Tuesday, 20 Oct 2026 | 05:40 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Richa Chadha Faces Debate on Mens Safety; NCRB Data Controversy

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक महिला इवेंट के दौरान उनसे पुरुषों की सुरक्षा को लेकर सवाल करती दिख रही है। महिला ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि देश में बेटियों को आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन बेटों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

महिला ने ऋचा से ‘मर्द के दर्द’ पर भी कोई कहानी या फिल्म बनाने की मांग की। ऋचा चड्ढा सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस सवाल के बाद वे थोड़ी हैरान नजर आईं।

महिला बोलीं- हर बार लड़के की गलती नहीं होती वीडियो में ऋचा चड्ढा एक इवेंट में दर्शकों के सवालों का जवाब दे रही हैं। इसी बीच ऑडियंस में बैठी एक महिला ने उनसे पूछा कि यहां लड़कियों को बचाने की बात तो होती है, लेकिन लड़कों को कौन बचाएगा? महिला ने आगे कहा कि बेटियों को तो बहुत पढ़ा लिया और आगे बढ़ा लिया, लेकिन बेटों का क्या करें, उन्हें गड्ढे में डाल दें क्या? हर बार गलती लड़के की ही नहीं होती है।

मुस्कान रस्तोगी और सोनम के मामलों का जिक्र ऋचा चड्ढा को महिला का सवाल ठीक से सुनाई नहीं दिया, जिसके बाद उन्होंने महिला से पूछा कि आपको अपने बेटे को किससे बचाना है? इस पर महिला ने जवाब दिया कि उन्हें अपने बेटे को मुस्कान रस्तोगी और सोनम जैसी महिलाओं से बचाना है। महिला ने कहा कि मुस्कान रस्तोगी ने अपने पति की हत्या करके शव को ड्रम में डाल दिया था। इसी वजह से उनका बेटा आज शादी करने से डरता है।

ऋचा चड्ढा ने दिया यह जवाब महिला की बात का जवाब देते हुए ऋचा चड्ढा ने कहा कि एक महिला ने अपराध किया और आपको उसका नाम और पता सब याद है। इसकी वजह यह है कि पुरुष ऐसा रोज करते हैं, इसलिए हमें उनके नाम भी याद नहीं रहते। ऋचा के इस तर्क के बाद भी महिला पीछे नहीं हटीं और उन्होंने देश में पुरुषों के सुसाइड के आंकड़े रखने शुरू कर दिए।

महिला ने दिया NCRB के आंकड़ों का हवाला महिला ने अपनी बात को मजबूत करने के लिए एनसीआरबी (NCRB) के डेटा का जिक्र किया। महिला ने कहा कि आंकड़ों के मुताबिक भारत में आज 92,000 पुरुष सुसाइड कर रहे हैं, जो महिलाओं से ढाई गुना ज्यादा है। महिला ने ऋचा से कहा कि भारत बलात्कारियों का देश नहीं है, इसलिए वे चाहती हैं कि ऋचा पुरुषों के इस दर्द पर भी कोई कहानी बनाएं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पाकिस्तान का दावा- अफगानिस्तान के तीन ठिकानों पर हमले किए:TTP कमांडर समेत 29 आतंकी मारे; एक दिन पहले कराची में आतंकी हमला हुआ था

June 29, 2026/
3:36 am

पाकिस्तान ने रविवार रात को अफगानिस्तान सीमा से लगे इलाकों में 29 आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है।...

Europe Jet Fuel Shortage Risk

April 22, 2026/
2:25 pm

42 मिनट पहले कॉपी लिंक जर्मनी की एयरलाइन लुफ्थांसा ने मई से अक्टूबर तक 20 हजार शॉर्ट-हॉल फ्लाइट्स रद्द करने...

प्रेम कीटाणु की स्क्रीनिंग में पहुंचे सलमान:एक्ट्रेस के लिए रेड कार्पेट पर पोज देने के लिए किया इंतजार, वीर पहाड़िया के गले मिले

October 2, 2026/
8:59 am

फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की स्टार-स्टडेड स्क्रीनिंग गुरुवार को मुंबई में आयोजित हुई। स्क्रीनिंग में सलमान खान पहुंचे और वह फिल्म...

हिमाचल में प्रवासी बच्ची पीटने वाले फौजी ने मांगी माफी:बोला-आइंदा ऐसी गलती नहीं होगी, दिमाग ने काम नहीं किया, CWC और पुलिस करेगी पूछताछ

April 6, 2026/
11:58 am

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के बहडाला में 6 साल की प्रवासी बच्ची को बांधकर पीटने देने के मामले में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Richa Chadha Faces Debate on Mens Safety; NCRB Data Controversy

Richa Chadha Faces Debate on Mens Safety; NCRB Data Controversy

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक महिला इवेंट के दौरान उनसे पुरुषों की सुरक्षा को लेकर सवाल करती दिख रही है। महिला ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि देश में बेटियों को आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन बेटों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

महिला ने ऋचा से ‘मर्द के दर्द’ पर भी कोई कहानी या फिल्म बनाने की मांग की। ऋचा चड्ढा सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस सवाल के बाद वे थोड़ी हैरान नजर आईं।

महिला बोलीं- हर बार लड़के की गलती नहीं होती वीडियो में ऋचा चड्ढा एक इवेंट में दर्शकों के सवालों का जवाब दे रही हैं। इसी बीच ऑडियंस में बैठी एक महिला ने उनसे पूछा कि यहां लड़कियों को बचाने की बात तो होती है, लेकिन लड़कों को कौन बचाएगा? महिला ने आगे कहा कि बेटियों को तो बहुत पढ़ा लिया और आगे बढ़ा लिया, लेकिन बेटों का क्या करें, उन्हें गड्ढे में डाल दें क्या? हर बार गलती लड़के की ही नहीं होती है।

मुस्कान रस्तोगी और सोनम के मामलों का जिक्र ऋचा चड्ढा को महिला का सवाल ठीक से सुनाई नहीं दिया, जिसके बाद उन्होंने महिला से पूछा कि आपको अपने बेटे को किससे बचाना है? इस पर महिला ने जवाब दिया कि उन्हें अपने बेटे को मुस्कान रस्तोगी और सोनम जैसी महिलाओं से बचाना है। महिला ने कहा कि मुस्कान रस्तोगी ने अपने पति की हत्या करके शव को ड्रम में डाल दिया था। इसी वजह से उनका बेटा आज शादी करने से डरता है।

ऋचा चड्ढा ने दिया यह जवाब महिला की बात का जवाब देते हुए ऋचा चड्ढा ने कहा कि एक महिला ने अपराध किया और आपको उसका नाम और पता सब याद है। इसकी वजह यह है कि पुरुष ऐसा रोज करते हैं, इसलिए हमें उनके नाम भी याद नहीं रहते। ऋचा के इस तर्क के बाद भी महिला पीछे नहीं हटीं और उन्होंने देश में पुरुषों के सुसाइड के आंकड़े रखने शुरू कर दिए।

महिला ने दिया NCRB के आंकड़ों का हवाला महिला ने अपनी बात को मजबूत करने के लिए एनसीआरबी (NCRB) के डेटा का जिक्र किया। महिला ने कहा कि आंकड़ों के मुताबिक भारत में आज 92,000 पुरुष सुसाइड कर रहे हैं, जो महिलाओं से ढाई गुना ज्यादा है। महिला ने ऋचा से कहा कि भारत बलात्कारियों का देश नहीं है, इसलिए वे चाहती हैं कि ऋचा पुरुषों के इस दर्द पर भी कोई कहानी बनाएं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket