‘बिरजू को क्यों मारा?’ पर बोले रसिका-मोहित:‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’ जैसी ‘मिर्जापुर मूवी की बड़ी मिस्ट्री

मिर्जापुर’ की दुनिया किरदारों, हिंसा और दमदार डायलॉग्स के साथ मीम्स के लिए भी मशहूर है। वेब सीरीज के पुराने मीम्स हों या फिल्म के नए किरदार बिरजू लोहार और उनके दर्दभरे सीन, सोशल मीडिया पर ‘मिर्जापुर’ का जलवा है। फिल्म में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाली रसिका दुग्गल और बिरजू लोहार बने मोहित मलिक ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में वायरल मीम्स, अपने किरदारों पर बने मजेदार मीम्स और सोशल मीडिया के रिएक्शन पर बात की। रसिका ने अपने सबसे पुराने और पसंदीदा ‘मिर्जापुर’ मीम का किस्सा सुनाया, वहीं मोहित ने बिरजू के दर्द पर बने मीम्स को ‘रिलेटेबल’ बताया। सवाल: ‘मिर्जापुर’ और मीम्स का रिश्ता पुराना है। पहली बार अपने किरदारों पर मीम्स बनते देखे तो कैसा लगा? जवाब/रसिका दुग्गल: मेरे लिए यह बहुत खास अनुभव रहा है। जो मीम सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ, वह 2018 का है और ‘मिर्जापुर’ में मेरा पहला शॉट था। उस दिन हम वह सीन शूट कर रहे थे। मैं बिस्तर से उठती हूं और लाइन बोलती हूं- ‘हर बार गर्म करके छोड़ देते हैं ठंडा।’ जब मैंने वह शॉट मॉनिटर पर देखा तो मेरे एक तरफ के बाल सचमुच खड़े हो गए थे। मैंने गुरु से कहा कि मुझे पता है कि सीन थोड़ा अस्त-व्यस्त दिखना चाहिए, लेकिन यह ज्यादा अजीब लग रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे सिर पर कुछ उग आया हो। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ दो-तीन सेकेंड का शॉट है, ज्यादा देर नहीं रहेगा। मैंने कहा ठीक है। बाद में वही शॉट मीम बन गया। उस समय मैंने बिल्कुल नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। उस दौर में ‘मिर्जापुर’ के साथ मीम कल्चर भी तेजी से बढ़ रहा था। मुझे लगता है कि किसी अभिनेता का काम पॉपुलर कल्चर का हिस्सा बन जाए तो यह बहुत अच्छी बात है। सवाल: अगर बीना, बिरजू से वही लाइन कहतीं- ‘हर बार गर्म करके छोड़ देते हैं ठंडा’, तो बिरजू का रिएक्शन क्या होता? जवाब/मोहित मलिक: ऐसा हो ही नहीं सकता। रसिका दुग्गल: क्योंकि यह हमारा रिश्ता नहीं है। वह लाइन अखंडा और बीना के रिश्ते की है। बिरजू और बीना के रिश्ते में ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता। मोहित मलिक: यहां प्यार अलग तरह का है। यह भक्ति जैसा प्यार है। बिरजू और बिना के बीच जो रिश्ता है, उसमें वह लाइन फिट ही नहीं होती। सवाल: ‘हमने मजबूरी में किया था, अब मजा आने लगा है’ मीम भी वायरल हुआ। इसके बारे में क्या कहना चाहेंगी? जवाब/रसिका दुग्गल: यह मेरा फेवरेट है। मुझे यह मीम बहुत पसंद है। सवाल: अगर इसी लाइन को बिना त्रिपाठी के अंदाज में बोलना हो तो कैसे बोलेंगी? जवाब/रसिका दुग्गल: बीना के अंदाज में मैं कहूंगी- ‘हमने मजबूरी में किया था, अब मजा आने लगा है।’ सवाल: कालीन भैया पूरी जिंदगी ‘कंट्रोल’ की बात करते हैं। क्या बीना ने कभी कालीन भैया को कंट्रोल किया है? जवाब/ रसिका दुग्गल: बहुत ज्यादा। कालीन भैया पूरी तरह बिना के कंट्रोल में हैं। कौन नहीं है? अगर आज की Gen-Z भाषा में कहें तो बिना के सामने कालीन भैया ‘पुकी’ बन जाते हैं। ‘पुकी’ का मतलब है कि जो व्यक्ति बाहर से बहुत पावरफुल और दबंग है, लेकिन किसी खास इंसान के सामने बिल्कुल नरम और थोड़ा सहमा हुआ हो जाए। पूरी दुनिया कालीन भैया से डरती है, लेकिन कालीन भैया बिना से डरते हैं। मोहित मलिक: यही कालीन भैया के किरदार की खूबसूरती है। जिस तरह से उन्होंने इस किरदार को निभाया है, उसमें यह चीज अच्छी तरह दिखाई देती है। रसिका दुग्गल: बाहर वह कालीन भैया हैं, लेकिन घर के अंदर बीना के पति हैं। वहां पूरा समीकरण बदल जाता है। सवाल: ‘मिर्जापुर’ में सबसे ज्यादा ‘जलवा’ किसका है? जवाब/ मोहित मलिक: मुन्ना का। यह उसी की लाइन है और मुझे लगता है कि ‘जलवा’ अब उसका ट्रेडमार्क बनना चाहिए। रसिका दुग्गल: लेकिन मैं कहूंगी कि त्रिपाठियों का है। बीना का भी है और अखंडा का भी। सवाल: बिरजू लोहार के किरदार पर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बन रहे हैं। क्या आपको अंदाजा था कि यह किरदार इस तरह वायरल होगा? जवाब/ मोहित मलिक: नहीं, बिल्कुल नहीं। कोशिश पूरी की थी। मुझे पता था कि इतने बड़े किरदारों और एक्टर्स के बीच मेरा स्क्रीन टाइम काफी कम है। इसलिए जरूरी था कि जब भी मैं स्क्रीन पर आऊं, तो बिरजू की पांच साल की जर्नी दिखाई दे। मुझे लगता है कि दर्शक भावनाओं से जल्दी जुड़ते हैं। मैंने पूरी मेहनत की, अपनी जान लगा दी। लेकिन आखिर में यह उस मोमेंट का खेल होता है कि उस समय जो चीजें सही बैठती हैं, वह मोमेंट बन जाता है। फिल्म में भी ऐसा ही हुआ। जैसे कोई माला पिरोता है, वैसे सारे मोमेंट्स एक-दूसरे से जुड़ते गए और खूबसूरत माला बन गई। शायद इसलिए लोगों को बिरजू का किरदार इतना पसंद आया। सवाल: बिरजू के दर्द और आखिरी सीन पर बने मीम्स देखकर कैसा लगा? जवाब/ मोहित मलिक: मुझे लगता है कि ये मीम्स लोगों को इसलिए इतने रिलेटेबल लगे क्योंकि हर किसी का दिल कभी न कभी टूटा है। हर कोई किसी न किसी तरह का दिलजला है। मैंने एक मीम देखा था, जिसमें बिरजू के साथ जो हुआ, उसे मजेदार तरीके से दिखाया गया था। वह काफी वायरल हुआ। मुझे लगा कि लोगों ने उस दर्द को अपने तरीके से पकड़ लिया है। क्योंकि यह सिर्फ बिरजू की कहानी नहीं रह गई थी। लोगों ने उसमें अपना दर्द देख लिया। सवाल: बीना और बिरजू के सीन की लाइन ‘लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़ी रहता है’ मीम और पोएट्री का हिस्सा बन गई। क्या सेट पर आपको अंदाजा था कि यह लाइन इतनी बड़ी हो जाएगी? जवाब/ रसिका दुग्गल: नहीं, बिल्कुल नहीं। उस समय हम सिर्फ यही सोच रहे थे कि हमारी परफॉर्मेंस अच्छी हो जाए और सीन ठीक से शूट हो जाए। शूटिंग के दौरान ही सेट पर लोग इस लाइन को अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करके मजाक करने लगे थे। कोई कहता था- ‘लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़ी रहता है।’ फिर लोग छोटी-छोटी चीजों पर भी कहते थे कि सीन खराब हो गया तो सीन ही तो है, लाइफटाइम थोड़ी रहता है। उस वक्त वह सेट
अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय महिला की हत्या:शादी से इनकार करने पर 16 साल छोटे लड़के ने गोली मारी, सुसाइड किया

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की महिला शालिनी ठाकुर की हत्या कर दी गई। आरोपी ने कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में मंगलवार को 38 साल की शालिनी का पीछा कर रेस्टोरेंट के बाहर गोली मार दी। आरोपी की पहचान 22 साल रोहित नाम के शख्स के तौर पर हुई। रोहित को जब पुलिस की टीम ने घेरा तो उसने अपने सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। शादी करने की जिद पर अड़ा था शालिनी की मां सुदेश कुमारी ने बताया कि रोहित एक साल से 38 वर्षीय शालिनी का पीछा कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि रोहित उनकी बेटी से शादी करना चाहता था लेकिन उम्र के अंतर की वजह से उसने मना कर दिया। इससे रोहित भड़का हुआ था। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ ऑफिस के अनुसार, शालिनी सैक्रामेंटो के आर्डन आर्केड इलाके में एक शॉपिंग प्लाजा में काम करती थी। काम पर जाने के दौरान ही रोहित ने उसका पीछा किया। उसने शालिनी को एक रेस्टोरेंट के बाहर रोक लिया। शालिनी जान बचाने भागी, लेकिन रोहित ने पीछा किया और कई गोलियां मार दी। लोगों ने पुलिस को संदिग्ध की गाड़ी का हुलिया बताया। गाड़ी की आखिरी लोकेशन जल्द ही पता चल गई। कुछ ही मिनटों बाद गाड़ी ईस्टबाउंड हाईवे 50 पर मिली। जब अधिकारियों ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो रोहित ने अचानक ब्रेक लगाए और हाईवे पर गाड़ी रोक दी। पुलिस कार तक पहुंची तो देखा कि रोहित ड्राइवर सीट पर खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ थी। उसने खुद को गोली मार ली थी।
कनाडा में बीफ बनाने से रोकने पर भारतवंशी महिला गिरफ्तार:किराएदार ने जरबन घर में घुसने, खाना फेंकने के आरोप लगाए

कनाडा में बीफ बनाने से रोकने को लेकर एक भारतवंशी मकान मालकिन और किराएदार के बीच विवाद हो गया। किराएदार का आरोप है कि महिला ने उसका खाना फेंक दिया। इसके बाद वह उसके घर में भी जबरन घुस गईं। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने भारतवंशी महिला को गिरफ्तार कर लिया। किराएदार ने शेयर किए झगड़े के वीडियो गार्डन में खाना बनाने से शुरू था विवाद किराएदार के मुताबिक, वह अपने एक दोस्त के साथ गार्डन में बारबेक्यू पर खाना बना रहा था। इसी दौरान मकान मालकिन राज तिवान वहां पहुंचीं और उन्हें रोकने लगीं। किराएदार ने इस मामले से जुड़े वीडियो शेयर किए। इनमें राज तिवान दीवार पर पड़े निशानों की ओर इशारा करती नजर आ रहीं थीं। किराएदार ने उनसे वहां से जाने को कहा। इसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई। किराएदार के दोस्त ने मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। राज तिवान ने बारबेक्यू पर रखा खाना हटाया दूसरे वीडियो में राज तिवान बारबेक्यू पर रखा खाना हटाती हुई दिखाई दीं। किराएदार ने इसका विरोध किया और आरोप लगाया कि वह उन्हें डराने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही हैं कि वह अपनी प्रॉपर्टी पर उन्हें खाना बनाने की इजाजत नहीं दे सकतीं। इसके बाद राज तिवान ने पुलिस बुलाने की बात कही। इंस्टाग्राम अकाउंट पर झगड़े के कई वीडियो हुए पोस्ट विवाद के बाद किराएदार ने Tiwana Farm Survivor नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से कई वीडियो पोस्ट किए। उसका दावा था कि बारबेक्यू को लेकर हुआ झगड़ा कोई अकेली घटना नहीं थी। एक और वीडियो में महिला किराएदार के घर के अंदर जाती नजर आ रही थी। वीडियो में दोनों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी दिखाई दी। इस दौरान किराएदार बार-बार तिवान को घर से बाहर जाने के लिए कहता रहा। किराएदार का आरोप है कि मकान मालकिन उसकी गैरमौजूदगी में घर में घुसीं और बाद में ताले भी बदल दिए। पुलिस ने महिला मकान मालकिन को गिरफ्तार किया विवाद बढ़ने के बाद पुलिस राज तिवान के घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें हथकड़ी लगाई और अपने साथ ले गई। इस मामले में सामने आए दावे किराएदार की ओर से हैं। राज तिवाना ने इन आरोपों पर अपना पक्ष रखा है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… PAK गई पंजाबी महिला का मुस्लिम पति हाईकोर्ट में तलब:पहली पत्नी ने केस किया पंजाब के कपूरथला से पाकिस्तान गई सरबजीत कौर के मुस्लिम पति नासिर हुसैन को लाहौर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
कनाडा में बीफ बनाने से रोकने पर भारतवंशी महिला गिरफ्तार:किराएदार ने जरबन घर में घुसने, खाना फेंकने के आरोप लगाए

कनाडा में बीफ बनाने से रोकने को लेकर भारतवंशी मकान मालकिन और किराएदार के बीच विवाद हो गया। किराएदार का आरोप है कि मकान मालकिन ने उसका खाना फेंक दिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि महिला उसकी इजाजत के बिना घर में घुसीं और ताले बदल दिए। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने भारतवंशी महिला को गिरफ्तार कर लिया। मामले से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। किराएदार ने शेयर किए झगड़े के वीडियो गार्डन में खाना बनाने से शुरू था विवाद किराएदार के मुताबिक, वह अपने एक दोस्त के साथ गार्डन में बारबेक्यू पर खाना बना रहा था। इसी दौरान मकान मालकिन राज तिवान वहां पहुंचीं और उन्हें रोकने लगीं। किराएदार ने इस मामले से जुड़े वीडियो शेयर किए। इनमें राज तिवान दीवार पर पड़े निशानों की ओर इशारा करती नजर आ रहीं थीं। किराएदार ने उनसे वहां से जाने को कहा। इसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई। किराएदार के दोस्त ने मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। राज तिवान ने बारबेक्यू पर रखा खाना हटाया दूसरे वीडियो में राज तिवान बारबेक्यू पर रखा खाना हटाती हुई दिखाई दीं। किराएदार ने इसका विरोध किया और आरोप लगाया कि वह उन्हें डराने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही हैं कि वह अपनी प्रॉपर्टी पर उन्हें खाना बनाने की इजाजत नहीं दे सकतीं। इसके बाद राज तिवान ने पुलिस बुलाने की बात कही। इंस्टाग्राम अकाउंट पर झगड़े के कई वीडियो हुए पोस्ट विवाद के बाद किराएदार ने Tiwana Farm Survivor नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से कई वीडियो पोस्ट किए। उसका दावा था कि बारबेक्यू को लेकर हुआ झगड़ा कोई अकेली घटना नहीं थी। एक और वीडियो में महिला किराएदार के घर के अंदर जाती नजर आ रही थी। वीडियो में दोनों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी दिखाई दी। इस दौरान किराएदार बार-बार तिवान को घर से बाहर जाने के लिए कहता रहा। किराएदार का आरोप है कि मकान मालकिन उसकी गैरमौजूदगी में घर में घुसीं और बाद में ताले भी बदल दिए। पुलिस ने महिला मकान मालकिन को गिरफ्तार किया विवाद बढ़ने के बाद पुलिस राज तिवान के घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें हथकड़ी लगाई और अपने साथ ले गई। इस मामले में सामने आए दावे किराएदार की ओर से हैं। राज तिवाना ने इन आरोपों पर अपना पक्ष रखा है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… PAK गई पंजाबी महिला का मुस्लिम पति हाईकोर्ट में तलब:पहली पत्नी ने केस किया पंजाब के कपूरथला से पाकिस्तान गई सरबजीत कौर के मुस्लिम पति नासिर हुसैन को लाहौर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने को लेकर क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

अमाल मलिक ने फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह पर सलमान खान फिल्म्स की सोशल मीडिया पोस्ट पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पोस्ट में संगीतकार और गीतकार को क्रेडिट नहीं देने पर प्रोडक्शन हाउस को घेरा। दरअसल, सलमान खान फिल्म्स ने 2015 में रिलीज हुई ‘हीरो’ की सालगिरह मनाई थी। इस फिल्म से सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। अमाल ने सलमान खान फिल्म्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट @skfilmsofficial के कमेंट सेक्शन में लिखा, “जिसने भी यह पेज या सोशल मीडिया संभाला है, मुझे उस ‘ऑडेसिटी’ से प्यार है, जो आपने गाने के संगीतकार और गीतकार को छोड़कर दिखाई है।!” उन्होंने आगे लिखा, “यह अच्छी बात नहीं लगती कि किसी संगीतकार और उसके गीतकार की मेहनत, खून, पसीने और आंसुओं से बने गाने का जश्न मनाया जाए, लेकिन उसके रचनाकारों का सम्मान या जिक्र तक न हो।” अमाल ने टीम को बुनियादी बातें सीखने की सलाह दी। उन्होंने लिखा, “बेसिक चीजें करना सीखिए, वरना यह पेज डिलीट कर दीजिए।” उन्होंने टीम से अपना कमेंट नहीं हटाने की अपील भी की। अमाल ने लिखा, “मेरा कमेंट डिलीट मत करना। सलमान सर को भी इसे देखने दो, ताकि उन्हें पता चले कि आप लोगों ने गलती की है।” फिल्म ‘हीरो’ के साउंडट्रैक को अमाल मलिक, मीट ब्रदर्स अंजन, सचिन-जिगर और जस्सी कट्याल ने कंपोज किया था। हालांकि अमाल मलिक के कमेट के बाद सलमान खान फिल्म्स की टीम ने अपनी गलती सुधारी। उन्होंने पोस्ट को ‘एडिट’ (Edit) करके अमाल मलिक के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग किया और उन्हें व गीतकार कुमार को उनका जायज क्रेडिट दिया। सलमान ने अमाल मलिक को ब्रेक दिया था अमाल मलिक के करियर में सलमान खान का योगदान रहा है। सलमान ने साल 2014 में अपनी फिल्म ‘जय हो’ से अमाल को बॉलीवुड में बतौर म्यूजिक कंपोजर ब्रेक दिया था। इसके बाद साल 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘हीरो’ के लिए अमाल मलिक ने ही संगीत तैयार किया था। इस फिल्म का गाना “मैं हूं हीरो तेरा” ब्लॉकबस्टर रहा, जिसे ओरिजिनली अमाल के भाई अरमान मलिक ने गाया था और बाद में खुद सलमान खान ने भी अपनी आवाज में इसका एक स्पेशल वर्जन रिकॉर्ड किया था। अमाल ने खुद को SRK का बड़ा फैन बताया था वहीं, साल 2020 में एक फैन चैट के दौरान अमाल ने खुद को शाहरुख खान का बड़ा फैन बताते हुए ‘SRKian’ कहा था। इसके बाद सलमान खान के कुछ फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। फैंस ने उन्हें अनफॉलो करने और करियर खत्म होने तक की धमकी दी। अमाल ने इसका जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि सलमान का सम्मान करने का मतलब यह नहीं कि वह गाली-गलौज या अंधभक्ति सहेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि सलमान ने उन्हें लॉन्च किया है और वह उनका हमेशा सम्मान करेंगे। करीब पांच साल बाद अमाल और सलमान फिर आमने-सामने आए। 24 अगस्त 2025 को अमाल ने ‘बिग बॉस 19’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली। इस शो को सलमान खान ने होस्ट किया था। फिल्मी संगीत से ब्रेक का ऐलान इससे पहले पिछले महीने अमाल ने फिल्मी संगीत कंपोज करने से ब्रेक लेने का ऐलान किया था। उन्होंने साफ किया था कि यह ब्रेक नए फिल्मी संगीत पर लागू होगा। उन्होंने यह भी बताया था कि उनके कुछ पुराने रिलीज नहीं हुए गाने दर्शकों तक पहुंच सकते हैं। ऐसा तब होगा, जब उन फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अमाल ने एक्स पर लिखा था, “मैं बिल्कुल ठीक हूं। इस बार मैं पूरी तरह वही करूंगा, जो मेरे लिए और मेरे दिल के लिए जरूरी है। यह मेरे स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।” उन्होंने आगे लिखा था, “मुझे अपने दिमाग, शरीर, आत्मा और पूरी तरह ठीक होने के लिए ब्रेक चाहिए। मुझे जल्द संभलकर लौटना है। मैं आप सभी, अपने प्यारे फैंस, के लिए ढेरों धुनों के साथ वापस आना चाहता हूं। #Amaalians”
सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने को लेकर क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह पर सलमान खान फिल्म्स की सोशल मीडिया पोस्ट पर नाराजगी जताई। उन्होंने पोस्ट में संगीतकार और गीतकार को क्रेडिट नहीं देने पर प्रोडक्शन हाउस को घेरा। दरअसल, सलमान खान फिल्म्स ने 2015 में रिलीज हुई ‘हीरो’ की सालगिरह मनाई थी। इस फिल्म से सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। अमाल ने सलमान खान फिल्म्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट @skfilmsofficial के कमेंट सेक्शन में लिखा, “जिसने भी यह पेज या सोशल मीडिया संभाला है, मुझे उस ऑडेसिटी से प्यार है, जो आपने गाने के संगीतकार और गीतकार को छोड़कर दिखाई है।” उन्होंने आगे लिखा, “यह अच्छी बात नहीं लगती कि किसी संगीतकार और उसके गीतकार की मेहनत, खून, पसीने और आंसुओं से बने गाने का जश्न मनाया जाए, लेकिन उसके रचनाकारों का सम्मान या जिक्र तक न हो।” अमाल ने टीम को बुनियादी बातें सीखने की सलाह दी। उन्होंने लिखा, “बेसिक चीजें करना सीखिए, वरना यह पेज डिलीट कर दीजिए।” अमाल ने टीम से उनका कमेंट नहीं हटाने की अपील भी की। उन्होंने लिखा, “मेरा कमेंट डिलीट मत करना। सलमान सर को भी इसे देखने दो, ताकि उन्हें पता चले कि आप लोगों ने गलती की है।” फिल्म ‘हीरो’ के साउंडट्रैक को अमाल मलिक, मीट ब्रदर्स अंजन, सचिन-जिगर और जस्सी कट्याल ने कंपोज किया था। हालांकि, अमाल मलिक के कमेट के बाद सलमान खान फिल्म्स की टीम ने अपनी गलती सुधारी। उन्होंने पोस्ट को ‘एडिट’ (Edit) करके अमाल मलिक के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग किया और उन्हें व गीतकार कुमार को उनका जायज क्रेडिट दिया। सलमान ने अमाल मलिक को ब्रेक दिया था अमाल मलिक के करियर में सलमान खान का योगदान रहा है। सलमान ने साल 2014 में अपनी फिल्म ‘जय हो’ से अमाल को बॉलीवुड में बतौर म्यूजिक कंपोजर ब्रेक दिया था। इसके बाद साल 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘हीरो’ के लिए अमाल मलिक ने ही संगीत तैयार किया था। इस फिल्म का गाना “मैं हूं हीरो तेरा” ब्लॉकबस्टर रहा, जिसे ओरिजिनली अमाल के भाई अरमान मलिक ने गाया था और बाद में खुद सलमान खान ने भी अपनी आवाज में इसका एक स्पेशल वर्जन रिकॉर्ड किया था। अमाल ने खुद को SRK का बड़ा फैन बताया था वहीं, साल 2020 में एक फैन चैट के दौरान अमाल ने खुद को शाहरुख खान का बड़ा फैन बताते हुए ‘SRKian’ कहा था। इसके बाद सलमान खान के कुछ फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। फैंस ने उन्हें अनफॉलो करने और करियर खत्म होने तक की धमकी दी। अमाल ने इसका जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि सलमान का सम्मान करने का मतलब यह नहीं कि वह गाली-गलौज या अंधभक्ति सहेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि सलमान ने उन्हें लॉन्च किया है और वह उनका हमेशा सम्मान करेंगे। करीब पांच साल बाद अमाल और सलमान फिर आमने-सामने आए। 24 अगस्त 2025 को अमाल ने ‘बिग बॉस 19’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली। इस शो को सलमान खान ने होस्ट किया था। फिल्मी संगीत से ब्रेक का ऐलान इससे पहले पिछले महीने अमाल ने फिल्मी संगीत कंपोज करने से ब्रेक लेने का ऐलान किया था। उन्होंने साफ किया था कि यह ब्रेक नए फिल्मी संगीत पर लागू होगा। उन्होंने यह भी बताया था कि उनके कुछ पुराने रिलीज नहीं हुए गाने दर्शकों तक पहुंच सकते हैं। ऐसा तब होगा, जब उन फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अमाल ने एक्स पर लिखा था, “मैं बिल्कुल ठीक हूं। इस बार मैं पूरी तरह वही करूंगा, जो मेरे लिए और मेरे दिल के लिए जरूरी है। यह मेरे स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।” उन्होंने आगे लिखा था, “मुझे अपने दिमाग, शरीर, आत्मा और पूरी तरह ठीक होने के लिए ब्रेक चाहिए। मुझे जल्द संभलकर लौटना है। मैं आप सभी, अपने प्यारे फैंस, के लिए ढेरों धुनों के साथ वापस आना चाहता हूं। #Amaalians”
इटली की नेता और पूर्व विदेश मंत्री बोनिनो का निधन:महिलाओं के हक पर पोप से टकरा गई थीं एमा; 48 साल पुराना एबॉर्शन कानून बदलवाया

इटली की पूर्व विदेश मंत्री एमा बोनिनो को एक ऐसी महिला के रूप में याद किया जाएगा, जिसने अपनी निजी पीड़ा को लाखों महिलाओं के अधिकार की लड़ाई बना दिया। 26 साल की उम्र में जब उनका गर्भपात हुआ, तब इटली में यह गैरकानूनी था। इसके बाद उन्होंने तय किया कि दूसरी महिलाओं को एबॉर्शन के अपमान और असुरक्षित हालात से नहीं गुजरना पड़े। यूरोपीय आयुक्त भी रह चुकीं इटली की कद्दावर नेता एमा अपनी तीखी टिप्पणियों और मानवाधिकारों के प्रति अटूट निष्ठा के लिए जानी जाती थीं। उनका 78 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी पार्टी ‘मोर यूरोप’ ने कहा कि देश ने सबसे दूरदर्शी, साहसी और स्वतंत्र सोच वाली नेता को खो दिया है। जानते हैं उनके राजनीतिक संघर्ष… निजी पीड़ा को बनाया इटली में क्रांति का नया हथियार – 1974 में जब इटली में गर्भपात गैरकानूनी था, तब 26 वर्षीय एमा ने एक क्लिनिक में गर्भपात कराया। – गर्भपात पर प्रतिबंध वाले 48 साल पुराने कानून के विरोध में पुलिस के सामने समर्पण किया। अपनी गिरफ्तारी से उपजी लहर को जनआंदोलन बनाया। – दबाव में संसद ने 1978 में 48 साल पुराने 1930 के कानून को बदलते हुए गर्भपात को कानूनी मान्यता दी। इससे पहले तलाक का कानून भी बनाया गया था। एमा ने कभी विवाह नहीं किया। एबॉर्शन के सवाल पर वेटिकन से भी टकराव रहा एमा ने वेटिकन चर्च के कड़े विरोध के बावजूद गर्भपात और तलाक को कानूनी दर्जा दिलवाने के अभियानों का नेतृत्व किया। महिला अधिकारों पर टकराव के बावजूद पोप फ्रांसिस के साथ उनकी अनूठी और गहरी दोस्ती भी थी। पोप फ्रांसिस अक्सर उनकी मानवीय पहलों की सराहना करते थे और उन्हें सबसे कमजोर तबके की आवाज उठाने वाली नेता कहते थे। कैंसर के बावजूद सक्रिय रहीं – 2015 में कैंसर का पता चलने के बाद भी एमा ने सार्वजनिक जीवन से दूरी नहीं बनाई। वह रंग-बिरंगे स्कार्फ पहनकर संसद से लेकर टीवी डिबेट्स में मानवाधिकारों की आवाज बुलंद करती रहीं। आखिरी बात: लड़ाइयां अभी बहुत हैं – बीमारी के बीच जब उनसे पूछा गया कि कौन सी लड़ाई बाकी है, तब कहा था, ‘बहुत सारी, जरूरत से भी ज्यादा- मानवाधिकार, वैश्विक भूख और स्वतंत्र वैज्ञानिक शोध। दस जन्म भी कम पड़ेंगे।’
इटली की नेता और पूर्व विदेश मंत्री बोनिनो का निधन:महिलाओं के हक पर पोप से टकरा गई थीं एमा; 48 साल पुराना एबॉर्शन कानून बदलवाया

इटली की पूर्व विदेश मंत्री एमा बोनिनो को एक ऐसी महिला के रूप में याद किया जाएगा, जिसने अपनी निजी पीड़ा को लाखों महिलाओं के अधिकार की लड़ाई बना दिया। 26 साल की उम्र में जब उनका गर्भपात हुआ, तब इटली में यह गैरकानूनी था। इसके बाद उन्होंने तय किया कि दूसरी महिलाओं को एबॉर्शन के अपमान और असुरक्षित हालात से नहीं गुजरना पड़े। यूरोपीय आयुक्त भी रह चुकीं इटली की कद्दावर नेता एमा अपनी तीखी टिप्पणियों और मानवाधिकारों के प्रति अटूट निष्ठा के लिए जानी जाती थीं। उनका 78 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी पार्टी ‘मोर यूरोप’ ने कहा कि देश ने सबसे दूरदर्शी, साहसी और स्वतंत्र सोच वाली नेता को खो दिया है। जानते हैं उनके राजनीतिक संघर्ष… निजी पीड़ा को बनाया इटली में क्रांति का नया हथियार – 1974 में जब इटली में गर्भपात गैरकानूनी था, तब 26 वर्षीय एमा ने एक क्लिनिक में गर्भपात कराया। – गर्भपात पर प्रतिबंध वाले 48 साल पुराने कानून के विरोध में पुलिस के सामने समर्पण किया। अपनी गिरफ्तारी से उपजी लहर को जनआंदोलन बनाया। – दबाव में संसद ने 1978 में 48 साल पुराने 1930 के कानून को बदलते हुए गर्भपात को कानूनी मान्यता दी। इससे पहले तलाक का कानून भी बनाया गया था। एमा ने कभी विवाह नहीं किया। एबॉर्शन के सवाल पर वेटिकन से भी टकराव रहा एमा ने वेटिकन चर्च के कड़े विरोध के बावजूद गर्भपात और तलाक को कानूनी दर्जा दिलवाने के अभियानों का नेतृत्व किया। महिला अधिकारों पर टकराव के बावजूद पोप फ्रांसिस के साथ उनकी अनूठी और गहरी दोस्ती भी थी। पोप फ्रांसिस अक्सर उनकी मानवीय पहलों की सराहना करते थे और उन्हें सबसे कमजोर तबके की आवाज उठाने वाली नेता कहते थे। कैंसर के बावजूद सक्रिय रहीं – 2015 में कैंसर का पता चलने के बाद भी एमा ने सार्वजनिक जीवन से दूरी नहीं बनाई। वह रंग-बिरंगे स्कार्फ पहनकर संसद से लेकर टीवी डिबेट्स में मानवाधिकारों की आवाज बुलंद करती रहीं। आखिरी बात: लड़ाइयां अभी बहुत हैं – बीमारी के बीच जब उनसे पूछा गया कि कौन सी लड़ाई बाकी है, तब कहा था, ‘बहुत सारी, जरूरत से भी ज्यादा- मानवाधिकार, वैश्विक भूख और स्वतंत्र वैज्ञानिक शोध। दस जन्म भी कम पड़ेंगे।’
इजराइली PM के मेकअप पर ₹4 करोड़ खर्च:2023 जंग के दौरान 3 महीने में बालों पर ₹22 लाख लगे; हेयर स्टाइलिस्ट का नाम छिपाया

इजराइल में प्रधानमंत्री के बालों की स्टाइलिंग और मेकअप पर 2019 से अगस्त 2026 तक करीब 4.7 लाख डॉलर यानी लगभग 4 करोड़ रुपए खर्च हुए। इसका खुलासा सूचना के अधिकार के तहत मिले सरकारी रिकॉर्ड से हुआ है। दिसंबर 2025 में वकील यारा शलित ने PM ऑफिस से इस खर्च की जानकारी मांगी थी। इसके बाद अलग-अलग साल और महीनों में हुए खर्च का ब्योरा जारी किया गया। इस दौरान पिछले 7 साल में तीन प्रधानमंत्री रहे- बेंजामिन नेतन्याहू, नफ्ताली बेनेट और याइर लैपिड। रिकॉर्ड के मुताबिक, बाल और मेकअप पर हुए कुल खर्च का करीब 90% हिस्सा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा पर हुआ। हालांकि, कई दस्तावेजों में उनके हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट के नाम भी छिपा दिए गए। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसके लिए राज्य की सुरक्षा का हवाला दिया। 2023 में युद्ध शुरू होने के दौरान भी बाल-मेकअप पर खर्च 2025 में सबसे ज्यादा खर्च, विदेश यात्राओं में भी बड़ा बिल 2025 में प्रधानमंत्री के बालों और मेकअप पर सबसे ज्यादा रकम खर्च हुई। इस साल कुल खर्च करीब 1.11 लाख डॉलर यानी लगभग 93 लाख रुपए रहा। विदेश यात्राओं के दौरान भी बालों और मेकअप पर बड़ी रकम खर्च हुई। फरवरी 2025 में नेतन्याहू की वॉशिंगटन यात्रा के दौरान इन सेवाओं पर करीब 13,500 डॉलर यानी 11 लाख रुपए खर्च किए गए। जुलाई 2024 में उनकी एक और वॉशिंगटन यात्रा के दौरान इन सेवाओं पर करीब 11,500 डॉलर यानी 9.6 लाख रुपए खर्च हुए थे। मेहमानों और कपड़ों पर भी नेतन्याहू का खर्च ज्यादा बाल और मेकअप के अलावा प्रधानमंत्री के आधिकारिक प्रतिनिधित्व से जुड़े खर्च की अलग मद भी है। इसमें कपड़ों और मेहमानों की मेजबानी जैसे खर्च शामिल हैं। इस मद में नेतन्याहू से जुड़े खर्च करीब 1.34 लाख डॉलर यानी 1.12 करोड़ रुपए रहे। नफ्ताली बेनेट के लिए यह रकम करीब 19,000 डॉलर यानी 16 लाख रुपए और याइर लैपिड के लिए करीब 2,600 डॉलर यानी 2.2 लाख रुपए थी। हालांकि, सरकार ने गहनों, कपड़ों और इमेज कंसल्टिंग से जुड़े खर्च का पूरा ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया। सूचना की स्वतंत्रता के लिए काम करने वाले संगठन की ओर से इन जानकारियों की भी मांग की गई थी। कुछ खर्चों का हिसाब नहीं बताया, स्टाइलिस्ट के नाम भी छिपाए इस मामले में सबसे ज्यादा ध्यान इसलिए जा रहा है क्योंकि सरकारी रिकॉर्ड में प्रधानमंत्री के बालों की स्टाइलिंग और मेकअप पर अलग से हजारों डॉलर खर्च होने की जानकारी सामने आई है। खास तौर पर 2025 में यह खर्च 1 लाख डॉलर से ज्यादा रहा। वहीं, सरकार ने कुछ जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। प्रधानमंत्री के निजी हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट के नामों को राज्य की सुरक्षा का हवाला देकर दस्तावेजों से हटा दिया गया। गहने, कपड़े और इमेज कंसल्टिंग जैसी कुछ मदों का खर्च भी सार्वजनिक नहीं किया गया। खर्च का हिसाब-किताब 2019-अगस्त 2026: हेयर स्टाइलिंग और मेकअप पर करीब 4.7 लाख डॉलर नेतन्याहू और सारा: कुल हेयर-मेकअप खर्च का करीब 90% 2023: करीब 1.03 लाख डॉलर 2022: करीब 27,600 डॉलर 2025: करीब 1.11 लाख डॉलर, सबसे ज्यादा फरवरी 2025 वॉशिंगटन यात्रा: करीब 13,500 डॉलर जुलाई 2024 वॉशिंगटन यात्रा: करीब 11,500 डॉलर सितंबर-नवंबर 2023: बालों पर करीब 2,600 डॉलर, मेकअप पर 1,580 डॉलर अक्टूबर 2023: बालों की स्टाइलिंग पर करीब 810 डॉलर नेतन्याहू का आधिकारिक प्रतिनिधित्व खर्च: करीब 1.34 लाख डॉलर
इजराइली PM के मेकअप पर ₹4 करोड़ खर्च:2023 जंग के दौरान 3 महीने में बालों पर ₹22 लाख लगे; हेयर स्टाइलिस्ट का नाम छिपाया

इजराइल में प्रधानमंत्री के बालों की स्टाइलिंग और मेकअप पर 2019 से अगस्त 2026 तक करीब 4.7 लाख डॉलर यानी लगभग 4 करोड़ रुपए खर्च हुए। इसका खुलासा सूचना के अधिकार के तहत मिले सरकारी रिकॉर्ड से हुआ है। दिसंबर 2025 में वकील यारा शलित ने PM ऑफिस से इस खर्च की जानकारी मांगी थी। इसके बाद अलग-अलग साल और महीनों में हुए खर्च का ब्योरा जारी किया गया। इस दौरान पिछले 7 साल में तीन प्रधानमंत्री रहे- बेंजामिन नेतन्याहू, नफ्ताली बेनेट और याइर लैपिड। रिकॉर्ड के मुताबिक, बाल और मेकअप पर हुए कुल खर्च का करीब 90% हिस्सा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा पर हुआ। हालांकि, कई दस्तावेजों में उनके हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट के नाम भी छिपा दिए गए। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसके लिए राज्य की सुरक्षा का हवाला दिया। 2023 में युद्ध शुरू होने के दौरान भी बाल-मेकअप पर खर्च 2025 में सबसे ज्यादा खर्च, विदेश यात्राओं में भी बिल बढ़ा 2025 में प्रधानमंत्री के बालों और मेकअप पर सबसे ज्यादा रकम खर्च हुई। इस साल कुल खर्च करीब 1.11 लाख डॉलर यानी लगभग 93 लाख रुपए रहा। विदेश यात्राओं के दौरान भी बालों और मेकअप पर बड़ी रकम खर्च हुई। फरवरी 2025 में नेतन्याहू की 4 दिन की वॉशिंगटन यात्रा के दौरान मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट की सेवाओं पर करीब 13,500 डॉलर यानी 11 लाख रुपए खर्च हुए। यह विदेश यात्रा के दौरान इस मद में सबसे बड़ा खर्च था। यह यात्रा ट्रम्प से मुलाकात के लिए हुई थी। उस समय नेतन्याहू ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में व्हाइट हाउस जाने वाले पहले विदेशी नेता थे। जुलाई 2024 में नेतन्याहू की एक और वॉशिंगटन यात्रा के दौरान भी इन सेवाओं पर करीब 11,500 डॉलर यानी 9.6 लाख रुपए खर्च हुए थे। मेहमानों और कपड़ों पर भी नेतन्याहू का खर्च ज्यादा बाल और मेकअप के अलावा प्रधानमंत्री के आधिकारिक प्रतिनिधित्व से जुड़े खर्च की अलग मद भी है। इसमें कपड़ों और मेहमानों की मेजबानी जैसे खर्च शामिल हैं। इस मद में नेतन्याहू से जुड़े खर्च करीब 1.34 लाख डॉलर यानी 1.12 करोड़ रुपए रहे। नफ्ताली बेनेट के लिए यह रकम करीब 19,000 डॉलर यानी 16 लाख रुपए और याइर लैपिड के लिए करीब 2,600 डॉलर यानी 2.2 लाख रुपए थी। हालांकि, सरकार ने गहनों, कपड़ों और इमेज कंसल्टिंग से जुड़े खर्च का पूरा ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया। सूचना की स्वतंत्रता के लिए काम करने वाले संगठन की ओर से इन जानकारियों की भी मांग की गई थी। कुछ खर्चों का हिसाब नहीं बताया, स्टाइलिस्ट के नाम भी छिपाए इस मामले में सबसे ज्यादा ध्यान इसलिए जा रहा है क्योंकि सरकारी रिकॉर्ड में प्रधानमंत्री के बालों की स्टाइलिंग और मेकअप पर अलग से हजारों डॉलर खर्च होने की जानकारी सामने आई है। खास तौर पर 2025 में यह खर्च 1 लाख डॉलर से ज्यादा रहा। वहीं, सरकार ने कुछ जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। प्रधानमंत्री के निजी हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट के नामों को राज्य की सुरक्षा का हवाला देकर दस्तावेजों से हटा दिया गया। गहने, कपड़े और इमेज कंसल्टिंग जैसी कुछ मदों का खर्च भी सार्वजनिक नहीं किया गया। खर्च का हिसाब-किताब 2019-अगस्त 2026: हेयर स्टाइलिंग और मेकअप पर करीब 4.7 लाख डॉलर नेतन्याहू और सारा: कुल हेयर-मेकअप खर्च का करीब 90% 2023: करीब 1.03 लाख डॉलर 2022: करीब 27,600 डॉलर 2025: करीब 1.11 लाख डॉलर, सबसे ज्यादा फरवरी 2025 वॉशिंगटन यात्रा: करीब 13,500 डॉलर जुलाई 2024 वॉशिंगटन यात्रा: करीब 11,500 डॉलर सितंबर-नवंबर 2023: बालों पर करीब 2,600 डॉलर, मेकअप पर 1,580 डॉलर अक्टूबर 2023: बालों की स्टाइलिंग पर करीब 810 डॉलर नेतन्याहू का आधिकारिक प्रतिनिधित्व खर्च: करीब 1.34 लाख डॉलर







