Monday, 07 Sep 2026 | 08:06 PM

Trending :

रबाडा ने गुलाटी मारकर सेलिब्रेट किया शेडगे का विकेट:सिराज ने पहले ओवर में लगातार बॉल पर विकेट झटके; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

रबाडा ने गुलाटी मारकर सेलिब्रेट किया शेडगे का विकेट:सिराज ने पहले ओवर में लगातार बॉल पर विकेट झटके; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 46वें मैच में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। मैच के पहले ही ओवर में सिराज ने लगातार दो गेंद पर 2 विकेट झटके। पंजाब के बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे ने IPL में अपनी पहली फिफ्टी लगाई। उनका विकेट लेने के बाद गेंदबाज कगिसो रबाडा ने गुलाटी मारकर जश्न मनाया। गुजरात के गेंदबाज मानव सुथर के एक ओवर में 27 रन बने। पढ़िए गुजरात-पंजाब मैच में बने टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… पहले मैच के टॉप-3 रिकॉर्ड्स… 1. IPL 2026 में सिराज ने तीसरी बार पहली ओवर में विकेट लिया पंजाब के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में दो विकेट लिए। उन्होंने प्रियांश आर्या और जेवियर बार्टलेट को लगातार गेंद पर आउट किया। IPL 2026 में यह तीसरी बार है कि उन्होंने पहले ओवर में विकेट चटकाया। इस लिस्ट में जोफ्रा आर्चर पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने इस सीजन 5 बार ऐसा कारनामा किया है। 2. इस सीजन गुजरात ने पावरप्ले में 18 विकेट झटके पंजाब के खिलाफ गुजरात के गेंदबाजों ने पावरप्ले में 3 विकेट झटके। IPL 2026 में अब तक गुजरात के गेंदबाजों ने कुल 18 विकेट चटकाए हैं। टीम इस मामले में तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर राजस्थान रॉयल्स है, जिन्होंने 21 विकेट लिए हैं, जबकि 19 विकेट के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दूसरे नंबर पर है। 3. सुदर्शन 24 की उम्र तक सबसे ज्यादा 50+ स्कोर वाले तीसरे बल्लेबाज 24 वर्षीय साई सुदर्शन ने पंजाब के खिलाफ 57 रन की पारी खेली। उन्होंने अब तक IPL में 18 फिफ्टी लगाई है। वह 24 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में शुभमन गिल टॉप पर हैं, जिन्होंने 24 फिफ्टी लगाई थी। 20 फिफ्टी के साथ यशस्वी जायसवाल दूसरे नंबर पर हैं। यहां से मैच के टॉप-10 मोमेंट्स… 1. कैच का मौका छूटा, फिर अगली दो बॉल पर सिराज को विकेट मैच का पहला ओवर किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं था। पंजाब किंग्स की पारी में मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर डाला। पहली गेंद गेंद पर प्रियांश ने पुल शॉट लगाया, लेकिन गेंद टॉप-एज लेकर फाइन लेग की ओर गई। विकेटकीपर जोस बटलर ने पीछे दौड़ते हुए कैच के लिए छलांग लगाई, लेकिन गेंद उनसे थोड़ी दूर रह गई। इसकी अगली ही गेंद पर प्रियांश का कट शॉट, डीप बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े निशान्त सिंधु की ओर गई, जिन्होंने शानदार लो कैच पकड़ा। इसकी अगली ही गेंद पर कूपर कॉनोली भी शून्य पर कैच आउट हो गए। 2. रबाडा ने विकेट मेडन ओवर डाला पंजाब किंग्स की पारी में पावरप्ले के आखिरी ओवर में कगिसो रबाडा ने विकेट मेडन ओवर डाला। पहली बॉल डॉट रही। रबाडा ने दूसरी गेंद 152 किमी/घंटा की स्पीड से डाली। बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने कवर के ऊपर से मारने की कोशिश की, लेकिन वह ठीक से टाइम नहीं कर पाए और गेंद सीधे फील्डर मानव सुथर के हाथों में चली गई। इसके बाद बैटिंग करने आए नेहल वढेरा अगली 4 गेंद पर कोई रन नहीं बना सके। 3. मानव सुथर ने एक ओवर में 27 रन दिए पंजाब के बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे ने पारी 14वें ओवर में मानव सुथर की गेंद पर खूब रन बटोरे। गुजरात के लेफ्ट आर्म स्पिनर की पहली गेंद पर स्टोइनिस ने सिंगल लिया। इसके बाद शेडगे ने पांचों गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। उन्होंने दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो छक्के जड़े। इसके बाद लगातार दो चौके लगाए और आखिरी गेंद को डीप मिड-विकेट के ऊपर से छह रन के लिए भेज दिया। सुथर के इस ओवर में 27 रन बने। 4. सूर्यांश शेडगे ने IPL में अपनी पहली फिफ्टी लगाई पंजाब के सूर्यांश शेडगे ने गुजरात के खिलाफ IPL की अपनी फिफ्टी लगाई। पारी के 15वें ओवर में राशिद खान की आखिरी गेंद को सूर्यांश ने मिड-विकेट की ओर खेला और अपने 50 रन पूरे किए। उन्होंने महज 24 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। 5. रबाडा का गुलाटी मारकर सेलिब्रेशन पंजाब की बल्लेबाजी के 16वें ओवर में कगिसो रबाडा ने अजब-गजब सेलिब्रेशन किया। रबाडा ने ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यांश शेडगे को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया। विकेट लेने के बाद रबाडा ने मैदान पर ‘गुलाटी’ मारकर खास जश्न मनाया। 6. जेसन होल्डर ने 2 गेंद पर 2 विकेट लिए पहली पारी के 18वें ओवर मे जेसन होल्डर ने लगातार गेंद पर दो विकेट लिए। ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को वाशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट कराया। इसकी अगली ही गेंद पर होल्डर ने जेवियर बार्टलेट को शानदार इन-स्विंगर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। गेंद ने बार्टलेट के बैट को चकमा देते हुए ऑफ-स्टंप ले उड़ी। 7. मानव सुथर ने यान्सन का कैच छोड़ा 19वें ओवर में अरशद खान की गेंद पर मार्को यान्सन को जीवनदान मिला। ओवर की दूसरी गेंद पर यान्सन ने ‘नो-लुक’ शॉट खेलने की कोशिशि की, लेकिन गेंद ज्यादा दूर नहीं गई। डीप स्क्वायर लेग से दौड़कर आए मानव सुथर गेंद के नीचे तो पहुंच गए, लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटक गई। कैच का मौका गंवाने पर गेंदबाज अरशद ने अपना माथा पकड़ लिया। 8. गुजरात की पारी में 27 गेंद तक बाउंड्री नहीं लगी पंजाब किंग्स की पारी में मिडिल ओवर्स में 27 गेंद तक एक भी बाउंड्री नहीं आई थी। 11वें ओवर में गुजरात के बल्लेबाज निशांत सिंधु ने इस सूखे को खत्म किया। ओवर की तीसरी गेंद विजयकुमार वैशाख ने शॉर्ट लेंथ डाली। निशांत ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का लगा दिया। इसके पहले 6वें ओवर की 5वीं गेंद पर आखिरी बाउंड्री लगी थी, जब साई सुदर्शन ने मार्को यान्सन की गेंद पर छक्का लगाया था। 9. कूपर कॉनोली ने शानदार डाइविंग कैच पकड़ा रनचेज के 19वें ओवर में पंजाब के फील्डर कूपर कॉनोली ने शानदार डाइविंग कैच पकड़ा। ओवर की 5वीं गेंद अर्शदीप सिंह ने गुड लेंथ गेंद डाली। गुजरात के बल्लेबाज जेसन होल्डर ने काउ कॉर्नर की तरफ शॉट खेला, लेकिन डीप मिड-विकेट से दौड़ते हुए कूपर कॉनोली ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ लिया। 10. सुंदर के छक्के से जीता गुजरात मैच के आखिरी पलों में गुजरात को जीत के लिए

उपचुनाव 2026- पांच राज्यों की 7 सीटों पर काउंटिंग शुरू:इनमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, नगालैंड, त्रिपुरा और गुजरात की सीटें; बारामती विधानसभा से अजित पवार की पत्नी उम्मीदवार

उपचुनाव 2026- पांच राज्यों की 7 सीटों पर काउंटिंग शुरू:इनमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, नगालैंड, त्रिपुरा और गुजरात की सीटें; बारामती विधानसभा से अजित पवार की पत्नी उम्मीदवार

देश के 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई है। कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे साउथ, महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी, नगालैंड की कोरिडांग, त्रिपुरा की धर्मनगर और गुजरात की उमरेठ सीट पर काउंटिंग हो रही है। ये 7 सीटें पूर्व विधायकों की मौत के कारण खाली हुई थीं। इनमें सबसे चर्चित सीट बारामती है, जहां से महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा मैदान में हैं। अजित बारामती से विधायक थे। 28 जनवरी 2026 को एक विमान हादसे में उनका निधन हो गया था। कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। गुजरात की लिमखेड़ा और महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 7 में से 4 सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। महाराष्ट्र की एक सीट NCP और कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस के विधायक थे। उपचुनाव के नतीजों के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

चुकंदर का रस: इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए चुकंदर का रस, अन्य खाद्य पदार्थ हो सकते हैं सेहत पर भारी; जानें इसके फायदे और नुकसान

तस्वीर का विवरण

चुकंदर के फल के फायदे: चुकंदर में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक मिलती है और आहार से परहेज होता है। छवि: फ्रीपिक यह ब्लड मॉड्यूल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। छवि: फ्रीपिक चुकंदर के उत्पाद के नुकसान: अगर आपका ब्लड डिस्चार्ज पहले से ही कम हो सकता है, तो चुकंदर का सेवन और कम कर सकता है, जिससे चक्कर आना या कमजोरी हो सकती है। छवि: फ्रीपिक चुकंदर में ऑक्सीजन की कमी होती है, जो किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ा सकती है। इसमें नैचुरल शुगर होता है, इसलिए अधिक मात्रा में पीने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। छवि: फ्रीपिक कुछ लोगों को चकुंदर खाने या पीने से एलर्जी या पेट में गड़बड़ी हो सकती है। छवि: फ्रीपिक अधिक मात्रा में पीने से मूत्र या मल का रंग लाल या गुलाबी हो सकता है। पेट में गैस या दर्द हो सकता है। कुछ लोगों को चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है। छवि: एआई चुकंदर का रस हमेशा सीमित मात्रा में ही होता है। खाली पेट पीने से पहले अपने शरीर की प्रतिक्रिया अवश्य देखें। छवि: फ्रीपिक बेहतर होगा कि इसे गाजर या सेब के साथ पियें। यदि कोई बीमारी है तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। छवि: फ्रीपिक चुकंदर का स्वास्थ्यवर्धक है, लेकिन हर चीज की तरह इसका सेवन भी मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो इसे पीने से पहले सावधानी जरूर बरतें। छवि: एआई अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए तरीके, तरीके और दावे अलग-अलग विद्वानों पर आधारित हैं। रिपब्लिक भारत लेख में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं किया गया है। किसी भी उपचार और सुझाव को पहले डॉक्टर या डॉक्टर की सलाह से अवश्य लें।

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर टिकी निवेशकों की नजर:निफ्टी के लिए 23,900 अहम सपोर्ट; इस हफ्ते 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर टिकी निवेशकों की नजर:निफ्टी के लिए 23,900 अहम सपोर्ट; इस हफ्ते 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

सोमवार 4 मई को जब बाजार खुलेगा तो निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता पर रहेगी। इसके अलावा टाटा टेक और बीएचईएल जैसी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री जैसे फैक्टर्स भी बाजार की चाल तय करेंगे। चलिए समझते हैं इस हफ्ते में बाजार में क्या हो सकता है… सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,936 | 23,870 | 23,820 | 23,466 | 23,335 | 22,858 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 24,140 | 24,380 | 24,450 | 24,480 | 24,535 | 24,646 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। अब 5 फैक्टर्स जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं… भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में 0.7% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के कारण बाजार बंद रहा, लेकिन इस दौरान वैश्विक स्तर पर कई बड़े घटनाक्रम हुए हैं। 1. शांति वार्ता पर ट्रम्प के रुख पर निर्भर होगा बाजार शनिवार को ईरान ने अमेरिका को एक नया शांति प्रस्ताव भेजा है, जिसमें 14 प्रमुख बिंदु शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे इस प्रस्ताव की खुद समीक्षा करेंगे। ट्रम्प ने ये भी कहा कि ईरान ने पिछले 47 वर्षों में मानवता और दुनिया के साथ जो किया है, उसकी उसने अब तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है। उनके इस बयान से संकेत मिलते हैं कि डील इतनी आसान नहीं होगी। 2. कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजें टाटा टेक्नोलॉजीज, टाटा केमिकल्स, बीएचईएल, गोदरेज प्रॉपर्टीज और एथर एनर्जी जैसी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे आएंगे। वहीं शनिवार को डी मार्ट और कोटक बैंक ने नतीजे घोषित किए थे। इन दोनों कंपनियों के शेयरों में सोमवार को हलचल देखने को मिल सकती है। 3. विदेशी निवेशकों की बिकवाली विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं। अप्रैल महीने में उन्होंने कुल 70,135 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। हालांकि, घरेलू निवेशक (DIIs) बाजार को सहारा देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 51,063 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। 4. डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार गुरुवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 95.33 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे रुपए पर दबाव बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भू-राजनीतिक तनाव कम होता है, तो रुपए को थोड़ी मजबूती मिल सकती है। फिलहाल 94.50 का स्तर एक सपोर्ट की तरह काम करेगा। 5. टेक्निकल नजरिया चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि प्राइस एक्शन को देखकर लगता है कि बाजार थोड़ा पॉजिटिव रुझान के साथ एक दायरे में रह सकता है। बाजार में ऊपर की तरफ 24,350 और 24,600 के लेवल पर रेजिस्टेंस यानी रुकावट दिख रही है। वहीं नीचे की तरफ 23,900 और 23,550 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर बाजार 23,500 के नीचे गिरता है, तो बिकवाली का दबाव और बढ़ सकता है। मौजूदा हालात में ट्रेडर्स को अनुशासन बनाए रखने के साथ स्टॉप-लॉस का सख्ती से पालन करना चाहिए। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर. के मुताबिक सेंसेक्स के लिए ऊपर की तरफ 77,500-78,000 का लेवल अभी भी एक बड़ी रुकावट बना हुआ है। वहीं, गिरावट आने पर 76,300–76,000 का लेवल तुरंत सपोर्ट देगा। कुल मिलाकर, इंडेक्स अभी वेट-एंड-वॉच वाली स्थिति में है। गुरुवार को सेंसेक्स 583 अंक गिरकर बंद हुआ था भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में 0.70% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के कारण बाजार बंद रहा। डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। ऊपर दी गई राय और सलाह व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों की हैं, न कि दैनिक भास्कर की। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर टिकी निवेशकों की नजर:निफ्टी के लिए 23,900 अहम सपोर्ट; इस हफ्ते 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर टिकी निवेशकों की नजर:निफ्टी के लिए 23,900 अहम सपोर्ट; इस हफ्ते 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

सोमवार 4 मई को जब बाजार खुलेगा तो निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता पर रहेगी। इसके अलावा टाटा टेक और बीएचईएल जैसी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री जैसे फैक्टर्स भी बाजार की चाल तय करेंगे। चलिए समझते हैं इस हफ्ते में बाजार में क्या हो सकता है… सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,936 | 23,870 | 23,820 | 23,466 | 23,335 | 22,858 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 24,140 | 24,380 | 24,450 | 24,480 | 24,535 | 24,646 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। अब 5 फैक्टर्स जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं… भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में 0.7% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के कारण बाजार बंद रहा, लेकिन इस दौरान वैश्विक स्तर पर कई बड़े घटनाक्रम हुए हैं। 1. शांति वार्ता पर ट्रम्प के रुख पर निर्भर होगा बाजार शनिवार को ईरान ने अमेरिका को एक नया शांति प्रस्ताव भेजा है, जिसमें 14 प्रमुख बिंदु शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे इस प्रस्ताव की खुद समीक्षा करेंगे। ट्रम्प ने ये भी कहा कि ईरान ने पिछले 47 वर्षों में मानवता और दुनिया के साथ जो किया है, उसकी उसने अब तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है। उनके इस बयान से संकेत मिलते हैं कि डील इतनी आसान नहीं होगी। 2. कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजें टाटा टेक्नोलॉजीज, टाटा केमिकल्स, बीएचईएल, गोदरेज प्रॉपर्टीज और एथर एनर्जी जैसी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे आएंगे। वहीं शनिवार को डी मार्ट और कोटक बैंक ने नतीजे घोषित किए थे। इन दोनों कंपनियों के शेयरों में सोमवार को हलचल देखने को मिल सकती है। 3. विदेशी निवेशकों की बिकवाली विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं। अप्रैल महीने में उन्होंने कुल 70,135 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। हालांकि, घरेलू निवेशक (DIIs) बाजार को सहारा देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 51,063 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। 4. डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार गुरुवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 95.33 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे रुपए पर दबाव बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भू-राजनीतिक तनाव कम होता है, तो रुपए को थोड़ी मजबूती मिल सकती है। फिलहाल 94.50 का स्तर एक सपोर्ट की तरह काम करेगा। 5. टेक्निकल नजरिया चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि प्राइस एक्शन को देखकर लगता है कि बाजार थोड़ा पॉजिटिव रुझान के साथ एक दायरे में रह सकता है। बाजार में ऊपर की तरफ 24,350 और 24,600 के लेवल पर रेजिस्टेंस यानी रुकावट दिख रही है। वहीं नीचे की तरफ 23,900 और 23,550 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर बाजार 23,500 के नीचे गिरता है, तो बिकवाली का दबाव और बढ़ सकता है। मौजूदा हालात में ट्रेडर्स को अनुशासन बनाए रखने के साथ स्टॉप-लॉस का सख्ती से पालन करना चाहिए। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर. के मुताबिक सेंसेक्स के लिए ऊपर की तरफ 77,500-78,000 का लेवल अभी भी एक बड़ी रुकावट बना हुआ है। वहीं, गिरावट आने पर 76,300–76,000 का लेवल तुरंत सपोर्ट देगा। इंडेक्स अभी वेट-एंड-वॉच वाली स्थिति में है। गुरुवार को सेंसेक्स 583 अंक गिरकर बंद हुआ था भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में 0.70% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। कारोबार में आईटी में सबसे ज्यादा खरीदारी रही, जबकि मेटल और सरकारी बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली। शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के कारण बाजार बंद रहा। डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। ऊपर दी गई राय और सलाह व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों की हैं, न कि दैनिक भास्कर की। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।

आयुष्मान की फिल्म पर लगे चीटिंग दिखाने के आरोप:एक्टर ने 'पति पत्नी और वो दो' मूवी पर दी सफाई, कहा- यह साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म

आयुष्मान की फिल्म पर लगे चीटिंग दिखाने के आरोप:एक्टर ने 'पति पत्नी और वो दो' मूवी पर दी सफाई, कहा- यह साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म पर शादी में धोखाधड़ी को बढ़ावा देने और इसे मजेदार तरीके से दिखाने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, अब ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह ने इन आरोपों का जवाब दिया है। एक्टर का दावा है कि फिल्म में उनका किरदार ‘ग्रीन फ्लैग’ है और यह किसी भी तरह की बेवफाई या धोखा देने को प्रमोट नहीं करती है। शादी में धोखे को बढ़ावा देने का आरोप फिल्म का टीजर आने के बाद से ही कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे थे। आलोचकों का कहना है कि फिल्म में एक शादीशुदा आदमी का दूसरी औरतों के साथ अफेयर दिखाना समाज में गलत मैसेज दे सकता है। आरोप है कि ऐसी कहानियों से लोग शादी में पार्टनर को धोखा देने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। इसे ‘चीटिंग’ को ग्लोरिफाई करने वाली फिल्म बताया जा रहा था। आयुष्मान बोले- मेरा मॉरल कंपास सही इन आरोपों को खारिज करते हुए आयुष्मान खुराना ने ट्रेलर लॉन्च पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, “यह फिल्म चार किरदारों की उलझनों के बारे में है। मेरा जो रोल है यानी प्रजापति पांडे, वो पूरी तरह से एक ‘ग्रीन फ्लैग’ किरदार है। उसका मॉरल कंपास बिल्कुल सही है। हम किसी भी तरह की धोखाधड़ी को बढ़ावा नहीं दे रहे क्योंकि यह एक साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म है। यह सिर्फ एक कॉमेडी ऑफ एरर्स है, जिसमें प्रजापति का किसी के साथ कोई अफेयर नहीं है। रकुल बोलीं- यह सिर्फ कॉमेडी है एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी आयुष्मान की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा, यह फिल्म गलतफहमियों पर आधारित है। ऐसी सिचुएशन किसी के साथ भी हो सकती है। लोग इससे जरूर रिलेट करेंगे। इसे विवाद के नजरिए से देखने के बजाय मनोरंजन के तौर पर देखा जाना चाहिए। रकुल का मानना है कि फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। तीन एक्ट्रेसेस के बीच फंसे आयुष्मान टीजर में आयुष्मान खुराना ‘प्रजापति पांडे’ के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस बार उनकी लाइफ में कन्फ्यूजन का लेवल काफी ज्यादा है। आयुष्मान एक या दो नहीं, बल्कि तीन महिलाओं के बीच फंसे हुए हैं। फिल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। टीजर में विजय राज एक पुलिस वाले के रोल में दिख रहे हैं, जो कॉमेडी को और बढ़ा रहे हैं। यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आयुष्मान की फिल्म पर लगे चीटिंग दिखाने के आरोप:एक्टर ने 'पति पत्नी और वो दो' मूवी पर दी सफाई, कहा- यह साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म

आयुष्मान की फिल्म पर लगे चीटिंग दिखाने के आरोप:एक्टर ने 'पति पत्नी और वो दो' मूवी पर दी सफाई, कहा- यह साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म पर शादी में धोखाधड़ी को बढ़ावा देने और इसे मजेदार तरीके से दिखाने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, अब ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह ने इन आरोपों का जवाब दिया है। एक्टर का दावा है कि फिल्म में उनका किरदार ‘ग्रीन फ्लैग’ है और यह किसी भी तरह की बेवफाई या धोखा देने को प्रमोट नहीं करती है। शादी में धोखे को बढ़ावा देने का आरोप फिल्म का टीजर आने के बाद से ही कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे थे। आलोचकों का कहना है कि फिल्म में एक शादीशुदा आदमी का दूसरी औरतों के साथ अफेयर दिखाना समाज में गलत मैसेज दे सकता है। आरोप है कि ऐसी कहानियों से लोग शादी में पार्टनर को धोखा देने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। इसे ‘चीटिंग’ को ग्लोरिफाई करने वाली फिल्म बताया जा रहा था। आयुष्मान बोले- मेरा मॉरल कंपास सही इन आरोपों को खारिज करते हुए आयुष्मान खुराना ने ट्रेलर लॉन्च पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, “यह फिल्म चार किरदारों की उलझनों के बारे में है। मेरा जो रोल है यानी प्रजापति पांडे, वो पूरी तरह से एक ‘ग्रीन फ्लैग’ किरदार है। उसका मॉरल कंपास बिल्कुल सही है। हम किसी भी तरह की धोखाधड़ी को बढ़ावा नहीं दे रहे क्योंकि यह एक साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म है। यह सिर्फ एक कॉमेडी ऑफ एरर्स है, जिसमें प्रजापति का किसी के साथ कोई अफेयर नहीं है। रकुल बोलीं- यह सिर्फ कॉमेडी है एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी आयुष्मान की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा, यह फिल्म गलतफहमियों पर आधारित है। ऐसी सिचुएशन किसी के साथ भी हो सकती है। लोग इससे जरूर रिलेट करेंगे। इसे विवाद के नजरिए से देखने के बजाय मनोरंजन के तौर पर देखा जाना चाहिए। रकुल का मानना है कि फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। तीन एक्ट्रेसेस के बीच फंसे आयुष्मान टीजर में आयुष्मान खुराना ‘प्रजापति पांडे’ के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस बार उनकी लाइफ में कन्फ्यूजन का लेवल काफी ज्यादा है। आयुष्मान एक या दो नहीं, बल्कि तीन महिलाओं के बीच फंसे हुए हैं। फिल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। टीजर में विजय राज एक पुलिस वाले के रोल में दिख रहे हैं, जो कॉमेडी को और बढ़ा रहे हैं। यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

घर पर पनीर बनाना: घर में साफा-सुथरे तरीके से बचे हुए बच्चों के दूध से भरा सारा पनीर, बस एक मिनट का ये एक काम; बचेंगे काफी पैसे

तस्वीर का विवरण

आवश्यक सामग्री: आधा दूध का बच्चा, 1-2 नींबू का रस या सिरका, साफ सूती कपड़ा छवि: फ्रीपिक पनीर बनाने की विधि: सबसे पहले दूध को एक विशाल झील में नामांकित महानुभाव से मिला लें। जब दूध मसाले लगें, तो गैस को धीमा कर दें। अब धीरे-धीरे-धीरे-धीरे-धीरे-धीरे-धीरे-धीरे-धीरे-धीरे-धीरे-धीरे लेबल का रस या सिरका और मसाले से बने पदार्थ-हल्के स्वाद। छवि: फ्रीपिक कुछ ही सेकंड में दूध फैट और पानी यानि छाछ अलग दिखने लगेगा। बिल्कुल सही बहुमत टेम्पलेट नहीं, नहीं तो पनीर में कटापन आ सकता है। अब एक प्लास्टिक पर कपड़ा के टुकड़े और फटा हुआ दूध बनाने वाली मशीनें गुड लें। छवि: एआई ऊपर से ठंडा पानी मैकेनिकल पनीर को धो लें, इससे कट्टापन खत्म हो जाएगा। अपार्टमेंट को पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक्स ताकि सारा पानी निकल जाए। फिर इसे नीचे किसी भी भारी चीज के लिए 20-30 मिनट तक रखें। छवि: एआई अब सामान और पनीर को अपने भाईयों के आकार में काट लें। आपकी ताज़ा और मुलायम चीज़ तैयार है। बाकी अच्छा दूध होगा, मूर्तियां ही शानदार चीज़े बनेंगी। फुल क्रीम से बनी चीज़ सबसे ज्यादा बनती है। छवि: फ्रीपिक बचा हुआ पानी यानी छाछ फंसे नहीं, इसे आटा गूंधने या सब्जी में इस्तेमाल किया जा सकता है। घर का बना हुआ पनीर पूरी तरह से शुद्ध होता है। साथ ही, यह बाजार से सस्ता उत्पाद है और यह रसायन-मुक्त होता है। छवि: फ्रीपिक अब जब भी मन करे पनीर की सब्जी, भुर्जी या टिक्का खाने का तो बाजार में जाने की जरूरत नहीं। घर पर ही ताजा पनीर और स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखें। छवि: एआई (टैग्सटूट्रांसलेट)पनीर बनाने का आसान तरीका(टी)घर पर पनीर बनाना(टी)घर पर पनीर बनाना(टी)पनीर बनाने का तरीका(टी)घर पर पनीर कैसे बनाएं(टी)घर पर पनीर कैसे बनाएं

‘अपने सिद्धांतों पर कायम रहूंगा’: बीजेपी में बदलाव के बाद पंजाब पुलिस की एफआईआर पर संदीप पाठक | भारत समाचार

Shubman Gill (left) and Shreyas Iyer (BCCI Photo)

आखरी अपडेट:03 मई, 2026, 18:02 IST पाठक की यह टिप्पणी उनके भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद पंजाब पुलिस द्वारा कथित तौर पर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के आरोप में उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज करने के बाद आई है। सांसद संदीप पाठक 24 अप्रैल को बीजेपी में शामिल हुए थे. (फोटो: पीटीआई) हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने पंजाब पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के आरोप में उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज करने पर प्रतिक्रिया दी। पुलिस की यह कार्रवाई आप के प्रमुख रणनीतिकार पाठक के छह अन्य राज्यसभा सांसदों के साथ भाजपा में शामिल होने के बाद हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाठक के खिलाफ पंजाब के दो अलग-अलग जिलों में गैर-जमानती धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए थे। पत्रकारों से बात करते हुए, पाठक ने कहा कि उन्हें अभी तक एफआईआर के बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं मिली है और उन्होंने सुझाव दिया कि पंजाब में राज्य मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “कल से टेलीविजन चैनल रिपोर्ट कर रहे हैं कि पंजाब में मेरे खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। मुझे अभी तक इन एफआईआर के बारे में कोई औपचारिक या अनौपचारिक जानकारी नहीं मिली है। कल से, मैं एफआईआर की एक प्रति मिलने का इंतजार कर रहा हूं ताकि मैं जवाब दे सकूं।” #घड़ी | दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक का कहना है, “कल से, टेलीविजन चैनल रिपोर्ट कर रहे हैं कि पंजाब में मेरे खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। मुझे अभी तक इन एफआईआर के बारे में कोई औपचारिक या अनौपचारिक जानकारी नहीं मिली है। कल से, मैं इंतजार कर रहा हूं… pic.twitter.com/HDKjZ2a92B– एएनआई (@ANI) 3 मई 2026 आप से भाजपा में अपने परिवर्तन को संबोधित करते हुए, पाठक ने जोर देकर कहा कि उनका बाहर निकलना व्यक्तिगत लाभ के बजाय गहरे वैचारिक मतभेदों से प्रेरित था। उन्होंने कहा, “जब तक मैंने AAP में काम किया, सिद्धांतों और धार्मिकता के अनुसार काम किया। आज, मैं भाजपा में हूं। मैं सिद्धांतों और धार्मिकता के अनुसार काम करना जारी रखूंगा। राजनीति में सफलता या विफलता मेरे लिए कोई मायने नहीं रखती। मुझे यह सुनिश्चित करना है कि भले ही मैं असफल हो जाऊं, लेकिन मैं अपना राजनीतिक धर्म कभी नहीं तोड़ूं।” भाजपा, कांग्रेस ने लगाया ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ का आरोप इस बीच, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे पाठक के खिलाफ आप का ”राजनीतिक प्रतिशोध” बताया। पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने राज्य की आप सरकार पर विपक्ष को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। शर्मा ने आरोप लगाया, “आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब में राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ गैर-जमानती एफआईआर दर्ज करना स्पष्ट रूप से दिखाता है कि केजरीवाल और मान द्वारा पुलिस को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।” “यह डर, दहशत और बदले की राजनीति है।” कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने भी आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला करते हुए कहा, “अरविंद केजरीवाल ने उनका साथ छोड़ने वाले सांसदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना शुरू कर दिया है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पंजाब सरकार की मशीनरी का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।” यह तब हुआ जब 24 अप्रैल को AAP को भारी झटका लगा, जब उसके 10 में से सात सांसद – संदीप पाठक, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालीवाल – ने भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी। इससे पहले पंजाब पुलिस ने सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली थी. (एजेंसियों से इनपुट के साथ) चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना न्यूज़ इंडिया ‘अपने सिद्धांतों पर कायम रहूंगा’: बीजेपी में बदलाव के बाद पंजाब पुलिस की एफआईआर पर संदीप पाठक अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)संदीप पाठक एफआईआर(टी)संदीप पाठक बीजेपी(टी)आप राजनीतिक प्रतिशोध(टी)पंजाब पुलिस एफआईआर(टी)राज्यसभा सांसद दलबदल(टी)आप से बीजेपी में स्विच(टी)गैर जमानती धाराएं पंजाब(टी)अरविंद केजरीवाल विवाद

30 दिन तक रोज दही खाने से क्या होगा? जानें स्किन, बाल, पेट और हड्डियों पर होने वाला असर, खुद दिखेगा फर्क

authorimg

Daily Curd Benefits: रोजमर्रा की भागदौड़ में लोग अक्सर महंगे सप्लीमेंट, स्किन प्रोडक्ट्स और फिटनेस प्लान पर पैसा खर्च करते हैं, लेकिन कई बार असली फायदा हमारी रसोई में रखी साधारण चीजों से मिलता है. दही भी ऐसी ही एक चीज है, जो स्वाद के साथ सेहत का मजबूत साथी मानी जाती है, अगर आप रोजाना सिर्फ एक कटोरी दही 30 दिनों तक खाते हैं, तो शरीर में कई सकारात्मक बदलाव नजर आ सकते हैं. चेहरे की चमक बढ़ने से लेकर बालों की मजबूती, पेट की सेहत से लेकर हड्डियों तक दही का असर दिख सकता है. यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इसे डेली डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं. सही मात्रा और सही समय पर दही खाना आपके लिए छोटा कदम लेकिन बड़ा फायदा साबित हो सकता है. दही क्यों माना जाता है सुपरफूड?दही एक ऐसा डेयरी फूड है जिसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, विटामिन B12, पोटैशियम, जिंक और अच्छे बैक्टीरिया यानी प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं. यही वजह है कि यह सिर्फ पेट भरने वाला भोजन नहीं बल्कि बॉडी को अंदर से सपोर्ट करने वाला फूड माना जाता है. गांवों से लेकर शहरों तक दही भारतीय खानपान का हिस्सा रहा है. गर्मियों में लोग इसे ठंडक के लिए खाते हैं, वहीं कई घरों में खाना बिना दही के अधूरा माना जाता है. 30 दिन लगातार दही खाने से क्या बदलाव दिख सकते हैं?-स्किन पर आएगा नेचुरल ग्लोअगर आपकी त्वचा थकी हुई, बेजान या डल दिखती है तो दही मददगार हो सकता है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड और जरूरी पोषक तत्व स्किन हेल्थ को सपोर्ट करते हैं. नियमित सेवन से चेहरे पर निखार और फ्रेशनेस महसूस हो सकती है. कई लोग बताते हैं कि जब उन्होंने जंक फूड कम करके दही को डाइट में शामिल किया, तो कुछ हफ्तों में त्वचा पहले से बेहतर दिखने लगी. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. -बाल बन सकते हैं ज्यादा मजबूतकमजोर बाल, टूटना और रूखापन आज आम परेशानी है. दही में मौजूद प्रोटीन बालों के लिए जरूरी माना जाता है. यह केराटिन निर्माण में मदद करता है, जो बालों की स्ट्रक्चर का अहम हिस्सा है, अगर आपकी डाइट में प्रोटीन कम है तो रोज दही खाना फायदा दे सकता है. इससे बालों की चमक और मजबूती बेहतर हो सकती है. -शरीर में बढ़ सकती है एनर्जीकई लोग सुबह उठते ही थकान महसूस करते हैं या दिनभर सुस्ती रहती है. दही में मौजूद विटामिन B12 और दूसरे न्यूट्रिएंट्स शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं, अगर इसे नाश्ते या दोपहर के खाने के साथ लिया जाए तो शरीर हल्का महसूस कर सकता है. खासकर गर्म मौसम में दही खाने से ताजगी भी महसूस होती है. पेट की समस्याओं में राहत-पाचन रहेगा बेहतरदही को सबसे ज्यादा पाचन के लिए जाना जाता है. इसमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों के संतुलन को बेहतर रखने में मदद करते हैं, अगर किसी को गैस, भारीपन, कब्ज या एसिडिटी की दिक्कत रहती है तो दही उपयोगी हो सकता है. हालांकि अगर किसी को डेयरी से परेशानी है तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है. -खाने का बेहतर उपयोगजब पाचन सही रहता है तो शरीर पोषण को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करता है. इसका असर त्वचा, ऊर्जा और इम्युनिटी तक दिख सकता है. हड्डियों को मिलेगा सहारादही कैल्शियम और फॉस्फोरस का अच्छा स्रोत माना जाता है. ये दोनों पोषक तत्व हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी हैं. बढ़ती उम्र, महिलाओं और बच्चों के लिए यह खास तौर पर फायदेमंद हो सकता है. अगर कोई व्यक्ति दूध नहीं पीता, तो दही उसके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है. दही खाने का सही तरीका क्या है?दही का फायदा पाने के लिए इसे जरूरत से ज्यादा खाना जरूरी नहीं. रोज एक कटोरी दही काफी मानी जाती है. इसे आप ऐसे खा सकते हैं: -सादा दही सबसे बेहतरमीठा या फ्लेवर वाला दही खाने के बजाय सादा दही ज्यादा अच्छा विकल्प है. -किस समय खाएं?दोपहर के खाने के साथ या सुबह नाश्ते में दही लेना अच्छा माना जाता है. रात में कुछ लोगों को सूट नहीं करता, इसलिए शरीर के हिसाब से चुनें. -क्या रखें ध्यान?अगर सर्दी, एलर्जी या लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या है तो पहले विशेषज्ञ से सलाह लें. दही कोई जादुई चीज नहीं, लेकिन नियमित और संतुलित सेवन से यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है. सिर्फ 30 दिन तक एक कटोरी दही खाने की आदत आपकी स्किन, बाल, पेट और हड्डियों पर अच्छा असर दिखा सकती है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)