Wednesday, 16 Sep 2026 | 09:31 PM

Trending :

EXCLUSIVE

सीहोर में अहमदाबाद-गोरखपुर और बांद्रा-गोरखपुर ट्रेनों का ठहराव शुरू:सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी; कुबेरेश्वर धाम के श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

सीहोर रेलवे स्टेशन पर सोमवार, 23 फरवरी से अहमदाबाद-गोरखपुर और बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया है। सोमवार शाम 5:30 बजे भोपाल-सीहोर सांसद आलोक शर्मा और विधायक सुदेश राय ने स्टेशन पर गोरखपुर से अहमदाबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 19094 को हरी झंडी दिखाकर इस नई व्यवस्था की औपचारिक शुरुआत की है। वर्तमान में इन नई ट्रेनों के रुकने से सीहोर शहर सीधे मुंबई, प्रयागराज और अहमदाबाद सहित कई बड़े शहरों से जुड़ गया है और कुबेरेश्वर धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भी आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। सोमवार शाम 5:30 बजे जैसे ही गोरखपुर से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन (19094) सीहोर स्टेशन पर पहुंची, सांसद आलोक शर्मा और विधायक सुदेश राय ने ट्रेन के ड्राइवर को पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इसके साथ ही, 23 फरवरी से स्टेशन पर बांद्रा से गोरखपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 19091, गोरखपुर से बांद्रा जाने वाली गाड़ी संख्या 19092, गोरखपुर से अहमदाबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 19490 और अहमदाबाद से गोरखपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 19489 का भी सीहोर में ठहराव शुरू हो गया है। सांसद बोले- बड़े धार्मिक और औद्योगिक नगरों से जुड़ा सीहोर
इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह सीहोर के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इन ट्रेनों के ठहराव से सीहोर अब मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, रतलाम, उज्जैन, सागर, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज और बनारस जैसे बड़े धार्मिक और औद्योगिक नगरों से जुड़ गया है। इन ट्रेनों के ठहराव से कुबेरेश्वर धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने आने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। जल्द रुकेगी ओवरनाइट ट्रेन
कार्यक्रम के दौरान सांसद आलोक शर्मा ने सीहोर की जनता की एक और बड़ी मांग, ओवरनाइट ट्रेन के ठहराव को लेकर भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे इसके लिए रेल मंत्री से मुलाकात करेंगे, ताकि सीहोर भी भोपाल और अन्य शहरों की तरह तरक्की कर सके और जल्द ही ओवरनाइट एक्सप्रेस भी यहां रुकना शुरू हो। कार्यक्रम में ये पदाधिकारी और अधिकारी रहे मौजूद
सीहोर स्टेशन पर आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, सीहोर जिले के प्रभारी विकास वीरानी, भाजपा नेता सन्नी महाजन, गोपाल सोनी और रतलाम मंडल के एडीआरएम (ADRM) अक्षय कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनसमूह उपस्थित था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
2026 की दुनियाभर की टॉप-10 फिल्मों में शामिल हुई धुरंधर-2:क्रिस हेम्सवर्थ और जेंडया की फिल्मों को पीछे छोड़ा, ₹1656 करोड़ हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

April 9, 2026/
5:45 pm

आदित्य धर की स्पाई ड्रामा फिल्म धुरंधर: द रिवेंज इस साल दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10...

Canada PM Visit India | Trade Deal Focus; Crime Statement

February 27, 2026/
6:49 am

नई दिल्ली/ओटावा20 मिनट पहले कॉपी लिंक कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज 4 दिन के दौरे पर भारत पर पहुंच...

तस्वीर का विवरण

April 26, 2026/
11:27 pm

नमक का प्रयोग: पोचे के पानी में 1-2 मार्मिक नमक। इससे ई-कॉमर्स की बिक्री ख़त्म हो गई है। छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े...

पाकिस्तान को हराकर WTC रैंकिंग में भारत से आगे बांग्लादेश:टीम इंडिया छठे स्थान पर खिसकी; ऑस्ट्रेलिया 87.5% पॉइंट्स के साथ टॉप पर

May 20, 2026/
1:48 pm

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की ताजा रैंकिंग में बांग्लादेश ने भारत को पीछे छोड़कर पांचवां स्थान हासिल कर लिया...

अंबानी परिवार ने रिहाना को गिफ्ट किया डायमंड ब्रेसलेट:कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपए; वीडियो में दिखाया, बोलीं- यह मुझे अंबानी से मिला है

June 16, 2026/
5:40 pm

पॉप स्टार रिहाना को मुकेश अंबानी परिवार एक डायमंड टेनिस ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। इसकी कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपए...

रिजेक्शन, प्यार और संघर्ष: अंशुमन‑महवश ने सुनाई दिल छूती कहानी:छोटे शहरों से निकले दोनों बोले- सफलता के पीछे दर्द और अधूरा इश्क

May 19, 2026/
5:30 am

अंशुमन पुष्कर और महवश जल्द ही वेब सीरीज ‘सतरंगी बदला का खेल’ में नजर आने वाले हैं। छोटे शहरों से...

डॉ. जीएल सोढ़ी बने रहेंगे सिविल सर्जन:इंदौर हाईकोर्ट का फैसला, अब 65 वर्ष की आयु में होंगे रिटायर

March 27, 2026/
2:22 am

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में सामने आए प्रशासनिक विवाद के बीच हाईकोर्ट ने सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल...

पुणे केतन मर्डर केस पर भड़कीं हिना खान:कहा- सच कहना मुश्किल, जान लेना आसान हो गया, एक्ट्रेस आंचल ने कहा था- सिया को भी खाई से फेंको

June 25, 2026/
12:07 pm

पुणे में हुए केतन अग्रवाल के मर्डर केस में उनकी मंगेतर सिया ने हत्या की बात कबूल ली है। देश...

राजनीति

सीहोर में अहमदाबाद-गोरखपुर और बांद्रा-गोरखपुर ट्रेनों का ठहराव शुरू:सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी; कुबेरेश्वर धाम के श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

सीहोर में अहमदाबाद-गोरखपुर और बांद्रा-गोरखपुर ट्रेनों का ठहराव शुरू:सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी; कुबेरेश्वर धाम के श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

सीहोर रेलवे स्टेशन पर सोमवार, 23 फरवरी से अहमदाबाद-गोरखपुर और बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया है। सोमवार शाम 5:30 बजे भोपाल-सीहोर सांसद आलोक शर्मा और विधायक सुदेश राय ने स्टेशन पर गोरखपुर से अहमदाबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 19094 को हरी झंडी दिखाकर इस नई व्यवस्था की औपचारिक शुरुआत की है। वर्तमान में इन नई ट्रेनों के रुकने से सीहोर शहर सीधे मुंबई, प्रयागराज और अहमदाबाद सहित कई बड़े शहरों से जुड़ गया है और कुबेरेश्वर धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भी आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। सोमवार शाम 5:30 बजे जैसे ही गोरखपुर से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन (19094) सीहोर स्टेशन पर पहुंची, सांसद आलोक शर्मा और विधायक सुदेश राय ने ट्रेन के ड्राइवर को पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इसके साथ ही, 23 फरवरी से स्टेशन पर बांद्रा से गोरखपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 19091, गोरखपुर से बांद्रा जाने वाली गाड़ी संख्या 19092, गोरखपुर से अहमदाबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 19490 और अहमदाबाद से गोरखपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 19489 का भी सीहोर में ठहराव शुरू हो गया है। सांसद बोले- बड़े धार्मिक और औद्योगिक नगरों से जुड़ा सीहोर
इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह सीहोर के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इन ट्रेनों के ठहराव से सीहोर अब मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, रतलाम, उज्जैन, सागर, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज और बनारस जैसे बड़े धार्मिक और औद्योगिक नगरों से जुड़ गया है। इन ट्रेनों के ठहराव से कुबेरेश्वर धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने आने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। जल्द रुकेगी ओवरनाइट ट्रेन
कार्यक्रम के दौरान सांसद आलोक शर्मा ने सीहोर की जनता की एक और बड़ी मांग, ओवरनाइट ट्रेन के ठहराव को लेकर भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे इसके लिए रेल मंत्री से मुलाकात करेंगे, ताकि सीहोर भी भोपाल और अन्य शहरों की तरह तरक्की कर सके और जल्द ही ओवरनाइट एक्सप्रेस भी यहां रुकना शुरू हो। कार्यक्रम में ये पदाधिकारी और अधिकारी रहे मौजूद
सीहोर स्टेशन पर आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, सीहोर जिले के प्रभारी विकास वीरानी, भाजपा नेता सन्नी महाजन, गोपाल सोनी और रतलाम मंडल के एडीआरएम (ADRM) अक्षय कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनसमूह उपस्थित था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket