Friday, 30 Oct 2026 | 01:12 AM

Trending :

EXCLUSIVE

अनूपपुर में कुएं की दीवार धंसी, अधेड़ की मौत:खेत में सिंचाई के लिए कुआं खोदते समय हादसा, बेटे ने बचाने की कोशिश की

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनगवां के दर्रीटोला में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं की ऊपरी दीवार धंसने से 46 वर्षीय हीरालाल राठौर की मौके पर ही मौत हो गई। वह कुएं के अंदर काम कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा उन पर गिर गया। बेटे ने दिखाई हिम्मत, लेकिन नहीं बचा सके पिता
घटना के समय उनका 11 वर्षीय बेटा पंकज राठौर वहीं मौजूद था। पिता को मलबे में दबा देख वह तुरंत कुएं में उतरा और मिट्टी हटाकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने घर जाकर अपनी मां और आसपास के लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों ने निकाला शव, अस्पताल में किया गया मृत घोषित
सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर हीरालाल राठौर को कुएं से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खेत में बनवा रहे थे कुआं और मकान की थी योजना
बताया जा रहा है कि हीरालाल राठौर ने एक साल पहले मौहरी गांव में दो एकड़ जमीन खरीदी थी। वह वहां खेती के साथ-साथ नया मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे। खेत में पत्थर भी डलवाए गए थे। परिवार के अनुसार, पत्नी अंजू बाई ने पत्थर चोरी होने की आशंका जताई थी, जिसके बाद उन्होंने खेत में सिंचाई के लिए कुआं बनवाने का फैसला लिया। काम के दौरान हुआ हादसा
पंकज राठौर ने बताया कि करीब 25 हाथ गहरा कुआं खोदा जा चुका था। मिट्टी धंसने से बचाने के लिए पत्थरों से आधी दीवार बनाई गई थी। हीरालाल कुएं की दीवार और मिट्टी के बीच खाली जगह को भर रहे थे, तभी ऊपर की मिट्टी अचानक धंस गई और हादसा हो गया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
घटना के समय हीरालाल कुएं में अकेले काम कर रहे थे। उनकी पत्नी दूसरे गांव गई हुई थीं। बड़ा बेटा घर पर था, जबकि छोटा बेटा पंकज उनके साथ मौजूद था। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नीरव मोदी को बैंक को ₹108 करोड़ चुकाने होंगे:पर्सनल लोन गारंटी मामले में लंदन हाईकोर्ट का फैसला, 7 साल से जेल में बंद है

June 24, 2026/
6:56 pm

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया (BoI) को 1.15 करोड़ डॉलर यानी करीब 108 करोड़ रुपए चुकाने...

NASA Admits Sunita Williams Space Incident Dangerous

February 21, 2026/
1:44 am

वाशिंगटन9 मिनट पहले कॉपी लिंक यह तस्वीर जनवरी 2026 की है जब सुनीता विलियम्स नई दिल्ली के अमेरिकन सेंटर में...

अमेरिका ने ईरान पर एयरस्ट्राइक की:सीरिक, केश्म और बंदर अब्बास को निशाना बनाया; होर्मुज में जहाजों पर हमले के बाद कार्रवाई

July 8, 2026/
6:24 am

अमेरिका ने बुधवार तड़के ईरान के दक्षिणी हिस्से में बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने...

World News Updates; US Iran Israel Japan Earthquake

May 20, 2026/
8:32 am

14 मिनट पहले कॉपी लिंक जापान के कागोशिमा क्षेत्र में मंगलवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। तेज झटकों के...

Rubina Dilaik Struggle Success Story; Chotti Bahu - Bigg Boss KKK 15

June 5, 2026/
4:30 am

5 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक कंजरवेटिव माहौल से निकलकर रुबीना दिलैक ने टीवी इंडस्ट्री में अलग पहचान...

सिंगर हनी सिंह के पुणे शो से पहले विवाद:जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन अफसर ने भेजा नोटिस, चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर एक्शन

April 3, 2026/
11:23 am

बॉलीवुड सिंगर व रैपर यो यो हनी सिंह के महाराष्ट्र के पुणे कंसर्ट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

अंतरराष्ट्रीय फर्टिलिटी टूरिज्म में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा:ब्रिटेन के 30 परिवारों ने यूरोपीय डोनर चुने, बच्चों का डीएनए तुर्किये व अन्य देशों से मिला

August 25, 2026/
4:06 pm

ब्रिटेन से मेडिकल टूरिज्म के तहत उत्तरी साइप्रस में आईवीएफ कराने वाले ब्रिटेन के 30 परिवारों के साथ बड़ी धोखाधड़ी...

राजनीति

अनूपपुर में कुएं की दीवार धंसी, अधेड़ की मौत:खेत में सिंचाई के लिए कुआं खोदते समय हादसा, बेटे ने बचाने की कोशिश की

अनूपपुर में कुएं की दीवार धंसी, अधेड़ की मौत:खेत में सिंचाई के लिए कुआं खोदते समय हादसा, बेटे ने बचाने की कोशिश की

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनगवां के दर्रीटोला में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं की ऊपरी दीवार धंसने से 46 वर्षीय हीरालाल राठौर की मौके पर ही मौत हो गई। वह कुएं के अंदर काम कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा उन पर गिर गया। बेटे ने दिखाई हिम्मत, लेकिन नहीं बचा सके पिता
घटना के समय उनका 11 वर्षीय बेटा पंकज राठौर वहीं मौजूद था। पिता को मलबे में दबा देख वह तुरंत कुएं में उतरा और मिट्टी हटाकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने घर जाकर अपनी मां और आसपास के लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों ने निकाला शव, अस्पताल में किया गया मृत घोषित
सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर हीरालाल राठौर को कुएं से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खेत में बनवा रहे थे कुआं और मकान की थी योजना
बताया जा रहा है कि हीरालाल राठौर ने एक साल पहले मौहरी गांव में दो एकड़ जमीन खरीदी थी। वह वहां खेती के साथ-साथ नया मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे। खेत में पत्थर भी डलवाए गए थे। परिवार के अनुसार, पत्नी अंजू बाई ने पत्थर चोरी होने की आशंका जताई थी, जिसके बाद उन्होंने खेत में सिंचाई के लिए कुआं बनवाने का फैसला लिया। काम के दौरान हुआ हादसा
पंकज राठौर ने बताया कि करीब 25 हाथ गहरा कुआं खोदा जा चुका था। मिट्टी धंसने से बचाने के लिए पत्थरों से आधी दीवार बनाई गई थी। हीरालाल कुएं की दीवार और मिट्टी के बीच खाली जगह को भर रहे थे, तभी ऊपर की मिट्टी अचानक धंस गई और हादसा हो गया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
घटना के समय हीरालाल कुएं में अकेले काम कर रहे थे। उनकी पत्नी दूसरे गांव गई हुई थीं। बड़ा बेटा घर पर था, जबकि छोटा बेटा पंकज उनके साथ मौजूद था। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket