आम समेत अन्य पेड़ों की 4 लाख की लकड़ियां पकड़ी:जंगल में रात 2 बजे ट्रैक्टर-ट्राली में लदी थी, दो आरोपी हिरासत में

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र में वन विभाग ने सोमवार देर रात लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। रात करीब 2 बजे गश्त के दौरान टीम ने जंगल में अवैध लकड़ी ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेराबंदी कर पकड़ा। सहायक संचालक भूरा गायकवाड़ ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान टीम को जंगल के भीतर एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली घूमती दिखी। जब उसे रोककर तलाशी ली गई, तो उसमें आम और अन्य पेड़ों की लकड़ियां लदी हुई थीं। मौके पर मौजूद दो लोग लकड़ी के परिवहन से जुड़े कोई भी कागजात नहीं दिखा पाए। लाखों का माल जब्त, दो हिरासत में वन विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और अवैध लकड़ी को तुरंत जब्त कर लिया, जिसकी कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है। इस मामले में दिनैश और रामनरेश नाम के दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच जारी कार्रवाई के दौरान उप संचालक भी टीम के साथ मौजूद रहे। वन विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि यह लकड़ी जंगल के किस हिस्से से काटी गई थी और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी तेजी से की जा रही है।
पिता को सिर-पेट में मारा चाकू, हालत गंभीर:तीन दिन पहले हिस्ट्रीशीटर बेटे को एसीपी ने मुचलके पर छोड़ा था, बेटी ने दर्ज कराई एफआईआर

इंदौर के हीरानगर इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बेटे ने ही अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि आरोपी फरार है। खास बात यह है कि आरोपी को तीन दिन पहले ही पुलिस ने पकड़कर छोड़ा था। परिजनों के मुताबिक, रात करीब 12 बजे सागर घर पहुंचा और घर का सामान फेंकने लगा। पिता अनिल ने उसे रोकने की कोशिश की, तो सागर ने पहले चाकू के हत्थे से सिर पर वार किया और फिर पेट में चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से अनिल ठाकुर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में बेटी भक्ति ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 23 अप्रैल को इलाके में विवाद के दौरान पुलिस ने सागर ठाकुर को पकड़ा था। उसे रूबिना मिजवानी की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सामान्य मुचलके पर छोड़ दिया गया। अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। सागर ठाकुर के खिलाफ पहले से करीब 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, अवैध हथियार और नशे से जुड़े केस शामिल हैं। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है। एमडी ड्रग्स के साथ एक और आरोपी गिरफ्तार इसी बीच हीरानगर पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में लक्की उर्फ लखन श्रीवंश को एमडी ड्रग के साथ पकड़ा है। सुशील पटेल की टीम ने उसके पास से करीब 8 ग्राम एमडी जब्त की है। आरोपी पर पहले से 11 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
Anti rabies vaccine| ARV dose| dog bite| कुत्ता काटने के कितने घंटे के अंदर वैक्सीन लगवानी चाहिए? कितनी डोज हैं जरूरी, ये 5 सवाल में जानें गाइडलाइंस

Anti Rabies Vaccine: कुत्ते के काटने पर एंटी रेबीज की वैक्सीन लगवाई जाती है लेकिन कई बार लोग या तो वैक्सीन की सभी खुराक लेना भूल जाते हैं या डोज सही समय पर नहीं ले पाते और गैप हो जाता है. जिससे कई मामलों में इसके भयंकर परिणाम देखने को मिलते हैं. मरीज को रेबीज हो जाता है और 100 फीसदी जानलेवा इस रोग के चलते मरीज की मौत बेहद कष्टदायक होती है. हालांकि अगर लोगों को सही जानकारी हो तो यह भूल होने की संभावना कम होती है और इस बेहद खतरनाक बीमारी से भी बचा जा सकता है. नेशनल रेबीज कंट्रोल प्रोग्राम (NRCP) की गाइडलाइंस कहती हैं कि कुत्ते के काटने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन (ARV) जितनी जल्दी लगवा सकते हैं उतना बेहतर होता है. इसमें देरी करने से रेबीज का खतरा बढ़ता जाता है. वैक्सीन की शुरुआत कुत्ते के काटने के दिन से ही शुरू करनी चाहिए. रेबीज 100% घातक है लेकिन पूरी तरह रोकी जा सकने वाली बीमारी है. गाइडलाइंस कहती हैं कि कुत्ता काटने के बाद पहले घाव की साबुन और बहते पानी से तुरंत सफाई (Wound Washing) करें. 15 मिनट तक साबुन और बहते पानी से धोने के बाद कोई एंटीसेप्टिक क्रीम लगा सकते हैं और फिर उसके बाद अगला काम वैक्सीनेशन सेंटर तक जाने का करें, ताकि जल्दी से जल्दी वैक्सीन मिल सके. सबसे खास बाता है कि चाहे गर्भवती महिलाएं हों, बच्चे हों या किसी बीमारी से जूझ रहे कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग हों, सभी को पूरी डोज लेना जरूरी है. आइए यहां जानते हैं वैक्सीन से जुड़े प्रमुख सवालों के जवाब.. कुत्ता काटने के कितने घंटे के अंदर वैक्सीन लगवानी चाहिए? कुत्ता काट जाए तो तुरंत वैक्सीन लगवाना जरूरी है. जितनी जल्दी एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई जाती है, बचाव का रास्ता उतना ही मजबूत होता है. अगर किसी वजह से लेट होता भी है तो रेबीज से बचने के लिए जरूरी है कि 24 घंटे के अंदर वैक्सीन लगवा ली जाए. वैक्सीन की कितनी डोज जरूरी हैं?अगर कुत्ते ने काटा है तो एंटी रेबीज की 4-5 डोज लगाते हैं. वहीं अगर हल्की खरोंच है या कुत्ते के नाखून के निशान हैं तो डॉक्टर इस डोज को 3 भी कर सकते हैं. हालांकि वैक्सीन की कितनी डोज लेनी हैं इसका फैसला खुद नहीं करना है. कुत्ते के काटने पर वैक्सीन लगवाने जरूर जाना है. ये वैक्सीन कहां लगाई जाती है?नेशनल रेबीज कंट्रोल प्रोग्राम के अनुसार एंटी रेबीज वैक्सीन बाजू में लगाई जाती है. यह वैक्सीन दो तरह से लगती है इंट्राडर्मल (ID) और इंट्रामस्कुलर (IM). हालांकि भारत में पसंदीदा और ज्यादा इस्तेमाल होने वाला सस्ता और प्रभावी तरीका इंट्राडर्मल है. यह वैक्सीन कब-कब लगती है? इंट्राडर्मल वैक्सीन की आमतौर पर 4 डोज दी जाती हैं और 8 इंजेक्शन दिए जाते हैं. ये वैक्सीन 0 दिन, तीसरे दिन, 7वें दिन और 28वें दिन पर लगती है. जबकि इंट्रामस्कुलर (IM) इन दिनों के अलावा एक डोज 14वें दिन भी दी जाती है और इसकी कुल 5 डोज दी जाती हैं. क्या वैक्सीन लेने के बाद रेबीज नहीं होता?केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार डॉक्टर भी कहते हैं कि अगर कुत्ते ने कितना भी भयंकर रूप से काटा हो, लेकिन मरीज से तय समय पर और पूरे शेड्यूल के अनुसार रेबीज की वैक्सीन ली हैं तो उसे रेबीज नहीं होता है और उसका 100 फीसदी बचाव होता है. क्या वैक्सीन की खुराक छोड़ देने या गैप कर देने का नुकसान होता है?वैक्सीन का पूरा कोर्स करना जरूरी है. बिना गैप किए वैक्सीन लेनी जरूरी है ताकि रेबीज के खतरे को दूर किया जा सके. सभी टीके नहीं लिए जाते तो रेबीज का खतरा हो सकता है. कुत्ता काट ले तो यहां लें सलाहयह रेबीज हेल्पलाइन 0120-6025400 नंबर है. अगर कुत्ते ने काटा है तो इस नंबर पर कॉल करके भी जानकारी ली जा सकती है. याद रखें कि छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है. घाव धोने और वैक्सीन शुरू करने में बिल्कुल देरी न करें.
बालाघाट: शराब दुकान पर विवाद, पूर्व सांसद ने किया बीच-बचाव:ठेकेदार के आदमी और युवक में हाथापाई, एक के सिर में आए टांके

बालाघाट के नगरीय क्षेत्र बुढ़ी में एक शराब दुकान पर विवाद का वीडियो सामने आया है। इस घटना में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को एक युवक के साथ हो रही हाथापाई को सुलझाते हुए देखा गया। विवाद में एक युवक घायल भी हो गया है। जानकारी के अनुसार, बुढ़ी में शराब भट्टी के विरोध में दिए जा रहे बयानों के बाद यह विवाद शुरू हुआ। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे, जो महिलाओं के शराब दुकान विरोधी आंदोलन में शामिल होने पहुंचे थे, उनकी मौजूदगी में ठेकेदार के आदमी और एक युवक के बीच झड़प हो गई। पूर्व सांसद ने बीच-बचाव कर ठेकेदार के आदमी को दुकान के अंदर ले जाकर समझाया। इस दौरान युवक गौरव मेश्राम के सिर में चोटें आईं। उनके भाई कपिल मेश्राम ने बताया कि गौरव को लगभग 6 से 7 टांके लगे हैं। इस घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। यह उल्लेखनीय है कि बुढ़ी में महिलाएं एक पखवाड़े से अधिक समय से शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं। लगभग 50 सालों से चल रही इस दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए स्थानीय निवासी प्रयासरत हैं। बीते दिनों आबकारी विभाग और ठेकेदार द्वारा महिलाओं के शांतिपूर्ण आंदोलन को दुकान के सामने से हटाए जाने के बाद से यह विरोध हिंसक रूप ले रहा है। महिलाएं दुकान से शराब खरीदने आने वाले लोगों को डंडों और अपनी ताकत से रोक रही थीं, लेकिन सोमवार रात यह स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई, जिसमें गौरव मेश्राम घायल हुए। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने बताया है कि जांच की जा रही है। विरोध प्रदर्शन आगे किस दिशा में बढ़ेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। तस्वीरें देखिए…
सागर के मोतीनगर में लकड़ी के टाल में आग:फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू, धुआं उठते देख हड़कंप मचा

सागर के मोतीनगर इलाके में थाने के पास बने लकड़ी के टाल में सोमवार देर रात आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठते देख हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना पर निगम की फायर फाइटर गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की मशक्कत शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में टाल में रखी लकड़ी जली है। गनीमत रही थी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। क्योंकि टाल के आसपास रहवासी इलाका लगा हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मुकुल पुरोहित ने बताया कि हमारे किराएदार सतनाम सिंह के टाल में आग लगी थी। सूचना पर तत्काल पुलिस को जानकारी दी। आग बुझा ली गई है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
मिशन चौक ओवरब्रिज पर चलती एक्टिवा में लगी आग, VIDEO:कटनी में राइडर ने कूदकर बचाई जान

कटनी में मिशन चौक ओवरब्रिज पर आज दोपहर एक चलती एक्टिवा में अचानक आग लग गई। इस घटना से पुल पर यातायात बाधित हो गया। एक्टिवा चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्टिवा सवार युवक चांडक चौक से बरगवां की ओर जा रहा था। दोपहर में जब वह मिशन चौक ओवरब्रिज पर आजाद चौक के पास पहुंचा, तो गाड़ी के निचले हिस्से से चिंगारियां निकलने लगीं। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही धुएं के साथ आग की लपटें तेज हो गईं। खतरा भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की और उससे दूर हट गया। देखते ही देखते एक्टिवा पूरी तरह आग का गोला बन गई और कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई। बीच सड़क पर धू-धू कर जलती एक्टिवा को देखकर ओवरब्रिज से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों में भय व्याप्त हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी उसे बुझाने के लिए पास नहीं जा सका। इस घटना के कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। भीषण गर्मी और इंजन में हुई स्पार्किंग के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस एक्टिवा के नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
अमेजन 100 शहरों में शुरू करेगी क्विक कॉमर्स सर्विस:1000 माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर खुलेंगे; इस खबर से इटरनल और स्विगी के शेयर 3% तक गिरे

अमेजन ने अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस ‘अमेजन नाउ’ को देश के 100 शहरों में शुरू करने का प्लान बनाया है। इस खबर के बाद मंगलवार (28 अप्रैल) को शेयर बाजार में इटरनल (जोमैटो) और स्विगी के शेयरों में 3% तक की गिरावट दर्ज की गई। अभी अमेजन नाउ केवल दिल्ली-NCR, मुंबई और बेंगलुरु में ही काम कर रहा है। अमेजन इंडिया ने पिछले हफ्ते 2,800 करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान किया था, यह विस्तार उसी का हिस्सा है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह इस रोलआउट के लिए अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाएगी। इसके लिए 1,000 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। ये छोटे वेयरहाउस होंगे जो कम समय में डिलीवरी सुनिश्चित करेंगे। बाजार में इटरनल और स्विगी के शेयर टूटे अमेजन के इस ऐलान का असर कॉम्पिटिटर कंपनियों के शेयरों पर दिख रहा है। NSE पर इटरनल के शेयर 3.47% गिरकर 246.63 रुपए के इंट्राडे लो पर आ गए। वहीं स्विगी के शेयरों में भी 2.78% की गिरावट है और यह 278.25 रुपए पर पहुंच गए। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेजन के आने से मौजूदा कंपनियों की ग्रोथ और मार्जिन पर दबाव बढ़ सकता है। 16 हजार किसानों को मिलेगा फायदा अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (एवरीडे एसेंशियल्स) हर्ष गोयल ने कहा कि हमने अपने विस्तार प्लान को तेज कर दिया है। 1,000 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट केंद्रों की मदद से हम 100 शहरों तक पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि इस विस्तार से 16,000 से ज्यादा किसान अमेजन की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर अपना ताजा सामान सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगे। इन शहरों में शुरू होगी अमेजन की सर्विस अमेजन नाउ जल्द ही पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, कानपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, मेरठ, मैसूर, पानीपत, कोच्चि, अमृतसर, मंगलौर और विशाखापत्तनम जैसे शहरों में अपनी सर्विस शुरू करेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कोई निश्चित समय सीमा तय नहीं की है। क्या होता है क्विक कॉमर्स? 10 से 30 मिनट के भीतर किराने और जरूरी सामान की डिलीवरी करने वाले मॉडल को क्विक कॉमर्स कहते हैं। भारत में ब्लिंकिट, जेप्टो और स्विगी इंस्टामार्ट इसके बड़े खिलाड़ी हैं। अमेजन ने इसकी शुरुआत प्राइम नाउ के रूप में की थी, जिसे बाद में रीब्रांड किया गया। अब यह किराना और डेली यूज के सामान पर फोकस कर रहा है। इटरनल का मुनाफा ₹191 करोड़ रहने का अनुमान इटरनल आज अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। CNBC-TV18 के मुताबिक, कंपनी का मुनाफा 191 करोड़ रुपए रहने की उम्मीद है, जो पिछली तिमाही (Q3FY26) में 102 करोड़ रुपए था। वहीं रेवेन्यू 16,315 करोड़ रुपए से बढ़कर 17,155 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। कंपनी के फूड डिलीवरी नेट ऑर्डर वैल्यू (NOV) में 16-18% और ब्लिंकिट के NOV में 95-100% की बढ़त आ सकती है। ये खबर भी पढ़ें… सोना ₹1629 गिरकर ₹1.50 लाख पर आया: ऑलटाइम हाई से ₹26 हजार सस्ता हो चुका; चांदी में आज ₹5,381 की गिरावट सोने-चांदी के दाम में आज यानी 28 अप्रैल को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,629 रुपए घटकर 1.50 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले गुरुवार को यह 1.51 लाख पर था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 5,381 रुपए घटकर 2.38 लाख रुपए रह गई। चांदी की कीमत कल यानी 27 अप्रैल को 2.49 लाख रुपए थी। पूरी खबर पढ़ें…
अमेजन 100 शहरों में शुरू करेगी अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस:1000 माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर खुलेंगे; इटरनल और स्विगी के शेयर 3% तक गिरे

अमेजन ने अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस ‘अमेजन नाउ’ को देश के 100 शहरों में शुरू करने का प्लान बनाया है। इस खबर के बाद मंगलवार (28 अप्रैल) को शेयर बाजार में इटरनल (जोमैटो) और स्विगी के शेयरों में 3% तक की गिरावट दर्ज की गई। अभी अमेजन नाउ केवल दिल्ली-NCR, मुंबई और बेंगलुरु में ही काम कर रहा है। अमेजन इंडिया ने पिछले हफ्ते 2,800 करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान किया था, यह विस्तार उसी का हिस्सा है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह इस रोलआउट के लिए अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाएगी। इसके लिए 1,000 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। ये छोटे वेयरहाउस होंगे जो कम समय में डिलीवरी सुनिश्चित करेंगे। बाजार में इटरनल और स्विगी के शेयर टूटे अमेजन के इस ऐलान का असर कॉम्पिटिटर कंपनियों के शेयरों पर दिख रहा है। NSE पर इटरनल के शेयर 3.47% गिरकर 246.63 रुपए के इंट्राडे लो पर आ गए। वहीं स्विगी के शेयरों में भी 2.78% की गिरावट है और यह 278.25 रुपए पर पहुंच गए। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेजन के आने से मौजूदा कंपनियों की ग्रोथ और मार्जिन पर दबाव बढ़ सकता है। 16 हजार किसानों को मिलेगा फायदा अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (एवरीडे एसेंशियल्स) हर्ष गोयल ने कहा कि हमने अपने विस्तार प्लान को तेज कर दिया है। 1,000 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट केंद्रों की मदद से हम 100 शहरों तक पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि इस विस्तार से 16,000 से ज्यादा किसान अमेजन की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर अपना ताजा सामान सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगे। इन शहरों में शुरू होगी अमेजन की सर्विस अमेजन नाउ जल्द ही पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, कानपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, मेरठ, मैसूर, पानीपत, कोच्चि, अमृतसर, मंगलौर और विशाखापत्तनम जैसे शहरों में अपनी सर्विस शुरू करेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कोई निश्चित समय सीमा तय नहीं की है। क्या होता है क्विक कॉमर्स? 10 से 30 मिनट के भीतर किराने और जरूरी सामान की डिलीवरी करने वाले मॉडल को क्विक कॉमर्स कहते हैं। भारत में ब्लिंकिट, जेप्टो और स्विगी इंस्टामार्ट इसके बड़े खिलाड़ी हैं। अमेजन ने इसकी शुरुआत प्राइम नाउ के रूप में की थी, जिसे बाद में रीब्रांड किया गया। अब यह किराना और डेली यूज के सामान पर फोकस कर रहा है। इटरनल का मुनाफा ₹191 करोड़ रहने का अनुमान इटरनल आज अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। CNBC-TV18 के मुताबिक, कंपनी का मुनाफा 191 करोड़ रुपए रहने की उम्मीद है, जो पिछली तिमाही (Q3FY26) में 102 करोड़ रुपए था। वहीं रेवेन्यू 16,315 करोड़ रुपए से बढ़कर 17,155 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। कंपनी के फूड डिलीवरी नेट ऑर्डर वैल्यू (NOV) में 16-18% और ब्लिंकिट के NOV में 95-100% की बढ़त आ सकती है।
सीएम डॉ. यादव ने कान्हा में छोड़े 4 जंगली भैंसे:बालाघाट में 150 साल बाद हुई पुनर्बसाहट, जल्द लाए जाएंगे गैंडे भी

बालाघाट के कान्हा क्षेत्र स्थित सुपखार रेंज में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को चार जंगली भैंसों को बाड़े में छोड़ा। यह कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव 9:15 बजे सुपखार पहुंचे थे। दरअसल, मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गढ़ी के टोपला पहुंचे थे। वहां से उनका काफिला सड़क मार्ग से बेड़ा स्थल पहुंचा, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से इस पुनर्स्थापन योजना का शुभारंभ किया। असम के काजीरंगा से लाई गईं थीं 4 भैसें ये जंगली भैंसे असम के काजीरंगा से लगभग 2 हजार किलोमीटर का सफर तय करके कान्हा के सुपखार रेंज लाए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि मध्य प्रदेश को बाघ राज्य के बाद ‘व्हाइट बफेलो स्टेट’ के रूप में भी पहचान मिले। भविष्य में कान्हा में गैंडे भी लाए जाने की योजना है। जैव विविधता से समृद्ध कान्हा में इन भैंसों के आगमन का वन्यजीव प्रेमियों ने स्वागत किया है। 150 साल बाद हुई पुनर्बसाहट जानकारी के अनुसार, 1960 और 1970 के दशक में जिले में जंगली भैंसे पाए जाते थे, लेकिन समय के साथ वे विलुप्त हो गए। सरकार की यह पुनर्स्थापन मुहिम जिले के पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह कार्य वन विभाग की ‘कान्हा टाइगर रिजर्व में जंगली भैंसा पुनर्स्थापन योजना’ के तहत किया गया है। तस्वीरों में देखिए पुनर्स्थापन योजना का शुभारंभ… सीएम बोले-नए मेहमानों से इकोसिस्टम को मिलेगी मदद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि 150 साल बाद मध्य प्रदेश की धरती पर कान्हा अभयारण्य में जंगली भैंसों की पुनर्बसाहट की जा रही है। यह पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक अद्भुत अवसर है। उन्होंने कहा कि इन नए मेहमानों के आगमन से इकोसिस्टम को मदद मिलेगी, क्योंकि इसमें एक महत्वपूर्ण कड़ी गायब थी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विलुप्तप्राय जानवरों को लाकर प्रदेश में बसाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे न केवल प्रदेश का सौंदर्य बढ़ेगा, बल्कि पर्यटन क्षेत्रों की आकर्षण क्षमता और पर्यटन भी बढ़ेगा। लाए गए चार जंगली भैंसों में तीन मादा और एक नर किशोर शावक शामिल हैं।
एक्टर भरत कपूर का 80 साल की उम्र में निधन:आखिरी रास्ता और खुदा गवाह जैसी फिल्मों में दिखे थे

वेटरन एक्टर भरत कपूर का सोमवार को निधन हो गया। वह 80 साल के थे। उन्होंने मुंबई में अपने घर पर अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने लगभग चार दशकों के करियर में अमिताभ बच्चन स्टारर आखिरी रास्ता और खुदा गवाह समेत 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उन्होंने नूरी, आखिरी रास्ता, बाजार, इनकार, राम बलराम और बरसात जैसी फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाए थे। एक्टर अवतार गिल ने न्यूज एजेंसी ANI से भरत कपूर के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि भरत कपूर पिछले दो-तीन दिनों से बीमार थे। वह घर पर ही थे और सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उनका निधन हुआ। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार भरत कपूर का निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ। अवतार गिल ने कहा कि उन्हें शाम करीब 4 से 4:30 बजे भरत कपूर के बेटे का फोन आया था। उन्होंने यह भी बताया कि भरत कपूर ने काफी समय पहले काम करना बंद कर दिया था। कल शाम को परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। नूरी जैसी कई फिल्मों में काम किया भरत कपूर ने 1972 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। करीब चार दशक लंबे करियर में उन्होंने फिल्मों में मजबूत सपोर्टिंग रोल और विलेन के किरदार निभाकर पहचान बनाई। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया, जिनमें नूरी (1979), राम बलराम (1980), लव स्टोरी (1981), बाजार (1982), गुलामी (1985), आखिरी रास्ता (1986), सत्यमेव जयते (1987), स्वर्ग (1990), खुदा गवाह (1992) और रंग (1993) शामिल हैं। बाद में उन्होंने बरसात (1995), साजन चले ससुराल (1996) और मीनाक्षी: अ टेल ऑफ थ्री सिटीज (2004) जैसी फिल्मों में भी काम किया। फिल्मों के अलावा भरत कपूर ने टेलीविजन में भी काम किया। वह कैम्पस, परंपरा, राहत, सांस, अमानत, तारा, चुनौती और कहानी चंद्रकांता की जैसे शो में नजर आए।








