अनूपपुर में कुएं की दीवार धंसी, अधेड़ की मौत:खेत में सिंचाई के लिए कुआं खोदते समय हादसा, बेटे ने बचाने की कोशिश की

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनगवां के दर्रीटोला में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं की ऊपरी दीवार धंसने से 46 वर्षीय हीरालाल राठौर की मौके पर ही मौत हो गई। वह कुएं के अंदर काम कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा उन पर गिर गया। बेटे ने दिखाई हिम्मत, लेकिन नहीं बचा सके पिता घटना के समय उनका 11 वर्षीय बेटा पंकज राठौर वहीं मौजूद था। पिता को मलबे में दबा देख वह तुरंत कुएं में उतरा और मिट्टी हटाकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने घर जाकर अपनी मां और आसपास के लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों ने निकाला शव, अस्पताल में किया गया मृत घोषित सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर हीरालाल राठौर को कुएं से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खेत में बनवा रहे थे कुआं और मकान की थी योजना बताया जा रहा है कि हीरालाल राठौर ने एक साल पहले मौहरी गांव में दो एकड़ जमीन खरीदी थी। वह वहां खेती के साथ-साथ नया मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे। खेत में पत्थर भी डलवाए गए थे। परिवार के अनुसार, पत्नी अंजू बाई ने पत्थर चोरी होने की आशंका जताई थी, जिसके बाद उन्होंने खेत में सिंचाई के लिए कुआं बनवाने का फैसला लिया। काम के दौरान हुआ हादसा पंकज राठौर ने बताया कि करीब 25 हाथ गहरा कुआं खोदा जा चुका था। मिट्टी धंसने से बचाने के लिए पत्थरों से आधी दीवार बनाई गई थी। हीरालाल कुएं की दीवार और मिट्टी के बीच खाली जगह को भर रहे थे, तभी ऊपर की मिट्टी अचानक धंस गई और हादसा हो गया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ घटना के समय हीरालाल कुएं में अकेले काम कर रहे थे। उनकी पत्नी दूसरे गांव गई हुई थीं। बड़ा बेटा घर पर था, जबकि छोटा बेटा पंकज उनके साथ मौजूद था। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मुरैना के मैरिज गार्डन में आग:रात 2.30 बजे गोदाम में रखे गद्दे और कुर्सियां जलीं; दमकल की 2 गाड़ियों ने पाया काबू

मुरैना शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित अंबाह बाईपास पर वैष्णो मैरिज गार्डन के गोदाम में दरम्यानी बुधवार रात करीब 2.30 बजे अचानक आग लग गई। आग से गोदाम में रखी कुर्सियां, गद्दे, रजाई और अन्य सामान जल गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त गार्डन में कोई शादी समारोह नहीं था, जिससे कोई जनहानि या बड़ा हादसा नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। रात 2.30 बजे भड़की आग, दमकल ने बुझाई अंबाह बाईपास पर स्थित वैष्णो मैरिज गार्डन के उस हिस्से में रात 2.30 बजे आग लगी, जहां शादी समारोह में उपयोग होने वाले सामान का स्टॉक रखा जाता है। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोगों ने आग की लपटें देखकर दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पानी डालकर आग पर नियंत्रण पाया। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। थाना प्रभारी बोले- नुकसान का आकलन करेगा राजस्व विभाग स्टेशन रोड थाना प्रभारी एसआई संजय वरैया ने बताया कि, “बाई पास पर स्थित वैष्णो मैरिज गार्डन में आग लगी है । गार्डन का वह हिस्सा है जहां रजाई, गद्दे,कुर्सी स्टॉक किया जाता है। आग क्यों लगी इसकी जांच कर रहे हैं,बाकी राजस्व विभाग द्वारा नुकसान का आंकलन किया जाता है।” प्रशासन आग के कारणों का पता लगाने के साथ ही नुकसान का आकलन करने में जुट गया है।
मुरलीधरन बोले-IPL में ‘बिग बिजनेस’ का खेल:फेयर मुकाबले नहीं, मनोरंजन जरूरी; अब गेंदबाजों को पिटाई के लिए तैयार रहना होगा

सनराइजर्स हैदराबाद के चीफ कोच मुथैया मुरलीधरन ने कहा कि गेंदबाजों को मान लेना चाहिए कि उन्हें मार पड़ेगी। उनके अनुसार खेल बल्लेबाजों के पक्ष में झुक चुका है, इसलिए गेंदबाजों को इस स्थिति के साथ खुद को ढालना होगा। उन्होंने बुधवार को मुंबई में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में IPL में बल्ले और गेंद के संतुलन पर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह टूर्नामेंट दर्शकों के मनोरंजन और स्पॉन्सरशिप के बिजनेस पर टिका है। उन्होंने कहा,’अगर हम बॉलिंग फ्रेंडली विकेट देंगे, तो दर्शक इसे बोरिंग कहेंगे। लोग चौके-छक्के देखना चाहते हैं, इसीलिए ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ जैसे नियम लाए गए हैं। अगर खेल से मनोरंजन खत्म हुआ तो स्पॉन्सर्स और लोगों की दिलचस्पी कम हो जाएगी। फिलहाल बल्लेबाजों का पलड़ा भारी रहेगा, गेंदबाजों को खुद को अपडेट करने में समय लगेगा।’ हैदराबाद ने 244 रन के लक्ष्य को हासिल किया हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में 244 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया। इस सीजन में ऐसे बड़े रन चेज पहले भी हुए हैं। पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में 265 रन का लक्ष्य हासिल किया था। वहीं हैदराबाद ने जयपुर में 229 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया था। पावरप्ले का गणित बदला: पहले 50 रन बनते थे, अब 80 बन रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुरलीधरन ने खेल के बदलते स्वरूप पर बात की। उन्होंने कहा,’आजकल एक गेंदबाज के लिए परफॉर्म करना बहुत मुश्किल है। जब हम खेलते थे, तब पावरप्ले के 6 ओवरों में 40 से 50 रन को अच्छा स्कोर माना जाता था, लेकिन अब यह औसत 70 से 80 रन तक पहुंच गया है। अब हर टीम के पास ऐसे ओपनर्स हैं जो सिर्फ अटैक करना जानते हैं। उन्हें इस बात की परवाह नहीं होती कि गेंद अंदर आ रही है या बाहर।’ 23 साल के सलिल ने बुमराह को जड़ा ‘नो-लुक सिक्स’ युवा बल्लेबाजों के निडर रवैये का उदाहरण देते हुए मुरलीधरन ने अनकैप्ड खिलाड़ी सलिल अरोड़ा का जिक्र किया। उन्होंने कहा,’जसप्रीत बुमराह जैसा दिग्गज गेंदबाज भी अब छक्के खा रहा है। जब 23 साल का नया लड़का सलिल, बुमराह को ‘नो-लुक सिक्स’ मारता है, तो यह अविश्वसनीय है। पहले युवा सोचते थे कि बुमराह के सामने टिकना कैसे है, अब वे सोचते हैं कि उन्हें छक्का कैसे मारना है। मॉडर्न गेम के साथ कॉन्फिडेंस लेवल बहुत बढ़ गया है।’ स्पिनर्स के लिए चिंता: टर्न के बजाय तेज फेंकने पर जोर मुरलीधरन ने जमीनी स्तर पर स्पिन बॉलिंग सिखाने के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘आजकल के स्पिनर्स गेंद को टर्न कराने के बजाय सिर्फ तेज फेंकने की कोशिश करते हैं। बच्चों को 10-12 साल की उम्र से ही गेंद को स्पिन कराना सिखाना चाहिए। अगर आप स्पिन नहीं कराएंगे, तो बल्लेबाज को चकमा नहीं दे पाएंगे। अभी हालात ऐसे हैं कि नेट प्रैक्टिस में स्पिनर्स भी थ्रो-डाउन बॉलर की तरह दिखते हैं, जिन पर बैटर आसानी से लंबे शॉट लगाते हैं।’ आज के दौर में शेन वॉर्न और मैं भी होते तो खूब पिटते’ जब मुरलीधरन से पूछा गया कि क्या वो और शेन वॉर्न आज की पिचों पर सफल होते, तो उन्होंने कहा,’ हम गेंद टर्न तो कराते, लेकिन शायद बड़ा फर्क पैदा नहीं कर पाते। विकेट इतने अच्छे हैं कि शायद हमें भी एक-दो विकेट मिलते और बल्लेबाज 40 रन आसानी से बना लेते। मेरे समय में 170 टी-20 मैचों में शायद दो बार ही ऐसा हुआ जब मुझे 40 से ज्यादा रन पड़े। आज के दौर में अगर कोई स्पिनर 40 रन देता है, तो माना जाता है कि उसने अच्छी गेंदबाजी की है। हम इन दो युगों की तुलना नहीं कर सकते।’ ———————————————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई IPL सीजन में छठा मैच हारी:हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया, हेड-क्लासन की फिफ्टी; रिकेल्टन का शतक बेकार मुंबई इंडियंस को IPL के मौजूदा सीजन में छठी हार का सामना करना पड़ा है। उसे बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया। मुंबई वानखेड़े में लगातार चौथा मैच हारी है। जबकि हैदराबाद ने सीजन में लगातार 5वां मैच जीता है। पूरी खबर IPL सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड टूटा:हैदराबाद ने इतिहास का चौथा सबसे बड़ा चेज किया; नमन ने हेड के 3 कैच छोड़े सनराजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने 244 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यह IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज है। पूरी खबर

76 साल के नाना पाटेकर ट्राइसेप डिप्स करते दिखे:जिम में गमछे में दिखे एक्टर, शिल्पा शेट्टी ने की फिटनेस की तारीफ

76 साल के एक्टर नाना पाटेकर का जिम में ट्राइसेप डिप्स करते वीडियो सामने आया है, जिसे फोटोग्राफर-प्रोड्यूसर अतुल कासबेकर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किया। अतुल कासबेकर द्वारा पोस्ट की गई रील में नाना पाटेकर हल्के भूरे शॉर्ट्स और सफेद बनियान में नजर आते हैं। गले में गमछा डाले वे बिना किसी कठिनाई के ट्राइसेप डिप्स करते हैं और अंत में मुस्कुराते हैं। अतुल ने दावा किया कि नाना ने कुल 15 डिप्स किए, हालांकि रिकॉर्डिंग थोड़ी देर से शुरू हुई थी। अतुल ने पोस्ट के कैप्शन में उनकी फिटनेस की तारीफ करते हुए लिखा कि नाना ने उन्हें अपने फिटनेस गोल्स दोबारा तय करने पर मजबूर कर दिया। शिल्पा शेट्टी-बादशाह ने तारीफ की नाना का वीडियो सामने आने पर कई यूजर्स ने उनकी उम्र में इस लेवल की फिटनेस पर हैरानी जताई। कुछ सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। शिल्पा शेट्टी ने क्लैप इमोजी के साथ उनकी फिटनेस की तारीफ की। सिंगर बादशाह ने “OG” लिखा। एक्टर राहुल देव और विनीत सिंह ने भी उनके फिटनेस लेवल की तारीफ की। नाना ने हाल ही में ओटीटी डेब्यू किया वर्क फ्रंट की बात करें तो नाना पाटेकर ने हाल ही में प्रकाश झा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘संकल्प’ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया है। यह वेब सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 11 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी। इसके अलावा नाना फिल्म ‘ओ रोमियो’ में भी नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने इस्माइल खान नाम के एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था। मूवी 13 फरवरी को रिलीज हुई थी।
सहायक कृषि अधिकारी भर्ती-5 मई से भर सकते आवेदन-फॉर्म:एग्जाम में 166 अयोग्य घोषित; जानिए-कितने पदों पर भर्ती और कितने कैंडिडेट्स सिलेक्ट

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती-2024 के तहत पात्रता जांच के लिए 400 कैंडिडेट्स की सूची जारी कर दी है। ये भर्ती 125 पदों के लिए थी। ऑनलाइन डिटेल आवेदन फॉर्म भरने के लिए 5 से 11 मई 2026 (रात्रि 11.59) तक लिंक खोला जाएगा। परीक्षा में 10% से ज्यादा प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 166 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि सहायक कृषि अधिकारी के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा 12 अक्टूबर एवं द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा का आयोजन 13 अक्टूबर 2025 को किया गया था। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची कृषि विभाग की ओर से दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के बाद आयोग द्वारा जारी की जाएगी। कृषि विभाग करेगा डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन कैंडिडेट्स अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (कृषि विभाग) की ओर से ही की जाएगी। इसलिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने और सबमिट करने के बाद प्रिंट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन-पत्र को 2 प्रतियों में प्रिंट कर अपने पास संभाल कर रखें। कृषि विभाग की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर कैंडिडेट्स को उपस्थित होना होगा। संबंधित विभाग की ओर से ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचित किया जाएगा। विभाग की ओर से दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में शामिल नहीं किया जायेगा। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों व नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी।
उमरिया में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि-बारिश:आम की फसल को नुकसान की आशंका; तापमान में गिरावट से राहत

उमरिया जिले में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ बारिश और कई स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई। इस अचानक बदलाव से आम की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और उमरिया, मानपुर सहित पूरे क्षेत्र में बारिश हुई। जिला मुख्यालय की सब्जी मंडी में भी मौसम के बदले मिजाज का असर दिखा, जहां बारिश और ओलों के कारण अफरातफरी मच गई। लोग अपनी दुकानों और सामान को बचाने में जुटे रहे। उड़द की फसल पर मौसम का प्रतिकूल प्रभाव कृषि वैज्ञानिक डॉ. धनंजय सिंह ने बताया कि इस बारिश और ओलावृष्टि से आम की फसल को नुकसान हो सकता है। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि यदि आने वाले दिनों में बारिश जारी रहती है, तो गर्मी में बोई जाने वाली मूंग और उड़द की फसल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते दिनों में जिले के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया था। 25 अप्रैल को अधिकतम 43.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.3 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद 26 अप्रैल को अधिकतम 43.7 डिग्री व न्यूनतम 25.0 डिग्री, 27 अप्रैल को अधिकतम 43.2 डिग्री व न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस, 28 अप्रैल को अधिकतम 43.5 डिग्री व न्यूनतम 29.4 डिग्री सेल्सियस और 29 अप्रैल को अधिकतम 41.5 डिग्री व न्यूनतम 27.6 डिग्री रहा। 30 अप्रैल को 3.2 मिमी बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिसके परिणामस्वरूप अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दिन न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा।
गर्मियों में करते हैं वर्कआउट, तो भूलकर भी न पहनें इस फैब्रिक के जिम वियर, जानें कौन सा कपड़ा है बेस्ट

Mens gym wear in summer: गर्मी हो या सर्दी, जो लोग जिम जाकर वर्कआउट रेगलुर करते हैं, वे हर दिन जिम जाना पसंद करते हैं. फिर चाहे कितनी भी भीषण गर्मी क्यों न पड़ रही हो. इनके लिए अपनी फिटनेस सबसे बढ़कर होती है. लेकिन, वर्कआउट करते समय एक बात सबसे ज्यादा परेशान करती है पसीने से गीले कपड़े जो शरीर से बार-बार चिपक जाते हैं. यह काफी इर्रिटेट करता है. ऐसे में जिम में भी सही फैब्रिक के कपड़ों का चुनाव करना जरूरी है, ताकि पसीना एब्जॉर्ब हो जाए. गर्मी में पुरुषों के लिए जिम में घंटों वर्कआउट करने के लिए अंडरवियर और फिटनेस वियर का फैब्रिक कैसा होना चाहिए, ताकि पसीने से ये गीले ना हों, तो इस वीडियो में आप सही जानकारी पा सकते हैं. यूट्यूब चैनल Health & Beauty with Arun पर शेयर किए गए इस वीडियो में ये बताया गया है कि गर्मी में अंडरवियर और फिटनेस वियर का फैब्रिक कैसा हो, ताकि आप कंफर्टेबल महसूस करें और स्किन की सेहत भी अच्छी बनी रहे. गलत फैब्रिक के फिटनेस वियर पहनने से पसीना तो अधिक आएगा ही, साथ ही खुजली, बदबू, फंगल इंफेक्शन आदि समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. जानिए सही फैब्रिक का चुनाव करके पुरुष वर्कआउट के दौरान स्किन की सेहत और हाइजीन का ध्यान कैसे रखें. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल एयरलाइंस के मैप में जम्मू-कश्मीर को पाक का हिस्सा दिखाया: विवाद के बाद 24 घंटे में माफी

नेपाल एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर साझा नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को पाकिस्तान का हिस्सा दिखा दिया। पोस्ट वायरल होने के बाद वैश्विक स्तर पर विरोध हुआ, जिसके बाद एयरलाइन ने 24 घंटे के भीतर माफी जारी कर इसे ‘मैप की गलती’ बताया। बुधवार को नेपाल एयरलाइंस के सोशल मीडिया हैंडल से एक रूट मैप शेयर किया गया। इस मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को पाकिस्तान के क्षेत्र के रूप में दिखाया गया था। यह पोस्ट X और फेसबुक पर तेजी से वायरल हो गया। भारतीय यूजर्स ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और एयरलाइन की आलोचना की। विवाद बढ़ने के बाद नेपाल एयरलाइंस ने 24 घंटे के भीतर माफी जारी की। एयरलाइन ने कहा कि यह एक ‘कार्टोग्राफिक इनएक्युरेसी’ थी और भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी। मामले को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) और एविएशन मिनिस्ट्री नेपाल के समक्ष कूटनीतिक विरोध दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका ने भारत को 657 प्राचीन कलाकृतियां लौटाईं: 1.4 करोड़ डॉलर की विरासत वापस अमेरिका ने भारत को करीब 1.4 करोड़ डॉलर मूल्य की 657 प्राचीन कलाकृतियां लौटाई हैं। ये कलाकृतियां तस्करी नेटवर्क के जरिए विदेश पहुंचाई गई थीं, जिन्हें जांच के बाद बरामद कर वापस किया गया। मैनहटन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एल्विन ब्रैग ने मंगलवार को इन कलाकृतियों की वापसी की घोषणा की। ये सभी कलाकृतियां अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क की जांच के दौरान बरामद की गईं। जांच में बदनाम आर्ट डीलर सुभाष कपूर और तस्कर नैन्सी वीनर से जुड़े नेटवर्क सामने आए। इन नेटवर्क्स के जरिए भारत समेत कई देशों की सांस्कृतिक धरोहर की चोरी और बिक्री की जाती थी। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की काउंसल राजलक्ष्मी कदम की मौजूदगी में कलाकृतियां लौटाई गईं। भारत के महावाणिज्य दूत बिनय प्रधान ने अमेरिकी एजेंसियों के सहयोग की सराहना की। लौटाई गई वस्तुओं में 20 लाख डॉलर की अवलोकितेश्वर की कांस्य प्रतिमा शामिल है, जो छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित संग्रहालय से चोरी हुई थी। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मंदिर से चोरी की गई नृत्यरत गणेश की मूर्ति भी शामिल है। एक लाल बलुआ पत्थर की बुद्ध प्रतिमा भी वापस की गई है, जिसकी कीमत करीब 75 लाख डॉलर बताई गई। यह प्रतिमा भी तस्करी कर अमेरिका पहुंचाई गई थी। मैनहटन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी की एंटीक्विटीज ट्रैफिकिंग यूनिट अब तक 6200 से ज्यादा सांस्कृतिक वस्तुएं बरामद कर चुकी है, जिनकी कुल कीमत 485 मिलियन डॉलर से अधिक है। इनमें से 5900 से ज्यादा वस्तुएं 36 देशों को लौटाई जा चुकी हैं। अधिकारियों ने कहा कि अभी भी कई कलाकृतियां विदेशों में हैं, जिन्हें वापस लाने के लिए जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।
युवा कांग्रेस को 8 दिन में मिले 7 करोड़ रुपए:रोज 1 करोड़ से ज्यादा मेंबर बन रहे; कांग्रेस को पिछले साल मिला 25 करोड़ का चंदा

राजस्थान में 8 दिन में युवा कांग्रेस के 9 करोड़ से ज्यादा मेंबर बन चुके हैं। इससे मेंबर फीस से कुल करीब 7 करोड़ रुपए मिले हैं। युवा कांग्रेस के चुनाव के दौरान रोज 1 करोड़ रुपए संगठन के फंड में आ रहे हैं। दूसरी ओर, पिछले एक साल में कांग्रेस पार्टी को पूरे राजस्थान से केवल 25 करोड़ रुपए का चंदा मिला था। युवा कांग्रेस के चुनाव के लिए हर बार पार्टी का सदस्य बनना पड़ता है। हर सदस्य के लिए इस बार 75 रुपए शुल्क जमा कराना अनिवार्य है, तभी वह वोटिंग कर सकता है। राजस्थान में युवा कांग्रेस चुनाव के लिए 21 अप्रैल से सदस्यता अभियान और वोटिंग शुरू हुई है। वोटिंग प्रक्रिया 20 मई तक चलेगी। रोज सवा लाख वोट पड़ रहे जानकारी के अनुसार- चुनाव में रोजाना करीब सवा लाख वोट पड़ रहे हैं। मेंबर फीस के हिसाब से यह राशि करीब एक करोड़ रुपए जमा हो रही है। कांग्रेस के बड़े नेताओं के अपने-अपने युवा चेहरे प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। इस कारण बड़े नेताओं के भी खास कार्यकर्ता इस अभियान में लगे हैं। जो भी चेहरा प्रदेशाध्यक्ष बनेगा, उससे जुड़े नेता का कद अपने आप में पूरे प्रदेश में बड़ा माना जाएगा। इस लड़ाई में बड़े चेहरों का वजूद दांव पर है। इसमें मुख्य रूप से यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक चौधरी को पूर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा गुट से माना जा रहा है। वहीं अनिल चौपड़ा को सचिन पायलट गुट का प्रत्याशी माना जा रहा है। 8 दिन में 9.32 लाख मेंबर बनाए प्रदेश में करीब 7 हजार से ज्यादा युवा अलग-अलग पदों के लिए चुनाव मैदान में हैं। ये सब अपने पक्ष में वोटिंग कराने के लिए सदस्यता अभियान में जुटे हैं। एक वोटर प्रदेशाध्यक्ष, महासचिव, जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष के लिए वोट कर रहा है। 28 अप्रैल तक 8 दिन में कुल 9 लाख 32 हजार 175 मेंबर बनाए जा चुके हैं। इनमें से 5 लाख 41 हजार 514 मेंबर की करीब 4 करोड़ रुपए फीस जमा हो चुकी है। वहीं 3 लाख 90 हजार 661 मेंबर की फीस के करीब 3 करोड़ रुपए प्रक्रियाधीन है। पिछले चुनाव में 20 लाख मेंबर बने थे, इस बार बढ़ाई मेंबर फीस युवा कांग्रेस के पिछले चुनाव में कुल 20 लाख मेंबर बने थे। इनका शुल्क करीब 10 करोड़ रुपए जमा हुआ था। पिछली बार यह शुल्क प्रति सदस्य केवल 50 रुपए था। इस बार 75 रुपए है। युवा कांग्रेस के चुनाव में प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए 20 उम्मीदवार पिछली बार प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए 15 प्रत्याशी थे। इस बार प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए 20 प्रत्याशी हैं। इस बार निशा खींचड़, अनिल चौपड़ा, भगवती मीन, प्रकाश चंद मीना, अलफिजा, अभिषेक चौधरी, राजकुमार परसवाल, डिंपल, शीतल, तेजकरण चौधरी, छगन लाल, सुमन बानो, निरमा मेघवाल, पूजा भार्गव, दिव्यानी कटारा, शीतल कुमारी, यशमीन बानो, आशीष बैरवा, राहुल खान और मोहित मल्होत्रा मैदान में हैं। प्रदेशाध्यक्ष पद से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष तक 7 हजार से ज्यादा युवा चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी सहित विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष भी चुने जाएंगे। युवा कांग्रेस के कार्यक्रमों में काम आता है फंड कांग्रेस के खैरथल-तिजारा जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने बताया- युवा कांग्रेस के चुनाव पूरी पारदर्शिता से होते हैं। 35 साल तक के युवा सदस्य बन सकते हैं। यही वोट करते हैं। सदस्यता शुल्क से प्राप्त राशि युवा कांग्रेस के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के काम आती है। हर साल नए मेंबर बनाए जाते हैं। सबसे सदस्यता शुल्क लिया जाता है। इसकी जानकारी इंडियन यूथ कांग्रेस एप पर भी अपडेट होती रही है।