जैकी श्रॉफ ने नूतन की 35वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि:एक्टर ने दिवंगत एक्ट्रेस की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कर उन्हें किया याद

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्ट्रेस नूतन की 35वीं पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक्टर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नूतन की कई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें तस्वीरें शामिल थीं। वीडियो पर लिखा था, “नूतन जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए।” बता दें कि नूतन का जन्म 1936 में हुआ था और 21 फरवरी 1991 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वह 54 साल की थीं। वर्ष 1990 में उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था, जिसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ। हालांकि, 1991 में उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई थी। नूतन का फिल्म करियर नूतन हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेसेस में थीं। उन्होंने 1945 में अपने पिता की फिल्म नल दमयंती में बाल कलाकार के रूप में कैमरे के सामने पहली बार काम किया। 1950 में मां के निर्देशन में बनी हमारी बेटी से उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस करियर शुरू किया। इसके बाद 1951 में नगीना और हम लोग जैसी फिल्मों ने उन्हें पहचान दिलाई। 1955 में फिल्म सीमा उनकी पहली बड़ी सफलता साबित हुई, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। 1959 में अनाड़ी और सुजाता से उनका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंचा। 1963 में बिमल रॉय की बंदिनी में उनकी एक्टिंग को भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में गिना जाता है। 1960 और 70 के दशक में छलिया, सरस्वतीचंद्र, मिलन और मैं तुलसी तेरे आंगन की जैसी फिल्मों से उन्होंने स्टारडम कायम रखा। 1980 के दशक में उन्होंने मेरी जंग, नाम और कर्मा में भी काम किया।
‘धुरंधर’ की शूटिंग के दौरान रोए थे अक्षय खन्ना-अर्जुन रामपाल:आर. माधवन ने बताया- 26/11 हमले के रीक्रिएशन सीन के बाद इमोशनल हुए थे

फिल्म ‘धुरंधर’ में 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के रीक्रिएशन वाले सीन की शूटिंग के बाद एक्टर अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल बुरी तरह रो पड़े थे। यह बात फिल्म में उनके को-स्टार आर. माधवन ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताई। दरअसल, आर. माधवन ने हाल ही में सोनिया शेनॉय के साथ पॉडकास्ट में कहा कि जब वह सीन फिल्माया जा रहा था, जिसमें बॉम्बे पर हमला दिखाया गया था, तो आसपास मौजूद लोगों के चेहरे देखने लायक थे। उन्होंने एक दिलचस्प घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जब कलाकार वह सीन निभा रहे थे, जिसमें वे बॉम्बे पर हुए हमले का जश्न मनाते हुए दिख रहे थे, तब सभी भारतीय कलाकार पाकिस्तानी किरदार निभा रहे थे। सीन खत्म होने के बाद वे सब बुरी तरह टूटकर रो पड़े, क्योंकि वे उस दौर से गुजर चुके थे। अक्षय खन्ना बने थे पाकिस्तानी गैंगस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत नामक पाकिस्तानी गैंगस्टर और राजनेता का किरदार निभाया, जबकि अर्जुन रामपाल ने आईएसआई अधिकारी मेजर इकबाल की भूमिका निभाई। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया था। यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनिया भर में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। फिल्म में अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल के अलावा रणवीर सिंह और संजय दत्त भी नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक भारतीय इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कराची के अपराध जगत में घुसकर देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता है। वहीं, फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज होगा।
बिग-बी ने एमपी के नागदा को गांव कहा, केस दर्ज:कोर्ट ने थाने से रिपोर्ट मांगी; अमिताभ ने केबीसी में पानी की कमी से जूझता गांव बताया था

कौन बनेगा करोड़पति के 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित एपिसोड में मध्यप्रदेश के नागदा को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन द्वारा नागदा को पानी की समस्या से जूझता छोटा सा गांव बताए जाने पर स्थानीय स्तर पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। इस मामले में नागदा के ज्यूडिशयल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (JMFC) न्यायालय में परिवाद दायर किया गया। न्यायालय ने परिवाद स्वीकार करते हुए प्रकरण को सीआईएस (Case Information System) में दर्ज करने और संबंधित थाने से प्रतिवेदन (रिपोर्ट) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, किसी भी सिविल या आपराधिक प्रकरण को अदालत में प्रस्तुत किए जाने पर उसे CIS में रजिस्टर किया जाता है। इसके बाद पिटीशन को कोर्ट द्वारा स्वीकार (एक्सेप्ट) किया हुआ माना जाता है। मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल को निर्धारित की गई है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के सीईओ भी पक्षकार स्थानीय निवासी एवं अधिवक्ता लक्ष्मण सुंदरा ने अमिताभ बच्चन के साथ-साथ सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के सीईओ गौरव बैनर्जी के खिलाफ भी अपराध पंजीबद्ध करने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया है। अब अगली सुनवाई के बाद न्यायालय आगे की कार्रवाई तय करेगा। शहर की छवि धूमिल करने का आरोप प्रकरण की पैरवी कर रहे अधिवक्ता राजेश मंडवारिया (आलोट) और दीपमाला अवाना (नागदा) का कहना है कि इतने बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रम में नागदा शहर के बारे में भ्रामक जानकारी दी गई, जिससे शहर की छवि प्रभावित हुई है। अधिवक्ता जैना श्रीमाल के अनुसार, कार्यक्रम में नागदा को छोटा गांव और पानी संकटग्रस्त बताया गया, जबकि यह तथ्यात्मक रूप से गलत है। नागदा की पहचान और दावे परिवाद में उल्लेख किया गया है कि नागदा मालवा क्षेत्र का प्रमुख रेलवे जंक्शन है और इसकी आबादी डेढ़ लाख से अधिक बताई गई है। यह एक विकसित औद्योगिक नगर के रूप में पहचाना जाता है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन बार नागदा को जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं।
ब्राजीली राष्ट्रपति ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की:भारत-ब्राजील में क्रिटिकल मिनरल्स समझौता; प्रेसिडेंट मुर्मू ने स्टेट डिनर दिया

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा 18-22 फरवरी तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं। आज उन्होंने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान लूला डी सिल्वा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने यह भी कहा, ‘आतंकवाद किसी धर्म या राष्ट्रीयता से जुड़ा नहीं है।’ दूसरी ओर भारत और ब्राजील के बीच क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ एलिमेंट्स को लेकर समझौता हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि यह समझौता मजबूत सप्लाई चेन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि भारत और ब्राजील ने अगले पांच सालों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर से अधिक करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद उन्होंने शनिवार शाम इंडिया-ब्राजील बिजनेस फोरम को भी संबोधित किया। देर रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में लूला का औपचारिक स्वागत किया और उनके सम्मान में स्टेट डिनर दिया। लूला डी सिल्वा के भारत दौरे की 5 तस्वीरें… चीन की निर्भरता कम करने की तैयारी में भारत-ब्राजील क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ एलिमेंट्स से जुड़ा समझौता दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख हिस्सा है, जो ग्लोबल सप्लाई चेन में चीन की निर्भरता कम करने, ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन को सपोर्ट करने और विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करने पर केंद्रित है। यह समझौता दोनों देशों को कच्चे माल के निर्यातक से आगे बढ़ाकर प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और रिसाइक्लिंग में भागीदार बनाने पर जोर देता है। ब्राजील के राष्ट्रपति के भारत दौरे से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
सतना जिला अस्पताल का अंतिम मूल्यांकन:टीम ने बिस्तरों पर साफ चादरें पाईं, अतिक्रमण पर जताई नाराजगी

सतना में कायाकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय जिला चिकित्सालय का अंतिम मूल्यांकन किया गया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त नजर आईं।मूल्यांकन टीम में एनएचएम भोपाल के क्वॉलिटी एनालिस्ट डॉ. पंकज बुधौलिया, शिवपुरी जिला अस्पताल के डॉ. रामकुमार चौधरी और अकीला अंसारी शामिल थे। टीम ने निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार अस्पताल के सभी विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिस्तरों पर साफ-सुथरी चादरें बिछी मिलीं। वार्डों में बेहतर साफ-सफाई दिखी और नर्सिंग ऑफिसर सहित पूरा स्टाफ प्रोटोकॉल का पालन करता पाया गया। सफाईकर्मी लगातार अपना कार्य कर रहे थे। हालांकि, टीम ने अस्पताल के मेन गेट के आसपास अतिक्रमण और गंदगी पर नाराजगी व्यक्त की। करीब 70 वर्ष पुराने अस्पताल भवन की दीवारों पर जमी धूल और जर्जर स्थिति को लेकर भी सुधार की आवश्यकता बताई गई। टीम के सदस्यों ने वार्डों के निरीक्षण के दौरान किसी अधिकारी या कर्मचारी से सीधे बातचीत नहीं की, बल्कि केवल व्यवस्थाओं का अवलोकन कर मूल्यांकन किया। वार्डों में पदस्थ पैरामेडिकल स्टाफ से विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं के संचालन का प्रदर्शन (डेमो) कराया गया। कुछ स्थानों पर स्टाफ अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सका। निरीक्षण के अंतिम चरण में 8 प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। अधिकारियों के अनुसार, पहले के मूल्यांकन में चिन्हित किए गए गैप इस बार पूरे कर लिए गए थे। इस मूल्यांकन का अंतिम स्कोर लगभग 15 दिन बाद जारी किया जाएगा। मूल्यांकन के दौरान सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह, डीपीएम राकेश कर्ष, आरएमओ डॉ. शरद दुबे, क्वालिटी नोडल अधिकारी डॉ. विजेता राजपूत, सहायक प्रबंधक डॉ. धीरेन्द्र वर्मा, स्टूवर्ड जीएस तिवारी, मेट्रन किरण सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, शांति प्रजापति और विनोद दहायत मौजूद रहे।
कैसे जानें आपको है फैटी लिवर, Liver के बड़े डॉक्टर ने बताए ये संकेत, यकृत को हेल्दी रखने के दिए टिप्स

how to keep liver healthy: शरीर में कई महत्वपूर्ण अंग हैं, जिसमें लिवर भी एक है. लिवर शरीर में 500 से भी अधिक फंक्शन करता है, लेकिन इस पर अधिक भार पड़ने से ये सही तरीके से काम करना बंद भी कर सकता है. आजकल काफी लोगों को फैटी लिवर की समस्या देखने को मिल रही है. बाहर का खाना, अधिक तेल-मसाले, हाई कैलोरी वाली चीजों का सेवन करने से लिवर में फैट बनने लगता है. लिवर में फैट होने का मतलब है कि आपको कई अन्य बीमारियां होनी शुरू हो जाएंगी. डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कई तरह के कैंसर, किडनी डिजीज, स्ट्रोक, हार्ट डिजीज से आप ग्रस्त हो सकते हैं. ऐसे में लिवर को हेल्दी रखने के लिए आपकी फूड हैबिट्स कैसी हो, फैटी लिवर से कैसे बचा जा सकता है, हेल्दी लिवर के लिए कितनी मात्रा में शराब पीना सेफ है, लिवर के साथ ही शरीर को लंबे समय तक हेल्दी और निरोगी कैसे बनाए रखें, इन तमाम सवालों पर देश के प्रसिद्ध हेपेटोलॉजिस्ट और गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. एस.के. सरिन ने Kadak के इस पॉडकास्ट में बातचीत की.
नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर ट्रक में लगी आग:एक-एक कर फटे टायर, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

सेमरी हरचंद में नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर अनाज मंडी के पास खड़ा एक ट्रक शुक्रवार रात करीब 9 बजे अचानक आग की चपेट में आ गया। ट्रक में सीमेंट भरी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और 8 से 10 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। ड्राइवर ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। आग बढ़ने के साथ एक-एक कर टायर फटने लगे, जिससे मौके पर दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने रोकी आवाजाही सूचना मिलते ही सेमरी हरचंद पुलिस चौकी प्रभारी आकाशदीप पचाया बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। दो जगहों से बुलाई गई दमकल आग बुझाने के लिए माखननगर और सोहागपुर से फायर ब्रिगेड बुलाई गई। दमकल टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। एसडीओपी संजू चौहान ने बताया कि 12 चक्कों वाले ट्रक की केबिन में अचानक आग लगने की सूचना मिली है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। ड्राइवर की तलाश कर पूछताछ की जाएगी। आग के चलते स्टेट हाईवे-22 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और सड़क पर भीड़ जमा हो गई। एसडीओपी संजू चौहान ने बताया 12 चक्कों वाले ट्रक में सीमेंट भरी थी। मंडी के पास ट्रक खड़ा था। कैबिन में अचानक से आग लगने की सूचना है। आग किस वजह से लगी। इसका पता नहीं चल पाया है। ट्रक ड्राइवर की तलाश कर पूछताछ करेंगे। आग की वजह से स्टेट हाइवे 22 पर यातायात प्रभावित हुआ। स्टेट हाईवे-22 पर भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। देखें हादसे की तीन तस्वीरें
खजुराहो महोत्सव- मंत्री के भाषण पर पर्यटकों की हूटिंग:नाराज इटालियन कपल बोला-हम डांस देखने के आए थे, न कि लंबे भाषण सुनने

विश्व प्रसिद्ध खजुराहो नृत्य महोत्सव का आगाज हो चुका है, लेकिन शुक्रवार को पहले ही दिन मंच पर ऐसी स्थिति बनी जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। यह महोत्सव 20 से 26 फरवरी तक चलने वाला है और शुभारंभ समारोह में प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भाषण देने के लिए मंच पर पहुंचे। निर्धारित समय शाम 6:30 बजे था, लेकिन मुख्य अतिथि और अन्य मंत्री देर से पहुंचे। कार्यक्रम देरी से शुरु होने से दर्शक में नाराजगी इस वजह से दर्शक दीर्घा में बैठे देसी और विदेशी पर्यटक लंबे समय तक इंतजार करते रहे। समारोह लगभग दो घंटे की देरी से शुरू हुआ, जिससे कई लोगों का धैर्य जवाब दे गया। मंत्रालय ने बताया कि देरी मुख्य अतिथि की यात्रा और सुरक्षा इंतजाम के कारण हुई। इसके बावजूद मंच पर कलाकारों ने प्रस्तुति देकर महोत्सव की भव्यता बनाए रखी। दर्शकों ने रंग-बिरंगे नृत्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और उत्सव का स्वागत उत्साहपूर्वक किया। मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के भाषण के बीच ‘गो बैक’ के नारे लगे इस बीच मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने करीब 16 मिनट तक अपना संबोधन दिया और सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने भी 3 मिनट तक अपनी बात रखी। लेकिन जब संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का भाषण शुरू हुआ, तो दर्शक बुरी तरह भड़क गए। पर्यटकों को कला और नृत्य का इंतजार था, लेकिन नेताओं के लंबे भाषणों ने उनके सब्र का बांध तोड़दिया। देखते ही देखते सामने बैठी भीड़ ‘गो बैक’ के नारे लगाने लगी और चारों तरफ से ‘हो-हो’ का शोर सुनाई देने लगा। भारी हूटिंग के बावजूद मंत्री जी भाषण देते रहे हैरानी की बात यह रही कि इतनी भारी हूटिंग के बावजूद मंत्री जी अपना भाषण देते रहे। वे करीब 6 मिनट तक बोले और अंत में जब शोर और बढ़ा, तो वे चार पंक्तियां सुनाने की जिद पर अड़ गए। दर्शकों की पीड़ा समझते हुए उन्होंने मंच से यह तो स्वीकार किया कि लोग कार्यक्रम देखने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन फिर भी बिना अपनी कविता सुनाए और जयकारे लगवाए वे मंच से नीचे नहीं उतरे। विदेशी बोले-हम नृत्य देखने के आए थे, न कि लंबे भाषण सुनने इस पूरे घटनाक्रम पर वहां मौजूद विदेशी सैलानियों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। इटली के फ्लोरेंस से आए एलेसांद्रो ने कहा कि “हम इटली में माहौल को महसूस करने और नृत्य देखने के आदी हैं, न कि लंबे भाषण सुनने के। हम अनुभव को जीना चाहते थे।” वहीं उनकी साथी जूलिया ने बताया कि “यह जगह और माहौल बेहद शानदार है, लेकिन मंत्री जी ने शायद कुछ ज्यादा ही बातें कर दीं। हम वास्तव में केवल नृत्य देखना चाहते थे।” खजुराहो के इस भव्य आयोजन में पहले ही दिन हुए इस घटनाक्रम ने व्यवस्थाओं और प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि दूर-दराज से आए पर्यटक कला देखने के लिए घंटों इंतजार कर रहे थे, जबकि मंच से सियासी भाषणों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा था।
योगी बोले- पिछली सरकारों में गोलियां चलती थीं:आज जेवर देश का गहना बना, PM मोदी ने नोएडा में सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव रखी

पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में इंडिया चिप सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव रखी। उन्होंने कहा- आज भारत विकसित होने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रहा है। भारत के पास रुकने का समय नहीं है। 2026 की शुरुआत से ही देश ने अपनी कदम ताल तेज कर दी है। ये नई फैक्ट्री टेक्नोलॉजी पावर हाउस के रूप में काम करेगी। इंडिया चिप सेमीकंडक्टर यूनिट से यूपी के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। बीते 11 सालों में भारत ने बार-बार सिखाया है कि हम जो ठानते हैं, वो हासिल करते हैं। सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में यहां गोलियां चलती थीं। आज जेवर प्रदेश ही नहीं देश का जेवर बनकर उभरा है। इस दौरान रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी मौजूद रहे। मैसर्स इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने ये सेमीकंडक्टर यूनिट लगाई है। ये कंपनी HCL और फॉक्सकॉन का जाइंट वेन्चर है। कंपनी के लिए सेक्टर-28 में 48 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। कंपनी यमुना सिटी में 3706.15 करोड़ का निवेश करेगी। सबसे पहले 2 तस्वीरें देखिए… योगी बोले- पहले लोग शाम को घर से नहीं निकलते थे सीएम योगी ने कहा- पीएम ने देश को टेक्नॉलॉजी के रूप में विकसित किया है। पिछली सरकारों में यहां गोलियां चलती थी, अपहरण होते थे। अराजकता होती थी। लोग सूर्यास्त होने के बाद घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। भारत सरकार नए विजन को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। पीएम मोदी की सकारात्मक भूमिका ही है, जिसके कारण मोबाइल और इलेक्ट्रानिक हब के रुप में विकसित हो रहा है। रेल मंत्री ने कहा- ये ऐतिहासिक दिन रेल मंत्री अश्वनी वैष्ण्व ने कहा- आज का दिन एतिहासिक है। सबसे पहला सेमी कंडक्टर प्लांट जेवर की भूमि में रख रहे हैं। सेमीकंडक्टर फांउडेशन टेक्नॉलाजी है। सेमी कंडक्टर जिस देश में होता है, वहां पर कई तरह की मैन्यूफैक्चरिंग संभव हो जाती है। साढ़े ग्यारह साल में पीएम ने किस तरह से देश को पावर हाउस बना दिया। जहां इलेक्ट्रॉनिक्स नगण्य थी, वहां 12 लाख करोड़ की इलेक्ट्रॉनिक्स मन्युफैक्चरिंग है। सेमीकंडक्टर यूनिट कार्यक्राम का पल-पल का अपडेट जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…
हरियाणवी कलाकार मुकेश जाजी ने मासूम शर्मा की गलती मानी:बोले-पूर्व सरपंच को भड़काया तो आया गुस्सा, मासूम की ओर से मैं माफी मांगू

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा जींद लाइव शो में हुए झगड़े से एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। अब उनके करीबी दोस्त हरियाणवी कलाकार मुकेश जाजी ने भी मासूम शर्मा की गलती मानी है। कलाकार मुकेश जाजी ने वीडियो जारी किया है। जिसमें कह रहे हैं कि पूर्व सरपंच को स्टेज के नीचे खड़े लोगों ने भड़काया गया और स्टेज पर आने लगे। इस पर मासूम को भी गुस्सा आ गया और उनको रोकने को साथियों को बोल दिया। तभी हाथापाई हो गया और इसे गलत तरीके से पेश किया गया, जबकि प्रोग्राम उसके बाद भी चला था। नए विवाद के बीच सिंगर मासूम शर्मा ने तीन नई फॉर्च्यूनर लिजेंडर गाड़ियां ली है और ये गाड़ियां गुरुग्राम से टोयोटा शोरूम से खरीदी है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। बताया जा रहा है कि विवादों में आने के बाद अपनी पर्सनल सिक्योरिटी बढ़ा सकते हैं। वहीं, जींद जिले के गांव मुआना के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने चेतावनी दी है कि मासूम ने उनका अपमान किया है, चुने गए सरपंच, विधायक और मंत्रियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। अगर गांव में आकर माफी नहीं मांगी तो वह महापंचायत करेंगे। मासूम को पंच का चुनाव जीतकर दिखाने की चुनौती दी है। हरियाणवी इंडस्ट्रीज और लोगों में इसकी खूब चर्चा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लीप पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। सिलसिलेवार ढंग से जानिएं, मुकेश जाजी ने कैसे पूरा घटनाक्रम बताया मीडिया में अगली-अगली फोटोज फैला दी हरियाणवी कलाकार मुकेश जाजी जारी वीडियो में कह रहे हैं कि हम कभी-कभार ही लाइव आते हैं। आज एक खास मुद्दे पर लाइव आए हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। परसों जींद में मामला हुआ था, जिसमें मासूम भाई थोड़ा हाइपर हो गए थे। उसमें मैं ये नहीं बोल सकता कि मासूम भाई गलत थे। इसलिए लाइव आना पड़ रहा है कि कलाकार प्रोग्राम में इकट्ठे जाया करै। हम उस प्रोग्राम में साथ थे और मासूम हमारा घर का बंदा है। सबका चहेता है। उसमें पूरी सिचुएशन बतावा कि के बनी थी। मीडिया में अगली-अगली फोटोज फैला दी। बाद में पूर्व सरपंच आराम से बैठे भी थे और प्रोग्राम सुना भी था, सारी चीजें हुई थी। शुरू से बताते हैं। हमने मंच पर एक साथ एंट्री की थी मुकेश जाजी आगे बोले-स्टेज पर सीनम जी गा रही थी। हम (मासूम शर्मा) सबने एक साथ एंट्री की थी। मासूम भाई के हाथ में माइक आया और पहले सभी को राम-राम करी। वहां उनके बहनोई धरमू थे और हमारी बहन कविता की सिल्वर जुबली थी। उसी के उपलक्ष्य में प्रोग्राम था। स्टेज पर भीड़ ज्यादा थी, मुझे भी दिक्कत हो रही थी कि व्हील चेयर सही से खड़ी नहीं हो पा रही थी। भीड़ से मासूम भाई बोले-स्टेज खाली कर दो। मेरा साजिंदा गेल को-ऑर्डिनेट नहीं हो रहा। कलाकार लाइव गावै गा नी तो साजिंदा तै आंखां तै बात होया करै। जब वो बोल गा तो वे रूक जागें। प्लीज, आप स्टेज खाली कर दो। जितना देखा, पूर्व सरपंच का खोट नहीं मुकेश जाजी ने आगे बताया, तब तक ये भी नहीं पता था कि स्टेज पर पूर्व सरपंच खड़े हैं। जितना मैंने देखा, इसमें पूर्व सरपंच का जमा भी खोट नहीं है, क्योंकि न मासूम को पता था न हमें। मासूम ने ये कहा था कि स्टेज खाली कर दो। स्टेज से नीचे से किसी की आवाज आई कि-सरपंच जी स्टेज से नीचे नहीं उतरेगा। मासूम भाई बोले-पूर्व सरपंच क्यों नहीं उतरेगा। कलाकार है, हमारे खातिर है, पूर्व सरपंच नीचे बैठकर देखो। फिर आवाज आई कि पूर्व सरपंच नीचे नहीं उतरेगा। फेर मासूम शर्मा का एक फाल्ट मानू, सच्चाई नै सच्चाई कहवांगे। मासूम भाई जल्दी हाईपर हो जा है, वो उस दिन नहीं कि उस दिन होए हैं। पूर्व सरपंच को उकसाया तो मासूम ने उनको रोकना चाहा हमारे बीच भी बैठे हो तो हंसमुख इंसान है, पर एक मिनट में गुस्सा हो जा हैं। मासूम भाई प्यार से बोले, पर भीड़ से आवाज आई कि सरपंच नीचे नहीं उतरेगा। फिर मासूम बोले-ठीक है तो सरपंच गा लेगा। मासूम भाई को रोक दिया और पूर्व सरपंच भी नीचे उतर गए। स्टेज से नीचे खड़े लड़कों ने पूर्व सरपंच को पता नहीं क्या बोला। फेर पूर्व सरपंच और उनके साथ 10-15 लड़के वापस स्टेज के ऊपर आने लगे। हालांकि, स्टेज पर पहले से भीड़ थी। फेर मासूम भाई ने बोला था कि स्टेज पर मत आओ प्लीज। चाहे आप देख लेना। पूर्व सरपंच को जी कहकर बोल रहे थे। वो मान नहीं रहे। मासूम भाई गुस्से में बोले ना, तो स्टेज से नीचे जाने लगे। मासूम भाई गोपी और अमन को बोलते हैं कि जाओ, उनको रोको। तब तक हाथापाई हो जाती है। मानता हूं कि मासूम भाई टॉप के कलाकार है। पूर्व सरपंच से मैं माफी मांगू, मासूम की ओर से मुकेश जाजी ने आगे बताया, प्रोग्राम बाद में भी चला और परिवार वालों का झगड़ा हो गया। परिवार वालों को किसी को थप्पड़ लगा है। वहां प्रोग्राम जमाने जा रहे थे। स्टेज के नीचे ही तीन से चार आदमी थे, जो बार-बार उस बात को उकसा रहे थे। उसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया है। धरमू बाद में पूर्व सरपंच को स्टेज पर लेकर आते हैं। वो फैमिली का प्रोग्राम था। कई बार बाउंसर लेकर जाते हैं, जिससे पब्लिक जल्दी से वहां नहीं आती। पूर्व सरपंच साहब से मैं माफी मांगू हूं और मासूम भाई की तरफ से, कि मासूम भाई को उस टोन में बात नहीं करनी चाहिए थी। उस टोन में इसलिए करी गई कि बार-बार स्टेज से लड़कों की आवाज आ रही थी कि नीचे नहीं उतार देना। वहां हाथापाई हो रही थी तो खून खोलना बण था। मासूम से बात की तो कहा-गुस्सा ज्यादा एक होवै मुकेश जाजी ने आगे बताया, वे युवा, जिसके भी साथ है, इस मामले को घणी हवा मत दो। उसे जल्द खत्म करो। स्टेज पर करीब 70-80 लोग थे, वो कलाकारों के लिए हैं। सरपंच गांव का राजा होता है तो नीचे बैठे अच्छे लगते। बाद में बताते तो उनको स्टेज पर बुला लेते। इस पर मासूम भाई से भी बात हुई






