Thursday, 08 Oct 2026 | 12:02 PM

Trending :

EXCLUSIVE

डेलनाज ईरानी ने तलाक के बाद नहीं ली थी एलिमनी:एक्ट्रेस बोलीं- शांति को प्राथमिकता दी, पूर्व पति ने कद्र नहीं की थी

डेलनाज ईरानी ने तलाक के बाद नहीं ली थी एलिमनी:एक्ट्रेस बोलीं- शांति को प्राथमिकता दी, पूर्व पति ने कद्र नहीं की थी

एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में पूर्व पति राजीव पॉल से तलाक (2012) के बाद एलिमनी न लेने की बात कही। उन्होंने बताया कि शादी 1998 में हुई थी, 2010 में सेपेरेशन हुआ और उन्होंने लीगल बैटल से ज्यादा मेंटल पीस को प्रायोरिटी दी। डेलनाज ईरानी ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके लिए तलाक आसान फैसला नहीं था, क्योंकि वह एक पारसी मिडिल क्लास परिवार से आती हैं, जहां तलाक आम बात नहीं रही। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में लंबे समय तक रिश्ते निभाए गए हैं, इसलिए यह इमोशनली उनके लिए मुश्किल समय था। डेलनाज के अनुसार, मीडिया में 2010 में सेपेरेशन की खबर आई, लेकिन उनके रिश्ते में दरार काफी पहले आ चुकी थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता से शादी में चल रही समस्याओं को छुपाकर रखा था। उनके पिता को 2010 में हार्ट अटैक आया था और 2011 में उनका निधन हो गया। एलिमनी को लेकर डेलनाज ने कहा, “मुझे कुछ भी नहीं मिला। असल में, जो मेरा था, मैंने उसे जाने दिया। ऐसा नहीं है कि मैंने किसी चीज को अपने पास रखा हो,” एक्ट्रेस ने कहा कि तलाक काफी उलझा हुआ था क्योंकि एक पार्टनर तलाक चाहता था और दूसरा नहीं। उन्होंने आगे कहा, “लेकिन मैंने इसे ऐसे ही छोड़ दिया। मैंने इसे जाने दिया क्योंकि मैंने हर चीज से ऊपर अपनी शांति को चुना।” बता दें कि डेलनाज और राजीव पॉल की मुलाकात 1993 में टीवी शो परिवर्तन के सेट पर हुई थी, जिसके बाद 1998 में शादी हुई। हालांकि, आपसी मतभेदों के चलते 14 साल बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया। तलाक के बाद डेलनाज ईरानी लंबे समय से डीजे पर्सी करकरिया के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं, राजीव पॉल फिलहाल सिंगल लाइफ जी रहे हैं।

रणवीर सिंह ने मोहन भागवत से मुलाकात की:नागपुर में रेशिमबाग स्मृति मंदिर पहुंचे, RSS के संस्थापक हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी

रणवीर सिंह ने मोहन भागवत से मुलाकात की:नागपुर में रेशिमबाग स्मृति मंदिर पहुंचे, RSS के संस्थापक हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह शुक्रवार को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के मेमोरियल पर गए। जहां उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि दी और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की। पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि एक्टर ने संघ के दूसरे सरसंघचालक एम एस गोलवलकर के मेमोरियल पर जाकर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी। रणवीर दोपहर करीब 4 बजे मुंबई से चार्टर्ड फ्लाइट से नागपुर पहुंचे। वे रेशिमबाग स्थित हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर गए, जो RSS से जुड़ा प्रमुख स्थान है। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा की इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि दौरा छोटा, लेकिन अहम रहा। उन्होंने RSS पदाधिकारियों के साथ कई विषयों पर बातचीत की, हालांकि इन चर्चाओं की जानकारी पब्लिक नहीं की गई है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने भी उनके आने और जाने की पुष्टि की। रणवीर सिंह शाम करीब 8 बजे वापस मुंबई लौट गए। मोहन भागवत से मुलाकात की टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह ने नागपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात की। यह मुलाकात RSS हेडक्वार्टर में हुई, हालांकि संगठन ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। RSS से जुड़े लोगों ने रेशिमबाग स्थित स्मृति भवन में उनके दौरे की पुष्टि की है। हालांकि, उनके इस दौरे का उद्देश्य साफ नहीं किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले रणवीर सिंह ने RSS के स्थापना के 100 साल पूरे होने के मौके पर एक वीडियो मैसेज जारी कर अपनी शुभकामनाएं दी थीं। बता दें कि रणवीर का यह दौरा ऐसे समय में सामने आया है, जब उनकी फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और इसने दुनिया भर में 1600 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं।

रणवीर सिंह ने मोहन भागवत से मुलाकात की:नागपुर में रेशिमबाग स्मृति मंदिर पहुंचे, RSS के संस्थापक हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी

रणवीर सिंह ने मोहन भागवत से मुलाकात की:नागपुर में रेशिमबाग स्मृति मंदिर पहुंचे, RSS के संस्थापक हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह शुक्रवार को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के मेमोरियल पर गए। जहां उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि दी और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की। पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि एक्टर ने संघ के दूसरे सरसंघचालक एम एस गोलवलकर के मेमोरियल पर जाकर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी। रणवीर दोपहर करीब 4 बजे मुंबई से चार्टर्ड फ्लाइट से नागपुर पहुंचे। वे रेशिमबाग स्थित हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर गए, जो RSS से जुड़ा प्रमुख स्थान है। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा की इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि दौरा छोटा, लेकिन अहम रहा। उन्होंने RSS पदाधिकारियों के साथ कई विषयों पर बातचीत की, हालांकि इन चर्चाओं की जानकारी पब्लिक नहीं की गई है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने भी उनके आने और जाने की पुष्टि की। रणवीर सिंह शाम करीब 8 बजे वापस मुंबई लौट गए। मोहन भागवत से मुलाकात की टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह ने नागपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात की। यह मुलाकात RSS हेडक्वार्टर में हुई, हालांकि संगठन ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। RSS से जुड़े लोगों ने रेशिमबाग स्थित स्मृति भवन में उनके दौरे की पुष्टि की है। हालांकि, उनके इस दौरे का उद्देश्य साफ नहीं किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले रणवीर सिंह ने RSS के स्थापना के 100 साल पूरे होने के मौके पर एक वीडियो मैसेज जारी कर अपनी शुभकामनाएं दी थीं। बता दें कि रणवीर का यह दौरा ऐसे समय में सामने आया है, जब उनकी फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और इसने दुनिया भर में 1600 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं।

कॉन्स्टेबल ने साथियों के साथ किया एजेंट का अपहरण:दतिया में दिनदहाड़े बोलेरो से उठाया; 7 KM पीछा कर 2 गिरफ्तार, आरक्षक फरार

कॉन्स्टेबल ने साथियों के साथ किया एजेंट का अपहरण:दतिया में दिनदहाड़े बोलेरो से उठाया; 7 KM पीछा कर 2 गिरफ्तार, आरक्षक फरार

दतिया में बाइक की बकाया किस्त मांगने के विवाद में शिवपुरी के दिनारा थाने में पदस्थ आरक्षक राजपाल मांझी ने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर गुरुवार दोपहर एक 21 वर्षीय रिकवरी एजेंट का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। आरोपियों ने एजेंट के साथ मारपीट कर उसे जबरन बोलेरो में बैठाया और रास्ते में डराने के लिए फायरिंग भी की। दतिया पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर 7 किलोमीटर तक पीछा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में आरक्षक राजपाल मांझी सहित 4 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस ने अपहरण और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। ऑनलाइन सेंटर से बोलेरो में बैठाया, रास्ते में की फायरिंग जानकारी के अनुसार, दतिया निवासी 21 वर्षीय विजय बाल्मीकि एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के तौर पर काम करता है। उसने एक ग्राहक को बाइक फाइनेंस करवाई थी, जिसकी किस्तें बकाया थीं। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद आरोपी पक्ष ने विजय के अपहरण की योजना बनाई। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे विजय दतिया के एक ऑनलाइन सेंटर पर मौजूद था। तभी छोटू मांझी, उसका भाई आरक्षक राजपाल मांझी (थाना दिनारा, शिवपुरी), बंटी उर्फ मुस्लिमान और अन्य साथी वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले विजय के साथ मारपीट की और फिर उसे जबरन एक बोलेरो वाहन में बैठाकर अपहरण कर लिया। अपहरण के दौरान आरोपियों ने रास्ते में विजय के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। सूत्रों के अनुसार, उसे डराने के उद्देश्य से फायरिंग भी की गई थी। पुलिस ने 7 KM किया पीछा, एजेंट को सड़क पर छोड़कर भागे घटना की सूचना मिलते ही दतिया पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को अपनी ओर आता देख, आरोपी एजेंट को सड़क पर छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने लगभग 7 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपी छोटू मांझी और बंटी उर्फ मुस्लिमान को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, आरक्षक राजपाल मांझी सहित चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। ये खबर भी पढ़ें… दतिया में फायरिंग और बैंक एजेंट अपहरण के आरोपी गिरफ्तार दतिया में अवैध हथियारों से फायरिंग कर दहशत फैलाने और बैंक एजेंट का अपहरण करने के आरोप में दो मुख्य आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गोंडा मोहल्ले में हुई थी… पूरी खबर पढ़िए

सलमान खान व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खूंटी से मिले:टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया, रणवीर सिंह ने भी मुलाकात की

सलमान खान व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खूंटी से मिले:टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया, रणवीर सिंह ने भी मुलाकात की

जामनगर में अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद एक्टर सलमान खान ने इंटरनेशनल व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खूंटी से मुलाकात की और उनकी टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया। बता दें कि भीमा खूंटी एक अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेटर हैं और गुजरात व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। वह पोरबंदर, गुजरात के रहने वाले हैं और एक मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी पहचान रखते हैं। भीमा खूंटी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें देखा जा सकता है कि सलमान जामनगर से निकलते समय कड़ी सुरक्षा के बीच भीमा खूंटी से मिलने के लिए रुके। उन्होंने भीमा खूंटी की टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया और कुछ समय बातचीत भी की। सलमान से मिलने के बाद भीमा ने लिखा कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती, वे सिर्फ हिम्मत देखते हैं। क्रिकेट के मैदान से लेकर सलमान खान से मुलाकात तक का सफर उनके लिए गर्व का पल रहा। रणवीर सिंह ने भी मुलाकात की वहीं, रणवीर सिंह भी जामनगर एयरपोर्ट पर भीमा खूंटी से मिले। वीडियो में रणवीर उनके सामने घुटनों पर बैठकर बातचीत करते, ऑटोग्राफ देते और हाथ मिलाते नजर आए। रणवीर सिंह से मुलाकात को लेकर भीमा ने इमोशनल पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि जिंदगी में कुछ पल ऐसे होते हैं जो कभी नहीं भूलते और आज का दिन उन्हीं में से एक था। भीमा ने रणवीर सिंह की सादगी, विनम्रता और सम्मान की भावना की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सुपरस्टार होना अलग बात है, लेकिन एक अच्छा इंसान होना ही असली स्टार बनाता है। बता दें कि सलमान खान और रणवीर सिंह जामनगर में आयोजित अनंत अंबानी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

‘रणनीति, मतभेद नहीं’: मार्गरेट अल्वा ने कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन में तनाव से इनकार किया | चुनाव समाचार

West Bengal poll will be held in two phases on April 23 and April 29.

आखरी अपडेट:11 अप्रैल, 2026, 08:35 IST वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने गठबंधन तनाव, खड़गे की टिप्पणियों और असम के सीएम की पत्नी पर उनकी टिप्पणियों के लिए सहयोगी पवन खेड़ा की ‘प्रताड़ना’ की खबरों पर सफाई दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा. (एक्स @alva_margaret) वरिष्ठ कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा ने तमिलनाडु में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के भीतर दरार की बात को खारिज कर दिया है और इसे “रणनीति का मामला बताया है, मतभेद का नहीं”। सीएनएन-न्यूज18 से बात करते हुए, अल्वा ने स्वीकार किया कि सीट-बंटवारे से कांग्रेस के भीतर बेचैनी पैदा हुई है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि यह टूटने का संकेत नहीं है। उन्होंने सीएनएन-न्यूज18 को बताया, “चुनाव के समय हर कोई सीटें चाहता है। कांग्रेस अधिक सीटें चाहती थी, और कई कैडर निराश थे। लेकिन यह मत कहिए कि कोई एकता नहीं है। मुद्दा यह है कि यह रणनीति के बारे में है।” यह निर्दिष्ट करते हुए कि स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता-स्तर के तनाव गठबंधनों में नियमित हैं, उन्होंने कहा कि वे बड़े राजनीतिक उद्देश्य को नहीं बदलते हैं। उन्होंने कहा, “जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की अपनी राजनीति, अपने मतभेद हैं और वे इसके साथ रहते आए हैं। लेकिन जब सरकार बनाने की बात आती है, तो हम एकजुट होते हैं। लक्ष्य स्पष्ट है- द्रमुक को सत्ता में वापस लाना और वह वापस आएगी।” अल्वा ने यह समझाते हुए कि क्यों कांग्रेस और द्रमुक अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग प्रचार करते नजर आ रहे हैं, कहा कि यह कलह का संकेत नहीं बल्कि एक सुविचारित दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा, “सवाल यह है कि अधिकतम सीटें कैसे जीती जाएं। डीएमके के गढ़ों में उनके कार्यकर्ता लड़ाई का नेतृत्व करेंगे। कांग्रेस वहां ध्यान केंद्रित करेगी जहां उसके पास ताकत, क्षमता और संगठन है। हर जगह हस्तक्षेप करने या हर चरण को साझा करने पर जोर देने का कोई मतलब नहीं है।” कांग्रेस और द्रमुक के बीच हाल की संयुक्त रैलियों का जिक्र करते हुए, जिसमें कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल थे, उन्होंने कहा, “हर कोई मंच पर है, हर कोई गठबंधन का हिस्सा है। लेकिन हर किसी को बोलने की जरूरत नहीं है। यह इस बारे में है कि आप अभियान को अधिकतम करने के लिए समूहों को कैसे जोड़ते हैं।” अल्वा ने इस धारणा का भी खंडन किया कि भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन अधिक एकजुट दिखता है। जमीनी स्तर की प्रतिक्रिया के आधार पर, उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में राजनीतिक मूड भाजपा के प्रति तीव्र बना हुआ है। उन्होंने कहा, “बहुत गुस्सा है-भाजपा विरोधी, हिंदी विरोधी, हिंदुत्व विरोधी। तमिलनाडु का लोकाचार लंबे समय से ब्राह्मणवाद विरोधी, उत्तर विरोधी, हिंदी विरोधी रहा है। यह सोचना कि कैडर अचानक भाजपा के एजेंडे को अपना लेंगे, सच नहीं है। वे भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का समर्थन नहीं करेंगे।” अभिनेता-राजनेता विजय और उनके टीवीके की राजनीतिक संभावनाओं पर, अल्वा ने लोकप्रियता और चुनावी सफलता के बीच अंतर बताया। उन्होंने कहा, “वह लोकप्रिय हैं, एक अच्छे प्रचारक हैं, एक फिल्म स्टार हैं जो भीड़ खींचते हैं। लेकिन चुनाव रैलियों से नहीं जीते जाते।” “आपको बूथ-स्तरीय मशीनरी की आवश्यकता है। प्रति बूथ कम से कम 10 कार्यकर्ता जो मतदाता सूची, लामबंदी, बारीकियों को समझते हैं। इसे रातोरात नहीं बनाया जा सकता है। कई लोग तेजी से उठते हैं लेकिन बूथ स्तर पर गिर जाते हैं।” असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर एक टिप्पणी के लिए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ एफआईआर पर एक सवाल पर, अल्वा ने असम पुलिस की कार्रवाई पर तीखा हमला किया और इसे संघीय मानदंडों का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा, “किसी राज्य पुलिस के लिए देश भर में ऐसे स्थानों पर घूमना पूरी तरह से अस्वीकार्य है जहां उनका कोई अधिकार नहीं है। आप दूसरे राज्य में किसी के घर में प्रवेश नहीं कर सकते और उन्हें बाहर नहीं खींच सकते।” उन्होंने कहा, “आरोप हैं, उन्हें नकारें, एफआईआर दर्ज करें, अदालत जाएं, गिरफ्तारी वारंट लें। यही कानून का नियम है। आप महज आरोपों पर कार्रवाई नहीं कर सकते।” “मुख्यमंत्री की पत्नी कौन है? क्या वह देवी है? अगर वह इतनी पवित्र है कि आप सवाल भी नहीं पूछ सकते?” अल्वा ने पूछा. उन्होंने विदेशी संपत्तियों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए औपचारिक जांच की मांग की। उन्होंने कहा, “रिकॉर्ड के बारे में बात की जा रही है; लंदन, अमेरिका, टैक्स हेवेन, यहां तक ​​कि अर्जेंटीना और कैरेबियन जैसी जगहों पर भी संपत्तियां हैं। अगर ऐसा है, तो एक जांच आयोग गठित करें। अपने दूतावासों का उपयोग करें, सत्यापित करें कि ये संपत्तियां मौजूद हैं या नहीं। फिर कार्रवाई करें।” इसके बजाय, उसने अधिकारियों पर अतिशयोक्ति और ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “आप लोगों के घरों में घुसकर इससे बच निकलने की उम्मीद नहीं कर सकते। वह (सरमा) घबरा रहे हैं। वह हार रहे हैं और यह ध्यान भटकाने की कोशिश है।” असम में एक अभियान के दौरान एआईसीसी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की “सांप” वाली टिप्पणी के विवाद पर, अल्वा ने नफरत फैलाने वाले भाषण के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। “यह नफरत फैलाने वाला भाषण क्यों है? अगर कोई सांप आपके पास से गुजरता है, तो क्या आप उसे नमाज पढ़ रहे लोगों को काटने देंगे? आप पहले सांप को मार देंगे। इसमें गलत क्या है?” उसने पूछा. उन्होंने कहा कि टिप्पणी का जानबूझकर गलत मतलब निकाला जा रहा है। “खड़गे ने किसी को सांप नहीं कहा है। उन्होंने कहा है कि अगर आप नमाज पढ़ रहे हैं तो अगर सांप आ जाए तो स्वाभाविक रूप से आप पहले उसे मार डालेंगे। क्या यह ईशनिंदा है?” उसने कहा। बीजेपी और आरएसएस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, “अगर आरएसएस को लगता है कि वे सांप हैं जो जाकर नमाज में खलल डालते हैं, तो यह उनकी दोषी अंतरात्मा है, खड़गे नहीं।” अल्वा ने दलील दी कि चुनाव के दौरान ऐसे विवाद बढ़ जाते हैं. उन्होंने कहा, “चुनावी मौसम में आप किसी भी चीज़ को कुछ भी बना सकते हैं,” उन्होंने कहा, “कोई भी समझदार व्यक्ति – दायां, बायां, केंद्र, भाजपा, आरएसएस – अगर सांप को आते हुए देखेगा तो वह उसी तरह प्रतिक्रिया करेगा”। उन्होंने खड़गे की पिछली “अनपढ़” टिप्पणी पर उनका बचाव किया, जहां उन्होंने दक्षिणी राज्यों और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में

वृंदावन नाव हादसा- 10 पर्यटकों की मौत, 5 लापता:सेना ने रातभर यमुना में तलाश की, मृतकों में 7 एक परिवार के; नाविक गिरफ्तार

वृंदावन नाव हादसा- 10 पर्यटकों की मौत, 5 लापता:सेना ने रातभर यमुना में तलाश की, मृतकों में 7 एक परिवार के; नाविक गिरफ्तार

मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। युवती समेत 5 लोग अब भी लापता हैं। रातभर सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। देर रात आर्मी ने जिस नाव से हादसा हुआ था, उसे निकाल लिया। आज शनिवार सुबह से फिर से रेस्क्यू शुरू होगा। हादसा शुक्रवार दोपहर 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जहां 37 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई थी। घाट श्री बांके बिहारी मंदिर से करीब 2 किमी दूर है। मृतकों में मां-बेटे, चाचा-चाची और बुआ-फूफा समेत एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं। जिस जगह हादसा हुआ, वहां 25 फीट गहरा पानी है। शुरुआती जांच से पता चला है कि नाव की क्षमता 40 श्रद्धालुओं की थी। किसी भी श्रद्धालु को नाविक ने लाइफ जैकेट नहीं दी थी। पांटून पुल की रिपेयरिंग कर रहे लोगों और अन्य नाविकों ने कुछ लोगों को बचाया। बाद में प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस ने आरोपी नाविक पप्पू निषाद को हादसे के 6 घंटे बाद यानी रात 9 बजे हिरासत में लिया। नाव उसकी खुद की थी। उसने श्रद्धालुओं को जुगल घाट से बैठाया था। हादसे के बाद फरार हो गया था। हादसे से जुड़े 2 वीडियो सामने आए हैं। पहला- नाव डूबने से 15 मिनट पहले का है। इसमें लोग राधे-राधे का जप कर रहे हैं। दूसरा- श्रद्धालुओं के नदी में डूबने का है। कैसे हुआ हादसा? हादसे में जिंदा बचे युवक ने बताया- नाव तट से करीब 50 फीट दूर यमुना नदी के बीच में थी। उस वक्त हवा करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। तेज हवा के कारण नाव अचानक डगमगाने लगी। नाविक का नियंत्रण छूट गया। पर्यटकों ने नाविक से कहा कि पुल आने वाला है, नाव रोक लीजिए, लेकिन उसने नहीं सुनी। दो बार नाव टकराने से बची, लेकिन तीसरी बार टक्कर हो गई और नाव डूब गई। हादसे से जुड़े फोटो देखिए… हादसा कैसे हुआ, ग्राफिक्स से समझिए… सभी श्रद्धालु शुक्रवार सुबह वृंदावन पहुंचे थे गुरुवार (9 अप्रैल) को लुधियाना के जगराओं स्थित श्री बांके बिहारी क्लब की ओर से 2 बसों में 130 श्रद्धालुओं को ले जाया गया था। इनमें से 90 श्रद्धालु जगराओं से थे और बाकी अन्य शहरों से। यह वृंदावन की 4 दिन की यात्रा थी। मृतकों में मधुर बहल, उनकी मां कविता बहल, चाचा चरणजीत, चाची पिंकी बहल, बुआ आशा रानी, दूसरी बुआ अंजू गुलाटी और फूफा राकेश गुलाटी शामिल हैं। घटना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

सिंगर बब्बू मान के शो में पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर का हंगामा:जर्मनी मिलने पहुंची, बोलीं-सिक्योरिटी ने धक्के दिए, ब्रेस्ट छुई, इंसाफ न दिलाया तो नुकसान होगा

सिंगर बब्बू मान के शो में पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर का हंगामा:जर्मनी मिलने पहुंची, बोलीं-सिक्योरिटी ने धक्के दिए, ब्रेस्ट छुई, इंसाफ न दिलाया तो नुकसान होगा

पंजाबी सिंगर बब्बू मान के जर्मनी शो में पाकिस्तानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने हंगामा किया, लेकिन सिक्योरिटी ने उसे रोक दिया। एन्फुलेंसर की पहचान अलीजा सहर के तौर पर हुई है। अलीजा ने 10 अप्रैल को वीडियो शेयर कर आरोप लगाते हुए दावा किया कि बब्बू मान की सिक्योरिटी में लगे लोगों ने उसकी ब्रेस्ट पर हाथ लगाया। उसके साथ हुई बदसलूकी के लिए सिक्योरिटी गार्ड से बब्बू मान जवाब मांगें। अलीजा ने कहा कि मैं बब्बू मान की डाइ हार्ट फैन हूं। मैं 6 अप्रैल को फ्रैंकफर्ट में हुए शो में बब्बू मान से मिलने के लिए गई थी लेकिन सिक्योरिटी ने उसको गलत ढंग से छुआ। वह बब्बू मान के साथ मिल भी नहीं पाईं जिससे उनका दिल टूट गया है। वीडियो पर बात करते-करते ही अलीजा रोने लगती हैं। कहती हैं कि सिंगर बब्बू मान से उसे इंसाफ की उम्मीद है। बब्बू मान ने शो में हुए किसी भी हंगामे के बारे में कोई सूचना नहीं दी है। पंजाबी गायक का यह लाइव कॉन्सर्ट 6 अप्रैल, 2026 की रात को जर्मनी में आयोजित किया गया था। यह शो उनके यूरोप टूर का एक प्रमुख हिस्सा था, जिसमें हजारों की संख्या में प्रशंसक पहुंचे थे। अलीजा सहर बोलीं- मैं बब्बू मान की बहुत बड़ी फैन हूं। सिक्योरिटी ने हमारे साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। हमें धक्के दिए गए और जलील किया गया। जानें क्या है पूरा मामला विवाद तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉकर अलीजा सहर जो इन दिनों यूरोप की यात्रा पर हैं, अपने कुछ साथियों के साथ बब्बू मान का शो देखने पहुंचीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और अलीजा के दावों के अनुसार वह VVIP पास के जरिए बब्बू मान से मिलकर उनके साथ वीडियो बनाना चाहती थीं। शो की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे विदेशी और स्थानीय बाउंसर्स ने उन्हें बैक स्टेज जाने से रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। अलीजा ने आरोप लगाया कि उसे गलत ढंग से छुआ गया। हालांकि प्रोमोटर ए वन इवेंट्स और पिंड प्राइम के प्रबंधकों का कहना है कि कलाकार की सिक्योरिटी टाइट थी। कई लोगों के पास जाने का पास नहीं था, इसलिए उनको जाने नहीं दिया गया। किसी के साथ बदसलूकी नहीं की गई। वीडियो में अलीशा ने किए कई दावे…

वैभव की सिक्स से फिफ्टी, 15 बॉल पर अर्धशतक:RCB ने 37वीं बार 200+ स्कोर बनाया, बिश्नोई की बॉल पर कोहली बोल्ड; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

वैभव की सिक्स से फिफ्टी, 15 बॉल पर अर्धशतक:RCB ने 37वीं बार 200+ स्कोर बनाया, बिश्नोई की बॉल पर कोहली बोल्ड; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

राजस्थान रॉयल्स ने IPL में लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम ने शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और सिक्स लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। दूसरी ओर, विराट कोहली अच्छी शुरुआत के बाद रवि बिश्नोई की गेंद पर बोल्ड हो गए। रिकॉर्ड्स की बात करें तो RCB ने IPL में 37वीं बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया और चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली। RR Vs RCB मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. RCB ने CSK की बराबरी की RCB ने IPL में 37वीं बार 200+ का स्कोर बनाकर CSK की बराबरी कर ली है। अब दोनों टीमें इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर PBKS (33) है, जबकि MI (32) चौथे और KKR (30) पांचवें स्थान पर हैं। 2. संदीप शर्मा के 150 विकेट पूरे संदीप शर्मा ने 140 मैच में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। सबसे तेज 150 विकेट का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा (105 मैच) के नाम है, जबकि दूसरे नंबर पर हर्षल पटेल (117) और तीसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह (124) हैं। 3. रजत के 3 हजार IPL रन पूरे रजत पाटीदार ने 95 पारियों में 3000 T20 रन पूरे कर लिए हैं। वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। सबसे तेज 3000 रन का रिकॉर्ड तिलक वर्मा (90 पारियां) के नाम है, जबकि दूसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ (91) और तीसरे नंबर पर केएल राहुल (93) हैं। 4. RCB 7 वीं बार 200+ रन बनाकर हारी RCB ने 200+ स्कोर बनाने के बाद 7वीं बार मैच गंवाया, जिससे वह PBKS के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। CSK 6 हार के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि KKR (5) चौथे स्थान पर है। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स… 1. आर्चर को पहली बॉल पर विकेट, सॉल्ट आउट जोफ्रा आर्चर ने मैच की पहली बॉल पर विकेट हासिल किया। उन्होंने फिल सॉल्ट को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। सॉल्ट आर्चर की उछाल लेती लेंथ बॉल को संभाल नहीं सके और बॉल बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगकर ऊपर चली गई। जिसे विकेटकीपर जुरेल ने आसानी से कैच किया। 2. बिश्नोई ने कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया बेंगलुरु की पारी के पावरप्ले की 5वीं बॉल पर रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने गुगली बॉल पर डाली, जिसे कोहली समझ नहीं पाए और बॉल ने स्टंप्स बिखेर दिए। यहां विराट कोहली 32 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले 5वें ओवर में विराट कोहली ने संदीप शर्मा की बॉल पर खूबसूरत कवर ड्राइव लगाकर चौका मारा। 3. कोहली ने आर्चर के ओवर में 3 चौके लगाए तीसरे ओवर में विराट कोहली ने जोफ्रा आर्चर की बॉल पर तीन चौके मारे। उन्होंने पहली बॉल पर शॉर्ट थर्ड मैन, तीसरी बॉल पर फाइन लगे और चौथी बॉल को बैकवर्ड पॉइंट बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। 4. हेटमायर ने पडिक्कल और पंड्या के शानदार कैच पकड़े शिमरोन हेटमायर ने बेंगलुरु की पारी में दो शानदार कैच पकड़े। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल और क्रुणाल पंड्या को कैच किया। आगे देखिए… 5. जडेजा की बॉल पर बृजेश ने दो प्रयास में कैच पकड़ा 14वें ओवर में बृजेश शर्मा ने दो प्रयास में शेफर्ड का कैच पकड़ा। रवींद्र जडेजा ने ओवर की आखिरी बॉल पर लेग स्टंप के बाहर रखी। इस पर रोमारियो शेफर्ड बड़ा शॉर्ट खेलने चले गए, लेकिन बॉल शार्ट फाइन लेग में हवा में चली गई। बॉल के नीचे बृजेश शर्मा थे। पहले प्रयास में बॉल उनके हाथ से छिटक गई। उन्होंने दूसरे प्रयास में कैच पकड़ा। 6. पाटीदार ने चौके से फिफ्टी पूरी की 16वें ओवर में रजत पाटीदार ने चौके के साथ फिफ्टी पूरी की। संदीप शर्मा ने ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर बॉल डाली। इस पर पाटीदार ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में शानदार चौका लगाया। 7. वैभव की बैक-टु-बैक सिक्स से फिफ्टी, कैच ड्रॉप भी हुआ राजस्थान की पारी के 5वें ओवर में वैभव ने लगातार दो छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। भुवनेश्वर कुमार की दूसरी बॉल को वैभव ने मिड ऑन बाउंड्री पर सिक्स मारा। तीसरी बॉल पर वैभव को जीवनदान भी मिला। शॉर्ट गेंद पर टॉप-एज पुल खेला गया, जिसे लॉन्ग लेग पर सॉल्ट ने कैच किया, लेकिन कैच लेते समय उनका पैर कुशन पर चला गया, जिससे छक्का मिल गया और अर्धशतक पूरा हुआ।

वैभव की सिक्स से फिफ्टी, 15 बॉल पर अर्धशतक:RCB ने 37वीं बार 200+ स्कोर बनाया, बिश्नोई की बॉल पर कोहली बोल्ड; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

वैभव की सिक्स से फिफ्टी, 15 बॉल पर अर्धशतक:RCB ने 37वीं बार 200+ स्कोर बनाया, बिश्नोई की बॉल पर कोहली बोल्ड; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

राजस्थान रॉयल्स ने IPL में लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम ने शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और सिक्स लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। दूसरी ओर, विराट कोहली अच्छी शुरुआत के बाद रवि बिश्नोई की गेंद पर बोल्ड हो गए। रिकॉर्ड्स की बात करें तो RCB ने IPL में 37वीं बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया और चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली। RR Vs RCB मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. RCB ने CSK की बराबरी की RCB ने IPL में 37वीं बार 200+ का स्कोर बनाकर CSK की बराबरी कर ली है। अब दोनों टीमें इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर PBKS (33) है, जबकि MI (32) चौथे और KKR (30) पांचवें स्थान पर हैं। 2. संदीप शर्मा के 150 विकेट पूरे संदीप शर्मा ने 140 मैच में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। सबसे तेज 150 विकेट का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा (105 मैच) के नाम है, जबकि दूसरे नंबर पर हर्षल पटेल (117) और तीसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह (124) हैं। 3. रजत के 3 हजार IPL रन पूरे रजत पाटीदार ने 95 पारियों में 3000 T20 रन पूरे कर लिए हैं। वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। सबसे तेज 3000 रन का रिकॉर्ड तिलक वर्मा (90 पारियां) के नाम है, जबकि दूसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ (91) और तीसरे नंबर पर केएल राहुल (93) हैं। 4. RCB 7 वीं बार 200+ रन बनाकर हारी RCB ने 200+ स्कोर बनाने के बाद 7वीं बार मैच गंवाया, जिससे वह PBKS के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। CSK 6 हार के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि KKR (5) चौथे स्थान पर है। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स… 1. आर्चर को पहली बॉल पर विकेट, सॉल्ट आउट जोफ्रा आर्चर ने मैच की पहली बॉल पर विकेट हासिल किया। उन्होंने फिल सॉल्ट को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। सॉल्ट आर्चर की उछाल लेती लेंथ बॉल को संभाल नहीं सके और बॉल बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगकर ऊपर चली गई। जिसे विकेटकीपर जुरेल ने आसानी से कैच किया। 2. बिश्नोई ने कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया बेंगलुरु की पारी के पावरप्ले की 5वीं बॉल पर रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने गुगली बॉल पर डाली, जिसे कोहली समझ नहीं पाए और बॉल ने स्टंप्स बिखेर दिए। यहां विराट कोहली 32 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले 5वें ओवर में विराट कोहली ने संदीप शर्मा की बॉल पर खूबसूरत कवर ड्राइव लगाकर चौका मारा। 3. कोहली ने आर्चर के ओवर में 3 चौके लगाए तीसरे ओवर में विराट कोहली ने जोफ्रा आर्चर की बॉल पर तीन चौके मारे। उन्होंने पहली बॉल पर शॉर्ट थर्ड मैन, तीसरी बॉल पर फाइन लगे और चौथी बॉल को बैकवर्ड पॉइंट बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। 4. हेटमायर ने पडिक्कल और पंड्या के शानदार कैच पकड़े शिमरोन हेटमायर ने बेंगलुरु की पारी में दो शानदार कैच पकड़े। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल और क्रुणाल पंड्या को कैच किया। आगे देखिए… 5. जडेजा की बॉल पर बृजेश ने दो प्रयास में कैच पकड़ा 14वें ओवर में बृजेश शर्मा ने दो प्रयास में शेफर्ड का कैच पकड़ा। रवींद्र जडेजा ने ओवर की आखिरी बॉल पर लेग स्टंप के बाहर रखी। इस पर रोमारियो शेफर्ड बड़ा शॉर्ट खेलने चले गए, लेकिन बॉल शार्ट फाइन लेग में हवा में चली गई। बॉल के नीचे बृजेश शर्मा थे। पहले प्रयास में बॉल उनके हाथ से छिटक गई। उन्होंने दूसरे प्रयास में कैच पकड़ा। 6. पाटीदार ने चौके से फिफ्टी पूरी की 16वें ओवर में रजत पाटीदार ने चौके के साथ फिफ्टी पूरी की। संदीप शर्मा ने ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर बॉल डाली। इस पर पाटीदार ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में शानदार चौका लगाया। 7. वैभव की बैक-टु-बैक सिक्स से फिफ्टी, कैच ड्रॉप भी हुआ राजस्थान की पारी के 5वें ओवर में वैभव ने लगातार दो छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। भुवनेश्वर कुमार की दूसरी बॉल को वैभव ने मिड ऑन बाउंड्री पर सिक्स मारा। तीसरी बॉल पर वैभव को जीवनदान भी मिला। शॉर्ट गेंद पर टॉप-एज पुल खेला गया, जिसे लॉन्ग लेग पर सॉल्ट ने कैच किया, लेकिन कैच लेते समय उनका पैर कुशन पर चला गया, जिससे छक्का मिल गया और अर्धशतक पूरा हुआ। —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज दिल्ली vs चेन्नई:धोनी के बिना खेल रही CSK तीनों मैच हारी, कप्तान अक्षर DC को 2 जीत दिला चुके इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज 2 मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच चेपॉक स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर IPL में आज पहला मैच PBKS vs SRH:हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ पिछले 4 मैच जीते, किंग्स ने आखिरी जीत 2023 में दर्ज की IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। मुकाबला PBKS के घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा। जबकि टॉस शाम 3:00 बजे होगा। पूरी खबर