Saturday, 07 Nov 2026 | 06:47 PM

Trending :

सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने गुपचुप तरीके से देर शाम केदारनाथ के दर्शन किए। वह हेलिकॉप्टर के जरिए धाम पहुंचीं। उनके आने के बाद धाम में बर्फबारी भी हुई। ठंड के कारण सारा लोगों के बीच ठिठुरती हुई नजर आईं। इस दौरान सारा ने मंदिर के कर्मचारियों और अधिकारियों से दूरी बनाए रखी। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

दलेर मेहंदी को अपमानित करने वाले मंत्री ने माफी मांगी:फोन पर की बात; परफॉर्मेंस रोककर कहा था, शराब पीकर गाना गा रहे हो

दलेर मेहंदी को अपमानित करने वाले मंत्री ने माफी मांगी:फोन पर की बात; परफॉर्मेंस रोककर कहा था, शराब पीकर गाना गा रहे हो

उत्तराखंड में गायक दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस के दौरान हुए विवाद में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने माफी मांग ली है। सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से फोन पर बातचीत कर घटना पर अफसोस जताया है। मंत्री की माफी का गायक मीका सिंह की टीम ने स्वागत किया है। मीका की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कलाकारों के सम्मान और गरिमा की रक्षा करना जरूरी है। फोन पर दलेर पाजी से मांगी माफी मीका सिंह की टीम की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को फोन करके इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए माफी मांगी है। टीम ने बयान में कहा कि दलेर मेहंदी संगीत उद्योग के एक वरिष्ठ कलाकार हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान दिया है। हर कलाकार के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए। मंत्री के इस कदम का स्वागत करते हुए मीका की टीम ने कहा कि अब इस मामले को पीछे छोड़कर आपसी समझ और सम्मान के साथ आगे बढ़ना चाहिए। 18 अक्टूबर को परफॉर्मेंस के दौरान हुआ था विवाद यह पूरा विवाद 18 अक्टूबर को टिहरी के ‘सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले’ के दौरान शुरू हुआ था। सिंगर रुक-रुक कर परफॉर्म कर रहे थे, तभी उत्तराखंड के हेल्थ मिनिस्टर सुबोध उनियाल मंच पर आए और फटकारते हुए कहा- आप शराब पीकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, गाना भी नहीं गा रहे। आपको मालूम है ना कि एक सिंगर पिट कर गया था यहां से। इतना पिटा था कि उसका बाप भी अब नहीं आ सकता यहां पर। CM धामी ने खुद पहल कर मीका और दलेर से की बात इससे पहले गायक मीका सिंह ने IANS से बातचीत में बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में सकारात्मक भूमिका निभाई। मीका ने कहा कि सीएम धामी बहुत ही सरल और जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। उन्होंने दलेर पाजी और उनसे खुद फोन पर बेहद विनम्रता से बात की। मुख्यमंत्री ने मंत्री की ओर से माफी भी मांगी, हालांकि मीका का मानना था कि चूंकि सीएम की इसमें कोई गलती नहीं थी, इसलिए उन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं थी। सीएम धामी ने दोनों भाइयों को उत्तराखंड आने का न्योता भी दिया है। दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी मीका ने बताया कि दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी, इसके बावजूद उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक परफॉर्म किया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर माफी नहीं मांगी गई, तो कलाकार उत्तराखंड आना छोड़ देंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री दलेर के सपोर्ट में उतर गई। शिल्पा शेट्टी, राजपाल यादव, अनुपम खेर, बादशाह, शान, कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने मंत्री के रवैये पर कड़ी निंदा की। उनके भाई मीका ने तो ये भी दावा किया कि दलेर ने जीवन में कभी शराब पी ही नहीं। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद मंत्री ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि सिंगर की तबीयत खराब है। मीका सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि उनके बड़े भाई दलेर मेहंदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल के बाद इस मुद्दे को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे। मीका ने कहा कि जब मुख्यमंत्री ने खुद आगे बढ़कर सम्मान दिखाया और मंत्री से बात कर स्थिति स्पष्ट की, तो उनका परिवार भी मामले को यही खत्म करने के पक्ष में था। ये खबर भी पढ़ें शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में रोकी गई:माइक बंद हुआ, स्टेज की लाइटें बुझीं; सिंगर बोलीं- यह बहुत दुख देता है, आयोजकों ने माफी मांगी बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के 10वें एडिशन में शनिवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन्स में नेशनल अवॉर्ड विनर सिंगर शिल्पा राव की परफॉर्मेंस अचानक रोक दी गई। पूरी खबर पढ़ें

‘आश्रम 4’ की शूटिंग टीम की बस के ब्रेक फेल:ऋषिकेश-चंबा मार्ग पर ताछिला-बेमर के पास हुआ हादसा, बस में सवार करीब 20 लोग सुरक्षित

‘आश्रम 4’ की शूटिंग टीम की बस के ब्रेक फेल:ऋषिकेश-चंबा मार्ग पर ताछिला-बेमर के पास हुआ हादसा, बस में सवार करीब 20 लोग सुरक्षित

ऋषिकेश और चंबा के बीच ताछिला-बेमर के पास रविवार को ‘आश्रम 4’ की शूटिंग टीम को लेकर जा रही टूरिस्ट बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। बस जयपुर, राजस्थान की थी और इसमें शूटिंग दल के करीब 20 सदस्य सवार थे। ढलान पर ब्रेक फेल होने से बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक शाहिद अली की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। नाली में उतारकर बस को रोका ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने घबराने के बजाय बस को नियंत्रित किया। उन्होंने बस को सड़क किनारे बनी नाली में उतार दिया और धीरे-धीरे सुरक्षित रोक लिया। चालक के इस फैसले से बस पलटने या किसी दूसरी गाड़ी से टकराने की स्थिति नहीं बनी। सभी लोग सुरक्षित निकले बस रुकने के बाद उसमें सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी भी सदस्य को चोट नहीं आई। बाद में शूटिंग टीम के सदस्यों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। शूटिंग दल ने चालक शाहिद अली की सूझबूझ और समय पर लिए गए फैसले की सराहना की। पहाड़ी सड़कों पर हादसे रोकना चुनौती उत्तराखंड में पहाड़ी सड़कों पर सड़क हादसे लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। हादसों को रोकने के लिए परिवहन और पुलिस विभाग की ओर से प्रवर्तन अभियान चलाए जाते हैं। वहीं, निर्माण एजेंसियां सड़कों की स्थिति सुधारने और ब्लैक स्पॉट को ठीक करने पर काम कर रही हैं। सड़क सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से भी जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। इसके बावजूद सड़क दुर्घटनाओं में अपेक्षित कमी नहीं आ पाई है। पहाड़ी क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट के साथ वाहन की तकनीकी खराबी, सड़क की स्थिति और ढलान जैसे कारण भी दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ाते हैं।

दिवाली से पहले फेस्टिव लुक में दिखे बॉलीवुड सेलेब्स:रैंप पर उतरीं कृति सेनन; मुंबई पार्टी में दिखा मृणाल और शिल्पा का ग्लैमरस अंदाज

दिवाली से पहले फेस्टिव लुक में दिखे बॉलीवुड सेलेब्स:रैंप पर उतरीं कृति सेनन; मुंबई पार्टी में दिखा मृणाल और शिल्पा का ग्लैमरस अंदाज

दिवाली के त्योहार से पहले बॉलीवुड सेलेब्स पारंपरिक और मॉडर्न एथनिक आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं। 24 अक्टूबर को दिल्ली में डिजाइनर अभिनव मिश्रा के फैशन शो में अभिनेत्री कृति सेनन शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर उतरीं। कृति ने ग्रे और सिल्वर कलर का हैवी मिरर-वर्क वाला लहंगा पहना। इस लुक की मुख्य खासियत पारंपरिक दुपट्टे की जगह शीर फैब्रिक का केप स्टाइल दुपट्टा रहा। वहीं, मुंबई में आयोजित दिवाली पार्टी में शिल्पा शेट्टी, मृणाल ठाकुर, श्रिया सरन और उर्मिला मातोंडकर एथनिक लुक्स में पहुंचीं। दिवाली पार्टी: शिल्पा, मृणाल और श्रिया का पारंपरिक लुक इधर मुंबई में आयोजित दिवाली पार्टी में भी कई अभिनेत्रियां एथनिक लुक्स में शामिल हुईं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व्हाइट कलर के एम्बेलिश्ड एथनिक आउटफिट में पहुंचीं, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग पोटली बैग और हेयर बन बनाया था। मृणाल ठाकुर नेवी ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आईं, जबकि श्रिया सरन ने शिमरी सिल्वर साड़ी के साथ हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज पहना था। श्रिया ने अपने लुक को स्टेटमेंट चोकर और मैचिंग इयररिंग्स से पूरा किया। पार्टी में उर्मिला मातोंडकर भी पारंपरिक लुक में पहुंचीं। देखें पार्टी में एक्ट्रेस का लुक… ये खबर भी पढ़ें शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में रोकी गई:माइक बंद हुआ, स्टेज की लाइटें बुझीं; सिंगर बोलीं- यह बहुत दुख देता है, आयोजकों ने माफी मांगी बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के 10वें एडिशन में शनिवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन्स में नेशनल अवॉर्ड विनर सिंगर शिल्पा राव की परफॉर्मेंस अचानक रोक दी गई। शिल्पा का माइक दो बार बंद किया गया। परफॉर्मेंस के दौरान मेन स्टेज की लाइट बंद कर दी गई और उसी समय दूसरे स्टेज पर सिंगर कुटले खान का शो शुरू हो गया। पूरी खबर पढ़ें

नसीरुद्दीन शाह पर भड़के गजेंद्र चौहान:बोले- बीजेपी को अपशब्द कहने पर शर्म आनी चाहिए, हमेशा एकतरफा बात करते हैं

नसीरुद्दीन शाह पर भड़के गजेंद्र चौहान:बोले- बीजेपी को अपशब्द कहने पर शर्म आनी चाहिए, हमेशा एकतरफा बात करते हैं

सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान पर गजेंद्र चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। दरअसल नसीरुद्दीन शाह ने बीजेपी को अपशब्द कहे थे, इस पर गजेंद्र चौहान ने कहा की नसीरुद्दीन शाह को ऐसा बोलते हुए शर्म आनी चाहिए। गजेंद्र चौहान ने नसीरुद्दीन को सलाह दी कि वे सरकार की आलोचना करने के बजाय छात्रों को सही सलाह दें। उन्होंने कहा कि नसीरुद्दीन महान कलाकार हैं, लेकिन राजनीतिक मुद्दों पर हमेशा एकतरफा बात करते हैं। 140 करोड़ लोगों ने चुना, अपशब्द कहना दुखद गजेंद्र चौहान ने कहा कि जिस पार्टी को देश के 140 करोड़ लोगों ने चुनकर सत्ता में बिठाया है, उसे अपशब्द कहना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि नसीरुद्दीन शाह को ऐसे शब्दों के इस्तेमाल पर शर्म आनी चाहिए। गजेंद्र चौहान ने कहा कि अभिनय की दुनिया में नसीरुद्दीन शाह का कद बड़ा है और वे एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन सोशल मीडिया वीडियोज और पोस्ट्स के जरिए वे अक्सर किसी मुद्दे का केवल एक ही पक्ष सामने रखते हैं। छात्र आंदोलन पर बोले- बातचीत से ही निकलेगा समाधान SRFTI में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन पर बात करते हुए गजेंद्र चौहान ने कहा कि संस्थान का प्रशासन छात्रों की समस्याओं को हल करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि विरोध करना छात्रों का अधिकार है, लेकिन जब तक दोनों पक्ष आमने-सामने बैठकर बात नहीं करेंगे, तब तक अनिश्चितकालीन आंदोलन से कोई हल नहीं निकलेगा। चौहान ने कहा कि नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से जनता का विश्वास हासिल किया है, इसलिए सरकार पर हमला करने के बजाय छात्रों को बातचीत का रास्ता अपनाने की सलाह देनी चाहिए। नसीरुद्दीन शाह ने बीजेपी के लिए अपशब्द कहे नसीरुद्दीन शाह ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। अभिनेता ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के बाद बीजेपी उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जो उसकी विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं। उन्होंने सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्रों का मुद्दा भी उठाया। शाह ने वीडियो में कहा कि संस्थान के छात्र प्रशासन से जवाब मांग रहे थे। इसके बदले उन्हें कारण बताओ नोटिस दिए गए, निगरानी में रखा गया और धमकियां दी गईं। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को हॉस्टल खाली करने के लिए कहा गया है। अभिनेता ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह अपने पक्ष में प्रचार को बढ़ावा दे रही है और असहमत लोगों को डराने या उनकी सोच बदलने की कोशिश कर रही है। वीसी के इस्तीफे की मांग को लेकर SRFTI में धरना क्या है पूरा मामला? दरअसल, कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) के छात्र 25 दिनों से धरना दे रहे हैं। वे कैंपस में हुई कथित हिंसा, सुरक्षा में कमी और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। छात्रों ने क्लास का भी बहिष्कार किया है। यह विरोध 27 सितंबर को एक कार्यक्रम के दौरान हुई कथित झड़प के बाद शुरू हुआ था। छात्र कैंपस में सुरक्षा बढ़ाने, हिंसा के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और अपने खिलाफ जारी नोटिस वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वे संस्थान के कुलपति संतोष अजमेरा का इस्तीफा भी चाहते हैं। छात्रों का कहना है कि उन्हें जरूरी सुविधाएं न देना गलत है। वहीं, संस्थान ने 16 अक्टूबर को नोटिस जारी कर 13 नवंबर तक पढ़ाई रोक दी थी। साथ ही छात्रों को 24 घंटे में हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया था। छात्रों ने इस आदेश को मानने से इनकार कर दिया। दूसरी ओर, प्रशासन का आरोप है कि कुछ छात्र कोर्स पूरा होने के बाद भी हॉस्टल में रह रहे थे और जूनियर छात्रों को क्लास में जाने से रोक रहे थे। प्रशासन ने 15 अक्टूबर को छह छात्रों को निलंबित भी किया था। इन पर शिक्षकों और सुरक्षा कर्मचारियों से मारपीट समेत अनुशासन तोड़ने के आरोप हैं।

ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

भारत में ताइवान के राजदूत मुमिन चेन ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। शनिवार को दिल्ली में चल रहे ताइवान फिल्म फेस्टिवल में चेन ने कहा कि पिछले साल देखी गई भारतीय फिल्मों में ‘धुरंधर’ सबसे प्रभावशाली लगी। चेन ने आमिर खान और शाहरुख खान की भी तारीफ की। ताइवान फिल्म फेस्टिवल के जरिए भारतीय दर्शकों को वहां की संस्कृति, तकनीक और सिनेमा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। यह फेस्टिवल 24 और 25 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद 31 अक्टूबर को मुंबई में इसका आयोजन होगा। बता दें कि भारत और ताइवान के बीच पूर्ण राजनयिक संबंध नहीं हैं, इसलिए चेन आधिकारिक तौर पर नई दिल्ली स्थित ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र (TECC) के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं, जो वास्तविक राजदूत के रूप में काम करता है। न्यूज एजेंसी ANI के साथ बातचीत में मुमिन चेन ने कहा, “क्योंकि मैं राजनीतिक विज्ञान का प्रोफेसर हूं और अभी राजदूत के तौर पर काम कर रहा हूं। इसलिए मैं भारत में कई राजनीतिक फिल्में देखता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “पिछले साल मैंने जो सबसे प्रभावशाली फिल्म देखी, वह ‘धुरंधर’ थी।” चेन ने आमिर खान की भी तारीफ की मुमिन चेन ने कहा, “भारतीय अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं की बात करें, तो आमिर खान बहुत प्रभावशाली हैं।” उन्होंने कहा, “मैं उनकी फिल्में तब से देख रहा हूं, जब वह युवा थे। अब वह फिल्मों में एक्टिंग कम करते हैं। वह निर्माता के तौर पर भारतीय समाज और गंभीर मुद्दों पर बहुत अच्छी फिल्में बनाते हैं।” चेन ने आगे कहा, “शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे दूसरे बड़े फिल्मी सितारे भी मुझे बहुत पसंद हैं।” ताइवान के लोग भी फिल्में पसंद करते हैं: चेन चेन ने कहा कि ताइवान के लोग भी भारतीयों की तरह फिल्में पसंद करते हैं। हालांकि, भारत में बहुत कम लोग ताइवान की फिल्मों के बारे में जानते हैं। ऐसे में यह फेस्टिवल दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ाने का मौका है। फेस्टिवल में खेल, तकनीक और संस्कृति से जुड़ी फिल्मों पर खास ध्यान दिया गया है। इनमें बेसबॉल पर आधारित एक फिल्म भी शामिल है। इसके जरिए ताइवान में खेलों की लोकप्रियता को दिखाने की कोशिश की गई है। पिछले साल भारत और ताइवान के सहयोग से बनी फिल्म ‘डेमन हंटर’ दिखाई गई थी। लिंग ने भारतीय सिनेमा की तारीफ करते हुए कहा कि यहां रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों से भी खूबसूरत कहानियां बनाई जाती हैं। फेस्टिवल में ताइवान की संस्कृति और रामायण पर आधारित डांस फ्यूजन ड्रामा भी पेश किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि इस पहल से दोनों देशों के बीच फिल्म और संस्कृति का आदान-प्रदान बढ़ेगा।

ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

भारत में ताइवान के राजदूत मुमिन चेन ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। शनिवार को दिल्ली में चल रहे ताइवान फिल्म फेस्टिवल में चेन ने कहा कि पिछले साल देखी गई भारतीय फिल्मों में ‘धुरंधर’ सबसे प्रभावशाली लगी। चेन ने आमिर खान और शाहरुख खान की भी तारीफ की। ताइवान फिल्म फेस्टिवल के जरिए भारतीय दर्शकों को वहां की संस्कृति, तकनीक और सिनेमा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। यह फेस्टिवल 24 और 25 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद 31 अक्टूबर को मुंबई में इसका आयोजन होगा। बता दें कि भारत और ताइवान के बीच पूर्ण राजनयिक संबंध नहीं हैं, इसलिए चेन आधिकारिक तौर पर नई दिल्ली स्थित ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र (TECC) के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं, जो वास्तविक राजदूत के रूप में काम करता है। न्यूज एजेंसी ANI के साथ बातचीत में मुमिन चेन ने कहा, “क्योंकि मैं राजनीतिक विज्ञान का प्रोफेसर हूं और अभी राजदूत के तौर पर काम कर रहा हूं। इसलिए मैं भारत में कई राजनीतिक फिल्में देखता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “पिछले साल मैंने जो सबसे प्रभावशाली फिल्म देखी, वह ‘धुरंधर’ थी।” चेन ने आमिर खान की भी तारीफ की मुमिन चेन ने कहा, “भारतीय अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं की बात करें, तो आमिर खान बहुत प्रभावशाली हैं।” उन्होंने कहा, “मैं उनकी फिल्में तब से देख रहा हूं, जब वह युवा थे। अब वह फिल्मों में एक्टिंग कम करते हैं। वह निर्माता के तौर पर भारतीय समाज और गंभीर मुद्दों पर बहुत अच्छी फिल्में बनाते हैं।” चेन ने आगे कहा, “शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे दूसरे बड़े फिल्मी सितारे भी मुझे बहुत पसंद हैं।” ताइवान के लोग भी फिल्में पसंद करते हैं: चेन चेन ने कहा कि ताइवान के लोग भी भारतीयों की तरह फिल्में पसंद करते हैं। हालांकि, भारत में बहुत कम लोग ताइवान की फिल्मों के बारे में जानते हैं। ऐसे में यह फेस्टिवल दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ाने का मौका है। फेस्टिवल में खेल, तकनीक और संस्कृति से जुड़ी फिल्मों पर खास ध्यान दिया गया है। इनमें बेसबॉल पर आधारित एक फिल्म भी शामिल है। इसके जरिए ताइवान में खेलों की लोकप्रियता को दिखाने की कोशिश की गई है। पिछले साल भारत और ताइवान के सहयोग से बनी फिल्म ‘डेमन हंटर’ दिखाई गई थी। लिंग ने भारतीय सिनेमा की तारीफ करते हुए कहा कि यहां रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों से भी खूबसूरत कहानियां बनाई जाती हैं। फेस्टिवल में ताइवान की संस्कृति और रामायण पर आधारित डांस फ्यूजन ड्रामा भी पेश किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि इस पहल से दोनों देशों के बीच फिल्म और संस्कृति का आदान-प्रदान बढ़ेगा। आमिर की फिल्मों को ताइवान में काफी पसंद किया गया ताइवान में भारतीय फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं और वहां के लोग इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। यहां भारतीय फिल्मों को मुख्य रूप से चीनी भाषा के सबटाइटल्स के साथ दिखाया जाता है। ताइवान में आमिर खान की फिल्मों को काफी पसंद किया गया है। आमिर की फिल्म ‘दंगल’ ताइवान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। फिल्म ने वहां करीब 16.7 करोड़ ताइवानी डॉलर कमाए थे। भारतीय रुपये में यह रकम करीब 41 करोड़ रुपए होती है। इसके बाद ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने भी ताइवान में अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म ने वहां करीब 8.55 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसे एक साथ 73 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। उस समय यह किसी भारतीय फिल्म की ताइवान में सबसे बड़ी रिलीज थी। आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ भी ताइवान के दर्शकों को पसंद आई थी। इस फिल्म ने वहां 5.98 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे। इसके अलावा ‘द लंचबॉक्स’, ‘अंधाधुन’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी भारतीय फिल्मों को भी ताइवान में दर्शकों ने पसंद किया।

'हमारे घरों पर गोलियां चल रहीं':बिग बॉस में फायरिंग की घटना को लेकर बोले रोहित शेट्टी, सलमान खान का भी किया जिक्र

'हमारे घरों पर गोलियां चल रहीं':बिग बॉस में फायरिंग की घटना को लेकर बोले रोहित शेट्टी, सलमान खान का भी किया जिक्र

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में रोहित शेट्टी ने अपने घर पर हुई फायरिंग का जिक्र किया। उन्होंने यंग DSA से बात करते हुए कहा, “हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं।” सलमान खान पहले से तय कामों के कारण एपिसोड में मौजूद नहीं थे। उनकी जगह रोहित शेट्टी ने शो होस्ट किया और आसिफ खान, स्काउट OP और यंग DSA को रियलिटी चेक दिया। शो के दौरान जब कंटेस्टेंट्स यंग DSA, स्काउट OP और आसिफ खान एक ग्रुप बनाकर काजी तौकीर को बुली कर रहे थे और आक्रामक व्यवहार दिखा रहे थे, इसको लेकर रोहित शेट्टी ने तीनों को फटकार लगाई। आसिफ खान के व्यवहार पर रोहित ने लगाई फटकार रोहित ने आसिफ खान को उनके आक्रामक व्यवहार के लिए फटकार लगाई। उन्होंने स्काउट OP को अरिश्फा खान का पैर पकड़कर घसीटने के लिए भी डांटा। रोहित ने आसिफ से कहा, “अगर शो में काजी नहीं है, तो चर्चा के लिए कोई मुद्दा नहीं रहेगा। मैं शो देख रहा हूं और यहां आया हूं।” उन्होंने कहा, “नॉमिनेशन टास्क के दौरान आपकी और काजी की बहस हुई थी। काजी ने तुरंत माफी मांग ली थी।” रोहित के मुताबिक, ऐसा लगा कि आसिफ और उनके साथी काजी को उकसा रहे थे। वे चाहते थे कि काजी हाथ उठाएं और शो से बाहर हो जाएं। उन्होंने आसिफ से कहा, “आप बहुत आक्रामक हो जाते हैं। आपको देखना डरावना लगता है। आपने काजी को लगभग हेडबट कर दिया था।” यंग DSA से बोले- गैंगस्टर जैसे मत घूमो यंग DSA को फीडबैक देते हुए रोहित ने कहा कि उनका अकेले खेलना अच्छी बात है। उन्होंने यंग से अपनी क्षमता दिखाने और अकेले खेलने की सलाह दी। रोहित ने कहा, “यह शो आपको बहुत कुछ देता है। इसलिए यंग, अकेले खेलना शुरू करो। आपमें क्षमता है।” उन्होंने कहा, “मैंने कई बार देखा है कि आप लोग गैंगस्टर की तरह घूमते हैं, लेकिन आप किसी गैंग में नहीं रहते।” डायरेक्टर ने कहा कि हमारे शो के होस्ट (सलमान) 60 के हैं। कुछ हफ्ते पहले टी-शर्ट उतारकर पूरे इंटरनेट को हिला दिया। तुम्हारे सामने जो खड़ा है, वो 52 का है। रोहित ने यंग DSA, स्काउट OP और आसिफ खान से कहा, “आप खुद को गैंगस्टर समझते हैं, लेकिन दसवीं कक्षा के छात्रों जैसे दिखते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “यहां हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं। आप लोग किस वजह से गैंगस्टर की तरह घूम रहे हैं?” रोहित ने कहा, “लोग सोचते हैं कि अगर उन्होंने आपको कुछ कहा, तो उन्हें ट्रोल किया जाएगा। लेकिन जिंदगी में हमारे साथ जो हो रहा है, क्या उससे हम ट्रोलिंग से डर जाएंगे?” फरवरी में रोहित के घर पर चली थीं पांच गोलियां इस साल फरवरी में मुंबई के जुहू स्थित रोहित शेट्टी के घर पर पांच राउंड फायरिंग हुई थी। इस मामले में फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने की थी, ऐसा आरोप है। मुंबई पुलिस ने इस घटना के मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इससे पहले अप्रैल 2024 में सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर भी बंदूकधारियों ने फायरिंग की थी। टाइगर श्रॉफ की कार पर भी हुई थी फायरिंग हाल ही में 18 अक्टूबर को जुहू में एक फुटबॉल ग्राउंड से निकलते समय टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की गई थी। टाइगर को गोली नहीं लगी। हालांकि, उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने टाइगर, सलमान खान, आमिर खान और रोहित शेट्टी समेत कई बॉलीवुड हस्तियों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी थी। जनवरी में रिलीज होगी ‘गोलमाल 5’ काम की बात करें तो रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘गोलमाल 5’ अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली है।