Saturday, 25 Apr 2026 | 04:17 AM

Trending :

EXCLUSIVE

हाईकोर्ट ने पूछा- मस्जिद सील करने का कानूनी अधिकार है:यूपी सरकार से मांगा जवाब, सुनवाई का अवसर दिए बिना कैसे सील किया

हाईकोर्ट ने पूछा- मस्जिद सील करने का कानूनी अधिकार है:यूपी सरकार से मांगा जवाब, सुनवाई का अवसर दिए बिना कैसे सील किया

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूजा स्थल, मस्जिद के मामले पर एक बार फिर यूपी सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने ने उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा है कि क्या वह बिना किसी पूर्व सूचना या संपत्ति मालिकों को सुनवाई का अवसर दिए बिना किसी पूजा स्थल और मस्जिद को सील कर सकती है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 18 मार्च सुनवाई के बाद आदेश जारी किया। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की खंडपीठ ने राज्य सरकार से यह भी स्पष्ट करने को कहा कि वह किस कानूनी अधिकार के तहत किसी पूजा स्थल को सील कर सकती है। कोर्ट ने कहा सील करने का कोई कानूनी अधिकार है?” न्यायालय ने राज्य से पूछा, “क्या बिना पूर्व सूचना जारी किए या याचिकाकर्ता को सुनवाई का अवसर दिए बिना निर्माणाधीन पूजा स्थल को सील करने का कोई कानूनी अधिकार है?” साथ ही हाईकोर्ट ने यह भी पूछा है कि क्या पूजा स्थल परिसर के भीतर निर्माण आदि करने के मामले में मालिकों से किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता होती है। अहसान अली की याचिका पर आदेश मामला मुजफ्फरनगर से जुड़ा है। जिले में एक मस्जिद को सील किए जाने के खिलाफ अहसान अली ने इलाहबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसी मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया। याचिकाकर्ता ने कोर्ट में कहा कि वह मुजफ्फरनगर के एक गांव में स्थित एक भूखंड के वैध स्वामी हैं। उन्होंने यह भूमि प्रवीण कुमार जैन से 2019 में विधिवत पंजीकृत विक्रय विलेख के माध्यम से खरीदी थी। हाल ही में अधिकारियों ने भूमि पर निर्मित मस्जिद को सील कर दिया, क्योंकि मालिकों ने उसके चारों ओर सीमा बनाना शुरू कर दिया था। यह कार्रवाई इस आधार पर की गई कि निर्माण अवैध है और सक्षम प्राधिकारी से कोई पूर्व अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी। वकील बोले सुनवाई का अवसर नहीं दिया याचिकाकर्ता के वकील अधिवक्ता जगदीश प्रसाद मिश्रा ने कहा कि परिसर को सील करने से पहले उन्हें कोई नोटिस या सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया था। न्यायालय ने राज्य से इस याचिका पर जवाब देने और उस कानून के बारे में बताने को कहा जिसके तहत कार्रवाई की गई थी। न्यायालय ने आदेश दिया, “राज्य द्वारा हलफनामे सहित विशिष्ट निर्देश प्राप्त किए जाएं और अगली सुनवाई की तारीख पर इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाएं।” हाल ही में उच्च न्यायालय में हुए रोस्टर परिवर्तन के बाद, यह मामला 24 मार्च को न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया था। हालांकि, उस दिन मामले की सुनवाई नहीं हो सकी।

शिमला में बांग्लादेशी किन्नर स्टूडेंट पर उगाही के आरोप:मंदिरों में जाने पर विवाद, पुलिस के पास पहुंची शिकायत, नेता प्रतिपक्ष ने इंटेलिजेंस फेलियर बताया

शिमला में बांग्लादेशी किन्नर स्टूडेंट पर उगाही के आरोप:मंदिरों में जाने पर विवाद, पुलिस के पास पहुंची शिकायत, नेता प्रतिपक्ष ने इंटेलिजेंस फेलियर बताया

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बांग्लादेशी किन्नर स्टूडेंट चर्चाओं का कारण बना हुआ है। कुछ लोग किन्नर से आशीर्वाद लेते हुए देखे जा सकते हैं। हिंदू रक्षा मंच ने शिमला पुलिस में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। किन्नर पर मंदिरों में जाकर पैसों की उगाही के आरोप लगे हैं। शिमला पुलिस ने हिंदू रक्षा मंच की शिकायत के बाद जांच की तो मालूम पड़ा कि इस्लाम मोहम्मद शाहिदुल्ल (30) पुत्र मुहम्मद शरीफ अली, मूल निवासी राजशाही (बांग्लादेश) का रहने वाला है। वह स्टडी वीजा पर पढ़ाई के लिए शिमला आया है और शिमला की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से BJMC की पढ़ाई कर रहा है। शिमला की प्राइवेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा एसएसपी शिमला गौरव सिंह के अनुसार- पुलिस जांच में मालूम पड़ा कि उसका 2024 से 2028 तक का स्टडी वीजा है और वह अभी चौथे सेमेस्टर का स्टूडेंट है। उसके स्टडी वीजा, स्टे-वीजा, नेशनल आईडी कार्ड, यूनिवर्सिटी की फीस स्लिप, 10वीं व 12वीं कक्षा की मार्कशीट जैसे सभी दस्तावेज जांच में सही पाए गए। पुलिस जांच में सभी दस्तावेज सही पाए गए इस्लाम मोहम्मद शाहिदुल्ल ने पुलिस को बताया कि वह किन्नर समुदाय से संबंध रखता है और काली माता की पूजा करता है। इसी कारण वह कालीबाड़ी मंदिर, जाखू मंदिर गया। उसने पुलिस को बताया कि उसने किसी से भी पैसे नहीं ऐंठे। यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से कुछ दे देता है तो वह मना नहीं करता। विपक्ष ने इंटेलिजेंस में चूक बताया वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इंटेलिजेंस में बड़ी चूक बताकर मामले की जांच करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक बांग्लादेशी ऐसे धार्मिक स्थल पर कैसे पहुंच रहा है? यह गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थान की सुरक्षा की दृष्टि से भी इसे एग्जामिन किया जाना चाहिए। इसकी आड़ में नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पुलिस को अलग काम में लगा रखा है, जो काम सही मायने में करना चाहिए, वह नहीं करने दिया जा रहा। जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि शिकायत सही निकली तो वह इस मुद्दे को सदन में भी उठाएंगे। इस मामले में सख्त कार्रवाई होगी: जनारथा वहीं, शिमला के कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा ने इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई छात्र स्टडी वीजा पर भारत आया है, तो उसे अपने दायरे में रहना चाहिए। जनारथा ने बताया कि यह मामला मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है। जनारथा ने कहा कि वह इस संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों से बात करेंगे और उन्हें सख्त कार्रवाई करने के लिए कहेंगे। उन्होंने बांग्लादेशी दूतावास के माध्यम से भी कार्रवाई की बात कही है। इस मामले में शिमला पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है।

रणवीर सिंह को क्या यामी गौतम ने कार गिफ्ट की?:दावा- एक्टर को मिली 5 करोड़ रुपए की हमर कार, जानें सच्चाई

रणवीर सिंह को क्या यामी गौतम ने कार गिफ्ट की?:दावा- एक्टर को मिली 5 करोड़ रुपए की हमर कार, जानें सच्चाई

रणवीर सिंह को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि फिल्म धुरंधर 2 की शानदार सफलता पर डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने उन्हें 5 करोड़ रुपए की कार गिफ्ट की। हालांकि, यह दावा गलत है। DNA की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर को यामी ने कार गिफ्ट नहीं दी। यह वीडियो असल में साल 2025 का है। दरअसल, एक्स पर राहुल गुप्ता नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया और इसे मेगा एक्सक्लूसिव बताया। उन्होंने लिखा कि धुरंधर 2 की बड़ी सफलता के बाद यामी गौतम ने रणवीर सिंह को 5 करोड़ की जीएमसी हमर गिफ्ट की। उन्होंने यह भी लिखा कि रणवीर सिंह ने अपने खास अंदाज में एक फैन का बर्थडे भी साथ में मनाया, जिससे साफ है कि वह अपने फैंस को कितना पसंद करते हैं। धुरंधर 2 की 1100 करोड़ से ज्यादा कमाई हुई फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) दुनियाभर में कमाई के मामले में 8वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई। फिल्म का दुनिया भर में कलेक्शन लगभग 1,128.99 करोड़ रुपए हो गया, जिसने पठान (1,055 करोड़ रुपए) और कल्कि 2898 AD (1,042 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के नौवें दिन (शुक्रवार) फिल्म ने भारत में 41.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। धुरंधर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 715.72 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 854.99 करोड़ रुपए हो गया। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होता है। ओवरसीज में फिल्म ने 274.00 करोड़ रुपए कमाए, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,128.99 करोड़ रुपए पहुंच गया। नौवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 37.50 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 2.85 करोड़ रुपए, तमिल में 0.85 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 0.25 करोड़ रुपए और मलयालम में 0.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ।

राजस्थान- करण जौहर ने पूरा थिएटर बुक कर देखी 'धुरंधर-2':सिंगल स्क्रीन हॉल में मूवी देख भावुक हुए, बोले- याद आया 70 का दशक

राजस्थान- करण जौहर ने पूरा थिएटर बुक कर देखी 'धुरंधर-2':सिंगल स्क्रीन हॉल में मूवी देख भावुक हुए, बोले- याद आया 70 का दशक

बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर ने जैसलमेर में पूरा थिएटर बुक कराकर धुरंधर-2 मूवी देखी। शुक्रवार (27 मार्च) को प्राइवेट स्क्रीनिंग में करण के साथ केवल उनके कुछ टीम मेंबर्स थे। मूवी के बाद करण ने कहा कि- सिंगल स्क्रीन हॉल ने पुराने दिनों की याद ताजा कर दी। करण ने धुरंधर- 2 को जबरदस्त मूवी बताया। उन्होंने एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। जौहर इन दिनों जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में अपने चर्चित रिएलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रहे हैं। भावुक हुए करण जौहर करण जौहर ने जैसलमेर के सबसे पॉपुलर और एकमात्र सिंगल स्क्रीन थिएटर रमेश टॉकीज में मूवी एंजॉय की। करीब 39 साल पुराना ये टॉकीज जैसलमेर घूमने आने वाले टूरिस्ट की भी पसंद है। यहां का हेरिटेज लुक और मॉडर्न फैसिलिटीज इसे आकर्षक बनाती हैं। यहां मूवी के एक्सपीरियंस पर करण ने लिखा कि- उन्हें 70 के दशक की याद आ गई। उन दिनों वे सिंगल स्क्रीन पर फिल्में देखकर सिनेमा की दुनिया का हिस्सा बनने का सपना देखते थे। जौहर ने यहां ईवनिंग शो एंजॉय किया। करण ने की आदित्य धर की तारीफ फिल्म मेकर ने धुंरधर-2 के लिए सोशल मीडिया पर लिखा कि- मूवी ने उन्हें गर्व महसूस कराया है। जौहर ने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की तुलना दिग्गज फिल्मकारों से करते हुए लिखा- ‘टेस्टोस्टेरोन, हाइपर अल्फा एनर्जी और गहरी देशभक्ति पर चर्चा जारी रहेगी… लेकिन धुरंधर-2 इससे कहीं बढ़कर है। धर ने न केवल मेनस्ट्रीम सिनेमा का स्तर ऊंचा किया है, बल्कि एक नया पैमाना सेट कर दिया है। ये नया डायरेक्टर है! बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ के घुसेगा भी और हर रिकॉर्ड मारेगा भी!’ रणवीर सिंह के लिए लिख- ‘तू क्या है यार!’ फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे रणवीर सिंह के अभिनय के बारे में करण ने लिखा, “रणवीर सिंह, तू क्या है यार? यह तुम्हारे करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ (Best) काम है। तुम्हारा हर आंसू, तुम्हारी शांत निगाहें और तुम्हारा स्वैग साबित करता है कि तुम महान कलाकारों में से एक हो। तुम सच में एक ‘धुरंधर मूवी स्टार’ हो।” उन्होंने उनके एक्सप्रेशन, भावनात्मक सीन और स्क्रीन प्रेजेंस का जिक्र करते हुए उन्हें एक मजबूत मूवी स्टार बताया। ‘द ट्रेटर्स’ की शूटिंग में बिजी हैं करण ये ओरिजनली एक अमेरिकन शो है। साल 2025 में इस शो का पहला सीजन आया था। इसमें 20 कंटेस्टेंट्स थे। उर्फी जावेद और निकिता लूथर सीजन-1 के विनर थे। विनर को 70.5 लाख की प्राइज मनी मिली थी। पहले सीजन को भी करण जौहर ने ही होस्ट किया था। पहले सीजन की शूटिंग भी सूर्यगढ़ पैलेस में की गई थी। नए सीजन की शूटिंग भी यहीं की जा रही है।

अनीत पड्डा की बहन ने धुरंधर 2 को बताया प्रोपेगैंडा:प्रियंका चोपड़ा की ऑस्कर में युद्ध मुद्दे पर चुप्पी की भी आलोचना की

अनीत पड्डा की बहन ने धुरंधर 2 को बताया प्रोपेगैंडा:प्रियंका चोपड़ा की ऑस्कर में युद्ध मुद्दे पर चुप्पी की भी आलोचना की

एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत ने धुरंधर 2 को प्रोपेगैंडा फिल्म बताया और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की ऑस्कर सेरेमनी के दौरान युद्ध मुद्दे पर चुप्पी की आलोचना की। दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने रीत के पहले के पोस्ट और राजनीतिक मुद्दों पर उनके रुख पर सवाल किया गया था। जिसके बाद रीत ने जवाब देते हुए लिखा कि वह आमतौर पर सोशल मीडिया पर बहस में शामिल नहीं होतीं, लेकिन इस बार उन्होंने हर मुद्दे पर अपनी बात रखने का फैसला किया। नोटबंदी फैसले को सही ठहराने की बात कही रीत ने कहा कि धुरंधर 2 सरकार के पक्ष में एक नैरेटिव दिखाती है और इसमें राजनीतिक भाषणों के जरिए नोटबंदी जैसे फैसलों को सही ठहराने की कोशिश की गई है। उन्होंने द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी पर भी सवाल उठाए। रीत के मुताबिक इन फिल्मों में दिखाए गए आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए हैं, जो एक समुदाय के खिलाफ नैरेटिव बनाने का काम करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब ’95 जैसी फिल्में, जो अलग राजनीतिक दृष्टिकोण दिखाती हैं, उन्हें रिलीज में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रियंका चोपड़ा पर भी किया कमेंट रीत ने प्रियंका चोपड़ा के ऑस्कर में व्यवहार पर भी कमेंट किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका के पास एक मौके पर युद्ध के खिलाफ खड़े होने का अवसर था, लेकिन उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी बहन को ऐसा मौका मिलता है, तो वह उम्मीद करती हैं कि वह अपनी बात रखेंगी। रीत ने कहा कि वह चाहती हैं कि पब्लिक फिगर्स सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखें। उनका कहना है कि उनका विरोध किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि उन सोच से है जो राजनीति में धर्म को लाकर हिंसा को बढ़ावा देती हैं।

राजस्थान में BJP को 87.51, कांग्रेस को 25 करोड़ डोनेशन:बिजनेस घरानों ने दिया 69 करोड़ का चंदा, जानिए- किसने कितना पैसा दिया

राजस्थान में BJP को 87.51, कांग्रेस को 25 करोड़ डोनेशन:बिजनेस घरानों ने दिया 69 करोड़ का चंदा, जानिए- किसने कितना पैसा दिया

राजस्थान में साल 2024-25 में राजनीतिक पार्टियों को कुल 112.97 करोड़ का चंदा मिला है। सबसे ज्यादा 87.51 करोड़ बीजेपी को और कांग्रेस को 25 करोड़ मिले हैं। चुनाव आयोग में राजनीतिक पार्टियों की तरफ से दिए गए चंदे के ब्यौरे पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी को ही सबसे ज्यादा डोनेशन मिला है। बाकी पार्टियों को नाममात्र की रकम मिली है। आम आदमी पार्टी को 39 लाख और सीपीआई (एम) को 7 लाख रुपए मिले हैं। राजस्थान में 77.46% चंदा BJP को, कांग्रेस को 22.12% प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों को दिए गए चंदे में सबसे ज्यादा 77.46% रकम BJP के पास आया है। कांग्रेस को कुल 22.12% चंदा मिला है। बाकी पार्टियों की इसमें 1 फीसदी की हिस्सेदारी भी नहीं है। बिजनेस घरानों ने दिया सबसे ज्यादा डोनेशन पार्टियों को चंदा देने में राजस्थान देश में 7वें नंबर पर है। राजस्थान में कॉर्पोरेट और बिजनेस घरानों ने पार्टियों को 69.271 करोड़ दिए हैं। व्यक्तिगत दानदाताओं की बात करें तो रकम करीब 43.70 करोड़ है। हिंदुस्तान जिंक ने बीजेपी को 15 करोड़, कांग्रेस को 10 करोड़ दिए हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने साल 2024-25 में बीजेपी को 15 करोड़ और कांग्रेस को 10 करोड़ का चंदा दिया। हिंदुस्तान जिंक कांग्रेस को सर्वाधिक चंदा देने वालों में शामिल है। हिंदुस्तान जिंक की पेरेंट ग्रुप की कंपनी वेदांता ने बीजेपी को 67 करोड़ रुपए दिए हैं। जोधपुर के सत्यनाराण धूत ने बीजेपी को 15 करोड़ दिए व्यक्तिगत कैटेगरी में राजस्थान से सबसे ज्यादा चंदा जोधपुर के सत्यनारायण धूत ने दिया है। सत्यनारायण धूत ने बीजेपी को 15 करोड़ चंदा दिया है। इसके बाद जोधपुर के संजय धूत ने बीजेपी को 7 करोड़ का चंदा दिया है। जोधपुर के ही अनिश धूत ने बीजेपी को 2 करोड़ और दिनेश धूत ने 1 करोड़ दिए हैं। वंडर सीमेंट ने 11 करोड़ दिए राजस्थान की कंपनियों में सबसे ज्यादा बीजेपी को हिंदुस्तान जिंक और श्री सीमेंट ने 15-15 करोड़ दिए हैं। वंडर सीमेंट ने 11 करोड़, आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड, उदयपुर ने 5 करोड़ और जोधपुर की श्रीराम इंडस्ट्रीज ने 3 करोड़ रुपए का चंदा दिया है।

हिमाचल में बर्फ में फंसा केरल का ट्रैकर:मनाली पुलिस ने रेस्क्यू किया, पहले जूते पहनाए, फिर पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया

हिमाचल में बर्फ में फंसा केरल का ट्रैकर:मनाली पुलिस ने रेस्क्यू किया, पहले जूते पहनाए, फिर पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में केरल का एक ट्रैकर बर्फ में फंस गया। मनाली के व्यासकुंड में बर्फ में फंसे ट्रैकर को पुलिस ने बीती शाम (शुक्रवार) को सुरक्षित रेस्क्यू किया। युवक की पहचान केरल के मलप्पुरम निवासी 20 वर्षीय अर्शद नरिक्कोट्टु मेचेरी के रूप में हुई है, जो अकेले ट्रैकिंग पर निकला था। सूचना के अनुसार, ट्रैकिंग के दौरान अर्शद के जूते बर्फ में गीले हो गए, जिससे वह आगे नहीं बढ़ पाया और बर्फ में फंस गया। अत्यधिक ठंड के कारण ट्रैकर की हालत निरंतर बिगड़ती गई। इसके बाद ट्रैकर ने 112 हेल्पलाइन पर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा में तैनात सब-इंस्पेक्टर राज कुमार अपनी टीम के साथ व्यासकुंड रवाना हुए। पुलिस टीम धुंधी ब्रिज से करीब 2 से 3 किलोमीटर ऊपर पहाड़ पर चढ़कर बर्फ में फंसे युवक के पास पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू के बाद उपचार को भर्ती कराया रेस्क्यू टीम ने पहले अर्शद नरिक्कोट्टु को जूते पहनाए। इसके बाद पीठ में उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया और बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। बिना गाइड और प्रशासन को सूचित किए बगैर ट्रेकिंग पर न जाए: DSP डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि ट्रैकर को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि वे बिना गाइड और प्रशासन को सूचित किए ट्रैकिंग पर न जाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मनाली क्षेत्र के ट्रैकिंग रूटों पर भारी बर्फ जमी हुई है, जिससे ट्रैकिंग करना जोखिम भरा हो सकता है। बता दें कि कुल्लू,मंडी, शिमला, लाहौल स्पीति, चंबा और किन्नौर के कई ट्रेकिंग रूटों पर कई बार बाहरी राज्यों के ट्रैकर बिना प्रशासन को सूचित किए बगैर ट्रैकिंग पर निकल जाते हैं और कई बार रास्ता भटक जाते है या फिर बारिश-बर्फबारी के कारण वापस लौटना मुश्किल हो जाता है। इससे कई बार हादसे भी होते रहे है। ऐसे में ट्रैकर को लोकल गाइड के साथ और प्रशासन को सूचना देकर ट्रैकिंग में निकलना चाहिए।

मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया:नोएडा में बोले- युद्ध के संकट से देश को एकजुट होकर लड़ना है

मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया:नोएडा में बोले- युद्ध के संकट से देश को एकजुट होकर लड़ना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। 4 फेज पूरे होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग से उपजे संकट से एकजुट होकर लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा- कल सभी राज्यों के सीएम से चर्चा हुई। मैं देशवासियों से कहूंगा कि धैर्य और एकजुटता के साथ इस संकट का सामना करें। ये पूरी दुनिया को परेशान करने वाला संकट है। प्रधानमंत्री ने कहा- देश के राजनीतिक दलों से कहना चाहता हूं कि संकट की घड़ी में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक हैं। देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। एयरपोर्ट के पहले फेज का काम पूरा हो गया है। इसमें करीब 3300 एकड़ जमीन पर टर्मिनल और रनवे बनाए गए हैं। यहां से हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट पर करीब 11 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। एयरपोर्ट के उद्घाटन की 3 तस्वीरें… मोदी के भाषण की 3 बड़ी बातें 1. ‘पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते दुनिया के सामने संकट खड़ा हुआ’ पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है। इसके चलते कई देशों में संकट पैदा हो गया है। भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस युद्ध-प्रभावित क्षेत्रों से मंगाता है। इसलिए सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों और किसानों पर बोझ न पड़े। 140 करोड़ देशवासी इस मुसीबत का एकजुट होकर सामना करें। 2. ‘नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था’ नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था। कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे। जब यहां सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया। तब पुराने मुख्यमंत्री (अखिलेश) इतने डरे हुए थे कि वे कार्यक्रम में आए ही नहीं। मुझे भी डराने की कोशिश की गई। कहा गया- नोएडा मत जाइए। अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हैं। 3. ‘सपा ने पश्चिमी यूपी को लूट का एटीएम बना दिया था’ सपा ने पश्चिमी यूपी को लूट का एटीएम बना दिया था। जब हमारी सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी। शुरू के 2-3 सालों में उन्होंने जेवर एयरपोर्ट का काम नहीं होने दिया, लेकिन जैसे ही यहां भाजपा सरकार बनी तो जेवर एयरपोर्ट की नींव पड़ी, निर्माण हुआ और अब शुरू भी हो गया। नोएडा एयरपोर्ट की 3 तस्वीरें देखिए- फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े अफसरों ने बताया- यहां से फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है। यह एयरपोर्ट 52 स्क्वायर किमी में बनना है। एशिया की सबसे बड़े एयरपोर्ट की बात करें तो अभी चीन का बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसका एरिया 47 स्क्वायर किमी है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

हरियाणवी रैपर बोले-क्लास में मजाक उड़ा था, आज सबसे कामयाब:चंडीगढ़ शो में ढांडा न्योलीवाला ने सुनाया किस्सा, लेक्चरर ने लुक पर किया था कमेंट

हरियाणवी रैपर बोले-क्लास में मजाक उड़ा था, आज सबसे कामयाब:चंडीगढ़ शो में ढांडा न्योलीवाला ने सुनाया किस्सा, लेक्चरर ने लुक पर किया था कमेंट

हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला कोई कंट्रोवर्सियल नहीं, बल्कि मोटिवेशन और इमोशन से भरे उसे किस्से का है, जिसे रैपर ने चंडीगढ़ में पिछले सप्ताह हुए एक लाइव शो के दौरान सुनाया। इस किस्से को सुनने के बाद ऑडियन्स भावुक हो गईं। रैपर की स्टोरी का एक वीडियो अब सामने आया है, जिसमें सभी रैपर ढांडा की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। ढांडा ने बताया कि हिसार के गवर्नमेंट कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उनकी कमजोर अंग्रेजी और अलग लुक के चलते क्लास में उनका मजाक उड़ाया गया था। मजाक उड़ाने वाला कोई और नहीं था, बल्कि लेक्चर लेने आए टीचर खुद थे। टीचर ने उनका लुक देखकर कहा था- ‘फौज में लग जा, यहां क्या कर रहा है’। ढांडा ने कहा- जो लोग उस दिन मुझ पर हंसे थे, मैं आज उनसे ज्यादा कामयाब हूं। इसके पीछे कारण है कि उन्होंने कभी भी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। चंडीगढ़ लाइव शो में सिंगर-रैपर ढांडा न्योलीवाला ने कही तीन बातें… ढांडा के अप्रैल में इंडिया में कई शो होंगे दरअसल, ढांडा न्योलीवाला इंडिया में अपने शो कर रहे हैं। उनका पहला शो जयपुर में 28 फरवरी को हुआ। पहले शो में ही उस समय धमाल मचा था जब एक्टर रणबीर हुड्‌डा स्टेज पर आए थे। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने सिंगर ढांडा न्योलीवाला के लाइव कॉन्सर्ट में जमकर ठुमके लगाए थे। एक्टर रणदीप हुड्‌डा ने सॉन्ग नाइफ ब्राउट पर डांस करते हुए स्टेज पर सरप्राइज एंट्री ली थी। दोनों ने मिलकर डांस किया। गीत संगीत का खुमार चढ़ा तो रणदीप ने अपनी जैकेट उतार दी और सिंगर न्योनीवाला के साथ स्टेज पर ही सपाटे लगाए। यह देख दर्शक खूब उत्साहित नजर आए थे। इसके बाद ढांडा ने 13 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में शो किया। 21 मार्च को चंडीगढ़ में शो किया। आज 28 मार्च को उनका शो देहरादून में है और मुंबई में 4 अप्रैल को उनका इंडिया टूर का अंतिम शो है। ढांडा न्योलीवाला की ये एल्बम भी हो चुकी बैन रैपर ढांडा न्योलीवाला के गाने ‘इल्लीगल’ (Illegal) और ‘रशियन बंदना’ हरियाणा सरकार की ओर सो बैन किए गए हैं। इनमें गन कल्चर और बदमाशी को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। यह कार्रवाई मासूम शर्मा और अमित सैनी रोहतकिया जैसे अन्य सिंगर्स के गाने बैन होने के बाद की गई थी। उनका ‘इल्लीगल’ गाना 19 अक्टूबर 2024 को अपलोड किया गया था, जिस पर 22 लाख 72 हजार (2.2M) से ज्यादा व्यूज आ चुके थे। नाइफ ब्रोज गाने पर एक साल के अंदर 12 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ढांडा की हरियाणवी रैपर कुलवीर दनौदा उर्फ केडी के साथ कॉन्ट्रोवर्सी भी हो चुकी है। वहीं, ढांडा न्योलीवाला ने मैं गिरा होया बंदा जमा नीच बल्लिये, ‘जट रूबीकॉन, रिगरेट, अप-टू-यू जैसे हिट गाने दिए हैं, जिनके व्यूज मिलियंस में हैं। वे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। पत्नी डिस्कस थ्रो में नेशनल चैंपियन रहीं ढांडा की पत्नी आशा सहारण ढांडा डिस्कस थ्रो में नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। वो पति के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। उनकी भी काफी फैन फॉलोइंग है। वह अकसर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सिंगर के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। एल्बम ‘वोमिट ऑन पेपर’ पर हुई थी कन्ट्रोवर्सी करीब तीन माह पहले हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला की नई एल्बम ‘वोमिट ऑन पेपर’ पर कन्ट्रोवर्सी हो गई थी। ढांडा की इस इस एल्बम में रैपर ने भगवाधारी बाबाओं को मारने-पीटने के सीन थे। साथ ही बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम लिए बिना उनका फोटो एल्बम में लगाकर ‘साले’ शब्द का यूज किया गया था। इस पर विवाद खड़ा हो गया था। सोशल मीडिया पर हरियाणवी रैपर के पक्ष और विरोध में लोग खड़े हो गए थे। साध्वी देवा ठाकुर ने तो वीडियो जारी कर कह दिया था- तू साधु-संतों को पीट नहीं सकता। मगर, अब तेरे पिटने का टाइम आ गया है। 2 महीने लग जाओ, 6 महीने लग जाओ, पिटेगा जरूर। अगर मेरी जैसी के हाथ लग गया, तो पक्का पिटेगा। वहीं, रैपर के सपोर्ट में भी कुछ लोग खड़े हुए। इसके बाद न्योलीवाला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सफाई दी थी। कहा था कि दुख होता है जब उनके अपने लोग इन मुद्दों पर आपस में लड़ते हैं। फिर भी अपने लोगों का दिल रखने और मामला बंद करने के लिए जिस लाइन पर आपत्ति थी, उसे अब बदला जा रहा है। उनके विचार वही रहेंगे, लेकिन अब बेहतर तरीके से पेश किए जाएंगे। ————————– ये खबर भी पढ़ें…. सॉन्ग कंट्रोवर्सी पर सामने आया हरियाणवी रैपर,VIDEO:बोला-लाइन बदलूंगा, पाखंडियों पर विचार कायम; बाबा बागेश्वर को कहा था-‘बना-बना पर्ची ये लावै साले अर्जी’ हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला की नई एल्बम ‘वोमिट ऑन पेपर’ पर कन्ट्रोवर्सी बढ़ गई है। हिसार के आदमपुर के न्योलीवाला गांव के रहने वाले रैपर प्रवीण ढांडा की यह एल्बम हाल में रिलीज हुई है। रिलीज होते ही एल्बम विवादों में घिरती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर हरियाणवी रैपर के पक्ष और विरोध में लोग खड़े हो रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

छिंदवाड़ा में खेत से मिला शव:बैल के शिकार से नाराज किसान ने बाघ को यूरिया खिला मार डाला

छिंदवाड़ा में खेत से मिला शव:बैल के शिकार से नाराज किसान ने बाघ को यूरिया खिला मार डाला

नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के एक बाघ का छिंदवाड़ा जिले में जहरीला चारा खिलाकर शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। बाघ का शव खेत के गड्ढे में मिला, जिसकी लोकेशन कॉलर आईडी के आधार पर वन विभाग ने ट्रेस की। मौके पर एक मृत बैल भी पाया गया। जांच में सामने आया कि बाघ ने किसान उदय सिंह के बैल का शिकार किया था और लगातार खेत में लौट रहा था, जिससे नाराज किसान ने बैल के बचे अंगों पर यूरिया डाल दिया। बाघ ने वही मांस खाने पर दम तोड़ दिया। छिंदवाड़ा डीएफओ साहिल गर्ग के अनुसार, गांव छाती आम के खेत में पहले बैल और थोड़ी दूरी पर गड्ढे में बाघ मृत मिला। पूछताछ में किसान ने अपराध स्वीकार कर पूरी घटना बताई। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बाघ का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें जहर से मौत की पुष्टि हुई। एसटीआर क्षेत्र संचालक राखी नंदा ने बताया कि करीब चार वर्षीय इस बाघ को डेढ़ साल पहले बांधवगढ़ से लाकर जंगल में छोड़ा गया था। कुछ दिनों से उसकी लोकेशन नहीं मिल रही थी। प्रदेश में वर्ष 2026 में अब तक 10 बाघों की मौत दर्ज हो चुकी है। डेढ़ साल पहले बांधवगढ़ से लाया गया बाघ मृत मिला एसटीआर क्षेत्र संचालक राखी नंदा ने बताया कि मृत बाघ को करीब डेढ़ साल पहले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सतपुड़ा क्षेत्र में लाकर जंगल में छोड़ा गया था। उस समय उसकी उम्र लगभग चार साल थी। पिछले कुछ दिनों से बाघ की लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम पर नहीं मिल रही थी, जिसके बाद आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया था। शुक्रवार को सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खेत के गड्ढे में बाघ का शव बरामद किया। जांच के दौरान शिकार की पुष्टि हुई। मामले में आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया गया है।