IPL में आज दिल्ली और चेन्नई मैच:कैपिटल्स पिछला हिसाब बराबर करने उतरेगी; गायकवाड की फॉर्म लौटी

IPL में 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। पिछले मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया था। ऐसे में दिल्ली के पास अपने घर में हिसाब बराबर करने का मौका होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अहम है। दिल्ली पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है। जबकि चेन्नई नौ मैचों में चार जीत के साथ छठे स्थान पर है। चेन्नई का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच IPL में 32 मैच खेले गए हैं। चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है। उसने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली ने 12 मैच जीते हैं। केएल राहुल दिल्ली के टॉप रन स्कोरर केएल राहुल इस मैच में 7 रन बनाने के साथ ही ऑरेंज कैप में टॉप पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने 9 मैचों में 433 रन बनाए हैं। वहीं अब तक एक सेंचुरी और 3 हाफ सेंचुरी जड़ चुके हैं। वहीं, अक्षर पटेल टॉप विकेट टेकर हैं। वे 9 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। सैमसन सीजन में दो शतक लगा चुके चेन्नई की बड़ी ताकत कप्तान ऋतुराज गायकवाड की वापसी है। उन्होंने पिछले मैचों में लगातार दो हाफ सेंचुरी लगाई हैं। टीम ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को हराया था, जिससे खिलाड़ियों का कॉन्फिडेंस बढ़ा है। संजू सैमसन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 9 मैचों में 315 रन बनाए हैं। अंशुल कंबोज टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 9 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। दिल्ली के खिलाफ विकेट लेते ही वह पर्पल कैप हासिल कर टॉप पर पहुंच जाएंगे। अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम की पिच IPL में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री (60-66 मीटर) के कारण हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। हालांकि, पिछले दो मैचों के नतीजे बिल्कुल अलग रहे हैं। इस पिच पर IPL के 100 मैच खेले गए हैं। इनमें 48 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 51 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच रद्द हुआ। दिल्ली में आज बारिश के आसार नहीं 5 मई 2026 (मंगलवार) को दिल्ली में होने वाले मैच के दौरान मौसम के गर्म और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। हालांकि सोमवार को दिल्ली में बारिश हुई थी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी, कार्तिक शर्मा। दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन, आशुतोष शर्मा।
चुनाव परिणाम 2026 लाइव: बंगाल में हार के बाद ममता बनर्जी का बहिष्कार, बीजेपी दे रही संविधान की दुहाई

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के नतीजे (विधानसभा चुनाव परिणाम 2026) आ गए हैं। बीजेपी ने 294 रिजॉर्ट वाले बंगाल विधानसभा (बंगाल चुनाव नतीजे 2026) में बंपर जीत हासिल की है। वहीं असम में भी बीजेपी की सरकार एक बार फिर बनी हुई है. केरल में कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। तमिल की बात करें तो इसी तरह इस बार तमिलनाडु में डीएमके और एआईएडीएमके की जगह त्रिकोणीय मुकाबला चल रहा है। अभिनेता से नेता बने ‘थलापति’ विजय की नई पार्टी पहली बार चुनाव लड़ रही थी और विजय की पार्टी ने राज्य के अर्थशास्त्र को बदल दिया। वहीं पुडुचेरी विधानसभा में एक बार फिर एनडीए की सरकार लौटी है. चुनाव के नतीजों के बाद जहां उम्मीदवार धांधली का आरोप लगाया जा रहा है, वहां की जनता अब अपनी पार्टी से घोषणा कर रही है कि अगले मुख्यमंत्री को कौन जवाब देगा। बंगाल विधानसभा चुनाव: तेलंगाना कांग्रेस के कई मंत्री चुनाव हारे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के साथ ही एकल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और उनके कई मंत्री चुनाव हार गए। ममता बनर्जी अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से 15,105 सोल से हार गए। हालाँकि, ओलंपिक के वरिष्ठ मंत्री शोवनदेब चट्टोपाध्याय, फिरहाद हकीम और जावेद खान चुनाव जीत गए। खान ने दक्षिण कोलकाता के इलेक्ट्रोइलेक्ट्रिक क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की, उन्होंने भाजपा के संदीप मुखर्जी को 20,974 से हराया। दक्षिण कोलकाता के प्रतिष्ठित बॉलीगंज इलेक्ट्रोरल क्षेत्र में शोवनदेब चट्टोपाध्याय ने बीजेपी के अपने 61,476 से अधिक बोल्ट से हराया। बनर्जी के सहयोगी हकीम ने लगातार चौथी बार यह सीट हासिल की है। तृणमूल के मंत्री उदय गुला दीन्हाता सीट पर भाजपा के अजय राय 17,000 से अधिक सीटों पर हार गए। महिला एवं बाल कल्याण मंत्री शशि पांजा को श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पूर्णिमा ने 14,633 खिलौनों से हरा दिया। कोलोराडो के एरनसोल उत्तर रेलवे के उम्मीदवार और मंत्री मलय घटक भाजपा के कृष्णाडु मुखर्जी 11,615 से हार गए। मलय ने तीन बार इस सीट पर जीत की थी। बंगाल चुनाव नतीजे देश के राजनीतिक इतिहास का एक घनघोर ‘काला दिन’-अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास का यह एक घनघोर ‘काला दिन’ है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पुराने कांग्रेस के नेता ममता बनर्जी के साथ सहायक के सहयोगियों का वीडियो साझा कर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “अब क्या पारंपरिक राजनीति को पाताल से भी नीचे ले जाएंगे।” उन्होंने कहा कि “देश के राजनीतिक इतिहास का ये एक घनघोर ‘काला दिन’ है। आज पूरा देश बर्बाद है।”
एमपी के दो सांसद साउथ में विधानसभा चुनाव हारे:केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन की तमिलनाडु में शिकस्त; जॉर्ज कुरियन केरलम में तीसरे नंबर पर रहे

पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में भाजपो को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बड़ी जीत मिली है। वहीं, एमपी कोटे से राज्यसभा के दो सांसदों को दक्षिण भारत के चुनावी रण में करारी हार का सामना करना पड़ा है। केंद्र सरकार में मंत्री एल. मुरुगन को तमिलनाडु और जॉर्ज कुरियन को केरलम विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। जॉर्ज कुरियन (केरल): कांजीरापल्ली में तीसरे नंबर पर खिसके मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन को भाजपा ने केरलम की कांजीरापल्ली सीट से मैदान में उतारा था। ईसाई बहुल इस इलाके में कुरियन से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि कुरियन मुख्य मुकाबले से पूरी तरह बाहर नजर आए। वे तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें महज 26984 के करीब वोट मिले। केरल में एलडीएफ (LDF) और यूडीएफ (UDF) के बीच हुए सीधे मुकाबले में भाजपा के बड़े चेहरे जॉर्ज कुरियन जमीन नहीं बचा सके। कांजीरापल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 1980 के दशक से पार्टी से जुड़े, कई पदों पर रहे वर्तमान में केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण और मत्स्य पालन राज्य मंत्री और मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सांसद जॉर्ज कुरियन केरल में बीजेपी के सबसे पुराने चेहरों में से एक हैं। वे 1980 के दशक से पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन में अलग-अलग पदों पर रहे हैं। केरल में ईसाइयों और भाजपा के बीच एक सेतु का काम कुरियन को केरल में ईसाइयों और भाजपा के बीच एक सेतु (Bridge) माना जाता है। वे राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। जब मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का गठन हुआ, तो कुरियन बिना सांसद रहे मंत्री बनाए गए थे। बाद में बीजेपी ने उन्हें मध्य प्रदेश से खाली हुई राज्यसभा सीट (ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद) से निर्विरोध निर्वाचित करवाकर संसद भेजा। पार्टी ने उन्हें केरल विधानसभा चुनाव में कांजीरापल्ली से उम्मीदवार बनाया ताकि ईसाई वोटों का ध्रुवीकरण किया जा सके, लेकिन वे तीसरे नंबर पर सिमट गए। एल. मुरुगन (तमिलनाडु): अविनाशी सीट पर दूसरे नंबर पर रहे मध्य प्रदेश से एक और राज्य सभा सांसद और केंद्रीय सूचना-प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन तमिलनाडु की अविनाशी (SC) सीट से किस्मत आजमा रहे थे। तमिलनाडु भाजपा का पूर्व अध्यक्ष होने के नाते यह चुनाव उनकी साख का सवाल था। मुरुगन ने लड़ाई तो लड़ी, लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख सके। वे परिणामों में दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 56,200 से ज्यादा वोट मिले, लेकिन विपक्षी उम्मीदवार ने उन्हें बड़े अंतर से हरा दिया। तमिलनाडु में क्षेत्रीय अस्मिता और टीवीके (थलापति विजय की पार्टी) की लहर के आगे मुरुगन का ‘दिल्ली कार्ड’ काम नहीं आया। एक्टर विजय की पार्टी के उम्मीदवार से हारे इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय रहा। यहां अभिनेता विजय की पार्टी (TVK) ने बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा और अन्नाद्रमुक (AIADMK) के समीकरण बिगाड़ दिए। मुरुगन ने अपनी सीट पर कड़ी टक्कर दी और अन्नाद्रमुक कैंडिडेट को तीसरे नंबर पर धकेल दिया। तमिलनाडु: अविनाशी (SC) विधानसभा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक रहे तमिलनाडु भाजपा का दलित चेहरा हैं। वर्तमान में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री व मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। एल. मुरुगन ने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक के रूप में की थी। वे लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से भी जुड़े रहे। वकालत से सियासत तक: राजनीति में आने से पहले वे मद्रास हाई कोर्ट में एक सफल वकील थे। उन्होंने 15 साल तक वकालत की और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के उपाध्यक्ष भी रहे। वेल यात्रा से बनी हिंदूवादी नेता की पहचान तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष रहते हुए मुरुगन ने ‘वेल यात्रा’ निकाली थी, जिसने राज्य में भाजपा को आक्रामक हिंदूवादी पहचान दिलाने में मदद की। बीजेपी ने उन्हें 2021 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा था। हाल ही में हुए चुनावों में पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए तमिलनाडु की अविनाशी सीट से मैदान में उतारा, लेकिन वे दूसरे नंबर पर रहे। ये खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी बोले- बंगाल में BJP ने 100 सीटें चुराईं भाजपा का 5 राज्यों में से 3 (पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी) में सरकार बना रही है। बंगाल में बीजेपी रिकॉर्ड सीटें जीती है। इस पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बंगाल और असम के परिणाम भी उसी ‘प्लेबुक’ का हिस्सा हैं, जो हमने मध्य प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में देखी है। पढ़ें पूरी खबर…
बिहार-हरियाणा में आंधी-बारिश से 21 की मौत:राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर चक्रवात बना; ओडिशा के अगले 6 दिन बारिश की चेतावनी

राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर चक्रवात बनने से देश के बड़े हिस्से में मौसम बदल चुका है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक बादलों का लंबा ट्रफ बना हुआ है, जिससे उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। जबकि, पिछले 24 घंटों में बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज हवाएं और भारी बारिश दर्ज की गई है। बिहार में बिजली गिरने और मौसम जनित हादसों में 6 जिलों में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अगले 48 से 72 घंटे राज्य के लिए बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं। वहीं, हरियाणा में रविवार-सोमवार की रात 30 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली आंधी में 15 हजार से ज्यादा पेड़ टूट गए। फतेहाबाद के टोहाना में पेड़ गिरने से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के कर्मचारी आदेश कुमार (29) की मौत हो गई। राजस्थान पर चक्रवात का नया दौर सक्रिय है, जिससे 24 घंटों के दौरान हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और मध्य प्रदेश में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी 48 घंटों तक बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। दक्षिण भारत में छत्तीसगढ़ से कर्नाटक और तमिलनाडु तक 5 दिनों तक रुक-रुक कर वर्षा और बिजली गिरने के आसार हैं। ओडिशा में अगले छह दिनों के दौरान तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
न्यूयॉर्क में सिख टैक्सी ड्राइवर से बदसलूकी का VIDEO:2 युवतियों को लेकर झगड़ा, अश्वेत युवक ने बीच सड़क धक्का दिया, बुजुर्ग 15 फीट दूर जा गिरा

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक सिख टैक्सी ड्राइवर की दो अश्वेत युवकों के साथ बहस और हाथापाई का वीडियो सामने आया है। इस दौरान अश्वेत युवक बुजुर्ग टैक्सी ड्राइवर को धक्का देकर सड़क पर गिरा देता है। बुजुर्ग धक्का लगने से करीब 15 फीट दूर सड़क पर गिरा। युवक बुजुर्ग टैक्सी ड्राइवर पर आरोप लगा रहा था कि उसने उसकी दो महिला दोस्तों को अपनी गाड़ी से टक्कर मारी है। जबकि, बुजुर्ग इन आरोपों से इनकार कर रहा था। उल्टा वह कह रहा था कि ये युवतियां खुद उसकी गाड़ी की ओर आईं। हाथापाई के बाद बुजुर्ग सिख ड्राइवर ने मौके पर पुलिस बुलाई। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के बीच झगड़ा सुलझाकर वहां से चली जाती है। हालांकि, यह मामला कब का है और इसमें दिख रहा सिख ड्राइवर कौन है, यह जानकारी सामने नहीं आई है। 2 युवतियों की टक्कर के आरोप से विवाद हुआ जानकारी के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब एक युवक ने यह आरोप लगाया कि बुजुर्ग सिख टैक्सी ड्राइवर ने सड़क पर 2 युवतियों को अपनी टैक्सी से टक्कर मार दी। इसके बाद वहां से भागने की कोशिश की। वहीं, सिख टैक्सी ड्राइवर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कोई दुर्घटना नहीं हुई। उल्टा युवतियां खुद उसकी गाड़ी के पास आई थीं, जिससे यह स्थिति बनी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है मौके पर मौजूद 2 युवक लगातार बुजुर्ग ड्राइवर को रोक रहे हैं और उसे अपनी गाड़ी तक जाने नहीं दे रहे। बहस इतनी बढ़ गई कि स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक अश्वेत युवक अचानक आक्रामक हो जाता है और बुजुर्ग ड्राइवर को जोर से धक्का दे देता है, जिससे बुजुर्ग सड़क पर गिर जाता है। इस दौरान वीडियो बनाने वाला युवक उसे लगातार अपराधी कहकर संबोधित करता है। पुलिस के आने पर युवकों का व्यवहार बदला कुछ समय बाद मौके पर न्यूयॉर्क पुलिस (NYPD स्कूल सेफ्टी ऑफिसर्स) पहुंचती है। पुलिस के सामने सिख ड्राइवर अपनी बात रखने की कोशिश करता है। जबकि, युवक दावा करता है कि उसके पास पूरी घटना का वीडियो सबूत मौजूद है। पुलिस के पहुंचने के बाद युवक का व्यवहार अचानक बदल जाता है और वह शांत होकर अधिकारियों से बातचीत करता दिखाई देता है। वह युवाओं के लिए सकारात्मक संदेश देने की भी बात करता है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों से जानकारी ली। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में क्या दिख रहा एक बुजुर्ग सिख टैक्सी ड्राइवर (पगड़ी और चेक शर्ट पहने हुए) कुछ युवकों से बहस कर रहा है। वहां मौजूद युवक टैक्सी ड्राइवर पर चिल्ला रहे हैं कि उसने अपनी गाड़ी से लड़कियों को टक्कर मारी है। वे यह भी आरोप लगा रहे हैं कि ड्राइवर बिना रुके मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। इसके जवाब में बुजुर्ग ड्राइवर कहता है कि उसने कोई टक्कर नहीं मारी, बल्कि लड़कियां खुद उसकी गाड़ी से टकराई हैं। वह यह भी कहता है कि उसकी टैक्सी में सवारी बैठी हुई है और वह सिर्फ अपना काम कर रहा था। युवक ड्राइवर को वहां से जाने नहीं देते। जब ड्राइवर वहां से जाने की कोशिश करता है, तो एक युवक उसे धक्का देकर गिरा देता है। इसके बाद बुजुर्ग कहता है, तुमने मुझे धक्का क्यों मारा? इसके बाद बुजुर्ग पुलिस को फोन करता है। मौके पर पुलिस पहुंचती है और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहता है। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाबियों के लिए न्यूजीलैंड जाना हुआ मुश्किल:42% स्टडी वीजा कैंसिल, एंट्री में दिक्कतें, सबको अंग्रेजी जरूरी, सरप्राइज इंटरव्यू में फेल तो डिपोर्ट न्यूजीलैंड सरकार ने इमिग्रेशन पॉलिसी में बदलाव किए हैं, जिनका असर भारतीयों खासकर पंजाबियों पर दिखने लगा है। एक हफ्ते के भीतर पंजाब के दो लोगों को देश में एंट्री के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जबकि 42 फीसदी स्टूडेंट वीजा रद्द होने की बात सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर…
हिमाचल के 10 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट:धर्मशाला में 30.6MM बारिश, कल्पा का तापमान 2.6॰C तक लुढ़का; चार जगह 4॰C से नीचे गिरा पारा

हिमाचल की राजधानी शिमला समेत राज्य के ज्यादातर भागों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आज किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में आंधी-तूफान के साथ आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कल भी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 7 से 9 मई तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन इस दौरान अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में हल्की बारिश जारी रहने के आसार हैं। 10 मई और 11 मई को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान भी अधिकांश भागों में बारिश और शिमला जिला के कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि हुई। धर्मशाला में सबसे ज्यादा 30.6 मिमी, कांगड़ा 29.4 मिमी, चौपाल 18.0, शिलारू 15.8, सराहन 15.5, पालमपुर 15.4, रोहड़ू 14.0, मंडी 13.4, जोगेंद्रनगर 9.0, कल्पा 7.2 और बरठी में 5.2 मिमी बारिश हुई। बारिश-ओलावृष्टि के बाद तापमान में भारी गिरावट बारिश-ओलावृष्टि के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। विशेषकर किन्नौर और लाहौल स्पीति के कई क्षेत्रों में रात का पारा जमाव बिंदू के आसपास पहुंच गया है। किन्नौर के कल्पा का पारा 2.6 डिग्री, लाहौल स्पीति के ताबो का 2.7, कुकुमसैरी 2.9 और केलांग का 4.4 डिग्री सेल्सियस रह गया है। नाहन का न्यूनतम तापमान सामान्य से 8.1 डिग्री नीचे गिरा राज्य के अन्य शहरों का रात का पारा भी सामान्य से नीचे गिरा है। नाहन के तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 8.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यहां का रात का पारा 14.6 डिग्री तक लुढ़क गया है। शिमला का पारा सामान्य से 3.0 डिग्री नीचे गिरने के बाद 11.0 डिग्री रह गया है। भुंतर का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 9.6 डिग्री नीचे लुढ़का इसी तरह, अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। भुंतर का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.6 डिग्री नीचे गिरने के बाद 20.3 डिग्री, मंडी का 6.6 डिग्री गिरने के बाद 26.2 डिग्री, नाहन का 6.5 डिग्री लुढ़कने के बाद 26.8 डिग्री, ऊना का 6.4 डिग्री कम होने के बाद 31.0 डिग्री और शिमला का पारा सामान्य से 4.9 डिग्री नीचे गिरने के बाद 18.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है।
भाजपा ने पोलिंग एजेंट भी परीक्षा लेकर बनाए:कुछ पॉकेट्स से निकल भाजपा पूरे प्रदेश में छाई; जनता ने ‘बंगाली अस्मिता’ की जगह ‘डबल इंजन’ चुना

बंगाल ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ‘बंगाली अस्मिता’ नैरेटिव के मुकाबले पीएम नरेंद्र मोदी के ‘डबल इंजन’ के वादे को चुना। कमल की आंधी में तृणमूल बिल्कुल तिनकों की तरह ही उड़ गई। भाजपा लंबे समय से संगठन के स्तर पर तैयारी में जुटी थी। पोलिंग एजेंट चुनने के लिए भी मौखिक और लिखित परीक्षाएं तक ली गई थीं। पिछले छह महीने से पार्टी का ध्यान दो लक्ष्यों के साथ जमीनी नेटवर्क पर रहा। पहला, ग्रामीण इलाकों में डर के माहौल का मुकाबला और सुनिश्चित करना कि वोटर पोलिंग बूथ तक पहुंचे। ग्राउंड पर तमाम प्रयासों का नतीजा ये रहा कि भाजपा अपने साथ नए वोटर्स को जोड़ने में सफल रही। पिछले चुनाव में टीएमसी का वोट शेयर 48.5% था, जो इस बार 40.80% रह गया। वहीं, भाजपा 38.4% से बढ़कर 45.85% वोट पर पहुंच गई। इसके पीछे हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण बड़ा कारण है। हालांकि, सिर्फ ध्रुवीकरण ही इकलौती वजह नहीं है। रोजगार की कमी, पलायन, औद्योगिक ठहराव, पंचायत स्तर की दादागिरी और स्थानीय टीएमसी कैडर से नाराजगी निर्णायक रही। पश्चिमी औद्योगिक पट्टी आसनसोल, दुर्गापुर और बैरकपुर जैसे इलाकों में भाजपा ने बंद मिलों, नौकरी, लॉजिस्टिक्स हब और सिंडिकेट राज के खिलाफ अभियान चलाया। हर क्षेत्र में अलग रणनीति, कहीं ध्रुवीकरण तो कहीं रोजगार मुद्दा बंगाल का राजनीतिक भूगोल बदल गया। 2021 में भाजपा उत्तर बंगाल, जंगलमहल और मतुआ बेल्ट में सिमटी थी। इस बार टीएमसी के गढ़ दक्षिण बंगाल में भी भगवा रंग में रंग गए। भाजपा ने हर क्षेत्र की अलग रणनीति बनाई। टीएमसी के गढ़ दक्षिण बंगाल में एंटी इंकंबेंसी, ध्रुवीकरण और गुंडागर्दी का मुद्दा उठाया। प्रेसीडेंसी में सीटें 14 से 27 तक पहुंच गईं। उत्तर बंगाल में चाय-बागान मजदूर और राजबंशी समुदाय साधा। जंगलमहल में आवास-पानी, राष्ट्रपति के अपमान जैसे मुद्दों से टीएमसी को पीछे धकेला। टीएमसी अल्पसंख्यक बेल्ट में टूटी करीब 115 सीटें मुस्लिम बहुल हैं। इनमें से 69 पर टीएमसी जीती। करीब 39 सीटें भाजपा के खाते में गईं। मुस्लिम-सेक्युलर वोट टीएमसी के पक्ष में एकजुट माने जाते रहे हैं। पर, इस बार स्थिति अलग दिखी। मालदा की 12 में से 6 और उत्तर दिनाजपुर की 9 में से 4 भाजपा के खाते में गई। इससे टीएमसी की ‘अभेद्य अल्पसंख्यक बेल्ट’ का भरोसा कमजोर हुआ। मुर्शिदाबाद जैसे कोर मुस्लिम जिलों में टीएमसी का दबदबा अभी बचा है। यहां की 22 सीटों में से टीएमसी 9 और भाजपा 8 सीटें जीती। भाजपा की असली बढ़त चार बड़े इलाकों से आई। जंगलमहल-आदिवासी बेल्ट में 40 में से करीब 36 सीटें निकालकर टीएमसी की 2021 वाली वापसी को पलट दिया। उत्तर 24 परगना में भाजपा 33 में से 18 सीटों पर पहुंची। हुगली में भाजपा ने 18 में से 16 सीटें जीत टीएमसी के दक्षिण बंगाल किले को भी झटका दिया है। नदिया में भाजपा 17 में से 14 सीटों पर विजयी रही। यहां मतुआ-नामशूद्र और सीमावर्ती हिंदू वोट निर्णायक रहे। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट पर भाजपा के आनंदमय बर्मन ने टीएमसी के शंकर मालाकार को 1,04,265 वोटों से हराया। राज्य में जीत का सबसे बड़ा अंतर है। लोकल नेताओं को तवज्जो, पुराने लोगों को पद देकर मैदान में उतारा भाजपा ने बंगाल में सिर्फ दिल्ली मॉडल नहीं चलाया। पुराने और वरिष्ठ नेताओं को तवज्जो दी। वाजपेयी-आडवाणी के दौर से जुड़े रहे शमिक भट्टाचार्य प्रदेशाध्यक्ष बनाए। सुवेंदु ग्रामीण बंगाल में चेहरा रहे। वहीं, भट्टाचार्य ने कोलकाता और उपनगरीय बंगाल के ‘भद्रलोक’ को जोड़ा। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष को सक्रिय किया। राहुल सिन्हा राज्यसभा सांसद बनाए। पीएम मोदी ने एक रैली में घोष से लेकर पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय तक बंगाल के वरिष्ठ नेताओं को मंच पर बुला अभिनंदन किया। ईडी 7 मामलों की जांच कर रही है, इन पर कार्रवाई तेज हो सकती है भ्रष्टाचार संबंधी मामले नई सरकार की प्राथमिकता हो सकते हैं। शिक्षक भर्ती, नगरपालिका भर्ती, राशन घोटाला, कोयला तस्करी, मवेशी तस्करी और संदेशखाली सहित कम से कम सात मामलों की जांच ईडी कर रही है। इन पर कार्रवाई में तेजी आ सकती है। पुरानी फाइलों की पड़ताल भी शुरू हो सकती है। दूसरी तरफ, राज्य सरकार के समक्ष सातवां वेतन आयोग लागू करना, तीन हजार रुपए मासिक नकद सहायता और डीए देने जैसे वादों पर अमल की चुनौती भी रहेगी। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… 49 साल में पहली बार देश में लेफ्ट सरकार नहीं:1957 में केरलम में नंबूदरीपाद ने सत्ता दिलवाई; 2026 में केरलम से ही खत्म केरलम विधानसभा चुनाव में पिनराई विजयन की अगुवाई वाले लेफ्ट एलायंस LDF को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस की अगुवाई वाली UDF ने 140 में से 90 से ज्यादा सीटें जीतकर 10 साल बाद सत्ता में वापसी कर ली है। पूरी खबर पढ़ें…
भाजपा ने पोलिंग एजेंट भी परीक्षा लेकर बनाए:कुछ पॉकेट्स से निकल भाजपा पूरे प्रदेश में छाई; जनता ने ‘बंगाली अस्मिता’ की जगह ‘डबल इंजन’ चुना

बंगाल ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ‘बंगाली अस्मिता’ नैरेटिव के मुकाबले पीएम नरेंद्र मोदी के ‘डबल इंजन’ के वादे को चुना। कमल की आंधी में तृणमूल बिल्कुल तिनकों की तरह ही उड़ गई। भाजपा लंबे समय से संगठन के स्तर पर तैयारी में जुटी थी। पोलिंग एजेंट चुनने के लिए भी मौखिक और लिखित परीक्षाएं तक ली गई थीं। पिछले छह महीने से पार्टी का ध्यान दो लक्ष्यों के साथ जमीनी नेटवर्क पर रहा। पहला, ग्रामीण इलाकों में डर के माहौल का मुकाबला और सुनिश्चित करना कि वोटर पोलिंग बूथ तक पहुंचे। ग्राउंड पर तमाम प्रयासों का नतीजा ये रहा कि भाजपा अपने साथ नए वोटर्स को जोड़ने में सफल रही। पिछले चुनाव में टीएमसी का वोट शेयर 48.5% था, जो इस बार 40.80% रह गया। वहीं, भाजपा 38.4% से बढ़कर 45.85% वोट पर पहुंच गई। इसके पीछे हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण बड़ा कारण है। हालांकि, सिर्फ ध्रुवीकरण ही इकलौती वजह नहीं है। रोजगार की कमी, पलायन, औद्योगिक ठहराव, पंचायत स्तर की दादागिरी और स्थानीय टीएमसी कैडर से नाराजगी निर्णायक रही। पश्चिमी औद्योगिक पट्टी आसनसोल, दुर्गापुर और बैरकपुर जैसे इलाकों में भाजपा ने बंद मिलों, नौकरी, लॉजिस्टिक्स हब और सिंडिकेट राज के खिलाफ अभियान चलाया। हर क्षेत्र में अलग रणनीति, कहीं ध्रुवीकरण तो कहीं रोजगार मुद्दा बंगाल का राजनीतिक भूगोल बदल गया। 2021 में भाजपा उत्तर बंगाल, जंगलमहल और मतुआ बेल्ट में सिमटी थी। इस बार टीएमसी के गढ़ दक्षिण बंगाल में भी भगवा रंग में रंग गए। भाजपा ने हर क्षेत्र की अलग रणनीति बनाई। टीएमसी के गढ़ दक्षिण बंगाल में एंटी इंकंबेंसी, ध्रुवीकरण और गुंडागर्दी का मुद्दा उठाया। प्रेसीडेंसी में सीटें 14 से 27 तक पहुंच गईं। उत्तर बंगाल में चाय-बागान मजदूर और राजबंशी समुदाय साधा। जंगलमहल में आवास-पानी, राष्ट्रपति के अपमान जैसे मुद्दों से टीएमसी को पीछे धकेला। टीएमसी अल्पसंख्यक बेल्ट में टूटी करीब 115 सीटें मुस्लिम बहुल हैं। इनमें से 69 पर टीएमसी जीती। करीब 39 सीटें भाजपा के खाते में गईं। मुस्लिम-सेक्युलर वोट टीएमसी के पक्ष में एकजुट माने जाते रहे हैं। पर, इस बार स्थिति अलग दिखी। मालदा की 12 में से 6 और उत्तर दिनाजपुर की 9 में से 4 भाजपा के खाते में गई। इससे टीएमसी की ‘अभेद्य अल्पसंख्यक बेल्ट’ का भरोसा कमजोर हुआ। मुर्शिदाबाद जैसे कोर मुस्लिम जिलों में टीएमसी का दबदबा अभी बचा है। यहां की 22 सीटों में से टीएमसी 9 और भाजपा 8 सीटें जीती। भाजपा की असली बढ़त चार बड़े इलाकों से आई। जंगलमहल-आदिवासी बेल्ट में 40 में से करीब 36 सीटें निकालकर टीएमसी की 2021 वाली वापसी को पलट दिया। उत्तर 24 परगना में भाजपा 33 में से 18 सीटों पर पहुंची। हुगली में भाजपा ने 18 में से 16 सीटें जीत टीएमसी के दक्षिण बंगाल किले को भी झटका दिया है। नदिया में भाजपा 17 में से 14 सीटों पर विजयी रही। यहां मतुआ-नामशूद्र और सीमावर्ती हिंदू वोट निर्णायक रहे। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट पर भाजपा के आनंदमय बर्मन ने टीएमसी के शंकर मालाकार को 1,04,265 वोटों से हराया। राज्य में जीत का सबसे बड़ा अंतर है। लोकल नेताओं को तवज्जो, पुराने लोगों को पद देकर मैदान में उतारा भाजपा ने बंगाल में सिर्फ दिल्ली मॉडल नहीं चलाया। पुराने और वरिष्ठ नेताओं को तवज्जो दी। वाजपेयी-आडवाणी के दौर से जुड़े रहे शमिक भट्टाचार्य प्रदेशाध्यक्ष बनाए। सुवेंदु ग्रामीण बंगाल में चेहरा रहे। वहीं, भट्टाचार्य ने कोलकाता और उपनगरीय बंगाल के ‘भद्रलोक’ को जोड़ा। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष को सक्रिय किया। राहुल सिन्हा राज्यसभा सांसद बनाए। पीएम मोदी ने एक रैली में घोष से लेकर पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय तक बंगाल के वरिष्ठ नेताओं को मंच पर बुला अभिनंदन किया। ईडी 7 मामलों की जांच कर रही है, इन पर कार्रवाई तेज हो सकती है भ्रष्टाचार संबंधी मामले नई सरकार की प्राथमिकता हो सकते हैं। शिक्षक भर्ती, नगरपालिका भर्ती, राशन घोटाला, कोयला तस्करी, मवेशी तस्करी और संदेशखाली सहित कम से कम सात मामलों की जांच ईडी कर रही है। इन पर कार्रवाई में तेजी आ सकती है। पुरानी फाइलों की पड़ताल भी शुरू हो सकती है। दूसरी तरफ, राज्य सरकार के समक्ष सातवां वेतन आयोग लागू करना, तीन हजार रुपए मासिक नकद सहायता और डीए देने जैसे वादों पर अमल की चुनौती भी रहेगी। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… 49 साल में पहली बार देश में लेफ्ट सरकार नहीं:1957 में केरलम में नंबूदरीपाद ने सत्ता दिलवाई; 2026 में केरलम से ही खत्म केरलम विधानसभा चुनाव में पिनराई विजयन की अगुवाई वाले लेफ्ट एलायंस LDF को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस की अगुवाई वाली UDF ने 140 में से 90 से ज्यादा सीटें जीतकर 10 साल बाद सत्ता में वापसी कर ली है। पूरी खबर पढ़ें…
तेजपत्ता के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, गैस से लेकर शुगर तक में मददगार

Last Updated:May 05, 2026, 00:01 IST Bay Leaves Benefits: तेजपत्ता सिर्फ एक मसाला नहीं है, बल्कि एक औषधि है. खासकर पेट से जुड़ी दिक्कतों के लिए यह बहुत अच्छा माना जाता है. अगर किसी को गैस, अपच या पेट फूलने की समस्या हो, तो तेजपत्ते का काढ़ा या इसे खाने में शामिल करने से राहत मिल सकती है. ख़बरें फटाफट Bay Leaves Benefits: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग छोटी-छोटी परेशानियों के लिए भी तुरंत दवाओं का सहारा लेने लगे हैं, जबकि हमारी रसोई में मौजूद कई प्राकृतिक चीजें ऐसी हैं जो हल्की समस्याओं में असरदार राहत दे सकती हैं. उन्हीं में से एक है तेजपत्ता, जो आमतौर पर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके फायदे सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं हैं. सही तरीके और संतुलित मात्रा में इसका उपयोग किया जाए, तो यह शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी साबित हो सकता है. तेजपत्ता को पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसे सिर्फ मसाले के रूप में नहीं, बल्कि एक घरेलू नुस्खे के तौर पर भी अपनाया जाता है. खासतौर पर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में इसका योगदान महत्वपूर्ण माना जाता है. अगर किसी को गैस, अपच, पेट फूलना या भारीपन जैसी समस्याएं होती हैं, तो तेजपत्ते को उबालकर उसका काढ़ा पीना या भोजन में इसका नियमित इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है. यह पाचन प्रक्रिया को सक्रिय करने में मदद करता है और पेट को हल्का महसूस कराता है. सिर्फ पेट ही नहीं, सांस से जुड़ी समस्याओं में भी तेजपत्ता उपयोगी माना जाता है. मौसम बदलने पर होने वाली सर्दी, खांसी या गले में खराश जैसी दिक्कतों में यह राहत पहुंचा सकता है. आयुर्वेद में इसे कफ कम करने वाला तत्व माना गया है, जो श्वसन तंत्र को साफ रखने में मदद करता है. कुछ लोग तेजपत्ते को पानी में उबालकर उसकी भाप लेते हैं या काढ़ा बनाकर पीते हैं, जिससे गले और नाक की तकलीफ में आराम मिल सकता है. आधुनिक विज्ञान ने भी तेजपत्ते के कुछ संभावित फायदों को स्वीकार किया है. कई शोधों में यह संकेत मिले हैं कि तेजपत्ता ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित रखने में सहायक हो सकता है. इस वजह से इसे डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए एक सपोर्टिव उपाय के रूप में देखा जाता है. हालांकि यह जरूरी है कि इसे किसी भी तरह से दवाओं का विकल्प न समझा जाए, बल्कि डॉक्टर की सलाह के साथ ही इसका सेवन किया जाए. इसके अलावा तेजपत्ता में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने और जोड़ों के दर्द में राहत देने में मदद कर सकते हैं. हल्के दर्द, सूजन या इंफेक्शन जैसी स्थितियों में कुछ लोग इसे घरेलू उपाय के तौर पर इस्तेमाल करते हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
इन 8 फलों में भरपूर विटामिन C, इम्यूनिटी मजबूत करने में बेहद असरदार, गर्मी में जमकर करें सेवन

Last Updated:May 04, 2026, 23:41 IST Best Vitamin C Fruits in Summer: गर्मियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ और इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी होता है. इस दौरान ऐसे फलों का सेवन करना फायदेमंद रहता है, जिनमें विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है. विटामिन C न सिर्फ शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है, बल्कि स्किन को भी हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है. नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने ऐसे 8 फलों के बारे में बताया है, जिन्हें गर्मियों में जरूर डाइट में शामिल करना चाहिए. संतरा विटामिन C का सबसे बेहतरीन सोर्स माना जाता है. यह शरीर को ताजगी देता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है. रोजाना संतरा खाने या उसका जूस पीने से कई तरह के संक्रमण का खतरा कम होता है. इससे शरीर में भरपूर एनर्जी भी बनी रहती है. नींबू छोटा सा फल है, लेकिन इसके फायदे बड़े हैं. इसमें विटामिन C के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. गर्मियों में नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और इम्यूनिटी भी बेहतर होती है. आंवला को विटामिन C का पावरहाउस कहा जाता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ाता है और पाचन को भी सुधारता है. आंवला जूस या मुरब्बा के रूप में भी लिया जा सकता है, जिससे शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google कीवी ऐसा फ्रूट है, जिसमें विटामिन C के साथ-साथ फाइबर और पोटैशियम भी अच्छी मात्रा में होते हैं. यह शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है और स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है. नियमित रूप से कीवी खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहता है. पपीता भी विटामिन C का अच्छा सोर्स होता है और यह पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद एंजाइम्स पेट को साफ रखने में मदद करते हैं. गर्मियों में पपीता खाने से शरीर हल्का महसूस करता है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है. स्ट्रॉबेरी स्वाद में मीठी और हल्की खट्टी होती है, लेकिन इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है. यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ाती है और त्वचा को हेल्दी बनाती है. इसे स्नैक या स्मूदी के रूप में भी खाया जा सकता है. अनानास एक स्वादिष्ट फल है, जिसमें विटामिन C के साथ ब्रोमेलिन नामक एंजाइम होता है. यह पाचन सुधारने और सूजन कम करने में मदद करता है. गर्मियों में अनानास खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है. अमरूद भी विटामिन C से भरपूर फल है, जो सस्ती कीमत में आसानी से मिल जाता है. यह शरीर को संक्रमण से बचाने के साथ-साथ पाचन और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है. नियमित रूप से अमरूद खाने से शरीर स्वस्थ और मजबूत बना रहता है.








