Saturday, 24 Oct 2026 | 05:43 AM

Trending :

शाह बोले- बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे:राहुल आज मुर्शिदाबाद सहित 3 जिलों में जाएंगे; EC ने वोटरों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया

शाह बोले- बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे:राहुल आज मुर्शिदाबाद सहित 3 जिलों में जाएंगे; EC ने वोटरों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के रानीगंज में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि CM ममता बनर्जी और हुमायूं कबीर एक ही तरह के नेता हैं। शाह ने कहा- भाजपा सत्ता में आने पर राज्य में बाबरी मस्जिद का निर्मान नहीं होने देगी। बीरभूम में दूसरी सभा के दौरान शाह ने कहा कि बंगाल की जनता हिंसा का जवाब वोट से देगी और 5 मई को राज्य में भाजपा सरकार बनने जा रही है। उन्होंने TMC पर भ्रष्टाचार और राजनीतिक हिंसा के आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर राहुल गांधी मंगलवार को बंगाल पहुंचेंगे। वे मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज, मालदा जिले के चंचल और उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में एक सभा को संबोधित करेंगे। वहीं कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों के लिए चुनाव आयोग ने बंगाल के वोटरों के लिए 24×7 हेल्पलाइन और ईमेल सुविधा शुरू की है। आयोग ने बताया कि टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003450008 और wbfreeandfairpolls@gmail.com पर ईमेल के जरिए लोग अपनी शिकायतें भेज सकते हैं। यह दोनों सुविधाएं 4 मई तक जारी रहेंगी। चुनाव राज्यों में कल के बड़े अपडेट्स…

प्रफुल IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट वाले पहले बॉलर:वैभव शून्य पर आउट; संदीप-जुरेल टकराए, फ्लडलाइट्स बंद हुईं; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

प्रफुल IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट वाले पहले बॉलर:वैभव शून्य पर आउट; संदीप-जुरेल टकराए, फ्लडलाइट्स बंद हुईं; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रोचक मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले। IPL डेब्यू में प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ओवर में 3 विकेट लिए। वे ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने। वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले आउट हुए। ईशान किशन के कैच के दौरान संदीप शर्मा और ध्रुव जुरेल टकरा गए। SRH Vs RR मैच के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. अभिषेक एक साल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट अभिषेक शर्मा एक साल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। वे इस साल 18 पारियों में 7 बार बिना खाता खोले लौटे। उन्होंने रोहित शर्मा (2018) और संजू सैमसन (2024) को पीछे छोड़ा, जो 32-32 पारियों में 6-6 बार शून्य पर आउट हुए थे। 2. साकिब का IPL डेब्यू में बेस्ट बॉलिंग फिगर साकिब हुसैन IPL डेब्यू में बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस वाले प्लेयर बने। उन्होंने 24 रन देकर 4 विकेट लिए। साकिब ने अश्विनी कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा। अश्विनी ने 2025 में KKR के खिलाफ 26 रन देकर 4 विकेट लिए थे। तीसरे नंबर पर प्रफुल हिंगे हैं। उन्होंने आज 34 रन देकर 4 विकेट लिए। यहां से टॉप-6 मोमेंट्स… 1. आर्चर को लगातार दूसरे मैच की पहली गेंद पर विकेट जोफ्रा आर्चर ने मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को आउट किया। अभिषेक बिना खाता खोले लौटे। इससे पहले 10 अप्रैल को RCB के खिलाफ भी आर्चर ने पहली गेंद पर फिल सॉल्ट को आउट किया था। लगातार दूसरे मैच में उन्होंने यह कारनामा किया। IPL में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट के मामले में मोहम्मद शमी 5 विकेट के साथ टॉप पर हैं। आर्चर 4 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। राजस्थान के लिए यह 24वीं बार रहा जब टीम ने बिना कोई रन दिए पहला विकेट लिया। यह IPL में किसी भी टीम के लिए सबसे ज्यादा है। वहीं, 12वीं बार ऐसा हुआ जब राजस्थान ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लिया। 2. ईशान किशन की सिक्स से फिफ्टी 10वें ओवर में ईशान किशन ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने रवि बिश्नोई के खिलाफ घुटने के बल बैठकर डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर 30 गेंद में अर्धशतक बनाया। 3. संदीप-ध्रुव टकराए, ईशान कैच आउट 14वें ओवर में ईशान किशन का विकेट गिरा। संदीप शर्मा की वाइड लेंथ गेंद पर ईशान ने पुल शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद ऊपर चली गई। कैच के दौरान संदीप शर्मा और ध्रुव जुरेल टकराए, लेकिन संदीप ने गेंद पकड़ ली। 4. फ्लडलाइट बंद हुई, दर्शकों ने फ्लैश जलाए 13वें ओवर में फ्लडलाइट बंद होने से खेल रुका। मैदान पर अंधेरा छा गया और दर्शकों ने मोबाइल फ्लैश जलाई। ब्रेक में ईशान किशन टॉवेल से खुद को सुखाते नजर आए, जबकि रियान पराग और संदीप शर्मा बात करते दिखे। 5. वैभव शून्य पर आउट, हिंगे ने पहले ओवर में 3 विकेट लिए IPL डेब्यू में प्रफुल्ल हिंगे ने इतिहास रचा। वे पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। इससे पहले IPL इतिहास में 32 बार पहले ओवर में 2 विकेट लिए गए थे। दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। चौथी पर ध्रुव जुरेल को बोल्ड किया। आखिरी गेंद पर लुहान-ड्रे प्रिटोरियस को कैच कराकर तीसरा विकेट लिया। तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। 6. फरेरा ने 102 मीटर लंबा सिक्स लगाया 11वें ओवर में डोनोवन फरेरा ने 102 मीटर का सिक्स लगाया। हर्ष दुबे की फुल लेंथ गेंद पर उन्होंने आगे बढ़कर शॉट खेला और गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर 102 मीटर दूर भेजा। फरेरा को 15वें ओवर की आखिरी बॉल पर डेब्यू कर रहे साकिब हुसैन ने बोल्ड कर दिया।

सर्जरी से किडनी डैमेज, धागा बांधकर रीवा रेफर, मौत:सतना में परिजनों का हंगामा, 20 करोड़ मुआवजा मांगा; डॉक्टर बोले-गलती हो गई

सर्जरी से किडनी डैमेज, धागा बांधकर रीवा रेफर, मौत:सतना में परिजनों का हंगामा, 20 करोड़ मुआवजा मांगा; डॉक्टर बोले-गलती हो गई

मध्यप्रदेश के सतना में कथित मेडिकल लापरवाही का मामला सामने आया है। किडनी स्टोन के ऑपरेशन के बाद युवक की हालत बिगड़ी और उसे रीवा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने सतना में जमकर हंगामा किया और 20 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की। परिजनों ने पहले सोमवार रात को कोलगवां थाना के पास शव रखकर हाईवे जाम किया। पुलिस ने समझाइश देकर जाम खुलवाया, लेकिन इसके बाद परिजन पाठक हॉस्पिटल के बाहर शव रखकर धरने पर बैठ गए। हालात संभालने के लिए तीन थानों की पुलिस तैनात करनी पड़ी। परिवार का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की दूसरी किडनी भी क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर हालत में उसे धागा बांधकर रीवा रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पन्ना निवासी युवक का हुआ था ऑपरेशन जानकारी के मुताबिक पन्ना जिले के देवेंद्रनगर निवासी रवि रजक को किडनी में पथरी की शिकायत थी। परिजन उसे इलाज के लिए सतना के मुख्तियारगंज स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। 4 अप्रैल को पाठक नर्सिंग होम में करीब 5 घंटे तक सर्जरी चली। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टरों ने लापरवाही बरती और स्वस्थ किडनी में भी कट लगा दिया। रीवा में खुली लापरवाही की परतें ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी, जिस पर उसे रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर किया गया। यहां जांच में सामने आया कि दूसरी किडनी पर गहरा कट था, जिसे धागे से बांधा गया था। खून का रिसाव और संक्रमण बढ़ने के कारण डॉक्टरों को दूसरी किडनी भी निकालनी पड़ी। इसके बाद मरीज की हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई। रीवा अधीक्षक बोले- किडनी काम नहीं कर रही थी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, रीवा के अधीक्षक डॉ. अक्षय श्रीवास्तव ने बताया कि जब मरीज को यूरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया, तब उसकी किडनी काम करने की स्थिति में नहीं थी। उन्होंने कहा कि मरीज का अधिकांश इलाज सतना में हुआ था और रीवा में केवल डायलिसिस किया गया। इस केस की विस्तृत जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। पिता बोले- मामूली पथरी में चली गई जान मृतक के पिता गिरधारीलाल रजक ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को सिर्फ पथरी की समस्या थी, लेकिन इलाज में लापरवाही के कारण उसकी जान चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. राजीव पाठक और डॉ. राजीव सिंह की लापरवाही से यह घटना हुई। परिजनों ने तीनों डॉक्टरों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। सीएसपी से महिलाओं की झड़प प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। अस्पताल की ओर जाने से रोकने पर महिलाओं की सीएसपी देवेन्द्र सिंह से बहस और झड़प हो गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति नियंत्रित की गई। वीडियो में डॉक्टर ने मानी गलती घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह परिजनों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में डॉक्टर अपनी गलती स्वीकार करते और मामले को शांत करने की अपील करते दिख रहे हैं। पहले भी की थी शिकायत परिजनों का कहना है कि उन्होंने चार दिन पहले ही सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीएमएचओ ने कहा है कि मामला संज्ञान में है। जांच के लिए टीम गठित की जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। 4 घंटे चला प्रदर्शन, 5 लाख पर बनी सहमति करीब 4 घंटे चले प्रदर्शन के बाद रात 11:30 बजे पुलिस, डॉक्टरों और परिजनों के बीच कई दौर की बातचीत हुई। अंततः 5 लाख रुपए के चेक और 50 हजार रुपए नगद तात्कालिक सहायता पर सहमति बनी, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। साथ ही आश्वासन दिया गया कि रीवा के संजय गांधी अस्पताल से पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर EV अग्निकांड- पुगलिया परिवार को पुलिस ने सौंपा घर:अब रहने लायक नहीं रहा घर; चार्जिंग सॉकेट में शॉर्ट-सर्किट से कार में लगी थी आग

इंदौर EV अग्निकांड- पुगलिया परिवार को पुलिस ने सौंपा घर:अब रहने लायक नहीं रहा घर; चार्जिंग सॉकेट में शॉर्ट-सर्किट से कार में लगी थी आग

इंदौर के बंगाली चौराहा स्थित ब्रजेश्वरी एनएक्स में हुए भीषण अग्निकांड ने एक परिवार से उनका घर छीन लिया है। कारोबारी मनोज पुगलिया के मकान में लगी आग के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि यह घर रहने लायक नहीं बचा है। पुलिस ने जला हुआ मकान औपचारिक रूप से परिवार को सौंप तो दिया है, लेकिन दीवारों, पिलरों और छतों में आई दरारें इस बात की गवाही दे रही हैं कि यहां दोबारा बसना फिलहाल संभव नहीं। यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि शहरी इलाकों में तेजी से बढ़ रहे ई-व्हीकल उपयोग और उससे जुड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े करता है। डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक के अनुसार 18 मार्च की रात ई-कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से आग भड़की थी। अब तक की जांच में यही कारण सामने आया है, हालांकि अंतिम पुष्टि एफएसएल रिपोर्ट के बाद होगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच टीम गठित की गई थी। पुलिस ने अब तक 18 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें प्रत्यक्षदर्शी, पड़ोसी और एनडीआरएफ के जवान शामिल हैं। बिजली विभाग भी अपनी रिपोर्ट सौंप चुका है, जबकि जले हुए कार के हिस्से और चार्जिंग सर्किट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद पूरी तस्वीर साफ होगी। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या रिहायशी इलाकों में ई-व्हीकल चार्जिंग के लिए पर्याप्त सुरक्षा मानक मौजूद हैं? और अगर हैं, तो उनका पालन कितना हो रहा है? यह था पूरा मामला इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्स में 18 मार्च 2026 की तड़के सुबह करीब साढ़े तीन बजे कार की बैटरी या चार्जिंग सॉकेट में शॉर्ट सर्किट की वजह से जोरदार धमाका हुआ और कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर के पास रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण आग और जहरीले धुएं के कारण दम घुटने से कारोबारी मनोज पुगलिया समेत परिवार के कुल 8 सदस्यों की जान चली गई। हालांकि परिवार की ओर से कुछ संशय जताए गए थे, लेकिन पुलिस और फॉरेंसिक टीम की प्राथमिक जांच में यही सामने आया कि इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट ही इस भीषण तबाही की मुख्य वजह था।

इंदौर में राशन दुकान में भारी अनियमितता:स्टॉक में अंतर और कम वितरण की शिकायत पर दुकान निलंबित; कलेक्टर बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

इंदौर में राशन दुकान में भारी अनियमितता:स्टॉक में अंतर और कम वितरण की शिकायत पर दुकान निलंबित; कलेक्टर बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

इंदौर के स्कीम 78 स्थित प्रियदर्शनी महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान (नं. 809305) पर गंभीर अनियमितताओं के चलते जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में उक्त दुकान को आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। लगातार राशन वितरण में गड़बड़ी और पात्रता से कम राशन देने की शिकायतों के आधार पर खाद्य विभाग की जिला स्तरीय टीम ने औचक निरीक्षण किया। फूड कंट्रोलर एमएल मारू ने बताया कि जांच के दौरान गेहूं और चावल के स्टॉक में भारी अंतर पाया गया। साथ ही दुकान पर अनिवार्य रूप से लगाए जाने वाले पीला बोर्ड एवं स्टॉक बोर्ड भी अनुपस्थित मिले। जांच में यह भी सामने आया कि मार्च माह में हितग्राहियों को दो माह का राशन पात्रता अनुसार वितरित नहीं किया गया, बल्कि केवल एक माह का ही राशन दिया गया। इसके अतिरिक्त दुकान का संचालन अधिकृत विक्रेता के स्थान पर किसी अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। इन सभी गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए दुकान को आवंटित प्राधिकार पत्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। हितग्राहियों को असुविधा से बचाने के लिए उक्त दुकान को समीप की अन्य उचित मूल्य दुकान से संलग्न कर राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अंबेडकर जयंती पर भोपाल में ट्रैफिक डायवर्जन:बोर्ड ऑफिस चौराहा समेत कई रूट बदले; इन रास्तों से करें आवागमन

अंबेडकर जयंती पर भोपाल में ट्रैफिक डायवर्जन:बोर्ड ऑफिस चौराहा समेत कई रूट बदले; इन रास्तों से करें आवागमन

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल (मंगलवार) को बोर्ड ऑफिस चौराहा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया है। नर्मदापुरम रोड से आने वालों के लिए रूट नर्मदापुरम रोड से आईएसबीटी और पिपलानी की ओर जाने वाले वाहन आरआरएल तिराहा, बीएसएनएल तिराहा, शक्ति नगर चौराहा, डीआरएम ऑफिस और कस्तूरबा हॉस्पिटल होते हुए गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं डीबी मॉल और जिला कोर्ट जाने वाले वाहन आरआरएल तिराहा, गणेश मंदिर और अंबेडकर फ्लाईओवर से एमपी नगर थाना चौराहा होते हुए आ-जा सकेंगे। मानसरोवर कॉम्पलेक्स से कोर्ट चौराहा रूट डायवर्ट मानसरोवर कॉम्पलेक्स से कोर्ट चौराहा जाने वाले वाहन 6 नंबर स्टॉप, व्यापम चौराहा और शौर्य स्मारक होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। न्यू मार्केट से ज्योति टॉकीज-आईएसबीटी के लिए बदला रूट न्यू मार्केट से ज्योति टॉकीज और आईएसबीटी जाने वाले वाहन व्यापम चौराहा, शौर्य स्मारक, वल्लभ भवन रोटरी, डीबी मॉल रोटरी और होटल रेसिडेंसी होकर ज्योति टॉकीज पहुंचेंगे। आईएसबीटी से न्यू मार्केट आने का रास्ता बदला आईएसबीटी से न्यू मार्केट की ओर आने वाले वाहन चेतक ब्रिज, ज्योति टॉकीज से राइट टर्न लेकर होटल रेसिडेंसी, डीबी मॉल रोटरी, वल्लभ भवन रोटरी और शौर्य स्मारक होते हुए जा सकेंगे।

सुप्रीम कोर्ट बोला- मध्यप्रदेश सरकार अवैध खनन रोकने में विफल:कहा- चंबल नदी के पुल की नींव तक खुदाई; वन रक्षक की हत्या का जिम्मेदार कौन

सुप्रीम कोर्ट बोला- मध्यप्रदेश सरकार अवैध खनन रोकने में विफल:कहा- चंबल नदी के पुल की नींव तक खुदाई; वन रक्षक की हत्या का जिम्मेदार कौन

मध्यप्रदेश के मुरैना में वन रक्षक की हत्या और चंबल नदी पर बने पुल की नींव तक अवैध खनन के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने इन घटनाओं को गंभीर बताते हुए राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि रेत माफिया पुल की नींव तक खोद रहे हैं और वन अधिकारियों को कुचलकर मार रहे हैं, तो ऐसे में राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े होते हैं। कोर्ट ने पूछा कि यदि पुल गिर जाता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। अधिकारियों की मिलीभगत हो सकती है सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि ये घटनाएं संकेत देती हैं कि या तो राज्य सरकार अवैध खनन रोकने में विफल रही है या फिर इसमें अधिकारियों की मिलीभगत हो सकती है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि यह सब राज्य सरकार की निगरानी में हो रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। पुल की नींव तक की गई खुदाई जानकारी के अनुसार, राजस्थान और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-44 का चंबल पुल मुरैना के राजघाट क्षेत्र में स्थित है। इस पुल के कई पिलरों के नीचे रेत माफिया द्वारा करीब 15 फीट तक खुदाई किए जाने की बात सामने आई है, जिससे संरचना की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। यह भी पूछा सुप्रीम कोर्ट ने क्या मुरैना पुलिस प्रशासन को चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन होता दिखाई नहीं देता क्या प्रशासन अंधा है। अवैध उत्खनन रोकने के क्या क्या प्रयत्न किए गए? यह क्यों रुक नहीं पा रहा? इस सब की जानकारी सुप्रीक कोर्ट ने मांगी है। वन रक्षक हत्या मामले में मांगी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने वन रक्षक की हत्या के मामले में अब तक की जांच की स्थिति रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज पेश करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है, जो 17 अप्रैल को सुनाया जाएगा। सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ राज्यों में वन अधिकारियों को रेत माफिया पर कार्रवाई के लिए विशेष अधिकार दिए गए हैं। इसी तरह मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों ने भी केंद्र से ऐसे अधिकारों की मांग की है, ताकि अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। बता दें कि 8 अप्रैल को वन आरक्षक की ट्रेक्टर से कुचल कर हत्या के बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्वयं इस मामले को संज्ञान में लिया है और वन आरक्षक हरकेश गुर्जर को हत्या के मामले में मुरैना पुलिस से जानकारी मांगी गई। इसमें सोमवार को मुरैना पुलिस की ओर से अपनी दलील में हत्या के तीनों आरोपी को गिरफ्तार बताए। यह भी पढ़ें… यह खबर भी पढ़ें चंबल में 100 ट्रैक्टर–डंपरों का VIDEO चंबल में अवैध रेत खनन खुल्लम खुल्ला हो रहा है। 1000 से ज्यादा डंपर, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में रेत के लिए दिनभर फर्राटा भर रहे हैं। माफिया जेसीबी से नदी को खोखला कर रहे हैं, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। हालात ऐसे हैं कि एसपी ऑफिस, 6 थाने के सामने से यह वाहन दिनभर दौड़ते हैं, लेकिन इन्हें कोई रोकने वाला नहीं है। पूरी खबर पढ़िए… BJP नेताओं के ट्रैक्टर ने वन रक्षक को कुचला, मौत:मुरैना में मंडल मंत्री-उपाध्यक्ष हैं पार्टनर मुरैना में रेत का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर ने वन रक्षक को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात दिमनी थाना इलाके में रानपुर गांव चौराहे के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे की है। पुलिस ने बताया कि वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम रूटीन गश्त पर निकली थी। इसी दौरान सामने से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखी। टीम ने रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर विनोद कोरी ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़िए…

गर्मियों में मिलने वाला ये छोटा गोल-मटोल फल, शरीर को दे ठंडक, एनर्जी करे बूस्ट, खाएंगे तो होंगे ये बड़े फायदे

authorimg

Last Updated:April 13, 2026, 23:57 IST Falsa khane ke fayde: फालसा गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम करता है और लू से बचाव करता है. यह पसीने की वजह से होने वाली कमजोरी को कम करता है. इसका रस प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है और शरीर को तुरंत एनर्जी देता है. जानिए, फालसा फल के अन्य सेहत लाभ और सेवन का सही तरीका. फालसा खाने के फायदे. Falsa khane ke fayde: गर्मी का मौसम शुरू होते ही थकान, लू लगना और एनर्जी की कमी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे समय में एक खास खट्टा-मीठा फल बाजार में मिलता है, जिसे फालसा कहा जाता है. यह फल शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडक और ताजगी प्रदान करता है और कमजोरी को दूर करने में मदद करता है. जानिए फालसा किस तरह से गर्मियों में शरीर को लाभ पहुंचाता है. फालसा के पौष्टिक तत्वफालसा का वैज्ञानिक नाम ग्रेविया एशियाटिका है और यह भारत के पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे शुष्क क्षेत्रों में उगाया जाता है. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. साथ ही इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम और प्रोटीन भी मौजूद होते हैं, जबकि इसमें कैलोरी और फैट बहुत कम होता है. ये सभी पोषक तत्व इसे एक बेहतरीन इम्युनिटी बूस्टर बनाते हैं. गर्मियों में फालसा के फायदेफालसा गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम करता है और लू से बचाव करता है. यह पसीने की वजह से होने वाली कमजोरी को कम करता है. इसका रस प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है और शरीर को तुरंत एनर्जी देता है. फालसा के आयुर्वेदिक लाभआयुर्वेद के अनुसार, फालसा खून की कमी यानी एनीमिया में फायदेमंद माना जाता है. यह त्वचा की जलन, पेट की जलन, पित्त विकार, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और पाचन संबंधी समस्याओं में राहत देता है. यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज व दस्त दोनों को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं. फालसा खाने के तरीके और सावधानियांफालसा को ताजा खाया जा सकता है, इसका जूस या शरबत बनाया जा सकता है और इसे सलाद या चाट में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है, इसलिए कुछ लोगों को अधिक मात्रा में सेवन करने पर हल्की एलर्जी या पेट की समस्या हो सकती है. इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए. About the Author Anshumala अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 13, 2026, 23:57 IST

‘बीजेपी ने हमें लिखा था कि…’, कांग्रेस पार्टी की मां ने कहा- बंगाल के मैदान में कैसे उतरें

'बीजेपी ने हमें लिखा था कि...', कांग्रेस पार्टी की मां ने कहा- बंगाल के मैदान में कैसे उतरें

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी डकैती और हत्याकांड आरजी कर अस्पताल की पीड़ित महिला डॉक्टर की मां को बीजेपी ने मैदान में उतारा है। अब ऐसे में महिला सुरक्षा निवेशकों सहित राज्य में महिलाओं के मुद्दे पर अड़े हाथ ले रही है। दो साल पहले हुआ था यह हत्याकांड ने राज्य की राजधानी भूचाल ला दिया था। उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने पीड़ित डॉक्टर की मां को टिकट दिया है। भाजपा को पत्र लिखकर मांग की गई थी टिकटें, स्मृति ईरानी ने नामांकन नामांकन पत्र जारी किया थारत्ना देबनाथ एक आम महिला हैं। उनकी राजनीति से किसी भी तरह का कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन इस बार वो नॉचलिस्ट मैदान में उतर गए हैं. उनकी पिछली बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी है. भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लिए उनकी नामांकन दाखिल की गई थी। 9 अप्रैल को उन्हें अपना नामांकन पद दिया गया। ईरानी दल बीजेपी महिलाओं के साथ मिलकर काम करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। वहीं, देबनाथ ने बताया कि उन्होंने ही बीजेपी से संपर्क किया था. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बताया कि चुनाव लड़ना की इच्छा है। हमने बीजेपी को एक पत्र लिखा था. देबनाथ ने कहा कि उनकी 200 प्रतिशत की निश्चितता है कि वो चुनाव जीतेंगे। यह उनकी जीत की नहीं होगी. यह पूरे पानीहाटी क्षेत्र और बंगाल के लोगों की जीत होगी। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी तो चली गई, लेकिन अब दूसरी युवा महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी रिकॉर्डिंग पर आ गई है। लोग भी कहते हैं कि बंगाल रत्ना के साथ खड़ा है। यहां, लोकतंत्र के खिलाफ़ जनता है। इस सीट पर बीजेपी का पलड़ा भारी, लोकतांत्रिक के खिलाफ लोगलोगों का यह भी कहना है कि जो महिला बच्चे रात 8 बजे बाहर कुर्सी से रुकती हैं, उन्हें भी रात 8 बजे के बाद अपनी कुर्सी से बाहर जाना चाहिए। इस सीट पर निर्मल घोष घोषाल से हैं। वह यहां 1996 से इस सीट पर जीत हासिल कर रही हैं। सबसे पहले उन्होंने यहां कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने इस सीट पर 2001,2011,2016 और 2021 में जीत हासिल की। 2006 में जोड़ दिया गया, तो निर्मल घोष को सी क्वेश्चन के प्रतियोगी ने हरा दिया था। इस बार उनके बेटे तीर्थंकर घोष झील मैदान में हैं। यह तीर्थंकर का पहला चुनाव है। ऐसे में एक अजीबोगरीब राजनीतिक मुकाबला देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें: मक्के में फिर हुआ मकबरा नाटक, 30 बजरे ने दिल्ली में डाला मकबरा, मकड़े में मकड़े की मांग