Saturday, 10 Oct 2026 | 07:41 AM

Trending :

EXCLUSIVE

मंदसौर में मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 12 बाइक जब्त:तेज आवाज और पटाखों पर पुलिस का एक्शन; बुलेट चलाने वालों पर विशेष नजर

मंदसौर में मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 12 बाइक जब्त:तेज आवाज और पटाखों पर पुलिस का एक्शन; बुलेट चलाने वालों पर विशेष नजर

मंदसौर जिले में पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाले और मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार शाम से बड़ा अभियान शुरू किया है। एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देश पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान अब तक 12 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। इनमें 10 रॉयल एनफील्ड (बुलेट) और दो अन्य बाइक शामिल हैं। फिलहाल, पुलिस इन वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर रही है और यह कार्रवाई पूरे जिले में निरंतर जारी रहेगी। यातायात पुलिस द्वारा मंदसौर शहर के रामटेकरी, पुलिस पेट्रोल पंप के पास और सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहे पर विशेष चेकिंग पॉइंट लगाए गए हैं। वहीं सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतापगढ़ पुलिया और 10 नंबर नाका सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों में सर्चिंग तेज कर दी है। जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जा रही है। बुलेट के साइलेंसर की बारीकी से जांच इस अभियान के दौरान पुलिस का विशेष फोकस रॉयल एनफील्ड (बुलेट) मोटरसाइकिलों पर है। अधिकारी खुद वाहनों के साइलेंसर की जांच कर रहे हैं कि उनसे पटाखे जैसी आवाज या चिंगारियां तो नहीं निकल रही हैं। जिन भी वाहनों में नियमों के विरुद्ध मॉडिफाइड साइलेंसर पाए जा रहे हैं, उन्हें मौके पर ही जब्त किया जा रहा है। पुलिस की चेतावनी- जारी रहेगी सख्ती यातायात सूबेदार शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एसपी के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है, जो पूरे जिले में लगातार चलेगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

टाटा संस के चंद्रशेखरन के तीसरे टर्म पर फैसला टला:मीटिंग में चेयरमैन बोले- ट्रस्ट-बोर्ड में तालमेल जरूरी; नोएल टाटा ने कार्यकाल बढ़ाने के लिए रखीं 4 शर्तें

टाटा संस के चंद्रशेखरन के तीसरे टर्म पर फैसला टला:मीटिंग में चेयरमैन बोले- ट्रस्ट-बोर्ड में तालमेल जरूरी; नोएल टाटा ने कार्यकाल बढ़ाने के लिए रखीं 4 शर्तें

टाटा संस की बोर्ड मीटिंग में मंगलवार को चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल को लेकर हुई चर्चा बेनतीजा रही। मीटिंग के दौरान मतभेद उभरने के बाद खुद चंद्रशेखरन ने अपना कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को टालने की बात कही। उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप तभी सबसे अच्छा काम करता है जब टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के फैसले एक समान हों। नोएल टाटा ने नए बिजनेस के घाटे पर जताई चिंता इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने मीटिंग के दौरान ग्रुप के कुछ नए बिजनेस में हो रहे घाटे का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस पर विस्तार से चर्चा की मांग की। हालांकि, बोर्ड के अन्य निदेशकों ने चंद्रशेखरन का समर्थन करते हुए कहा कि ये घाटे ‘ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स’ (नए शुरू किए गए प्रोजेक्ट्स) से जुड़े हैं। ऐसे बड़े प्रोजेक्ट्स को मुनाफा देने में थोड़ा समय लगता है और यह पहले से तय योजना का हिस्सा है। कार्यकाल विस्तार के लिए नोएल टाटा की 4 शर्तें माना जा रहा है कि टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने चंद्रशेखरन के कार्यकाल को आगे बढ़ाने के लिए चार प्रमुख शर्तें सामने रखी हैं: चंद्रशेखरन को जून में रिटायरमेंट नियमों से चाहिए होगी छूट एन चंद्रशेखरन इस साल जून में 63 वर्ष के हो जाएंगे। टाटा संस के नियमों के मुताबिक, नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों के लिए रिटायरमेंट की उम्र 65 साल तय है। अगर उनका कार्यकाल फरवरी 2027 के बाद भी आगे बढ़ाया जाता है, तो इसके लिए बोर्ड को एक स्पेशल रेजोल्यूशन पास करना होगा और रिटायरमेंट नियमों में छूट देनी होगी। निदेशकों ने की वोटिंग की पेशकश, चेयरमैन ने टाला फैसला बोर्ड की पुनर्नियुक्ति समिति की प्रमुख अनीता जॉर्ज ने चंद्रशेखरन के कार्यकाल विस्तार का समर्थन किया। उन्होंने तर्क दिया कि नए प्रोजेक्ट्स में शुरुआती घाटे सामान्य बात है। चर्चा के बाद जब कुछ निदेशकों ने इस मुद्दे पर वोटिंग कराने का प्रस्ताव दिया, तो चंद्रशेखरन ने खुद इसे फिलहाल टालने का सुझाव दिया। उनका मानना है कि टाटा संस और मुख्य शेयरहोल्डर टाटा ट्रस्ट्स के बीच पूर्ण सहमति होना ग्रुप के भविष्य के लिए जरूरी है। टाटा ग्रुप में विवाद, सरकार को दखल देना पड़ा रतन टाटा के निधन के बाद अक्टूबर 2024 में उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया। वहीं नवंबर 2024 में नोएल को टाटा संस के बोर्ड में भी शामिल किया गया। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया यह फैसला ट्रस्ट के भीतर एकमत नहीं था। इससे टाटा संस को कंट्रोल करने वाले टाटा ट्रस्ट्स में बोर्ड सीट को लेकर सीधा-सीधा बंटवारा हो गया। एक गुट बोर्ड मेंबर नोएल टाटा के साथ है, तो दूसरा गुट मेहली मिस्त्री के साथ। मिस्त्री का कनेक्शन शापूरजी पल्लोनजी फैमिली से है जिसकी टाटा संस में 18.37% हिस्सेदारी है। टाटा संस की बोर्ड सीट को लेकर हुए विवाद के बीच 7 अक्टूबर को सीनियर लीडरशिप ने गृहमंत्री अमित शाह के घर पर 45 मिनट की मीटिंग की। एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने कहा कि घरेलू झगड़े को जल्द निपटा लिया जाए, ताकि कंपनी पर असर न हो। मीटिंग में गृहमंत्री शाह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के साथ टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा, वाइस-चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और ट्रस्टी डेरियस खंबाटा शामिल हुए। टाटा ग्रुप में टाटा संस की 66% हिस्सेदारी टाटा ग्रुप की स्थापना जमशेदजी टाटा ने 1868 में की थी। यह भारत की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी है, 10 अलग-अलग बिजनेस में इसकी 30 कंपनियां दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में कारोबार करती हैं। टाटा संस टाटा कंपनियों की प्रिंसिपल इन्वेस्टमेंट होल्डिंग और प्रमोटर है। टाटा संस की 66% इक्विटी शेयर कैपिटल टाटा के चैरिटेबल ट्रस्ट के पास हैं, जो एजुकेशन, हेल्थ, आर्ट एंड कल्चर और लाइवलीहुड जनरेशन के लिए काम करता है। 2023-24 में टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों का टोटल रेवेन्यू 13.86 लाख करोड़ रुपए था। यह 10 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देती है। इसके प्रोडक्ट्स सुबह से शाम तक हमारी जिंदगी में शामिल है। कंपनी चाय पत्ती से लेकर घड़ी, कार और एंटरटेनमेंट सर्विसेज देती है।

कोकिलाबेन अंबानी ने नाथद्वारा में मनाया 92वां जन्मदिन:बिजनेसमैन मुकेश और अनिल अंबानी सहित पूरा परिवार रहा मौजूद; एकलिंगनाथ मंदिर में भी दर्शन किए

कोकिलाबेन अंबानी ने नाथद्वारा में मनाया 92वां जन्मदिन:बिजनेसमैन मुकेश और अनिल अंबानी सहित पूरा परिवार रहा मौजूद; एकलिंगनाथ मंदिर में भी दर्शन किए

नाथद्वारा के श्रीनाथजी की हवेली में बिजनेसमैन मुकेश और अनिल अंबानी की मां कोकिलाबेन ने 92वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार मौजूद रहा। सभी ने श्रीनाथजी के दर्शन किए और युवाचार्य गोस्वामी विशाल बावा से आशीर्वाद लिया। अंबानी परिवार मंगलवार शाम 4 बजे मंदिर में पहुंचा, सभी लोग संध्या आरती में शामिल हुए। श्रीनाथ जी के दर्शन के बाद युवाचार्य विशाल बावा ने परिवार के सदस्यों को फेंटा बांधकर, रजाई एवं ऊपरना ओढ़ाकर प्रसाद और आशीर्वाद दिया। परिवार ने युवाचार्य गोस्वामी विशाल बावा के पिता तिलकायत गोस्वामी इंद्रदमन महाराज और मा राजेश्वरी गोस्वामी से वीडियो कॉल पर आशीर्वाद प्राप्त किया। तिलकायत ने कोकिला बेन अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अंबानी परिवार ढाई घंटे तक मंदिर में रहा। दोनों भाई समेत पूरा परिवार मौजूद रहा कोकिला बेन के जन्मदिन पर मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, आकाश अंबानी, अनंत अंबानी, श्लोका मेहता अंबानी, राधिका अंबानी, अंशुल अंबानी, अनमोल अंबानी, नीना कोठारी, दीप्ती सालगांवकर सहित परिवारजन मौजूद रहे। उनके साथ उद्योगपति धनराज नाथवानी भी मौजूद रहे। बता दें कि कोकिला बेन अंबानी मंदिर मंडल नाथद्वारा की उपाध्यक्ष भी हैं। मोती महल चौक में हुई भजन संध्या इस अवसर पर महाप्रभुजी की बैठक में 51 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा स्वस्ति वाचन और मंगलाचरण के पाठ किए गए। मोती महल चौक में भजन संध्या का आयोजन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। नाथद्वारा आने से पूर्व अंबानी परिवार ने मेवाड़ के प्रमुख आराध्य देव एकलिंगनाथ मंदिर मे भी दर्शन किए। कोकिलाबेन को माना जाता है अंबानी परिवार का मुखिया 24 फरवरी 1934 को जामनगर, गुजरात में जन्मी कोकिलाबेन को अंबानी परिवार की मुखिया माना जाता है। उन्हें न केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी की पत्नी के रूप में, बल्कि इस तेजी से बदलते दौर में परिवार का मार्गदर्शन और समर्थन करने में उनकी भूमिका के लिए भी सम्मान दिया जाता है। कोकिलाबेन परिवार को एकजुट रखने में भी अहम भूमिका निभाती हैं। कोकिलाबेन बड़े पैमाने पर समाज सेवा के कार्यों में भी शामिल हैं। मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का नाम उनके नाम पर ही रखा गया है।

मसाले के रूप में रसोई में रखी ये लकड़ी, बड़े पैमाने पर काम का, प्रवासियों से लेकर उच्च रेलवे तक की छुट्टियों में है राहत; जानिए कैसे उपयोग किया जाता है

मसाले के रूप में रसोई में रखी ये लकड़ी, बड़े पैमाने पर काम का, प्रवासियों से लेकर उच्च रेलवे तक की छुट्टियों में है राहत; जानिए कैसे उपयोग किया जाता है

24 फरवरी 2026 को 21:09 IST पर अद्यतन किया गया पियानो वुड की छात्रा जैसी दिखती है। लेकिन ये सिर्फ चाय और सब्जी का स्वाद नहीं बल्कि मसाले और चॉकलेट को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है, जानें कैसे। लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल जरूरी है।

नकली शकरकंद: सावधान! बाजार में बिक रहा नकली शकरकन्द, घर पर ऐसे करें असली की पहचान

नकली शकरकंद

नकली शकरकंद | छवि: फ्रीपिक नकली शकरकंद: शकरकंद को आम तौर पर हेल्थमंद और मशरिक आहार माना जाता है, लेकिन अब यही सुपरफूड उत्पाद की वजह से चर्चा में चल रहा है। बहुउद्देश्यीय सामानों के बाजार में नकली और केमिकल मिले शकरकन्द सोलन जाने की खबरें सामने आई हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण एफएसएसएआई ने चेतावनी दी है कि शक्रकंद में खतरनाक केमिकल रोडामिन बी के उत्पाद जा रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदेह है। आइए जानते हैं कि नकली शकरकन्द को घर पर कैसे पहचाना जा सकता है। रोडामिन बी क्या होता है? बीमामिन एक रसायनिक रंग है, जिसका उपयोग कपड़ा, कागज, सामान और प्रयोगशाला में किया जाता है। ये ख़ज़ाना नहीं चलता. FSSAI के अनुसार इस रसायन का सेवन गंभीर खतरा का कारण बन सकता है। इससे कैंसर, कैंसर और किडनी को नुकसान जैसे खतरे हो सकते हैं। इसलिए खाद्य वस्तुओं में इसका उपयोग पूरी तरह से असुरक्षित माना जाता है। घर पर ऐसे करें शकरकन्द की जांच उत्पादी शकरकन्द की पहचान घर पर काफी आसान तरीके से की जा सकती है। इसके लिए थोड़ा सा पानी या वनस्पति तेल लें और इसमें रुई सोर्स लें। अब इस रुई को शकरकन्द के ऊपर थोड़ी देर तक राँगें। अगर शक्रकंद नहीं आया तो रुई का रंग नहीं बदलेगा। लेकिन अगर इसमें रोडामिन बी मिला हुआ है तो रुई लाल या ब्लू कलर की होगी। पोषण से भरपूर होता है शकरकंद शकरकन्द कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। 100 ग्राम शकरकन्द में लगभग 80 से 86 कैलोरी, 20 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 4 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 1 से 2 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें विटामिन ए के अलावा विटामिन सी, कैल्शियम और कैल्शियम की अच्छी मात्रा पायी जाती है। शकरकंद में कई तरह के तत्व शामिल किये जा सकते हैं- शकरकंद चिप्सआदर्श वाक्य में विजिबिलिटी एयर फ्राई या मोटोरोला द्वारा रेडिएशन तैयार किया जा सकता है। शकरकन्द स्टुटमसाले को टमाटर, प्याज और मसालों की ग्रेवी के साथ पकाकर मिशिगन स्टूडियो बनाया जा सकता है। फिर हुआ शकरकन्दइसे कुरकुरे से बनाया जा सकता है। शहद पोनी शकरकंदकच्चे माल को शहद और दालचीनी के साथ मिश्रित और मोर्टार से तैयार किया जा सकता है। भरवां शकरकन्दचीज़, प्लांटेशन और प्लास्टिक की फिलिंग के साथ यह एक भरपेट और मैकेनिकल विकल्प बन जाता है। यह भी पढ़ें:गोविंद नामदेव ने प्लास्टिक बॉलीवुड इंडस्ट्री की पोल, फ्रैंक की बात

श्रद्धालुओं का बैग चुराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार:ओंकारेश्वर में 4.5 लाख के गहने-मोबाइल किए थे पार; 100 CCTV फुटेज खंगालने पर खुला राज

श्रद्धालुओं का बैग चुराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार:ओंकारेश्वर में 4.5 लाख के गहने-मोबाइल किए थे पार; 100 CCTV फुटेज खंगालने पर खुला राज

ओंकरेश्वर की ब्रह्मपुरी पार्किंग में एक श्रद्धालु के बैग से 4 लाख 50 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल और नकदी चोरी करने वाले आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 20 फरवरी 2026 को हुई इस वारदात के बाद मांधाता पुलिस ने खरगोन जिले से दोनों को पकड़ा और उनके पास से चोरी गया पूरा माल (मशरूका) बरामद कर लिया है। फिलहाल, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद खंडवा की जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, राजस्थान के सीकर जिले (थाना जीवन नगर, ग्राम दुजोद) निवासी 34 वर्षीय अविनाश ने 21 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 20 फरवरी को दोपहर करीब 3.15 बजे वे परिवार के साथ ओंकारेश्वर की ब्रह्मपुरी पार्किंग में मौजूद थे। तभी गोवर्धन होटल के पास रखा उनकी पत्नी साक्षी का लाल रंग का हैंडपर्स कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। इस पर्स में सोने की चार अंगूठियां, मंगलसूत्र, सोने की चेन, चांदी की पायल, एप्पल व मोटोरोला कंपनी के मोबाइल और नकदी रखी थी। 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले, तब हुई पहचान शिकायत मिलने पर मांधाता थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक मनोज राय, एएसपी राजेश रघुवंशी और एसडीओपी मनोहर गवली के निर्देशन में थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंदया की एक टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 100 से ज्यादा स्थानों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां दिखने पर साइबर सेल की मदद ली गई, जिससे आरोपियों की सटीक पहचान सुनिश्चित हो सकी। खरगोन के सिरलाय गांव से हुई गिरफ्तारी, आरोपी का पुराना रिकॉर्ड पहचान होने के बाद पुलिस ने खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सिरलाय से 40 वर्षीय गोवर्धन पिता श्रवण चौहान और उसकी 37 वर्षीय पत्नी उमाबाई को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी किए गए 14 हजार रुपए नकद, चार सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र और चांदी की पायल बरामद कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी गोवर्धन के खिलाफ पहले भी धारा 420 और 511 के तहत आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका आरोपियों को पकड़ने और चोरी का माल बरामद करने की इस अहम कार्रवाई में टीआई अनोख सिंह सिंदया, एएसआई सतीश सोहनी, प्रधान आरक्षक भगवान धनगर, आरक्षक रवि, जितेंद्र, पवन महाजन, रोहित रघुवंशी और अनिल बारिया की विशेष भूमिका रही।

इंदौर नगर निगम ने ढोल बजाकर लगाई बकायादारों की सूची:राजवाड़ा पर लगाया पोस्टर, 57 बड़े बकायादारों के नाम किए चस्पा

इंदौर नगर निगम ने ढोल बजाकर लगाई बकायादारों की सूची:राजवाड़ा पर लगाया पोस्टर, 57 बड़े बकायादारों के नाम किए चस्पा

इंदौर के राजवाड़ा पर नगर निगम ने ढोल बजाकर बकायादारों की सूची चस्पा की है। पोस्टर पर बकायादारों के नाम और कितनी राशि बकाया है यह जानकारी भी पोस्टर में बताई गई है। मंगलवार को नगर निगम की टीम पोस्टर लेकर राजवाड़ा पहुंची। यहां पर पोस्टर लगाने के साथ ही ढोल भी बजाया गया। जोन 3 के एआरओ अनिल निकम ने बताया कि विगत लोक अदालत में भी वार्ड 56, 57, 58 में बड़े बकायादारों की सूची की लिस्ट राजवाड़ा पर लगाई गई थी। उसका भी हमें अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। पिछली लोक अदालत में 100 करोड़ से ज्यादा का राजस्व आया था। लिस्ट में 57 लोगों के नाम, 2 करोड़ बकाया इसी तरह इस बार भी जो बड़े बकायादार है, जिन्हें कई बार उन्हें समझाइश दे चुके हैं, नोटिस जारी किए जा चुके हैं कि बकाया राशि जमा करा दें, लेकिन उन्होंने राशि जमा नहीं कराई है, इसलिए उनके नामों की सूची सार्वजनिक करते हुए राजवाड़ा और जोनल ऑफिस पर लगाई है। 14 मार्च को लोक अदालत है, इसलिए करदाताओं से अपील की है कि बकाया राशि लोक अदालत में जमा करा कर सरचार्ज में छूट का लाभ लें। लिस्ट में 57 लोगों के नाम हैं और 2 करोड़ रुपए की बकाया राशि बाकी है।

शिवपुरी में अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका टीम पर हमला:महलसराय बस्ती में पथराव, कर्मचारियों से मारपीट; वीडियो सामने आया

शिवपुरी में अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका टीम पर हमला:महलसराय बस्ती में पथराव, कर्मचारियों से मारपीट; वीडियो सामने आया

शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र की महलसराय आदिवासी बस्ती में मंगलवार दोपहर अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका की टीम पर हमला हुआ। कार्रवाई के दौरान बस्ती के कुछ युवकों और महिलाओं ने टीम पर पथराव किया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी अशोक खरे ने बताया कि महलसराय क्षेत्र में हाल ही में एक शासकीय शौचालय का निर्माण किया गया था। उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग इस शौचालय को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हथौड़े से शौचालय की छत तोड़ी सूचना पर अतिक्रमण प्रभारी खरे अपने पांच कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कुछ लोग हथौड़े से शौचालय की छत तोड़ रहे थे, जिससे छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। जब नगर पालिका टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। नगर पालिका कर्मचारियों का आरोप है कि उनके विरोध करने पर बस्ती के कुछ युवक और महिलाएं आक्रोशित हो गए और टीम पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख कर्मचारी मौके से मुख्य सड़क की ओर भागे। मुख्य सड़क पर भी कुछ युवकों ने कर्मचारियों को घेर लिया और उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। इस हमले में कुछ कर्मचारियों को अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना के बाद नगर पालिका का अमला देहात थाने पहुंचा और पूरी घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

क्रॉस-इंडस्ट्री कोलैबोरेशन का ट्रेंड:‘डकैत’ के बाद 'G2' पर जुटेंगे अदिवि, 'G3' भी हो सकती है अनाउंस

क्रॉस-इंडस्ट्री कोलैबोरेशन का ट्रेंड:‘डकैत’ के बाद 'G2' पर जुटेंगे अदिवि, 'G3' भी हो सकती है अनाउंस

भारतीय सिनेमा में क्रॉस-इंडस्ट्री कोलैबोरेशन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इस वक्त जिस जोड़ी पर सबसे ज्यादा नजरें टिकी हैं, वह है बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और तेलुगु स्टार अदिवि शेष की। दोनों की अपकमिंग फिल्म ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सूत्र बताते हैं कि यह कोलैबोरेशन केवल एक फिल्म तक सीमित नहीं रहने वाली बल्कि सूत्रों की मानें तो ‘डकैत’ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से प्रभावित एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ने मृणाल और अदिवि को 2027 की एक और फिल्म के लिए अप्रोच किया है। अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक चला, तो ‘डकैत’ से शुरू हुआ यह कोलैबोरेशन आने वाले वर्षों में पैन-इंडिया सिनेमा का बड़ा अध्याय साबित हो सकता है। फिलहाल प्रोजेक्ट का नाम सामने नहीं आया है। बीहड़ों की पृष्ठभूमि पर बुनी गई इमोशनल लव स्टोरी है ‘डकैत’ ‘डकैत’ को सिर्फ एक एक्शन-रोमांस कहना इसके साथ नाइंसाफी होगी। यह बीहड़ों की पृष्ठभूमि पर बुनी गई एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसकी संभावित टैगलाइन “प्यार और बारूद के बीच की कहानी’ बताई जा रही है। फिल्म में अदिवि एक ऐसे शख्स की भूमिका में हैं जो हालातों के चलते हथियार उठाने पर मजबूर होता है। उनका लुक सूटेड-बूटेड स्पाई इमेज से बिल्कुल अलग बढ़ी दाढ़ी, बिखरे बाल और खादी के कुर्ते वाला रखा गया है। वहीं मृणाल पारंपरिक एथनिक अंदाज में नजर आएंगी, लेकिन उनका किरदार महज प्रेमिका का नहीं, बल्कि कहानी की मजबूत कोर का है। ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। अगले साल ‘मेजर 2’ पर भी शुरू हो सकता है काम ‘डकैत’ के तुरंत बाद अदिवि शेष अपनी स्पाई फ्रेंचाइज ‘G2’ (गुडाचारी 2) पर फोकस करेंगे। यह फिल्म उनकी चर्चित स्पाई फिल्म ‘गुडाचारी’ की सीक्वल है और 1 मई 2026 को रिलीज के लिए शेड्यूल बताई जा रही है। चर्चा है कि 2027 की शुरुआत में इसके तीसरे पार्ट या बड़े स्पिन-ऑफ की घोषणा भी हो सकती है। ‘G2’ में अदिवि के साथ वमिका गब्बी नजर आएंगी। फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि इन दो बड़ी रिलीज के बाद अदिवि 2027 में किसी मेगा-बजट प्रोजेक्ट संभवतः ‘मेजर 2’ पर भी काम शुरू कर सकते हैं। गोल्डन पैलेट के साथ एनामॉर्फिक लेंस पर शूट हुई है फिल्म फिल्म ‘डकैत’ की शूटिंग ग्रामीण लोकेशन्स और विशाल सेट्स पर की गई है, जो 70-80 के दशक के चंबल के बीहड़ों की याद दिलाते हैं। क्लाइमैक्स का एक बड़ा एक्शन सीन, जिसमें अदिवि घायल हुए थे, फिल्म का टर्निंग पॉइंट होगा। यह हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और देसी हथियारों वाला रॉ एक्शन सीन है। सिनेमैटोग्राफी शिनिएल देओ संभाल रहे हैं। वह इसे डस्टी और गोल्डन पैलेट के साथ एनामॉर्फिक लेंस पर शूट कर रहे हैं। ‘डकैत’ के संगीत के लिए अमित त्रिवेदी या हर्षवर्धन रामेश्वर के नाम पर चर्चा है। इसमें चंबल और बुंदेलखंड के कई स्थानीय थिएटर आर्टिस्ट्स को भी कास्ट किया गया है। अल्लू अर्जुन की 22वीं फिल्म में भी लीड रोल में दिखेंगी मृणाल दूसरी ओर, मृणाल 2027 में साउथ और हिंदी सिनेमा में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। वह तमिल में सिलंबरसन टीआर के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट की बातचीत में जुटी हैं। वहीं तेलुगु सिनेमा में उनका नाम अल्लू अर्जुन की 22वीं फिल्म के लिए चर्चा में है, जिसे त्रिविक्रम श्रीनिवास निर्देशित कर सकते हैं। हिंदी में वह एक फीमेल-सेंट्रिक सर्वाइवल थ्रिलर की तैयारी कर रही हैं जो ‘NH10’ जैसी रॉ फिल्म होगी। इसके साथ ही, यह भी चर्चा है कि वह संजय लीला भंसाली के किसी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकती हैं।

5 Superfruits for Glowing Skin and Strong Immunity | Natural Beauty Tips | चेहरे पर निखार और दमदार इम्यूनिटी के लिए खाएं ये 5 फल

authorimg

Top Fruits for Flawless Skin: फलों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इनमें अनगिनत नेचुरल पोषक तत्व होते हैं. अगर आप फल खाते हैं, तो ये अंदरूनी अंगों के साथ आपकी स्किन को भी चमकदार बना देते हैं. विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फलों का सेवन करने से स्किन पर निखार आ सकता है. कुछ खास फल न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि वे विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना भी हैं. इनका नियमित सेवन न केवल आपके चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाता है, बल्कि आपकी इम्यूनिटी को भी इतना मजबूत कर देता है कि आप मौसमी बीमारियों से डटकर लड़ सकें. यूपी के गाजियाबाद की डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया कि स्किन हमारी इंटरनल हेल्थ का आईना होती है. जब हम पोषक तत्वों से भरपूर फल खाते हैं, तो उनमें मौजूद विटामिन C कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है, जो स्किन की इलास्टिसिटी बनाए रखने और झुर्रियों को रोकने के लिए जरूरी है. फलों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं, जो स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं. इसके अलावा फलों में मौजूद फाइबर हमारे पाचन तंत्र को साफ रखता है. जब शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं, तो खून साफ होता है और चेहरे पर एक अलग ही चमक नजर आने लगती है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाएंगे ये 5 फल पपीता : यह फल स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें पपेन नामक एंजाइम होता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाने और बंद पोर्स को खोलने में मदद करता है. विटामिन A और C से भरपूर होने के कारण यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करता है. रोज एक कटोरी पपीता खाने से पेट साफ रहता है और स्किन की रंगत सुधरती है. संतरा : यह खट्टा-मीठा फल विटामिन C का पावरहाउस है. यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा करता है. संतरा खाने से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स का निर्माण बढ़ता है, जो इम्यूनिटी के लिए भी जरूरी है. इसके नियमित सेवन से त्वचा में कसावट आती है और चेहरा चमकदार और फ्रेश नजर आता है. कीवी : यह एक ऐसा सुपरफ्रूट है, जो संतरा से भी अधिक विटामिन C प्रदान करता है. इसमें विटामिन E भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और उसे समय से पहले बूढ़ा होने से बचाता है. कीवी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइटोकेमिकल्स शरीर की सुरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं. इसके पोषक तत्व इसे खूबसूरती के लिए बेस्ट बनाते हैं. अनार : यह खून बढ़ाने और निखार लाने वाला फल है. अनार को एंटी-एजिंग फल माना जाता है. यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है, जिससे चेहरे पर गुलाबी निखार आता है. इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हार्ट हेल्थ और इम्यूनिटी को भी बेहतर बनाते हैं. अनार के दाने स्किन सेल्स के नवीनीकरण में मदद करते हैं, जिससे चेहरा जवान दिखता है. सेब : स्किन के लिए एप्पल को बढ़िया माना जाता है. सेब में विटामिन B और C के साथ-साथ पोटैशियम भी होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है. इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन कंट्रोल रहता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी बनी रहती है. सेब का सेवन त्वचा की बनावट में सुधार करता है और उसे चमक देता है.