए दिया जवाब; ससुर के साथ पहली बार एड में दिखे

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद सुर्खियों में हैं। अब एक्टर पहली बार अपने ससुर और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के साथ एक विज्ञापन में नजर आए हैं। लेकिन इसकी चर्चा की वजह सिर्फ ससुर-दामाद की जोड़ी नहीं है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक फिल्म का पोस्टर लगा है। पोस्टर पर रणवीर सिंह की फोटो है और फिल्म का नाम ‘बवंडर: द टॉरनेडो’ (Bavandar: The Tornado) लिखा है। फैंस का दावा है कि इस विज्ञापन के जरिए रणवीर ने यूट्यूबर ध्रुव राठी पर निशाना साधा है। दरअसल, ध्रुव राठी ने रणवीर की फिल्म ‘धुरंधर’ की आलोचना करते हुए अपने वीडियो में एक काल्पनिक फिल्म ‘ऑपरेशन बवंडर’ का नाम लिया था। पोस्टर के जरिए ध्रुव राठी पर तंज RuPay के इस कमर्शियल में रणवीर सिंह और प्रकाश पादुकोण पेमेंट के फायदों पर बात कर रहे हैं। एक सीन में दोनों थिएटर में बैठे हैं, जहां बैकग्राउंड में एक फिल्म का पोस्टर लगा है। पोस्टर पर रणवीर सिंह की फोटो है और फिल्म का नाम ‘बवंडर: द टॉरनेडो’ (Bavandar: The Tornado) लिखा है। फैंस ने तुरंत इसे ध्रुव राठी से जोड़ दिया। फैंस ने पकड़ी ‘पीक डिटेलिंग’ सोशल मीडिया यूजर्स विज्ञापन की बारीकियों की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “रणवीर ने ध्रुव राठी के बवंडर वाले जोक को उन्हीं पर पलट दिया है, यह कमाल की डिटेलिंग है।” विज्ञापन में रणवीर अपने ससुर को ‘पप्पा’ कहते दिखते हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण भी अपने पिता को इसी नाम से बुलाती हैं। एक अन्य सीन में रणवीर हाथ में यूनिकॉर्न पकड़े हैं, जिसे फैंस उनके ‘गर्ल डैड’ (बेटी के पिता) होने से जोड़कर देख रहे हैं। ध्रुव राठी ने बताया था ‘चुनावी विज्ञापन’ यूट्यूबर ध्रुव राठी ने अपने पिछले वीडियो में फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल को सत्ताधारी पार्टी का प्रोपेगैंडा बताया था। ध्रुव ने कहा था कि ‘धुरंधर 2’ मनोरंजन के लिए नहीं बनी है, बल्कि यह बीजेपी का सबसे महंगा चुनावी विज्ञापन है, जिसे देखने के लिए दर्शक 500 रुपए दे रहे हैं। उन्होंने फिल्म में नोटबंदी को सही दिखाने के दावों पर भी सवाल उठाए थे।

रणवीर सिंह ने क्या ध्रुव राठी को किया रोस्ट:धुरंधर की आलोचना पर पोस्टर के जरिए दिया जवाब; ससुर के साथ पहली बार एड में दिखे

रणवीर सिंह ने क्या ध्रुव राठी को किया रोस्ट:धुरंधर की आलोचना पर पोस्टर के जरिए दिया जवाब; ससुर के साथ पहली बार एड में दिखे

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद सुर्खियों में हैं। अब एक्टर पहली बार अपने ससुर और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के साथ एक विज्ञापन में नजर आए हैं। लेकिन इसकी चर्चा की वजह सिर्फ ससुर-दामाद की जोड़ी नहीं है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक फिल्म का पोस्टर लगा है। पोस्टर पर रणवीर सिंह की फोटो है और फिल्म का नाम ‘बवंडर: द टॉरनेडो’ (Bavandar: The Tornado) लिखा है। फैंस का दावा है कि इस विज्ञापन के जरिए रणवीर ने यूट्यूबर ध्रुव राठी पर निशाना साधा है। दरअसल, ध्रुव राठी ने रणवीर की फिल्म ‘धुरंधर’ की आलोचना करते हुए अपने वीडियो में एक काल्पनिक फिल्म ‘ऑपरेशन बवंडर’ का नाम लिया था। पोस्टर के जरिए ध्रुव राठी पर तंज RuPay के इस कमर्शियल में रणवीर सिंह और प्रकाश पादुकोण पेमेंट के फायदों पर बात कर रहे हैं। एक सीन में दोनों थिएटर में बैठे हैं, जहां बैकग्राउंड में एक फिल्म का पोस्टर लगा है। पोस्टर पर रणवीर सिंह की फोटो है और फिल्म का नाम ‘बवंडर: द टॉरनेडो’ (Bavandar: The Tornado) लिखा है। फैंस ने तुरंत इसे ध्रुव राठी से जोड़ दिया। फैंस ने पकड़ी ‘पीक डिटेलिंग’ सोशल मीडिया यूजर्स विज्ञापन की बारीकियों की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “रणवीर ने ध्रुव राठी के बवंडर वाले जोक को उन्हीं पर पलट दिया है, यह कमाल की डिटेलिंग है।” विज्ञापन में रणवीर अपने ससुर को ‘पप्पा’ कहते दिखते हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण भी अपने पिता को इसी नाम से बुलाती हैं। एक अन्य सीन में रणवीर हाथ में यूनिकॉर्न पकड़े हैं, जिसे फैंस उनके ‘गर्ल डैड’ (बेटी के पिता) होने से जोड़कर देख रहे हैं। ध्रुव राठी ने बताया था ‘चुनावी विज्ञापन’ यूट्यूबर ध्रुव राठी ने अपने पिछले वीडियो में फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल को सत्ताधारी पार्टी का प्रोपेगैंडा बताया था। ध्रुव ने कहा था कि ‘धुरंधर 2’ मनोरंजन के लिए नहीं बनी है, बल्कि यह बीजेपी का सबसे महंगा चुनावी विज्ञापन है, जिसे देखने के लिए दर्शक 500 रुपए दे रहे हैं। उन्होंने फिल्म में नोटबंदी को सही दिखाने के दावों पर भी सवाल उठाए थे।

मंदसौर की महिलाओं ने 5 लाख से बनाया आत्मनिर्भरता मॉडल:लोन से शुरू किया लेमन, कच्ची केरी, आंवला जूस का बिजनेस, नोएडा, सूरत, बड़ौदा तक सप्लाई

मंदसौर की महिलाओं ने 5 लाख से बनाया आत्मनिर्भरता मॉडल:लोन से शुरू किया लेमन, कच्ची केरी, आंवला जूस का बिजनेस, नोएडा, सूरत, बड़ौदा तक सप्लाई

मंदसौर जिले के ग्राम पिपलिया कराडिया की महिलाओं ने ग्रामीण आजीविका मिशन की पहल से आत्मनिर्भरता की एक मिसाल पेश की है। ‘महाराणा स्वसहायता समूह’ ने 5 लाख रुपये के बैंक ऋण और अन्य सरकारी सहयोग से अपना व्यवसाय स्थापित किया है। यह समूह न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहा है, बल्कि 10 अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर रहा है। समूह को ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 5 लाख रुपये का बैंक ऋण, 1.5 लाख रुपये की सामुदायिक निवेश निधि और 10 हजार रुपये की चक्रीय राशि प्रदान की गई। इस वित्तीय सहायता ने समूह को व्यवसाय शुरू करने और उसका विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समूह की महिलाएं प्राकृतिक और स्वादिष्ट जूस एवं शेक तैयार करती हैं। इनके उत्पादों में लेमन, जीरा, जिंजर लेमन, कच्ची केरी और आंवला जूस शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, मिल्क शेक, बादाम शेक, राजभोग और शाही गुलाब शेक जैसे उत्पाद भी ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हैं। आजीविका मिशन के मार्गदर्शन में, समूह ने स्थानीय बाजार से आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उज्जैन, भोपाल, दिल्ली, नोएडा, सूरत, बड़ौदा, चंडीगढ़ और गुरुग्राम जैसे शहरों में आयोजित मेलों में भाग लेकर समूह ने अपने उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाई। वर्तमान में, समूह प्रति माह 25 से 30 हजार रुपये तक की शुद्ध अर्जित कर रहा है, जिससे इसकी वार्षिक आय लगभग 3 लाख रुपये तक पहुंच रही है। इस सफलता से समूह की 10 महिला सदस्य आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं, और 10 अन्य लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी मिला है। ‘महाराणा स्वसहायता समूह’ की यह सफलता दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन, सरकारी सहयोग और कड़ी मेहनत से ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकती हैं। यह समूह आज अन्य महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनकर उभरा है और स्वरोजगार की दिशा में नई राह दिखा रहा है।

अगर नूडल्स के साथ पनीर मिक्स करके खाएंगे, तो क्या इससे कम नुकसान होगा? डाइटिशियन ने बताया सच

authorimg

Last Updated:April 14, 2026, 15:50 IST Noodles with Paneer: नूडल्स में पनीर मिलाने से उसका पोषण थोड़ा बेहतर हो सकता है, क्योंकि पनीर प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा सोर्स है. यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से भी कुछ हद तक रोकता है. हालांकि इससे नूडल्स पूरी तरह हेल्दी नहीं हो जाते. इसलिए इन्हें सीमित मात्रा और सब्जियों के साथ खाना ही बेहतर विकल्प है. नूडल्स में पनीर मिलाकर खाने से इसके नुकसान पूरी तरह खत्म नहीं हो जाते हैं. Can Paneer Reduce Harm of Noodles: आजकल नूडल्स हर उम्र के लोगों की पसंद बन चुके हैं. ये 2 मिनट में तैयार हो जाते हैं और इनका स्वाद भी लोगों को खूब भाता है. बाजार में मिलने वाले अधिकतर नूडल्स मैदा से बने होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें सेहत के लिए काफी नुकसानदायक माना जाता है. कई लोग नूडल्स में पनीर मिलाकर खाते हैं और मानते हैं कि इससे नूडल्स से होने वाला नुकसान कम हो जाएगा. अब सवाल है कि अगर मैदा के नूडल्स में हेल्दी चीजें मिलाकर खाएंगे, तो इससे नुकसान कम होगा? इस बारे में डाइटिशियन की राय जानना जरूरी है, क्योंकि सही जानकारी के बिना सेहत को नुकसान पहुंचा लेते हैं. नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि बाजार में मिलने वाले इंस्टेंट नूडल्स में मैदा, नमक और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो नियमित सेवन करने पर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं. इनमें फाइबर कम होता है और ये जल्दी पच जाते हैं, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है. यही वजह है कि इन्हें जंक फूड की श्रेणी में रखा जाता है और सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है. अब बात करें पनीर मिलाने की, तो पनीर एक अच्छा प्रोटीन और कैल्शियम का स्रोत है. जब आप नूडल्स में पनीर मिलाते हैं, तो खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है. डाइटिशियन के अनुसार प्रोटीन शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता और आपको ज्यादा देर तक भूख भी नहीं लगती. इस तरह पनीर मिलाने से नूडल्स का न्यूट्रिशन प्रोफाइल कुछ हद तक बेहतर हो सकती है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि नूडल्स पूरी तरह हेल्दी हो जाते हैं. अगर आप ज्यादा मात्रा में या रोजाना नूडल्स खाते हैं, तो पनीर मिलाने के बावजूद इसके नुकसान पूरी तरह खत्म नहीं होते. इसे कभी-कभार खाने में ही समझदारी है. इसमें सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च, मटर आदि मिलाने से यह पौष्टिक बन सकता है. एक्सपर्ट की मानें तो अगर आप नूडल्स में ज्यादा तेल या मसाले डालते हैं, तो यह और भारी हो जाते हैं. बेहतर होगा कि कम तेल, ज्यादा सब्जियों और प्रोटीन के साथ इसे तैयार किया जाए. चाहें तो आप मल्टीग्रेन या होल व्हीट नूडल्स का विकल्प भी चुन सकते हैं, जो सामान्य मैदा नूडल्स से बेहतर होते हैं. कुल मिलाकर यह समझ लीजिए कि नूडल्स में पनीर मिलाने से उसका नुकसान पूरी तरह खत्म नहीं होता, लेकिन यह उसे थोड़ा बेहतर बना देता है. सही मात्रा, बेहतर सामग्री और संतुलित डाइट के साथ ही आप ऐसे फूड का आनंद ले सकते हैं. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 14, 2026, 15:49 IST

जबलपुर में डॉ.अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने मंच साझा किया

जबलपुर में डॉ.अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने मंच साझा किया

भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार, 14 अप्रैल को जबलपुर शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर संयुक्त जयंती महोत्सव समिति, ऑल इंडिया समता सैनिक दल और त्रिरत्न बौद्ध विहार निर्भय नगर सहित कई अन्य संगठनों ने आंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसी क्रम में विश्वदीप बौद्ध विहार, रामपुर छापर में सुबह 9 बजे कार्यक्रम आयोजित हुआ। संयुक्त बौद्ध विहार समिति अधारताल के तत्वावधान में भी आयोजन किए गए। महर्षि वाल्मीकि क्षेत्रीय समिति ने साप्ताहिक जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। भाजपा के सांसद और मंत्री ने भी श्रद्धांजलि दी राजनीतिक दलों ने भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए। भारतीय जनता पार्टी ने आंबेडकर चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सांसद आशीष दुबे, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर और मध्य प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे ने कहा कि भारतीय संविधान भारत की आधारशिला है और इसका पूरा श्रेय डॉ. भीमराव आंबेडकर को जाता है। उन्होंने देश को एकजुट रखते हुए सभी को समानता का अधिकार देने वाला संविधान दिया, जिसके आधार पर आज भारत निरंतर प्रगति कर रहा है। बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प इसके अलावा आदिवासी बहुजन अधिकार कल्याण संघ और वाल्मीकि समाज जबलपुर ने भी बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। सुदर्शन समाज और मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मंच (अजाक्स) की ओर से भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। लगातार 32 वर्षों से आयोजन जारी है बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर संयुक्त जयंती महोत्सव समिति के संयोजक जेपी नन्हट बौद्ध ने बताया कि यह आयोजन पिछले 32 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसमें शहर के प्रबुद्धजन शामिल होकर बाबा साहब के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेते हैं।

श्योपुर में डॉ. अंबेडकर की भव्य शोभायात्रा:भाजपा-कांग्रेस ने अलग-अलग कार्यक्रमों में किया बाबा साहेब को नमन

श्योपुर में डॉ. अंबेडकर की भव्य शोभायात्रा:भाजपा-कांग्रेस ने अलग-अलग कार्यक्रमों में किया बाबा साहेब को नमन

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को श्योपुर जिले में उत्साह और सामाजिक समरसता के साथ मनाई गई। जिलेभर में शोभायात्राएं, माल्यार्पण और संगोष्ठियों का आयोजन कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्योपुर नगर के वार्ड क्रमांक 11 स्थित अंबेडकर नगर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल हुए, जो डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। यह शोभायात्रा मुख्य बाजार, गणेश गली, पुल दरवाजा और पटेल चौक से होते हुए अंबेडकर पार्क में समाप्त हुई। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया। भाजपा पांडोला मंडल के तहत पांडोला और लुहाड़ ग्राम में भी बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। लुहाड़ स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण और पूर्व जिला महामंत्री गिरधारीलाल बैरवा ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त कर डॉ. अंबेडकर ने देश के पहले कानून मंत्री और संविधान निर्माता के रूप में अतुलनीय योगदान दिया। कार्यक्रम से पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शिवकरण मीणा ने संचालन किया और रघुनंदन शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय श्योपुर में भी डॉ. अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाई गई। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया तथा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। इस दौरान वक्ताओं ने समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को समाज में स्थापित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मांगीलाल फौजी, विधायक बाबू जंडेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दौलतराम गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस प्रकार श्योपुर जिले में डॉ. अंबेडकर की जयंती सामाजिक समरसता और जागरूकता के साथ मनाई गई, जहां सभी वर्गों के लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

आशा भोसले को लेकर पोती जनाई का इमोशनल पोस्ट:लोगों ने दादी को अंतिम संस्कार में मिले सम्मान और प्यार पर जताया आभार

Google Preferred Source CTA

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले उनकी दादी के अंतिम संस्कार में मिले सम्मान को देखकर इमोशनल हो गईं। जनाई ने सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपटा हुआ था। साथ ही उन्होंने लिखा कि मैं अभी इमोशन्स से ओवरवेल्म्ड हूं… जब संभव होगा, तब कुछ लिखूंगी। लेकिन इतना जरूर कहना चाहती हूं कि आज और उससे आगे भी बहुत से लोगों ने उनका सम्मान किया और उन्हें इतना प्यार दिया। मैं दिल की गहराइयों से आप सभी का धन्यवाद करती हूं। जनाई ने आगे लिखा, वह इस सब की पूरी हकदार थीं। मुझे एहसास है कि वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी और ऊपर से सब कुछ देख रही हैं। आशा भोसले का निधन आशा भोसले का रविवार को 92 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। सोमवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अंतिम संस्कार में आमिर खान, विक्की कौशल, अनु मलिक, शान समेत कई सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे। देखें आशा भोसले के अंतिम संस्कार की तस्वीरें- आशा भोसले के घर कई सेलेब्स पहुंचे शिवाजी पार्क श्मशान घाट में अंतिम संस्कार से पहले सोमवार सुबह आशा भोसले के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा गया। सचिन तेंदुलकर, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख सहित कई सेलेब्स अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। देखें अंतिम दर्शन के दौरान की तस्वीरें-

नर्मदापुरम में अंबेडकर जयंती पर निकाली वाहन रैली:यूपीएससी में चयनितग हुए श्रेयांश बड़ोदिया का कलेक्टर ने किया सम्मान

नर्मदापुरम में अंबेडकर जयंती पर निकाली वाहन रैली:यूपीएससी में चयनितग हुए श्रेयांश बड़ोदिया का कलेक्टर ने किया सम्मान

भारत रत्न, संविधान निर्माता श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मंगलवार को जिलेभर में मनाई गई। अजाक्स (AJAKS – अनुसूचित जाति/जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ) ने भाजपा कार्यालय के सामने आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम किया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष एनआर हरियाले, जिला अध्यक्ष रविशंकर वाल्मीकि ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया। एनआर हरियाले, रविशंकर वाल्मीकि ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, प्रारंभिक शिक्षा, संविधान निर्माण समिति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में सभी ने खड़े होकर बाबा साहब की प्रार्थना की। यूपीएससी में चयनित होने वाले श्रेयांश बड़ोदिया का कलेक्टर सोमेश मिश्रा के हाथों स्वागत, सम्मान हुआ। इस अवसर पर अतिथि कलेक्टर सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, नर्मदापुरम के पूर्व जिला कोषालय अधिकारी जीडी बड़ोदिया, उनके बेटे यूपीएसी पासआउट श्रेयांश बड़ोदिया, ललित डेहरिया, सुमित्रा अहिरवार समेत अन्य मौजूद रहे। जय भीम सेना ने निकाली वाहन रैली जयंती के अवसर पर जय भीम आर्मी सेना ने वाहन रैली का आयोजन किया। डीजे के साथ वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुराने बस स्टैंड स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थल पहुंची।

ग्वालियर केंद्रीय जेल में नशा और वेश्यावृत्ति के आरोप:तय दरों से ज्यादा वसूली, वायरल वीडियो के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिए जांच के आदेश

ग्वालियर केंद्रीय जेल में नशा और वेश्यावृत्ति के आरोप:तय दरों से ज्यादा वसूली, वायरल वीडियो के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिए जांच के आदेश

ग्वालियर केंद्रीय जेल में अवैध गतिविधियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं और विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। यह वीडियो जेल के एक प्रहरी और एक बंदी द्वारा साझा किया गया था। इसमें जेल के भीतर भ्रष्टाचार, अवैध वसूली, कैदियों की प्रताड़ना, नशे की सप्लाई, पैसे लेकर बैरक बदलने और वेश्यावृत्ति तक के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। खाने के लिए तय दरों से ज्यादा वसूली वीडियो में खाने की सामग्री के लिए तय दरों से ज्यादा वसूली और पैसों का गलत हिसाब-किताब का भी जिक्र किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने संबंधित प्रहरी को निलंबित कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि प्रहरी की बयानबाजी से जेल की छवि धूमिल हुई है। हालांकि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल जेल प्रशासन और न्यायिक व्यवस्था दोनों की नजर इस जांच पर टिकी है। पैसे देकर मिल रही नशा और वेश्यावृत्ति की सुविधाएं कैदी और जेल प्रहरी ने अपने बयान में पूरे गोरखधंधे का खुलासा किया। आरोपों के मुताबिक 5 रुपये का बिस्किट 10 रुपये में, राजश्री 250 रुपये में और 50 रुपये की नमकीन 150 रुपये में दी जाती है। यह भी आरोप है कि जेल के अंदर नशा जैसे गांजे की पुड़िया 1000 रुपए में, 100 रुपये में चार बीड़ी, जबकि 600 रुपये में ” बीड़ी के बंडल” मिलता है। ज्यादा पैसे देने पर वेश्यावृत्ति तक की सुविधा मिलने की बात कही गई है। नए कैदियों से वसूली के लिए प्रताड़ना, आत्महत्या के भी आरोप आरोप यह भी है कि जेल में आने वाले नए कैदियों को काफी प्रताड़ित किया जाता है, जब तक उनके घर से पैसे नहीं आ जाते। जेल के अंदर दो-तीन कैदियों द्वारा आत्महत्या करने की बात भी सामने आई है। एक सिपाही ने जेल के अंदर गांजा पकड़ा था, जिसे तुरंत हटा दिया गया। बैरक बदलने के लिए लाखों रुपए की मांग नए कैदियों की हवालात अलग होती है। वहां से बैरक बदलने के लिए 50 हजार से 1 लाख रुपए तक की मांग की जाती है। अगर पैसा नहीं दिया तो कैदियों से काम कराया जाता है, गोबर डलवाया जाता है और मारपीट भी कराई जाती है। जिसनें पैसे दे दिए, उसे कोई हाथ नहीं लगाता, लेकिन जिसने पैसे नहीं दिए, उसे मारपीट का सामना करना पड़ता है। एक कैदी ने बताया कि वह 18 नंबर बैरक में था और 50 हजार रुपये देकर उसे 49-50 नंबर बैरक में शिफ्ट कराया गया। वीडियो पर संज्ञान लेकर न्यायिक जांच के आदेश इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय के रजिस्ट्रार भूपेंद्र कुशवाह का कहना है कि सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं। जो भी आरोप लगे हैं, उनकी जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट करेंगे।

पीएम मोदी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने अंबेडकर जयंती पर दुर्लभ मिलन समारोह में हल्के पल साझा किए | देखो | भारत समाचार

AP Inter Results 2026 Date And Time Live Updates: Check steps to download BIEAP 11th, 12th results.

आखरी अपडेट:14 अप्रैल, 2026, 13:29 IST पीएम मोदी और खड़गे और बिड़ला सहित नेताओं ने बीआर अंबेडकर को उनकी 135वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। अंबेडकर जयंती: संसद कार्यक्रम के दौरान हंसते नजर आए मोदी, खड़गे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राजनीतिक नेताओं ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और उपाध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन शामिल थे। सभी नेताओं ने उनके सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की. एक दुर्लभ हल्का-फुल्का आदान-प्रदान कार्यक्रम के दौरान, मोदी और खड़गे को संक्षिप्त और मैत्रीपूर्ण बातचीत करते देखा गया। दृश्यों में दोनों नेताओं को एक-दूसरे का अभिवादन करते, हाथ मिलाते और कुछ शब्दों का आदान-प्रदान करते दिखाया गया। उन्हें एक साथ मुस्कुराते और हंसते हुए भी देखा गया, एक पल जो खास था। इससे पहले मोदी ने ओम बिड़ला और सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और फिर बातचीत के लिए खड़गे से संपर्क किया. #घड़ी | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक हल्के-फुल्के पल को साझा किया। पीएम मोदी और अन्य नेताओं ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।… https://t.co/JoquMq3m4d pic.twitter.com/vN3KkG63j1 – एएनआई (@ANI) 14 अप्रैल 2026 महिला आरक्षण बिल पर चर्चा बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष से महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने के लिए संसद में पेश किए जाने वाले संशोधन विधेयक पर समर्थन देने का आग्रह किया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं के कल्याण के उद्देश्य से उठाए गए कदमों को सभी पक्षों में साझा जिम्मेदारी के रूप में देखा जाना चाहिए। पीएम मोदी ने खड़गे से कहा कि यह बिल महिलाओं के हित में लाया जा रहा है और सामूहिक समर्थन का आह्वान किया. जवाब में, खड़गे ने कहा कि कांग्रेस कोई रुख अपनाने से पहले प्रस्ताव पर आंतरिक रूप से चर्चा करेगी। उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी इस मामले पर गहन विचार-विमर्श के बाद अपना रुख बताएगी। पीएम मोदी ने खड़गे से कहा, “यह बिल महिलाओं के हित में पेश किया जा रहा है और इसका समर्थन करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।” पीएम मोदी की हाल ही में राहुल गांधी से बातचीत ऐसा ही एक पल कुछ दिन पहले देखने को मिला था जब मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से कुछ देर बात की थी. दोनों नेताओं ने अपने कार्यक्रम को जारी रखने से पहले विनम्रतापूर्वक कुछ शब्दों का आदान-प्रदान किया। इस बीच, पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करने में संसद सदस्यों का नेतृत्व किया और कहा कि अंबेडकर का काम लोगों को प्रेरित करता रहता है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर का जीवन एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के प्रयासों को प्रेरित करता है। खड़गे ने अंबेडकर को एक दूरदर्शी व्यक्ति बताया जिन्होंने भारत को नैतिक और संवैधानिक आधार दिया। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के मूल्यों की रक्षा करने का आग्रह किया। राहुल गांधी ने कहा कि अंबेडकर के आदर्शों और संविधान को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्होंने कहा कि वह उनका बचाव करना जारी रखेंगे। डॉ. बीआर अंबेडकर, जिन्हें बाबासाहेब के नाम से जाना जाता है, भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार थे और उन्होंने भारत के सामाजिक सुधार आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : दिल्ली, भारत, भारत पहले प्रकाशित: 14 अप्रैल, 2026, 12:30 IST न्यूज़ इंडिया पीएम मोदी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने अंबेडकर जयंती पर दुर्लभ मिलन समारोह में हल्के पल साझा किए | घड़ी अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)मोदी खड़गे(टी)पीएम मोदी खड़गे(टी)अंबेडकर जयंती श्रद्धांजलि(टी)नरेंद्र मोदी अंबेडकर(टी)बीआर अंबेडकर जयंती(टी)प्रेरणा स्थल संसद(टी)मल्लिकार्जुन खड़गे मोदी बातचीत(टी)मोदी राहुल गांधी बैठक(टी)आंबेडकर संवैधानिक विरासत(टी)भारतीय सामाजिक सुधार नेता