Thursday, 15 Oct 2026 | 12:48 PM

Trending :

सलमान खान बोले- मेरे बच्चे जरूर होंगे:शादी के फैसले पर भी बात की, संजय दत्त बोले- हमें भी गोद में छोटा सलमान चाहिए

शो ‘कॉफी विद करण’ में सलमान खान ने कहा कि भविष्य में उनके बच्चे जरूर होंगे। बुधवार को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हुए शो के पहले एपिसोड में सलमान ने शादी, अकेलेपन और निजी जिंदगी पर बात की। सलमान खान करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ के पहले एपिसोड में नजर आए। शो में करिश्मा कपूर भी पहुंची थीं। बातचीत के दौरान सलमान ने शादी, जीवनसाथी, पिता बनने की इच्छा और अपनी जिंदगी पर फिल्म बनाए जाने से जुड़े सवालों के जवाब दिए। करण जौहर ने सलमान से पिता बनने की इच्छा के बारे में पूछा। इस पर एक्टर ने कहा कि किसी न किसी समय उनके बच्चे जरूर होंगे। उन्होंने करण के बच्चों का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनके लिए खुश हैं और उन्हें पिता बनने का अनुभव मिला है। शादी को लेकर सलमान ने करण से कहा कि किसी ने आपको उससे नहीं रोका करण। मुझे भी किसी ने नहीं रोका, यह बस इतना है कि आपने खुद को रोका और मैंने खुद को रोका, तो आप यह शिकायत नहीं कर सकते कि मैं यह चाहता था और पूरी दुनिया मेरे खिलाफ हो गई और यही कारण है कि मैं किसी साथी के साथ नहीं रह सका। मैं किसी को दोष नहीं दे सकता, यह मेरा फैसला है और मैं उस फैसले से खुश हूं। लेकिन हां, बच्चे आएंगे। ‘मैं वर्जिन हूं’ वाले बयान पर दी सफाई करण ने सलमान से उनके करीब 13 साल पुराने ‘मैं वर्जिन हूं’ वाले बयान के बारे में भी पूछा। सलमान ने कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करना चाहते थे। उनके मुताबिक, किसी रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करते समय यह पता नहीं होता कि सामने वाला व्यक्ति भविष्य में भी आपकी जिंदगी का हिस्सा रहेगा या नहीं। सलमान ने अपने पिता सलीम खान की सीख भी याद की। उन्होंने बताया कि उनके पिता कहते थे कि निजी जिंदगी बेडरूम की तरह है और पूरी दुनिया लिविंग रूम की तरह। यानी सार्वजनिक जीवन में सबके सामने बात की जा सकती है, लेकिन निजी जिंदगी की बातें निजी ही रहनी चाहिए। संजय दत्त ने भी बच्चों को लेकर की बात शो में संजय दत्त का एक वीडियो भी दिखाया गया। इसमें उन्होंने कहा, “उन्हें (सलमान) बच्चों से बहुत प्यार है। हम चाहते हैं कि वे अपनी जिंदगी में सेटल हो जाएं। हम तो यह भी चाहते हैं कि उनके बच्चे हों, ताकि हमारी गोद में एक छोटा सलमान आ सके। हमें एक बच्चा दो! वैसे भी, शादी करके क्यों फंसना? हम सभी शादीशुदा लोग तो पहले से ही फंसे हुए हैं। मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा और मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।” सलमान की बायोपिक नहीं बनेगी रैपिड फायर राउंड के दौरान करिश्मा कपूर ने सलमान से पूछा कि अगर उनकी जिंदगी पर बायोपिक बने, तो वह किस डायरेक्टर को चुनेंगे। इस पर सलमान ने सूरज बड़जात्या, कबीर खान, संजय लीला भंसाली और डेविड धवन के नाम लिए। सलमान ने कहा कि अगर उनकी जिंदगी पर कॉमेडी फिल्म बने, तो डेविड धवन सही रहेंगे। पारंपरिक और दर्दभरी प्रेम कहानी के लिए उन्होंने संजय लीला भंसाली का नाम लिया। कई खूबसूरत प्रेम कहानियों के लिए सूरज बड़जात्या और एक्शन से भरपूर प्रेम कहानी के लिए कबीर खान को बेस्ट बताया। हालांकि, इसके बाद सलमान ने साफ किया कि उनकी जिंदगी पर बायोपिक कभी नहीं बनेगी। उन्होंने कहा, “मेरी जिंदगी मेरी कब्र तक जाएगी।” कमरे में किसी की मौजूदगी महसूस होती थी: सलमान शो में सलमान खान ने बताया कि उन्हें अपने कमरे में हमेशा किसी की मौजूदगी का एहसास होता था। उन्होंने कहा कि कई बार उनकी अलमारी अपने आप खुल जाती थी और अचानक म्यूजिक बजने लगता था। हालांकि, सलमान के मुताबिक, उन्हें कभी इससे डर नहीं लगा, क्योंकि उस मौजूदगी ने उन्हें कभी नुकसान नहीं पहुंचाया। करण जौहर ने ‘कुछ कुछ होता है’ की कहानी सुनाने के लिए सलमान के घर जाने का किस्सा याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय पूरा परिवार एक साथ रहता था। सलमान का कमरा काफी छोटा था, जिसमें एक क्लोजेट, अलमारी और बिस्तर था। करण की बात बीच में काटते हुए सलमान ने कहा, “तुम्हें पता है, मैं कभी उस कमरे में अकेले नहीं था? उस कमरे में हमेशा मेरे साथ कोई रहता था, जिसे मैंने कभी देखा नहीं। सिर्फ सुना और अपने पीछे महसूस किया है।” सलमान ने आगे बताया कि जब भी वह कमरे से बाहर आते, तो लाइटें अपने आप जलने-बुझने लगती थीं, अलमारियां खुल जाती थीं और म्यूजिक बजने लगता था। उन्होंने बाथरूम में रहते हुए भी अलमारी के पास किसी की मौजूदगी महसूस करने का जिक्र किया। करण ने पूछा कि क्या उन्हें वहां भूत-प्रेत होने का एहसास हुआ था? इस पर सलमान ने कहा कि उन्हें भूत-प्रेत नहीं, बल्कि किसी की मौजूदगी महसूस होती थी। उन्होंने दोहराया कि उन्हें इससे कभी डर नहीं लगा, क्योंकि उस मौजूदगी ने उन्हें कभी नुकसान नहीं पहुंचाया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
गैरी कर्स्टन श्रीलंका के नए हेड कोच बने:दो साल का कॉन्ट्रैक्ट, पूर्व साउथ अफ्रीकी ने भारत को 2011 वर्ल्ड कप दिलाया था

March 9, 2026/
7:40 pm

पूर्व साउथ अफ्रीकी ओपनर गैरी कर्स्टन श्रीलंका के नए हेड कोच होंगे। सोमवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने इसका...

चांदी ₹3,754 बढ़कर ₹2.70 लाख किलो हुई:इस साल ₹39 हजार महंगी हो चुकी; सोना ₹505 बढ़ा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.59 लाख

May 25, 2026/
12:22 pm

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 25 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10...

50 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:मंदसौर में 500 ग्राम एमडी और 5 किलो डोडाचूरा समेत स्कूटर भी जब्त

April 21, 2026/
10:11 pm

मंदसौर की नाहरगढ़ पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 500 ग्राम...

कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़के सलमान:बोले- मुझे भी कहा गया- बूढ़ा हो गया; बीच शो में उतारी टी-शर्ट, दिखाए एब्स

September 20, 2026/
8:55 am

टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे ‘वीकेंड का वार’ में शनिवार को ट्रोलर्स पर जमकर भड़के। सलमान खान ने...

authorimg

February 26, 2026/
2:07 pm

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा में युवाओं के बीच जिम का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. बदलती लाइफस्टाइल और...

ओलिंपिक में क्रिकेट शामिल होने का फायदा चीनी महिलाओं को:चीन को 62% मेडल महिला एथलीट दिलाती हैं, इसलिए महिला क्रिकेट टीम को ज्यादा समर्थन; उन्हें पुरुषों से बेहतर ट्रेनिंग सुविधाएं-विदेशी दौरों के मौके भी

March 13, 2026/
12:01 pm

भारत सहित कई देशों में पारंपरिक रूप से पुरुष क्रिकेट का प्रभाव अधिक रहा है। इसके उलट चीन में एक...

राजनीति

सलमान खान बोले- मेरे बच्चे जरूर होंगे:शादी के फैसले पर भी बात की, संजय दत्त बोले- हमें भी गोद में छोटा सलमान चाहिए

सलमान खान बोले- मेरे बच्चे जरूर होंगे:शादी के फैसले पर भी बात की, संजय दत्त बोले- हमें भी गोद में छोटा सलमान चाहिए

शो ‘कॉफी विद करण’ में सलमान खान ने कहा कि भविष्य में उनके बच्चे जरूर होंगे। बुधवार को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हुए शो के पहले एपिसोड में सलमान ने शादी, अकेलेपन और निजी जिंदगी पर बात की। सलमान खान करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ के पहले एपिसोड में नजर आए। शो में करिश्मा कपूर भी पहुंची थीं। बातचीत के दौरान सलमान ने शादी, जीवनसाथी, पिता बनने की इच्छा और अपनी जिंदगी पर फिल्म बनाए जाने से जुड़े सवालों के जवाब दिए। करण जौहर ने सलमान से पिता बनने की इच्छा के बारे में पूछा। इस पर एक्टर ने कहा कि किसी न किसी समय उनके बच्चे जरूर होंगे। उन्होंने करण के बच्चों का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनके लिए खुश हैं और उन्हें पिता बनने का अनुभव मिला है। शादी को लेकर सलमान ने करण से कहा कि किसी ने आपको उससे नहीं रोका करण। मुझे भी किसी ने नहीं रोका, यह बस इतना है कि आपने खुद को रोका और मैंने खुद को रोका, तो आप यह शिकायत नहीं कर सकते कि मैं यह चाहता था और पूरी दुनिया मेरे खिलाफ हो गई और यही कारण है कि मैं किसी साथी के साथ नहीं रह सका। मैं किसी को दोष नहीं दे सकता, यह मेरा फैसला है और मैं उस फैसले से खुश हूं। लेकिन हां, बच्चे आएंगे। ‘मैं वर्जिन हूं’ वाले बयान पर दी सफाई करण ने सलमान से उनके करीब 13 साल पुराने ‘मैं वर्जिन हूं’ वाले बयान के बारे में भी पूछा। सलमान ने कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करना चाहते थे। उनके मुताबिक, किसी रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करते समय यह पता नहीं होता कि सामने वाला व्यक्ति भविष्य में भी आपकी जिंदगी का हिस्सा रहेगा या नहीं। सलमान ने अपने पिता सलीम खान की सीख भी याद की। उन्होंने बताया कि उनके पिता कहते थे कि निजी जिंदगी बेडरूम की तरह है और पूरी दुनिया लिविंग रूम की तरह। यानी सार्वजनिक जीवन में सबके सामने बात की जा सकती है, लेकिन निजी जिंदगी की बातें निजी ही रहनी चाहिए। संजय दत्त ने भी बच्चों को लेकर की बात शो में संजय दत्त का एक वीडियो भी दिखाया गया। इसमें उन्होंने कहा, “उन्हें (सलमान) बच्चों से बहुत प्यार है। हम चाहते हैं कि वे अपनी जिंदगी में सेटल हो जाएं। हम तो यह भी चाहते हैं कि उनके बच्चे हों, ताकि हमारी गोद में एक छोटा सलमान आ सके। हमें एक बच्चा दो! वैसे भी, शादी करके क्यों फंसना? हम सभी शादीशुदा लोग तो पहले से ही फंसे हुए हैं। मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा और मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।” सलमान की बायोपिक नहीं बनेगी रैपिड फायर राउंड के दौरान करिश्मा कपूर ने सलमान से पूछा कि अगर उनकी जिंदगी पर बायोपिक बने, तो वह किस डायरेक्टर को चुनेंगे। इस पर सलमान ने सूरज बड़जात्या, कबीर खान, संजय लीला भंसाली और डेविड धवन के नाम लिए। सलमान ने कहा कि अगर उनकी जिंदगी पर कॉमेडी फिल्म बने, तो डेविड धवन सही रहेंगे। पारंपरिक और दर्दभरी प्रेम कहानी के लिए उन्होंने संजय लीला भंसाली का नाम लिया। कई खूबसूरत प्रेम कहानियों के लिए सूरज बड़जात्या और एक्शन से भरपूर प्रेम कहानी के लिए कबीर खान को बेस्ट बताया। हालांकि, इसके बाद सलमान ने साफ किया कि उनकी जिंदगी पर बायोपिक कभी नहीं बनेगी। उन्होंने कहा, “मेरी जिंदगी मेरी कब्र तक जाएगी।” कमरे में किसी की मौजूदगी महसूस होती थी: सलमान शो में सलमान खान ने बताया कि उन्हें अपने कमरे में हमेशा किसी की मौजूदगी का एहसास होता था। उन्होंने कहा कि कई बार उनकी अलमारी अपने आप खुल जाती थी और अचानक म्यूजिक बजने लगता था। हालांकि, सलमान के मुताबिक, उन्हें कभी इससे डर नहीं लगा, क्योंकि उस मौजूदगी ने उन्हें कभी नुकसान नहीं पहुंचाया। करण जौहर ने ‘कुछ कुछ होता है’ की कहानी सुनाने के लिए सलमान के घर जाने का किस्सा याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय पूरा परिवार एक साथ रहता था। सलमान का कमरा काफी छोटा था, जिसमें एक क्लोजेट, अलमारी और बिस्तर था। करण की बात बीच में काटते हुए सलमान ने कहा, “तुम्हें पता है, मैं कभी उस कमरे में अकेले नहीं था? उस कमरे में हमेशा मेरे साथ कोई रहता था, जिसे मैंने कभी देखा नहीं। सिर्फ सुना और अपने पीछे महसूस किया है।” सलमान ने आगे बताया कि जब भी वह कमरे से बाहर आते, तो लाइटें अपने आप जलने-बुझने लगती थीं, अलमारियां खुल जाती थीं और म्यूजिक बजने लगता था। उन्होंने बाथरूम में रहते हुए भी अलमारी के पास किसी की मौजूदगी महसूस करने का जिक्र किया। करण ने पूछा कि क्या उन्हें वहां भूत-प्रेत होने का एहसास हुआ था? इस पर सलमान ने कहा कि उन्हें भूत-प्रेत नहीं, बल्कि किसी की मौजूदगी महसूस होती थी। उन्होंने दोहराया कि उन्हें इससे कभी डर नहीं लगा, क्योंकि उस मौजूदगी ने उन्हें कभी नुकसान नहीं पहुंचाया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket