Tuesday, 20 Oct 2026 | 03:00 PM

Trending :

EXCLUSIVE

'रामायण' को लेकर यश की लोगों से अपील:बोले- VFX की छोटी कमियां न खोजें, मूवी के विजुअल्स और सीन्स पर उठे थे सवाल

हैदराबाद में यश ने फैंस से फिल्म ‘रामायण’ को खुले मन से देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि VFX की छोटी कमियां खोजने की कोशिश न करें। उन्होंने यह बात सोमवार रात हैदराबाद में फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में कही। ‘रामायण: पार्ट वन’ दुनियाभर में 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। यश ने कहा- ऐसी कोशिश दोबारा नहीं होगी यश ने कहा, “जब कोई इस तरह की फिल्म बनाने की कोशिश करता है, तो वह अपनी प्रतिष्ठा और पैसा दांव पर लगाता है। वह फिल्म को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ले जाना चाहता है।” उन्होंने कहा, “मैं आपसे एक बात कहना चाहता हूं। कृपया छोटी कमियां न खोजें। VFX में यह कमी है, वह कमी है, ऐसा न करें। अगर हम अभी ऐसे लोगों को खो देंगे, तो यह दोबारा नहीं होगा।” यश ने कहा कि ऐसी फिल्म बनने में कई साल लगेंगे और हम फिर पीछे चले जाएंगे। उन्होंने लोगों से फिल्म को खुले मन से देखने की अपील की। उन्होंने कहा, “नमित मल्होत्रा ने हमेशा हर फीडबैक और आलोचना को स्वीकार किया है। उन्होंने इसे बेहतर बनाने की कोशिश की है।” यश ने अपने शुभचिंतकों, फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री से साथ आने की अपील की। उन्होंने तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दुनिया को एकजुटता दिखाने को कहा। नमित मल्होत्रा की सोच से प्रभावित हुए यश यश ने बताया कि वह ‘रामायण’ से इसलिए जुड़े, क्योंकि को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का विजन उन्हें पसंद आया। उन्होंने कहा कि ‘रामायण’ जैसी बड़ी सोच को पूरा करने के लिए नमित मल्होत्रा जैसे व्यक्ति में जुनून, मेहनत, दृढ़ संकल्प और हद से ज्यादा लगन है। यश ने कहा, “एक भारतीय होने के नाते मैं कह रहा हूं कि हमें इस व्यक्ति को बचाना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने बताया कि नमित मल्होत्रा लॉस एंजिल्स में आराम से बिजनेस कर रहे थे। यश के मुताबिक, हर मुलाकात में वह कहते थे कि भारतीयों ने बहुत कुछ किया है, लेकिन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी कुछ करना चाहिए। यश ने नमित के हवाले से कहा, “मुझे ऑस्कर मिल रहे हैं, लेकिन मैं खुश नहीं हूं। मैं चाहता हूं कि हमारा देश उस स्तर पर पहुंचे। जिस दिन ऐसा होगा, मैं खुश हो जाऊंगा।” रणबीर बोले- रामायण हमारे भीतर गहराई से बसी कहानी इवेंट में रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ को खास फिल्म बताया। उन्होंने कहा, “कुछ कहानियां सिर्फ सुनाई नहीं जातीं, वे हमारे भीतर गहराई से बसी होती हैं। रामायण ऐसी ही एक कहानी है।” रणबीर ने कहा, “प्रभु श्रीराम का किरदार निभाना मेरे लिए भावनाओं से भरा सफर रहा। इसने मुझे याद दिलाया कि दिल में ताकत, साहस, करुणा, माफी और आभार रखना क्या होता है।” उन्होंने कहा कि हमेशा सही रास्ता चुनना चाहिए। रणबीर ने उम्मीद जताई कि फिल्म दर्शकों को उन कहानियों तक ले जाएगी, जिन्हें उन्होंने अपने दादा-दादी और माता-पिता से सुनते हुए बचपन में जाना था। रामायण के युद्ध वाले सीन्स पर सवाल उठे थे गौरतलब है कि रामायण से भगवान राम का लुक हनुमान जयंती पर सामने आया था। टीजर में युद्ध के सीन और शानदार VFX भी दिखा, जिसकी कई लोगों ने तारीफ की थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने फिल्म के सीन्स को हॉलीवुड फिल्मों की नकल बताया था। टीजर में दिखाए गए युद्ध के सीन (लंका में) कुछ यूजर्स को हॉलीवुड फिल्मों जैसे लगे थे। कुछ ने इसे गेम ऑफ थ्रोन्स या अन्य हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित बताया था। राक्षसों के डिजाइन और कुछ शॉट्स को लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसी हॉलीवुड मूवीज से कॉपी बताया गया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने लिखा था, “रामायण मूवी का टीजर कल रिलीज किया गया। बजट 4 हजार करोड़ रुपए, जबकि इस छोटे से टीजर में हमें कई शॉट्स ऐसे देखने को मिले जो हॉलीवुड मूवी से कॉपी किए गए हैं। सवाल यह है कि इतनी महंगी फिल्म में कॉपी शॉट्स से क्या लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है?” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा था, “समस्या ये है कि बॉलीवुड वाले सब हॉलीवुड को कॉपी करने के लिए पगलाए रहते हैं। इस वाले टीजर में गेम ऑफ थ्रोन्स का शैडो साफ पता चलता है। रामायण मतलब VFX और CGI होता है, ये मान बैठे हैं बॉलीवुड वाले।”
जब एक यूजर ने कहा था कि रामायण के सीन गेम ऑफ थ्रोन्स, द डार्क नाइट और ड्यून: पार्ट टू जैसी फिल्मों से मिलते-जुलते हैं, तो दूसरे यूजर ने जवाब दिया कि बाहुबली के भी कई सीन दूसरी हॉलीवुड फिल्मों से मिलते-जुलते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने और होर्मुज खोलने पर सहमत:ट्रम्प और खामेनेई की आखिरी मंजूरी मिलनी बाकी, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे

May 25, 2026/
7:00 am

अमेरिका और ईरान युद्ध को धीरे-धीरे खत्म करने और होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की नाकाबंदी हटाने को लेकर सिद्धांत रूप...

Gold Jumps ₹3,294 to ₹1.53 Lakh; Silver ₹15,694 Up

April 16, 2026/
12:33 pm

नई दिल्ली2 मिनट पहले कॉपी लिंक सोना-चांदी के दाम में आज लगातार दूसरे दिन तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स...

Indonesia Madura Ferry Fire Accident

August 2, 2026/
3:40 pm

11 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक यात्री फेरी में भीषण आग लग...

वर्ल्ड ह्यूमनायड रोबोट गेम्स शुरू:उसैन बोल्ट से भी तेज निकला रोबोट, 9.39 सेकेंड में 100 मीटर दौड़ा

August 23, 2026/
1:15 pm

चीन की राजधानी बीजिंग में शनिवार से शुरू हुए 5 दिवसीय ‘दूसरे वर्ल्ड ह्यूमनायड रोबोट गेम्स’ के दौरान टेक्नोलॉजी की...

Hospital Costs Out-of-Pocket | Health Insurance India 2026

April 22, 2026/
2:43 am

नई दिल्ली4 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रतीकात्मक फोटो। देश में हाल के वर्षों में हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज तेजी से बढ़ा...

दावा- अरुणाचल में चीनी घुसपैठ की बात झूठी:पड़ोसी देश की हरकतों पर भारतीय सेना की नजर; विदेश मंत्रालय बोला- अरुणाचल हमारा अटूट हिस्सा

August 11, 2026/
10:25 pm

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना के सूत्रों ने दावा किया कि चीनी घुसपैठ की बातें झूठी हैं। ANI की रिपोर्ट...

इंदौर में साकेतधाम में होंगे प्रभू राम के दर्शन:पंचामृत से होगा अभिषेक, दोपहर 12 बजे होगी जन्मोत्सव आरती

March 27, 2026/
6:05 am

प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर पूरी तैयारी भी की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

'रामायण' को लेकर यश की लोगों से अपील:बोले- VFX की छोटी कमियां न खोजें, मूवी के विजुअल्स और सीन्स पर उठे थे सवाल

'रामायण' को लेकर यश की लोगों से अपील:बोले- VFX की छोटी कमियां न खोजें, मूवी के विजुअल्स और सीन्स पर उठे थे सवाल

हैदराबाद में यश ने फैंस से फिल्म ‘रामायण’ को खुले मन से देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि VFX की छोटी कमियां खोजने की कोशिश न करें। उन्होंने यह बात सोमवार रात हैदराबाद में फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में कही। ‘रामायण: पार्ट वन’ दुनियाभर में 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। यश ने कहा- ऐसी कोशिश दोबारा नहीं होगी यश ने कहा, “जब कोई इस तरह की फिल्म बनाने की कोशिश करता है, तो वह अपनी प्रतिष्ठा और पैसा दांव पर लगाता है। वह फिल्म को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ले जाना चाहता है।” उन्होंने कहा, “मैं आपसे एक बात कहना चाहता हूं। कृपया छोटी कमियां न खोजें। VFX में यह कमी है, वह कमी है, ऐसा न करें। अगर हम अभी ऐसे लोगों को खो देंगे, तो यह दोबारा नहीं होगा।” यश ने कहा कि ऐसी फिल्म बनने में कई साल लगेंगे और हम फिर पीछे चले जाएंगे। उन्होंने लोगों से फिल्म को खुले मन से देखने की अपील की। उन्होंने कहा, “नमित मल्होत्रा ने हमेशा हर फीडबैक और आलोचना को स्वीकार किया है। उन्होंने इसे बेहतर बनाने की कोशिश की है।” यश ने अपने शुभचिंतकों, फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री से साथ आने की अपील की। उन्होंने तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दुनिया को एकजुटता दिखाने को कहा। नमित मल्होत्रा की सोच से प्रभावित हुए यश यश ने बताया कि वह ‘रामायण’ से इसलिए जुड़े, क्योंकि को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का विजन उन्हें पसंद आया। उन्होंने कहा कि ‘रामायण’ जैसी बड़ी सोच को पूरा करने के लिए नमित मल्होत्रा जैसे व्यक्ति में जुनून, मेहनत, दृढ़ संकल्प और हद से ज्यादा लगन है। यश ने कहा, “एक भारतीय होने के नाते मैं कह रहा हूं कि हमें इस व्यक्ति को बचाना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने बताया कि नमित मल्होत्रा लॉस एंजिल्स में आराम से बिजनेस कर रहे थे। यश के मुताबिक, हर मुलाकात में वह कहते थे कि भारतीयों ने बहुत कुछ किया है, लेकिन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी कुछ करना चाहिए। यश ने नमित के हवाले से कहा, “मुझे ऑस्कर मिल रहे हैं, लेकिन मैं खुश नहीं हूं। मैं चाहता हूं कि हमारा देश उस स्तर पर पहुंचे। जिस दिन ऐसा होगा, मैं खुश हो जाऊंगा।” रणबीर बोले- रामायण हमारे भीतर गहराई से बसी कहानी इवेंट में रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ को खास फिल्म बताया। उन्होंने कहा, “कुछ कहानियां सिर्फ सुनाई नहीं जातीं, वे हमारे भीतर गहराई से बसी होती हैं। रामायण ऐसी ही एक कहानी है।” रणबीर ने कहा, “प्रभु श्रीराम का किरदार निभाना मेरे लिए भावनाओं से भरा सफर रहा। इसने मुझे याद दिलाया कि दिल में ताकत, साहस, करुणा, माफी और आभार रखना क्या होता है।” उन्होंने कहा कि हमेशा सही रास्ता चुनना चाहिए। रणबीर ने उम्मीद जताई कि फिल्म दर्शकों को उन कहानियों तक ले जाएगी, जिन्हें उन्होंने अपने दादा-दादी और माता-पिता से सुनते हुए बचपन में जाना था। रामायण के युद्ध वाले सीन्स पर सवाल उठे थे गौरतलब है कि रामायण से भगवान राम का लुक हनुमान जयंती पर सामने आया था। टीजर में युद्ध के सीन और शानदार VFX भी दिखा, जिसकी कई लोगों ने तारीफ की थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने फिल्म के सीन्स को हॉलीवुड फिल्मों की नकल बताया था। टीजर में दिखाए गए युद्ध के सीन (लंका में) कुछ यूजर्स को हॉलीवुड फिल्मों जैसे लगे थे। कुछ ने इसे गेम ऑफ थ्रोन्स या अन्य हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित बताया था। राक्षसों के डिजाइन और कुछ शॉट्स को लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसी हॉलीवुड मूवीज से कॉपी बताया गया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने लिखा था, “रामायण मूवी का टीजर कल रिलीज किया गया। बजट 4 हजार करोड़ रुपए, जबकि इस छोटे से टीजर में हमें कई शॉट्स ऐसे देखने को मिले जो हॉलीवुड मूवी से कॉपी किए गए हैं। सवाल यह है कि इतनी महंगी फिल्म में कॉपी शॉट्स से क्या लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है?” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा था, “समस्या ये है कि बॉलीवुड वाले सब हॉलीवुड को कॉपी करने के लिए पगलाए रहते हैं। इस वाले टीजर में गेम ऑफ थ्रोन्स का शैडो साफ पता चलता है। रामायण मतलब VFX और CGI होता है, ये मान बैठे हैं बॉलीवुड वाले।”
जब एक यूजर ने कहा था कि रामायण के सीन गेम ऑफ थ्रोन्स, द डार्क नाइट और ड्यून: पार्ट टू जैसी फिल्मों से मिलते-जुलते हैं, तो दूसरे यूजर ने जवाब दिया कि बाहुबली के भी कई सीन दूसरी हॉलीवुड फिल्मों से मिलते-जुलते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket