Wednesday, 16 Sep 2026 | 09:01 PM

Trending :

EXCLUSIVE

US-ईरान तनाव के बीच अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता:कहा- मैं सुरक्षित हूं, समय बहुत कठिन है, एक्ट्रेस ने जल्द भारत लौटने की उम्मीद जताई

फिल्म ‘जन्नत’ 2 फेम और एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने रविवार को बताया कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद बढ़े US-ईरान संघर्ष के बीच वह इस समय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय डरावना है और उन्होंने उम्मीद जताई कि वह जल्द ही भारत लौटेंगी। ईशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “जो भी लोग हालचाल पूछ रहे हैं और मैसेज कर रहे हैं, मैं जवाब न देने के लिए माफी चाहती हूं। हम ठीक हैं, हम सुरक्षित हैं। समय डरावना है, बहुत कठिन है।” उन्होंने आगे लिखा, “भगवान हमारी रक्षा के लिए हैं। हमें भरोसा है कि संयुक्त अरब अमीरात का रक्षा मंत्रालय लोगों की सुरक्षा और बचाव के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहा है। सभी प्रभावित लोगों के लिए, जो भी फंसे हुए हैं, उनकी सुरक्षा के लिए सबसे बढ़कर प्रार्थना कर रही हूं। उम्मीद है जल्द ही घर लौटूंगी।” बता दें कि इससे पहले शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आसमान की तस्वीर शेयर कर “अबू धाबी” लिखकर अपनी लोकेशन की पुष्टि की थी। दुबई में फंसी सोनल चौहान वहीं, एक्ट्रेस सोनल चौहान UAE के दुबई में फंसी हुई हैं। हाल ही में ईरान ने UAE समेत दुनिया के 8 देशों में हमला किया। इस स्थिति में दुबई की सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं, जिससे एक्ट्रेस भारत लौटने में असमर्थ हैं। सोनल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत वापस लौटने के लिए मदद की अपील की। ‘जन्नत’ फेम सोनल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया है कि वो दुबई में असुरक्षित महसूस कर रही हैं और जल्द भारत लौटना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं वर्तमान में जारी संकट के बीच दुबई में फंसी हुई हूं। उड़ानें रद्द हो गई हैं और भारत लौटने का कोई स्पष्ट तरीका नहीं है। मैं सुरक्षित घर वापसी के लिए सरकार से मार्गदर्शन और सहयोग की उम्मीद करती हूं। किसी भी सहायता के लिए मैं दिल से आभारी रहूंगी।” एयरपोर्ट में फंसी हैं सोनल चौहान सोनल चौहान दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे कई यात्रियों में शामिल हैं। अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्री असमंजस की स्थिति में हैं और आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एयरपोर्ट टर्मिनल पर भारी भीड़ और चिंतित यात्रियों को देखा जा सकता है। यह संकट पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद शुरू हुआ है। इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर संयुक्त हमलों के बाद स्थिति और बिगड़ गई। इसके जवाब में कई देशों, जिनमें ईरान और इराक शामिल हैं, ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर व्यापक असर पड़ा है।
‘परिवार सो नहीं पाया, स्थिति खतरनाक…’: KRK इस बीच, फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान उर्फ KRK, जो अपने परिवार के साथ दुबई में रहते हैं, ने सोशल मीडिया पर दुबई के हालात पर चिंता जताई। उन्होंने लिखा कि तेज़ धमाकों की वजह से उनका परिवार पूरी रात सो नहीं पाया। उन्होंने इसे शहर के लोगों के लिए खतरनाक स्थिति बताया। ————————— ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी दूसरी खबरें पढ़ें… अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत: बेटी-दामाद, बहू-पोती भी मारी गईं; ईरान की सेना बोली- थोड़ी देर में सबसे खतरनाक हमला करेंगे अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान की मीडिया तसनीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है। हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी मारे गए हैं। ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Sonia Gandhi Questions Womens Reservation Bill Timing

April 13, 2026/
9:48 am

नई दिल्ली9 मिनट पहले कॉपी लिंक कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने सोमवार को महिला आरक्षण को लेकर...

जड़ी-बूटियों, आयुर्वेदिक फॉर्मुलेशन के लिए क्लीनिकल ट्रायल जरूरी:लाइफ क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए भारत ही नहीं, अब दुनियाभर में अपनाया जा रहा ‘साइंटिफिक-आयुर्वेद’

July 9, 2026/
5:21 pm

आयुर्वेद की प्रसिद्ध अवधारणा ‘दिनचर्या’ आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी आधुनिक जीवनशैली से पहले थी। तय समय पर...

अरिजीत सिंह के सपोर्ट में आए अदनान सामी:सिंगर बोले- प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला सोच-समझकर लिया, उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें

May 17, 2026/
3:58 pm

सिंगर और कंपोजर अदनान सामी ने अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के फैसले का समर्थन किया है।...

जालंधर का अर्जुन इंडिया टीम में खेलेगा:पिता छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाते, श्रीलंका दौरे पर अंडर-19 टीम में पंजाब के 4 प्लेयर

June 12, 2026/
7:14 am

जालंधर के युवा क्रिकेटर अर्जुन राजपूत का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। श्रीलंका दौरे पर जाने वाली...

ask search icon

April 2, 2026/
2:53 pm

Last Updated:April 02, 2026, 14:53 IST Best Dry Fruits for Summer: गर्मियों में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. अक्सर...

भास्‍कर नॉलेज क्विज 3:करेंट अफेयर्स पर बेस्‍ड 10 सवालों के दीजिए जवाब, हर मंगलवार 5 विजेता जीतेंगे इनाम

August 18, 2026/
6:00 am

दैनिक भास्‍कर आपके लिए लेकर आया है ‘भास्कर नॉलेज क्विज’। नीचे दिए लिंक पर क्लिक कीजिए, क्विज खेलिए और सभी...

राजनीति

US-ईरान तनाव के बीच अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता:कहा- मैं सुरक्षित हूं, समय बहुत कठिन है, एक्ट्रेस ने जल्द भारत लौटने की उम्मीद जताई

US-ईरान तनाव के बीच अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता:कहा- मैं सुरक्षित हूं, समय बहुत कठिन है, एक्ट्रेस ने जल्द भारत लौटने की उम्मीद जताई

फिल्म ‘जन्नत’ 2 फेम और एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने रविवार को बताया कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद बढ़े US-ईरान संघर्ष के बीच वह इस समय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय डरावना है और उन्होंने उम्मीद जताई कि वह जल्द ही भारत लौटेंगी। ईशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “जो भी लोग हालचाल पूछ रहे हैं और मैसेज कर रहे हैं, मैं जवाब न देने के लिए माफी चाहती हूं। हम ठीक हैं, हम सुरक्षित हैं। समय डरावना है, बहुत कठिन है।” उन्होंने आगे लिखा, “भगवान हमारी रक्षा के लिए हैं। हमें भरोसा है कि संयुक्त अरब अमीरात का रक्षा मंत्रालय लोगों की सुरक्षा और बचाव के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहा है। सभी प्रभावित लोगों के लिए, जो भी फंसे हुए हैं, उनकी सुरक्षा के लिए सबसे बढ़कर प्रार्थना कर रही हूं। उम्मीद है जल्द ही घर लौटूंगी।” बता दें कि इससे पहले शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आसमान की तस्वीर शेयर कर “अबू धाबी” लिखकर अपनी लोकेशन की पुष्टि की थी। दुबई में फंसी सोनल चौहान वहीं, एक्ट्रेस सोनल चौहान UAE के दुबई में फंसी हुई हैं। हाल ही में ईरान ने UAE समेत दुनिया के 8 देशों में हमला किया। इस स्थिति में दुबई की सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं, जिससे एक्ट्रेस भारत लौटने में असमर्थ हैं। सोनल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत वापस लौटने के लिए मदद की अपील की। ‘जन्नत’ फेम सोनल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया है कि वो दुबई में असुरक्षित महसूस कर रही हैं और जल्द भारत लौटना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं वर्तमान में जारी संकट के बीच दुबई में फंसी हुई हूं। उड़ानें रद्द हो गई हैं और भारत लौटने का कोई स्पष्ट तरीका नहीं है। मैं सुरक्षित घर वापसी के लिए सरकार से मार्गदर्शन और सहयोग की उम्मीद करती हूं। किसी भी सहायता के लिए मैं दिल से आभारी रहूंगी।” एयरपोर्ट में फंसी हैं सोनल चौहान सोनल चौहान दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे कई यात्रियों में शामिल हैं। अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्री असमंजस की स्थिति में हैं और आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एयरपोर्ट टर्मिनल पर भारी भीड़ और चिंतित यात्रियों को देखा जा सकता है। यह संकट पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद शुरू हुआ है। इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर संयुक्त हमलों के बाद स्थिति और बिगड़ गई। इसके जवाब में कई देशों, जिनमें ईरान और इराक शामिल हैं, ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर व्यापक असर पड़ा है।
‘परिवार सो नहीं पाया, स्थिति खतरनाक…’: KRK इस बीच, फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान उर्फ KRK, जो अपने परिवार के साथ दुबई में रहते हैं, ने सोशल मीडिया पर दुबई के हालात पर चिंता जताई। उन्होंने लिखा कि तेज़ धमाकों की वजह से उनका परिवार पूरी रात सो नहीं पाया। उन्होंने इसे शहर के लोगों के लिए खतरनाक स्थिति बताया। ————————— ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी दूसरी खबरें पढ़ें… अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत: बेटी-दामाद, बहू-पोती भी मारी गईं; ईरान की सेना बोली- थोड़ी देर में सबसे खतरनाक हमला करेंगे अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान की मीडिया तसनीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है। हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी मारे गए हैं। ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket