रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

बेंगलुरु में नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ के दूसरे ट्रेलर का लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम रणबीर कपूर ने ‘जय श्री राम’ के नारे से अपना भाषण शुरू किया और कन्नड़ भाषा में बोलकर वहां मौजूद लोगों का सम्मान किया। वहीं रणबीर ने साउथ सुपरस्टार यश को ‘यश बॉस’ कहकर संबोधित किया। इवेंट में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और निर्देशक नितेश तिवारी मौजूद रहे। रणबीर ने कन्नड़ में की बात, कम सीखने पर मांगी माफी इवेंट में जब रणबीर कपूर स्टेज पर पहुंचे तो उन्होंने ‘जय श्री राम’ बोलकर अपने भाषण की शुरुआत की फिर कन्नड़ भाषा में बोलना शुरू किया। थोड़ी कन्नड़ बोलने के बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए जनता से माफी भी मांगी। रणबीर ने अपने अंदाज में कहा कि इस बार वे इतनी ही भाषा सीखकर आ पाए हैं और अगली बार ‘यश बॉस’ से थोड़ी ज्यादा कन्नड़ सीखकर आएंगे। यश ने फैंस से एकजुट होने के लिए कहा अपने संबोधन के दौरान अभिनेता यश ने लोगों से आपसी भेदभाव भूलकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर हम ‘बांटो और राज करो’ की तरह आपस में ही लड़ते रहे, तो दुनिया का मुकाबला कभी नहीं कर पाएंगे। यश ने कन्नड़भाषियों और पूरे दक्षिण भारत के दर्शकों से ‘रामायण’ फिल्म का समर्थन करने का आग्रह करते हुए कहा कि जब नीयत सही हो, तो सभी को साथ खड़े होना चाहिए। भारतीय संस्कृति में भगवान राम के महत्व पर बात करते हुए उन्होंने लोगों से इस पौराणिक गाथा को बड़े पर्दे पर देखने का आग्रह किया। देखें रामायण के दूसरे ट्रेलर की झलक … 5 नवंबर को रिलीज होगा पहला पार्ट निर्माताओं की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगा। पहले भाग में भगवान राम और रावण की कहानियां अलग-अलग चलेंगी, जिससे इस पार्ट में दोनों का आमना-सामना नहीं होगा। वहीं, दोनों के बीच होने वाले ऐतिहासिक युद्ध के दृश्य अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाले दूसरे पार्ट में दिखाए जाएंगे।
'जेलर 2' ने पहले दिन ₹125 करोड़ कमाए:वर्ल्डवाइड ओपनिंग में 'एनिमल' का रिकॉर्ड तोड़ा; विदेशों में 'धुरंधर 2' को पछाड़ा

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग शुरुआत की है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 15 अक्टूबर को रिलीज के पहले दिन भारत में 59.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने देश भर में 16,599 शो से 70.25 करोड़ रुपए का डोमेस्टिक ग्रॉस और 55 करोड़ रुपए का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 125.25 करोड़ रुपए पहुंच गया है। ‘धुरंधर 2’ और ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ा विदेशों में कमाई के मामले में ‘जेलर 2’ ने इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन ओवरसीज में 52 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जबकि ‘जेलर 2’ ने 55 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं, 125.25 करोड़ रुपए के कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ इसने रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ (116 करोड़ रुपए वर्ल्डवाइड ओपनिंग) का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म को पहले दिन सिनेमाघरों में करीब 37.46 लाख (3,746,734) दर्शक मिले। तमिल से मिले 43 करोड़, हिंदी में कमाए 3.50 करोड़ फिल्म के चार भाषाओं के आंकड़ों पर नजर डालें तो तमिल वर्जन का दबदबा सबसे ज्यादा रहा। तमिल में फिल्म ने 9,326 शो से 43.35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया, जहां कुल ऑक्यूपेंसी 70.8% दर्ज की गई। तेलुगु वर्जन ने 2,792 शो से 12.50 करोड़ रुपए बटोरे। वहीं, हिंदी वर्जन से 4,371 शो में 3.50 करोड़ रुपए और कन्नड़ वर्जन से 110 शो में 35 लाख रुपए का नेट कलेक्शन हुआ। इन चारों भाषाओं को मिलाकर भारत में कुल नेट कमाई 59.70 करोड़ रुपए रही। रिटायर्ड जेलर ‘टाइगर मुथुवेल पांडियन’ की कहानी नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी ‘जेलर 2’ में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं। कहानी में अंडरवर्ल्ड से नई चुनौती सामने आने के बाद उन्हें अपने परिवार और विरासत की रक्षा के लिए पुराना हिंसक रास्ता अपनाना पड़ता है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में रजनीकांत के साथ मोहनलाल और विद्या बालन ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले ट्रेलर के मुकाबले VFX में सुधार, राम-रावण युद्ध के सीन दिखाए; राष्ट्रपति भवन में स्क्रीनिंग की तैयारी

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट 36 सेकेंड के इस ट्रेलर में पहले ट्रेलर के मुकाबले VFX और किरदारों के कॉस्टयूम में सुधार किया गया है। ट्रेलर में भगवान राम (रणबीर कपूर) और रावण (यश) के बीच धर्म और अधर्म के युद्ध को केंद्र में रखा गया है। ट्रेलर की शुरुआत एक वॉयसओवर से होती है, जिसमें इतिहास लिखे जाने से पहले की दुनिया का जिक्र है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे अंधेरे की गहराइयों से रावण का उदय होता है। दुनिया भर में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का अंतरराष्ट्रीय नाम ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लीजेंड’ रखा गया है। देखें दूसरे ट्रेलर की झलक … लॉंच से पहले नमित मल्होत्रा का भावुक पोस्ट फिल्म के मेकर नमित मल्होत्रा ने एक्स (X) पर एक नोट शेयर किया, जिस पर उनके साथ निर्देशक नितेश तिवारी और यश के भी दस्तखत हैं। नमित ने लिखा कि जब उन्होंने ‘रामायण’ बनाने की शुरुआत की थी, तब उनका सपना भारत की इस महान गाथा को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि सोनी पिक्चर्स के ग्लोबल कैंपेन के जरिए दुनिया भर के दर्शक पहली बार इस कहानी को इतने बड़े पैमाने पर देखेंगे। उन्होंने इसे देश के लिए गर्व का पल बताते हुए लिखा- ‘हमारी सच्चाई, हमारा इतिहास, भारत से दुनिया तक, जय श्री राम’। राष्ट्रपति भवन में स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राजनीतिक हस्तियों और देश के शीर्ष नेताओं के लिए ‘रामायण’ की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करने की अनुमति मांग रहे हैं। अगर अनुमति मिलती है तो यह स्क्रीनिंग 5 नवंबर को फिल्म की ग्लोबल रिलीज के आसपास आयोजित की जाएगी। रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी शामिल हो सकते हैं। रणबीर कपूर बने हैं भगवान राम, यश निभा रहे रावण का रोल फिल्म ‘रामायण’ में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बड़े कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। साउथ सुपरस्टार यश इस फिल्म में रावण के रोल में दिखेंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान की भूमिका में हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं। 4000 करोड़ के बजट में बन रही देश की सबसे महंगी फिल्म ‘दंगल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके डायरेक्टर नितेश तिवारी पिछले कई सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपए के करीब है, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की जिम्मेदारी ऑस्कर विनिंग कंपनी DNEG संभाल रही है। फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ऑस्कर विनर्स एआर रहमान और हैंस जिमर दे रहे म्यूजिक फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी समय से चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में दो दिग्गज म्यूजिशियन एआर रहमान और ऑस्कर विजेता हैंस जिमर पहली बार एक साथ मिलकर बैकग्राउंड स्कोर और संगीत तैयार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और एक्टर यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत किया जा रहा है। इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। यह खबर भी पढ़ें… ‘रामायण’ फिल्म के मेकर पर इनकम टैक्स रेड की खबर: नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस के मुंबई दफ्तरों में जांच; विदेशी लेन-देन से जुड़ा मामला फिल्म ‘रामायण’ के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस लिमिटेड के मुंबई स्थित दफ्तरों पर आयकर विभाग की छापेमारी की खबर सामने आई थी। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई विदेशी लेन-देन में कथित गड़बड़ियों की जांच के सिलसिले में की गई थी। इस दौरान कंपनी के शेयरों में भी करीब 8% की गिरावट दर्ज की गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
नैनीताल की झील में गिरेंगी जाह्नवी कपूर,‘पीएन-36’ की शूटिंग जारी:बोट हाउस क्लब के पास फिल्माए जा रहे सीन, 20 अक्टूबर तक रहेगी फिल्म यूनिट

नैनीताल की खूबसूरत नैनी झील इन दिनों फिल्म की शूटिंग का हिस्सा बनी हुई है। यहां फिल्म ‘पीएन 36’ की शूटिंग पिछले एक सप्ताह से चल रही है। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर पर बोट हाउस क्लब के पास झील में गिरने के सीन फिल्माए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी इसी स्थान पर शूटिंग जारी रहेगी। नयना देवी मंदिर में किए दर्शन फिल्म की शूटिंग के बीच जाह्नवी कपूर नवरात्रि के पहले दिन नयना देवी मंदिर पहुंची थीं। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की थी। फिल्म में उनके साथ साउथ की अभिनेत्री श्रीलीला और अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता भी नजर आएंगे। कहानी लीक होने से बचाने के लिए सुरक्षा स्विस होटल के प्रबंधक अनिल नेगी ने बताया कि फिल्म यूनिट के कई सदस्य उनके होटल में ठहरे हुए हैं। फिल्म की कहानी लीक होने की आशंका के चलते शूटिंग स्थल पर कड़ी सुरक्षा रखी गई है। नैनीताल में फिल्म का फिल्मांकन 20 अक्टूबर तक किया जाएगा।
मूवी रिव्यू- जेलर 2: रजनीकांत का स्वैग बरकरार:एक्शन और सितारों का मेला; कमजोर कहानी और ढीली स्क्रीनप्ले ने मजा किया किरकिरा

रजनीकांत स्क्रीन पर आएं और दुश्मनों की हवा टाइट न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है! उनका चश्मा लगाने का अंदाज हो, चलने का स्टाइल हो या फिर विलेन को बिना ज्यादा कुछ बोले सबक सिखाने वाला स्वैग, थलाइवा के फैंस के लिए ये सब किसी ट्रीट से कम नहीं है। जेलर 2 में भी रजनीकांत का भौकाल बरकरार है। एक्शन है, कॉमेडी है, बड़े सितारों की मौजूदगी है और खूब सारा मसाला भी। लेकिन पिक्चर में एक लोचा है। सितारों की महफिल तो सजती है, मगर कहानी कई बार अपना रास्ता भटक जाती है। यानी टाइगर की दहाड़ सुनाई तो देती है, लेकिन हर बार कहानी में दम नजर नहीं आता। कहानी: टाइगर की वापसी रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के अंदाज में नजर आते हैं। इस बार भी मामला अपराध, दुश्मनी, खतरनाक लोगों और परिवार की सुरक्षा के इर्द गिर्द घूमता है। कहानी में ऐसे मोड़ आते हैं, जो टाइगर को फिर एक बार एक्शन मोड में ले आते हैं। एस.जे. सूर्या का किरदार बोधि कलपाक, विद्या बालन का कांथा कलपाक और मिथुन चक्रवर्ती की मौजूदगी कहानी में नए रंग जोड़ती है। फिल्म में कई ऐसे पल हैं, जहां लगता है कि अब कोई बड़ा धमाका होने वाला है। कुछ जगह ये उम्मीद पूरी भी होती है, लेकिन कई बार कहानी एक ही तरह के मसाले को दोबारा परोसने लगती है। फिल्म में एक्शन और स्टार पावर की कमी नहीं है, मगर कहानी को और कसकर बुना जाता तो मजा दोगुना हो सकता था। कुछ घटनाएं जरूरत से ज्यादा सुविधाजनक लगती हैं और कहानी का फ्लो भी बीच बीच में टूटता है। एक्टिंग: थलाइवा का अपना स्वैग रजनीकांत की सबसे बड़ी ताकत उनका स्क्रीन प्रेजेंस है। वह फ्रेम में आते हैं तो नजरें अपने आप उन पर टिक जाती हैं। उनका अंदाज, डायलॉग डिलीवरी और एक्शन करने का स्टाइल आज भी फैंस को सीटियां बजाने का मौका देता है। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका स्टारडम फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण बना रहता है। एस.जे. सूर्या अपने अंदाज से ध्यान खींचते हैं। उनके किरदार में अलग तरह की एनर्जी है और वह रजनीकांत के सामने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं। विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकार फिल्म की स्टार वैल्यू बढ़ाते हैं, हालांकि हर किरदार को बराबर दमदार स्पेस नहीं मिल पाता। कॉमेडी के मोर्चे पर योगी बाबू और बाकी कलाकार कुछ हल्के फुल्के पल देते हैं। फिल्म में सितारों की भरमार है, लेकिन हर एंट्री यादगार बन जाए, ऐसा जरूरी नहीं। कुछ जगह स्टार पावर कहानी से आगे निकलती नजर आती है। डायरेक्शन: मसाला भरपूर, पकड़ कमजोर नेल्सन दिलीपकुमार को पता है कि रजनीकांत के स्टारडम को स्क्रीन पर कैसे भुनाना है। हीरो की एंट्री, एक्शन सीक्वेंस और कॉमेडी के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश साफ नजर आती है। फिल्म में कुछ ऐसे मोमेंट्स हैं, जो थिएटर में दर्शकों को उत्साहित कर सकते हैं। दिक्कत तब होती है, जब फिल्म अपने ही मसाले को बार बार दोहराने लगती है। पहली फिल्म की सफलता के बाद सीक्वल से उम्मीदें बढ़ जाती हैं, लेकिन सिर्फ बड़े एक्शन और स्टार कैमियो से मजबूत कहानी की कमी पूरी नहीं होती। फिल्म का दूसरा हिस्सा ज्यादा टाइट हो सकता था। कई जगह स्क्रीनप्ले की रफ्तार धीमी पड़ती है और कुछ ट्विस्ट उतना असर नहीं छोड़ते, जितनी उनसे उम्मीद की जाती है। सिनेमैटोग्राफी और टेक्निकल पक्ष विजय कार्तिक कन्नन की सिनेमैटोग्राफी एक्शन और बड़े सेटअप को प्रभावशाली बनाने में मदद करती है। फिल्म का विजुअल ट्रीटमेंट भव्य है और एक्शन सीक्वेंस में जरूरी स्केल नजर आता है। बैकग्राउंड स्कोर भी कई दृश्यों का असर बढ़ाता है। लेकिन करीब पौने तीन घंटे की फिल्म में एडिटिंग की अहमियत और बढ़ जाती है। कुछ हिस्सों को छोटा किया जाता तो कहानी ज्यादा चुस्त लगती। जहां फिल्म को तेजी से आगे बढ़ना चाहिए, वहां वह कभी कभी ठहर जाती है। यही वजह है कि कुछ एक्शन सीक्वेंस दमदार होने के बावजूद पूरी फिल्म का पेस एक जैसा नहीं रहता। म्यूजिक: एंट्री में दम, माहौल में जोश अनिरुद्ध रविचंदर का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के एक्शन और रजनीकांत की एंट्री को वजन देता है। कई दृश्यों में संगीत माहौल को ज्यादा रोमांचक बनाता है और थलाइवा के स्वैग को और बड़ा करता है। हालांकि, संगीत और एक्शन के बीच संतुलन हर जगह एक जैसा नहीं है। कुछ हिस्सों में फिल्म की रफ्तार बनाए रखने की जरूरत ज्यादा महसूस होती है। बैकग्राउंड स्कोर अपना काम करता है, लेकिन कहानी की कमजोरियों को पूरी तरह ढक नहीं पाता। कहां रह गई कमी? जेलर 2 की सबसे बड़ी ताकत रजनीकांत हैं और सबसे बड़ी कमजोरी कहानी का ढीला पड़ता फ्लो। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और बड़े सितारों का तड़का है, लेकिन कुछ घटनाएं जरूरत से ज्यादा खिंची हुई लगती हैं। दूसरे हिस्से में स्क्रीनप्ले की पकड़ कमजोर पड़ती है और क्लाइमैक्स भी उतना दमदार असर नहीं छोड़ता, जितनी उम्मीद बनती है। सीक्वल से पहली फिल्म जैसा जादू दोहराने की उम्मीद रहती है। यहां कुछ पल उस दिशा में जाते हैं, मगर पूरी फिल्म उस स्तर की निरंतरता नहीं बना पाती। फिल्म को लेकर फाइनल वर्डिक्ट जेलर 2 रजनीकांत के फैंस के लिए एक बार फिर थलाइवा का स्वैग देखने का मौका है। उनकी एंट्री, एक्शन और कुछ मजेदार पल फिल्म को मनोरंजक बनाते हैं। एस.जे. सूर्या की मौजूदगी भी फिल्म में दिलचस्पी बनाए रखती है। लेकिन कमजोर पड़ता स्क्रीनप्ले, खिंची हुई कहानी और कम असरदार क्लाइमैक्स मजे में रुकावट डालते हैं। कुल मिलाकर, फिल्म में जलवा भी है, सितारों का मेला भी और एक्शन का तड़का भी, लेकिन कहानी हर बार साथ नहीं देती। रजनीकांत के कट्टर फैंस के लिए मसाला मौजूद है, मगर पहली जेलर जैसी बिजली की उम्मीद लेकर जाएंगे तो थोड़ी कमी जरूर महसूस हो सकती है।
मूवी रिव्यू- 'जेलर 2':रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी और ढीली स्क्रीनप्ले ने मजा किया किरकिरा

रजनीकांत स्क्रीन पर आएं और दुश्मनों की हवा टाइट न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है! उनका चश्मा लगाने का अंदाज हो, चलने का स्टाइल हो या फिर विलेन को बिना ज्यादा कुछ बोले सबक सिखाने वाला स्वैग, थलाइवा के फैंस के लिए ये सब किसी ट्रीट से कम नहीं है। फिल्म जेलर 2 में भी रजनीकांत का भौकाल बरकरार है। एक्शन है, कॉमेडी है, बड़े सितारों की मौजूदगी है और खूब सारा मसाला भी, लेकिन पिक्चर में एक लोचा है। सितारों की महफिल तो सजती है, मगर कहानी कई बार अपना रास्ता भटक जाती है। यानी टाइगर की दहाड़ सुनाई तो देती है, लेकिन हर बार कहानी में दम नजर नहीं आता। कहानी: टाइगर की वापसी रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के अंदाज में नजर आते हैं। इस बार भी मामला अपराध, दुश्मनी, खतरनाक लोगों और परिवार की सुरक्षा के इर्द गिर्द घूमता है। कहानी में ऐसे मोड़ आते हैं, जो टाइगर को फिर एक बार एक्शन मोड में ले आते हैं। एस.जे. सूर्या का किरदार बोधि कलपाक, विद्या बालन का कांथा कलपाक और मिथुन चक्रवर्ती की मौजूदगी कहानी में नए रंग जोड़ती है। फिल्म में कई ऐसे पल हैं, जहां लगता है कि अब कोई बड़ा धमाका होने वाला है। कुछ जगह ये उम्मीद पूरी भी होती है, लेकिन कई बार कहानी एक ही तरह के मसाले को दोबारा परोसने लगती है। फिल्म में एक्शन और स्टार पावर की कमी नहीं है, मगर कहानी को और कसकर बुना जाता तो मजा दोगुना हो सकता था। कुछ घटनाएं जरूरत से ज्यादा सुविधाजनक लगती हैं और कहानी का फ्लो भी बीच बीच में टूटता है। एक्टिंग: थलाइवा का अपना स्वैग रजनीकांत की सबसे बड़ी ताकत उनका स्क्रीन प्रेजेंस है। वह फ्रेम में आते हैं तो नजरें अपने आप उन पर टिक जाती हैं। उनका अंदाज, डायलॉग डिलीवरी और एक्शन करने का स्टाइल आज भी फैंस को सीटियां बजाने का मौका देता है। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका स्टारडम फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण बना रहता है। एस.जे. सूर्या अपने अंदाज से ध्यान खींचते हैं। उनके किरदार में अलग तरह की एनर्जी है और वह रजनीकांत के सामने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं। विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकार फिल्म की स्टार वैल्यू बढ़ाते हैं, हालांकि हर किरदार को बराबर दमदार स्पेस नहीं मिल पाता। कॉमेडी के मोर्चे पर योगी बाबू और बाकी कलाकार कुछ हल्के फुल्के पल देते हैं। फिल्म में सितारों की भरमार है, लेकिन हर एंट्री यादगार बन जाए, ऐसा जरूरी नहीं। कुछ जगह स्टार पावर कहानी से आगे निकलती नजर आती है। डायरेक्शन: मसाला भरपूर, पकड़ कमजोर नेल्सन दिलीप कुमार को पता है कि रजनीकांत के स्टारडम को स्क्रीन पर कैसे भुनाना है। हीरो की एंट्री, एक्शन सीक्वेंस और कॉमेडी के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश साफ नजर आती है। फिल्म में कुछ ऐसे मोमेंट्स हैं, जो थिएटर में दर्शकों को उत्साहित कर सकते हैं। दिक्कत तब होती है, जब फिल्म अपने ही मसाले को बार बार दोहराने लगती है। पहली फिल्म की सफलता के बाद सीक्वल से उम्मीदें बढ़ जाती हैं, लेकिन सिर्फ बड़े एक्शन और स्टार कैमियो से मजबूत कहानी की कमी पूरी नहीं होती। फिल्म का दूसरा हिस्सा ज्यादा टाइट हो सकता था। कई जगह स्क्रीनप्ले की रफ्तार धीमी पड़ती है और कुछ ट्विस्ट उतना असर नहीं छोड़ते, जितनी उनसे उम्मीद की जाती है। सिनेमैटोग्राफी और टेक्निकल पक्ष विजय कार्तिक कन्नन की सिनेमैटोग्राफी एक्शन और बड़े सेटअप को प्रभावशाली बनाने में मदद करती है। फिल्म का विजुअल ट्रीटमेंट भव्य है और एक्शन सीक्वेंस में जरूरी स्केल नजर आता है। बैकग्राउंड स्कोर भी कई दृश्यों का असर बढ़ाता है। लेकिन करीब पौने तीन घंटे की फिल्म में एडिटिंग की अहमियत और बढ़ जाती है। कुछ हिस्सों को छोटा किया जाता तो कहानी ज्यादा चुस्त लगती। जहां फिल्म को तेजी से आगे बढ़ना चाहिए, वहां वह कभी कभी ठहर जाती है। यही वजह है कि कुछ एक्शन सीक्वेंस दमदार होने के बावजूद पूरी फिल्म का पेस एक जैसा नहीं रहता। म्यूजिक: एंट्री में दम, माहौल में जोश अनिरुद्ध रविचंदर का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के एक्शन और रजनीकांत की एंट्री को वजन देता है। कई दृश्यों में संगीत माहौल को ज्यादा रोमांचक बनाता है और थलाइवा के स्वैग को और बड़ा करता है। हालांकि, संगीत और एक्शन के बीच संतुलन हर जगह एक जैसा नहीं है। कुछ हिस्सों में फिल्म की रफ्तार बनाए रखने की जरूरत ज्यादा महसूस होती है। बैकग्राउंड स्कोर अपना काम करता है, लेकिन कहानी की कमजोरियों को पूरी तरह ढक नहीं पाता। कहां रह गई कमी? जेलर 2 की सबसे बड़ी ताकत रजनीकांत हैं और सबसे बड़ी कमजोरी कहानी का ढीला पड़ता फ्लो। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और बड़े सितारों का तड़का है, लेकिन कुछ घटनाएं जरूरत से ज्यादा खिंची हुई लगती हैं। दूसरे हिस्से में स्क्रीनप्ले की पकड़ कमजोर पड़ती है और क्लाइमैक्स भी उतना दमदार असर नहीं छोड़ता, जितनी उम्मीद बनती है। सीक्वल से पहली फिल्म जैसा जादू दोहराने की उम्मीद रहती है। यहां कुछ पल उस दिशा में जाते हैं, मगर पूरी फिल्म उस स्तर की निरंतरता नहीं बना पाती। फिल्म को लेकर फाइनल वर्डिक्ट जेलर 2 रजनीकांत के फैंस के लिए एक बार फिर थलाइवा का स्वैग देखने का मौका है। उनकी एंट्री, एक्शन और कुछ मजेदार पल फिल्म को मनोरंजक बनाते हैं। एस.जे. सूर्या की मौजूदगी भी फिल्म में दिलचस्पी बनाए रखती है। लेकिन कमजोर पड़ता स्क्रीनप्ले, खिंची हुई कहानी और कम असरदार क्लाइमैक्स मजे में रुकावट डालते हैं। कुल मिलाकर, फिल्म में जलवा भी है, सितारों का मेला भी और एक्शन का तड़का भी, लेकिन कहानी हर बार साथ नहीं देती। रजनीकांत के कट्टर फैंस के लिए मसाला मौजूद है, मगर पहली जेलर जैसी बिजली की उम्मीद लेकर जाएंगे तो थोड़ी कमी जरूर महसूस हो सकती है।
इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

एक्टर इमरान खान के खिलाफ भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद प्रोटेस्ट में शामिल होने पर शिकायत दर्ज हुई है। मुंबई पुलिस ने उन पर कार्रवाई करते हुए 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश दिया है। ये इस तरह का इकलौता मामला नहीं है। इससे पहले अक्षय कुमार, अदनान सामी, दिलजीत दोसांझ जैसे कई सेलेब्स की नागरिकता विवादों में रही है। कुछ ने विदेशों के बाद भारतीय नागरिकता ली, तो कुछ ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी। इनके अलावा आलिया भट्ट, कटरीना कैफ जैसे कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं, जो सालों से भारत में काम कर रहे हैं, लेकिन उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है। इमरान खान के हालिया विवाद के बीच जानिए सिटिजनशिप से जुड़े सेलेब्स के विवादों की कहानी- पहले इमरान खान को भारत से निकाले जाने की सही वजह समझिए- नागरिकता से जुड़े सेलेब्स के ये 3 बड़े विवाद भी पढ़िए- 1. दिलजीत दोसांझ ने भारतीय नागरिकता छोड़ी, अब अमेरिकन सिटिजन हैं अमर सिंह चमकीला, गुड न्यूज और बॉर्डर 2 जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़े दिलजीत के पास 2018 तक भारतीय नागरिकता थी, हालांकि 2022 में उन्होंने अमेरिकी नागरिकता ले ली। तब से अब तक वह अमेरिकी पासपोर्ट होल्डर हैं। भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है, इसलिए वे अब भारत आने के लिए ई-वीजा का उपयोग करते हैं और उनके पास ओसीआई (OCI) कार्ड भी नहीं है। 2. अक्षय कुमार के पास थी कनाडाई नागरिकता, विवादों के बीच इंडियन सिजिटनशिप हासिल की अक्षय कुमार की नागरिकता का विवाद 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ा मुद्दा बना। दरअसल, अमृतसर में जन्में अक्षय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में कनाडा की नागरिकता हासिल की थी। उन्हें भारत में अच्छा काम नहीं मिल रहा था, ऐसे में वो कनाडा के नागरिक बनकर वहीं काम करने लगे। बाद में भारत में उनका फिल्मी करियर फिर चल निकला, लेकिन उन्होंने कनाडाई नागरिकता ही रखी और डॉक्यूमेंटेशन नहीं करवाया। वह लगातार कनाडा के पासपोर्ट से ही ट्रेवल करते थे। विवाद पर अक्षय का जवाब रहा कि उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कनाडाई पासपोर्ट रखने की बात नहीं छिपाई। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय होने पर बार-बार सफाई देना उन्हें दुख पहुंचाता है। विवादों के बीच अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए आवेदन किया। 15 अगस्त 2023 को उन्हें भारतीय नागरिकता मिलने की पुष्टि हुई। उन्होंने कनाडाई नागरिकता छोड़ दी। 3. अदनान सामी लंदन में जन्में, पाकिस्तानी नागरिकता ली, फिर भारतीय नागरिकता बने अदनान सामी का जन्म लंदन में हुआ था और वे पाकिस्तानी नागरिक रहे। बाद में उन्होंने भारतीय नागरिकता हासिल की। दरअसल, 2001 में अदनान सामी पाकिस्तान से भारत आए थे। भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्ते होने के चलते उनका पाकिस्तानी नागरिकता के साथ भारत में रहकर काम करना विवादों में रहा। 2015 में जब उनके पाकिस्तानी पासपोर्ट की वैधता समाप्त हो गई, तो उन्होंने भारत में रहने और भारतीय नागरिकता हासिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। 1 जनवरी 2016 को उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई। इसके बाद वे आधिकारिक तौर पर भारतीय नागरिक बन गए। भारत में दोहरी नागरिकता का क्या नियम है? भारत में नागरिकता को लेकर एक अहम कानूनी व्यवस्था है। भारतीय संविधान और नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत भारत और किसी दूसरे देश की नागरिकता एक साथ रखने की सामान्य अनुमति नहीं है, जबकि दूसरे कुछ देशों में दोहरी नागरिकता रखी जा सकती है। यदि कोई भारतीय नागरिक स्वेच्छा से किसी दूसरे देश की नागरिकता हासिल करता है, तो नागरिकता अधिनियम की धारा 9 के तहत उसकी भारतीय नागरिकता समाप्त हो जाती है। इन सेलेब्स के पास अब भी नहीं है भारतीय नागरिकता कैटरीना कैफ- ब्रिटिश नागरिक हांगकांग में जन्मीं कैटरीना की मां ब्रिटिश हैं। वह ब्रिटिश नागरिकता रखती हैं। आलिया भट्ट- ब्रिटिश नागरिक मुंबई में जन्मीं आलिया के पास ब्रिटिश नागरिकता है। उनकी मां सोनी राजदान का जन्म ब्रिटेन में हुआ था। जैकलीन फर्नांडिस- श्रीलंकाई नागरिक जैकलीन का जन्म बहरीन में हुआ था। उन्होंने 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका का खिताब जीता और बाद में बॉलीवुड में करियर बनाया। नोरा फतेही- कनाडाई नागरिक नोरा का जन्म कनाडा में हुआ और उनकी पारिवारिक जड़ें मोरक्को से जुड़ी हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों, डांस नंबर्स और रियलिटी शोज से लोकप्रियता हासिल की। सनी लियोनी- कनाडाई और अमेरिकी नागरिकता सनी लियोनी का जन्म कनाडा में हुआ था। उन्होंने भारतीय मनोरंजन जगत में फिल्मों, रियलिटी टीवी और अन्य प्रोजेक्ट्स के जरिए पहचान बनाई। उनकी नागरिकता को लेकर प्रकाशित रिपोर्टों में कनाडाई और अमेरिकी नागरिकता का उल्लेख मिलता है। कल्कि कोचलिन- फ्रांस की नागरिकता कल्कि कोचलिन का जन्म पुडुचेरी में हुआ था। वह फ्रांस की नागरिक हैं और भारतीय फिल्मों में लंबे समय से काम कर रही हैं। उन्हें ‘देव डी’ से पहचान मिली। वह ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ में भी नजर आईं। इलियाना डिक्रूज- पुर्तगाल की नागरिकता इलियाना डिक्रूज ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्मों से की थी। बाद में उन्होंने बॉलीवुड में भी पहचान बनाई। उनकी हिंदी फिल्मों में ‘बर्फी!’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘रुस्तम’ और ‘रेड’ शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास पुर्तगाल की नागरिकता है।
इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

एक्टर इमरान खान के खिलाफ भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद प्रोटेस्ट में शामिल होने पर शिकायत दर्ज हुई है। मुंबई पुलिस ने उन पर कार्रवाई करते हुए 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश दिया है। ये इस तरह का इकलौता मामला नहीं है। इससे पहले अक्षय कुमार, अदनान सामी, दिलजीत दोसांझ जैसे कई सेलेब्स की नागरिकता विवादों में रही है। कुछ ने विदेशों के बाद भारतीय नागरिकता ली, तो कुछ ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी। इनके अलावा आलिया भट्ट, कटरीना कैफ जैसे कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं, जो सालों से भारत में काम कर रहे हैं, लेकिन उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है। इमरान खान के हालिया विवाद के बीच जानिए सिटिजनशिप से जुड़े सेलेब्स के विवादों की कहानी- पहले इमरान खान को भारत से निकाले जाने की सही वजह समझिए- नागरिकता से जुड़े सेलेब्स के ये 3 बड़े विवाद भी पढ़िए- 1. दिलजीत दोसांझ ने भारतीय नागरिकता छोड़ी, अब अमेरिकन सिटिजन हैं अमर सिंह चमकीला, गुड न्यूज और बॉर्डर 2 जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़े दिलजीत के पास 2018 तक भारतीय नागरिकता थी, हालांकि 2022 में उन्होंने अमेरिकी नागरिकता ले ली। तब से अब तक वह अमेरिकी पासपोर्ट होल्डर हैं। भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है, इसलिए वे अब भारत आने के लिए ई-वीजा का उपयोग करते हैं और उनके पास ओसीआई (OCI) कार्ड भी नहीं है। 2. अक्षय कुमार के पास थी कनाडाई नागरिकता, विवादों के बीच इंडियन सिजिटनशिप हासिल की अक्षय कुमार की नागरिकता का विवाद 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ा मुद्दा बना। दरअसल, अमृतसर में जन्में अक्षय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में कनाडा की नागरिकता हासिल की थी। उन्हें भारत में अच्छा काम नहीं मिल रहा था, ऐसे में वो कनाडा के नागरिक बनकर वहीं काम करने लगे। बाद में भारत में उनका फिल्मी करियर फिर चल निकला, लेकिन उन्होंने कनाडाई नागरिकता ही रखी और डॉक्यूमेंटेशन नहीं करवाया। वह लगातार कनाडा के पासपोर्ट से ही ट्रेवल करते थे। विवाद पर अक्षय का जवाब रहा कि उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कनाडाई पासपोर्ट रखने की बात नहीं छिपाई। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय होने पर बार-बार सफाई देना उन्हें दुख पहुंचाता है। विवादों के बीच अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए आवेदन किया। 15 अगस्त 2023 को उन्हें भारतीय नागरिकता मिलने की पुष्टि हुई। उन्होंने कनाडाई नागरिकता छोड़ दी। 3. अदनान सामी लंदन में जन्में, पाकिस्तानी नागरिकता ली, फिर भारतीय नागरिकता बने अदनान सामी का जन्म लंदन में हुआ था और वे पाकिस्तानी नागरिक रहे। बाद में उन्होंने भारतीय नागरिकता हासिल की। दरअसल, 2001 में अदनान सामी पाकिस्तान से भारत आए थे। भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्ते होने के चलते उनका पाकिस्तानी नागरिकता के साथ भारत में रहकर काम करना विवादों में रहा। 2015 में जब उनके पाकिस्तानी पासपोर्ट की वैधता समाप्त हो गई, तो उन्होंने भारत में रहने और भारतीय नागरिकता हासिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। 1 जनवरी 2016 को उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई। इसके बाद वे आधिकारिक तौर पर भारतीय नागरिक बन गए। भारत में दोहरी नागरिकता का क्या नियम है? भारत में नागरिकता को लेकर एक अहम कानूनी व्यवस्था है। भारतीय संविधान और नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत भारत और किसी दूसरे देश की नागरिकता एक साथ रखने की सामान्य अनुमति नहीं है, जबकि दूसरे कुछ देशों में दोहरी नागरिकता रखी जा सकती है। यदि कोई भारतीय नागरिक स्वेच्छा से किसी दूसरे देश की नागरिकता हासिल करता है, तो नागरिकता अधिनियम की धारा 9 के तहत उसकी भारतीय नागरिकता समाप्त हो जाती है। इन सेलेब्स के पास अब भी नहीं है भारतीय नागरिकता कैटरीना कैफ- ब्रिटिश नागरिक हांगकांग में जन्मीं कैटरीना की मां ब्रिटिश हैं। वह ब्रिटिश नागरिकता रखती हैं। आलिया भट्ट- ब्रिटिश नागरिक मुंबई में जन्मीं आलिया के पास ब्रिटिश नागरिकता है। उनकी मां सोनी राजदान का जन्म ब्रिटेन में हुआ था। जैकलीन फर्नांडिस- श्रीलंकाई नागरिक जैकलीन का जन्म बहरीन में हुआ था। उन्होंने 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका का खिताब जीता और बाद में बॉलीवुड में करियर बनाया। नोरा फतेही- कनाडाई नागरिक नोरा का जन्म कनाडा में हुआ और उनकी पारिवारिक जड़ें मोरक्को से जुड़ी हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों, डांस नंबर्स और रियलिटी शोज से लोकप्रियता हासिल की। सनी लियोनी- कनाडाई और अमेरिकी नागरिकता सनी लियोनी का जन्म कनाडा में हुआ था। उन्होंने भारतीय मनोरंजन जगत में फिल्मों, रियलिटी टीवी और अन्य प्रोजेक्ट्स के जरिए पहचान बनाई। उनकी नागरिकता को लेकर प्रकाशित रिपोर्टों में कनाडाई और अमेरिकी नागरिकता का उल्लेख मिलता है। कल्कि कोचलिन- फ्रांस की नागरिकता कल्कि कोचलिन का जन्म पुडुचेरी में हुआ था। वह फ्रांस की नागरिक हैं और भारतीय फिल्मों में लंबे समय से काम कर रही हैं। उन्हें ‘देव डी’ से पहचान मिली। वह ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ में भी नजर आईं। इलियाना डिक्रूज- पुर्तगाल की नागरिकता इलियाना डिक्रूज ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्मों से की थी। बाद में उन्होंने बॉलीवुड में भी पहचान बनाई। उनकी हिंदी फिल्मों में ‘बर्फी!’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘रुस्तम’ और ‘रेड’ शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास पुर्तगाल की नागरिकता है। भारतीय नागरिकता नहीं, तो भारत में कैसे काम करते हैं सेलेब्स? 3 पॉइंट्स में जानिए- 1. OCI कार्ड से मिलती है भारत में रहने की सुविधा आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और इमरान खान जैसे भारतीय मूल के कुछ कलाकारों के पास विदेशी नागरिकता है। पात्र विदेशी नागरिक OCI (Overseas Citizen of India) कार्ड के जरिए भारत में रहने और कई तरह की आर्थिक, शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने की सुविधाएं पा सकते हैं। हालांकि, OCI भारतीय नागरिकता नहीं है और इसके साथ राजनीतिक अधिकार नहीं मिलते। 2. फिल्मों में काम करने के लिए क्या जरूरी है? विदेशी नागरिकों के लिए भारत में काम करने की अनुमति उनकी नागरिकता, इमिग्रेशन स्टेटस और लागू नियमों पर निर्भर करती है। OCI कार्डधारकों को भारत में आर्थिक, शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों के लिए सामान्य विदेशी नागरिकों से अलग सुविधाएं मिलती हैं। वहीं, अन्य विदेशी कलाकारों को अपने काम और भारत में रहने की स्थिति के अनुसार लागू वीजा और अनुमति संबंधी नियमों का पालन करना होता है। 3. विदेशी नागरिकता का मतलब भारत में सभी अधिकार मिलना नहीं विदेशी पासपोर्ट रखने वाले
सलमान खान बोले- मेरे बच्चे जरूर होंगे:शादी के फैसले पर भी बात की, संजय दत्त बोले- हमें भी गोद में छोटा सलमान चाहिए

शो ‘कॉफी विद करण’ में सलमान खान ने कहा कि भविष्य में उनके बच्चे जरूर होंगे। बुधवार को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हुए शो के पहले एपिसोड में सलमान ने शादी, अकेलेपन और निजी जिंदगी पर बात की। सलमान खान करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ के पहले एपिसोड में नजर आए। शो में करिश्मा कपूर भी पहुंची थीं। बातचीत के दौरान सलमान ने शादी, जीवनसाथी, पिता बनने की इच्छा और अपनी जिंदगी पर फिल्म बनाए जाने से जुड़े सवालों के जवाब दिए। करण जौहर ने सलमान से पिता बनने की इच्छा के बारे में पूछा। इस पर एक्टर ने कहा कि किसी न किसी समय उनके बच्चे जरूर होंगे। उन्होंने करण के बच्चों का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनके लिए खुश हैं और उन्हें पिता बनने का अनुभव मिला है। शादी को लेकर सलमान ने करण से कहा कि किसी ने आपको उससे नहीं रोका करण। मुझे भी किसी ने नहीं रोका, यह बस इतना है कि आपने खुद को रोका और मैंने खुद को रोका, तो आप यह शिकायत नहीं कर सकते कि मैं यह चाहता था और पूरी दुनिया मेरे खिलाफ हो गई और यही कारण है कि मैं किसी साथी के साथ नहीं रह सका। मैं किसी को दोष नहीं दे सकता, यह मेरा फैसला है और मैं उस फैसले से खुश हूं। लेकिन हां, बच्चे आएंगे। ‘मैं वर्जिन हूं’ वाले बयान पर दी सफाई करण ने सलमान से उनके करीब 13 साल पुराने ‘मैं वर्जिन हूं’ वाले बयान के बारे में भी पूछा। सलमान ने कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करना चाहते थे। उनके मुताबिक, किसी रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करते समय यह पता नहीं होता कि सामने वाला व्यक्ति भविष्य में भी आपकी जिंदगी का हिस्सा रहेगा या नहीं। सलमान ने अपने पिता सलीम खान की सीख भी याद की। उन्होंने बताया कि उनके पिता कहते थे कि निजी जिंदगी बेडरूम की तरह है और पूरी दुनिया लिविंग रूम की तरह। यानी सार्वजनिक जीवन में सबके सामने बात की जा सकती है, लेकिन निजी जिंदगी की बातें निजी ही रहनी चाहिए। संजय दत्त ने भी बच्चों को लेकर की बात शो में संजय दत्त का एक वीडियो भी दिखाया गया। इसमें उन्होंने कहा, “उन्हें (सलमान) बच्चों से बहुत प्यार है। हम चाहते हैं कि वे अपनी जिंदगी में सेटल हो जाएं। हम तो यह भी चाहते हैं कि उनके बच्चे हों, ताकि हमारी गोद में एक छोटा सलमान आ सके। हमें एक बच्चा दो! वैसे भी, शादी करके क्यों फंसना? हम सभी शादीशुदा लोग तो पहले से ही फंसे हुए हैं। मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा और मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।” सलमान की बायोपिक नहीं बनेगी रैपिड फायर राउंड के दौरान करिश्मा कपूर ने सलमान से पूछा कि अगर उनकी जिंदगी पर बायोपिक बने, तो वह किस डायरेक्टर को चुनेंगे। इस पर सलमान ने सूरज बड़जात्या, कबीर खान, संजय लीला भंसाली और डेविड धवन के नाम लिए। सलमान ने कहा कि अगर उनकी जिंदगी पर कॉमेडी फिल्म बने, तो डेविड धवन सही रहेंगे। पारंपरिक और दर्दभरी प्रेम कहानी के लिए उन्होंने संजय लीला भंसाली का नाम लिया। कई खूबसूरत प्रेम कहानियों के लिए सूरज बड़जात्या और एक्शन से भरपूर प्रेम कहानी के लिए कबीर खान को बेस्ट बताया। हालांकि, इसके बाद सलमान ने साफ किया कि उनकी जिंदगी पर बायोपिक कभी नहीं बनेगी। उन्होंने कहा, “मेरी जिंदगी मेरी कब्र तक जाएगी।” कमरे में किसी की मौजूदगी महसूस होती थी: सलमान शो में सलमान खान ने बताया कि उन्हें अपने कमरे में हमेशा किसी की मौजूदगी का एहसास होता था। उन्होंने कहा कि कई बार उनकी अलमारी अपने आप खुल जाती थी और अचानक म्यूजिक बजने लगता था। हालांकि, सलमान के मुताबिक, उन्हें कभी इससे डर नहीं लगा, क्योंकि उस मौजूदगी ने उन्हें कभी नुकसान नहीं पहुंचाया। करण जौहर ने ‘कुछ कुछ होता है’ की कहानी सुनाने के लिए सलमान के घर जाने का किस्सा याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय पूरा परिवार एक साथ रहता था। सलमान का कमरा काफी छोटा था, जिसमें एक क्लोजेट, अलमारी और बिस्तर था। करण की बात बीच में काटते हुए सलमान ने कहा, “तुम्हें पता है, मैं कभी उस कमरे में अकेले नहीं था? उस कमरे में हमेशा मेरे साथ कोई रहता था, जिसे मैंने कभी देखा नहीं। सिर्फ सुना और अपने पीछे महसूस किया है।” सलमान ने आगे बताया कि जब भी वह कमरे से बाहर आते, तो लाइटें अपने आप जलने-बुझने लगती थीं, अलमारियां खुल जाती थीं और म्यूजिक बजने लगता था। उन्होंने बाथरूम में रहते हुए भी अलमारी के पास किसी की मौजूदगी महसूस करने का जिक्र किया। करण ने पूछा कि क्या उन्हें वहां भूत-प्रेत होने का एहसास हुआ था? इस पर सलमान ने कहा कि उन्हें भूत-प्रेत नहीं, बल्कि किसी की मौजूदगी महसूस होती थी। उन्होंने दोहराया कि उन्हें इससे कभी डर नहीं लगा, क्योंकि उस मौजूदगी ने उन्हें कभी नुकसान नहीं पहुंचाया।
मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ी:शूटिंग के दौरान पीठ में खिंचाव; सीक्रेट गेस्ट हाउस में इलाज जारी

मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ गई। उनकी पीठ में खिंचाव आने और ठंड के कारण दर्द होने की बात सामने आई है। इसके बाद उन्हें देहरादून के राजपुर स्थित एक सीक्रेट गेस्ट हाउस में रुकना पड़ा, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। अक्षय कुमार की टीम के अनुसार, मसूरी के लाइब्रेरी चौक पर शूटिंग के दौरान अचानक उन्हें दर्द उठा, जिसके बाद शूटिंग रोकनी पड़ी। वह मंगलवार को दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए कार से उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्हें यहां दो दिन तक शूटिंग करनी थी। फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग के लिए पहुंचे उत्तराखंड अक्षय कुमार इन दिनों साइंस-फिक्शन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं, जबकि निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं। फिल्म का ब्रिटेन शेड्यूल हाल ही में पूरा हुआ है। इसे 2027 में रिलीज करने की योजना है। इससे पहले भी अक्षय कुमार मसूरी में शूटिंग कर चुके हैं। उन्होंने यहां तमिल फिल्म ‘रत्सासन’ के हिंदी रीमेक की शूटिंग की थी। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….









