Saturday, 24 Oct 2026 | 06:21 AM

Trending :

Deepika Padukone Shoots King Song With Shah Rukh Khan

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी बेटी के जन्म के महज 36 दिन बाद काम पर लौटने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट वैरायटी के अनुसार, दीपिका 26 अक्टूबर से शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म ‘किंग’ के गाने की शूटिंग शुरू करेंगी।

19 सितंबर 2026 को अपनी दूसरी बेटी के स्वागत के बाद यह दीपिका का पहला शूटिंग शेड्यूल होगा। दीपिका और रणवीर ने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है।

मुंबई में गाने से होगी कमबैक की शुरुआत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान मुंबई में फिल्म ‘किंग’ के लिए एक बड़े पैमाने पर बनने वाले गाने की शूटिंग करेंगे।

इस गाने में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ सकती है। वैभवी मर्चेंट इस गाने को कोरियोग्राफ कर रही हैं, हालांकि गाने के टाइटल और संगीतकार के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

किंग की शूटिंग के दौरान दीपिका और शाहरुख की यह तस्वीर सामने आई थी।

शाहरुख और दीपिका की ऑन-स्क्रीन छठी फिल्म

‘किंग’ के साथ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ऑन-स्क्रीन जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने होगी। दोनों ने पहली बार साल 2007 में फराह खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी हिट फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। ‘किंग’ दोनों की साथ में छठी फिल्म होगी।

दीपिका और रणवीर ने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है।

19 सितंबर को हुआ था दूसरी बेटी का जन्म

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 19 सितंबर 2026 को दूसरी बार माता-पिता बने हैं। इससे पहले सितंबर 2024 में उनकी पहली बेटी दुआ का जन्म हुआ था। दोनों ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दोनों ने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है।

450 करोड़ का बजट, 24 दिसंबर को रिलीज की तैयारी

फिल्म ‘किंग’ का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है और इसका अनुमानित बजट करीब 450 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा और अरशद वारसी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा करीना कपूर खान के भी डांस नंबर में नजर आने की चर्चा है। फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये खबर भी पढ़ें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बने:एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म, दो साल पहले भी बेटी हुई थी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शनिवार को दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने दूसरी बार बेटी को जन्म दिया है। कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में न्यूबॉर्न बेबी गर्ल के फुट प्रिंट शेयर किए हैं। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर मोहसिन ने सगाई की:मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर की; बोले- पहली नजर में लगा हमसफर मिल गई

August 23, 2026/
3:07 pm

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक का किरदार निभा चुके एक्टर मोहसिन खान ने सगाई कर ली...

पीएम को सलाह देने के सवाल पर मनोज बाजपेयी बोले:मैं इन सब चक्करों में नहीं पड़ता, हर व्यक्ति की अपनी जिम्मेदारी और विशेषज्ञता होती है

June 4, 2026/
5:30 am

फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ के प्रमोशन के दौरान अभिनेता मनोज बाजपेयी ने राजनीति और नेतृत्व से जुड़े सवाल पर...

'फिल्मों के किरदार से मुझे जज मत करो':Gen Z विवाद पर कंगना रनोट का पलटवार, बोलीं- रील और रियल लाइफ में फर्क समझिए

August 1, 2026/
4:01 pm

Gen Z को लेकर दिए गए बयान पर घिरीं कंगना रनोट ने अब ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। सोशल...

कटरीना को विक्की और बेटे विहान ने दिया खास गिफ्ट:एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद सेलिब्रेट किया पहला मदर्स डे

May 11, 2026/
6:57 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के मां बनने के बाद उन्होंने अपना पहला मदर्स डे सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर...

शाहरुख खान ने अंडरवर्ल्ड को दिया था जवाब:बोले थे- ‘पठान हूं, गोली मारनी है तो मार दो’; फिल्म नहीं करूंगा; डायरेक्टर ने सुनाया किस्सा

September 6, 2026/
4:25 am

फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने हाल ही में बताया कि 1990 के दशक में मुंबई अंडरवर्ल्ड से बॉलीवुड को धमकियां मिलती...

राजनीति

Deepika Padukone Shoots King Song With Shah Rukh Khan

Deepika Padukone Shoots King Song With Shah Rukh Khan

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी बेटी के जन्म के महज 36 दिन बाद काम पर लौटने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट वैरायटी के अनुसार, दीपिका 26 अक्टूबर से शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म ‘किंग’ के गाने की शूटिंग शुरू करेंगी।

19 सितंबर 2026 को अपनी दूसरी बेटी के स्वागत के बाद यह दीपिका का पहला शूटिंग शेड्यूल होगा। दीपिका और रणवीर ने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है।

मुंबई में गाने से होगी कमबैक की शुरुआत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान मुंबई में फिल्म ‘किंग’ के लिए एक बड़े पैमाने पर बनने वाले गाने की शूटिंग करेंगे।

इस गाने में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ सकती है। वैभवी मर्चेंट इस गाने को कोरियोग्राफ कर रही हैं, हालांकि गाने के टाइटल और संगीतकार के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

किंग की शूटिंग के दौरान दीपिका और शाहरुख की यह तस्वीर सामने आई थी।

किंग की शूटिंग के दौरान दीपिका और शाहरुख की यह तस्वीर सामने आई थी।

शाहरुख और दीपिका की ऑन-स्क्रीन छठी फिल्म

‘किंग’ के साथ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ऑन-स्क्रीन जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने होगी। दोनों ने पहली बार साल 2007 में फराह खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी हिट फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। ‘किंग’ दोनों की साथ में छठी फिल्म होगी।

दीपिका और रणवीर ने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है।

दीपिका और रणवीर ने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है।

19 सितंबर को हुआ था दूसरी बेटी का जन्म

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 19 सितंबर 2026 को दूसरी बार माता-पिता बने हैं। इससे पहले सितंबर 2024 में उनकी पहली बेटी दुआ का जन्म हुआ था। दोनों ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दोनों ने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है।

450 करोड़ का बजट, 24 दिसंबर को रिलीज की तैयारी

फिल्म ‘किंग’ का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है और इसका अनुमानित बजट करीब 450 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा और अरशद वारसी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा करीना कपूर खान के भी डांस नंबर में नजर आने की चर्चा है। फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये खबर भी पढ़ें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बने:एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म, दो साल पहले भी बेटी हुई थी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शनिवार को दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने दूसरी बार बेटी को जन्म दिया है। कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में न्यूबॉर्न बेबी गर्ल के फुट प्रिंट शेयर किए हैं। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket