Tuesday, 27 Oct 2026 | 10:42 AM

Trending :

EXCLUSIVE

वैभव की सिक्स से फिफ्टी, 15 बॉल पर अर्धशतक:RCB ने 37वीं बार 200+ स्कोर बनाया, बिश्नोई की बॉल पर कोहली बोल्ड; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

राजस्थान रॉयल्स ने IPL में लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम ने शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और सिक्स लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। दूसरी ओर, विराट कोहली अच्छी शुरुआत के बाद रवि बिश्नोई की गेंद पर बोल्ड हो गए। रिकॉर्ड्स की बात करें तो RCB ने IPL में 37वीं बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया और चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली। RR Vs RCB मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. RCB ने CSK की बराबरी की RCB ने IPL में 37वीं बार 200+ का स्कोर बनाकर CSK की बराबरी कर ली है। अब दोनों टीमें इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर PBKS (33) है, जबकि MI (32) चौथे और KKR (30) पांचवें स्थान पर हैं।
2. संदीप शर्मा के 150 विकेट पूरे संदीप शर्मा ने 140 मैच में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। सबसे तेज 150 विकेट का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा (105 मैच) के नाम है, जबकि दूसरे नंबर पर हर्षल पटेल (117) और तीसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह (124) हैं। 3. रजत के 3 हजार IPL रन पूरे रजत पाटीदार ने 95 पारियों में 3000 T20 रन पूरे कर लिए हैं। वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। सबसे तेज 3000 रन का रिकॉर्ड तिलक वर्मा (90 पारियां) के नाम है, जबकि दूसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ (91) और तीसरे नंबर पर केएल राहुल (93) हैं। 4. RCB 7 वीं बार 200+ रन बनाकर हारी
RCB ने 200+ स्कोर बनाने के बाद 7वीं बार मैच गंवाया, जिससे वह PBKS के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। CSK 6 हार के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि KKR (5) चौथे स्थान पर है। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स… 1. आर्चर को पहली बॉल पर विकेट, सॉल्ट आउट जोफ्रा आर्चर ने मैच की पहली बॉल पर विकेट हासिल किया। उन्होंने फिल सॉल्ट को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। सॉल्ट आर्चर की उछाल लेती लेंथ बॉल को संभाल नहीं सके और बॉल बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगकर ऊपर चली गई। जिसे विकेटकीपर जुरेल ने आसानी से कैच किया। 2. बिश्नोई ने कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया बेंगलुरु की पारी के पावरप्ले की 5वीं बॉल पर रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने गुगली बॉल पर डाली, जिसे कोहली समझ नहीं पाए और बॉल ने स्टंप्स बिखेर दिए। यहां विराट कोहली 32 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले 5वें ओवर में विराट कोहली ने संदीप शर्मा की बॉल पर खूबसूरत कवर ड्राइव लगाकर चौका मारा। 3. कोहली ने आर्चर के ओवर में 3 चौके लगाए
तीसरे ओवर में विराट कोहली ने जोफ्रा आर्चर की बॉल पर तीन चौके मारे। उन्होंने पहली बॉल पर शॉर्ट थर्ड मैन, तीसरी बॉल पर फाइन लगे और चौथी बॉल को बैकवर्ड पॉइंट बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। 4. हेटमायर ने पडिक्कल और पंड्या के शानदार कैच पकड़े शिमरोन हेटमायर ने बेंगलुरु की पारी में दो शानदार कैच पकड़े। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल और क्रुणाल पंड्या को कैच किया। आगे देखिए… 5. जडेजा की बॉल पर बृजेश ने दो प्रयास में कैच पकड़ा
14वें ओवर में बृजेश शर्मा ने दो प्रयास में शेफर्ड का कैच पकड़ा। रवींद्र जडेजा ने ओवर की आखिरी बॉल पर लेग स्टंप के बाहर रखी। इस पर रोमारियो शेफर्ड बड़ा शॉर्ट खेलने चले गए, लेकिन बॉल शार्ट फाइन लेग में हवा में चली गई। बॉल के नीचे बृजेश शर्मा थे। पहले प्रयास में बॉल उनके हाथ से छिटक गई। उन्होंने दूसरे प्रयास में कैच पकड़ा। 6. पाटीदार ने चौके से फिफ्टी पूरी की
16वें ओवर में रजत पाटीदार ने चौके के साथ फिफ्टी पूरी की। संदीप शर्मा ने ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर बॉल डाली। इस पर पाटीदार ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में शानदार चौका लगाया। 7. वैभव की बैक-टु-बैक सिक्स से फिफ्टी, कैच ड्रॉप भी हुआ
राजस्थान की पारी के 5वें ओवर में वैभव ने लगातार दो छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। भुवनेश्वर कुमार की दूसरी बॉल को वैभव ने मिड ऑन बाउंड्री पर सिक्स मारा। तीसरी बॉल पर वैभव को जीवनदान भी मिला। शॉर्ट गेंद पर टॉप-एज पुल खेला गया, जिसे लॉन्ग लेग पर सॉल्ट ने कैच किया, लेकिन कैच लेते समय उनका पैर कुशन पर चला गया, जिससे छक्का मिल गया और अर्धशतक पूरा हुआ। —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज दिल्ली vs चेन्नई:धोनी के बिना खेल रही CSK तीनों मैच हारी, कप्तान अक्षर DC को 2 जीत दिला चुके
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज 2 मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच चेपॉक स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर
IPL में आज पहला मैच PBKS vs SRH:हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ पिछले 4 मैच जीते, किंग्स ने आखिरी जीत 2023 में दर्ज की IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। मुकाबला PBKS के घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा। जबकि टॉस शाम 3:00 बजे होगा। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Isha Koppikar Ganesh Chaturthi 2026 Interview

September 15, 2026/
4:30 am

1 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक गणेश चतुर्थी 2026 के मौके पर अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर के घर भी गणपति...

Tum Mere Ho Movie Review

October 23, 2026/
8:23 am

15 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक तुम मेरे हो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्यार, धोखा, शादी और...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: अगर टीएमसी की सीट आ गई तो क्या सलाह के बाद कांग्रेस देवी का समर्थन? पार्टी का जवाब हैरान कर देने वाला है

April 15, 2026/
10:59 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे सामने आ रहे हैं, कांग्रेस ने अपना चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। बंगाल कांग्रेस...

authorimg

May 2, 2026/
8:07 pm

Kalanamak rice ke fayde: भारत देश में चावल एक मुख्य भोजन है. हर दिन लाखों-करोड़ों लोग चावल-दाल जरूर खाते हैं....

एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी ने कहा- वह ओपन रिलेशनशिप में हैं:बोलीं- मेरी जिंदगी में कई पार्टनर हैं, लेकिन ये रिश्ते कैजुअल नहीं हैं

May 28, 2026/
5:17 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी ने हाल ही में बताया कि वह बिना किसी ‘प्राइमरी पार्टनर’ के ओपन रिलेशनशिप में हैं।...

Ramayana teaser features Ranbir Kapoor, Sai Pallavi, Yash and others.

April 5, 2026/
8:02 am

आखरी अपडेट:05 अप्रैल, 2026, 08:02 IST आप पंजाब के नेताओं ने सांसद राघव चड्ढा पर राज्यसभा के उपनेता पद से...

बंगाल की खाड़ी में दो नावें डूबीं,500 मौतों की आशंका:ज्यादातर रोहिंग्या सवार थे, खराब मौसम की वजह से हादसा

July 16, 2026/
6:15 pm

म्यांमार में हिंसा से बचकर भाग रहे 500 से ज्यादा लोगों के समुद्र में लापता होने की आशंका है। संयुक्त...

राजनीति

वैभव की सिक्स से फिफ्टी, 15 बॉल पर अर्धशतक:RCB ने 37वीं बार 200+ स्कोर बनाया, बिश्नोई की बॉल पर कोहली बोल्ड; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

वैभव की सिक्स से फिफ्टी, 15 बॉल पर अर्धशतक:RCB ने 37वीं बार 200+ स्कोर बनाया, बिश्नोई की बॉल पर कोहली बोल्ड; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

राजस्थान रॉयल्स ने IPL में लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम ने शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और सिक्स लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। दूसरी ओर, विराट कोहली अच्छी शुरुआत के बाद रवि बिश्नोई की गेंद पर बोल्ड हो गए। रिकॉर्ड्स की बात करें तो RCB ने IPL में 37वीं बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया और चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली। RR Vs RCB मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. RCB ने CSK की बराबरी की RCB ने IPL में 37वीं बार 200+ का स्कोर बनाकर CSK की बराबरी कर ली है। अब दोनों टीमें इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर PBKS (33) है, जबकि MI (32) चौथे और KKR (30) पांचवें स्थान पर हैं।
2. संदीप शर्मा के 150 विकेट पूरे संदीप शर्मा ने 140 मैच में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। सबसे तेज 150 विकेट का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा (105 मैच) के नाम है, जबकि दूसरे नंबर पर हर्षल पटेल (117) और तीसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह (124) हैं। 3. रजत के 3 हजार IPL रन पूरे रजत पाटीदार ने 95 पारियों में 3000 T20 रन पूरे कर लिए हैं। वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। सबसे तेज 3000 रन का रिकॉर्ड तिलक वर्मा (90 पारियां) के नाम है, जबकि दूसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ (91) और तीसरे नंबर पर केएल राहुल (93) हैं। 4. RCB 7 वीं बार 200+ रन बनाकर हारी
RCB ने 200+ स्कोर बनाने के बाद 7वीं बार मैच गंवाया, जिससे वह PBKS के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। CSK 6 हार के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि KKR (5) चौथे स्थान पर है। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स… 1. आर्चर को पहली बॉल पर विकेट, सॉल्ट आउट जोफ्रा आर्चर ने मैच की पहली बॉल पर विकेट हासिल किया। उन्होंने फिल सॉल्ट को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। सॉल्ट आर्चर की उछाल लेती लेंथ बॉल को संभाल नहीं सके और बॉल बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगकर ऊपर चली गई। जिसे विकेटकीपर जुरेल ने आसानी से कैच किया। 2. बिश्नोई ने कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया बेंगलुरु की पारी के पावरप्ले की 5वीं बॉल पर रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने गुगली बॉल पर डाली, जिसे कोहली समझ नहीं पाए और बॉल ने स्टंप्स बिखेर दिए। यहां विराट कोहली 32 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले 5वें ओवर में विराट कोहली ने संदीप शर्मा की बॉल पर खूबसूरत कवर ड्राइव लगाकर चौका मारा। 3. कोहली ने आर्चर के ओवर में 3 चौके लगाए
तीसरे ओवर में विराट कोहली ने जोफ्रा आर्चर की बॉल पर तीन चौके मारे। उन्होंने पहली बॉल पर शॉर्ट थर्ड मैन, तीसरी बॉल पर फाइन लगे और चौथी बॉल को बैकवर्ड पॉइंट बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। 4. हेटमायर ने पडिक्कल और पंड्या के शानदार कैच पकड़े शिमरोन हेटमायर ने बेंगलुरु की पारी में दो शानदार कैच पकड़े। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल और क्रुणाल पंड्या को कैच किया। आगे देखिए… 5. जडेजा की बॉल पर बृजेश ने दो प्रयास में कैच पकड़ा
14वें ओवर में बृजेश शर्मा ने दो प्रयास में शेफर्ड का कैच पकड़ा। रवींद्र जडेजा ने ओवर की आखिरी बॉल पर लेग स्टंप के बाहर रखी। इस पर रोमारियो शेफर्ड बड़ा शॉर्ट खेलने चले गए, लेकिन बॉल शार्ट फाइन लेग में हवा में चली गई। बॉल के नीचे बृजेश शर्मा थे। पहले प्रयास में बॉल उनके हाथ से छिटक गई। उन्होंने दूसरे प्रयास में कैच पकड़ा। 6. पाटीदार ने चौके से फिफ्टी पूरी की
16वें ओवर में रजत पाटीदार ने चौके के साथ फिफ्टी पूरी की। संदीप शर्मा ने ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर बॉल डाली। इस पर पाटीदार ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में शानदार चौका लगाया। 7. वैभव की बैक-टु-बैक सिक्स से फिफ्टी, कैच ड्रॉप भी हुआ
राजस्थान की पारी के 5वें ओवर में वैभव ने लगातार दो छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। भुवनेश्वर कुमार की दूसरी बॉल को वैभव ने मिड ऑन बाउंड्री पर सिक्स मारा। तीसरी बॉल पर वैभव को जीवनदान भी मिला। शॉर्ट गेंद पर टॉप-एज पुल खेला गया, जिसे लॉन्ग लेग पर सॉल्ट ने कैच किया, लेकिन कैच लेते समय उनका पैर कुशन पर चला गया, जिससे छक्का मिल गया और अर्धशतक पूरा हुआ। —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज दिल्ली vs चेन्नई:धोनी के बिना खेल रही CSK तीनों मैच हारी, कप्तान अक्षर DC को 2 जीत दिला चुके
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज 2 मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच चेपॉक स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर
IPL में आज पहला मैच PBKS vs SRH:हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ पिछले 4 मैच जीते, किंग्स ने आखिरी जीत 2023 में दर्ज की IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। मुकाबला PBKS के घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा। जबकि टॉस शाम 3:00 बजे होगा। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket