- Hindi News
- Career
- Delhi Bloomberg New Economy Forum & BRICS Traditional Sports 2026
7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं
नेशनल (NATIONAL)
1. दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम का आयोजन
- 13 अक्टूबर को नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 का आयोजन शुरू हुआ।
- इसमें 500 से अधिक वैश्विक नेता और विशेषज्ञ शामिल हुए हैं।
- इस फोरम का पहली बार दिल्ली में आयोजन हो रहा है।
- यह आयोजन दिल्ली के ताज पैलेस होटल में हुआ।
- इस साल आयोजन की थीम बदलती दुनिया में ताकत के नए स्रोत तय करना है।
- 13 अक्टूबर को मोदी ने इस फोरम को संबोधित किया।
- तीन दिन तक चलने वाला यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर को खत्म होगा।
ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम
- यह एक अंतरराष्ट्रीय मंच है, जहां विभिन्न देशों के राजनीतिक नेतृत्व, उद्योग जगत, वित्तीय संस्थानों और तकनीकी क्षेत्र के प्रतिनिधि वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हैं।
- इसकी शुरुआत वर्ष 2018 में माइकल ब्लूमबर्ग ने की थी।
- इसका उद्देश्य विभिन्न देशों और अर्थव्यवस्थाओं के बीच संवाद बढ़ाना और आर्थिक सहयोग के नए अवसर तलाशना है।

2. प्रथम बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक 2026 का आयोजन
- 13 अक्टूबर को नई दिल्ली में बिम्सटेक (BIMSTEC) गृह मंत्रियों की बैठक का आयोजन हुआ।
- इस आयोजन की मेजबानी भारत कर रहा है।
- इसका प्रमुख उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा मजबूत करना और आतंकवाद, सीमा-पार संगठित अपराध, नशीले पदार्थों की तस्करी व साइबर खतरों से निपटने के लिए सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना है।
- इस क्षेत्रीय समूह में बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं।
- इससे सदस्य देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय मजबूत करने में मदद मिलेगी।
- अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ संयुक्त प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।
- दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच सुरक्षा संबंध मजबूत करने का अवसर मिलेगा।
बिम्सटेक
- बिम्सटेक का पूरा नाम बे ऑफ बंगाल इनिशियएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑरेपरेशन है। हिंदी में इसे बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल कहा जाता है।
- इसकी स्थापना 6 जून 1997 में हुई थी।
- इसका मुख्यालय ढाका, बांग्लादेश में है।
- इसमें 7 सदस्य देश शामिल हैं।
- बिम्सटेक का उद्देश्य बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के देशों के बीच आर्थिक, तकनीकी, सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है।

इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया।
3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की
- 13 अक्टूबर को नए राज्यपालों की नियुक्त की लिस्ट जारी की गई है।
- केरल में ओम प्रकाश माथुर (पूर्व में सिक्किम के राज्यपाल), तमिलनाडु में राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (पूर्व में केरल के राज्यपाल), ओडिशा में ब्रज मोहन राम, कर्नाटक में डॉ. सुधा यादव, उत्तराखंड में डॉ. ढाल सिंह बिसेन और सिक्किम में दुष्यंत गौतम को राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- कर्नाटक की राज्यपाल बनीं डॉ. सुधा यादव कारगिल युद्ध में शहीद हुए बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट सुखबीर सिंह यादव की पत्नी हैं।
- दिल्ली से आने वाले नेता और फिलहाल सिक्किम के राज्यपाल नियुक्त किए गए दुष्यंत कुमार ने आरएसएस और भाजपा में करीब पांच दशक तक संगठनात्मक कार्य किया है।
- उत्तराखंड में राज्यपाल नियुक्त किए गए मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. ढाल सिंह बिसेन चार बार विधायक और बालाघाट से सांसद रह चुके हैं।
- बृज मोहन राम किसान परिवार से संबंध रखते हैं। वे बिहार में विधायक रह चुके हैं।
- ये नियुक्तियां संबंधित पदों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी रहेंगी।

द्रोपदी मुर्मु ने चार नए राज्यपाल नियुक्त किए, जबकि दो मौजूदा राज्यपालों का ट्रांसफर किया है।
4. भारत–UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन 2026’
- भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन 2026’ का उत्तराखंड के चौबटिया में आयोजन किया जा रहा है।
- इसमें शामिल कुल सैन्यकर्मियों की संख्या 92 होगी।
- इसमें भारत के 46 और UAE के 46 सैन्यकर्मी हैं।
- इसमें पर्वतीय युद्ध प्रशिक्षण, हथियार एवं सामरिक अभ्यास, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल जैसे अभ्यास शामिल हैं।
- भारत के लिए यह अभ्यास इसलिए खास है क्योंकि इससे दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त अभियान के दौरान बेहतर समन्वय सीखती हैं।
- इससे कठिन पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में काम करने की क्षमता विकसित होती है।
- ड्रोन, निगरानी और आधुनिक सामरिक तकनीकों के इस्तेमाल का अनुभव मिलता है।

यह आयोजन 5 से 18 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा
स्पोर्ट्स (SPORTS)
5. ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 का अहमदाबाद में समापन
- 13 अक्टूबर 2026 को ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 का समापन हुआ।
- इस कार्यक्रम की शुरुआत 12 अक्टूबर से अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में की गई थी।
- केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इसका उद्घाटन किया।
- इस आयोजन में 10 देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने अपनी पारंपरिक खेल विधाओं और सांस्कृतिक प्रथाओं का प्रदर्शन किया।
- इसका उद्देश्य स्थानीय और पीढ़ियों से चले आ रहे खेलों का ज्ञान सुरक्षित रखना है।
- साथ ही भारतीय मल्लखंब, योगासन और कलरिपयट्टू जैसी विधाओं को विश्व स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाना है।

इन खेलों में भारत की आरे से मल्लखंब, योगासन और कलरिपयट्टू का आयोजन किया गया।
निधन (DEATH)
6. मशहूर अमेरिकी टीवी सीरीज ब्रेकिंग बैड के एक्टर आरजे मिट्टे का निधन
- 12 अक्टूबर को मशहूर अमेरिकी टीवी सीरीज ‘ब्रेकिंग बैड’ में व्हाइट जूनियर का किरदार निभाने वाले एक्टर आरजे मिट्टे का 34 साल की उम्र में निधन हो गया।
- एक्टर ने टेक्सास में आत्महत्या की।
- मिट्टे ने ‘ब्रेकिंग बैड’ के अलावा ‘द ओक रूम’, ‘ट्रायम्फ’, ‘द गार्डियंस ऑफ जस्टिस’ और ‘द अनसीन’ जैसी फिल्मों और सीरीज में काम किया।
- 2019 में आई फिल्म ‘स्टैंडिंग अप फॉर सनी’ में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी।
- उन्होंने हॉलीवुड में दिव्यांग कलाकारों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने का काम भी किया था।
- आरजे मिट्टे का पूरा नाम रॉय फ्रैंक मिट्टे तृतीय था।
- उनका जन्म 21 अगस्त 1992 को अमेरिका के मिसिसिपी राज्य के जैक्सन शहर में हुआ था।
- मिट्टे को तीन साल की उम्र में सेरेब्रल पल्सी होने का पता चला।

आज का इतिहास
- 1240 में दिल्ली सल्तनत की पहली महिला शासिका रजिया सुल्तान का निधन हुआ था।
- 1884 में स्वतंत्रता सेनानी लाला हरदयाल का जन्म हुआ था।
- 1953 में भारत सरकार ने संपदा शुल्क अधिनियम लागू किया।
- 1956 में डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने नागपुर में अपने लाखों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था।
- 1964 में अमेरिकी समाज में रंगभेद के खिलाफ संघर्ष के लिए डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।
- 2023 में हरित क्रांति के जनक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन का निधन हुआ।
पूरी खबर यहां पढ़ें
करेंट अफेयर्स 13 अक्टूबर:स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं, गुजरात की दमन-गंगा नदी पर 159.50 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें













































