Saturday, 10 Oct 2026 | 01:07 AM

Trending :

EXCLUSIVE

बोलिविया में करेंसी से भरा प्लेन क्रैश, 15 की मौत:30 घायल, खराब मौसम के कारण रनवे से फिसला; हाईवे पर बिखरे नोट उठाने जुटे लोग

बोलिविया में करेंसी से भरा प्लेन क्रैश, 15 की मौत:30 घायल, खराब मौसम के कारण रनवे से फिसला; हाईवे पर बिखरे नोट उठाने जुटे लोग

बोलिविया के एल आल्टो शहर में शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) वायुसेना का हरक्यूलिस विमान क्रैश हो गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। विमान देश के सेंट्रल बैंक के नए नोट लेकर जा रहा था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, खराब मौसम के बीच विमान लैंडिंग के बाद रनवे से फिसलकर पास की व्यस्त सड़क पर जा गिरा। जिस सड़क पर यह गिरा, वहां खड़ी 10 से 15 गाड़ियां भी इसके चपेट में आ गए और डैमेज हो गईं। एयरक्राफ्ट का मलबा, टूटी हुई कारें और लाशें सड़क पर बिखरी नजर आई। सड़क पर बैंक के नोट भी बिखरे नजर आए, जिन्हें उठाने के लिए लोग मौके पर जुट गए। हादसे के बाद एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हादसे की तस्वीरें… दो टुकड़ों में बंटा प्लेन सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल दिखा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। हालांकि, इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हादसे के बाद एल आल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। राष्ट्रीय एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि दुर्घटनाग्रस्त प्लेन उसके बेड़े का हिस्सा नहीं था, यह वायुसेना का विमान था। स्थानीय मीडिया में प्रसारित फुटेज में विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखा। हादसे के बाद प्लेन दो टुकड़ों में बंट गया। बोलिविया का सेंट्रल बैंक आज इस घटना पर प्रेस ब्रीफिंग करने वाला है। हादसे के कारणों की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में जारी है। प्रशासन ने मृतकों की पहचान और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। —————————– ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका में बर्फीले तूफान से 11 हजार फ्लाइट रद्द:5 लाख घरों की बिजली गुल, 153 साल में पहली बार अखबार नहीं छप सका अमेरिका में भीषण तेज हवाओं और भारी बर्फबारी के कारण एयरपोर्ट पर रनवे बंद करने पड़े और कई जगह उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी है। यहां रविवार से मंगलवार के बीच 11,055 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। पूरी खबर पढ़ें…

अफ्रीका से 6 फीमेल, 2 मेल चीते भारत आएंगे:एपस्‍टीन से नाम जुड़ने पर वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम CEO ब्रेंडे का इस्‍तीफा; 28 फरवरी करेंट अफेयर्स

अफ्रीका से 6 फीमेल, 2 मेल चीते भारत आएंगे:एपस्‍टीन से नाम जुड़ने पर वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम CEO ब्रेंडे का इस्‍तीफा; 28 फरवरी करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. अफ्रीका से 8 चीते भारत आएंगे 28 फरवरी को 8 चीते अफ्रीका से एयरल‍िफ्ट कर भारत लाए जाएंगे। 2. कनाडाई पीएम 4 दिन के दौरे पर भारत पहुंचे 27 फरवरी को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 4 दिन के दौरे पर भारत पहुंचे। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. पाकिस्‍तान ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया 27 फरवरी को पाकिस्‍तान ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ युद्ध का औपचारिक ऐलान किया। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रेसिडेंट बोर्गे ब्रेंडे का इस्तीफा 26 फरवरी को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रेसिडेंट और CEO बोर्गे ब्रेंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 5. शिक्षा मंत्रालय ने NCERT की नई किताबें वापिस लेने का आदेश दिया 27 फरवरी को शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NCERT की कक्षा 8वीं की नई किताबें सर्कुलेशन से वापिस लेने का आदेश दिया। ——————————– ये खबरें भी पढ़ें… राष्‍ट्रपति मुर्मू ने पहली बार हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’ की उड़ान भरी: गंगा डॉल्‍फिन, हिम तेंदुओं के संरक्षण के लिए भारत-नेपाल में MoU; 27 फरवरी करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

विल जैक्स ने शेन वॉटसन की बराबरी की:सबसे ज्यादा 4 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते; बटलर 10वीं बार शून्य पर आउट

विल जैक्स ने शेन वॉटसन की बराबरी की:सबसे ज्यादा 4 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते; बटलर 10वीं बार शून्य पर आउट

इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। जीत के हीरो रहे विल जैक्स, जिन्होंने 18 गेंद पर नाबाद 32 रन की तेज पारी खेली और 2 विकेट भी लिए। वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। यह उनके वर्ल्ड कप करियर का चौथा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड रहा, इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन की बराबरी कर ली। दूसरी ओर जोस बटलर टी-20 इंटरनेशनल में 10वीं बार शून्य पर आउट हुए। ENG vs NZ मैच के टॉप रिकार्ड्स और मोमेंट्स… 1. विल जैक्स ने चौथा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना चौथा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत लिया। इसी के साथ उन्होंने एक ही एडिशन में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने के मामले में शेन वॉटसन की बराबरी कर ली, जिन्होंने भी 2012 में 4 अवॉर्ड हासिल किए थे। तब वॉटसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने थे। वहीं, 2022 में सिकंदर रजा ने तीन बार यह सम्मान पाया था। 2. स्पिनर्स ने 31 ओवर्स फेंके टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम स्पिनर्स के लिए सबसे मददगार साबित हुआ। न्यूजीलैंड-इंग्लैंड मैच में 31 ओवर स्पिनर्स ने फेंके। यह टूर्नामेंट इतिहास के एक मैच में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा रहे। इससे पहले इसी वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भी दोनों टीमों के स्पिनर्स ने मिलकर 31 ओवर डाले थे। 3. बटलर इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट जोस बटलर शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके। वे इंग्लैंड के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा 10 बार शून्य पर आउट हुए हैं। उनके बाद ल्यूक राइट और मोईन अली 9-9 बार डक हुए, जबकि जेसन रॉय 7 बार शून्य पर आउट हुए हैं। अब मोमेंट्स… 1. न्यूजीलैंड के 2 बल्लेबाज स्टंपिंग आउट हुए न्यूजीलैंड के 2 बल्लेबाज टिम साइफर्ट और मार्क चापमन स्टंपिंग आउट हुए। 7वें ओवर में आदिल रशीद ने टिम साइफर्ट को धीमी गेंद डाली। साइफर्ट बड़ा शॉट खेलने के लिए क्रीज से बाहर निकले, लेकिन गेंद मिस कर गए, इतने में विकेटकीपर जोस बटलर ने स्टंपिंग कर दी। साइफर्ट 35 रन बनाकर आउट हुए। 15वें ओवर में आदिल रशीद ने मार्क चापमन के खिलाफ भी वही रणनीति अपनाई। चापमन लॉन्ग-ऑन के ऊपर शॉट खेलने के लिए आगे बढ़े, लेकिन गेंद की रफ्तार कम थी। शॉट में जल्दबाजी हुई, बैलेंस बिगड़ा और बटलर ने आसान स्टंपिंग कर दी। चापमन 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 2. स्कूप खेलते हुए ब्रूक को गेंद लगी इंग्लैंड की बैटिंग के दौरान तीसरे ओवर में दूसरी गेंद पर हैरी ब्रूक शॉट खेलने के लिए ऑफ स्टंप से बाहर गए, लेकिन मैट हेनरी ने भी उनको फॉलो करते हुए गेंद डाली। ब्रूक ने स्कूप लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का इनसाइड एज लेकर उनके शरीर से टकरा गई। हालांकि, उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई और उन्होंने खेलना जारी रखा। 3. ग्लेन फिलिप्स ने डाइव लगाकर कैच पकड़ा 9वें ओवर की चौथी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने हवा में डाइव लगाते हुए जैकब बेथेल का शानदार कैच पकड़ा। रचिन रवींद्र ने ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ बॉल डाली, जिस पर बेथल ने बैकफुट से पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद मिडविकेट की ओर चली गई, जहां ग्लेन फिलिप्स ने हवा में उड़ते हुए आगे की ओर डाइव लगाई और बेहतरीन कैच पकड़ लिया। 4. रेहान अहमद ने अपनी पहली बॉल पर विकेट लिया टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेल रहे रेहान अहमद ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया। उन्होंने 12वें ओवर की पहली गेंद शॉर्ट पिच फेंकी। रचिन रवींद्र ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर डीप मिडविकेट की ओर गई। जहां खड़े जैकब बेथेल ने आसान-सा कैच पकड़ लिया। रेहान को पहली बॉल पर ही विकेट मिल गया। रचिन 11 रन बनाकर आउट हुए। —————————————– क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ————————————————– टी-20 वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़ें… इंग्लैंड ने लगातार तीसरा सुपर-8 मैच जीता, कीवियों की उम्मीदें पाकिस्तान पर टिकीं इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 9वें सुपर-8 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत ने पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। वहीं, न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के प्रदर्शन पर निर्भर कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

बढ़ते वजन पर पाएं काबू, पिएं ये 5 तरह के देसी ड्रिंक्स, ये है पीने का सही तरीका

authorimg

Last Updated:February 28, 2026, 00:10 IST 5 Desi Drinks for Weight Loss: वजन बढ़ता है तो हर कोई टेंशन में आ जाता है. इसे कंट्रोल में रखने के लिए फिर वेट लॉस डाइट को फॉलो करना शुरू कर देते हैं. कई बार इससे थोड़ा वेट लॉस होता है, लेकिन फिर दोबारा से वजन बढ़ने लगता है. आप परेशान न हों, हम आपको यहां 5 ऐसे हेल्दी वेट लॉस ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिसे पीते ही फर्क दिखना शुरू हो जाएगा. वेट लॉस के लिए 5 देसी ड्रिंक. आज के दौर में घंटों बैठकर काम करना, समय पर न खाना, नींद पूरी न होना और लगातार तनाव में रहना, ये सब मिलकर शरीर के मेटाबोलिज्म को धीमा कर देते हैं. ऐसे में लोग जल्दी रिजल्ट पाने के चक्कर में फैट बर्न के नाम पर तरह-तरह के सप्लीमेंट्स लेने लगते हैं, लेकिन आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही मानते हैं कि शरीर को धीरे-धीरे और प्राकृतिक तरीके से संतुलन में लाया जाना चाहिए. ऐसे में कुछ देसी ड्रिंक्स हैं, जो लंबे समय तक वजन घटाने के साथ-साथ सेहत को बनाए रखते हैं. गुनगुना नींबू पानी- आयुर्वेद में सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने को लाभकारी माना गया है. जब इसमें नींबू मिलाया जाता है, तो यह पाचन तंत्र को एक्टिव करता है. नींबू में मौजूद प्राकृतिक एसिड पेट में जमी गंदगी को साफ करने में मदद करते हैं. विज्ञान के अनुसार, सुबह के समय लिया गया यह ड्रिंक मेटाबोलिज्म को हल्का सा बूस्ट देता है, जिससे शरीर दिनभर कैलोरी को बेहतर तरीके से बर्न कर पाता है. इसका असर धीरे-धीरे दिखता है, लेकिन नियमितता के साथ यह पेट साफ रखने और सूजन कम करने में मदद करता है. जीरा पानी- रात में जीरा भिगोने से उसके गुण पानी में आ जाते हैं. सुबह उबालकर पीने पर यह पेट की गैस, भारीपन और ब्लोटिंग को कम करता है. जब पाचन सही होता है, तो शरीर फैट को जमा करने के बजाय एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करने लगता है. विज्ञान भी मानता है कि अच्छा पाचन वजन कम करने की नींव होता है. जीरा पानी शरीर को अंदर से हल्का महसूस कराता है, जिससे पेट धीरे-धीरे फ्लैट होने लगता है. दालचीनी पानी- आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही दालचीनी पानी को ब्लड शुगर को संतुलित करने वाला मानते हैं. जब शुगर लेवल संतुलित रहता है, तो शरीर फैट को जमा करने के बजाय धीरे-धीरे इस्तेमाल करता है. गुनगुना दालचीनी पानी सुबह या रात को लेने से शरीर के अंदर जमा फैट एनर्जी में बदलने लगता है. ग्रीन टी- आज के समय में ग्रीन टी काफी लोकप्रिय है, लेकिन इसका सही इस्तेमाल बहुत जरूरी है. इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फैट को कम करते हैं. यह शरीर को हल्की एनर्जी भी देता है, जिससे थकान कम महसूस होती है. आयुर्वेद के अनुसार, ग्रीन टी शरीर की गर्मी को संतुलित रखती है. सौंफ का पानी- पेट और दिमाग दोनों के लिए सौंफ का पानी राहत देने वाला माना जाता है. आयुर्वेद में सौंफ को पाचन सुधारने वाला बताया गया है. इसे पीने से भूख संतुलित रहती है और बार-बार कुछ मीठा खाने की इच्छा कम होती है. जब क्रेविंग कंट्रोल में रहती है, तो अनजाने में ज्यादा खाने से बचाव होता है. About the Author Anshumala अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें First Published : February 27, 2026, 23:59 IST

भोपाल के बड़ा तालाब से 50 मीटर में निर्माण अवैध:153 झुग्गियां-निर्माण लिस्टेट; खानूगांव में 15 सरकारी जमीनों पर कब्जे मिले

भोपाल के बड़ा तालाब से 50 मीटर में निर्माण अवैध:153 झुग्गियां-निर्माण लिस्टेट; खानूगांव में 15 सरकारी जमीनों पर कब्जे मिले

भोपाल की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के फुल टैंक लेवल (एफटीएल) से 50 मीटर के दायरे में जितने भी निर्माण 16 मार्च 2022 के बाद हुए, वे सभी अवैध माने जाएंगे। ये बड़ा तालाब का शहरी हिस्सा है, जबकि ग्रामीण हिस्से में एफटीएल से ढाई सौ मीटर की दूरी तय है। अब तक के सर्वे में कुल 153 झुग्गियां और पक्के निर्माण सामने आ चुके हैं। इनमें कई रसूखदारों के आलिशान मकान भी शामिल हैं। अफसरों की माने तो 16 मार्च 2022 को वेटलैंड एक्ट लागू हुआ था। इसके बाद यदि एफटीएल के निर्धारित दायरे में कोई भी निर्माण हुआ है तो वह अवैध ही कहलाएगा। दूसरी ओर, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल के आदेशों का पालन करते हुए पुराने अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। इसकी रिपोर्ट भी एनजीटी में पेश करना है। इसलिए फिर शुरू हुई है। सांसद अलोक शर्मा और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की फटकार के बाद यह कार्रवाई तेज कर दी गई है। कहां मिले कब्जे होली से पहले पूरा होगा सीमांकन कलेक्टर सिंह ने बड़ा तालाब के आसपास के हिस्से के अधिकार क्षेत्र वाले सभी एसडीएम को होली से पहले हर हाल में सीमांकन पूरा करने को कहा है। साथ ही एमपी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को वाटर बॉडी में मिलने वाले गंदे नालों का पता लगाने की बात कही गई है। पानी को दूषित करने वाले सभी सोर्स का पता लगाया जाएगा। ऐसे दो स्तर पर होगी कार्रवाई बता दें कि वेटलैंड एक्ट 16 मार्च 2022 को लागू हुआ था। ऐसे में इसके बाद एफटीएल के दायरे में होने वाले सभी निर्माण एक तरह से अवैध ही माने जाएंगे। चाहे इसे लेकर निगम या पंचायत स्तर से कोई भी अनुमति दी ही क्यों न गई हो। शहर में 50 मीटर और ग्रामीण में 250 मीटर का पैमाना निर्धारित है। यदि इससे पहले का कोई निर्माण है, लेकिन वह तालाब की जद में आ रहा है तो संबंधित से नगर निगम, पंचायत, टीएंडसीपी, पर्यावरण, वन आदि संबंधित विभागों की अनुमति के बारे में दस्तावेज मांगे जाएंगे। साथ ही परमिशन देने वालों की जानकारी भी ली जाएगी। अब तक 3 बार सर्वे, ठोस कार्रवाई नहीं बता दें कि बड़ा तालाब का बीते दस साल में 3 बार सर्वे हो चुका है। इनमें बड़ी संख्या में अतिक्रमण सामने आए, लेकिन सर्वे रिपोर्ट का आज तक पता नहीं है। इस वजह से बैरागढ़, खानूगांव, सूरज नगर, गौरागांव, बिसनखेड़ी समेत कई जगहों पर अतिक्रमण हुए। कई मैरिज गार्डन, फार्म हाउस, स्कूल-कॉलेज, घरों की सीमाएं बड़ा तालाब में हैं। 50 मीटर के दायरे में ढेरों अतिक्रमण एक्सपर्ट राशिद नूर की मानें तो शहरी सीमा में 50 मीटर और ग्रामीण सीमा में 250 मीटर के दायरे में कोई निर्माण नहीं होना चाहिए, लेकिन एफटीएल मुनार से सटकर ही पक्के निर्माण बन गए हैं। ऐसे 1 या 2 नहीं, बल्कि सैकड़ों निर्माण हैं। भदभदा, बिसनखेड़ी, गौरागांव, बील गांव और सूरजनगर में बड़ी बिल्डिंग, फार्म हाउस, रिसॉर्ट भी देखने को मिल सकते हैं। हैरत की बात ये है कि बड़ा तालाब रामसर साइट भी है। बावजूद सालों से सिर्फ फाइलों में ही कब्जे हटे हैं। सूरजनगर में तो जिस जगह पर रामसर साइट है और नगर निगम की मुनार लगी है। ठीक उससे जुड़ी बिल्डिंग की बाउंड्रीवॉल है। यही पर नगर निगम की सीवेज लाइन भी बिछाई गई है। मुनार के पास सड़क भी भरी गई है, जो नियम के विरुद्ध है। दूसरी ओर गौरागांव से बील गांव की तरफ सड़क भी तालाब के बीच से ही गुजरी है। मुनारों में भी फर्जीवाड़ा…दो तरह की मुनारे मिले बड़ा तालाब के किनारों पर भू-माफिया सक्रिय हैं, जो कम दाम पर प्लॉट देने का वादा कर रहे हैं। उन्होंने और लोगों ने इस दायरे को लेकर ही भ्रम की स्थिति भी खड़ी की है। जिन मुनारों से एफटीएल की सीमा तय होती है, उन्हीं में फर्जीवाड़ा किया गया है। मौके पर एफटीएल बताने वाली 5 तरह की मुनारे लगे हुए मिले हैं। इनमें से एक में बीएमसी यानी, भोपाल म्युनसिपल कॉर्पोरेशन लिखा है। बाकी पर सफेद रंग है। लिखा कुछ नहीं है। इन्हीं फर्जी मुनारों के आसपास अतिक्रमण और अवैध निर्माण है। सिलसिलेवार जानिए, अब तक क्या हुआ… पहला सर्वे: साल 2016 में डीजीपीएस सर्वे, पर रिपोर्ट सामने नहीं आई साल 2016 में नगर निगम ने डीजीपीएस (डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) सर्वे कराया था। यह जमीन का सटीक माप करने की तकनीक है, जो जीपीएस की तुलना में ज्यादा जानकारी सामने लाती है। जमीन की सीमा, आकार का सटीक डेटा इकट्ठा करती है। इस सर्वे में बड़ा तालाब का क्षेत्र 38.72 वर्ग किमी बताया गया था, जबकि पहले यह एरिया 32 वर्ग किमी माना जाता था। इसकी रिपोर्ट में तालाब के एफटीएल के को-ऑर्डिनेट्स दर्ज हैं। इन को-ऑर्डिनेट्स के आधार पर धरातल पर भी सीमाएं तय की जा सकती हैं। तालाब की सीमा में आ रही निजी जमीन के मालिकाना हक का भी निर्धारण हो सकता है, लेकिन यह रिपोर्ट निगम की फाइलों में दबकर रह गई। रिपोर्ट का आज तक खुलासा नहीं हो सका। दूसरा सर्वे: 141 मुनारे ही गायब हो गए इसी साल एनजीटी ने बड़े तालाब का सर्वे करने के निर्देश दिए थे। इसमें 943 में से 802 मुनारे ही मिले थे। इसमें भी 337 मुनारे पानी के भीतर डूबे हुए थे, यानी उन्हें एफटीएल से पहले ही लगाया गया था। 141 मुनारे मौके से गायब थे, लेकिन इसके बाद मुनारे दोबारा लगाने और अतिक्रमण रोकने की कोई ठोस पहल नहीं हुई। तीसरा सर्वे: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सर्वे हुआ, रिपोर्ट का पता नहीं इस साल सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सर्वे किया गया। जिला प्रशासन ने मप्र झील संरक्षण प्राधिकरण के साथ मिलकर सर्वे किया, लेकिन इसकी रिपोर्ट का कोई पता नहीं है। ये रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है। न ही सरकार के किसी दस्तावेज में यह जिक्र आया है कि इस सर्वे का क्या हुआ? एक मोबाइल ऐप पर इसकी रिपोर्ट दर्ज होने की बात कही जाती है। जब तक यह दस्तावेज में नहीं आएगा तब तक धरातल पर सीमांकन नहीं हो सकता। पांच महीने पहले CM दे चुके निर्देश, सांसद ने कहा-मास्टर प्लान बने बड़ा तालाब को लेकर सरकार तो गंभीर है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही सामने

होली स्किन केयर: होली से पहले अपनाएं ये घरेलू टिप्स, ना चेहरे पर रंग चढ़ेगा; त्वचा और बाल भी सुरक्षित

होली स्किन केयर: होली से पहले अपनाएं ये घरेलू टिप्स, ना चेहरे पर रंग चढ़ेगा; त्वचा और बाल भी सुरक्षित

होली पर त्वचा की सुरक्षा: होली का त्योहार रंगों से भरा होता है, लेकिन केमिकल वाले रंग-बिरंगे बालों और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई लोगों को एलर्जी, जलन या रूखापन झेलने की आदत होती है, ऐसे में होली खेलने से पहले अपनी त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं, क्योंकि होली पर चेहरे की सही देखभाल जरूरी है, नहीं तो बाद में रंग-बिरंगी चीजों में काफी त्वचा का सामना करना पड़ सकता है। नारियल तेल सबसे अच्छा पौधा क्यों? भिन्न भिन्न का प्रयोग किया जाता है नारियल का तेल त्वचा को पोषण देता है और सूखापन दूर करता है। कई लोग इसे बालों में भी 1-2 घंटे पहले लगाते हैं ताकि चमक बनी रहे। कुछ विद्वान जैतून तेल या बादाम तेल की भी सलाह देते हैं, लेकिन नारियल तेल सबसे लोकप्रिय और आसानी से उपलब्ध है। ध्यान रहे कि हमेशा शुद्ध, वर्जिन नारियल तेल का इस्तेमाल करें और हाथों से धागे लगाएं, ताकि स्टिक हट न हो। सुझाव त्वचा वाले पहले ही पैच टेस्ट करना ना भूलें। यह सुझाव सामान्य जानकारी पर आधारित है। अगर आपको एलर्जी या त्वचा संबंधी कोई समस्या है तो डॉक्टर या त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें। होली वाले दिन केमिकल कलर से अछूता और न्यूट्रल कलर का इस्तेमाल करें। इससे आप होली का पूरा मजा ले लेंगे। लेकिन त्वचा की सुरक्षा पर भी ध्यान दें और ये नारियल तेल वाला उपाय आप अपना सकते हैं, क्योंकि ये छोटी-सी तैयारी आपको रंग के बाद भी चमकदार त्वचा देगी। (टैग्सटूट्रांसलेट)होली त्वचा की सुरक्षा(टी)होली से पहले नारियल का तेल(टी)होली के रंगों के दाग को रोकें(टी)होली युक्तियाँ त्वचा की देखभाल(टी)प्राकृतिक होली सुरक्षा

बालाघाट पंचायतकर्मियों ने सीईओ के खिलाफ किया प्रदर्शन:कहा- तबादलों पर रोक के बावजूद सचिवों को इधर-उधर भेजा जा रहा

बालाघाट पंचायतकर्मियों ने सीईओ के खिलाफ किया प्रदर्शन:कहा- तबादलों पर रोक के बावजूद सचिवों को इधर-उधर भेजा जा रहा

बालाघाट में जिला पंचायत सीईओ और पंचायत कर्मचारियों के बीच का विवाद अब आंदोलन में बदल गया है। वित्तीय वर्ष (Financial Year) खत्म होने से पहले काम का टारगेट पूरा करने के दबाव को लेकर कर्मचारियों ने सीईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को पंचायत सचिवों, जनपद और जिला पंचायत कर्मचारियों के साथ ही इंजीनियरों ने एक ‘संयुक्त मोर्चा’ बना लिया है। उन्होंने एलान किया है कि कल से दो दिनों तक सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। कर्मचारियों के गंभीर आरोप पंचायत सचिव संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र चित्रिव ने सीईओ अभिषेक सराफ पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों के खिलाफ जाकर कर्मचारियों के वेतन काटे जा रहे हैं। तबादलों पर रोक के बावजूद सचिवों को इधर-उधर भेजा जा रहा है। बेवक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) ली जाती है, जिससे महिला कर्मचारियों को बहुत दिक्कत होती है। सरकारी नियमों को दरकिनार कर बेजा दबाव बनाया जा रहा है। सीईओ ने दी सफाई इन आरोपों पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ का कहना है कि साल खत्म होने वाला है और उन पर भी काम पूरा करने का सरकारी दबाव है। उन्होंने सफाई दी कि वे दफ्तर के समय में ही बैठकें लेते हैं ताकि शासन के काम समय पर पूरे हो सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सब काम की जिम्मेदारी की वजह से है, न कि किसी को परेशान करने के लिए।

केरल हाईकोर्ट से ‘द केरल स्टोरी 2’ को राहत:सिंगल जज के अंतरिम आदेश पर दो हफ्तों की रोक, रिलीज पर फैसला सुरक्षित

केरल हाईकोर्ट से ‘द केरल स्टोरी 2’ को राहत:सिंगल जज के अंतरिम आदेश पर दो हफ्तों की रोक, रिलीज पर फैसला सुरक्षित

केरल हाईकोर्ट ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर लगी रोक को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने सिंगल जज के उस अंतरिम आदेश पर दो हफ्तों के लिए रोक लगा दी है, जिसमें फिल्म की रिलीज 15 दिनों के लिए स्थगित की गई थी। कोच्चि में शुक्रवार को जस्टिस सुष्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस पी. वी. बालकृष्णन की खंडपीठ ने यह आदेश फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की अपील पर सुनाया। अपील देर गुरुवार रात दायर की गई थी, ठीक कुछ घंटों बाद जब फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई गई थी। खंडपीठ ने गुरुवार रात ही सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत आदेश अभी आना बाकी है। निर्माता की ओर से अदालत में दलील दी गई कि फिल्म का उद्देश्य केरल राज्य या किसी धार्मिक समुदाय को बदनाम करना नहीं है। उनके वकीलों ने कहा कि फिल्म केवल एक सामाजिक बुराई को दर्शाती है। साथ ही यह भी तर्क दिया गया कि यदि रिलीज पर रोक जारी रहती है तो निर्माताओं को भारी आर्थिक नुकसान होगा। फिल्म 27 फरवरी को भारत में 1,500 और विदेशों में 300 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तय थी। इससे पहले सिंगल जज ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाते हुए कहा था कि प्रथम दृष्टया सेंसर बोर्ड ने कानूनी आवश्यकताओं पर उचित विचार नहीं किया। जज ने यह भी आशंका जताई थी कि फिल्म की सामग्री से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है या किसी समुदाय की छवि धूमिल हो सकती है। अदालत ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि फिल्म के टीजर की सामग्री में प्रथम दृष्टया सार्वजनिक धारणा को विकृत करने और सांप्रदायिक सद्भाव प्रभावित करने की क्षमता दिखाई देती है। अब खंडपीठ के ताजा आदेश के बाद फिल्म की रिलीज को लेकर स्थिति अस्थायी रूप से बदल गई है। विस्तृत आदेश आने के बाद ही आगे की कानूनी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

TVK प्रमुख और अभिनेता विजय पर बेवफाई का आरोप:पत्नी संगीता ने 25 साल बाद दायर की तलाक याचिका

TVK प्रमुख और अभिनेता विजय पर बेवफाई का आरोप:पत्नी संगीता ने 25 साल बाद दायर की तलाक याचिका

साउथ के मशहूर अभिनेता और तमिलागा वेट्री काझागम (TVK) प्रमुख थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने अपने 25 साल के वैवाहिक जीवन के बाद तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। उनकी तरफ से दायर पिटिशन में आरोप लगाया गया है कि विजय ने अधिकारियों और व्यक्तियों के साथ संबंध रखे, जिससे उनका वैवाहिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सिलीब्रिटी सर्कल में यह मामला तुरंत सुर्खियों में आ गया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीता ने चेन्नगपट्टू फैमिली कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए कहा है कि विजय पर बेवफाई (इन्फिडेलिटी) का गंभीर आरोप है, और इसी कारण अब वह साथ नहीं रहना चाहती। इससे पहले यह दंपती मीडिया के सामने अक्सर एक साथ दिखते थे, लेकिन अब संगीता द्वारा तलाक की मांग किए जाने से तमिल सिनेमा व राजनीति के दोनों मोर्चों पर चर्चा शुरू हो गई है। विजय के खिलाफ दायर इस पिटिशन को अदालत ने विकासशील मामला बताया है और आगे की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के तर्क सुने जाएंगे। विजय और संगीता की पहली मुलाकात 1990 के दशक के आखिर में हुई थी। संगीता उस समय यूके में रहती थीं और विजय की बड़ी फैन थीं। बताया जाता है कि वह उनकी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान चेन्नई पहुंचीं और सेट पर उनसे मिलने की इच्छा जताई। मुलाकात के दौरान संगीता ने विजय को बताया कि वह उनकी फिल्मों की नियमित दर्शक हैं। यह बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में बदली। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता आगे बढ़ा और 25 अगस्त 1999 को शादी कर ली। शादी के बाद संगीता ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रहीं, लेकिन पारिवारिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में विजय के साथ नजर आती रही हैं। इस कपल के दो बच्चे हैं। बेटा जेसन संजय जो फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर चुके हैं, और बेटी दिव्या साशा है। विजय ने अपने लंबे 33 साल के फिल्मी करियर के बाद 30 जनवरी 2026 को घोषणा की कि वह अभिनय से संन्यास ले रहे हैं और अब पूरी तरह राजनीति पर ध्यान देंगे। उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अभी तक यह फिल्म नहीं रिलीज हो पाई है। इस फिल्म को अभी सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म को सेंसर बोर्ड में सबमिट किया, लेकिन बोर्ड ने सर्टिफिकेट जारी नहीं किया और मामला मद्रास हाईकोर्ट तक पहुंच गया। सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमिटी ने फिल्म की समीक्षा करना बाकी रखा है, इसलिए फाइनल सर्टिफिकेट नहीं मिला है, जिससे रिलीज डेट तय नहीं हो पा रही है।

TVK चीफ-एक्टर विजय की पत्नी ने तलाक याचिका दायर की:पति पर एक्ट्रेस से अफेयर का आरोप; शादी के 27 साल हुए, दो बच्चे भी

TVK चीफ-एक्टर विजय की पत्नी ने तलाक याचिका दायर की:पति पर एक्ट्रेस से अफेयर का आरोप; शादी के 27 साल हुए, दो बच्चे भी

तमिल सुपरस्टार और मिलगा वेट्री कजगम(TVK) प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने 24 फरवरी 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दाखिल की है। याचिका में विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया गया है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर केस फैमिली वेलफेयर कमिटी को भेज दिया। दंपति पिछले दो साल से अलग रह रहे थे। दोनों की शादी 1999 में हुई थी। शादी को 27 साल हो चुके हैं। कोर्ट में इस मामले पर अगली सुनवाई 20 अप्रैल को करेगा। विजय की टीम और संगीता ने मामले पर अबतक कोई बयान नहीं दिया है। शादी को 27 साल हो चुके हैं विजय और संगीता की शादी को करीब 27 साल हो चुके हैं। 25 अगस्त 1999 को कपल शादी के बंधन में बंधे थे। जल्द ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। दोनों ने उस दौर में हिंदू और ईसाई दोनों धर्मों से शादी की थी। 2000 में कपल ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम जेसन संजय है, वहीं 2005 में उनके घर बेटी का जन्म हुआ। रैली में भगदड़ से विवादों में आए विजय 27 सितंबर तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम यानी TVK की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बताया गया है कि 9 साल की एक बच्ची गुम हो गई थी। विजय ने मंच से उसे तलाशने की अपील पुलिस और अपने लोगों से की, जिसके बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। इसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी। भीड़ में फंसने से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और कई लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। हालात बिगड़ते देख विजय ने भाषण रोक दिया और लोगों से शांति की अपील की। इसके बाद वे भाषण छोड़कर निकल गए। विजय की रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन थी। प्रशासन को 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान था, लेकिन वहां करीब 1 लाख 20 हजार लोग एकत्र हो गए थे। मामले में CBI ने 6 घंटे पूछताछ की थी इसी साल 12 जनवरी को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन(CBI) ने रैली में भगदड़ मामले में एक्टर से 6 घंटे पूछताछ की थी। विजय सुबह 11.29 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच काली रेंज रोवर से नई दिल्ली के CBI हेडकॉर्टर पहुंचे थे, शाम को लगभग 6.15 बजे बाहर निकले थे।