दीपिका-रणवीर ने दूसरी बेटी का नाम रखा देवी:दशहरे पर पहली तस्वीर शेयर की; सितंबर में दूसरी बार पेरेंट बना था कपल

बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दशहरे के मौके पर अपनी दूसरी बेटी के नाम का ऐलान किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा है। पोस्ट के साथ कपल ने अपने परिवार की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें रणवीर, दीपिका और उनकी दोनों बेटियां नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए कपल ने लिखा “प्यार और खुशियों से भरी… देवी पादुकोण सिंह।” दीपिका और रणवीर की दूसरी बेटी का जन्म इसी साल 19 सितंबर को हुआ था। कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में न्यूबॉर्न बेबी गर्ल के फुट प्रिंट शेयर किए थे। अप्रैल में की थी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट कपल ने 19 अप्रैल को दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दीपिका और रणवीर के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी बेटी दुआ की एक तस्वीर शेयर की गई थी, जिसमें बेटी ने एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है, जो पॉजिटिव रिजल्ट दिखा रहा है। तस्वीर में रणवीर बेटी को गोद में लिए हुए हैं। हालांकि, उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं, तस्वीर में दुआ का आधा चेहरा नजर आ रहा था। 2024 में बेटी दुआ का जन्म हुआ था बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ के जन्म की जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने लिखा था, ‘वेलकम बेबी गर्ल। 8 सितंबर 2024। दीपिका और रणवीर।’ इससे पहले फरवरी 2024 में दीपिका ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों की लव स्टोरी 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी। कई सालों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 2018 में इटली में शादी की थी। रणवीर-दीपिका ने फैमिली फोटोज शेयर की थीं रणवीर और दीपिका ने 8 सितंबर 2026 को अपनी फैमिली फोटोज शेयर की थीं। यह तस्वीरें उन्होंने अपनी बड़ी बेटी दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं, साथ ही रणवीर और उनकी बेटी दुआ के साथ भी तस्वीरें थीं। देखिए रणवीर सिंह- दीपिका की फैमिली फोटोज-
गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान:बोलीं- मां की याद आ रही, वीडियो कॉल पर दर्शन करवाना चाहती थीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ मंगलवार को गोल्डन टेंपल पहुंचीं। इस दौरान माथा टेकते वह फूट-फूटकर रोने लगीं। वह अपनी मां अमृता सिंह को भी याद कर रही थीं। एक्ट्रेस के साथ मौजूद गाइड सरबजीत सिंह ने बताया कि सारा ने गोल्डन टेंपल के अंदर अपनी इच्छा जाहिर की थी कि क्या वह वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां को यहां के दर्शन करवा सकती हैं। हालांकि, जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश है, उस स्थान पर मोबाइल से वीडियो कॉल करने या वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होने के कारण उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। सरबजीत सिंह के मुताबिक, जब तक सारा गोल्डन टेंपल में रहीं, वह भावुक ही दिखाई दीं। इसका वीडियो भी सामने आया। गोल्डन टेंपल से बाहर आकर उन्होंने कहा कि मम्मी की बहुत याद आ रही है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। क्रीम सूट में दिखीं सारा अली खान दोनों कलाकार अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज होने से पहले गुरु घर में माथा टेकने पहुंचे थे। यहां उन्होंने गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया और गुरबाणी भी सुनी। इस दौरान सारा अली खान हल्के सुनहरे क्रीम रंग का सूट पहने नजर आईं। अटारी-वाघा बॉर्डर पर भी पहुंचे उन्होंने सिर पर दुपट्टा लिया हुआ था। वहीं, एक्टर आयुष्मान खुराना भी पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहने दिखाई दिए। इसके बाद वह अटारी-वाघा बॉर्डर पर भी पहुंचे। जहां उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी देखी। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की तस्वीरें सारा अली खान ने गोल्डन टेंपल में माथा टेकने की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दशहरे की शुभकामनाएं। सभी के जीवन में प्यार, सौभाग्य और खुशियां बनी रहें। आयुष्मान बोले- गोल्डन टेंपल आकर सुकून मिला इस दौरान एक्टर आयुष्मान खुराना ने कहा कि वह तीसरी बार गोल्डन टेंपल आए हैं। यहां आकर उन्हें हर बार काफी अच्छा लगता है। इस पवित्र स्थान पर पहुंचकर उन्हें सुकून मिलता है। सारा अली खान और आयुष्मान खुराना के PHOTOS…
सोनीपत में टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस का 'समीर कनेक्शन':STF ने उठाया, रो पड़ी मां; बोली- बेटा 14 साल की उम्र से किडनी पेशेंट, उसे छुड़वा दो

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के तार सीधे तौर पर हरियाणा के सोनीपत से जुड़ गए हैं। इस केस में संदिग्ध आरोपी रेहान से पहली बार बातचीत करवाने के मामले में सोनीपत के गांव देवड़ू निवासी 18 वर्षीय समीर का नाम सामने आया है। वारदात वाली रात ही सोनीपत STF की टीम ने समीर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, जो फिलहाल पुलिस हिरासत में है। बेटा का नाम केस में आने और पुलिस द्वारा उठाए जाने के बाद समीर का परिवार पूरी तरह टूट गया है। दैनिक भास्कर से बातचीत में समीर की मां मंजू और मौसी बबली रो पड़ीं और बेटे को बेकसूर बताते हुए उसे छोड़ने की गुहार लगाई। 14 की उम्र में खराब हुई किडनी, रोज जाता है स्कूल मां मंजू ने बताया कि समीर उनका सबसे छोटा बेटा है और 12वीं कक्षा में पढ़ता है। वह प्रतिदिन स्कूल जाता है जिसकी रेगुलर अटेंडेंस भी देखी जा सकती है। मां ने बताया कि जब समीर 14 साल का था (2021 में कोविड के दौरान), तब फास्ट फूड खाने व इन्फेक्शन की वजह से उसकी किडनी बुरी तरह प्रभावित हो गई थी। उसके शरीर पर सूजन आ गई थी, जिसके बाद से ही उसकी दवाइयां चल रही हैं और वह कई बार अस्पताल में भी भर्ती रह चुका है। बीमारी के कारण स्कूल से लौटने के बाद वह सीधा बिस्तर पर लेट जाता था और घर से बाहर भी नहीं निकलता था। रीहान सिर्फ बचपन का पड़ोसी, इंस्टाग्राम फोटो से जुड़ा था नाम समीर की मौसी बबली ने बताया कि बचपन में रीहान और समीर का परिवार गांव देवड़ू में ही एक-दूसरे के पड़ोसी हुआ करते थे। हालांकि बाद में समीर का परिवार गांव से बाहर कॉलोनी में शिफ्ट हो गया था। पहले भी इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ एक फोटो अपलोड होने के मामले में समीर का नाम सामने आया था, जिस पर परिजनों का कहना है कि सिर्फ दोस्त होने के कारण उसका नाम घसीटा गया था, जबकि उसका किसी भी आपराधिक नेटवर्क या गैर-कानूनी गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है। CCTV फुटेज और पड़ोसियों से जांच की मांग समीर के पिता हसन प्राइवेट जॉब करते हैं और परिवार में समीर के अलावा 3 अन्य भाई-बहन (जिनमें एक शादीशुदा बहन) हैं। मां मंजू ने बताया कि उनके घर में CCTV कैमरे लगे हुए हैं, जिससे समीर की रोज़ाना की मूवमेंट चेक की जा सकती है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि गांव या पड़ोस में किसी से भी समीर के चरित्र के बारे में पूछा जा सकता है। पुलिस इस मामले में निष्पक्षता से जांच करे और उनके निर्दोष व बीमार बेटे को जल्द से जल्द रिहा करे। बेटे का नाम आने पर रो पड़ी मां, बोली- उसे छुड़वा दो अपने बेटे का नाम सामने आने के बाद मंजू भावुक हो गईं। रोते हुए उन्होंने कहा कि उनके बेटे का कहीं कोई कसूर नहीं है। उन्होंने गुहार लगाते हुए कहा कि उनके बेटे को छुड़वा दिया जाए। मां ने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए उसकी बीमारी, नियमित स्कूल जाने और घर तक सीमित रहने की बात रखी।

'रामायण' को लेकर यश की लोगों से अपील:बोले- VFX की छोटी कमियां न खोजें, मूवी के विजुअल्स और सीन्स पर उठे थे सवाल

हैदराबाद में यश ने फैंस से फिल्म ‘रामायण’ को खुले मन से देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि VFX की छोटी कमियां खोजने की कोशिश न करें। उन्होंने यह बात सोमवार रात हैदराबाद में फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में कही। ‘रामायण: पार्ट वन’ दुनियाभर में 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। यश ने कहा- ऐसी कोशिश दोबारा नहीं होगी यश ने कहा, “जब कोई इस तरह की फिल्म बनाने की कोशिश करता है, तो वह अपनी प्रतिष्ठा और पैसा दांव पर लगाता है। वह फिल्म को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ले जाना चाहता है।” उन्होंने कहा, “मैं आपसे एक बात कहना चाहता हूं। कृपया छोटी कमियां न खोजें। VFX में यह कमी है, वह कमी है, ऐसा न करें। अगर हम अभी ऐसे लोगों को खो देंगे, तो यह दोबारा नहीं होगा।” यश ने कहा कि ऐसी फिल्म बनने में कई साल लगेंगे और हम फिर पीछे चले जाएंगे। उन्होंने लोगों से फिल्म को खुले मन से देखने की अपील की। उन्होंने कहा, “नमित मल्होत्रा ने हमेशा हर फीडबैक और आलोचना को स्वीकार किया है। उन्होंने इसे बेहतर बनाने की कोशिश की है।” यश ने अपने शुभचिंतकों, फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री से साथ आने की अपील की। उन्होंने तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दुनिया को एकजुटता दिखाने को कहा। नमित मल्होत्रा की सोच से प्रभावित हुए यश यश ने बताया कि वह ‘रामायण’ से इसलिए जुड़े, क्योंकि को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का विजन उन्हें पसंद आया। उन्होंने कहा कि ‘रामायण’ जैसी बड़ी सोच को पूरा करने के लिए नमित मल्होत्रा जैसे व्यक्ति में जुनून, मेहनत, दृढ़ संकल्प और हद से ज्यादा लगन है। यश ने कहा, “एक भारतीय होने के नाते मैं कह रहा हूं कि हमें इस व्यक्ति को बचाना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने बताया कि नमित मल्होत्रा लॉस एंजिल्स में आराम से बिजनेस कर रहे थे। यश के मुताबिक, हर मुलाकात में वह कहते थे कि भारतीयों ने बहुत कुछ किया है, लेकिन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी कुछ करना चाहिए। यश ने नमित के हवाले से कहा, “मुझे ऑस्कर मिल रहे हैं, लेकिन मैं खुश नहीं हूं। मैं चाहता हूं कि हमारा देश उस स्तर पर पहुंचे। जिस दिन ऐसा होगा, मैं खुश हो जाऊंगा।” रणबीर बोले- रामायण हमारे भीतर गहराई से बसी कहानी इवेंट में रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ को खास फिल्म बताया। उन्होंने कहा, “कुछ कहानियां सिर्फ सुनाई नहीं जातीं, वे हमारे भीतर गहराई से बसी होती हैं। रामायण ऐसी ही एक कहानी है।” रणबीर ने कहा, “प्रभु श्रीराम का किरदार निभाना मेरे लिए भावनाओं से भरा सफर रहा। इसने मुझे याद दिलाया कि दिल में ताकत, साहस, करुणा, माफी और आभार रखना क्या होता है।” उन्होंने कहा कि हमेशा सही रास्ता चुनना चाहिए। रणबीर ने उम्मीद जताई कि फिल्म दर्शकों को उन कहानियों तक ले जाएगी, जिन्हें उन्होंने अपने दादा-दादी और माता-पिता से सुनते हुए बचपन में जाना था। रामायण के युद्ध वाले सीन्स पर सवाल उठे थे गौरतलब है कि रामायण से भगवान राम का लुक हनुमान जयंती पर सामने आया था। टीजर में युद्ध के सीन और शानदार VFX भी दिखा, जिसकी कई लोगों ने तारीफ की थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने फिल्म के सीन्स को हॉलीवुड फिल्मों की नकल बताया था। टीजर में दिखाए गए युद्ध के सीन (लंका में) कुछ यूजर्स को हॉलीवुड फिल्मों जैसे लगे थे। कुछ ने इसे गेम ऑफ थ्रोन्स या अन्य हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित बताया था। राक्षसों के डिजाइन और कुछ शॉट्स को लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसी हॉलीवुड मूवीज से कॉपी बताया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने लिखा था, “रामायण मूवी का टीजर कल रिलीज किया गया। बजट 4 हजार करोड़ रुपए, जबकि इस छोटे से टीजर में हमें कई शॉट्स ऐसे देखने को मिले जो हॉलीवुड मूवी से कॉपी किए गए हैं। सवाल यह है कि इतनी महंगी फिल्म में कॉपी शॉट्स से क्या लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है?” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा था, “समस्या ये है कि बॉलीवुड वाले सब हॉलीवुड को कॉपी करने के लिए पगलाए रहते हैं। इस वाले टीजर में गेम ऑफ थ्रोन्स का शैडो साफ पता चलता है। रामायण मतलब VFX और CGI होता है, ये मान बैठे हैं बॉलीवुड वाले।” जब एक यूजर ने कहा था कि रामायण के सीन गेम ऑफ थ्रोन्स, द डार्क नाइट और ड्यून: पार्ट टू जैसी फिल्मों से मिलते-जुलते हैं, तो दूसरे यूजर ने जवाब दिया कि बाहुबली के भी कई सीन दूसरी हॉलीवुड फिल्मों से मिलते-जुलते हैं।

टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस सुरक्षा:फायरिंग की घटना के बाद बॉडीगार्ड तैनात; सीएम फडणवीस के साथ कार्यक्रम में दिखे जैकी श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ को फायरिंग की घटना के बाद पुलिस सुरक्षा दी गई है। मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने टाइगर की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड तैनात किए हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस स्टेशन की ओर से एक पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त जवानों को भी उनकी सुरक्षा में लगाया गया है। वहीं, जैकी श्रॉफ सोमवार को मुंबई में दिवंगत गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के सम्मान में रखे गए ‘बप्पी लाहिड़ी मार्ग’ के नामकरण और अनावरण समारोह में शामिल हुए। उनके बेटे टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना के अगले ही दिन यह जैकी श्रॉफ की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सुनील शेट्टी भी शामिल हुए। इस दौरान सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया टाइगर और जैकी दादा से प्यार करती है। अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था।” सुनील ने कहा कि जैकी श्रॉफ उनके बचपन के दोस्त हैं। उन्हें राहत है कि टाइगर ठीक हैं। फायरिंग की घटना में टाइगर के ड्राइवर को चोट लगी थी और वह फिलहाल ठीक हो रहे हैं। मुंबई पुलिस ने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में हरियाणा के सोनीपत से चौथे आरोपी समीर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि समीर ने फायरिंग में शामिल तीनों शूटरों को अमेरिका में रहने वाले लॉरेंस गैंग के सदस्य अनिल पंडित से मिलवाया था। मामले में शक है कि समीर के मुंबई में कुछ और लोगों से भी संपर्क थे। इससे पहले तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। बताया गया कि वे नेपाल भागने की तैयारी कर रहे थे। इनमें 22 साल का ऋतिक बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। उसके पिता का नाम रामू महतो है। वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट में उर्दू स्कूल के पास रहता था और रैपिडो बाइक चलाता था। दूसरा आरोपी 18 साल का रेहान है। वह हरियाणा के सोनीपत में सदर थाना क्षेत्र की ईदगाह कॉलोनी का रहने वाला है। उसके पिता का नाम रशीदुद्दीन अंसारी है। तीसरा आरोपी 17 साल का नाबालिग है, जो हरियाणा के सोनीपत जिले का रहने वाला है। इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। ऋतिक को लेकर रैपिडो ने दी सफाई टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में रैपिडो ने अपने प्लेटफॉर्म से जुड़े ऋतिक को लेकर सफाई दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि टाइगर श्रॉफ और उनकी टीम के साथ हुई घटना से वह चिंतित है। कंपनी ने टाइगर के सुरक्षित होने पर राहत जताई और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। रैपिडो ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में जिस व्यक्ति के कंपनी के कैप्टन के तौर पर रजिस्टर्ड होने का जिक्र है, वह 14 अक्टूबर से प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं था। घटना वाले दिन उसने रैपिडो की सेवाओं का इस्तेमाल ग्राहक के तौर पर किया था। कंपनी के मुताबिक, गिग इकोनॉमी में लोग एक साथ कई प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड हो सकते हैं। रैपिडो ने बताया कि वह जांच एजेंसियों के संपर्क में है और मांगी गई सभी जानकारी दे चुका है। कंपनी ने कहा कि वह हिंसा और आपराधिक गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती।
सीनियर टीचर भर्ती-डिटेल फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट:ऑनलाइन भरना होगा आवेदन, सोशल साइंस में 1217 कैंडिडेट्स पात्रता जांच में हुए थे शामिल

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती-2025 में सामाजिक विज्ञान विषय के लिए डिटेल फार्म भरने की कल लास्ट डेट है। इसमें 1217 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच लिए अस्थाई रूप से सम्मिलित किया गया था। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के बाद जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने होंगे। ऑनलाइन भरना होगा आवेदन कैंडिडेट्स अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग) की ओर से ही की जायेगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के बाद प्रिंट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन पत्र को 2 प्रतियों में प्रिंट कर अपने पास संभाल कर रखें। माध्यमिक शिक्षा विभाग की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होना होगा। 880 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचित कराने की कार्रवाई होगी। आयोग की ओर से अलग से कोई सूचना अभ्यर्थियों को भेजी नहीं जाएगी। निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में शामिल नहीं किया जायेगा। बता दें कि आयोग द्वारा 10% से ज्यादा प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 880 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया था।
टाइगर श्रॉफ के समर्थन में आए विद्युत जामवाल:बोले- तुम सबसे निडर हो, मुंबई पुलिस सुनिश्चित करे कि ऐसी घटना दोबारा न हो

टाइगर श्रॉफ पर हमले की घटना के बाद एक्टर विद्युत जामवाल ने उनका हौसला बढ़ाया है। विद्युत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर टाइगर को सबसे निडर इंसान बताया। उन्होंने टाइगर के फैंस से भी सवाल किया कि जब वे अपने पसंदीदा स्टार के लिए इतना प्यार दिखाते हैं, तो इस मुश्किल वक्त में उन्हें भी कुछ करना चाहिए। विद्युत ने मुंबई पुलिस से टाइगर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की और कहा कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। विद्युत ने कहा- ‘तुम सबसे निडर इंसान हो विद्युत जामवाल ने वीडियो में टाइगर श्रॉफ को संबोधित करते हुए कहा कि वह उन्हें सबसे निडर इंसान मानते हैं। विद्युत के मुताबिक, उन्होंने जितने भी लोगों को जाना है, उनमें टाइगर बेहद निडर हैं। उन्होंने टाइगर के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि वह उनसे प्यार करते हैं और उनके सबसे बड़े प्रशंसक हैं। विद्युत ने टाइगर के उन फैंस का भी जिक्र किया, जो उन्हें फुटबॉल खेलते देखने जाते हैं और मैदान पर उनका उत्साह बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग खुद को टाइगर का सबसे बड़ा फैन बताते हैं। ऐसे में उन्हें भी इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए। विद्युत ने कहा कि इस तरह की घटना में किसी को भाग कर हमलावारों को पकड़ना चाहिए था। उनके इस बयान का मकसद घटना के प्रति नाराजगी जाहिर करना और टाइगर के समर्थन में आवाज उठाना था। मुंबई पुलिस से बोले- ऐसी गलती दोबारा नहीं होनी चाहिए वीडियो में विद्युत ने मुंबई पुलिस को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस टाइगर को सुरक्षा मुहैया कराएगी, लेकिन यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि ऐसी घटना दोबारा न हो।विद्युत ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर ऐसी गलती फिर होती है, तो इसके लिए पुलिस जिम्मेदार होगी। उनके बयान से साफ है कि वह टाइगर की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं और चाहते हैं कि उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। ‘जब अकेला महसूस करता हूं तो ‘बजरंग बाण’ सुनता हूं’ वीडियो में विद्युत ने टाइगर से अपने लगाव का एक भावुक पहलू भी साझा किया। उन्होंने कहा कि जब वह बहुत अकेला महसूस करते हैं, तो बजरंग बाण सुनते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि टाइगर भी इसे सुनते हैं। विद्युत ने प्यार जताते हुए टाइगर को ‘भाई’ कहा और अपना समर्थन दोहराया। उनके इस संदेश में टाइगर के लिए दोस्ती, अपनापन और चिंता साफ नजर आई। उन्होंने जिस अंदाज में टाइगर को संबोधित किया, उससे यह भी जाहिर हुआ कि वह इस घटना के बाद उनका हौसला बढ़ाना चाहते हैं। भास्कर को दिए इंटरव्यू में टाइगर के साथ फिल्म का किया था खुलासा विद्युत जामवाल ने इससे पहले दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म करने की योजना का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह टाइगर के साथ एक फिल्म करने वाले हैं। ऐसे में टाइगर के समर्थन में उनका यह वीडियो दोनों के बीच अच्छे रिश्ते और आपसी जुड़ाव के संदर्भ में भी चर्चा में है। विद्युत इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ को लेकर भी चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज हुई है। फिल्म की रिलीज के बीच टाइगर के समर्थन में उनका यह संदेश सामने आया है। विद्युत का वीडियो टाइगर के प्रति उनके सम्मान और चिंता को जाहिर करता है। उन्होंने एक तरफ टाइगर को निडर बताते हुए उनका मनोबल बढ़ाया, वहीं दूसरी तरफ उनके प्रशंसकों और मुंबई पुलिस से भी अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर से पूरे भारत में शुरू होगी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हंस जिमर और एआर रहमान ने मिलकर संगीत तैयार किया है। दो भागों में बनने वाली इस महागाथा को आईमैक्स समेत कई प्रीमियम फॉर्मेट्स में रिलीज किया जाएगा। दशहरे पर शुरू होगी ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज से पहले अब दर्शकों को टिकट बुक करने का मौका मिलने जा रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर से पूरे भारत में शुरू होगी। दर्शक प्रमुख टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपनी सीट बुक कर सकेंगे। फिल्म की रिलीज डेट 5 नवंबर 2026 तय की गई है। ऐसे में एडवांस बुकिंग शुरू होने के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ने की उम्मीद है। भारतीय पौराणिक कथा पर आधारित इस फिल्म को बड़े सिनेमाई स्तर पर तैयार किया गया है। मेकर्स का लक्ष्य रामायण की कालजयी कहानी को आधुनिक तकनीक और भव्य विजुअल्स के जरिए दर्शकों तक पहुंचाना है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी आएंगे नजर ‘रामायण’ में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसकी स्टारकास्ट और बड़े बजट के सिनेमाई ट्रीटमेंट की वजह से है। रणबीर कपूर और यश जैसे लोकप्रिय सितारों का एक ही फिल्म में होना इसे खास बनाता है। वहीं, साई पल्लवी की मौजूदगी भी फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाती है। मेकर्स इस कहानी को सिर्फ भारतीय दर्शकों तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़े पैमाने पर पेश करने की तैयारी में हैं। दो भागों में दिखाई जाएगी रामायण की कहानी ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से किया है। इस प्रोजेक्ट के लिए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिएटिव टीम भी जुड़ी है। फिल्म के जरिए रामायण की पारंपरिक कहानी को बड़े पर्दे के अनुरूप भव्य रूप देने की कोशिश की गई है। दो भागों में फिल्म बनाए जाने का मकसद कहानी को विस्तार से प्रस्तुत करना है। इससे दर्शकों को इसके अलग-अलग प्रसंगों और किरदारों को सिनेमाई अंदाज में देखने का अवसर मिलेगा। हंस जिमर और एआर रहमान ने मिलकर तैयार किया संगीत फिल्म की एक बड़ी खासियत इसका संगीत है। हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हंस जिमर और भारतीय संगीतकार एआर रहमान ने मिलकर ‘रामायण’ का म्यूजिक तैयार किया है। हंस जिमर अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में अपने प्रभावशाली बैकग्राउंड स्कोर के लिए जाने जाते हैं, जबकि एआर रहमान भारतीय संगीत जगत के प्रतिष्ठित नामों में शामिल हैं। ऐसे में दोनों संगीतकारों का एक साथ आना फिल्म के म्यूजिक को खास बनाता है। रामायण जैसी पौराणिक कहानी में संगीत की अहम भूमिका होती है। युद्ध, भावनात्मक प्रसंगों और महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रभावशाली बनाने में बैकग्राउंड म्यूजिक का बड़ा योगदान हो सकता है। यही वजह है कि फिल्म के संगीत को लेकर भी दर्शकों की नजरें टिकी हुई हैं। आईमैक्स समेत प्रीमियम फॉर्मेट्स में होगी रिलीज ‘रामायण’ को आईमैक्स समेत कई प्रीमियम फॉर्मेट्स में दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। इसके जरिए दर्शकों को बड़े पर्दे पर फिल्म की भव्यता और विजुअल्स का अनुभव देने की तैयारी है। फिल्म 5 नवंबर 2026 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। इस तरह मेकर्स इसे भारत के अलग-अलग भाषाई क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुंचाने की योजना बना रहे हैं। फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान रिलीज होने वाला है। यानी दर्शकों को इस सिनेमाई महागाथा की कहानी दो हिस्सों में देखने को मिलेगी। फिलहाल, 20 अक्टूबर से शुरू होने वाली एडवांस बुकिंग और 5 नवंबर की रिलीज डेट के साथ ‘रामायण’ की थिएट्रिकल रिलीज की तैयारियां अहम पड़ाव पर पहुंच गई हैं।