Monday, 07 Sep 2026 | 03:58 PM

Trending :

EXCLUSIVE

रिंकू का कैच छूटा, उन्होंने फिफ्टी लगाकर कोलकाता को जिताया:रहाणे 12वीं बार जीरो पर आउट, वरुण के 200 टी-20 विकेट पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

IPL के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ध्रुव जुरेल की बेहतरीन स्टंपिंग ने कैमरन ग्रीन को पवेलियन भेजा। अजिंक्य रहाणे 12वीं बार खाता नहीं खोल सके। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने अपने 200 टी-20 विकेट पूरे कर लिए। 11वें ओवर में KKR के उप कप्तान रिंकू सिंह का कैच छूटा, उन्होंने फिफ्टी लगाकर टीम को सीजन में पहली जीत दिला दी। वहीं कार्तिक त्यागी ने एक ही ओवर में 3 विकेट झटके। KKR vs RR: मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. वरुण चक्रवर्ती के 200 टी-20 विकेट पूरे
KKR के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने RR के खिलाफ महज 14 रन देकर 3 विकेट लिए। इसी के साथ उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। उनके नाम अब 155 मुकाबलों में 202 विकेट हो गए। वे भारत के लिए 73 और IPL में 105 विकेट ले चुके हैं। 2. कार्तिक त्यागी ने 1 ओवर में 3 विकेट लिए
राजस्थान की बैटिंग के 19वें ओवर में कार्तिक त्यागी ने 3 विकेट लिए। इसके लिए उन्होंने महज 2 रन खर्च किए। 3. आर्चर को तीसरे मैच में पहली बॉल पर विकेट
जोफ्रा आर्चर ने फिर एक बार IPL में पहली ही गेंद पर विकेट झटक लिया। उन्होंने पारी की पहली गेंद गुड लेंथ पर इन स्विंगर फेंकी। टिम साइफर्ट शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद उनके पैड्स से टकराकर स्टंप्स से लग गई। आर्चर ने इससे पहले बेंगलुरु के फिल सॉल्ट और हैदराबाद के अभिषेक शर्मा को भी पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा था। 4. रहाणे सबसे ज्यादा बार डक होने वाले ओपनर
IPL में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा डक के मामले में अजिंक्य रहाणे टॉप पर पहुंच गए। राजस्थान के खिलाफ उन्हें नांद्रे बर्गर ने पवेलियन भेजा। रहाणे IPL में 12वीं बार खाता नहीं खोल सके। उनसे पहले पार्थिव पटेल 11 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं। शिखर धवन और गौतम गंभीर 10-10 बार खाता नहीं खोल सके हैं। 5. जुरेल की बेहतरीन स्टंपिंग से ग्रीन आउट
5वें ओवर में रवि बिश्नोई ने राजस्थान को तीसरा विकेट दिलाया। कैमरन ग्रीन आगे बढ़कर खेलने गए, लेकिन बिश्नोई ने चतुराई से गुगली लेग साइड पर डाल दी। ग्रीन बॉल मिस कर गए, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने फुर्ती दिखाते हुए बाईं ओर डाइव लगाकर गेंद पकड़ी और एक हाथ से सीधे स्टंप्स में मार दी। ग्रीन को 27 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। 6. बर्गर ने रिंकू का कैच छोड़ा
11वें ओवर में नांद्रे बर्गर ने रिंकू सिंह का आसान कैच छोड़ दिया। ओवर की पहली बॉल रवींद्र जडेजा ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर फेंकी। रिंकू बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर हवा में खड़ी हो गई। बर्गर गेंद के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। जीवनदान के वक्त रिंकू महज 8 रन के स्कोर पर थे, उन्होंने फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिला दी। 7. यश राज पुंजा ने डेब्यू विकेट लिया
19 साल के यश राज पुंजा राजस्थान से इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेलने उतरे। उन्होंने पारी के 14वें और अपने चौथे ओवर में रमनदीप सिंह को बोल्ड कर दिया। यह उनका टी-20 क्रिकेट और IPL में पहला ही विकेट रहा। वे अपना डेब्यू मैच खेलने उतरे थे। राजस्थान ने उन्हें कर्नाटक की महाराजा टी-20 ट्रॉफी में प्रदर्शन के आधार पर 30 लाख रुपए में खरीदा था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

May 20, 2026/
11:41 am

अंबाला: गर्मियों के मौसम में बाजारों में फलों की बहार देखने को मिलती है और इनमें खरबूजा व तरबूज सबसे...

सरपंच पति पर हमला करने वाले तीन आरोपी पकड़ाए:शादी विवाद में रॉड से किया था वार , 6 बदमाश अभी भी फरार

April 17, 2026/
5:54 pm

बालाघाट जिले के हट्टा थाना क्षेत्र में सरपंच पति आतिश लिल्हारे पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने...

10 और 20 रुपए के पॉलीमर नोटों को मंजूरी:वित्त मंत्री बोलीं- ट्रायल में दोनों के 100-100 करोड़ नोट छपेंगे, ये 30 साल तक चलेंगे

August 11, 2026/
2:27 pm

सरकार ने 10 और 20 रुपए के पॉलीमर बैंक नोट के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दे दी है। दोनों के...

authorimg

April 2, 2026/
12:11 pm

Last Updated:April 02, 2026, 12:11 IST Hypertension Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर समस्या है और अधिकतर लोगों में इसके...

Lakme Fashion Week 2026 Mumbai Inauguration

March 20, 2026/
8:32 pm

24 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ‘लैक्मे फैशन वीक 2026’ (LFW) की शुरुआत हो...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

रिंकू का कैच छूटा, उन्होंने फिफ्टी लगाकर कोलकाता को जिताया:रहाणे 12वीं बार जीरो पर आउट, वरुण के 200 टी-20 विकेट पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

रिंकू का कैच छूटा, उन्होंने फिफ्टी लगाकर कोलकाता को जिताया:रहाणे 12वीं बार जीरो पर आउट, वरुण के 200 टी-20 विकेट पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

IPL के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ध्रुव जुरेल की बेहतरीन स्टंपिंग ने कैमरन ग्रीन को पवेलियन भेजा। अजिंक्य रहाणे 12वीं बार खाता नहीं खोल सके। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने अपने 200 टी-20 विकेट पूरे कर लिए। 11वें ओवर में KKR के उप कप्तान रिंकू सिंह का कैच छूटा, उन्होंने फिफ्टी लगाकर टीम को सीजन में पहली जीत दिला दी। वहीं कार्तिक त्यागी ने एक ही ओवर में 3 विकेट झटके। KKR vs RR: मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. वरुण चक्रवर्ती के 200 टी-20 विकेट पूरे
KKR के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने RR के खिलाफ महज 14 रन देकर 3 विकेट लिए। इसी के साथ उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। उनके नाम अब 155 मुकाबलों में 202 विकेट हो गए। वे भारत के लिए 73 और IPL में 105 विकेट ले चुके हैं। 2. कार्तिक त्यागी ने 1 ओवर में 3 विकेट लिए
राजस्थान की बैटिंग के 19वें ओवर में कार्तिक त्यागी ने 3 विकेट लिए। इसके लिए उन्होंने महज 2 रन खर्च किए। 3. आर्चर को तीसरे मैच में पहली बॉल पर विकेट
जोफ्रा आर्चर ने फिर एक बार IPL में पहली ही गेंद पर विकेट झटक लिया। उन्होंने पारी की पहली गेंद गुड लेंथ पर इन स्विंगर फेंकी। टिम साइफर्ट शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद उनके पैड्स से टकराकर स्टंप्स से लग गई। आर्चर ने इससे पहले बेंगलुरु के फिल सॉल्ट और हैदराबाद के अभिषेक शर्मा को भी पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा था। 4. रहाणे सबसे ज्यादा बार डक होने वाले ओपनर
IPL में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा डक के मामले में अजिंक्य रहाणे टॉप पर पहुंच गए। राजस्थान के खिलाफ उन्हें नांद्रे बर्गर ने पवेलियन भेजा। रहाणे IPL में 12वीं बार खाता नहीं खोल सके। उनसे पहले पार्थिव पटेल 11 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं। शिखर धवन और गौतम गंभीर 10-10 बार खाता नहीं खोल सके हैं। 5. जुरेल की बेहतरीन स्टंपिंग से ग्रीन आउट
5वें ओवर में रवि बिश्नोई ने राजस्थान को तीसरा विकेट दिलाया। कैमरन ग्रीन आगे बढ़कर खेलने गए, लेकिन बिश्नोई ने चतुराई से गुगली लेग साइड पर डाल दी। ग्रीन बॉल मिस कर गए, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने फुर्ती दिखाते हुए बाईं ओर डाइव लगाकर गेंद पकड़ी और एक हाथ से सीधे स्टंप्स में मार दी। ग्रीन को 27 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। 6. बर्गर ने रिंकू का कैच छोड़ा
11वें ओवर में नांद्रे बर्गर ने रिंकू सिंह का आसान कैच छोड़ दिया। ओवर की पहली बॉल रवींद्र जडेजा ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर फेंकी। रिंकू बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर हवा में खड़ी हो गई। बर्गर गेंद के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। जीवनदान के वक्त रिंकू महज 8 रन के स्कोर पर थे, उन्होंने फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिला दी। 7. यश राज पुंजा ने डेब्यू विकेट लिया
19 साल के यश राज पुंजा राजस्थान से इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेलने उतरे। उन्होंने पारी के 14वें और अपने चौथे ओवर में रमनदीप सिंह को बोल्ड कर दिया। यह उनका टी-20 क्रिकेट और IPL में पहला ही विकेट रहा। वे अपना डेब्यू मैच खेलने उतरे थे। राजस्थान ने उन्हें कर्नाटक की महाराजा टी-20 ट्रॉफी में प्रदर्शन के आधार पर 30 लाख रुपए में खरीदा था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket