ग्वालियर में AI से वीडियो बनाकर छात्रा को किया ब्लैकमेल:पीछा करता था पिता की दुकान का कर्मचारी, छेड़छाड़ की, वीडियो दिखाकर ऐंठे मां के गहने

‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस'(AI) से नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो जनरेट कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। मनचला, नाबालिग छात्रा के पिता की दुकान का कर्मचारी है। वह रोज छात्रा का पीछा करता था। रास्ते में कई बार छेड़छाड़ की। ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ से बनाए गंदे वीडियो को दिखाकर छात्रा को ब्लैकमेल किया और उसकी मां के गहने ऐंठ लिए। घटना उपनगर मुरार में 5 फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच की है। अब जब गहनों की पड़ताल हुई तो छात्रा के साथ हो रही हरकत का खुलासा हुआ है। छात्रा परिजन के साथ मुरार थाना पहुंची और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुरार में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी जो 12वीं की छात्रा है। छात्रा ने रविवार को मुरार थाना पहुंचकर शिकायत की है कि उसके पिता की सदर बाजार में दुकान है। दुकान पर हर्ष ठाकुर नामक युवक काम करता है। छात्रा बारादरी पर कोचिंग पढ़ने जाती है। फरवरी माह से हर्ष ठाकुर उसका पीछा करने लगा। छात्रा ने मना किया तो उसने प्यार का इजहार किया, जिस पर छात्रा ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद उसके एआई से वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर 15 हजार रुपए की मांग की। उसके पास इतने रुपए नहीं थे तो उसने इसकी शिकायत पिता से की। जिस पर पिता ने हर्ष ठाकुर को समझाया तो उसने परेशान न करने का वादा किया। कुछ दिन शांत रहा फिर दी धमकी कुछ दिन तक तो हर्ष ठाकुर शांत रहा और फिर से उसकी कोचिंग पर आकर फिर से 15 हजार रुपए की मांग कर उसे धमकाने लगा और उसके वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी दी। धमकी से घबराई छात्रा ने मां के अलमारी में रखे दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी कड़े निकाल कर हर्ष ठाकुर को दे दिए। सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
जल गंगा संवर्धन अभियान: देश में नंबर वन बना एमपी:नेशनल रैंकिंग में डिंडौरी पहले और खंडवा दूसरे स्थान पर

मध्यप्रदेश ने जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के ‘जल संचय भागीदारी’ (JSJB) अभियान के तहत मध्यप्रदेश अब पूरे देश में पहले नंबर पर पहुंच गया है। बीते 5 मार्च तक मध्यप्रदेश इस सूची में छठे स्थान पर था, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की निरंतर समीक्षा और जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करने के परिणामस्वरूप प्रदेश ने रैंकिंग में यह लंबी छलांग लगाई है। डिंडौरी नेशनल रैंकिंग में पहले नंबर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता पर आधारित जल प्रबंधन के मामले में मध्यप्रदेश पूरे देश के सामने एक श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है । इस अभियान की सफलता में जिलों का योगदान भी सराहनीय रहा है, जहां राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में डिंडौरी जिला पहले और खंडवा जिला दूसरे स्थान पर रहा है। प्रदेश में इस महाअभियान के तहत 16 सरकारी विभागों की 82 प्रमुख गतिविधियों को चिन्हित किया गया है, जिसके माध्यम से जल संरचनाओं के पुनर्जीवन और नए जल स्रोतों के निर्माण पर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत न केवल ग्रामीण बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी बडे़ स्तर पर काम किए जा रहे हैं। वन भूमि पर होने वाले जल संरक्षण कार्यों को गति देने के लिए एक विशेष ‘ऑनलाइन ऐप’ भी विकसित किया गया है, जिससे अनुमति की प्रक्रिया सुगम और पारदर्शी हो गई है। अभियान से जुड़े आंकड़े फॉर्म पॉन्ड, अमृत सरोवर बनाए जा रहे पूरे अभियान के लिए 6,630 करोड़ रुपए का वित्तीय लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत खंडवा जिला प्रदेश में पहले, खरगोन दूसरे और डिंडौरी तीसरे स्थान पर है।अभियान में फार्म पॉन्ड, अमृत सरोवर और पुराने मनरेगा कार्यों को पूर्ण करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कुर्मासन योग से कमर दर्द, कब्ज और तनाव में कैसे मिलेगी राहत

Last Updated:April 26, 2026, 23:52 IST Turtle Pose Benefits: ज्यादा दवा खाना कुछ देर के लिए आपको समस्या से राहत दिला सकता है, लेकिन लंबे समय में शरीर को अंदर से खोखला करता है. ऐसे में योगासन बहुत कारगर साबित होते हैं. यदि आप तनाव,कब्ज, कमर दर्द से परेशान रहते हैं, तो कुर्मासन आपके लिए जादू का काम कर सकता है. ख़बरें फटाफट आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को तनाव, चिंता, कमर दर्द, कब्ज और थकान जैसी समस्याएं तेजी से घेर रही हैं. लंबे समय तक बैठकर काम करना, गलत खानपान और कम शारीरिक गतिविधि इसका बड़ा कारण है. ऐसे में योग एक आसान और असरदार उपाय बनकर सामने आता है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है. योग के कई आसनों में कुर्मासन एक खास आसन है, जिसे अंग्रेजी में टॉरटॉइज पोज या कछुआ मुद्रा कहा जाता है. ‘कुर्म’ का मतलब कछुआ और ‘आसन’ का मतलब मुद्रा होता है. इस आसन में शरीर की स्थिति कछुए जैसी दिखाई देती है और यह मन को शांत करने में मदद करता है. कैसे करें कुर्मासनसबसे पहले जमीन पर बैठकर दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा फैलाएं. अब पैरों को थोड़ा दूर करें और घुटनों को हल्का मोड़ लें. धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए शरीर को आगे झुकाएं और हाथों को घुटनों के नीचे से बाहर निकालें. फिर शरीर को और नीचे ले जाएं और छाती व ठुड्डी को जमीन के करीब लाने की कोशिश करें. कुछ देर इसी स्थिति में रहें और सामान्य सांस लेते रहें. इसके बाद धीरे-धीरे वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं. कुर्मासन के फायदेयह आसन पीठ और रीढ़ की हड्डी को खींचता है, जिससे शरीर में लचीलापन बढ़ता है. जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, उनके लिए यह खासतौर पर फायदेमंद है क्योंकि यह कमर और पीठ की जकड़न को कम करता है. नियमित अभ्यास से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है. यह पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा माना जाता है. पेट पर दबाव पड़ने से पाचन सुधरता है और गैस, कब्ज व अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. साथ ही यह पैंक्रियास को सक्रिय करता है, जिससे इंसुलिन संतुलन बेहतर हो सकता है और डायबिटीज के मरीजों को भी लाभ मिल सकता है. मानसिक लाभकुर्मासन मन को शांत करता है और तनाव कम करने में मदद करता है. यह एकाग्रता बढ़ाता है और मानसिक दबाव को कम करता है, जिससे व्यक्ति अधिक शांत और संतुलित महसूस करता है. सावधानियांअगर किसी को घुटनों, कमर, कंधे या रीढ़ में दर्द है, तो यह आसन करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें. गर्भवती महिलाएं और गठिया या सायटिका के मरीज भी इसे करने से बचें. नियमित और सही तरीके से किया गया कुर्मासन शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकता है About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : April 26, 2026, 23:52 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
फर्श सफाई युक्तियाँ: गर्मी में चिपक गया है सामान? पोचे के पानी में एलोवेरा फैब्रिक से बनी ये चीजें, कीड-मैकोडर्स की भी होगी छुट्टी; आख़िर चमाचम

नमक का प्रयोग: पोचे के पानी में 1-2 मार्मिक नमक। इससे ई-कॉमर्स की बिक्री ख़त्म हो गई है। छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े दूर रहते हैं। छवि: फ्रीपिक टेम्पलेट का रस: एक बाल्टी पानी में 1 नींबू का रस स्टॉक। ग्रैजुएट से सुपरमार्केट हटती है। घर में ताजगी बनी रहती है। प्रभाव सा चमकदार लुक भी है। छवि: फ्रीपिक सफेद सिरका: 2-3 बड़े सफेद सिरका पानी में पूरे पोछा। कटियारिया और जम्स खत्म हो गए हैं। ई-कॉमर्स की सुविधा दूर है। टाइल्स और मार्बल शाइनिंग शामिल हैं। छवि: फ्रीपिक फिटकरी: डीएच सी फिटकरी पानी में नासा लें। यह कीटाणुनाशक का काम करता है। कीड़े-मकौड़ों को दूर रखने में मदद मिलती है। छवि: फ्रीपिक नीम का पानी: नीमा की नाव को स्टॉक करके उसका पानी ठंडा कर लें और पोचे में पकड़ लें। मच्छर, चींटीयां और कीटभक्षी दूर रहते हैं। घर में साइंटिस्ट आती है। छवि: कैनवा फ्लोरेंटाइल + लिटिल सा बेस्ट सोडा: अपने रोज़ के फूलों की नावों में एक चुटकी सैंडविच स्टॉक्स। जिद्दी कपड़ा आसानी से साफ होता है। केमिस्ट्री ज्यादातर चमकदार दिखती है। छवि: फ्रीपिक पोछा हमेशा साफ पानी से धोकर ही इस्तेमाल करें। बहुत ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें, इससे चिपचिपाहट बढ़ सकती है। दिन में कम से कम एक बार पूछा जरूर। छवि: फ्रीपिक इन आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप गर्मियों में भी अपने घर के सामान को साफ, चमकीला और मोटा मुक्त रख सकते हैं। अब न चिपटहट की परेशानी होगी और न ही कीड़ों-मकौड़ों का झंझट। छवि: फ्रीपिक (टैग्सटूट्रांसलेट)घरेलू उपचार(टी)गंदे फर्श की सफाई(टी)गंदे फर्श(टी)फर्श की सफाई के टिप्स(टी)कीडे मकोडे(टी)सफाई के टिप्स(टी)घर का बना फर्श क्लीनर(टी)गंदा की सफाई(टी)चिपचिपा फर्श
टिंडा चना सब्जी रेसिपी: घर में बनी टिंडे चना की टेस्टी सब्जी, बच्चों को भी आएगी पसंद; नोट बनाने की रेसिपी

सामग्री: 500 ग्राम टिंडा, 1 कप काले चने, 1 प्याज, 2 टमाटर, 2 हरी मिर्च, 1 अदरक-लहसुन पेस्ट, 2 अदरक तेल, 1 अदरक लहसुन पेस्ट, 2 अदरक लहसुन पेस्ट, 1 अदरक लहसुन पेस्ट, 1 धनिया हल्दी, 1 धनिया पाउडर, ½ धनिया पाउडर, ½ अदरक लहसुन पेस्ट, नमक, हरा धनिया छवि: फ्रीपिक बनाने की विधि: सबसे पहले चटनी में तेल गर्म करें और जीरा डालें। जीरा चटकने लगे तो समन्वित स्टोमन लोंबियाज होने तक। अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्ची 1 मिनट तक का समय। छवि: फ्रीपिक इसके बाद टमाटर और मसाले जैसे हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, नमक बड़े पैमाने पर अच्छी तरह से भून लें। जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब कटे हुए टिंडे शामिल होंगे और 5-7 मिनट तक का समय लगेगा। छवि: फ्रीपिक अबे मसाले में चने डाले और थोड़ा पानी मिलाकर 10-15 मिनट तक मसाला तैयार कर लें। जब टिंडे नैयर हो जाएं, तो ऊपर से गर्म मसाला डालें और अच्छी तरह से डालें। फाइनल में हरा धनिया मोनोमॅला गैस बंद कर दिया। छवि: एआई गरमा-गरम टिंडा-चना की सब्जी को रोटी, पराठा या चावल के साथ गरमा गरम परोसें. इसका स्वाद म्यूजिक और बहुत ही लाजवाब होता है। छवि: एआई अगर बच्चे बना रहे हैं तो काली मिर्च कम रखें। आप इसमें थोड़ा सा घी का स्वाद और बढ़ा सकते हैं। पिरामिड तो इसमें थोड़ा सा अमचूर पाउडर स्टेकपेन भी दे सकते हैं। छवि: फ्रीपिक इस आसान रेसिपी से आप घर पर ही एक मसाले और टेस्टी डिश बना सकते हैं, जो सभी को पसंद आएगी। छवि: एआई (टैग्सटूट्रांसलेट)टिंडा चने की सब्जी(टी)टिंडा चना सब्जी(टी)टिंडे की सब्जी(टी)काले चने की रेसिपी(टी)गर्मी की रेसिपी(टी)टिंडा रेसिपी(टी)टिंडे काले चने की सब्जी रेसिपी(टी)काले चने खाने के फायदे
पन्ना भाजपा नेत्री ने सोशल मीडिया यूजर पर FIR कराई:बोलीं- पोस्ट में अमित शाह के लिए अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया था

पन्ना जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक पर एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई भाजपा की जिला उपाध्यक्ष की शिकायत के बाद की गई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम यादव ने रविवार, 26 अप्रैल को कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि ‘एक्स’ पर ‘सचिन मौर्य’ (@Sachinsamrat89) नाम के हैंडल से गृह मंत्री अमित शाह के लिए अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। शिकायत के मुताबिक, इस पोस्ट में एक महिला की तस्वीर का उपयोग कर छवि खराब करने की कोशिश भी की गई, जिससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। दर्ज की गई धाराएं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सचिन मौर्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है- धारा 352: सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए उकसाना। धारा 353(2): अफवाह फैलाना। धारा 356(1): मानहानि। धारा 196(1): विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना। जांच और पुलिस कार्रवाई कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की साइबर सेल टीम आरोपी की लोकेशन ट्रैक करने और उसकी पहचान पुख्ता करने में जुटी है, ताकि जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जा सके। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों के जरिए समाज में वैमनस्य फैलाने की साजिश की जा रही है।
भोपाल के खेत में मिले गाय के अवशेष:किसान बोला- घर के पास खुले में बंधी थी, सुबह खाल और पैर मिला

भोपाल के सुखी सेवनिया इलाके में गाय के अवशेष मिले हैं। घटना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और किसान की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, रात के अंधेरे में अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के क्षेत्रों में जांच तेज कर दी है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जा सके। टीआई रामबाबू चौधरी के मुताबिक, फरियादी कालू राम मीना ग्राम मुगलिया कोट के निवासी हैं और खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपनी गाय और बछिया को घर से लगभग 200 मीटर दूर बांधकर सो गए थे। रविवार सुबह उठने पर दोनों पशु वहां नहीं मिले। आसपास तलाश करने पर पास के खेत में उनकी सींग, खाल और अन्य अवशेष पड़े मिले। किसान ने तुरंत थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गौकशी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि जल्द आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।
शादी का टेंट उड़कर फोरलेन पर पहुंचा:धार में तेज आंधी-बारिश से मौसम बदला, हाईवे पर गिरा टेंट

धार जिले के घटाबिल्लौद में रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की भीषण गर्मी के बाद तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक शादी समारोह का टेंट उड़कर हाईवे पर आ गिरा। तेज आंधी के कारण शादी समारोह का एक हिस्सा उखड़कर सीधे हाईवे पर जा गिरा। घटना के समय वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में टेंट का एक बड़ा हिस्सा सड़क पर पड़ा देखा जा सकता है। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टेंट किस स्थान से उड़कर हाईवे तक पहुंचा था। लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद आए इस मौसम बदलाव से लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को भी प्रभावित किया है।
पटलावदा में सड़क हादसा, मामा-भांजे की मौत:देवास से लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी

देवास जिले के पटलावदा क्षेत्र में जवाईखेड़ी मोड़ पर रविवार शाम एक सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक सात वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों एक बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान बगाना निवासी 38 वर्षीय राजेश पिता रामचंद्र और जैतपुरा निवासी 50 वर्षीय पूंजराज परमार के रूप में हुई है। घायल बच्चे का नाम 7 वर्षीय शिवम सोलंकी है। ये तीनों देवास में एक रिश्तेदार महिला का हालचाल जानने के बाद वापस लौट रहे थे। शाम को लौटते समय पटलावदा के पास जवाईखेड़ी मोड़ पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेश और पूंजराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल शिवम को तत्काल देवास जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सीएम मोहन यादव बोले: युवा सांस्कृतिक गौरव को समझें:कॉलेज सिलेबस के साथ देश निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका

जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं से कॉलेज के पाठ्यक्रम के साथ अपने सांस्कृतिक गौरव को समझने और देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता केवल कहने की बात नहीं, बल्कि इसे व्यवहार में उतारना भी जरूरी है। मुख्यमंत्री रविवार को घंटाघर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इंफॉर्मेशन सेंटर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा स्व. यशवंत राव केलकर की जन्मशती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने एबीवीपी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि “भारत माता की जय” का नारा सुनते ही उनका रोम-रोम उत्साह से भर उठता है। डॉ. यादव ने स्व. यशवंत राव केलकर को संगठन की मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि केलकर ने परिषद को वर्तमान स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परिषद एक परिवार की तरह है। उन्होंने विद्यार्थियों में जोश और होश का संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया, जिसमें शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। परिषद आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज किशोर तिवारी ने कहा कि परिषद आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय स्व. केलकर की कार्यपद्धति को दिया और उन्हें ‘जीवंत आदर्श’ बताते हुए उनके सेवा भाव को याद किया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद सुमित्रा बाल्मिक, सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य माखन शर्मा, महानगर मंत्री आर्यन पुंज और एबीवीपी कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।





