मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी की:परिवार के विरोध के बाद पुलिस से मांगी सुरक्षा, महाकुंभ मेले में हुईं थीं वायरल

महाकुंभ में अपनी खूबसूरत आंखों और मासूम मुस्कान के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है। खबरों के मुताबिक मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है। हालांकि इस रिश्ते को लेकर उनके परिवार ने विरोध जताया है, जिसके चलते दोनों को पुलिस से सुरक्षा मांगनी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोनालिसा और फरमान करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हुई थी और वहीं से उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जब दोनों ने शादी करने का फैसला किया तो परिवार ने इसका विरोध किया, जिसके बाद मामला और बढ़ गया। बताया जा रहा है कि परिवार के विरोध और संभावित खतरे को देखते हुए मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं और उन्हें किसी तरह की धमकी या दबाव से बचाया जाए। सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मोनालिसा और फरमान पुलिस स्टेशन में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला और चर्चा में आ गया है। मोनालिसा वही लड़की हैं जो महाकुंभ मेले के दौरान अपनी अलग पहचान और नीली-भूरी आंखों के कारण इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। उस समय उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे और देखते ही देखते वह देशभर में चर्चा का विषय बन गई थीं। अब उनकी शादी और परिवार के विरोध का मामला भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। कई लोग इस रिश्ते का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल दोनों ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है और आगे के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, अभिनेत्री निधि अग्रवाल ने किए महाकाल दर्शन:उज्जैन में पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर और फिल्म अभिनेत्री निधि अग्रवाल ने उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। दोनों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत और सत्कार किया गया। दर्शन के बाद कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि महाकाल के दरबार में आकर उन्हें अद्भुत शांति मिली। उन्होंने भगवान महाकाल से सभी के लिए सुख, समृद्धि, सद्बुद्धि और भक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। ठाकुर ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि प्रत्येक सनातनी को जीवन में कम से कम एक बार उज्जैन आकर महाकाल के दर्शन अवश्य करने चाहिए। उन्होंने बच्चों को भी सनातन परंपराओं से जोड़ने और मंदिरों में आने की प्रेरणा देने पर जोर दिया। उन्होंने महाकाल लोक की व्यवस्थाओं की भी सराहना की और अंत में “हर-हर महादेव” का जयघोष किया। फिल्म अभिनेत्री निधि अग्रवाल ने भी ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने नंदी गृह से भगवान से हाथ जोड़कर मनोकामना मांगी और पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ जल अर्पित किया। इस दौरान वह महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दीं। निधि अग्रवाल एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और डांसर हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू का जी सिने पुरस्कार मिला था। इसके बाद उन्होंने ‘इस्मार्ट शंकर’ और ‘ईस्वरन’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है।
महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी:केरल पुलिस से मांगी सुरक्षा, पिता से बताया खतरा; डायरेक्टर बोले- ये लव जिहाद

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से मंदिर में शादी कर ली। शादी से पहले बुधवार को दोनों तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। यहां मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा मांगी और कहा कि उनके पिता उन्हें जबरन घर वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मोनालिसा ने कहा कि वह बालिग हैं और अपनी मर्जी से फरमान के साथ रहना और उससे शादी करना चाहती हैं। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया। देखिए तस्वीरें फिल्म शूटिंग के दौरान हुई मुलाकात मोनालिसा इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” की शूटिंग के सिलसिले में केरल आई हुई हैं। इसी दौरान फरमान खान से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने बताया कि फिल्म में साथ काम करने के दौरान बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे रिश्ता प्यार में बदल गया। फरमान खान ने कहा, “हम दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे। वहीं हमारी बातचीत शुरू हुई। पहले मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया था। मैंने मना कर दिया, लेकिन बाद में हम दोनों को गहरा प्यार हो गया।” मोनालिसा के मुताबिक उनका और फरमान का रिश्ता करीब छह महीने पुराना है। उन्होंने बताया कि घरवाले गांव में ही किसी और से उनकी शादी कराना चाहते थे, जो उन्हें मंजूर नहीं था। डायरेक्टर ने लगाया साजिश का आरोप मोनालिसा को फिल्म में मौका देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस शादी पर फेसबुक पोस्ट में नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा कि जिस लड़की को मौका देने के लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए का कर्ज लेकर फिल्म बनाई, उसने एक मुस्लिम युवक के साथ भागकर सब बर्बाद कर दिया। उन्होंने इसे “लव जिहाद” बताते हुए इसके पीछे साजिश होने का आरोप लगाया। ऐसे मिली थी मोनालिसा को पहचान रुद्राक्ष की माला बेचने गई थीं महाकुंभ मोनालिसा महेश्वर की रहने वाली हैं। वह परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने गई थीं। इसी दौरान एक कंटेंट क्रिएटर ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो उनकी मुस्कान और आंखों की वजह से तेजी से वायरल हो गया। वह इतनी चर्चित हो गईं कि उनकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट तक बिकने लगीं। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि भीड़ और लगातार घिरने की वजह से वह परेशान हो गई थीं और माला भी नहीं बेच पा रही थीं। इसी कारण वह महाकुंभ छोड़कर घर लौट आई थीं। इसके बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया और वह रातोंरात चर्चा में आ गईं थी। मोनालिसा की पुरानी तस्वीरें
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव तैयार:लोकसभा के 120, राज्यसभा के 60 सांसदों ने दस्तखत किए, कल संसद में पेश किया जा सकता है

विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने के लिए सांसदों के दस्तखत जुटा लिए हैं। सूत्रों के अनुसार यह प्रस्ताव गुरुवार या शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में पेश किया जा सकता है। एक वरिष्ठ सांसद ने बताया कि हस्ताक्षर जुटाने का काम पूरा हो गया है। अब तक लोकसभा में प्रस्ताव देने के लिए लगभग 120 सांसदों और राज्यसभा में लगभग 60 सांसदों ने इस नोटिस पर दस्तखत किए हैं। नियम के अनुसार 100 सांसदों के दस्तखत जरूरी सूत्रों के मुताबिक यह नोटिस INDIA गठबंधन के सभी दलों के सांसदों ने मिलकर साइन किया है। यह पहली बार है जब मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए ऐसा नोटिस दिया जा रहा है। विपक्ष का आरोप-SIR केंद्र सरकार को फायदा पहुंचाने के लिए विपक्ष का आरोप है कि CEC कई मौकों पर सत्तारूढ़ भाजपा को फायदा पहुंचाने में मदद कर रहे हैं, खासकर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) नाम की मतदाता सूची की समीक्षा प्रक्रिया को लेकर। विपक्ष का कहना है कि यह प्रक्रिया केंद्र की सरकार को फायदा पहुंचाने के लिए की जा रही है। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में इस प्रक्रिया को लेकर चिंता जताई गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग असली मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा रहा है। कानून के अनुसार प्रस्ताव मंजूर होने पर ही जांच समिति मुख्य चुनाव आयुक्त को उसी तरीके से हटाया जा सकता है जैसे सुप्रीम कोर्ट के जज को हटाया जाता है। अन्य चुनाव आयुक्तों को हटाने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त की सिफारिश जरूरी होती है। जजेज़ (इन्क्वायरी) एक्ट 1968 के अनुसार, अगर दोनों सदनों में एक ही दिन नोटिस दिया जाता है, तो जांच समिति तभी बनेगी जब दोनों सदनों में प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाएगा। इसके बाद लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा चेयरमैन मिलकर एक संयुक्त जांच समिति बनाएंगे। ——————— ये खबर भी पढ़ें: मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- पात्र वोटर का नाम नहीं कटेगा:स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्राथमिकता, CEC के लौटते ही CM ममता ने धरना खत्म किया मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार(10 मार्च) को कहा कि किसी भी पात्र वोटर का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की प्राथमिकता है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का मकसद है कि सभी सही वोटर को वोट देने का अधिकार मिले और कोई अयोग्य व्यक्ति वोटर लिस्ट में शामिल न हो। पढ़ें पूरी खबर…
ipolar disorder symptoms: क्या होता है बाइपोलर डिसऑर्डर? मूड स्विंग सबसे बड़ा संकेत, न करें नजरअंदाज

Last Updated:March 11, 2026, 19:32 IST Bipolar Disorder Symptoms: यदि आपको मूड स्विंग बहुत ज्यादा होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें. ये बाइपोलर डिसऑर्डर की शुरुआत हो सकती है, जो आपके रिश्तों और करियर को बर्बाद कर सकती हैं. इसकी तुरंत पहचान और जरूरी इलाज लेना जरूरी है. ख़बरें फटाफट आज के समय में तनाव जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बन गया है. चाहे करियर हो या फिर रिश्ते लोग कई तरह से मेंटल स्ट्रेस से गुजर रहे हैं. ऐसे में कई बार व्यवहार में अचानक बदलाव को हम नॉर्मल मूड स्विंग का नाम देकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ मामलों में यह बदलाव एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है. ऐसी ही एक स्थिति है बाइपोलर डिसऑर्डर, जिसे समझना और समय पर पहचानना बहुत जरूरी है. अगर सही समय पर इसका इलाज शुरू न हुआ तो यह व्यक्ति के रोजमर्रा के जीवन, रिश्तों और करियर पर गहरा असर डाल सकता है. वैश्विक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में बड़ी संख्या में लोग किसी न किसी मानसिक स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं. इनमें बाइपोलर डिसऑर्डर भी एक प्रमुख स्थिति है. क्या होता है बाइपोलर डिसऑर्डरबाइपोलर में आमतौर पर दो तरह की अवस्थाएं देखने को मिलती हैं. पहली होती है मैनिक अवस्था और दूसरी डिप्रेसिव अवस्था. मैनिक अवस्था में व्यक्ति खुद को बेहद ऊर्जावान महसूस करता है. उसे लगता है कि वह बहुत कुछ कर सकता है और कई बार वह बिना सोचे-समझे फैसले भी ले लेता है. ऐसे समय में व्यक्ति बहुत ज्यादा बात करने लगता है, कम नींद के बावजूद सक्रिय रहता है और कई बार जोखिम भरे काम भी कर बैठता है. कुछ लोगों को ऐसा भी महसूस हो सकता है कि वे बहुत ताकतवर हैं. दूसरी तरफ, डिप्रेसिव अवस्था में स्थिति बिल्कुल उलट होती है. इसमें व्यक्ति को लगातार उदासी, थकान और निराशा महसूस होती है. उसे पहले जिन चीजों में खुशी मिलती थी, उनमें भी दिलचस्पी कम होने लगती है. कई बार नींद और भूख के पैटर्न में भी बदलाव देखने को मिलता है. व्यक्ति को ध्यान लगाने में मुश्किल होती है और कुछ गंभीर मामलों में उसके मन में खुद को नुकसान पहुंचाने जैसे विचार भी आ सकते हैं. यही वजह है कि मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ इन लक्षणों को गंभीरता से लेने की सलाह देते हैं. कैसे होती है ये प्रॉब्लमबाइपोलर डिसऑर्डर के पीछे कोई एक कारण नहीं है. वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि इसके पीछे कई कारक एक साथ काम कर सकते हैं. इनमें जेनेटिक, मस्तिष्क में बदलाव और जीवन से जुड़ी परिस्थितियां शामिल हो सकती हैं. अगर परिवार में पहले किसी को इस तरह की समस्या रही हो तो जोखिम बढ़ सकता है. इसके अलावा, मस्तिष्क में मौजूद केमिकल मैसेंजर जैसे डोपामाइन और सेरोटोनिन के असंतुलन से भी मूड पर असर पड़ सकता है. कैसे करें पहचानडॉक्टरों के अनुसार, बाइपोलर डिसऑर्डर के शुरुआती संकेत आमतौर पर 18 से 30 वर्ष की उम्र के बीच सामने आ सकते हैं. हालांकि, कुछ मामलों में यह इससे पहले या बाद में भी हो सकता है. महिलाओं और पुरुषों में इस समस्या के लक्षण थोड़े अलग दिखाई दे सकते हैं. कई मामलों में पुरुषों में मैनिक अवस्था ज्यादा देखने को मिलती है, जबकि महिलाओं में डिप्रेसिव अवस्था की स्थिति अधिक देखी जाती है. गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के बाद हार्मोन में होने वाले बदलाव भी महिलाओं के मूड को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए ऐसे समय में विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें First Published : March 11, 2026, 19:32 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
कान से निकल रहा है पीला या पानी जैसा तरल? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना…

Last Updated:March 11, 2026, 19:16 IST कान हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील और जरूरी अंग है, जो न सिर्फ हमें सुनने में मदद करता है बल्कि शरीर के संतुलन को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है. कई बार संक्रमण, चोट, एलर्जी या फंगल इंफेक्शन की वजह से कान से पीले, सफेद या पानी जैसे तरल पदार्थ का निकलना शुरू हो जाता है. लोग अक्सर इसे मामूली समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकता है. ख़बरें फटाफट कान से तरल पदार्थ निकलने का मतलब जानें. जिस तरह आंख, दिल और दिमाग हमारे शरीर के अहम अंग हैं, उसी तरह कान भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कान केवल सुनने में ही मदद नहीं करते, बल्कि शरीर के संतुलन को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. इसके बावजूद लोग अक्सर कानों की सफाई और देखभाल को उतनी गंभीरता से नहीं लेते. आमतौर पर तब तक ध्यान नहीं दिया जाता जब तक कान में दर्द या परेशानी शुरू न हो जाए. कई बार लोगों को कान से पीला, सफेद या पानी जैसा तरल पदार्थ निकलते हुए दिखाई देता है. कुछ लोग इसे सामान्य समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन यह कई बार किसी संक्रमण या अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है. अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो समस्या और बढ़ सकती है और कान को नुकसान भी पहुंच सकता है. इन कारणों से हो सकती है यह समस्याकान से तरल निकलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. अक्सर यह समस्या बैक्टीरिया या वायरस के संक्रमण के कारण होती है. इसके अलावा कान का पर्दा फटना, कान में चोट लगना, फंगल इंफेक्शन होना, कान में फुंसी बन जाना या गले में संक्रमण होना भी इसकी वजह बन सकता है. अगर कान से हल्का लाल पानी आए, तेज दर्द हो या लगातार तरल निकलता रहे, तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. थोड़ी सी लापरवाही भी सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है. लहसुन का तेल दे सकता है राहतआयुर्वेद में कान के हल्के संक्रमण और दर्द से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताए गए हैं. इनमें लहसुन का तेल काफी उपयोगी माना जाता है. लहसुन में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं. इसे बनाने के लिए सरसों के तेल में लहसुन की कुछ कलियां डालकर अच्छी तरह गर्म कर लें. फिर इसे छानकर ठंडा होने दें. हल्का गुनगुना होने पर कान में इसकी दो बूंद डालने से दर्द और संक्रमण में आराम मिल सकता है. तुलसी और नीम भी हैं फायदेमंदतुलसी में भी एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो संक्रमण से बचाव में मदद कर सकते हैं. हालांकि तुलसी का रस सीधे कान में नहीं डालना चाहिए, बल्कि कान के आसपास की त्वचा पर हल्का लगाने से लाभ मिल सकता है. इसी तरह नीम का तेल भी एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. इसे कान के बाहरी हिस्से में लगाने से संक्रमण को कम करने में मदद मिल सकती है. About the Author Vividha Singh विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें Location : Delhi,Delhi,Delhi First Published : March 11, 2026, 19:16 IST
पीएम मोदी ने कहा कि डीएमके ‘वैज्ञानिक भ्रष्टाचार मॉडल’ चला रही है, तमिलनाडु को ‘एक परिवार के लिए एटीएम’ में बदल रही है | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 11, 2026, 18:59 IST पीएम मोदी ने डीएमके सरकार पर लोगों के जनादेश के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया और तमिलनाडु को एक परिवार के लिए एटीएम बनाने का आरोप लगाया। पीएम मोदी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि तमिलनाडु ने सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार को “उखाड़ फेंकने” का फैसला किया है, और कहा कि लोग एक ऐसी सरकार चाहते हैं जो हर परिवार के लिए काम करे, न कि केवल एक परिवार के लिए। तिरुचिरापल्ली में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को अंग्रेजी में संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “पूरे राज्य ने डीएमके को सरकार से बाहर करने का मन बना लिया है. लोग ऐसी सरकार चाहते हैं जो सिर्फ एक परिवार के लिए नहीं बल्कि हर परिवार के लिए काम करे.” उन्होंने तिरुचिरापल्ली को साहस और विश्वास की भूमि बताया और कहा कि जब तमिलनाडु और इसकी संस्कृति का सम्मान करने की बात आती है तो भाजपा सरकार हमेशा सबसे आगे रही है। उन्होंने कहा, “यह गर्व की बात है कि तमिलनाडु के बेटे सीपी राधाकृष्णन हमारे उपराष्ट्रपति हैं।” उन्होंने कहा, “एनडीए सरकार के लिए, तमिलनाडु की प्रगति बेहद महत्वपूर्ण है। 2014 के बाद से, केंद्र सरकार ने अकेले हस्तांतरण के लिए 3 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। यह पिछली कांग्रेस-डीएमके सरकार के दौरान की राशि से कई गुना अधिक है।” “एनडीए सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगभग 57,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जो 2004-14 तक कांग्रेस-डीएमके सरकार द्वारा खर्च की गई राशि का चार गुना है।” ‘डीएमके ने जनादेश के साथ विश्वासघात किया’ उन्होंने द्रमुक सरकार पर लोगों के जनादेश के साथ विश्वासघात करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने टिप्पणी की, “डीएमके शासन में, सब कुछ एक परिवार के साथ शुरू और समाप्त होता है। मंत्री बदल सकते हैं, विधायक बदल सकते हैं, लेकिन सत्ता केवल एक राजवंश के पास रहती है। डीएमके उनके वैज्ञानिक भ्रष्टाचार मॉडल के पक्ष में है। आज, उसी मॉडल का उपयोग तमिलनाडु को उस परिवार के लिए एटीएम बनाने के लिए किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि किसान तमिलनाडु की खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं और अच्छी सुविधाओं और आधुनिक बुनियादी ढांचे के हकदार हैं। पीएम ने इस बात पर प्रकाश डाला कि डीएमके ने अनाज गोदाम बनाने का वादा किया था, लेकिन किसान अभी भी इन गोदामों की तलाश कर रहे हैं जो कहीं नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, “डीएमके ने धान के लिए एमएसपी में बड़ी वृद्धि का वादा किया था। किसान पूछ रहे हैं – इन वादों का क्या हुआ? अवैध रेत खनन नदियों को नष्ट कर रहा है और पर्यावरण को खतरे में डाल रहा है, फिर भी जिम्मेदार लोग डीएमके के संरक्षण का आनंद ले रहे हैं।” प्रधानमंत्री चुनावी राज्य केरल में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की कई विकास पहलों का उद्घाटन करने के बाद आधिकारिक यात्रा के लिए तमिलनाडु पहुंचे। इससे पहले सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने त्रिची में डीएमके सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “राज्य हमेशा बीजेपी और एनडीए के लिए नो-एंट्री जोन रहेगा। लड़ाई तमिलनाडु के लोगों और एनडीए के बीच है।” यह भी पढ़ें: ‘एनडीए बनाम तमिलनाडु’: पीएम मोदी के दौरे से पहले तमिलनाडु में छिड़ा पोस्टर युद्ध पीएम मोदी की टिप्पणी तब आई जब राज्य विधानसभा चुनाव के करीब पहुंच रहा है। इस बार एनडीए को राज्य में बढ़त बनाने की उम्मीद है. जगह : तिरुचिरापल्ली, भारत, भारत पहले प्रकाशित: मार्च 11, 2026, 18:59 IST समाचार राजनीति पीएम मोदी ने कहा, DMK ‘वैज्ञानिक भ्रष्टाचार मॉडल’ चला रही है, तमिलनाडु को ‘एक परिवार के लिए एटीएम’ में बदल रही है अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)पीएम मोदी तमिलनाडु(टी)डीएमके सरकार(टी)बीजेपी सरकार(टी)तमिलनाडु की राजनीति(टी)एनडीए सरकार(टी)तमिलनाडु विधानसभा चुनाव(टी)डीएमके भ्रष्टाचार(टी)तमिलनाडु विकास
हंसिका मोटवानी और सोहेल खतूरिया का तलाक:4 साल बाद खत्म हुआ रिश्ता, एक्ट्रेस ने नहीं मांगी कोई एलिमनी

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया ने आपसी सहमति से अपनी शादी खत्म कर ली है। मुंबई की फैमिली कोर्ट ने दोनों को म्यूचुअल डिवोर्स दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पिछले साल यानी 2024 से अलग-अलग रह रहे थे और अब कानूनी तौर पर भी उनका रिश्ता खत्म हो गया है। सूत्रों के अनुसार, तलाक की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई और दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। खास बात यह है कि हंसिका मोटवानी ने इस सेटलमेंट के दौरान एलिमनी की मांग नहीं की। उन्होंने बिना किसी आर्थिक दावे के ही तलाक के लिए सहमति दे दी। हंसिका और सोहेल की शादी दिसंबर 2022 में बेहद भव्य अंदाज में हुई थी। राजस्थान के जयपुर स्थित ऐतिहासिक किले में दोनों ने शाही अंदाज में सात फेरे लिए थे। इस शादी में परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा फिल्म और बिजनेस जगत के कई लोग शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में दूरियां आने की खबरें सामने आने लगी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 में दोनों अलग रहने लगे थे। इसके बाद उन्होंने आपसी बातचीत के जरिए शादी को खत्म करने का फैसला किया और कोर्ट में म्यूचुअल डिवोर्स की अर्जी दी। फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों की सहमति को देखते हुए तलाक की अर्जी मंजूर कर ली। बताया जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मानजनक रवैया बनाए रखा और बिना किसी विवाद के मामले को सुलझा लिया। फिलहाल हंसिका मोटवानी अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और कई फिल्म और वेब प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। वहीं सोहेल खतूरिया भी अपने बिजनेस में व्यस्त हैं। दोनों ने अलग होने का फैसला तो लिया है, लेकिन इसे पूरी तरह सौहार्दपूर्ण तरीके से अंजाम दिया है, जिससे यह साफ है कि वे अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं।
हंसिका मोटवानी और सोहेल खतूरिया का तलाक:4 साल बाद खत्म हुआ रिश्ता, एक्ट्रेस ने नहीं मांगी कोई एलिमनी

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया ने आपसी सहमति से अपनी शादी खत्म कर ली है। मुंबई की फैमिली कोर्ट ने दोनों को म्यूचुअल डिवोर्स दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पिछले साल यानी 2024 से अलग-अलग रह रहे थे और अब कानूनी तौर पर भी उनका रिश्ता खत्म हो गया है। सूत्रों के अनुसार, तलाक की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई और दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। खास बात यह है कि हंसिका मोटवानी ने इस सेटलमेंट के दौरान एलिमनी की मांग नहीं की। उन्होंने बिना किसी आर्थिक दावे के ही तलाक के लिए सहमति दे दी। हंसिका और सोहेल की शादी दिसंबर 2022 में बेहद भव्य अंदाज में हुई थी। राजस्थान के जयपुर स्थित ऐतिहासिक किले में दोनों ने शाही अंदाज में सात फेरे लिए थे। इस शादी में परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा फिल्म और बिजनेस जगत के कई लोग शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में दूरियां आने की खबरें सामने आने लगी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 में दोनों अलग रहने लगे थे। इसके बाद उन्होंने आपसी बातचीत के जरिए शादी को खत्म करने का फैसला किया और कोर्ट में म्यूचुअल डिवोर्स की अर्जी दी। फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों की सहमति को देखते हुए तलाक की अर्जी मंजूर कर ली। बताया जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मानजनक रवैया बनाए रखा और बिना किसी विवाद के मामले को सुलझा लिया। फिलहाल हंसिका मोटवानी अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और कई फिल्म और वेब प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। वहीं सोहेल खतूरिया भी अपने बिजनेस में व्यस्त हैं। दोनों ने अलग होने का फैसला तो लिया है, लेकिन इसे पूरी तरह सौहार्दपूर्ण तरीके से अंजाम दिया है, जिससे यह साफ है कि वे अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने बताई बॉलीवुड छोड़ने की वजह:कहा- खराब माहौल में रहना पसंद नहीं था, ऐश्वर्या राय बच्चन और मिंडी कलिंग से मिली प्रेरणा

‘’खराब माहौल में रहना पसंद नहीं करती।” यह कहना है एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ाका, जिन्होंने हाल ही में बताया कि आखिर उन्होंने बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड का रुख क्यों किया। प्रियंका ने कहा कि वह भी ऐश्वर्या राय बच्चन और अमेरिकी अभिनेत्री मिंडी कलिंग की तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना चाहती थीं और इसी वजह से उन्होंने नए मौके तलाशने का फैसला लिया। ‘Not Skinny But Not Fat’ पॉडकास्ट में प्रियंका ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने महज 18 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म तमिल भाषा की Thamizhan थी, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार विजय नजर आए थे। प्रियंका ने बताया कि उस समय उन्हें पहली बार स्टारडम की असली ताकत देखने को मिली थी, जब विजय को देखने के लिए सेट पर भारी भीड़ जुट जाती थी। प्रियंका के मुताबिक, करियर की शुरुआत में उन्हें लगता था कि फिल्म इंडस्ट्री का मतलब सिर्फ फेम और लोकप्रियता हासिल करना है। लेकिन समय के साथ उनका नजरिया बदला और उन्होंने समझा कि एक्टिंग सिर्फ शोहरत नहीं, बल्कि एक गंभीर कला भी है। उन्होंने कहा कि अब तक वह करीब 70 फिल्मों में काम कर चुकी हैं और हर प्रोजेक्ट से उन्हें नया अनुभव मिला है। एक्ट्रेस ने यह भी स्वीकार किया कि एक समय ऐसा आया जब उन्हें बॉलीवुड में खुद को सीमित महसूस होने लगा था। उन्हें लगा कि अगर वह एक ही जगह पर रुक गईं तो नए अवसर नहीं मिल पाएंगे। इसी सोच ने उन्हें हॉलीवुड में किस्मत आजमाने के लिए प्रेरित किया। प्रियंका ने कहा कि उस दौर में अंतरराष्ट्रीय फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भारतीय कलाकारों की मौजूदगी बहुत कम थी। हालांकि ऐश्वर्या राय बच्चन और मिंडी कलिंग जैसी हस्तियां ऐसी थीं जिन्होंने ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाई। प्रियंका के लिए यह उदाहरण प्रेरणा की तरह था कि भारतीय कलाकार भी दुनिया के मंच पर अपनी जगह बना सकते हैं। प्रियंका का मानना है कि जीवन में कई बार कठिन हालात आते हैं, लेकिन उन परिस्थितियों में फंसे रहना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर इंसान लंबे समय तक खराब माहौल में रहता है तो वह उसे सामान्य मानने लगता है, इसलिए समय रहते बदलाव करना जरूरी होता है। आज प्रियंका हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में सक्रिय हैं और एक ग्लोबल स्टार के तौर पर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।









