तमिलनाडु की ‘सास-दामाद’ जोड़ी ने रचा इतिहास, 35 साल में पहली बार…

तमिलनाडु के 2026 के चुनाव परिणामों ने एक उल्लेखनीय पारिवारिक कहानी पेश की: लीमा रोज़ मार्टिन (एआईएडीएमके) और उनके दामाद आधव अर्जुन (टीवीके) – पार्टी से प्रतिद्वंद्वी, परिवार खून से – दोनों ने अपनी-अपनी सीटें जीतीं और एक ही विधानसभा में जा रहे हैं। ‘सास’: ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन की पत्नी लीमा रोज़ मार्टिन ने एआईएडीएमके के टिकट पर लालगुडी से 2,739 वोटों से जीत हासिल की, उन्होंने डीएमके और टीवीके दोनों के उम्मीदवारों को हराया – वही पार्टी जिसके चुनाव विंग का नेतृत्व उनके दामाद करते हैं। ‘दामाद’: टीवीके के चुनाव विंग सचिव और मार्टिन की बेटी डेज़ी से विवाहित आधव अर्जुन ने चेन्नई के विल्लीवक्कम से जीत हासिल की। टीवीके के एक वरिष्ठ चेहरे और विजय के करीबी विश्वासपात्र, अब उन्हें मंत्री पद के लिए चुना गया है। ट्विस्ट: दोनों विरोधी खेमे – एआईएडीएमके और टीवीके – से हैं, लेकिन एक डाइनिंग टेबल साझा करते हैं। लीमा रोज़ चुनाव से बमुश्किल एक महीने पहले अन्नाद्रमुक में शामिल हुईं, जबकि आधव अर्जुन ने पहले ही विजय लहर पर अपना राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा दिया था। दोनों दांव सफल रहे। इतिहास: आखिरी बार तमिलनाडु में सास और दामाद ने एक साथ विधानसभा सीटें जीतते हुए 1991 में देखा था – जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता एएस पोन्नम्मल ने नीलाकोट्टई से जीत हासिल की थी और उनके दामाद सुब्बुराथनम ने एआईएडीएमके के टिकट पर पलानी से जीत हासिल की थी। लेकिन वे एक ही गठबंधन से थे. 2026 में, लीमा रोज़ और आधव अर्जुन ने इसे पूरी तरह से प्रतिद्वंद्वी पार्टियों से छीन लिया – जिससे यह कहीं अधिक असाधारण हो गया। बड़ी तस्वीर: मार्टिन परिवार के तीन सदस्यों ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा सीटें जीती हैं – मां, बेटा और दामाद, तीन अलग-अलग पार्टियों से। एक परिवार, एक ऐतिहासिक नतीजे का दिन, तीन विधायक।
मिसाइल अटैक से दुबई में फंसीं अमीषा पटेल:हमले के बाद एयरस्पेट बंद हुआ तो फ्लाइट मस्कट डायवर्ट हुई, एक्ट्रेस बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी

दुबई में हुए नए मिसाइल हमलों का असर अमीषा पटेल पर पड़ा है। दरअसल, एक्ट्रेस हाल ही में न्यूयॉर्क से मुंबई के लिए रवाना हुई थीं। उनकी फ्लाइट दुबई में उतरनी थी, लेकिन अचानक हुए हमलों से फ्लाइट डायवर्ट कर दी गई और एक्ट्रेस मस्कट में फंस चुकी हैं। अमीषा पटेल ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘मैं न्यूयॉर्क से मुंबई वापस एमिरेट्स से आ रही थी। जैसे ही हम दुबई में उतरने वाले थे, यूएई में ताजा मिसाइल हमलों के कारण एयरस्पेस बंद कर दिया गया। अब हमें मस्कट डायवर्ड कर दिया गया है। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। ये युद्ध आखिर कब खत्म होगा।’ इसके अलावा भी अमीषा पटेल ने एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने दुबई एयरपोर्ट की तस्वीर के साथ लिखा है, ‘दुबई एयरपोर्ट पर कई घंटे बीत चुके हैं और इंतजार अब भी जारी है। मैं मुंबई में घर वापस आने का इंतजार नहीं कर सकती।’ बता दें कि ये पहली बार नहीं हैं। इससे पहले इजरायल-ईरान जंग के हालातों के बीच ईशा गुप्ता, दीया मिर्जा, सोनल चौहान, लारा दत्ता समेत कई एक्ट्रेसेस दुबई में फंस चुकी हैं।
केरल विधानसभा चुनाव: चुनाव में मिली करारी हार कांग्रेस के लिए शशि थरूर का बड़ा संदेश, बीजेपी का दबदबा

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव पर कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर फ्रैंक की बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब नामांकन से खुद का परिचय देना चाहिए। उनका कहना है, पार्टी पहले भी आत्ममंथन की बात कर चुकी है, लेकिन अब विपक्ष के बाद इसे और चयन से लेने की जरूरत है। थरूर ने केरल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए यह जरूरी है कि वहां क्या सही हुआ और उसी मॉडल को बाकी राज्यों में कैसे लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा सबक है, जिससे सीखकर आगे की रणनीति बनाई जानी चाहिए। ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव परिणाम 2026: कौन हैं वो 2 मुस्लिम नेता, पूछा गया बीजेपी की लहर में भी उछाल, बंगाल में कांग्रेस को उछाल से उछाल बीजेपी के नामांकन कार्य की भी बात इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी की विचारधारा के बारे में भी बात की. थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल और असम में अच्छा काम किया है. उनके अनुसार, भाजपा चुनाव को बहुत ही पेशेवर तरीके से चलाती है, उनकी शक्ति मजबूत होती है और वे अपने संगठन में ताकत जुटाने का उपयोग करते हैं, जिसमें पैसा भी शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि इन बातों को अन्यत्र से सीखने की आवश्यकता है। हालाँकि, अंत में उन्होंने आशा व्यक्त की कि भाजपा का संदेश देश के लोगों को जोड़ने वाला होना चाहिए, न कि उन्हें चमकने वाला। बता दें कि बीजेपी ने असम सहित बंगाल में जीत हासिल की है और पुडुचेरी में जीत हासिल की है। वहीं केरल में कांग्रेस और तमिल में टीवीके ने शानदार जीत दर्ज की है। ये भी पढ़ें: बंगाल बीजेपी सीएम: बंगाल में बीजेपी किसे बनाएगी मुख्यमंत्री? रेस में शुभेंदु अधिकारी सहित आगे चल रहे ये नाम
सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 77,000 के स्तर पर आया:निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट, ये 24,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी 5 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 250 अंक गिरकर 77,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 24,000 के स्तर पर आ गया है। एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार 4 मई को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही थी 7 दिन में FII ने 10,514 करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। सोमवार को सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर बंद हुआ था इससे पहले सोमवार, 4 मई को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 77,269 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 121 अंक ऊपर रहा, ये 24,119 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार में रियल्टी, मेटल, फार्मा और ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। जबकि आईटी, सरकारी बैंक और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही थी।
जरा से काम में सांस फूलना, नाक से सीटी की आवाज आना…ये हो सकते हैं अस्थमा के लक्षण, न करें नजरअंदाज

जमशेदपुर. आज के समय में तेजी से बढ़ता वायु प्रदूषण, बदलता मौसम और जीवनशैली में हो रहे बदलाव लोगों की सेहत पर गहरा असर डाल रहे हैं. खासकर सांस से जुड़ी बीमारियां अब आम होती जा रही हैं, जिनमें अस्थमा एक गंभीर और तेजी से फैलने वाली समस्या बन चुकी है. शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो चिंता का विषय है. यह बीमारी न केवल व्यक्ति की दैनिक दिनचर्या को प्रभावित करती है, बल्कि समय रहते ध्यान न देने पर गंभीर रूप भी ले सकती है. आज क्यों बढ़ गई है यह समस्याइसी विषय पर झारखंड के सीनियर चेस्ट फिजिशियन डॉ. टी.के. मोहंती बताते हैं कि अस्थमा एक क्रॉनिक (लंबे समय तक रहने वाली) श्वसन संबंधी बीमारी है, जिसमें फेफड़ों की श्वासनलियां संकुचित और सूज जाती हैं. इससे मरीज को सांस लेने में कठिनाई होती है और कई बार अचानक अस्थमा अटैक भी आ सकता है. उन्होंने कहा कि आज के दौर में इसके मामलों में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण पर्यावरणीय बदलाव और एलर्जी कारकों का बढ़ना है. एलर्जी है मुख्य कारणअस्थमा के प्रमुख कारणों में एलर्जी सबसे अहम भूमिका निभाती है. धूल, धुआं, परागकण (पोलन), पालतू जानवरों के बाल, फफूंदी और विभिन्न प्रकार के केमिकल्स शरीर में एलर्जिक रिएक्शन पैदा करते हैं, जिससे श्वासनलियां प्रभावित होती हैं. इसके अलावा बढ़ता वायु प्रदूषण, खासकर औद्योगिक क्षेत्रों और ट्रैफिक वाले इलाकों में, अस्थमा के खतरे को और बढ़ा देता है. मौसम में अचानक बदलाव, ठंडी हवा, वायरल संक्रमण और कई बार आनुवंशिक कारण भी इस बीमारी के पीछे जिम्मेदार होते हैं. समय रहते पहचानें लक्षणअस्थमा के लक्षणों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है. लगातार खांसी आना, सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज (व्हीजिंग), सीने में जकड़न और थोड़ी सी मेहनत में ही सांस फूलना इसके मुख्य संकेत हैं. कई मरीजों में ये लक्षण रात या सुबह के समय ज्यादा बढ़ जाते हैं. अगर ये लक्षण बार-बार दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, इसलिए इन पर ध्यान दें. खत्म नहीं कर सकते, नियंत्रित कर सकते हैंबचाव के उपायों पर जोर देते हुए बताया गया कि अस्थमा को पूरी तरह खत्म तो नहीं किया जा सकता, लेकिन इसे नियंत्रित जरूर किया जा सकता है. इसके लिए सबसे जरूरी है एलर्जी पैदा करने वाले कारकों से दूरी बनाना. घर को साफ रखना, धूल से बचाव करना, मास्क का इस्तेमाल करना और धूम्रपान से दूर रहना बेहद आवश्यक है. साथ ही डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित दवाइयों और इनहेलर का उपयोग करना चाहिए. बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतना भी जरूरी है. प्रभाव कम किया जा सकता हैअंत में यही कहा जा सकता है कि अस्थमा जैसी बीमारी के प्रति जागरूकता और समय पर उपचार ही सबसे बड़ा बचाव है. अगर सही समय पर इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए और जरूरी सावधानियां अपनाई जाएं, तो इस बीमारी के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
राघव चड्ढा बोले- मैं AAP का अगला टारगेट:चेतावनी देकर कहा- हमारे पास 21 राज्यों की पुलिस; पंजाब CM विधायक लेकर राष्ट्रपति से मिलने रवाना

पंजाब CM भगवंत मान 3 वॉल्वो बसों में आम आदमी पार्टी (AAP) के करीब 90 MLA लेकर दिल्ली पहुंचे। अब वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। उन्हें दोपहर 12 बजे का टाइम मिला है। वह अकेले ही मुर्मु से मिलेंगे, इस दौरान सारे MLA राष्ट्रपति भवन में बाहर मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान CM मान उनकी पार्टी से चुने गए 6 राज्यसभा सांसदों के AAP छोड़कर BJP जॉइन करने की शिकायत करते हुए राइट टू रिकॉल कानून की मांग करेंगे। CM मान से पहले AAP छोड़ने वालों में शामिल राघव चड्ढा और संदीप पाठक की अगुआई में कुछ सांसद राष्ट्रपति से मिले। इसके बाद राघव चड्ढा ने कहा- आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में विलय के बाद पंजाब सरकार बदले की आग में जल रही है। उन्होंने बदले की भावना से पंजाब की स्टेट मशीनरी का AAP को त्यागने वाले सांसदों पर इस्तेमाल किया। राघव ने तंज कसते हुए कहा- जब तक थे आज्ञाकारी, तभी तक थे संस्कारी, साथ छोड़ते ही बता दिया भ्रष्टाचारी। राघव ने कहा कि AAP सुबह से शाम तक सब पर बदलाखोरी का आरोप लगाती है, अब वही पार्टी छोड़ने वाले सांसदों के खिलाफ बदले की राजनीति कर रही है। AAP डेंजरस खेल खेल रही है, इसका अंत बहुत खतरनाक होगा। AAP के पास एक राज्य की पुलिस है। भाजपा की 21 राज्य में सरकार और पुलिस है। बस वह ये समझ लें। सांसद संदीप पाठक ने कहा कि सिर पर कफन बांधकर निकले हैं, FIR से डरने वाले नहीं हैं। इसी बीच पंजाब BJP प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा- सुना है कि CM वॉल्वो बसों में दिल्ली जा रहे हैं। CM को बहुत ध्यान रखना होगा, कहीं, AAP विधायकों की बस BJP कार्यालय की ओर न मुड़ जाए। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राघव चड्ढा की अहम बातें दिल्ली रवानगी के वक्त CM की 3 अहम बातें CM मान-विधायकों का दिल्ली दौरे का ये शेड्यूल… मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
विराट कोहली ने इकाना में 2 घंटे मैराथन प्रैक्टिस की:स्ट्रेट ड्राइव पर छक्के लगाए, स्टेडियम में दौड़े; बाहर फैन्स का जमावड़ा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज का लखनऊ में जमकर क्रेज है। उन्होंने आज इकाना में करीब 2 घंटे प्रैटिक्स कर पसीना बहाया। नेट प्रैक्टिस से पहले फील्ड के चक्कर लगाए। फिर बैटिंग की प्रैटिक्स की। स्टेट ड्राइव पर छक्के जड़े। फील्ड सपोर्ट स्टॉफ समेत सभी निगाहें उन पर रहीं। स्टेडियम के बाहर फैंस ने चीयर्स करते रहे। टीम के अन्य कैप्टन रजत पाटीदार, भुवनेश्वर कुमार समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रैटिक्स की। इस दौरान विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार आपस में बातचीत करते नजर आए। IPL पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 7 मई को इकाना में मैच खेला जाएगा। देखिए RCB टीम के प्रैटिक्स की 3 तस्वीरें… सोमवार शाम को पहुंच गई थी RCB की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम सोमवार देर शाम राजधानी लखनऊ पहुंच गई। टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और कोच एंडी फ्लावर भी शहर में आ गए हैं। देर रात ब्लैक टी-शर्ट में कोहली एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज बेंगलुरु की टीम ने आज इकाना स्टेडियम में प्रैटिक्स किया। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम के खिलाड़ी बुधवार को प्रैक्टिस करेंगे। हालांकि, 4 मई को मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद LSG प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। RCB के लखनऊ पहुंचने की 2 तस्वीरें देखिए- बेहतरीन रहा है अब तक का सफर रॉयल चैलेंजर्स के लिए अब तक का सफर बेहतरीन रहा है। टीम की बल्लेबाजी की कमान विराट कोहली (379 रन), देवदत्त पडिक्कल (282 रन) और कप्तान रजत पाटीदार (257 रन) ने संभाल रखी है। वहीं, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार 17 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। पिछले मुकाबले में लखनऊ को हराने के बाद बेंगरलुरु की टीम इस बार भी जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। फिलहाल, इकाना में किंग कोहली के विराट शो को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। ————- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ डीएम ने पूड़ी-सब्जी बांटी:सिलेंडर महंगा होने पर गन्ने के रस का भंडारा, कान पकड़कर बजरंगबली से माफी मांगी ज्येष्ठ महीने का आज पहला बड़ा मंगल है। लखनऊ में 1000 से ज्यादा जगहों पर भंडारे हुए। नगर निगम में इस मंगल के लिए 348 भंडारों का रजिस्ट्रेशन है। जिलाधिकारी विशाख जी. ने कैसरबाग स्थित यूपी प्रेस क्लब में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की तरफ से आयोजित भंडारे में पूड़ी बांटी। पूरी खबर पढ़ें
अमेरिका ने हॉर्मुज में 7 ईरानी नावें डुबोईं:व्यापारिक जहाजों पर हमले का आरोप, ट्रम्प ने ईरान को धरती से मिटाने की धमकी दी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि उनकी मिलिट्री ने ईरान के 7 छोटी जहाजों को डुबो दिया है। उनके मुताबिक ये होर्मुज से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर हमला कर रही थीं। हालांकि ईरान ने इस पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान के पास आगे दो ही रास्ते हैं। या तो ईमानदारी से समझौता करे, या फिर दोबारा हमले झेलने के लिए तैयार रहे। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर ईरानी सेना ने अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाने की गलती की तो उन्हें धरती से मिटा दिया जाएगा। अमेरिका ने सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास प्रोजेक्ट फ्रीडम ऑपरेशन शुरू किया है। इसके तहत वह वहां गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा दे रही है। इसी दौरान दोनों देशों के बीच संघर्ष हुआ। ईरान का कहना है कि होर्मुज पर उसका कंट्रोल है, उसकी इजाजत के बिना वे किसी जहाजों को गुजरने नहीं देंगे। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स… 1. UAE के ड्रोन प्लांट पर हमला: ईरान ने UAE के फुजैराह में एक पेट्रोलियम प्लांट पर ड्रोन हमला किया। इससे इंडस्ट्री एरिया में आग भड़क उठी। इसमें 3 भारतीय भी घायल हुए हैं। 2. प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू: अमेरिका ने होर्मुज के आसपास प्रोजेक्ट फ्रीडम पहल शुरू किया। इसके तहत होर्मुज में फंसे विदेशी जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करने का वायदा किया गया है। 3. साउथ कोरियाई जहाज पर हमला: होर्मुज स्ट्रेट में दक्षिण कोरिया के एक जहाज पर हमला हुआ जिससे आग लग गई। ट्रम्प का कहना है कि यह हमला ईरान ने किया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 4. जब्त ईरानी जहाज सौंपा: अमेरिकी सेना ने जब्त ईरानी जहाज टूस्का को पाकिस्तान को सौंप दिया। इसे 22 क्रू मेंबर के साथ ईरान भेजा गया। अमेरिकी नेवी ने 21 अप्रैल को इस जहाज को पकड़ा था। 5. ईरान में तीन लोगों को फांसी: ईरान में मोसाद से जुड़े होने के आरोप में लोगों को फांसी दे दी गई। इन पर जनवरी 2026 में तख्तापटल की साजिश का आरोप था। इस साल 25 राजनीतिक कैदियों को फांसी दी जा चुकी है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
गर्मियों में विटामिन सी से भरपूर ये खट्टा फल सेहत के लिए अमृत समान, पानी में निचोड़ कर पिएं इसका रस, होंगे ये फायदे

Health benefits of lemon in summer: गर्मी के मौसम में कई तरह के फल मौसमी फल मिलने लगते हैं, लेकिन एक खट्टा फल ऐसा है, जो आपको सालों भर मार्केट में मिल जाएगा. यह है खट्टा और रसीला नींबू. विटामिन सी से भरपूर नींबू का सेवन आप गर्मी के मौसम में हर दिन करें, क्योंकि ये इस मौसम के लिए अमृत से कम नहीं होता. आसानी से उपलब्ध होने वाला नींबू शरीर को ठंडक, ऊर्जा और कई जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है. तेज गर्मी में जब शरीर थकान और पानी की कमी से जूझता है, तब नींबू एक बेहतरीन सहारा बनता है. जानिए, नींबू कैसे है सेहत के लिए फायदेमंद. नींबू में मौजूद पोषक नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, नींबू में विटामिन C, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर को स्वस्थ रखने और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट कर रोगों से शरीर को लड़ने में मदद करता है. गर्मियों में नींबू के फायदे इम्यूनिटी करे मजबूत- नींबू में मौजूद विटामिन C इम्यून क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. बार-बार होने वाली शारीरिक समस्याएं जैसे सर्दी-खांसी, वायरल इंफेक्शन, बुखार आदि से बचाव में मदद करता है. शरीर को रखे हाइड्रेट और एनर्जेटिक- गर्मियों में ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे थकान महसूस होती है. नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ दिनभर ताजगी और ऊर्जा बनाए रखने में सहायक होता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. पाचन तंत्र का रखे ख्याल- गर्मी में भूख कम लगना और पाचन संबंधी दिक्कतें होना सामान्य है. नींबू पेट के एसिड को संतुलित करता है. कब्ज से राहत देता है. भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है. सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए- नींबू पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है, जिससे कमजोरी और थकान कम होती है और शरीर सक्रिय बना रहता है. त्वचा को बनाए स्वस्थ, चमकदार- नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. यह मुंहासों, दाग-धब्बों को कम करने और गर्मी में होने वाली त्वचा समस्याओं से राहत देने में मदद करता है. वजन घटाने में कारगर- जो लोग वजन कम करने की कोशिश करते हैं, वे नींबू का सेवन करेंगे तो उपयोगी साबित हो सकता है. यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है. शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है. नींबू के सेवन का सही तरीकासुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा नींबू मिलाकर पिएं.दिन में 2–3 बार सादा नींबू पानी या नमक के साथ ले सकते हैं.चीनी की जगह शहद मिलाकर पीने से अधिक लाभ होगा.
अमेरिका ने हॉर्मुज में 7 ईरानी नावें डुबोईं:व्यापारिक जहाजों पर हमले का आरोप; ट्रम्प ने ईरान को धरती से मिटाने की धमकी दी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि उनकी मिलिट्री ने ईरान के 7 छोटी जहाजों को डुबो दिया है। उनके मुताबिक ये होर्मुज से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर हमला कर रही थीं। हालांकि ईरान ने इस पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान के पास आगे दो ही रास्ते हैं। या तो ईमानदारी से समझौता करे, या फिर दोबारा हमले झेलने के लिए तैयार रहे। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर ईरानी सेना ने अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाने की गलती की तो उन्हें धरती से मिटा दिया जाएगा। अमेरिका ने सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास प्रोजेक्ट फ्रीडम ऑपरेशन शुरू किया है। इसके तहत वह वहां गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा दे रही है। इसी दौरान दोनों देशों के बीच संघर्ष हुआ। ईरान का कहना है कि होर्मुज पर उसका कंट्रोल है, उसकी इजाजत के बिना वे किसी जहाजों को गुजरने नहीं देंगे। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स… 1. UAE के ड्रोन प्लांट पर हमला: ईरान ने UAE के फुजैराह में एक पेट्रोलियम प्लांट पर ड्रोन हमला किया। इससे इंडस्ट्री एरिया में आग भड़क उठी। इसमें 3 भारतीय भी घायल हुए हैं। 2. प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू: अमेरिका ने होर्मुज के आसपास प्रोजेक्ट फ्रीडम पहल शुरू किया। इसके तहत होर्मुज में फंसे विदेशी जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करने का वायदा किया गया है। 3. साउथ कोरियाई जहाज पर हमला: होर्मुज स्ट्रेट में दक्षिण कोरिया के एक जहाज पर हमला हुआ जिससे आग लग गई। ट्रम्प का कहना है कि यह हमला ईरान ने किया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 4. जब्त ईरानी जहाज सौंपा: अमेरिकी सेना ने जब्त ईरानी जहाज टूस्का को पाकिस्तान को सौंप दिया। इसे 22 क्रू मेंबर के साथ ईरान भेजा गया। अमेरिकी नेवी ने 21 अप्रैल को इस जहाज को पकड़ा था। 5. ईरान में तीन लोगों को फांसी: ईरान में मोसाद से जुड़े होने के आरोप में लोगों को फांसी दे दी गई। इन पर जनवरी 2026 में तख्तापटल की साजिश का आरोप था। इस साल 25 राजनीतिक कैदियों को फांसी दी जा चुकी है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…








