पन्ना भाजपा नेत्री ने सोशल मीडिया यूजर पर FIR कराई:बोलीं- पोस्ट में अमित शाह के लिए अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया था

पन्ना जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक पर एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई भाजपा की जिला उपाध्यक्ष की शिकायत के बाद की गई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम यादव ने रविवार, 26 अप्रैल को कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि ‘एक्स’ पर ‘सचिन मौर्य’ (@Sachinsamrat89) नाम के हैंडल से गृह मंत्री अमित शाह के लिए अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। शिकायत के मुताबिक, इस पोस्ट में एक महिला की तस्वीर का उपयोग कर छवि खराब करने की कोशिश भी की गई, जिससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। दर्ज की गई धाराएं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सचिन मौर्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है- धारा 352: सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए उकसाना। धारा 353(2): अफवाह फैलाना। धारा 356(1): मानहानि। धारा 196(1): विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना। जांच और पुलिस कार्रवाई कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की साइबर सेल टीम आरोपी की लोकेशन ट्रैक करने और उसकी पहचान पुख्ता करने में जुटी है, ताकि जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जा सके। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों के जरिए समाज में वैमनस्य फैलाने की साजिश की जा रही है।
भोपाल के खेत में मिले गाय के अवशेष:किसान बोला- घर के पास खुले में बंधी थी, सुबह खाल और पैर मिला

भोपाल के सुखी सेवनिया इलाके में गाय के अवशेष मिले हैं। घटना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और किसान की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, रात के अंधेरे में अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के क्षेत्रों में जांच तेज कर दी है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जा सके। टीआई रामबाबू चौधरी के मुताबिक, फरियादी कालू राम मीना ग्राम मुगलिया कोट के निवासी हैं और खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपनी गाय और बछिया को घर से लगभग 200 मीटर दूर बांधकर सो गए थे। रविवार सुबह उठने पर दोनों पशु वहां नहीं मिले। आसपास तलाश करने पर पास के खेत में उनकी सींग, खाल और अन्य अवशेष पड़े मिले। किसान ने तुरंत थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गौकशी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि जल्द आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।
शादी का टेंट उड़कर फोरलेन पर पहुंचा:धार में तेज आंधी-बारिश से मौसम बदला, हाईवे पर गिरा टेंट

धार जिले के घटाबिल्लौद में रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की भीषण गर्मी के बाद तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक शादी समारोह का टेंट उड़कर हाईवे पर आ गिरा। तेज आंधी के कारण शादी समारोह का एक हिस्सा उखड़कर सीधे हाईवे पर जा गिरा। घटना के समय वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में टेंट का एक बड़ा हिस्सा सड़क पर पड़ा देखा जा सकता है। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टेंट किस स्थान से उड़कर हाईवे तक पहुंचा था। लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद आए इस मौसम बदलाव से लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को भी प्रभावित किया है।
शहर कांग्रेस के नवनियुक्त महामंत्री संजय अरोरा का भव्य स्वागत:पूर्व प्रदेश महामंत्री कमल चौहान के निवास पर जुटे कांग्रेसी, अरोरा ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत सत्कार जारी है। इसी क्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महामंत्री संजय अरोरा का पूर्व प्रदेश महामंत्री कमल चौहान के निवास पर भव्य स्वागत किया गया। फूलमालाओं से किया गया स्वागत इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री कमल चौहान, पूर्व पार्षद देवव्रत यादव, रवि चौहान, शराफत शेख, महेश पटेल, कमल चौधरी, निर्भय सिंह परमार, वीरेंद्र दरबार और मुकेश चित्तौड़ा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त महामंत्री को पुष्पमाला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। शीर्ष नेतृत्व का आभार माना अपनी नियुक्ति और सम्मान पर नवनियुक्त महामंत्री संजय अरोरा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार माना। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक एवं जिला अध्यक्ष महेश परमार, शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन और उक्त जानकारी पूर्व जिला महामंत्री विक्की चौहान ने दी।
तवानगर के जंगल में आग, 1.5 किमी में फैली:वन्यप्राणी जान बचाकर भागते दिखे; शरारती तत्वों पर संदेह

नर्मदापुरम जिले के तवानगर के जंगल में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते करीब 1 से 1.5 किलोमीटर के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर इटारसी रेंज का वन अमला मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6 बजे इटारसी से तवानगर मार्ग पर गुजर रहे लोगों ने जंगल से धुआं उठता देखा। कुछ ही देर में आग विकराल रूप ले गई और बंजारा माई क्षेत्र से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की पानी की टंकी तक फैल गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई, जिससे नियंत्रण में कठिनाई आई। रात करीब 8 बजे राहगीरों ने हिरण, सांभर सहित अन्य वन्यजीवों को आग से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते देखा। इटारसी रेंजर अभिषेक शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्रारंभिक आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाई गई हो सकती है। उन्होंने बताया कि वन विभाग का स्टाफ मौके पर तैनात है और अधिकांश हिस्से की आग पर काबू पा लिया गया है। वन विभाग द्वारा आग बुझाने का कार्य जारी है और पूरी तरह नियंत्रण के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
राघव चड्ढा के इस्तीफे के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली रैली, बीजेपी पर आधारित, बंगाल को लेकर क्या कहा?

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित उन्होंने सिद्धांत के सिद्धांतों का भी आरोप लगाया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद केजरीवाल ने रविवार (26 अप्रैल, 2026) को पश्चिम बंगाल में चुनाव के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की कमी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग का गठन किया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश से यहां बंगाल को बुलाया गया है, इसकी क्या जरूरत है? यह बंगाल के लोगों का अपमान है। बंगाल के बलियागंज में स्ट्राइकर का हमला आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद पहली बार किसी रैली को संबोधित कर रहे थे। अरविंद कृष्णा पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर बालीगंज विधानसभा सीट से ओलंपिक कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार शोभनदेब चट्टोपाध्याय के समर्थन में बालीगंज में नामांकन कर रहे थे। यह भी पढ़ेंः भवानीपुर विधानसभा चुनाव: नंदीग्राम के स्वामी भवानीपुर में डबल बीजेपी के शुवेंदु अधिकारी मिलेंगे? ममता के किले को भेदना जानिए क्यों आसान नहीं उन्होंने कहा, ‘पूरे देश के दरवाजे को यहां बंगाल कहा जाता है, आखिर इसकी क्या जरूरत थी?’ बंगाल के लोग हत्यारे क्या हैं? यह बंगाल के लोगों का अपमान है। राज्य में साढ़े तीन लाख मोर्टार के टुकड़े चले गए। आख़िर उन्हें किस बात का डर है?’ केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर लगाए गए आरोप इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कानूनी मामलों में फंसने और वोटर लिस्ट में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘एक साल पहले मुझे क्राफ्ट केसर को जेल में डाल दिया गया था।’ इसके बाद कोर्ट का फैसला आया. कोर्ट ने कहा कि ब्रह्माण्ड के खिलाफ़ सभी आरोपी अभियुक्त हैं। ‘बैराज़ पूरी तरह से श्रद्धालु और ईमानदार हैं।’ मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनाव के दौरान केंद्रीय मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनाव के दौरान उन्होंने कहा, ‘मतदाता सूची में उन्होंने फर्जी मतदाता बनाए और देश के सभी राज्यों में गड़बड़ी की। वे उन हजारों फर्जी वोटरों को बंगाल में वोट देने के लिए वोट लेकर आ रहे हैं। इस तरह से मोदी चुनाव जीतना चाहते हैं. इसके अलावा, पीएम मोदी के तीन दोस्त हैं- चौधरी, चौधरी और ज्ञानेश कुमार।’ यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ‘हर गद्दार को नाबालिगा, नहीं बचाए दिखाया टीएमसी’, पीएम मोदी ने कसा तंज पर ममता बनर्जी का तंज, जनता से क्या किया वादा?
महापौर बोले- हॉस्टल क्षेत्र सबसे बड़ी चुनौती:स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर स्टूडेंट्स और हॉस्टल संचालकों की भूमिका पर फोकस

लगातार 8 सालों से देश में सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा बनाए रखने वाले इंदौर में अब एक बार फिर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नंबर-1 बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसे देखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रविवार को जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत की। इसमें इंदौर को फिर से शीर्ष स्थान दिलाने की रणनीति पर बातचीत की गई। इसे प्रभावी बनाने के लिए महापौर शहर के विभिन्न वर्गों, सामाजिक संगठनों, रहवासी संघों, व्यापारियों और संस्थानों के साथ सीधे संवाद कर रहे हैं। रविवार शाम को सिटी बस ऑफिस में हॉस्टल और कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ उन्होंने स्वच्छता संवाद किया। जिसमें कई संचालक शामिल हुए। बोले – हॉस्टल क्षेत्र सबसे बड़ी चुनौती महापौर ने स्पष्ट कहा कि शहर की स्वच्छता के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन इलाकों में है जहां हॉस्टल्स हैं, यहां रहने वाले छात्र अक्सर कचरा सड़कों पर फेंक देते हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए सभी संबंधित पक्षों को एक साथ लाना जरूरी है। शहर के हॉस्टल कोचिंग संचालकों ने महापौर से कहा कि शहर के सभी हॉस्टल इंदौर की स्वच्छता के लिए उनके साथ हैं, वहीं कुछ संचालकों ने सुझाव भी दिए जिसके तहत उन्होंने एक नियमावली बनाने के लिए महापौर से कहा जो हॉस्टल में लगाकर छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम करेगी। हॉस्टल्स और छात्रों की जिम्मेदारी पर जोर महापौर ने कहा कि इंदौर एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में छात्र आते हैं। ऐसे में हॉस्टल संचालकों की जिम्मेदारी केवल सुविधाएं देना ही नहीं, बल्कि छात्रों को शहर के प्रति जिम्मेदार बनाना भी है। महापौर ने हॉस्टल संचालकों से कहा कि छात्रों का नियमित ओरिएंटेशन किया जाए और स्वच्छता और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाया जाए। वहीं छात्रों को “स्वच्छता एंबेसडर” के रूप में तैयार किया जाए। संवाद में हॉस्टल क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख समस्याएं सामने आई अधिकारियों ने संचालकों को स्पष्ट किया कि
माली के रक्षामंत्री सादियो की बम धमाके में मौत:कल घर पर सुसाइड कार से हमला हुआ; जिहादी और विद्रोही संगठन ने मिलकर अंजाम दिया

माली के रक्षा मंत्री सादियो कामारा की बम धमाके में मौत हो गई। शनिवार को राजधानी बमाको के पास काटी शहर में उनके घर पर आत्मघाती कार से हमला किया गया। काटी सेना का मजबूत गढ़ माना जाता है, जो राजधानी बमाको से करीब 15 किमी दूर है। वहीं इस बड़े हमले को अंजाम दिया गया। हमले के पीछे अल-कायदा से जुड़ा जिहादी संगठन JNIM और तुआरेग विद्रोही समूह FLA का गठजोड़ बताया जा रहा है। दोनों संगठनों ने मिलकर यह हमला किया। इस हमले के साथ ही देश के कई हिस्सों में भी हिंसा भड़क गई। बमाको, गाओ, किदाल और सेवरे समेत कई शहरों में गोलीबारी और धमाकों की खबरें सामने आई हैं। काटी जैसे सुरक्षित सैन्य इलाके में इस तरह का हमला होना माली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। सादियो कामारा सैन्य सरकार के प्रमुख नेताओं में थे और उनकी मौत को सरकार और सेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। माली में हिंसा से जुड़ा वीडियो… विद्रोही संगठन FLA का दावा- किदाल शहर पर कब्जे किया तुआरेग विद्रोही संगठन FLA ने उत्तरी शहर किदाल पर कब्जा करने का दावा किया है। FLA का कहना है कि किदाल अब पूरी तरह उनके नियंत्रण में है। हालांकि माली की सेना ने कहा है कि किदाल समेत कई इलाकों में अभी भी ऑपरेशन जारी हैं और हमलावरों को खदेड़ा जा रहा है। विद्रोहियों ने यह भी दावा किया है कि एक समझौते के तहत माली सेना और उसके रूसी सहयोगियों को शहर छोड़ने की अनुमति दी गई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किदाल को माली का रणनीतिक रूप से बेहद अहम शहर माना जाता है। यह लंबे समय तक तुआरेग विद्रोहियों का गढ़ रहा है, जिसे माली सेना ने नवंबर 2023 में रूस के समर्थन से दोबारा अपने कब्जे में लिया था।
माली के रक्षामंत्री सादियो की बम धमाके में मौत:कल घर पर सुसाइड कार से हमला हुआ; जिहादी और विद्रोही संगठन ने मिलकर अंजाम दिया

माली के रक्षा मंत्री सादियो कामारा की बम धमाके में मौत हो गई। शनिवार को राजधानी बमाको से करीब 15 किमी दूर काटी शहर में उनके घर पर आत्मघाती कार से हमला किया गया। हमले में सादियो की दूसरी पत्नी और दो पोते भी मारे गए। यह जानकारी उनके परिवार और अधिकारियों ने दी। एक रिश्तेदार ने रॉयटर्स को उनकी मौत की पुष्टि की, जबकि उनके साले ने फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। हमले के पीछे अल-कायदा से जुड़ा जिहादी संगठन JNIM और तुआरेग विद्रोही समूह FLA का गठजोड़ बताया जा रहा है। दोनों संगठनों ने मिलकर यह हमला किया। इस हमले के साथ ही देश के कई हिस्सों में भी हिंसा भड़क गई। बमाको, गाओ, किदाल और सेवरे समेत कई शहरों में गोलीबारी और धमाकों की खबरें सामने आई हैं। सादियो कामारा सैन्य सरकार के प्रमुख नेताओं में थे और उनकी मौत को सरकार और सेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। माली में हिंसा से जुड़ा वीडियो… माली के सेना में अधिकारी रह चुके थे रक्षामंत्री सादियो रक्षा मंत्री सादियो कामारा माली की सैन्य सरकार के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे। वे पेशे से सैन्य अधिकारी थे और लंबे समय तक सेना में सेवा देने के बाद शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचे। 2020 और 2021 में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद उनका कद तेजी से बढ़ा और वे सत्ता के केंद्र में आ गए। रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने माली की सुरक्षा नीति तय करने में अहम भूमिका निभाई। कामारा को माली और रूस के बीच बढ़ते सैन्य संबंधों का प्रमुख सूत्रधार माना जाता था। उनके कार्यकाल में माली ने फ्रांस और पश्चिमी देशों से दूरी बनाकर रूस के साथ सहयोग बढ़ाया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वे केवल रक्षा मंत्री ही नहीं, बल्कि सैन्य शासन के सबसे ताकतवर चेहरों में शामिल थे। विद्रोही संगठन FLA का दावा- किदाल शहर पर कब्जे किया तुआरेग विद्रोही संगठन FLA ने उत्तरी शहर किदाल पर कब्जा करने का दावा किया है। FLA का कहना है कि किदाल अब पूरी तरह उनके नियंत्रण में है। हालांकि माली की सेना ने कहा है कि किदाल समेत कई इलाकों में अभी भी ऑपरेशन जारी हैं और हमलावरों को खदेड़ा जा रहा है। विद्रोहियों ने यह भी दावा किया है कि एक समझौते के तहत माली सेना और उसके रूसी सहयोगियों को शहर छोड़ने की अनुमति दी गई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किदाल को माली का रणनीतिक रूप से बेहद अहम शहर माना जाता है। यह लंबे समय तक तुआरेग विद्रोहियों का गढ़ रहा है, जिसे माली सेना ने नवंबर 2023 में रूस के समर्थन से दोबारा अपने कब्जे में लिया था। ——————– ये खबर भी पढ़ें… वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला:चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे; हमलावर पकड़ाया अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान फायरिंग हो गई। शनिवार शाम के इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बडे़ अफसर मौजूद थे। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर फायरिंग की। ट्रम्प और गेस्ट बॉलरूम के अंदर थे। ट्रम्प ने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। पहले खबर आई थी कि हमलावर को मार गिराया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
हाई बीपी की शिकायत है, तो इतने पर चलाएं AC, डॉक्टर की चेतावनी- बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर

Last Updated:April 26, 2026, 20:33 IST इसमें कोई दोराय नहीं कि एसी गर्मी और इससे होने वाली परेशानी से राहत पहुंचाता है. लेकिन यदि आप रूम को बहुत ज्यादा ठंडा करके रहते हैं, तो ये आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. ये खासतौर पर हाई बीपी के मरीज पर लागू होता है. ख़बरें फटाफट आज के समय में एयर कंडीशनर गर्मी के लिए बेसिक नीड बन गयी है. लेकिन कुछ लोगों के लिए एसी की हवा परेशानी का सबब होती है. इसमें हाइपरटेंशन के मरीज भी शामिल हैं. जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उनके शरीर के काम करने के तरीके पर तापमान में होने वाले उतार-चढ़ाव का बहुत ज्यादा असर पड़ता है. ऐसे में मरीज अक्सर पूछते हैं कि क्या एसी उनके लिए सुरक्षित है या इससे उन्हें किसी तरह का नुकसान हो सकता है. इसके बारे में हमने डॉ. बिनय कुमार पांडे, निदेशक एवं विभागाध्यक्ष – इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी, यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, फरीदाबाद सेक्टर-88 से बात की. डॉक्टर ने बताया कि एसी हाई बीपी पेशेंट के लिए मुसीबत साबित हो सकती है, लेकिन सिर्फ उसी वक्त जब इसे बहुत ज्यादा टेंपरेचर पर यूज किया जाता है. दिल पर तापमान का असरएक्सपर्ट बताते हैं कि बहुत ज्यादा गर्मी से पूरे शरीर पर, खासकर दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है. जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, हमारा शरीर खून की नसों को फैलाकर और पसीना ज्यादा निकालकर खुद को ठंडा करने की कोशिश करता है, लेकिन इससे शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन हो सकती है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. इसके अलावा, बहुत ज्यादा गर्मी से कुछ लोगों को चक्कर आ सकते हैं, कमजोरी महसूस हो सकती है और अचानक ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. AC से परहेज की जरूरत नहीं!एयर कंडीशनिंग कमरे का तापमान आरामदायक बनाए रखकर ,गर्मी के संपर्क से बचाकर, दिल और खून की नसों पर पड़ने वाले दबाव को कम करती है. अपने दिल को स्वस्थ और ठीक से काम करते रहने के लिए, कमरे का तापमान जितना ज्यादा होगा, आपके दिल को शरीर का तापमान स्थिर बनाए रखने के लिए उतना ही कम काम करना पड़ेगा. एसी उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें दिल की बीमारियां हैं या उन बुज़ुर्गों के लिए है जिनका ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ या घट जाता है. AC के गलत इस्तेमाल से बचेंतापमान को बहुत ज्यादा कम रखना, या छत के पंखों से आने वाली हवा के कारण अचानक तापमान में बदलाव से खून की नसें सिकुड़ जाती हैं, जिससे खून का बहाव कम हो जाता है. इससे कुछ समय के लिए ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. साथ ही, जब आप बाहर की तेज गर्मी से अंदर आते हैं जहां तापमान लगभग जमने जितना ठंडा होता है, तो तापमान में इस अचानक बदलाव के साथ तालमेल बिठाने की आपके शरीर की क्षमता में रुकावट आ सकती है, और इस तरह की रुकावट से आपके ब्लड प्रेशर में बदलाव हो सकता है. इसलिए, आपके AC का तापमान एक सही स्तर पर होना चाहिए, बेहतर होगा कि यह 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच हो, न कि इससे कम. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : April 26, 2026, 20:33 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.







