Saturday, 19 Sep 2026 | 07:43 PM

Trending :

EXCLUSIVE

एक दिन में कितनी बार पेशाब जाते हैं आप? अगर बार-बार भाग रहे हैं वॉशरूम, तो इन 5 बीमारियों का संकेत

authorimg

Last Updated:

Frequent Urination Causes: कई लोग एक दिन में 4-5 बार पेशाब करने जाते हैं, जबकि कुछ लोग हर घंटे वॉशरूम भागते रहते हैं. गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमरेंद्र पाठक के अनुसार एक दिन में 6 से 8 बार पेशाब जाना सामान्य माना जाता है, लेकिन इससे ज्यादा बार पेशाब आना डायबिटीज या अन्य समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे में जांच कराना जरूरी है.

Zoom

बार-बार पेशाब जाना यूटीआई और ब्लैडर से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है.

Normal Urination Frequency: कई लोग दिनभर वॉशरूम भागते रहते हैं और हर घंटे पर उन्हें पेशाब करने की जरूरत महसूस होती है. बार-बार पेशाब आना कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है. कुछ लोग इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पेशाब की फ्रीक्वेंसी हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकती है. यह व्यक्ति की पानी पीने की मात्रा, मौसम, खानपान और शारीरिक स्थिति पर निर्भर करती है. इसलिए पहले यह समझना जरूरी है कि एक दिन में कितनी बार पेशाब जाना नॉर्मल है और कब यह बीमारी का संकेत हो सकता है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम सिटी हॉस्पिटल के सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमरेंद्र पाठक ने News18 को बताया आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में लगभग 6 से 8 बार पेशाब करता है. यह सामान्य माना जाता है. अगर आप ज्यादा पानी या फ्लूड लेते हैं, तो यह संख्या थोड़ी बढ़ सकती है और यह भी सामान्य ही है. रात में एक बार पेशाब के लिए उठना भी सामान्य माना जाता है. अगर आपको बार-बार अचानक पेशाब जाने की जरूरत महसूस हो या रात में कई बार उठना पड़े, तो यह संकेत हो सकता है कि शरीर में कुछ गड़बड़ चल रहा है. ऐसी कंडीशन में आपको डॉक्टर से संपर्क कर अपनी जांच करवानी चाहिए.

डॉक्टर के मुताबिक बार-बार पेशाब आने के कई कारण हो सकते हैं. ज्यादा कैफीन या चाय-कॉफी का सेवन, ठंडा मौसम या फिर ब्लैडर से जुड़ी समस्याएं होने पर फ्रीक्वेंट यूरिनेशन होता है. इसके अलावा यूरिन इन्फेक्शन भी इसकी एक वजह हो सकती है, जिसमें पेशाब करते समय जलन या दर्द महसूस होता है. इसलिए सिर्फ संख्या देखकर घबराने की बजाय अन्य लक्षणों पर भी ध्यान देना जरूरी है. डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में भी बार-बार पेशाब आना शामिल हो सकता है. जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, तो किडनी अतिरिक्त शुगर को पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करती है.

डॉक्टर का साफ कहना है कि अगर आप दिन में 8-10 बार से ज्यादा पेशाब जा रहे हैं और इसके साथ ज्यादा प्यास लगना, अचानक वजन कम होना और थकान जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं, तो जल्द से जल्द जांच करानी चाहिए. समय रहते जांच कराने से बीमारी का जल्दी पता चल जाता है और इलाज भी आसान हो जाता है. खासकर अगर परिवार में डायबिटीज का इतिहास है, तो और भी सतर्क रहने की जरूरत होती है. यह समझना जरूरी है कि हर बार पेशाब जाना बीमारी का संकेत नहीं होता, लेकिन शरीर के बदलावों को नजरअंदाज करना भी सही नहीं है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हनी सिंह-बादशाह को अश्लील गाने पर हाई कोर्ट की फटकार:सभी जगह से हटाने के आदेश; कहा- अश्लीलता और महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

April 2, 2026/
6:09 pm

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को सिंगर हनी सिंह और बादशाह के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने उनके...

SEAL Team 6 Rescue US Airman in Iran

April 6, 2026/
7:46 pm

वॉशिंगटन डीसी/तेहरान11 मिनट पहले कॉपी लिंक सील टीम-6 पर बनी एक फिक्शनल फिल्म का दृश्य अमेरिका ने ईरान में लापता...

CNG-रसोई गैस की कीमतें बढ़ सकती हैं:कतर में गैस उत्पादन बंद, भारत में 40% सप्लाई घटी; मिडिल-ईस्ट युद्ध के कारण संकट

March 4, 2026/
6:55 pm

मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण भारत में CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) और PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की कीमतें...

मौनी रॉय और सूरज नांबियार का तलाक:शादी के 4 साल बाद अलग होने का फैसला; बोले- आपसी सहमति से शादी खत्म की

May 14, 2026/
7:36 pm

एक्ट्रेस मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने अनबन की खबरों के बीच अब आधिकारिक तौर पर अपने तलाक की...

मैंगो मुरब्बा रेसिपी: दादी-नानी वाले स्वाद के साथ नारियल कैरी का मुरब्बा, नोट करें आसान रेसिपी

March 28, 2026/
10:47 pm

आम का मुरब्बा रेसिपी: समुद्रतट की शुरुआत ही होती है किचन से हींग, मेथी और सौंफ की वापसी वाली खुशियां...

नवरात्रि अप्पे रेसिपी: नवरात्रि व्रत में झटपट समक के अप्पे, स्वाद ऐसा कि पूरे 9 दिन यही खाना शुरू!

March 21, 2026/
10:48 am

समक के अप्पे रेसिपी:नवरात्रि के पावन दिनों में हमारे भारतीय घरों में फलाहार का अपना ही एक अलग स्वाद और...

बंगाल में मातृ शक्ति का तय करेगी किसकी सरकार! टीएमसी की महिला सेना के सामने बीजेपी का महिला आरक्षण कार्ड क्या खेलाएगा?

April 20, 2026/
5:18 pm

विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार मुकाबला सिर्फ राजनीतिक विचारधारा के बीच नहीं, बल्कि महिला...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

एक दिन में कितनी बार पेशाब जाते हैं आप? अगर बार-बार भाग रहे हैं वॉशरूम, तो इन 5 बीमारियों का संकेत

authorimg

Last Updated:

Frequent Urination Causes: कई लोग एक दिन में 4-5 बार पेशाब करने जाते हैं, जबकि कुछ लोग हर घंटे वॉशरूम भागते रहते हैं. गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमरेंद्र पाठक के अनुसार एक दिन में 6 से 8 बार पेशाब जाना सामान्य माना जाता है, लेकिन इससे ज्यादा बार पेशाब आना डायबिटीज या अन्य समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे में जांच कराना जरूरी है.

Zoom

बार-बार पेशाब जाना यूटीआई और ब्लैडर से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है.

Normal Urination Frequency: कई लोग दिनभर वॉशरूम भागते रहते हैं और हर घंटे पर उन्हें पेशाब करने की जरूरत महसूस होती है. बार-बार पेशाब आना कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है. कुछ लोग इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पेशाब की फ्रीक्वेंसी हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकती है. यह व्यक्ति की पानी पीने की मात्रा, मौसम, खानपान और शारीरिक स्थिति पर निर्भर करती है. इसलिए पहले यह समझना जरूरी है कि एक दिन में कितनी बार पेशाब जाना नॉर्मल है और कब यह बीमारी का संकेत हो सकता है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम सिटी हॉस्पिटल के सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमरेंद्र पाठक ने News18 को बताया आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में लगभग 6 से 8 बार पेशाब करता है. यह सामान्य माना जाता है. अगर आप ज्यादा पानी या फ्लूड लेते हैं, तो यह संख्या थोड़ी बढ़ सकती है और यह भी सामान्य ही है. रात में एक बार पेशाब के लिए उठना भी सामान्य माना जाता है. अगर आपको बार-बार अचानक पेशाब जाने की जरूरत महसूस हो या रात में कई बार उठना पड़े, तो यह संकेत हो सकता है कि शरीर में कुछ गड़बड़ चल रहा है. ऐसी कंडीशन में आपको डॉक्टर से संपर्क कर अपनी जांच करवानी चाहिए.

डॉक्टर के मुताबिक बार-बार पेशाब आने के कई कारण हो सकते हैं. ज्यादा कैफीन या चाय-कॉफी का सेवन, ठंडा मौसम या फिर ब्लैडर से जुड़ी समस्याएं होने पर फ्रीक्वेंट यूरिनेशन होता है. इसके अलावा यूरिन इन्फेक्शन भी इसकी एक वजह हो सकती है, जिसमें पेशाब करते समय जलन या दर्द महसूस होता है. इसलिए सिर्फ संख्या देखकर घबराने की बजाय अन्य लक्षणों पर भी ध्यान देना जरूरी है. डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में भी बार-बार पेशाब आना शामिल हो सकता है. जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, तो किडनी अतिरिक्त शुगर को पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करती है.

डॉक्टर का साफ कहना है कि अगर आप दिन में 8-10 बार से ज्यादा पेशाब जा रहे हैं और इसके साथ ज्यादा प्यास लगना, अचानक वजन कम होना और थकान जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं, तो जल्द से जल्द जांच करानी चाहिए. समय रहते जांच कराने से बीमारी का जल्दी पता चल जाता है और इलाज भी आसान हो जाता है. खासकर अगर परिवार में डायबिटीज का इतिहास है, तो और भी सतर्क रहने की जरूरत होती है. यह समझना जरूरी है कि हर बार पेशाब जाना बीमारी का संकेत नहीं होता, लेकिन शरीर के बदलावों को नजरअंदाज करना भी सही नहीं है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket