सीहोर में अहमदाबाद-गोरखपुर और बांद्रा-गोरखपुर ट्रेनों का ठहराव शुरू:सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी; कुबेरेश्वर धाम के श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

सीहोर रेलवे स्टेशन पर सोमवार, 23 फरवरी से अहमदाबाद-गोरखपुर और बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया है। सोमवार शाम 5:30 बजे भोपाल-सीहोर सांसद आलोक शर्मा और विधायक सुदेश राय ने स्टेशन पर गोरखपुर से अहमदाबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 19094 को हरी झंडी दिखाकर इस नई व्यवस्था की औपचारिक शुरुआत की है। वर्तमान में इन नई ट्रेनों के रुकने से सीहोर शहर सीधे मुंबई, प्रयागराज और अहमदाबाद सहित कई बड़े शहरों से जुड़ गया है और कुबेरेश्वर धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भी आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। सोमवार शाम 5:30 बजे जैसे ही गोरखपुर से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन (19094) सीहोर स्टेशन पर पहुंची, सांसद आलोक शर्मा और विधायक सुदेश राय ने ट्रेन के ड्राइवर को पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इसके साथ ही, 23 फरवरी से स्टेशन पर बांद्रा से गोरखपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 19091, गोरखपुर से बांद्रा जाने वाली गाड़ी संख्या 19092, गोरखपुर से अहमदाबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 19490 और अहमदाबाद से गोरखपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 19489 का भी सीहोर में ठहराव शुरू हो गया है। सांसद बोले- बड़े धार्मिक और औद्योगिक नगरों से जुड़ा सीहोर इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह सीहोर के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इन ट्रेनों के ठहराव से सीहोर अब मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, रतलाम, उज्जैन, सागर, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज और बनारस जैसे बड़े धार्मिक और औद्योगिक नगरों से जुड़ गया है। इन ट्रेनों के ठहराव से कुबेरेश्वर धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने आने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। जल्द रुकेगी ओवरनाइट ट्रेन कार्यक्रम के दौरान सांसद आलोक शर्मा ने सीहोर की जनता की एक और बड़ी मांग, ओवरनाइट ट्रेन के ठहराव को लेकर भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे इसके लिए रेल मंत्री से मुलाकात करेंगे, ताकि सीहोर भी भोपाल और अन्य शहरों की तरह तरक्की कर सके और जल्द ही ओवरनाइट एक्सप्रेस भी यहां रुकना शुरू हो। कार्यक्रम में ये पदाधिकारी और अधिकारी रहे मौजूद सीहोर स्टेशन पर आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, सीहोर जिले के प्रभारी विकास वीरानी, भाजपा नेता सन्नी महाजन, गोपाल सोनी और रतलाम मंडल के एडीआरएम (ADRM) अक्षय कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनसमूह उपस्थित था।
इंस्टाग्राम पर स्टंटबाजी का वीडियो देखकर पुलिस ने लिया उठा, दिल्ली में रील्स बनाने वाले अब हो जाएं सावधान | delhi police action after dwarka scorpion accident sahil death new usmanpur instagram complaint reckless 3 bikers arrested

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में कुछ दिन पहले रील्स बनाने के चक्कर में एक भयानक हादसा हुआ था, जिसमें एक मां ने अपने इकलौते बेटे साहिल को खो दिया था. इस घटना के बाद अब दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है. देश की राजधानी में रील बनाने के चक्कर में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले स्टंटबाजों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है. राजधानी में रील बनाने के चक्कर में हो रही मौतों के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है. दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट के न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर मिली एक शिकायत का संज्ञान लेते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर सड़कों पर खतरनाक तरीके से बाइक चला रहे थे. पुलिस ने न केवल आरोपियों को पकड़ा, बल्कि वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया है. आजकल के युवा सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए सड़कों पर स्टंटबाजी करते हैं, जो न केवल उनके लिए बल्कि राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित होती है. न्यू उस्मानपुर पुलिस को इंस्टाग्राम के माध्यम से एक वीडियो और शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें कुछ युवक सार्वजनिक सड़क पर बेहद खतरनाक तरीके से बाइक चला रहे थे. इंस्टाग्राम से मिला सुराग और एक्शन डीसीपी उत्तर-पूर्वी जिला आशीष मिश्रा के निर्देश और एसएचओ राजेंदर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. पुलिस ने डिजिटल फुटप्रिंट्स का पीछा करते हुए आरोपियों की पहचान की और उनके खिलाफ एफआईआर नंबर 111/26 दर्ज की. आरोपियों की प्रोफाइल पुलिस ने इस मामले में खजूरी खास इलाके के रहने वाले तीन युवकों को दबोचा है. 22 साल के तुषार पुनिया, 20 साल का तनिष्क मावी और 20 साल पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया गया है. ये तीनों युवक खजूरी खास के रहने वाले हैं और अक्सर न्यू उस्मानपुर और आसपास के इलाकों में स्टंटबाजी करते देखे जाते थे. हथियार बनी सोशल मीडिया, जब्त हुई बाइकें जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इनमें से दो मोटरसाइकिलें पहले ही एक अन्य मामले (FIR No. 101/26) में जब्त की जा चुकी थीं, जिनका संबंध इसी तरह की लापरवाही भरी ड्राइविंग से था. ताजा मामले में पुष्पेंद्र की एक और मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाना), 125(A) और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं (194D, 38, 192) के तहत मुकदमा दर्ज किया है. डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि पुलिस अब सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है. अगर कोई भी व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है या स्टंटबाजी कर दूसरों की जान खतरे में डालता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे किसी भी कृत्य को देखते ही पुलिस को सोशल मीडिया या हेल्पलाइन के माध्यम से सूचित करें.
भैंसदेही पुलिस ने कार से लाखों की अवैध शराब जब्त:एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार; कार्रवाई जारी

बैतूल। भैंसदेही पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लाख 44 हजार रुपये से अधिक मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर की गई, जिन्होंने जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि धामनगांव की ओर से एक स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक MP 04 CK 5106) में भारी मात्रा में शराब भैंसदेही की ओर लाई जा रही है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन में सवार एक व्यक्ति संगीत अमरुते निवासी चिचोलीढाना को गिरफ्तार कर लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 262.64 लीटर है। जब्त शराब का अनुमानित मूल्य 3 लाख 44 हजार 112 रुपये आंका गया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन सहित शराब को जब्त कर आरोपी संगीत अमरुते के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर के नेतृत्व में उप निरीक्षक आशीष कमरे, आरक्षक नारायण जाट और तनवीर खान की टीम शामिल थी। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विशेष निगरानी रख रही है और हर स्तर पर तत्पर है।
मैरिज गार्डन में लगी आग:गार्डन के गोदाम में रखा सामान जलकर हुआ खाक दमकल ने पाया आग पर काबू

मुरैना के कैलारस कस्बे स्थित मंगल मैरिज गार्डन में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। आग गार्डन के स्टोर के दो कमरों में लगी, जिससे वहां रखा टेंट का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। आग की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने निजी बोर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि घटना के समय गार्डन पिछले तीन दिनों से बंद था और वहां कोई कार्यक्रम नहीं चल रहा था। 7 से 8 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान मंगल मैरिज गार्डन के संचालक राजकुमार चौहान के अनुसार गार्डन पिछले तीन दिन से बंद था। दोपहर में स्थानीय लोगों और चौकीदार ने गोदाम हिस्से में आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और दमकल को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग में टेंट का सामान जल गया। उन्होंने करीब 7 से 8 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। आग के कारणों की जांच शुरू कैलारस एसडीओपी उमेश मिश्रा ने बताया कि मंगल गार्डन में दिन के समय आग लगी है, जिसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस टीम और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही है। साथ ही आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।
‘समय की ज़रूरत’: कर्नाटक कांग्रेस के पहली बार चुने गए 31 विधायकों ने खड़गे को पत्र लिखकर कैबिनेट में जगह मांगी | भारत समाचार

आखरी अपडेट:23 फ़रवरी 2026, 15:56 IST पत्र में विधायकों ने बताया कि जब 34 सदस्यीय सिद्धारमैया के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का गठन हुआ था, तो पहली बार चुने गए किसी भी विधायक को मंत्री पद नहीं दिया गया था। सिद्धारमैया के साथ राहुल गांधी | फ़ाइल छवि कर्नाटक कांग्रेस के पहली बार चुने गए 31 विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर नेतृत्व से अगले कैबिनेट फेरबदल के दौरान नए और युवा चेहरों को जगह देने का आग्रह किया है और इसे “समय की जरूरत” बताया है। पत्र, जिसे राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित वरिष्ठ नेताओं को भी संबोधित किया गया है, कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच पहली बार विधायकों के लिए मंत्री पद की मांग करता है। हस्ताक्षरकर्ताओं में मांड्या विधायक रविकुमार गौड़ा गनिगा, विराजपेट विधायक एएस पोन्नन्ना और पावागड़ा विधायक एचवी वेंकटेश सहित अन्य शामिल हैं। पत्र में, विधायकों ने बताया कि जब 34 सदस्यीय सिद्धारमैया के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का गठन किया गया था, तो निर्णायक जनादेश के साथ कांग्रेस के सत्ता में आने के बावजूद, पहली बार विधायक बने किसी भी व्यक्ति को मंत्री पद नहीं दिया गया था। पत्र में कहा गया है, “यह समय की मांग है कि युवा, गतिशील और सक्रिय पहली बार चुने गए विधायकों को कैबिनेट में मंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर प्रदान किया जाए।” विधायकों ने अनुरोध किया है कि जब भी मुख्यमंत्री, कांग्रेस आलाकमान और उपमुख्यमंत्री के परामर्श से कैबिनेट में फेरबदल करें, तो कम से कम पांच पहली बार के विधायकों को जगह दी जाए। विधायकों ने आगे तर्क दिया कि नए लोगों को मंत्री पद की जिम्मेदारियां देना अभूतपूर्व नहीं है, यह देखते हुए कि देश भर में कई राज्य सरकारों का नेतृत्व पहली बार मुख्यमंत्री बने विधायकों ने किया है, जबकि कई अन्य को मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। कर्नाटक कैबिनेट में फेरबदल कुछ समय से चल रहा है, सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार पिछले चार महीनों में नई दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ अलग-अलग और समानांतर बैठकें कर रहे हैं। हालाँकि, 34 सदस्यीय मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : कर्नाटक, भारत, भारत पहले प्रकाशित: 23 फरवरी, 2026, 15:55 IST न्यूज़ इंडिया ‘समय की जरूरत’: कर्नाटक कांग्रेस के पहली बार चुने गए 31 विधायकों ने खड़गे को पत्र लिखकर कैबिनेट में जगह मांगी अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें
एसिडिटी से हो जाता है बुरा हाल? डॉक्टर सेठी ने बताए नेचुरल तरीके, जल्द मिलेगा आराम, देखें वीडियो

Natural Ways to Relieve Acid Reflux: एसिडिटी की समस्या बेहद कॉमन है, लेकिन यह लोगों का बुरा हाल कर देती है. एसिड रिफ्लक्स की परेशानी में खाने के बाद या लेटने पर पेट का एसिड ऊपर उठकर खाने की नली में चला जाता है. इससे छाती में जलन, खांसी और कभी-कभी गले में खराश जैसी शिकायतें होती हैं. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या GERD में बदल सकती है, जिससे खाने की नली की परत को नुकसान पहुंच सकता है. AIIMS और हार्वर्ड जैसे संस्थानों में ट्रेनिंग ले चुके मशहूर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में एसिडिटी से राहत पाने के लिए नेचुरल उपाय बताए हैं. वीडियो में डॉक्टर ने इन उपायों को स्टेप-बाय-स्टेप दिखाया है, जिससे लोग सही तरीके से अपना सकें.
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ पर घमासान:कामाख्या नारायण सिंह ने अनुराग कश्यप को बताया मानसिक रूप से दुर्बल, बीफ सीन पर छिड़ी नई बहस

रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी ‘द केरल स्टोरी 2’ के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को अपने तीखे बयान के जवाब में गंभीर आरोप लगाए हैं। यह विवाद खास तौर पर फिल्म के एक सीन को लेकर शुरू हुआ है, जिसमें ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक मुस्लिम परिवार एक्ट्रेस को जबरदस्ती गोमांस खिला रहा है। कुछ दिनों पहले अनुराग कश्यप ने इस सीन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कोई किसी को इस तरह गोमांस नहीं खिलाता, तो क्या खिचड़ी तक कोई जबरदस्ती नहीं खिला सकता। उन्होंने फिल्म को पूरी तरह बकवास और प्रोपगैंडा करार दिया था तथा फिल्म के उद्देश्यों पर भी सवाल उठाए थे। अब इसी टिप्पणी के जवाब में निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अनुराग कश्यप पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अनुराग मानसिक रूप से दुर्बल” हो गए हैं और उन्हें हर चीज से शिकायत रहती है। चाहे वह फिल्म इंडस्ट्री हो, ब्राह्मण समुदाय हो या नेटफ्लिक्स। कामाख्या ने कहा, “अनुराग कश्यप जी अब मानसिक रूप से दुर्बल हो गए हैं। इनको हर चीज से दिक्कत है।” कामाख्या ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि समाज में कुछ निर्दोष लड़कियों को धर्म परिवर्तन कराने के लिए गोमांस खिलाया जाता है, और यह एक गंभीर अपराध है। उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘ द गर्ल इन येलो बूट्स’ का भी जिक्र किया और उस पर तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अनुराग ने उस फिल्म में एक पिता-बेटी के रिश्ते को अवैध तरीके से दर्शाया था, जो सभ्य समाज में सोचना भी मुश्किल है। सिंह ने कहा कि अनुराग की फिल्में पिछले कुछ समय से फ्लॉप चल रही हैं और वह चाहते हैं कि उन्हें अक्ल आए। उन्होंने यह भी कहा कि ‘द केरल स्टोरी 2’ तथ्यों पर आधारित है और ट्रेलर को दर्शकों द्वारा अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। दूसरी तरफ, अनुराग कश्यप ने मीडिया से बातचीत में फिल्म को बकवास बताते हुए कहा था कि इससे विभाजन और सौहार्द को नुकसान पहुँच सकता है। यह विवाद तब और बढ़ गया जब कई फिल्म हस्तियों और राजनीतिक हस्तियों ने भी फिल्म पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन इस विवाद ने पहले से ही इसके आसपास बहस का एक बड़ा विषय तैयार कर दिया है।
फरहान अख्तर की ‘बूंग' ने BAFTA में रचा इतिहास:चिल्ड्रन्स एंड फैमिली कैटेगरी में जीता अवॉर्ड, 2024 में रिलीज हुई थी फिल्म

ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) 2026 में भारतीय फिल्म ‘बूंग’ ने इतिहास रच दिया है। फरहान अख्तर की मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स में चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता है। इस मौके पर फिल्म के मेकर्स रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, लक्ष्मीप्रिया देवी और एलन मैकएलेक्स मौजूद रहे। इस फिल्म ने ‘जूटोपिया 2’, ‘लिलो एंड स्टिच’ और ‘आर्को’ जैसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को पछाड़ते हुए यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किया। जानिए ‘बूंग’ फिल्म के बारे में ‘बूंग’ साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है, जबकि इसे प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने किया है। फिल्म की कहानी एक छोटे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां को एक खास तोहफा देकर सरप्राइज करना चाहता है। उसे लगता है कि उसके पिता, जो उनके साथ नहीं रहते, उन्हें घर वापस लाना ही सबसे कीमती तोहफा होगा। पिता की तलाश में निकले इस सफर में उसकी दुनिया बदल जाती है, लेकिन अंत में उसे ऐसा तोहफा मिलता है जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। इस फिल्म का प्रदर्शन टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 और वारसॉ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल समेत कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी किया गया था। ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) 2026 में भारतीय फिल्म ‘बूंग’ ने इतिहास रच दिया है। फरहान अख्तर की मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स में चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता है। इस मौके पर फिल्म के मेकर्स रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, लक्ष्मीप्रिया देवी और एलन मैकएलेक्स मौजूद रहे। फिल्म की कहानी एक छोटे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां को एक खास तोहफा देकर सरप्राइज करना चाहता है। उसे लगता है कि उसके पिता, जो उनके साथ नहीं रहते, उन्हें घर वापस लाना ही सबसे कीमती तोहफा होगा। पिता की तलाश में निकले इस सफर में उसकी दुनिया बदल जाती है, लेकिन अंत में उसे ऐसा तोहफा मिलता है जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
‘शोनार बांग्ला को टीएमसी ने धोखा दिया’: चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के लोगों को पीएम मोदी का पत्र | भारत समाचार

आखरी अपडेट:23 फ़रवरी 2026, 12:46 IST पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल बेहतर शासन और नए सिरे से विकास का हकदार है। उन्होंने “विकसित बंगाल” के निर्माण की दिशा में काम करने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो/पीटीआई) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि वह पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति को लेकर ”हतप्रभ” हैं। पत्र की शुरुआत ‘जॉय मां काली’ से करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी कल्पना वाले ”शोनार बांग्ला” के लोगों को मौजूदा तृणमूल कांग्रेस सरकार के शासन में धोखे का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि बंगाल बेहतर शासन और नए सिरे से विकास का हकदार है और भारतीय जनता पार्टी ऐसा कर सकती है। प्रधान मंत्री ने “विकसित बंगाल” के निर्माण की दिशा में काम करने का संकल्प लिया और राज्य के भविष्य को बदलने के लिए बंगालियों से समर्थन मांगा। आगामी चुनाव में लोगों से भाजपा को वोट देने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि शोनार बंगाल का भविष्य उसके अपने लोगों के हाथों में है। पीएम ने कहा, “हमारे शोनार बांग्ला (स्वर्णिम बंगाल) का भविष्य आपके दृढ़ निर्णय पर निर्भर करता है। मैं आपसे पश्चिम बंगाल के विकास के हित में भाजपा को वोट देने का आग्रह करता हूं।” पत्र में कल्याण और विकास उपायों का भी जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया कि केंद्र की जन-धन योजना के माध्यम से पश्चिम बंगाल में करोड़ों लोगों को बैंकिंग सेवाओं के तहत लाया गया है। इसमें छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को दी गई 2.83 लाख करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का उल्लेख किया गया है। पत्र में कहा गया है कि बंगाल में 1.5 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन मिले और हजारों को विधवा और विकलांगता पेंशन से लाभ हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पश्चिम बंगाल एक समय भारत के अग्रणी औद्योगिक राज्यों में से एक था। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक अनिश्चितता और अदूरदर्शी नीतियों के कारण राज्य की 65 साल पुरानी औद्योगिक विरासत नष्ट हो रही है। उन्होंने कहा कि कई उद्योग बंद हो गए हैं, बेरोजगारी बढ़ गई है और कई युवा काम के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। “राज्य सरकार की तीन प्रमुख लोक कल्याणकारी पहलों के माध्यम से, जन-धन योजना के तहत करोड़ों लोगों को बैंकिंग सेवाओं में लाया गया है। जब सत्तारूढ़ दल ने आम लोगों से नौकरियां छीन लीं तो वित्तीय सहायता प्रदान की गई। छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को 2.83 लाख करोड़ रुपये दिए गए। उज्ज्वला योजना के तहत, 1.5 करोड़ परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन मिले हैं। सुशासन, भ्रष्टाचार से मुक्त और विकास की निरंतरता हमारी प्रतिबद्धता बनी हुई है। मैं आपसे इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील करता हूं।” प्रधानमंत्री का पत्र. पीएम ने यह भी आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ टीएमसी ने बंगाल में प्रगति के इस रास्ते में बाधा डालने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि शासन में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद समाप्त होना चाहिए और पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन स्थापित होना चाहिए। उन्होंने लोगों से विकसित, समृद्ध और शांतिपूर्ण पश्चिम बंगाल के निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान किया। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 23 फ़रवरी 2026, 11:39 IST न्यूज़ इंडिया ‘टीएमसी के तहत शोनार बांग्ला को धोखा दिया गया’: चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के लोगों को पीएम मोदी का पत्र अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)पीएम मोदी(टी)बंगाल चुनाव(टी)बंगाल चुनाव(टी)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव(टी)ममता बनर्जी(टी)बंगाल चुनाव कब है(टी)बंगाल चुनाव की तारीख(टी)बंगाल चुनाव(टी)चुनाव आयोग(टी)तृणमूल कांग्रेस(टी)टीएमसी
नर्मदा परिक्रमा यात्रा 400 किमी तय कर खरगोन पहुंची:परिक्रमावासियों ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक किया, अगला पड़ाव महाराष्ट्र का प्रकाशा

नर्मदापुरम से शुरू हुई आचार्य सोमेश परसाई के सानिध्य में नर्मदा परिक्रमा तीर्थयात्रा खरगोन जिले में नर्मदा तट स्थित नावडाटौडी पहुंची। यह यात्रा लगभग 400 किलोमीटर की दूरी तय कर यहां पहुंची है। श्री शालीवाहन शिव मंदिर परिसर में 300 से अधिक परिक्रमावासियों ने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर आचार्य सोमेश परसाई ने सत्संग में भगवान शिव और नर्मदा की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में नर्मदा अष्टक का पाठ भी हुआ। नावडाटौडी घाट पर सामूहिक आरती और पूजन-अर्चन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु भी शामिल हुए। संगीतमयी भजन और नर्मदा सत्संग का आयोजन भी हुआ। यह परिक्रमा यात्रा श्री विद्या ललिताम्ब समिति, नर्मदापुरम द्वारा आयोजित की जा रही है। एक माह की यह यात्रा लगभग 3000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। अगला सत्संग महाराष्ट्र के प्रकाशा में होगा। नावडाटौडी में धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय शालीवाहन मंदिर के पुजारी पंडित मदनलाल दुबे, भडारी बाबा, चंद्रशेखर दुबे और करणसिंह पटेल ने परिक्रमावासियों की अगवानी की। सोमवार को यह यात्रा अपने अगले पड़ाव के लिए आगे बढ़ गई।









