फीफा वर्ल्ड कप में यलो फीवर:हिट गाने ‘यलो’ की तर्ज पर 9 देशों की किट का रंग पीला; जर्सी का बॉब मार्ले को ट्रिब्यूट

अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में होने वाले 48 टीमों के फीफा वर्ल्ड कप में इस बार एक खास रंग का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। यह रंग है पीला। दुनिया के मशहूर रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ के सुपरहिट गाने ‘यलो’ की तर्ज पर इस बार 9 देशों ने अपनी होम या अवे किट के लिए सुनहरे और पीले रंग को चुना है। दिलचस्प बात यह है कि वर्ल्ड कप फाइनल के हाफ-टाइम शो में यही कोल्डप्ले बैंड अपनी धुनों का जादू बिखेरता नजर आएगा। पीली जर्सी का जिक्र हो और ब्राजील का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। बास्केटबॉल लेजेंड माइकल जॉर्डन के साथ कोलैबोरेशन वाली जर्सी के भारी बज के बावजूद, ब्राजील की असली पहचान उसकी पारंपरिक ‘क्लीन यलो’ होम जर्सी ही है, जो इस बार भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। वहीं, दक्षिणी गोलार्ध के रग्बी दिग्गज देश ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका भी अपनी पारंपरिक ‘यलो-गोल्ड’ जर्सी में नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया को मेजबान अमेरिका, पराग्वे और तुर्किए के साथ रखा गया है, जहां उन पर खासी नजर रहेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम मैक्सिको की धरती पर चेक रिपब्लिक और दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा। दूसरी ओर, कोलंबिया ने दशकों पुरानी लाल-नीले ट्रिमिंग्स वाली सिंपल पीली जर्सी रखी है। लेकिन पहली बार उतर रहे जमैका की जर्सी इस बार कोलंबिया को भी फीका कर सकती है। जमैका की किट म्यूजिक लेजेंड बॉब मार्ले को ट्रिब्यूट है। इसमें बोल्ड गोल्ड, हरे और रूबी लाल रंग के साथ साउंड वेव्स, विनाइल रिकॉर्ड्स और कैसेट पैटर्न को उकेरा गया है। इसके अलावा ‘ब्लैकस्टार’ घाना की टीम भी पीली जर्सी में नजर आएगी। स्वीडन की जर्सी इस बार 70 के दशक की एनर्जी से प्रेरित है। इसमें उस दौर की जींस और पारंपरिक स्वीडिश लोक परिधानों पर मिलने वाली खास ‘फ्लावर स्टिचिंग’ (फूलों की कढ़ाई) की झलक दिखेगी। कुल मिलाकर टूर्नामेंट में सफेद रंग के अलावा लाल और नीला रंग अभी भी सबसे ज्यादा लोकप्रिय बेस कलर है। हालांकि, इस वर्ल्ड कप में फैंस को नाइजीरिया की क्रिएटिव जर्सी और इटली की टीम की कमी बहुत खलेगी। इटली के फैंस वर्ल्ड कप में अपनी टीम के न होने के गम को भुलाने के लिए कोल्डप्ले के मशहूर दर्द भरे गीत- ‘फिक्स यू’, ‘लॉस्ट’ और ‘द हार्डेस्ट पार्ट’ सुन सकते हैं। टूर्नामेंट के ग्रुप ई में पीले रंग का सबसे ज्यादा दबदबा टूर्नामेंट के ग्रुप ई में पीले रंग का सबसे ज्यादा दबदबा है। पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहा कुराकाओ हल्के पीले रंग की जर्सी पहनकर उतरेगा, जिसके कंधों पर विंटेज रेट्रो स्ट्राइप्स हैं। इसी ग्रुप में इक्वाडोर भी है, जिसकी बोल्ड पीली जर्सी के कॉलर पर लिखा है- ‘सपना देखो, आगे बढ़ो और इतिहास बनाओ।’ आइवरी कोस्ट ने भी पीले रंग के बेस में हल्का नारंगी शेड चुना है।
नेतन्याहू बोले- ईरान के नए सुप्रीम लीडर जिंदा:बंकर में छिपे, सत्ता पर पिता खामेनेई जैसी पकड़ नहीं, जनता के विद्रोह का डर सता रहा

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई जिंदा हैं, लेकिन उनकी सत्ता पर पकड़ उनके पिता अली खामेनेई जैसी मजबूत नहीं है। CBS न्यूज के शो ‘60 मिनट्स’ को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि मुजतबा किसी बंकर या गुप्त जगह पर छिपे हुए हैं और वहीं से सत्ता संभालने की कोशिश कर रहे हैं। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान इस समय 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद सबसे कमजोर दौर में है। उनके मुताबिक, शासन के भीतर दरारें बढ़ रही हैं और अलग-अलग गुटों में मतभेद सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग संघर्ष जारी रखना चाहते हैं, जबकि दूसरे लोगों को डर है कि इससे अर्थव्यवस्था टूट जाएगी और जनता सड़कों पर उतर सकती है। नेतन्याहू ने कहा कि ईरानी शासन को सबसे ज्यादा डर अपनी ही जनता से है। उन्होंने दावा किया कि इजराइल और अमेरिका की कार्रवाई के बाद ईरान में विरोध प्रदर्शन बढ़े और लोगों ने शासन के खिलाफ आवाज उठाई। अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल हुए थे मुजबता ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के हमले में घायल हुए थे। इसके बाद से वह गुप्त ठिकाने पर रह रहे हैं और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के ठिकाने पर हमला किया था। दावा किया गया है कि उसी हमले में मुजतबा खामेनेई घायल हो गए थे। हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई थी। बताया गया कि मुजतबा खामेनेई की हालत गंभीर रही है। उनके एक पैर का तीन बार ऑपरेशन किया गया है और अब उन्हें नकली पैर लगाना पड़ सकता है। एक हाथ की भी सर्जरी हुई है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। उनके चेहरे और होंठ बुरी तरह जल गए हैं। इस वजह से उन्हें बोलने में परेशानी हो रही है और आगे प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान, जो पेशे से हार्ट सर्जन हैं, और स्वास्थ्य मंत्री भी उनके इलाज में शामिल रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बड़े अधिकारी और सेना के कमांडर उनसे मिलने नहीं जाते, क्योंकि उन्हें डर है कि इजराइल उनके जरिए ठिकाने का पता लगा सकता है। नेतन्याहू बोले- ईरान की अर्थव्यवस्था और सैन्य ताकत नुकसान पहुंचा नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ हाल की कार्रवाई में पेट्रोकेमिकल प्लांट, स्टील प्लांट और मिसाइल निर्माण से जुड़े कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। उनके मुताबिक, इससे ईरान की अर्थव्यवस्था और सैन्य ताकत दोनों को नुकसान पहुंचा है। इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। उनके मुताबिक, ईरान के पास अब भी एनरिच्ड यूरेनियम मौजूद है, कई परमाणु केंद्र सक्रिय हैं और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल इस बात पर सहमत हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो दोबारा सैन्य कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर आर्थिक दबाव और समझौते से लक्ष्य हासिल हो जाए तो सैन्य कार्रवाई जरूरी नहीं होगी। नेतन्याहू का दावा- हमला नहीं करते तो ईरान एक-दो महीने में परमाणु बना लेता इंटरव्यू में नेतन्याहू ने दावा किया कि अगर इजराइल और अमेरिका ने हाल में कार्रवाई नहीं की होती, तो ईरान एक-दो महीने में परमाणु बम बना सकता था। उन्होंने कहा कि ईरान लंबे समय से परमाणु हथियार और लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित करने की कोशिश कर रहा था। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ऐसा देश है, जो खुले तौर पर अमेरिका और इजराइल के विनाश की बात करता है। उनके मुताबिक, ईरान की मिसाइल क्षमता भविष्य में अमेरिका तक हमला करने की स्थिति में पहुंच सकती थी। इसी बीच, नेतन्याहू ने यह भी कहा कि ईरानी शासन का कमजोर होना हिजबुल्लाह, हमास और हूती जैसे संगठनों को भी प्रभावित करेगा। उनके मुताबिक, ये सभी संगठन ईरान के समर्थन पर टिके हैं और अगर तेहरान कमजोर हुआ तो इनकी ताकत भी घटेगी। उन्होंने दावा किया कि युद्ध से पहले हिजबुल्लाह के पास करीब डेढ़ लाख मिसाइलें और रॉकेट थे। इजराइल ने इनमें से 90% से ज्यादा नष्ट कर दिए हैं, लेकिन खतरा अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ईरान की अर्थव्यवस्था और सैन्य ताकत दोनों को नुकसान पहुंचा सोशल मीडिया और अमेरिका में इजराइल की छवि को लेकर पूछे गए सवाल पर नेतन्याहू ने कहा कि कई विदेशी ताकतें बॉट फार्म और फर्जी अकाउंट के जरिए इजराइल विरोधी माहौल बना रही हैं। उन्होंने कहा कि इसका असर खासतौर पर युवा अमेरिकियों पर पड़ा है। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इजराइल आने वाले वर्षों में अमेरिकी सैन्य आर्थिक मदद को धीरे-धीरे खत्म करना चाहता है। उनके मुताबिक, इजराइल अब मदद लेने वाले देश की बजाय अमेरिका का बराबरी वाला साझेदार बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि अगले 10 साल में अमेरिकी सैन्य सहायता को शून्य तक लाने की योजना बनाई जा सकती है। साथ ही इजराइल खुफिया जानकारी, तकनीक और मिसाइल डिफेंस जैसे क्षेत्रों में अमेरिका के साथ साझेदारी बढ़ाना चाहता है।
सोना ₹801 गिरकर ₹1.50 लाख पर आया:चांदी की कीमत में ₹300 की गिरावट, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

सोना-चांदी के दाम में आज यानी 11 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 801 रुपए गिरकर 1,50,277 पर आ गया है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 300 रुपए कम होकर 2,55,300 रुपए पर आ गई है। प्रधानमंत्री मोदी बोले- सालभर तक सोना न खरीदें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि सालभर तक घर में कोई भी कार्यक्रम हो, हम सोने के गहने नहीं खरीदेंगे। क्योंकि ऐसा करने से विदेशी मुद्रा बचेगी। दरअसल, हमें सोना डॉलर में दूसरे देशों से मंगवाना पड़ता है, डॉलर महंगा होने से इस पर खर्च बढ़ जाता है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
‘तमिलनाडु के लिए अनुपयुक्त’: विजय के शपथ समारोह में राज्य गीत तीसरे स्थान पर बजने के बाद विवाद | भारत समाचार

आखरी अपडेट:11 मई, 2026, 10:52 IST दक्षिणी राज्य के रीति-रिवाजों के अनुसार, तमिलनाडु में आधिकारिक समारोहों की शुरुआत में ‘तमिल थाई वाल्थु’ बजाया जाता है, जो “नीरारुम कदलुदुथा…” पंक्ति से शुरू होता है। **ईडीएस: तीसरे पक्ष की छवि** 10 मई, 2026 को पोस्ट किए गए एक वीडियो के इस स्क्रीनग्रैब में, तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर राज्य के निर्वाचित मुख्यमंत्री और तमिलागा वेट्री कज़गम (टीवीके) के प्रमुख सी जोसेफ विजय को उनके शपथ ग्रहण समारोह के दौरान चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ दिलाते हैं। (@TVKVijayHQ-Offl/YT PTI फोटो के माध्यम से)(PTI05_10_2026_000036B) रविवार को मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण के बाद राजनीतिक और सांस्कृतिक विवाद पैदा हो गया, जब तमिलनाडु का राज्य गीत तमीज़ थाई वज़्थु, वंदे मातरम और राष्ट्रगान के बाद तीसरे स्थान पर बजाया गया – राज्य की परंपरा को तोड़ते हुए और सत्तारूढ़ तमिलागा वेट्री कज़गम (टीवीके) और सीपीआई की ओर से इसकी आलोचना की गई। दक्षिणी राज्य के रीति-रिवाजों के अनुसार, तमिलनाडु में आधिकारिक समारोहों की शुरुआत में ‘तमिल थाई वाल्थु’ बजाया जाता है, जो “नीरारुम कदलुदुथा…” पंक्तियों से शुरू होता है, जबकि अंत में राष्ट्रगान बजाया जाता है। हालाँकि, चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम में, क्रम बदल दिया गया था। कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, सबसे पहले ‘वंदे मातरम’ बजाया गया, उसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ बजाया गया, जबकि तीसरे स्थान पर ‘तमिल थाई वाज़थु’ बजाया गया। प्रोटोकॉल में बदलाव की विपक्षी आवाजों के साथ-साथ सीएम विजय की टीवीके के सहयोगियों ने भी आलोचना शुरू कर दी। सीपीआई प्रश्न प्रोटोकॉल में बदलाव तमिलनाडु सीपीआई सचिव एम वीरपांडियन ने एक पत्र जारी कर ‘थमिज़थाई वाज़थु’ को तीसरे स्थान पर धकेले जाने पर आपत्ति जताई और इसे “स्थापित परंपरा का उल्लंघन” बताया। “राजभवन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, तमिलनाडु सरकार द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम’ गीत को प्राथमिकता देना और तमिल को तीसरे स्थान पर रखना स्थापित परंपरा का उल्लंघन है। तमिलनाडु सरकार को जनता को यह बताना चाहिए कि इस चूक के लिए कौन जिम्मेदार था,” उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा। चेन्नई | टीएन सीएम विजय के शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम और राष्ट्रगान के बाद गाए गए थमिझथाई वाज़थु के खिलाफ अपने पत्र पर, तमिलनाडु सीपीआई सचिव एम वीरपांडियन कहते हैं, “राष्ट्रगान का सम्मान किया जाना चाहिए। हमारा देश भारत है। इसका राष्ट्रगान ‘जन गण’ है… pic.twitter.com/jVYJQ1WVdb– एएनआई (@ANI) 10 मई 2026 वीरपांडियन ने नवगठित टीवीके सरकार से इस मामले पर प्रतिक्रिया देने को कहा और मुख्यमंत्री और प्रो-टर्म स्पीकर से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि 17वीं तमिलनाडु विधानसभा के पहले सत्र में सबसे पहले ‘थमिजथाई वाजथु’ गाया जाए और सत्र के समापन पर राष्ट्रगान गाया जाए। उन्होंने कहा, “तमिलगा वेट्री कज़गम को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि थमिज़थाई वाज़थु को प्रधानता दी जाए। इस तरह की त्रुटि को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। टीएन के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय और प्रोटेम स्पीकर को यह सुनिश्चित करना है कि विधायकों के शपथ ग्रहण के लिए बुलाए गए कल के विधानसभा सत्र के साथ-साथ सभी सरकारी समारोहों और समारोहों के दौरान पहले थमिज़थाई वाज़थु को गाया जाए और समापन पर राष्ट्रगान बजाया जाए।” टीवीके मंत्री ने केंद्र के परिपत्र को दोषी ठहराया कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, तमिलनाडु के मंत्री आधव अर्जुन ने कहा कि नई व्यवस्था “तमिलनाडु के लिए अनुपयुक्त” थी और कहा कि विजय के नेतृत्व वाली सरकार तमिल मंगलाचरण गीत को तीसरे स्थान पर लाने से सहमत नहीं थी। अर्जुन ने एक बयान में कहा, “तमिल मंगलाचरण गीत एक शताब्दी से अधिक समय से ऐतिहासिक गौरव रखता है। इसे तमिलनाडु सरकार द्वारा राज्य गान घोषित किया गया था और इसे हमेशा सरकारी कार्यक्रमों में सबसे पहले बजाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में, राष्ट्रगान बजाया जाता है। यह सामान्य और उचित अभ्यास है।” ‘நீராரும் கடலுடுத்த…’ எனத் தொடங்கும் தமலுக்கு ऋण समाधान के लिए आवेदन पत्र ठीक है. ‘अच्छी तरह से काम करो…’ के बारे में और जानें होम पेज 10, 2020 मेरे पास एक अच्छा विकल्प है. और पढ़ें 10 मई 2026 उन्होंने कहा कि जिम्मेदार प्राधिकारी राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के साथ मामला उठाने पर, उन्हें सूचित किया गया कि राज्यपाल ने केवल केंद्र सरकार के परिपत्र के अनुसार कार्य किया, जिससे यह एक “अपरिहार्य स्थिति” बन गई। अर्जुन ने यह भी तर्क दिया कि राज्य भाषा के मंगलाचरण गीतों को पूरे भारत में प्रमुखता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को “इसके लिए उचित कार्रवाई करनी चाहिए”। मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस प्रथा को बंद कर दिया जाएगा और पूर्व प्रथा के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत में तमिल मंगलाचरण गीत और अंत में राष्ट्रगान बजाया जाएगा। उन्होंने कहा, “जब हमने इस मामले पर राज्यपाल का पक्ष पूछा, तो उन्हें बताया गया कि जिम्मेदार प्राधिकारी के रूप में राज्यपाल को केंद्र सरकार के नए परिपत्र के अनुसार कार्य करना चाहिए। तदनुसार, एक अपरिहार्य स्थिति में, तमिल मंगलाचरण गीत को तीसरे गीत के रूप में बजाया गया।” हालाँकि, भविष्य में इस नई प्रथा का पालन नहीं किया जाएगा। इसके बजाय, पहले की प्रथा के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत में तमिल मंगलाचरण गीत और अंत में राष्ट्रगान बजाया जाएगा! सिर्फ तमिलनाडु में ही नहीं, बल्कि भारत के सभी राज्यों में कार्यक्रम की शुरुआत में राज्य भाषा का मंगलाचरण गीत अवश्य बजाया जाना चाहिए। केंद्र सरकार को इसके लिए उचित कार्रवाई करनी चाहिए। यह पूरे तमिलनाडु के लोगों की भावना और एकीकृत संकल्प है। यही हमारा दृढ़ रुख भी है. सत्य की ही जीत होगी! तमिल लंबे समय तक जीवित रहें!” उन्होंने जोड़ा। इस बीच, अभिनेता से नेता बने और टीवीके के संस्थापक सी जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जिससे राज्य में एक बड़े राजनीतिक बदलाव की शुरुआत हुई। उनकी जीत लगभग सात दशकों में पहली बार है कि द्रमुक या अन्नाद्रमुक के अलावा किसी अन्य पार्टी ने दक्षिणी राज्य में सरकार बनाई है। विजय तमिलनाडु के नौवें मुख्यमंत्री बन गए हैं। (एजेंसियों से इनपुट के साथ) चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना न्यूज़ इंडिया ‘तमिलनाडु के लिए अनुपयुक्त’: विजय के शपथ समारोह में राज्य
RCB कोच एंडी फ्लावर पर मैच फीस का 15% जुर्माना:अंपायर से बहस और गलत शब्दों का इस्तेमाल किया, मुंबई के खिलाफ मैच की घटना

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हेड कोच एंडी फ्लावर पर BCCI ने सख्त कार्रवाई की है। मैच के दौरान अंपायर से आक्रामक व्यवहार और अपशब्दों के इस्तेमाल पर उन पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है। यह घटना रविवार 10 मई को रायपुर में RCB Vs MI मैच के दौरान हुई। 18वें ओवर में एंडी फ्लावर चौथे अंपायर से किसी फैसले को लेकर तीखी बहस करते नजर आए। IPL की गवर्निंग बॉडी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए लेवल-1 का अपराध घोषित किया है। अंपायर से उलझे एंडी, माइक में कैद हुए अपशब्द रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के रोमांचक मोड़ पर एंडी फ्लावर डगआउट के पास मौजूद चौथे अंपायर से आक्रामक तरीके से बात करने लगे। IPL कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.3 के तहत मैच के दौरान ‘ऑडिबल ऑब्सेनिटी’ (सुनाई देने वाले अपशब्द) का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। एंडी फ्लावर के शब्द ब्रॉडकास्टिंग माइक में सुनाई दिए, जिसके बाद मैच रेफरी अमित शर्मा ने उन पर पेनल्टी लगाई। एंडी फ्लावर ने गलती मानकर सजा स्वीकार कर ली है। क्या कहता है IPL का आर्टिकल 2.3 IPL के नियमों के मुताबिक, आर्टिकल 2.3 उन खिलाड़ियों या अधिकारियों पर लागू होता है जो मैच के दौरान अभद्र या अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हैं। चूंकि एंडी फ्लावर ने गलती स्वीकार कर ली है, इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। IPL में कोच और सपोर्ट स्टाफ पर जुर्माना लगना दुर्लभ माना जाता है, लेकिन अंपायर के सम्मान को लेकर बोर्ड इस बार गंभीर नजर आ रहा है। IPL 2026 में अनुशासन को लेकर BCCI का रुख कड़ा रहा है। एंडी फ्लावर से पहले कई कप्तान और खिलाड़ी अपनी मैच फीस का बड़ा हिस्सा जुर्माने में गंवा चुके हैं।
RCB कोच एंडी फ्लावर पर मैच फीस का 15% जुर्माना:अंपायर से बहस और गलत शब्दों का इस्तेमाल किया, मुंबई के खिलाफ मैच की घटना

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हेड कोच एंडी फ्लावर पर BCCI ने सख्त कार्रवाई की है। मैच के दौरान अंपायर से आक्रामक व्यवहार और अपशब्दों के इस्तेमाल पर उन पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है। यह घटना रविवार 10 मई को रायपुर में RCB Vs MI मैच के दौरान हुई। 18वें ओवर में एंडी फ्लावर चौथे अंपायर से किसी फैसले को लेकर तीखी बहस करते नजर आए। IPL की गवर्निंग बॉडी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए लेवल-1 का अपराध घोषित किया है। अंपायर से उलझे एंडी, माइक में कैद हुए अपशब्द रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के रोमांचक मोड़ पर एंडी फ्लावर डगआउट के पास मौजूद चौथे अंपायर से आक्रामक तरीके से बात करने लगे। IPL कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.3 के तहत मैच के दौरान ‘ऑडिबल ऑब्सेनिटी’ (सुनाई देने वाले अपशब्द) का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। एंडी फ्लावर के शब्द ब्रॉडकास्टिंग माइक में सुनाई दिए, जिसके बाद मैच रेफरी अमित शर्मा ने उन पर पेनल्टी लगाई। एंडी फ्लावर ने गलती मानकर सजा स्वीकार कर ली है। क्या कहता है IPL का आर्टिकल 2.3 IPL के नियमों के मुताबिक, आर्टिकल 2.3 उन खिलाड़ियों या अधिकारियों पर लागू होता है जो मैच के दौरान अभद्र या अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हैं। चूंकि एंडी फ्लावर ने गलती स्वीकार कर ली है, इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। IPL में कोच और सपोर्ट स्टाफ पर जुर्माना लगना दुर्लभ माना जाता है, लेकिन अंपायर के सम्मान को लेकर बोर्ड इस बार गंभीर नजर आ रहा है। IPL 2026 में अनुशासन को लेकर BCCI का रुख कड़ा रहा है। एंडी फ्लावर से पहले कई कप्तान और खिलाड़ी अपनी मैच फीस का बड़ा हिस्सा जुर्माने में गंवा चुके हैं।
CM विजय ने स्टाफ की टेबल उठाने में की मदद:शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर बगल में खड़े राहुल गांधी भी हैरान हुए

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने अभिनेता-राजनेता विजय ने रविवार को चेन्नई में हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद स्टेज पर रखी टेबल हटाने में स्टाफ की मदद की। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी यह देखकर हैरान हो गए। विजय के इस व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्यपाल और अन्य नेताओं के साथ ग्रुप फोटो की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान मंच पर रखी टेबल हटाई जा रही थी। स्टाफ और वर्कर्स टेबल उठाने लगे तो विजय भी आगे आए और उन्होंने खुद टेबल उठाने में मदद की। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने विजय के इस जेस्चर की तारीफ की। चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह हुआ थलापति विजय ने रविवार को तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में राहुल गांधी और तृषा समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं। विजय के सीएम की शपथ लेने के बाद एक्टर कमल हासन और प्रकाश राज ने उन्हें बधाई दी। कमल हासन ने कहा, ‘तमिलगा वेत्री कड़गम के अध्यक्ष और तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री मेरे भाई थिरु विजय को शुभकामनाएं। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में तमिलनाडु नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। मैं उन्हें दिल से बधाई देता हूं।’ वहीं प्रकाश राज ने ट्वीट कर लिखा, ‘मुख्यमंत्री विजय को बहुत-बहुत बधाई। नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं। उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में राज्य और तरक्की करेगा।’ आर माधवन ने भी दी बधाई एक्टर आर माधवन ने भी विजय को बधाई दी। माधवन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजय की एक फोटो शेयर की और साथ ही लिखा, ‘भगवान आपका भला करे और मुझे आप पर बहुत गर्व है।’ फोटो में लिखा था, मेरे प्यारे भाई, आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री के तौर पर आपका कार्यकाल हमारे राज्य के लिए सबसे फायदेमंद और असरदार हो। भगवान आपको वह सारी ताकत दे जिसकी आपको वह सब अच्छा करने के लिए जरूरत है जो आपको करना है। आप पर बहुत गर्व है भाई। तृषा ने विजय की मां से मुलाकात की शपथ ग्रहण समारोह में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी पहुंचीं। उन्होंने विजय के परिवार से मुलाकात की और उनकी मां से गले मिलती नजर आईं।
CM विजय ने स्टाफ की टेबल उठाने में की मदद:शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर बगल में खड़े राहुल गांधी भी हैरान हुए

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने अभिनेता-राजनेता विजय ने रविवार को चेन्नई में हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद स्टेज पर रखी टेबल हटाने में स्टाफ की मदद की। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी यह देखकर हैरान हो गए। विजय के इस व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्यपाल और अन्य नेताओं के साथ ग्रुप फोटो की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान मंच पर रखी टेबल हटाई जा रही थी। स्टाफ और वर्कर्स टेबल उठाने लगे तो विजय भी आगे आए और उन्होंने खुद टेबल उठाने में मदद की। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने विजय के इस जेस्चर की तारीफ की। चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह हुआ थलापति विजय ने रविवार को तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में राहुल गांधी और तृषा समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं। विजय के सीएम की शपथ लेने के बाद एक्टर कमल हासन और प्रकाश राज ने उन्हें बधाई दी। कमल हासन ने कहा, ‘तमिलगा वेत्री कड़गम के अध्यक्ष और तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री मेरे भाई थिरु विजय को शुभकामनाएं। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में तमिलनाडु नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। मैं उन्हें दिल से बधाई देता हूं।’ वहीं प्रकाश राज ने ट्वीट कर लिखा, ‘मुख्यमंत्री विजय को बहुत-बहुत बधाई। नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं। उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में राज्य और तरक्की करेगा।’ आर माधवन ने भी दी बधाई एक्टर आर माधवन ने भी विजय को बधाई दी। माधवन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजय की एक फोटो शेयर की और साथ ही लिखा, ‘भगवान आपका भला करे और मुझे आप पर बहुत गर्व है।’ फोटो में लिखा था, मेरे प्यारे भाई, आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री के तौर पर आपका कार्यकाल हमारे राज्य के लिए सबसे फायदेमंद और असरदार हो। भगवान आपको वह सारी ताकत दे जिसकी आपको वह सब अच्छा करने के लिए जरूरत है जो आपको करना है। आप पर बहुत गर्व है भाई। तृषा ने विजय की मां से मुलाकात की शपथ ग्रहण समारोह में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी पहुंचीं। उन्होंने विजय के परिवार से मुलाकात की और उनकी मां से गले मिलती नजर आईं।
सलमान ने मदर्स डे पर शेयर कीं पुरानी तस्वीरें:दोनों माओं के साथ नजर आए, यूलिया ने भी खान फैमिली संग तस्वीरें पोस्ट कीं

मदर्स डे के मौके पर सलमान खान ने अपनी दोनों माओं सलमा खान और हेलेन (सलीम खान की दूसरी पत्नी) के साथ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं। वहीं, सलमान की ‘रुमर्ड गर्लफ्रेंड’ यूलिया ने भी सलमा खान, सलीम खान और हेलेन के साथ तस्वीरें पोस्ट कर इमोशनल मैसेज लिखा। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर तीन पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। इनमें एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में वह बचपन में मां सलमा खान की गोद में नजर आए। दूसरी तस्वीर में सलमान मां सलमा के सिर पर प्यार से हाथ रखते नजर आए। तीसरी तस्वीर में सलमान गुलाबी और सफेद चेकर्ड शर्ट में दिखाई दिए, जिसमें सलमा खान और हेलेन दोनों नजर आईं। पोस्ट शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी मदर्स डे।’ वहीं, यूलिया ने भी मदर्स डे पर अपनी फैमिली और सलमान की फैमिली के साथ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने सलमा खान, सलीम खान और हेलेन के साथ फैमिली मोमेंट्स पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी मदर्स डे! मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत और आभारी मानती हूं कि मुझे इनका प्यार मिला। हर परिस्थिति में इनका गर्मजोशी भरा, प्यार और सुरक्षा से भरा हाथ हमेशा मेरे साथ रहा। आई लव यू। उन सभी शानदार महिलाओं को भी मदर्स डे की शुभकामनाएं, जिन्होंने मेरी जिंदगी में मां की तरह साथ दिया। हैप्पी मदर्स डे टू यू, वुमन!’ सलमान खान ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू की वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान ने एक्ट्रेस नयनतारा के साथ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका अस्थायी नाम SVC63 है। वहीं, उनकी दूसरी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज का भी फैंस इंतजार कर रहे हैं, जिसका पहले नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। हालांकि, फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है। इसके अलावा, वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान डायरेक्टर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. के साथ एक सुपरहीरो एक्शन फिल्म में भी काम कर सकते हैं। ऐसी भी चर्चा है कि इस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें एक बार फिर करीना कपूर खान के साथ जोड़ा जा सकता है।
हिमाचल में तूफान का कहर:कुल्लू में 5 घरों और 8 गौशालाओं की छत्ते उखड़ी, रामपुर में टिप्पर पर पेड़ गिरा; 4 जिलों में अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में दो दिन की राहत के बाद फिर से मौसम बदला है। बीती रात (10 मई) को कई भागों में तेज बारिश के साथ कई क्षेत्रों में तूफान ने कहर बरपाया है। कुल्लू के बंजार क्षेत्र में 5 रिहायशी घरों के साथ 7 से अधिक गौशालाओं की छत्ते उड़ गई। कांगड़ा और शिमला में भी कई जगह तूफान से पेड़ व बिजली के खंबे गिर गए। मौसम विभाग के अनुसार- बीती रात में गुलेड़ में 41.2 मिलीमीटर, पंडोह में 41 मिमी और कांगड़ा में 32.4 मिमी बारिश हुई। कांगड़ा में तूफान से कई जगह पेड़ गिरने के कारण 5 घंटे तक बिजली गुल रही। शिमला, मंडी, हमीरपुर, सोलन और कुल्लू जिले में भी रात में बारिश हुई है। शिमला के रामपुर की गानवी खड्ड का तेज बारिश के बाद अचानक वाटर लेवल बढ़ा गया। इससे बौलेरो कैंपर गाड़ी इसमें फंस गई और सड़क टूट गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने रेस्क्यू चलाया और गाड़ी व ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। रामपुर के पाटबंगला में NH पर खड़े टिप्पर पर बड़ा पेड़ गिर गया। इससे गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। राज्य में कई जगह तूफान से पेड़ गिरने की घटनाएं पेश आई। अगले पांच दिन बरसेंगे बादल मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पांच दिन तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान तेज बारिश, ओलावृष्टि के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने आज के लिए चार जिलों- चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में यलो अलर्ट जारी कर रखा है। राज्य के अधिकांश भागों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कल भारी ओलावष्टि-तूफान का ऑरेंज अलर्ट आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा स्ट्रॉन्ग होगा। इसे देखते हुए कल के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी है। 13 मई को 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट परसों यानी 13 मई को कुल्लू, शिमला और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा और चंबा में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। 14 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 16 मई तक जारी रहेगी बारिश 16 मई को भी अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। इससे अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। अभी भी अधिकांश शहरों का तापमान सामान्य से कम चल रहा है। चंबा का पारा सामान्य से 6.7 डिग्री नीचे गिरा चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 29.6 डिग्री तक गिर गया है। नाहन का पारा भी 5.1 डिग्री की गिरावट के साथ 28 डिग्री, शिमला का 2.7 डिग्री की गिरावट के साथ 21.5 डिग्री और सोलन का सामान्य से 2.8 डिग्री की गिरावट के साथ 28 डिग्री सेल्सियस रह गया है।







