Monday, 13 Jul 2026 | 08:38 AM

Trending :

EXCLUSIVE

कान से निकल रहा है पीला या पानी जैसा तरल? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना…

authorimg

Last Updated:

कान हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील और जरूरी अंग है, जो न सिर्फ हमें सुनने में मदद करता है बल्कि शरीर के संतुलन को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है. कई बार संक्रमण, चोट, एलर्जी या फंगल इंफेक्शन की वजह से कान से पीले, सफेद या पानी जैसे तरल पदार्थ का निकलना शुरू हो जाता है. लोग अक्सर इसे मामूली समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कान से तरल पदार्थ निकलने का मतलब जानें.

जिस तरह आंख, दिल और दिमाग हमारे शरीर के अहम अंग हैं, उसी तरह कान भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कान केवल सुनने में ही मदद नहीं करते, बल्कि शरीर के संतुलन को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. इसके बावजूद लोग अक्सर कानों की सफाई और देखभाल को उतनी गंभीरता से नहीं लेते. आमतौर पर तब तक ध्यान नहीं दिया जाता जब तक कान में दर्द या परेशानी शुरू न हो जाए.

कई बार लोगों को कान से पीला, सफेद या पानी जैसा तरल पदार्थ निकलते हुए दिखाई देता है. कुछ लोग इसे सामान्य समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन यह कई बार किसी संक्रमण या अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है. अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो समस्या और बढ़ सकती है और कान को नुकसान भी पहुंच सकता है.

इन कारणों से हो सकती है यह समस्या
कान से तरल निकलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. अक्सर यह समस्या बैक्टीरिया या वायरस के संक्रमण के कारण होती है. इसके अलावा कान का पर्दा फटना, कान में चोट लगना, फंगल इंफेक्शन होना, कान में फुंसी बन जाना या गले में संक्रमण होना भी इसकी वजह बन सकता है. अगर कान से हल्का लाल पानी आए, तेज दर्द हो या लगातार तरल निकलता रहे, तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. थोड़ी सी लापरवाही भी सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है.

लहसुन का तेल दे सकता है राहत
आयुर्वेद में कान के हल्के संक्रमण और दर्द से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताए गए हैं. इनमें लहसुन का तेल काफी उपयोगी माना जाता है. लहसुन में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं. इसे बनाने के लिए सरसों के तेल में लहसुन की कुछ कलियां डालकर अच्छी तरह गर्म कर लें. फिर इसे छानकर ठंडा होने दें. हल्का गुनगुना होने पर कान में इसकी दो बूंद डालने से दर्द और संक्रमण में आराम मिल सकता है.

तुलसी और नीम भी हैं फायदेमंद
तुलसी में भी एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो संक्रमण से बचाव में मदद कर सकते हैं. हालांकि तुलसी का रस सीधे कान में नहीं डालना चाहिए, बल्कि कान के आसपास की त्वचा पर हल्का लगाने से लाभ मिल सकता है. इसी तरह नीम का तेल भी एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. इसे कान के बाहरी हिस्से में लगाने से संक्रमण को कम करने में मदद मिल सकती है.

About the Author

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
आयुष्मान की फिल्म पर लगे चीटिंग दिखाने के आरोप:एक्टर ने 'पति पत्नी और वो दो' मूवी पर दी सफाई, कहा- यह साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म

May 3, 2026/
7:56 pm

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है।...

Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of Sthree Sakthi SS-518 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

May 5, 2026/
3:17 pm

आखरी अपडेट:05 मई, 2026, 15:17 IST संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्रिमंडल पर...

केसी बोकाड़िया बोले- ‘तीसरी बेगम’ में कड़वी सच्चाई दिखाई है:जय सियाराम विवाद, लव जिहाद मुद्दे और सेंसर बोर्ड पर खुलकर बोले फिल्ममेकर

May 15, 2026/
9:30 am

अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रेखा, माधुरी दीक्षित और राजकुमार जैसे बड़े सितारों के साथ काम कर चुके दिग्गज फिल्ममेकर केसी...

UK की व्हिस्की-कारें भारत में 7 दिन बाद सस्ती मिलेंगी:भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई से लागू होगा; जानें किन चीजों के दाम बदलेंगे

July 8, 2026/
3:03 pm

भारत में UK की कारें, व्हिस्की, कपड़े और फुटवियर 7 दिन बाद सस्ते मिलेंगे। क्योंकि, भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड...

RCA के पूर्व कन्वीनर को 24 लाख की रिकवरी नोटिस:एसोसिएशन के फंड का गलत तरीके से इस्तेमाल किया, वकीलों को लाखों रुपए बांटे

May 12, 2026/
10:21 am

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी ने पूर्व कन्वीनर दीनदयाल कुमावत को 24 लाख रुपए की रिकवरी का नोटिस...

Vietnam Boat Capsize: 15 Indian Tourists Dead

July 12, 2026/
8:32 pm

हनोई7 मिनट पहले कॉपी लिंक वियतनाम में शनिवार को भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीयों की मौत...

RCB IPL 2026 Matches Get Green Light

March 16, 2026/
3:44 pm

बेंगलुरु49 मिनट पहले कॉपी लिंक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को RCB ओर SRH के बीच IPL-2026 का ओपनिंग...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

कान से निकल रहा है पीला या पानी जैसा तरल? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना…

authorimg

Last Updated:

कान हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील और जरूरी अंग है, जो न सिर्फ हमें सुनने में मदद करता है बल्कि शरीर के संतुलन को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है. कई बार संक्रमण, चोट, एलर्जी या फंगल इंफेक्शन की वजह से कान से पीले, सफेद या पानी जैसे तरल पदार्थ का निकलना शुरू हो जाता है. लोग अक्सर इसे मामूली समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कान से तरल पदार्थ निकलने का मतलब जानें.

जिस तरह आंख, दिल और दिमाग हमारे शरीर के अहम अंग हैं, उसी तरह कान भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कान केवल सुनने में ही मदद नहीं करते, बल्कि शरीर के संतुलन को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. इसके बावजूद लोग अक्सर कानों की सफाई और देखभाल को उतनी गंभीरता से नहीं लेते. आमतौर पर तब तक ध्यान नहीं दिया जाता जब तक कान में दर्द या परेशानी शुरू न हो जाए.

कई बार लोगों को कान से पीला, सफेद या पानी जैसा तरल पदार्थ निकलते हुए दिखाई देता है. कुछ लोग इसे सामान्य समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन यह कई बार किसी संक्रमण या अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है. अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो समस्या और बढ़ सकती है और कान को नुकसान भी पहुंच सकता है.

इन कारणों से हो सकती है यह समस्या
कान से तरल निकलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. अक्सर यह समस्या बैक्टीरिया या वायरस के संक्रमण के कारण होती है. इसके अलावा कान का पर्दा फटना, कान में चोट लगना, फंगल इंफेक्शन होना, कान में फुंसी बन जाना या गले में संक्रमण होना भी इसकी वजह बन सकता है. अगर कान से हल्का लाल पानी आए, तेज दर्द हो या लगातार तरल निकलता रहे, तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. थोड़ी सी लापरवाही भी सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है.

लहसुन का तेल दे सकता है राहत
आयुर्वेद में कान के हल्के संक्रमण और दर्द से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताए गए हैं. इनमें लहसुन का तेल काफी उपयोगी माना जाता है. लहसुन में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं. इसे बनाने के लिए सरसों के तेल में लहसुन की कुछ कलियां डालकर अच्छी तरह गर्म कर लें. फिर इसे छानकर ठंडा होने दें. हल्का गुनगुना होने पर कान में इसकी दो बूंद डालने से दर्द और संक्रमण में आराम मिल सकता है.

तुलसी और नीम भी हैं फायदेमंद
तुलसी में भी एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो संक्रमण से बचाव में मदद कर सकते हैं. हालांकि तुलसी का रस सीधे कान में नहीं डालना चाहिए, बल्कि कान के आसपास की त्वचा पर हल्का लगाने से लाभ मिल सकता है. इसी तरह नीम का तेल भी एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. इसे कान के बाहरी हिस्से में लगाने से संक्रमण को कम करने में मदद मिल सकती है.

About the Author

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket