Saturday, 06 Jun 2026 | 04:43 AM

Trending :

Neha Kakkar Birthday Interesting Facts; Struggle Story | Bhajan Jagrata प्रधानमंत्री नेहरू के आधुनिक गणतंत्र से प्रधानमंत्री मोदी के सभ्यतागत राज्य तक: भारत का राजनीतिक केंद्र कैसे बदल गया | भारत समाचार 10 घंटे में 10 लाख साइन-अप: अन्नामलाई ने अपने नए आंदोलन के लिए ‘असाधारण प्रतिक्रिया’ की सराहना की | भारत समाचार रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे मजबूत हुआ:RBI पॉलिसी के बाद ₹94.93 पर हुआ बंद; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार अन्नामलाई ने नए राजनीतिक संगठन की घोषणा की, तमिलनाडु भाजपा से बड़े पैमाने पर इस्तीफे की शुरुआत | शीर्ष बिंदु | भारत समाचार पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग
EXCLUSIVE

घी वाली कॉफी क्यों है खास? सेलिब्रिटीज की फेवरेट मॉर्निंग ड्रिंक, एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने शेयर की रेसिपी

authorimg

Last Updated:May 07, 2026, 16:41 IST Benefits Of Ghee Coffee: घी वाली कॉफी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है. पिछले कुछ सालों से इंटरनेट पर कॉफी में घी मिलाकर पीने का नुस्खा काफी ट्रेंड कर रहा है. हाल ही में एक्ट्रेस रुबीना दिलैक घी वाली कॉफी बनाते नजर आयी. आखिर इस कॉफी में ऐसा क्या खास है, जिससे ये सेलिब्रिटीज की पहली पसंद बन गयी, चलिए इस लेख में जानते हैं. ख़बरें फटाफट सेलिब्रिटीज बहुत ही माइंडफुल तरीके से अपने लाइफस्टाइल हैबिट्स को चुनते हैं. उनकी डेली रूटीन में ऐसे चीजें शामिल होती हैं, जिसका स्वाद भले ही फीका हो लेकिन सेहत से जुड़े फायदे कूट-कूटकर भरे होते हैं. अक्सर सेलिब्रिटीज अपने इंटरव्यू में दिन की शुरुआत के सही तरीके को लेकर बात करते नजर आते हैं. जहां कुछ गुनगुने लेमन हनी वॉटर को अपना मॉर्निंग ड्रिंक बताते हैं, तो कुछ घी वाले कॉफी से अपनी दिन की शुरुआत करना पसंद करते हैं. रुबीना दिलैक उन्हीं सेलिब्रिटीज में से एक हैं, जो अपने दिन की शुरुआत घी वाली कॉफी से करना पसंद करती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील भी शेयर की है, जिसमें वो घी कॉफी बनाकर पीते हुए नजर आ रही हैं. View this post on Instagram

मिसाइल अटैक से दुबई में फंसीं अमीषा पटेल:हमले के बाद एयरस्पेट बंद हुआ तो फ्लाइट मस्कट डायवर्ट हुई, एक्ट्रेस बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी

मिसाइल अटैक से दुबई में फंसीं अमीषा पटेल:हमले के बाद एयरस्पेट बंद हुआ तो फ्लाइट मस्कट डायवर्ट हुई, एक्ट्रेस बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी

दुबई में हुए नए मिसाइल हमलों का असर अमीषा पटेल पर पड़ा है। दरअसल, एक्ट्रेस हाल ही में न्यूयॉर्क से मुंबई के लिए रवाना हुई थीं। उनकी फ्लाइट दुबई में उतरनी थी, लेकिन अचानक हुए हमलों से फ्लाइट डायवर्ट कर दी गई और एक्ट्रेस मस्कट में फंस चुकी हैं। अमीषा पटेल ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘मैं न्यूयॉर्क से मुंबई वापस एमिरेट्स से आ रही थी। जैसे ही हम दुबई में उतरने वाले थे, यूएई में ताजा मिसाइल हमलों के कारण एयरस्पेस बंद कर दिया गया। अब हमें मस्कट डायवर्ड कर दिया गया है। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। ये युद्ध आखिर कब खत्म होगा।’ इसके अलावा भी अमीषा पटेल ने एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने दुबई एयरपोर्ट की तस्वीर के साथ लिखा है, ‘दुबई एयरपोर्ट पर कई घंटे बीत चुके हैं और इंतजार अब भी जारी है। मैं मुंबई में घर वापस आने का इंतजार नहीं कर सकती।’ बता दें कि ये पहली बार नहीं हैं। इससे पहले इजरायल-ईरान जंग के हालातों के बीच ईशा गुप्ता, दीया मिर्जा, सोनल चौहान, लारा दत्ता समेत कई एक्ट्रेसेस दुबई में फंस चुकी हैं।

akansha ranjan kapoor egg free| Best age to freeze eggs| एग फ्रीजिंग कैसे किया जाता है? 32 साल की इस एक्ट्रेस ने शेयर किया दर्दनाक एक्सपीरियंस

authorimg

बालीवुड एक्ट्रेस 32 साल की आकांक्षा रंजन कपूर ने हाल ही में अपने एग फ्रीजिंग एक्सपीरियंस को शेयर किया है. एक्ट्रेस ने सोहा अली खान के पोडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ में बताया कि उन्हें लगा कि ये एक स्मार्ट तरीका है, क्योंकि अभी उन्हें बच्चा नहीं चाहिए लेकिन बायलॉजिकल क्लॉक तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन जब एग फ्रीजिंग प्रोसेस शुरू हुआ तो सब कुछ बहुत मुश्किल था. सोहा अली खान से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार भारीपन और दर्द महसूस होता था, यहां तक ​​कि चलने या खड़े होने में भी कठिनाई होती थी. पिछले कुछ सालों में एग फ्रीजिंग का कल्चर काफी बढ़ा है. लेकिन ये बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. यदि आप एग फ्रीजिंग के बारे में सोच रहे हैं, तो इस लेख में आप पूरे प्रोसेस का ओवर व्यू ले सकते हैं. डॉ. मन्नान गुप्ता, अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष – प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग, एलेंटिस हेल्थकेयर, नई दिल्ली बताते हैं कि एग फ्रीजिंग, जिसे ऊसाइट क्रायोप्रिजर्वेशन भी कहा जाता है, एक मेडिकल तरीका है जिसमें महिलाएं अपने हेल्दी एग्स को बाद में कंसीव करने के लिए यूज कर सकती हैं. ये मेडिकल प्रोसेस महिलाओं को फैमिली प्लानिंग की चिंता किए बिना अपने करियर और गोल्स पर फोकस करने का समय देता है. लेकिन इस प्रोसेस की एक सच्चाई यह भी है कि एग फ्रीजिंग का प्रोसेस जितना बताया जाता है , उससे कहीं ज्यादा काम्प्लेक्स होता है. एग फ्रीजिंग का प्रोसेस पहला स्टेज एक्सपर्ट बताते हैं कि एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया की शुरुआत महिला की अपने डॉक्टर के साथ पहली मुलाकात से होती है. इस मुलाकात के दौरान, डॉक्टर महिला हिस्ट्री को रिव्यू करके उसकी हेल्थ , मेंस्ट्रुअल साइकिल और ओवेरियन रिजर्व का आकलन करते हैं, ओवेरियन रिजर्व से पता चलता है कि उसके पास इस समय कितने और किस तरह के हेल्दी एग्स मौजूद हैं. हम आमतौर पर ओवरी के कामकाज का इवैल्यूएशन करने के लिए लैब टेस्ट और अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह देते हैं. इस मेडिकल जानकारी की मदद से डॉक्टर महिला की जरूरतों के आधार पर एक विशेष उपचार योजना तैयार कर पाते हैं. दूसरा स्टेजएक नार्मल नेचुरल साइकिल में, ओव्यूलेशन के लिए केवल एक ही एग बनता है. एग फ्रीजिंग साइकिल का टारगेट एक ही साइकिल में ज्यादा से ज्यादा एग प्राप्त करना होता है. इसके लिए, ओवरी को सामान्य से ज्यादा या बड़े अंडे बनाने के लिए लगभग दस से बारह दिनों तक रोजाना हार्मोनल इंजेक्शन दिए जाते हैं. एग फ्रीजिंग प्रक्रिया के इस चरण के दौरान, मरीजों को बार-बार ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड करवाने की जरूरत पड़ती है, ताकि यह पता चल सके कि फॉलिकल्स, ओवरी में मौजूद छोटी-छोटी थैलियां, जिनमें अंडे सुरक्षित रहते हैं, कितनी तेजी से बढ़ रहे हैं. तीसरा स्टेजइस स्टेज में एग्स को निकालना और इन्हें लैब में जांच के लिए भेजना शामिल होता है. फ्रीजिंग या क्रायोप्रिजर्वेशन के लिए केवल पूरी तरह से विकसित और हेल्दी एग्स को ही चुना जाता है. एग्स को विट्रीफिकेशन नामक एक प्रोसेस से गुजारा जाता है. यह एक तेजी से फ्रीज करने वाला प्रोसेस है जो कोशिका के अंदर बर्फ के क्रिस्टल बनने से रोकती है, जिससे एग की क्वालिटी बनी रहती है. फ्रीज किए गए एग को खास तौर पर बनाए गए कंटेनरों में बहुत कम तापमान पर तब तक रखा जाता है, जब तक कि महिला यह तय नहीं कर लेती कि वह उनका इस्तेमाल कब करना चाहती है. चौथा स्टेज इस स्टेज में एग्स को फर्टिलाइज करके यूट्रस में डाला जाता है, जब कोई महिला प्रेग्नेंट होने के लिए तैयार होती है. इसके लिए फ्रीज किए गए अंडों को सबसे पहले थॉइंग (बर्फ पिघलाने) के प्रोसेस से गुजारा जाता है. इसके बाद, लैब में इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन, तकनीक का इस्तेमाल करके पुरुष के स्पर्म के साथ उनका फर्टिलाइजेशन कराया जाता है. आखिर में, इससे बने फीटस को महिला के यूट्रस में डाल दिया जाता है. कितना दर्दनाक होता है पूरा प्रोसेसकई महिलाएं हार्मोनल स्टिम्युलेशन के कारण शारीरिक रूप से अनकंफर्टेबल महसूस होने की शिकायत करती हैं. हार्मोनल बदलावों के कारण पेट फूलना, मूड स्विंग्स, सिरदर्द और पेट के निचले हिस्से में भारीपन महसूस होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस हिस्से में मौजूद ओवरी का आकार सामान्य से कहीं ज्यादा बढ़ जाता है. ओवरी का आकार बढ़ने के कारण कुछ महिलाओं को अनकंफर्टेबल या चलने-फिरने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. फिजिकल डिस्कम्फर्ट के अलावा, शरीर में तेजी से होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण मरीजों को इमोशनल स्ट्रेस का अनुभव होना भी आम बात है. ज्यादातर महिलाओं को थोड़ा -बहुत डिस्कम्फर्ट भी होता है, हालांकि डिस्कम्फर्ट का यह लेवल हर महिला के लिए अलग-अलग हो सकता है. फ्रीज एग से प्रेग्नेंसी हमेशा सक्सेसफुल रहती है?एक्सपर्ट बताते हैं कि अंडे के क्रायोप्रिजर्वेशन या एग फ्रीजिंग से भविष्य में प्रेग्नेंट होने की कोई गारंटी नहीं मिलती है. अंडे फ्रीज कराते समय महिला की उम्र, फ्रीज किए गए अंडों की क्वालिटी , और उसकी फर्टिलिटी से जुड़ी अन्य सामान्य स्वास्थ्य स्थितियां, ये सभी कारक फ्रीज किए गए अंडों से गर्भवती होने की सफलता में अहम भूमिका निभाते हैं. यह कोई पूरी तरह से सुरक्षित या परफेक्ट ऑप्शन नहीं है. आमतौर पर, जो महिलाए कम उम्र में अपने एग फ्रीज करवाती हैं, उन्हें ज्यादा उम्र में अंडे फ्रीज करवाने वाली महिलाओं की तुलना में बेहतर नतीजे मिलते हैं, खासकर फर्टिलाइजेशन और स्वस्थ बच्चे के जन्म की दर के मामले में. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

तमिलनाडु चुनाव में थलापति विजय की जीत:बॉलीवुड और साउथ एक्टर्स ने दी बधाई; टाइगर श्रॉफ बोले- आप पर लोगों का यह भरोसा देखना अद्भुत

तमिलनाडु चुनाव में थलापति विजय की जीत:बॉलीवुड और साउथ एक्टर्स ने दी बधाई; टाइगर श्रॉफ बोले- आप पर लोगों का यह भरोसा देखना अद्भुत

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों और रुझानों में तमिल एक्टर थलापति विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) अपने पहले ही चुनाव में 110 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस जीत पर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स ने विजय को बधाई देना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने लिखा, “विजय सर को बहुत बधाई। लोगों का आप पर यह भरोसा देखना अद्भुत है। आपके इस नए चैप्टर के लिए आपको और शक्ति मिले।” वहीं, तेलुगु स्टार नानी ने एक्स (X) पर लिखा, “पहले लोगों ने शक किया और अब ताज पहना दिया। अंडरडॉग का जीतना हमेशा एक ‘एब्सोल्यूट सिनेमा’ जैसा होता है। उम्मीद है तमिलनाडु के लोगों के लिए अब अच्छा समय आएगा।” फिल्मी सितारों ने बताया ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने विजय के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सिनेमा इंडस्ट्री से निकलकर राजनीति में इतनी बड़ी छाप छोड़ना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। फिल्ममेकर वेंकट प्रभु ने विजय को ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) बताया है। वहीं मलयालम एक्टर अजू वर्गीस ने लिखा कि किस्मत भी बहादुर लोगों का साथ देती है। एक्टर सिबी सत्यराज ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “ब्लास्टू! ब्लास्टू! अब सब अच्छा होगा।” पहले ही चुनाव में बहुमत के करीब विजय की पार्टी TVK ने अपने पहले ही चुनावी मुकाबले में 100 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक, पार्टी 110 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 117 सीटों की जरूरत होती है और विजय की पार्टी इस जादुई आंकड़े के काफी करीब है। खास बात यह है कि TVK राज्य में सबसे ज्यादा वोट शेयर वाली पार्टी भी बन गई है। किसी नई पार्टी के लिए यह प्रदर्शन काफी बड़ा माना जा रहा है। एक्टिंग छोड़ राजनीति में रखा था कदम थलपति विजय ने साल 2024 की शुरुआत में अपनी पार्टी TVK के गठन का ऐलान किया था। उन्होंने साफ कर दिया था कि वे अब पूरी तरह से राजनीति में उतरेंगे और अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह देंगे। विजय की पार्टी ने राज्य में ‘बदलाव’ और ‘भ्रष्टाचार मुक्त शासन’ का नारा दिया था, जिसे जनता का भारी समर्थन मिला। तमिलनाडु की राजनीति में दशकों से द्रविड़ पार्टियों (DMK और AIADMK) का दबदबा रहा है, जिसे विजय ने कड़ी चुनौती दी है।

एक्टिंग करियर छोड़, कृष्ण भक्त बनीं एक्ट्रेस एना जयसिंघानी:क्राइम पेट्रोल में काम किया था, प्रेमानंद महाराज के सपने के बाद आ गईं वृंदावन

Google Preferred Source CTA

टीवी एक्ट्रेस रहीं एना जयसिंघानी ने मुबई एक्टिंग का करियर छोड़कर आध्यात्म का मार्ग चुन लिया है और वह अब वृंदावन में रहकर भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हैं। ग्वालियर की रहने वाली एना ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल पर बताया कि वह अब वृंदावन में रह रही हैं और अपनी जिंदगी कृष्ण भक्ति को समर्पित कर चुकी हैं। एना जयसिंघानी ने अब अपना नाम बदलकर एना परी हरिवंशी रख लिया है। एना ने बताया कि उन्होंने एक्टिंग और डांस के सपने के साथ मुंबई का रुख किया था। उन्होंने 2011 में फ्रीलांस कोरियोग्राफर के तौर पर काम शुरू किया और इस दौरान कोरियोग्राफर थॉमस पॉलसन के साथ भी काम करने का मौका मिला। पूर्व एक्ट्रेस के अनुसार, कोरियोग्राफी के बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने के लिए एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स में एक्टिंग कोर्स किया। इसके बाद उन्होंने ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे शो में काम किया। फिर उन्हें टीवी शो ‘देखा एक ख्वाब’ से खास पहचान मिली थी। ISKCON से जुड़ने के बाद बदली लाइफस्टाइल एना ने बताया कि मुंबई में कुछ दोस्तों के जरिए वह ISKCON से जुड़ीं। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपनी लाइफस्टाल बदल ली और मांसाहार, शराब, लहसुन-प्याज छोड़ दिया। वो मुंबई में ISKCON जाने लगी. वो धीरे-धीरे यूटूब पर सत्संग सुनने लगी। एना ने कहा कि फिर एक दिन प्रेमानंद महाराज उनके सपने में आए और उनसे मंत्र जाप करने को कहा। इस अनुभव के बाद, वे वृंदावन आईं, दीक्षा ली और अपना जीवन कृष्ण की भक्ति में लगाने का फैसला किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:दुपट्‌टे से सिर ढंककर आईं, गुरबाणी सुनी; पहली यात्रा का अनुभव साझा किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:दुपट्‌टे से सिर ढंककर आईं, गुरबाणी सुनी; पहली यात्रा का अनुभव साझा किया

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल पहुंचीं। यहां उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका। इस दौरान वह नीले रंग का सूट पहने नजर आईं। सूट पर गुलाबी रंग के फूल और हरे रंग की पत्तियों की कढ़ाई बनी हुई थी। उनका सिर दुपट्टे से ढंका हुआ रहा। पलक तिवारी आम श्रद्धालु की तरह यहां रहीं। हालांकि उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। पलक ने अपने इस खास दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। एक तस्वीर में वह परिक्रमा में बैठकर शांति से गुरबाणी का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह हाथ जोड़कर खड़ी दिखाई दे रही हैं। परिक्रमा में बैठकर गुरबाणी कीर्तन सुना जानकारी के अनुसार, पलक तिवारी ने गोल्डन टेंपल पहुंचकर करीब आधे घंटे तक परिक्रमा में बैठकर गुरबाणी कीर्तन सुना और आध्यात्मिक वातावरण को महसूस किया। अपनी पोस्ट के कैप्शन में पलक ने लिखा कि यह उनका गोल्डन टेंपल का पहला दौरा था, लेकिन जैसा उन्होंने सोचा था, वैसा ही अनुभव उन्हें जहां आकर महसूस हुआ। सलमान खान की फिल्म से किया था डेब्यू पलक तिवारी ने साल 2023 में सलमान खान स्टारर ‘किसी का भाई किसी की जान’ सेडेब्यू किया था। फिल्म में पूजा हेगड़े, वेंकटेश, भूमिका चावला, जगपति बाबू, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, पलक तिवारी, विनाली भटनागर और सतीश कौशिक भी नजर आए थे।

करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी चेतावनी:मुड़ते वक्त एक्ट्रेस ने कहा- ज्यादा जूम मत करना

करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी चेतावनी:मुड़ते वक्त एक्ट्रेस ने कहा- ज्यादा जूम मत करना

करिश्मा कपूर ने टीवा शो इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर पैपराजी को जूम करके उनकी तस्वीरें-वीडियो न लेने की चेतावनी दी। सोमवार को शो की शूटिंग के दौरान जब वह गीता कपूर, टेरेंस लुईस और जावेद जाफरी के साथ सेट पर पहुंचीं, तब पोज देने के बाद उन्होंने कैमरामैन से कहा, ‘ज्यादा जूम मत करना।’ गौरतलब है कि हाल के समय में कई एक्ट्रेसेस की पीछे से जूम करके तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाते हैं। वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने करिश्मा का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने एक वीडियो में देखा था, जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी साथ पोज दे रहे थे, लेकिन पैपराजी ने सिद्धार्थ को फ्रेम से हटाकर कियारा के ऊपरी शरीर पर जूम कर दिया, जो अपमानजनक था। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सभी एक्टर्स और एक्ट्रेसेस को इस मुद्दे पर एकजुट होना चाहिए और ऐसा स्टाफ रखना चाहिए, जो पीछे से तस्वीरें लेते समय उन्हें कवर करे। वहीं एक तीसरे यूजर ने कहा कि यह बात समझदार लोगों को भी बतानी पड़ रही है। जज के रूप में नजर आएंगी करिश्मा करिश्मा कपूर जल्द ही ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में जज के रूप में नजर आएंगी। शो के मेकर्स ने हाल ही में उनके एपिसोड का टीजर भी जारी किया है। इस नए सीजन का प्रसारण 9 मई से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर होगा। करिश्मा 90 के दशक की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने कई यादगार गाने और सिग्नेचर डांस मूव्स दिए। जिनमें ले गई ले गई, हुस्न है सुहाना और सोना कितना सोना है शामिल हैं। उनके डांस नंबर आज भी लोकप्रिय हैं। शो के पिछले सीजन में भी करिश्मा कपूर, गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज के रूप में नजर आए थे। शो को जय भानुशाली और अनिकेत चौहान ने होस्ट किया था।

प्रीति जिंटा से युजवेंद्र चहल ने की डिमांड:ओपनिंग बैटिंग करने की इच्छा जताई, एक्ट्रेस ने कहा- IPL खत्म होने के बाद कर लेना

प्रीति जिंटा से युजवेंद्र चहल ने की डिमांड:ओपनिंग बैटिंग करने की इच्छा जताई, एक्ट्रेस ने कहा- IPL खत्म होने के बाद कर लेना

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन के बीच, स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा से एक मैच में ओपनिंग करने की डिमांड रख दी, जिसका प्रीति ने मजेदार जवाब दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन में शानदार रहा है। टीम ने अब तक 7 मैचों में 6 जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी पूरा किया। टीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद, प्रीति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस से बातचीत करने का फैसला किया। उन्होंने फैंस से सवाल पूछने को कहा, जिस पर चहल ने अपनी इच्छा जाहिर की। चहल ने लिखा, ‘मैम, एक मैच में बैटिंग ओपनिंग करने का मौका मिल जाए तो।’ इस पर प्रीति जिंटा ने जवाब दिया, ‘जरूर युजी। तुम्हारे लिए कुछ भी। IPL खत्म होने के बाद, तुम्हें जो भी मैच पसंद हो। मुझे यकीन है कि प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या को इससे कोई आपत्ति नहीं होगी।’ प्रभसिमरन और प्रियांश शानदार फॉर्म में पंजाब की मौजूदा सलामी जोड़ी प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या बेहतरीन फॉर्म में है। दोनों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। इस सीजन में इस जोड़ी ने 57.4 की औसत और 192.61 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। प्रियांश आर्या अब तक 254 रन बना चुके हैं, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 7 मैचों की 6 पारियों में 192.62 की स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं। इसी वजह से टीम ने अब तक अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। पंजाब किंग्स IPL इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने एक सीजन के शुरुआती 7 मैचों में अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।

प्रीति जिंटा से युजवेंद्र चहल ने की डिमांड:ओपनिंग बैटिंग करने की इच्छा जताई, एक्ट्रेस ने कहा- IPL खत्म होने के बाद कर लेना

प्रीति जिंटा से युजवेंद्र चहल ने की डिमांड:ओपनिंग बैटिंग करने की इच्छा जताई, एक्ट्रेस ने कहा- IPL खत्म होने के बाद कर लेना

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन के बीच, स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा से एक मैच में ओपनिंग करने की डिमांड रख दी, जिसका प्रीति ने मजेदार जवाब दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन में शानदार रहा है। टीम ने अब तक 7 मैचों में 6 जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी पूरा किया। टीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद, प्रीति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस से बातचीत करने का फैसला किया। उन्होंने फैंस से सवाल पूछने को कहा, जिस पर चहल ने अपनी इच्छा जाहिर की। चहल ने लिखा, ‘मैम, एक मैच में बैटिंग ओपनिंग करने का मौका मिल जाए तो।’ इस पर प्रीति जिंटा ने जवाब दिया, ‘जरूर युजी। तुम्हारे लिए कुछ भी। IPL खत्म होने के बाद, तुम्हें जो भी मैच पसंद हो। मुझे यकीन है कि प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या को इससे कोई आपत्ति नहीं होगी।’ प्रभसिमरन और प्रियांश शानदार फॉर्म में पंजाब की मौजूदा सलामी जोड़ी प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या बेहतरीन फॉर्म में है। दोनों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। इस सीजन में इस जोड़ी ने 57.4 की औसत और 192.61 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। प्रियांश आर्या अब तक 254 रन बना चुके हैं, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 7 मैचों की 6 पारियों में 192.62 की स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं। इसी वजह से टीम ने अब तक अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। पंजाब किंग्स IPL इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने एक सीजन के शुरुआती 7 मैचों में अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।

साउथ एक्ट्रेस पर लगे धोखाधड़ी के आरोप:दावा- NRI से शादी के नाम पर ठगे 9.35 करोड़, कहा- गलत खबर फैलाने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे

साउथ एक्ट्रेस पर लगे धोखाधड़ी के आरोप:दावा- NRI से शादी के नाम पर ठगे 9.35 करोड़, कहा- गलत खबर फैलाने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस तेलुगु की कंटेस्टेंट रह चुकीं आशु रेड्डी के खिलाफ हाल ही में हैदराबाद में धोखाधड़ी के आरोप में शिकायत दर्ज हुई है। आरोप हैं कि एक्ट्रेस ने एक एनआरआई से 9.35 करोड़ की ठगी की है। चर्चा में आने के बाद अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर रहा है कि वो अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन लेंगीं। आशु रेड्डी ने हाल ही में आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा, “मेरी अनुमति के बिना जो भी खबर या गलत जानकारी फैल रही है, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सम्मान रखें।” क्या है पूरा मामला? हाल ही में धर्मेंद्र नाम के एनआरआई सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने हैदराबाद में एक्ट्रेस समेत 3 के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, धर्मेंद्र नाम के सॉफ्टवेयर इंजीनयिर एनआरआई साल 2018 में अपने परिवार से मिलने हैदराबाद आए थे। यहां एक कॉमन दोस्त ने उनकी मुलाकात एक्ट्रेस आशु रेड्डी से करवाई। आशु ने बताया था कि वो अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। जल्द ही दोनों की दोस्ती हो गई, जबकि धर्मेंद्र तलाकशुदा थे। दोनों की बात शादी तक पहुंच गई। आशु ने उनसे शादी का वादा किया और कहा कि उन्हें तलाकशुदा होने से कोई दिक्कत नहीं है। कुछ समय बाद आशु ने एजुकेशन लोन चुकाने के नाम पर धर्मेंद्र से पैसे लिए और फिर फ्लैट, गोल्ड और कार समेत कई महंगीं चीजें खरीदने के लिए पैसे लिए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में एक पुलिसकर्मी के हवाले से लिखा गया है, एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र से सालों तक पैसे लिए, लेकिन फिर 2020 में शादी की बात पर कुछ समय तक रुकने के लिए कहा। 2020 में दोनों परिवारों को शादी के लिए मुलाकात करनी थी, लेकिन तब एक्ट्रेस ने शादी से इनकार कर दिया। जब धर्मेंद्र ने शादी टूटने पर पैसे वापस मांगे, तो एक्ट्रेस ने रकम लौटाने से साफ इनकार कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने 70 लाख लौटाने का वादा किया था, लेकिन वो भी नहीं लौटाए। बाद में एक्ट्रेस के परिवार ने दावा किया कि एक्ट्रेस डिप्रेशन में हैं और धर्मेंद्र से ही शादी करना चाहती हैं। शिकायतकर्ता ने रिश्ते को एक और मौका दिया, लेिकन फिर जुलाई 2025 में दोबारा शादी के वादे से मुकर गईं। शिकायत में ये भी दावा किया गया है कि जिस समय 2025 में एक्ट्रेस ने शादी का झांसा दिया था, तब भी वो किसी और के साथ रिलेशनशिप में थीं और उससे भी पैसे ले रही थीं। बता दें कि आशु रेड्डी, बिग बॉस तेलुगु 3 का हिस्सा रह चुकी हैं, जिससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा वो साउथ की चल मोहन रंगा (2018), फोकस (2022) जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।