Saturday, 03 Oct 2026 | 11:57 PM

Trending :

हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को किया सेल्यूट:बुमराह की पहली बॉल पर मारा था छक्का, कहा- मैंने बॉलर को नहीं गेंद को देखा

हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को किया सेल्यूट:बुमराह की पहली बॉल पर मारा था छक्का, कहा- मैंने बॉलर को नहीं गेंद को देखा

IPL में मुंबई के खिलाफ मैच में राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। इसपर अब उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वैभव ने कहा कि मैं बस यही कोशिश कर रहा था कि बॉलर को न देखकर बॉल को खेलने का ट्राई करूं। इतने बड़े बॉलर सामने थे तो मैं नर्वस जरूर था, लेकिन मैं खेलने का ट्राई कर रहा था। इसलिए मैंने बुमराह को न देखकर बॉल को देखा।मेरे लिए यह यादगार पल रहेगा कि बुमराह की पहली बॉल पर छक्का मारा था। मुझे यशस्वी जायसवाल ने बोला था कि मारते रहो। वहीं, उनके इस प्रदर्शन पर हरभजन सिंह ने उन्हें सेल्यूट किया। वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। हालांकि उन्हें ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ मारे गए सिक्स ज्यादा पसंद आए। हार्दिक ने वैभव को सीने पर हाथ ठोककर शाबाशी दी वैभव की इस धमाकेदार पारी की खूब तारीफ हुई। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने वैभव सूर्यवंशी से मिलकर उनकी सराहना करते नजर आए। हार्दिक ने वैभव को सीने पर हाथ ठोककर शाबाशी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मैच के बाद उन्होंने कहा, 16 या 17 साल के लड़के को इस तरह निडर होकर खेलते देखना वाकई अद्भुत है। हमारे पास वैभव सूर्यवंशी के लिए कोई खास योजना नहीं थी। वह बिल्कुल ‘आउट ऑफ सिलेबस’ खिलाड़ी निकले और उन्होंने बेहद शानदार खेल दिखाया। तीन दिग्गज गेंदबाजों के पहले बॉल पर मारा था छक्का वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के ओवर में 2 सिक्स लगाए थे। पहली ही गेंद पर उन्होंने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शानदार सिक्स लगाया था। इसके बाद शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए डीप स्क्वेयर लेग के पार सिक्स लगा दिया। इसके अलावा उन्होंने शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट के पहले बॉल पर भी छक्का मारा था। वैभव सूर्यवंशी ने 14 बॉल पर 39 रन बनाया था। वैभव की पारी में 5 छक्के और 1 चौके शामिल हैं।

वर्ल्ड अपडेट्स:भारत दौरे पर पहुंचे बांग्लादेश के विदेश मंत्री, शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की मांग की

वर्ल्ड अपडेट्स:भारत दौरे पर पहुंचे बांग्लादेश के विदेश मंत्री, शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की मांग की

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खालिलुर रहमान बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। उन्होंने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल को प्रत्यर्पित करने की मांग दोहराई। दोनों को इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने मौत की सजा सुनाई है। शेख हसीना अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं। उन्हें देश में बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद सत्ता से हटना पड़ा था। रहमान ने भारत से डीजल और खाद की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की। भारत ने 31 मार्च बांग्लादेश को 7000 टन डीजल की आपूर्ति की थी, जिसके लिए बांग्लादेश ने धन्यवाद भी दिया। बांग्लादेश इस समय ऊर्जा के लिए आयात पर निर्भर है। ईरान से जुड़े युद्ध के कारण उसकी सप्लाई प्रभावित हुई है।

वर्ल्ड अपडेट्स:एक्टर मैथ्यू पैरी की मौत के मामले में भारतीय मूल की महिला को 15 साल की सजा, ड्रग्स बेचा था

वर्ल्ड अपडेट्स:एक्टर मैथ्यू पैरी की मौत के मामले में भारतीय मूल की महिला को 15 साल की सजा, ड्रग्स बेचा था

हॉलीवुड के मशहूर टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ के अभिनेता मैथ्यू पैरी की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में अदालत ने भारतीय मूल की महिला जसवीन संघा को 15 साल की जेल की सजा सुनाई है। जसवीन को ‘केटामाइन क्वीन’ के नाम से भी जाना जाता है। जसवीन संघा ने पिछले साल सितंबर में पांच आरोपों को स्वीकार किया था। इनमें केटामाइन बेचने का आरोप भी शामिल था, जिसे मैथ्यू पैरी की मौत की बड़ी वजह माना गया। केटामाइन एक बेहोश करने वाली दवा है, जिसका इस्तेमाल केवल डॉक्टर की निगरानी में ही किया जाता है। मैथ्यू पैरी अक्टूबर 2023 में अपने घर के हॉट टब में मृत पाए गए थे। जांच में सामने आया कि उनकी मौत केटामाइन के ज्यादा असर (ओवरडोज) की वजह से हुई थी। सरकारी वकील के अनुसार, नॉर्थ हॉलीवुड में स्थित जसवीन का घर ड्रग्स सप्लाई का केंद्र बना हुआ था, जहां अमीर ग्राहकों को अलग-अलग तरह के नशीले पदार्थ बेचे जाते थे। जांच के दौरान जसवीन के घर से भारी मात्रा में केटामाइन, मेथामफेटामिन, कोकीन और अन्य ड्रग्स बरामद किए गए थे। अदालत ने यह भी कहा कि आरोपी ने लंबे समय तक अपने किए पर कोई पछतावा नहीं दिखाया, इसलिए उसे सख्त सजा देना जरूरी था। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भारत दौरे पर पहुंचे बांग्लादेश के विदेश मंत्री, शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की मांग की बांग्लादेश के विदेश मंत्री खालिलुर रहमान बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। उन्होंने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल को प्रत्यर्पित करने की मांग दोहराई। दोनों को इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने मौत की सजा सुनाई है। शेख हसीना अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं। उन्हें देश में बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद सत्ता से हटना पड़ा था। रहमान ने भारत से डीजल और खाद की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की। भारत ने 31 मार्च बांग्लादेश को 7000 टन डीजल की आपूर्ति की थी, जिसके लिए बांग्लादेश ने धन्यवाद भी दिया। बांग्लादेश इस समय ऊर्जा के लिए आयात पर निर्भर है। ईरान से जुड़े युद्ध के कारण उसकी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत के दो मंत्री विदेश रवाना, होर्मुज संकट के बीच तेल-गैस सप्लाई सुरक्षित करने की कोशिश पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ऊर्जा संकट के बीच भारत के दो बड़े मंत्री अहम विदेश दौरों पर जा रहे हैं। इन दौरों का मकसद तेल-गैस सप्लाई, ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा करना है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी 9-10 अप्रैल 2026 को कतर की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर 11-12 अप्रैल को यूएई का दौरा करेंगे। ये दोनों दौरे ऐसे समय हो रहे हैं जब अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा सप्लाई पर असर पड़ा है। खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट के चलते तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई थी। कतर ने हालात सुधरने के बाद प्राकृतिक गैस उत्पादन दोबारा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। रास लाफान स्थित दुनिया के सबसे बड़े एलएनजी प्लांट में काम फिर से शुरू करने के लिए इंजीनियरों और कर्मचारियों को जुटाया जा रहा है। इससे पहले ईरान के हमलों के कारण इस प्लांट का संचालन प्रभावित हुआ था, जिससे वैश्विक सप्लाई चेन पर असर पड़ा। वहीं यूएई के दौरे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत-यूएई रणनीतिक साझेदारी, ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करेंगे। दरअसल, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सप्लाई बाधित होने के खतरे के बीच भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित करने के लिए सक्रिय कूटनीति अपना रहा है। यही वजह है कि दोनों मंत्री अलग-अलग देशों में जाकर ऊर्जा से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

शुभमन गिल पर 12 लाख का जुर्माना:दिल्ली के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण मिली सजा, GT ने DC को 1 रन से हराया

शुभमन गिल पर 12 लाख का जुर्माना:दिल्ली के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण मिली सजा, GT ने DC को 1 रन से हराया

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर IPL 2026 में स्लो ओवर-रेट के कारण 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद की गई। IPL की ओर से जारी मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, गुजरात टाइटंस ने मैच के दौरान निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं किए। यह इस सीजन में टीम की पहली गलती थी, इसलिए IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत गिल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 210 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 209/8 रन ही बना सकी। गुजरात का अगला मैच लखनऊ से गुजरात टाइटंस की इस सीजन में यह पहली जीत रही। अब टीम का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से लखनऊ में रविवार को होगा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। IPL में स्लो ओवर-रेट का नियम क्या है? IPL में हर टीम को तय समय के अंदर अपने 20 ओवर पूरे करने होते हैं। अगर टीम ऐसा नहीं कर पाती, तो उसे स्लो ओवर-रेट माना जाता है और सजा दी जाती है। कैसे तय होता है स्लो ओवर-रेट? एक पारी को आमतौर पर करीब 90 मिनट में पूरा करना होता है। बीच में टाइम-आउट और अन्य ब्रेक को छोड़कर ओवर की गति मॉनिटर की जाती है और मैच रेफरी यह देखते हैं कि टीम निर्धारित समय से पीछे तो नहीं चल रही। बार-बार गलती करने पर सजा बढ़ती है ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कुलदीप आखिरी बॉल पर रनआउट:गुजरात की IPL में सबसे छोटी जीत गुजरात टाइटंस ने बुधवार को IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव रनआउट हो गए। डेविड मिलर ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया। पूरी खबर…

हाथ में गिटार, कंधों पर लड़का: विजय के तिरुनेलवेली रोड शो की झलकियाँ

हाथ में गिटार, कंधों पर लड़का: विजय के तिरुनेलवेली रोड शो की झलकियाँ

बुधवार, 8 अप्रैल को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) नेता विजय के चुनाव अभियान ने राजनीतिक हलकों में महत्वपूर्ण ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें कई स्थानों पर बड़ी भीड़ उमड़ी है। अभियान, विशेष रूप से केटीसी नगर के आसपास उत्सव जैसा माहौल रहा, क्योंकि हजारों समर्थक अभिनेता से नेता बने अभिनेता की एक झलक पाने के लिए एकत्र हुए थे। (स्थानीय18) एक खुले वाहन में यात्रा करते हुए, विजय ने थलाईयुथु, वन्नारापेट्टई, पलायमकोट्टई मार्केट और समाधानपुरम जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हुए एक व्यापक रोड शो आयोजित किया। हर पड़ाव पर समर्थक सड़कों पर कतार में खड़े थे और उनके वहां से गुजरने पर हाथ हिला रहे थे और फूल बरसा रहे थे। जनता के साथ उनकी बातचीत अभियान का एक प्रमुख आकर्षण बन गई। एक उदाहरण में, जैसे ही लोगों ने उनके वाहन पर फूल बरसाए, विजय ने उन्हें उठाया और भीड़ में वापस फेंक दिया, जिससे जोर से जयकार हुई। (स्थानीय18) विजय को समर्थकों के साथ गर्मजोशी से मिलते हुए भी देखा गया, जिसमें वह क्षण भी शामिल था जब उन्होंने एक युवा लड़के को अपने कंधों पर उठाया था। (स्थानीय18) विजय ने भी भीड़ के इशारों का मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। जब एक समर्थक ने उन्हें एक गिटार दिया, तो उन्होंने उसे बजाते हुए नकल की और वहां मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। दूसरे क्षण में, उन्होंने अपनी ओर उछाली गई एक शीतल पेय की बोतल को आसानी से पकड़ लिया, और अपने सुरक्षाकर्मियों से मजाक करते हुए कहा, “मैंने इसे बिल्कुल सही पकड़ा!”, जिससे समर्थकों के बीच हंसी और तालियां गूंज उठीं। अभियान में प्रतीकात्मक संकेत भी शामिल थे, जैसे कि जब स्थानीय किसानों ने उन्हें धान की पेशकश की। (स्थानीय18) तिरुनेलवेली अभियान ने टीवीके प्रमुख की स्टार शक्ति को प्रतिबिंबित किया। भीड़ के साथ उनका सीधा जुड़ाव एक प्रमुख आकर्षण के रूप में उभरा, जिससे जमीन पर समर्थकों के बीच उनकी अपील मजबूत हुई। (स्थानीय18) (टैग्सटूट्रांसलेट)अभिनेता विजय(टी)विधानसभा चुनाव(टी)चुनाव अभियान(टी)सार्वजनिक रैली(टी)रोड शो(टी)तमिलनाडु(टी)तमिलनाडु समाचार(टी)तमिल नाडु समाचार आज(टी)तिरुनेलवेली(टी)टीवीके

इंदौर में सगाई में रिश्तेदारों के बीच खूनी संघर्ष:खाने-पीने की बात पर विवाद, डंडे-पेचकस से हमला, युवक की मौत

इंदौर में सगाई में रिश्तेदारों के बीच खूनी संघर्ष:खाने-पीने की बात पर विवाद, डंडे-पेचकस से हमला, युवक की मौत

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में दो परिवारों के बीच हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। मामला सगाई समारोह में शुरू हुए झगड़े से जुड़ा है, जो बाद में सड़क पर हिंसक हमले में बदल गया। तेजाजी नगर टीआई देवेंद्र मरकाम के मुताबिक, मृतक की पहचान शुभम पुत्र संगतनाथ निवासी महादेव नगर (नार्थ मोहल्ला) के रूप में हुई है। बुधवार रात वह अपने परिवार के साथ उमरीखेड़ा में एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गया था। पुलिस के अनुसार, झगड़े की शुरुआत खाने-पीने की बात को लेकर हुई थी, जो बाद में हिंसक रूप ले बैठा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में शुभम के दोस्त रितिक, करण और एक अन्य युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद करने वाले लोग आपस में रिश्तेदार हैं। सगाई में शुरू हुआ विवाद, बायपास पर घेरकर हमला बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इसके बाद शुभम अपने साथियों के साथ वहां से निकल गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे बायपास पर घेर लिया और डंडों व पेचकस से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शुभम को परिजन चोइथराम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर शुभम दुकानों पर नींबू-मिर्ची बांधने का काम करता था। उसके परिवार में एक बड़ा भाई है, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। पिता बारदान (गोदाम) में काम करते हैं, जबकि मां मजदूरी करती है।

समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना:बोले- शक्तिमान का अपमान किया, मुंह काला कर तुम्हें गधे पर घुमाना चाहिए

समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना:बोले- शक्तिमान का अपमान किया, मुंह काला कर तुम्हें गधे पर घुमाना चाहिए

एक्टर मुकेश खन्ना कॉमेडियन समय रैना पर भड़क गए और बुधवार को उन्होंने एक एडिटेड तस्वीर शेयर की, जिसमें समय रैना को गधे पर बैठे दिखाया गया। जिसमें लिखा था कि समय रैना तू सिर्फ गधे पर बैठने के लायक है!! वो भी मुंह काला करके। तस्वीर के साथ मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर यह लिखा, ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है। उसे लाख शीशियों में रखो। बाहर निकालो, फिर टेढ़ी की टेढ़ी!! समय रैना की भी एक दुम है। कितना भी मारो, सीधा करो, वो वापस टेढ़ी हो जाती है क्योंकि वो सीधा-सादा प्राणी नहीं है। वो रोस्टेड प्राणी है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘गंदगी की आग में जलाया हुआ, पकाया हुआ। पूरे देश ने लताड़ा, मारा, फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने। अब एक ही चीज बाकी है। उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गलियों में उसकी परेड करनी चाहिए। जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें क्योंकि उसने उनके सुपरहीरो शक्तिमान का अपमान किया है!!! जानिए क्या है पूरा मामला? दरअसल हाल ही में समय रैना ने अपने वीडिया ‘स्टिल आईलव’ में 2025 के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद को लेकर आलोचना करने वालों पर टिप्पणी की थी। जिस पर उन्होंने मुकेश खन्ना और उनके शो शक्तिमान को लेकर कहा था, ‘शक्तिमान आ गया था यार। शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे यार? शक्तिमान कह रहा था क्या असर पड़ेगा इनके कंटेंट का बच्चों पर, बच्चों का क्या होगा ये कंटेंट देख के। मुझें नहीं पता, तुम में से कितने लोग शक्तिमान एरा में टीवी देखते थे। हर अगले महीने न्यूज आती थी, कोई बच्चा शक्तिमान देख के बिल्डिंग से कूद गया। तूने बच्चे मारे हैं भाई, तू क्या मोरल हाई ग्राउंड लेकर बैठा है?’

समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना:बोले- शक्तिमान का अपमान किया, मुंह काला कर तुम्हें गधे पर घुमाना चाहिए

समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना:बोले- शक्तिमान का अपमान किया, मुंह काला कर तुम्हें गधे पर घुमाना चाहिए

एक्टर मुकेश खन्ना कॉमेडियन समय रैना पर भड़क गए और बुधवार को उन्होंने एक एडिटेड तस्वीर शेयर की, जिसमें समय रैना को गधे पर बैठे दिखाया गया। जिसमें लिखा था कि समय रैना तू सिर्फ गधे पर बैठने के लायक है!! वो भी मुंह काला करके। तस्वीर के साथ मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर यह लिखा, ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है। उसे लाख शीशियों में रखो। बाहर निकालो, फिर टेढ़ी की टेढ़ी!! समय रैना की भी एक दुम है। कितना भी मारो, सीधा करो, वो वापस टेढ़ी हो जाती है क्योंकि वो सीधा-सादा प्राणी नहीं है। वो रोस्टेड प्राणी है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘गंदगी की आग में जलाया हुआ, पकाया हुआ। पूरे देश ने लताड़ा, मारा, फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने। अब एक ही चीज बाकी है। उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गलियों में उसकी परेड करनी चाहिए। जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें क्योंकि उसने उनके सुपरहीरो शक्तिमान का अपमान किया है!!! जानिए क्या है पूरा मामला? दरअसल हाल ही में समय रैना ने अपने वीडिया ‘स्टिल आईलव’ में 2025 के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद को लेकर आलोचना करने वालों पर टिप्पणी की थी। जिस पर उन्होंने मुकेश खन्ना और उनके शो शक्तिमान को लेकर कहा था, ‘शक्तिमान आ गया था यार। शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे यार? शक्तिमान कह रहा था क्या असर पड़ेगा इनके कंटेंट का बच्चों पर, बच्चों का क्या होगा ये कंटेंट देख के। मुझें नहीं पता, तुम में से कितने लोग शक्तिमान एरा में टीवी देखते थे। हर अगले महीने न्यूज आती थी, कोई बच्चा शक्तिमान देख के बिल्डिंग से कूद गया। तूने बच्चे मारे हैं भाई, तू क्या मोरल हाई ग्राउंड लेकर बैठा है?’

सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 76,850 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 170 अंक नीचे 23830 पर आया; ऑटो, आईटी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली

सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 76,850 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 170 अंक नीचे 23830 पर आया; ऑटो, आईटी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार 9 अप्रैल को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक (0.90%) नीचे 76,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 170 अंक (0.71%) गिरकर 23,830 पर आ गया है। आज ऑटो, आईटी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली है। एशियाई बाजारों में गिरावट अमेरिकी बाजार में 8 अप्रैल को तेजी रही कल सेंसेक्स 2946 अंक चढ़कर बंद हुआ था अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद कल 8 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 2946 अंक (3.95%) चढ़कर 77,563 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 874 अंक (3.78%) की तेजी रही, ये 23,997 पर बंद हुआ।

गुरुग्राम में हड़ताली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज:एक का सिर फूटा, 20 घायल, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बाइक फूंकी; काम पर न लौटने पर खदेड़ा था

गुरुग्राम में हड़ताली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज:एक का सिर फूटा, 20 घायल, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बाइक फूंकी; काम पर न लौटने पर खदेड़ा था

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर में धारा 163 लागू होने के बाद आज आईएमटी के बाहर हड़ताली कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। होंडा कंपनी के बाद आधा दर्जन से ज्यादा कंपनियों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे थे। कर्मचारी काम पर लौटने के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें फैक्ट्री गेट के पास इकट्ठा होने से रोका जा रहा था, जिसके बाद पुलिस की टीमें एकदम से कर्मचारियों को खदेड़ने लगी। लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मच गई। लाठीचार्ज में 20 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। वहीं, एक कर्मचारी के सिर में लाठी लगने से काफी खून बहने लगा, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कहा कि यहां धारा 163 लागू है और किसी भी तरह का धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। वहीं, कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। उधर, कर्मचारी नेताओं का कहना है कि कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स लंबे समय से शोषण का शिकार हैं। न्यूनतम मजदूरी, ओवरटाइम भुगतान, सुरक्षा और स्थायीकरण जैसी मांगें वर्षों से लंबित हैं। होंडा कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो चुकी है, लेकिन इसके बाद अब सत्यम, मुंजाल शोवा, रिको और अन्य कंपनियों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। पुलिस की लाठीचार्ज से मची भगदड़ के PHOTOS पुलिस से नोकझोंक, फिर लाठीचार्ज पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया तो नोकझोंक हुई। धक्का-मुक्की कर पुलिसकर्मियों का मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। कर्मचारियों का कहना था कि यह उनकी हक की लड़ाई है, जो प्रबंधन और उनके बीच का मामला है। पुलिस को बीच में नहीं आना चाहिए और न ही प्रबंधन की तरफदारी करनी चाहिए। उधर, डीसी अजय कुमार ने बीती शाम बयान जारी किया। कहा कि सरकार की तरफ से न्यूनतम वेतन (मिनिमम वेजेज) की दरों में वृद्धि की गई है। यह एक अप्रैल से लागू मानी जाएगी। बताया कि अकुशल श्रमिकों का वेतन 11275 से बढ़ कर 15220, अर्द्धकुशल श्रमिकों का वेतन 12430 से बढ़ कर 16780 रुपए और कुशल श्रमिकों का वेतन 13704 से बढ़ कर 18500 रुपए किया गया है। उच्च कुशल का वेतन 14389 से बढ़ कर 19425 रुपए हो जाएगा। यह बढ़ोतरी लगभग 35 प्रतिशत है। पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…