माली के रक्षामंत्री सादियो की बम धमाके में मौत:कल घर पर सुसाइड कार से हमला हुआ; जिहादी और विद्रोही संगठन ने मिलकर अंजाम दिया

माली के रक्षा मंत्री सादियो कामारा की बम धमाके में मौत हो गई। शनिवार को राजधानी बमाको से करीब 15 किमी दूर काटी शहर में उनके घर पर आत्मघाती कार से हमला किया गया। हमले में सादियो की दूसरी पत्नी और दो पोते भी मारे गए। यह जानकारी उनके परिवार और अधिकारियों ने दी। एक रिश्तेदार ने रॉयटर्स को उनकी मौत की पुष्टि की, जबकि उनके साले ने फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। हमले के पीछे अल-कायदा से जुड़ा जिहादी संगठन JNIM और तुआरेग विद्रोही समूह FLA का गठजोड़ बताया जा रहा है। दोनों संगठनों ने मिलकर यह हमला किया। इस हमले के साथ ही देश के कई हिस्सों में भी हिंसा भड़क गई। बमाको, गाओ, किदाल और सेवरे समेत कई शहरों में गोलीबारी और धमाकों की खबरें सामने आई हैं। सादियो कामारा सैन्य सरकार के प्रमुख नेताओं में थे और उनकी मौत को सरकार और सेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। माली में हिंसा से जुड़ा वीडियो… माली के सेना में अधिकारी रह चुके थे रक्षामंत्री सादियो रक्षा मंत्री सादियो कामारा माली की सैन्य सरकार के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे। वे पेशे से सैन्य अधिकारी थे और लंबे समय तक सेना में सेवा देने के बाद शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचे। 2020 और 2021 में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद उनका कद तेजी से बढ़ा और वे सत्ता के केंद्र में आ गए। रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने माली की सुरक्षा नीति तय करने में अहम भूमिका निभाई। कामारा को माली और रूस के बीच बढ़ते सैन्य संबंधों का प्रमुख सूत्रधार माना जाता था। उनके कार्यकाल में माली ने फ्रांस और पश्चिमी देशों से दूरी बनाकर रूस के साथ सहयोग बढ़ाया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वे केवल रक्षा मंत्री ही नहीं, बल्कि सैन्य शासन के सबसे ताकतवर चेहरों में शामिल थे। विद्रोही संगठन FLA का दावा- किदाल शहर पर कब्जे किया तुआरेग विद्रोही संगठन FLA ने उत्तरी शहर किदाल पर कब्जा करने का दावा किया है। FLA का कहना है कि किदाल अब पूरी तरह उनके नियंत्रण में है। हालांकि माली की सेना ने कहा है कि किदाल समेत कई इलाकों में अभी भी ऑपरेशन जारी हैं और हमलावरों को खदेड़ा जा रहा है। विद्रोहियों ने यह भी दावा किया है कि एक समझौते के तहत माली सेना और उसके रूसी सहयोगियों को शहर छोड़ने की अनुमति दी गई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किदाल को माली का रणनीतिक रूप से बेहद अहम शहर माना जाता है। यह लंबे समय तक तुआरेग विद्रोहियों का गढ़ रहा है, जिसे माली सेना ने नवंबर 2023 में रूस के समर्थन से दोबारा अपने कब्जे में लिया था। ——————– ये खबर भी पढ़ें… वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला:चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे; हमलावर पकड़ाया अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान फायरिंग हो गई। शनिवार शाम के इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बडे़ अफसर मौजूद थे। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर फायरिंग की। ट्रम्प और गेस्ट बॉलरूम के अंदर थे। ट्रम्प ने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। पहले खबर आई थी कि हमलावर को मार गिराया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
हाई बीपी की शिकायत है, तो इतने पर चलाएं AC, डॉक्टर की चेतावनी- बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर

Last Updated:April 26, 2026, 20:33 IST इसमें कोई दोराय नहीं कि एसी गर्मी और इससे होने वाली परेशानी से राहत पहुंचाता है. लेकिन यदि आप रूम को बहुत ज्यादा ठंडा करके रहते हैं, तो ये आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. ये खासतौर पर हाई बीपी के मरीज पर लागू होता है. ख़बरें फटाफट आज के समय में एयर कंडीशनर गर्मी के लिए बेसिक नीड बन गयी है. लेकिन कुछ लोगों के लिए एसी की हवा परेशानी का सबब होती है. इसमें हाइपरटेंशन के मरीज भी शामिल हैं. जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उनके शरीर के काम करने के तरीके पर तापमान में होने वाले उतार-चढ़ाव का बहुत ज्यादा असर पड़ता है. ऐसे में मरीज अक्सर पूछते हैं कि क्या एसी उनके लिए सुरक्षित है या इससे उन्हें किसी तरह का नुकसान हो सकता है. इसके बारे में हमने डॉ. बिनय कुमार पांडे, निदेशक एवं विभागाध्यक्ष – इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी, यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, फरीदाबाद सेक्टर-88 से बात की. डॉक्टर ने बताया कि एसी हाई बीपी पेशेंट के लिए मुसीबत साबित हो सकती है, लेकिन सिर्फ उसी वक्त जब इसे बहुत ज्यादा टेंपरेचर पर यूज किया जाता है. दिल पर तापमान का असरएक्सपर्ट बताते हैं कि बहुत ज्यादा गर्मी से पूरे शरीर पर, खासकर दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है. जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, हमारा शरीर खून की नसों को फैलाकर और पसीना ज्यादा निकालकर खुद को ठंडा करने की कोशिश करता है, लेकिन इससे शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन हो सकती है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. इसके अलावा, बहुत ज्यादा गर्मी से कुछ लोगों को चक्कर आ सकते हैं, कमजोरी महसूस हो सकती है और अचानक ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. AC से परहेज की जरूरत नहीं!एयर कंडीशनिंग कमरे का तापमान आरामदायक बनाए रखकर ,गर्मी के संपर्क से बचाकर, दिल और खून की नसों पर पड़ने वाले दबाव को कम करती है. अपने दिल को स्वस्थ और ठीक से काम करते रहने के लिए, कमरे का तापमान जितना ज्यादा होगा, आपके दिल को शरीर का तापमान स्थिर बनाए रखने के लिए उतना ही कम काम करना पड़ेगा. एसी उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें दिल की बीमारियां हैं या उन बुज़ुर्गों के लिए है जिनका ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ या घट जाता है. AC के गलत इस्तेमाल से बचेंतापमान को बहुत ज्यादा कम रखना, या छत के पंखों से आने वाली हवा के कारण अचानक तापमान में बदलाव से खून की नसें सिकुड़ जाती हैं, जिससे खून का बहाव कम हो जाता है. इससे कुछ समय के लिए ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. साथ ही, जब आप बाहर की तेज गर्मी से अंदर आते हैं जहां तापमान लगभग जमने जितना ठंडा होता है, तो तापमान में इस अचानक बदलाव के साथ तालमेल बिठाने की आपके शरीर की क्षमता में रुकावट आ सकती है, और इस तरह की रुकावट से आपके ब्लड प्रेशर में बदलाव हो सकता है. इसलिए, आपके AC का तापमान एक सही स्तर पर होना चाहिए, बेहतर होगा कि यह 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच हो, न कि इससे कम. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : April 26, 2026, 20:33 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
सतना में MPPSC परीक्षा में 78% रही उपस्थिति:8 केंद्रों पर 3515 अभ्यर्थी पंजीकृत, दोनों पालियों में कड़ी निगरानी

सतना में राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिला मुख्यालय के 8 परीक्षा केंद्रों पर ओएमआर आधारित प्रणाली से शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दोनों पालियों के लिए कुल 3,515 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित सामान्य अध्ययन (जीएस) की परीक्षा में 2,748 (78.18%) अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 767 (21.82%) अनुपस्थित रहे। दोपहर 2:15 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित एप्टीट्यूड परीक्षा में 2,710 (77.10%) परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 805 (22.90%) अनुपस्थित रहे। पहली बार AI लाइव स्ट्रीमिंग से निगरानी परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर पहली बार एआई आधारित लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई। सभी परीक्षा केंद्र जैमर सिस्टम से लैस रहे। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले बुलाया गया और प्रवेश से पहले फ्रिस्किंग की गई। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए और बायोमेट्रिक सिस्टम से पहचान सत्यापित की गई। 8 केंद्रों पर कुल 189 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, जहां प्रत्येक 24 अभ्यर्थियों पर एक कैमरा निगरानी के लिए तैनात रहा।
जाकिर खान पर फिर भड़कीं अमीषा पटेल:बोलीं- अचीवर्स पर जोक बनाना आसान, सुपरस्टार बनके दिखाओ; धुरंधर से इंडस्ट्री जल नहीं, सीख रही है

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कॉमेडियन जाकिर खान के उस बयान पर एक बार फिर नाराजगी जताई है, जिसमें जाकिर ने कहा था कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कामयाबी से पूरी इंडस्ट्री जल रही है। अमीषा ने जाकिर के बयान को गलत बताते हुए कहा कि किसी अचीवर का मजाक उड़ाना बहुत आसान है, लेकिन उस मुकाम तक पहुंचना बहुत मुश्किल। एक्ट्रेस ने साफ किया कि इंडस्ट्री इस फिल्म की सफलता से असुरक्षित नहीं है, बल्कि इससे सीख ले रही है। अचीवर्स पर जोक बनाना आसान हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमीषा ने इस विवाद पर कहा, “मैं जाकिर को पर्सनली जानती हूं, लेकिन एक बात जरूर कहूंगी कि स्टेज पर खड़े होकर अचीवर्स के बारे में बात करना और उनका मजाक उड़ाना बहुत आसान है। पहले अचीवर या सुपरस्टार बनकर तो दिखाओ, फिर जब आप पर जोक बनेगा तब देखूंगी कि आप उसे कैसे लेते हो। किसी को नीचा दिखाकर उस पर जोक बनाना सही नहीं है।” इंडस्ट्री जल नहीं रही, सीख रही है अमीषा ने जाकिर के उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने जलन की बात कही थी। एक्ट्रेस ने सवाल किया, “क्या किसी ने आपको फोन करके बताया कि ‘धुरंधर’ हिट हो गई और मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं? आपको यह कैसे पता चला?” अमीषा के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ के आने के बाद राम गोपाल वर्मा जैसे फिल्ममेकर्स और कई एक्टर्स ने फिल्म की तारीफ की है। लोग इस फिल्म को एक मानक मान रहे हैं और अपने काम को और बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। कॉम्पिटिशन से होता है सुधार अमीषा का मानना है कि कॉम्पिटिशन बुरा नहीं होता। उन्होंने कहा, “अगर हम कॉम्पिटिशन का सामना नहीं करेंगे, तो हम खुद को बेहतर कैसे बनाएंगे? दर्शकों को अच्छा कंटेंट कैसे देंगे? हमें अपनी कमियों को सुधारने के लिए किसी ऐसे की जरूरत होती है जो हमें बेहतर करने के लिए प्रेरित करे। जाकिर को यह कहना चाहिए था कि हम इस फिल्म से सीख रहे हैं।” अमीषा ने चुटकी लेते हुए कहा कि वे उन 10 लोगों के नाम जानना चाहती हैं जिन्होंने जाकिर को फोन करके अपनी असुरक्षा के बारे में बताया। क्या था जाकिर खान का बयान? यह पूरा विवाद एक अवॉर्ड शो से शुरू हुआ था, जिसे जाकिर खान और आलिया भट्ट होस्ट कर रहे थे। शो के दौरान जाकिर ने कहा था, “आप चाहे कितने भी बधाई वाले पोस्ट डाल दें या इंटरव्यू में इसे अपनी फेवरेट फिल्म बता दें, लेकिन सच तो यह है कि ‘धुरंधर 2’ से सबकी जली तो है। बम लयारी में फटे हैं, लेकिन धुआं बांद्रा और जुहू में उठा है।” उनके इसी कमेंट पर अमीषा पटेल ने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भी उन्हें घेरा था।
जाकिर खान पर फिर भड़कीं अमीषा पटेल:बोलीं- अचीवर्स पर जोक बनाना आसान, सुपरस्टार बनके दिखाओ; धुरंधर से इंडस्ट्री जल नहीं, सीख रही है

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कॉमेडियन जाकिर खान के उस बयान पर एक बार फिर नाराजगी जताई है, जिसमें जाकिर ने कहा था कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कामयाबी से पूरी इंडस्ट्री जल रही है। अमीषा ने जाकिर के बयान को गलत बताते हुए कहा कि किसी अचीवर का मजाक उड़ाना बहुत आसान है, लेकिन उस मुकाम तक पहुंचना बहुत मुश्किल। एक्ट्रेस ने साफ किया कि इंडस्ट्री इस फिल्म की सफलता से असुरक्षित नहीं है, बल्कि इससे सीख ले रही है। अचीवर्स पर जोक बनाना आसान हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमीषा ने इस विवाद पर कहा, “मैं जाकिर को पर्सनली जानती हूं, लेकिन एक बात जरूर कहूंगी कि स्टेज पर खड़े होकर अचीवर्स के बारे में बात करना और उनका मजाक उड़ाना बहुत आसान है। पहले अचीवर या सुपरस्टार बनकर तो दिखाओ, फिर जब आप पर जोक बनेगा तब देखूंगी कि आप उसे कैसे लेते हो। किसी को नीचा दिखाकर उस पर जोक बनाना सही नहीं है।” इंडस्ट्री जल नहीं रही, सीख रही है अमीषा ने जाकिर के उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने जलन की बात कही थी। एक्ट्रेस ने सवाल किया, “क्या किसी ने आपको फोन करके बताया कि ‘धुरंधर’ हिट हो गई और मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं? आपको यह कैसे पता चला?” अमीषा के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ के आने के बाद राम गोपाल वर्मा जैसे फिल्ममेकर्स और कई एक्टर्स ने फिल्म की तारीफ की है। लोग इस फिल्म को एक मानक मान रहे हैं और अपने काम को और बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। कॉम्पिटिशन से होता है सुधार अमीषा का मानना है कि कॉम्पिटिशन बुरा नहीं होता। उन्होंने कहा, “अगर हम कॉम्पिटिशन का सामना नहीं करेंगे, तो हम खुद को बेहतर कैसे बनाएंगे? दर्शकों को अच्छा कंटेंट कैसे देंगे? हमें अपनी कमियों को सुधारने के लिए किसी ऐसे की जरूरत होती है जो हमें बेहतर करने के लिए प्रेरित करे। जाकिर को यह कहना चाहिए था कि हम इस फिल्म से सीख रहे हैं।” अमीषा ने चुटकी लेते हुए कहा कि वे उन 10 लोगों के नाम जानना चाहती हैं जिन्होंने जाकिर को फोन करके अपनी असुरक्षा के बारे में बताया। क्या था जाकिर खान का बयान? यह पूरा विवाद एक अवॉर्ड शो से शुरू हुआ था, जिसे जाकिर खान और आलिया भट्ट होस्ट कर रहे थे। शो के दौरान जाकिर ने कहा था, “आप चाहे कितने भी बधाई वाले पोस्ट डाल दें या इंटरव्यू में इसे अपनी फेवरेट फिल्म बता दें, लेकिन सच तो यह है कि ‘धुरंधर 2’ से सबकी जली तो है। बम लयारी में फटे हैं, लेकिन धुआं बांद्रा और जुहू में उठा है।” उनके इसी कमेंट पर अमीषा पटेल ने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भी उन्हें घेरा था।
भूसे पर बाइक चढ़ाने के विरोध करने पर गोली मारी:महिला को छतरपुर जिला अस्पताल लाए परिजन; आरोपी फरार

छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के मातौल गांव में भूसे पर मोटरसाइकिल चढ़ाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला को गोली लग गई। घटना में 42 वर्षीय सुमन तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सुमन तिवारी अपने पति यशपाल तिवारी के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान गांव के रमाकांत तिवारी, उमाकांत और पप्पू तिवारी वहां पहुंचे और घर के बाहर रखे भूसे पर मोटरसाइकिल चढ़ा दी। जब सुमन और यशपाल ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि रमाकांत तिवारी ने एक अवैध हथियार निकालकर पहले जान से मारने की धमकी दी और फिर सुमन तिवारी पर गोली चला दी। घटना के दौरान 2-3 राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है। फायरिंग के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिजन घायल महिला को तुरंत नौगांव स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर डॉ. अभय सिंह ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, सर्जिकल विशेषज्ञ की देखरेख में ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है, जिसके बाद ही गोली की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। महिला ने खुद को गोली लगने की बात कही है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घायल महिला और उनके परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई और अवैध हथियार कहां से आया।
दोषियों के लिए सुप्रीम कोर्ट से संबद्ध पवन, असोसिएट हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, जानें पूरा मामला

असम चुनाव 2026: अब कांग्रेस के नेता पवन सुप्रीम कोर्ट हैं। मामला पूरा असम के मुख्यमंत्री की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का शुरू हुआ। साथ ही असम उच्च न्यायालय ने इस पूरी घटना को मनहानी नहीं, बल्कि साजिश माना है। साथ ही कहा है कि दोस्ती में पूछताछ की जाए। उच्च न्यायालय के इस आदेश के बाद पवन उच्चतम न्यायालय संयुक्त राज्य अमेरिका हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट भी हाईकोर्ट के फैसले को यथास्थिति में रखता है तो फिर पवन अनुबंध की कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया. मामला टैब विवाद में सामने आया था, जब कांग्रेस नेता पवन चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी पत्नी पर 3 देशों के पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था। इसपर असम में उनके खिलाफ जालसाजी और मनहानी का मामला दर्ज हुआ है. गुवाहाट उच्च न्यायालय से उनकी याचिका खारिज होने के बाद अपराधियों की तलवारें लटकी हुई हैं। इससे पहले तेलंगाना कोर्ट ने उन्हें ट्रांजिट बेल दी थी, इसपर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। कांग्रेस नेता ने सरमा की पत्नी रिनिकी भूषण सूरमा पर कथित तौर पर संयुक्त अरब अमीरात, एंटीगुआ और बारबुडा-मिस्र के लिए कई विदेशी पासपोर्ट होने का आरोप लगाया था। इसके अलावा उनके पास दुबई में दो अलग-अलग प्रॉपर्टी होने की बात भी एक-दूसरे की तरफ से कही गई थी। इसके अलावा आरोप लगाया गया था कि संयुक्त राज्य अमेरिका के व्योमिंग राज्य में रजिस्टर्ड रिनिकी बीएच पार्टनर सरमा एसेट कलेक्टिव एलएलसी नाम की फर्म के नाम पर 52 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति होने का आरोप लगाया गया था। इस पर असम के सीएम सरमा और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. पवन बेरोजगार के साथ खड़ी पार्टीयहां कांग्रेस पार्टी ने भी पवन परमिट का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पवन उपाध्यक्ष जमान की मांग एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की है. इस बारे में राकेश राकेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी। यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस मसाजर: कब-किसने की गोली, कैसे पकड़ी गई? हमलों की पूरी समयरेखा (टैग्सटूट्रांसलेट)एबीपी न्यूज(टी)असम(टी)पवन खेड़ा(टी)एससी(टी)कांग्रेस नेता पवन खेड़ा(टी)खेड़ा सुप्रीम कोर्ट पहुंचे(टी)अग्रिम जमानत(टी)गौहाटी एचसी(टी)असम विधानसभा चुनाव(टी)हिमंत बिस्वा सरमा(टी)ताजा समाचार(टी)अपडेट समाचार(टी)एबीपी न्यूज(टी)असम(टी)पवन खला(टी)एससी(टी)कांग्रेस नेता (टी) सर्वसम्मति सर्वोच्च न्यायालय क्षेत्र(टी)कृषि गारंटी(टी)गौहाटी एफसी(टी)असम विधानसभा चुनाव(टी)हिमंत बिस्वा सरमा(टी)नवीनतम समाचार(टी)अपडेट समाचार
पानी की टंकी पर मिला अज्ञात युवक का शव:धार में 5 से 10 दिन पुराना है शव, वॉलमैन के निरीक्षण में पता चला

धार की गांधी कॉलोनी में स्थित एक पानी की टंकी की छत पर अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव करीब 5 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब टंकी का वॉलमैन नियमित निरीक्षण के लिए पहुंचा। टंकी की देखरेख करने वाले वॉलमैन इरफान चांद खां करीब 10 दिन बाद निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। छत पर पहुंचते ही उनकी नजर शव पर पड़ी, जो बुरी तरह सड़ चुका था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू की। पहचान नहीं, मौत की वजह भी साफ नहीं प्रारंभिक जांच में शव 5 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति टंकी की छत तक कैसे पहुंचा। नगरपालिका कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को रस्सियों के सहारे नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
गुना में साइड नहीं मिली तो बारात पर चढ़ाया ट्रैक्टर:दूल्हे ने कूदकर बचाई जान, म्याना में मची भगदड़; आरोपी गिरफ्तार

गुना के म्याना कस्बे में शनिवार रात साइड नहीं मिलने से नाराज एक ट्रैक्टर चालक ने गुस्से में आकर नाचते-गाते बारातियों की भीड़ पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश कर दी। इस दौरान दूल्हे ने बग्गी से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि मौके पर भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार ग्राम चतराई से धाकड़ समाज की बारात शनिवार रात करीब 11 बजे म्याना पहुंची थी। बारात गाजे-बाजे के साथ सदर बाजार से म्याना चौराहे की ओर बढ़ रही थी, तभी म्याना निवासी अंकित भदौरिया ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंच गया। बारात की भीड़ के कारण ट्रैक्टर को रास्ता नहीं मिल पा रहा था। कुछ देर इंतजार के बाद आरोपी चालक अंकित भदौरिया ने आपा खो दिया और बारातियों से अभद्रता करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। भीड़ पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मची भगदड़ गुस्से में चालक ने ट्रैक्टर को सीधे बारात की भीड़ की ओर दौड़ा दिया। बग्गी के पास ट्रैक्टर आता देख दूल्हे भूपेंद्र धाकड़ ने तुरंत कूदकर जान बचाई। अन्य बारातियों ने भी भागकर खुद को सुरक्षित किया। आरोप है कि जब बारातियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद बाराती म्याना थाने पहुंचे। फरियादी बलवीर सिंह धाकड़ की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो भी पुलिस के पास है। टीआई बोले-शिकायत के बाद FIR म्याना थाना प्रभारी TI ब्रजमोहन भदौरिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी पर धारा 281, 296 (ए), 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना से संबंधित वायरल वीडियो भी पुलिस के पास उपलब्ध है। आरोपी अंकित भदौरिया को पकड़ लिया गया है और उसका ट्रैक्टर जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ‘हर घुसपैठिए को झटका लगेगा, नहीं बचा होगा टीएमसी’, पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर कसा तंज, जनता से क्या किया वादा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (26 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर उत्पाद विवरण जारी किया। उन्होंने बंगाल के सीएम पर घुसपैठियों पर पनाह देने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी की सरकार आने के बाद घुसपैठियों को बंगाल से बाहर निकाल देगी. उन्होंने बंगाल की जनता से कई वादे भी किये. उन्होंने बनगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनी तो हर साल 36,000 रुपये महिलाओं के खाते में जमा हो जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं बनगांव से डंके की चोट पर घुसपैठियों को भी चेतावनी देना चाहता हूं। जो भी अवैध तरीके से बंगाल में घुस आए हैं, जो फर्जी दस्तावेज लेकर यहां रह रहे हैं, वो 29 अप्रैल से पहले बंगाल और हिंदुस्तान छोड़ गए, बाकी 4 मई के बाद हर घुसपैठिए को घुसेड़ दिया जाएगा। ‘टीएमसी, किसी भी घुसपैठिए को अब बचा नहीं सकता।’ परिवार को पक्का एड्रेस – मोदीम उन्होंने कहा, ‘मैं मतुआ-नामशूद्र और अन्य सभी कलाकारों के परिवार से, आपको प्रशिक्षित एड्रेस मिलेगा, आपको हर वो कागज मिलेगा, हर वो हक मिलेगा, जो किसी भी भारतवासी को मिल जाएगा। ये मोदी की कृति है.’ पीएम मोदी ने कहा, ‘जैसी गंगाजी का उद्गम स्थल गंगोत्री है, वैसे ही बीजेपी का उद्गम जनसंघ है और जनसंघ का उद्गम बंगाल से हुआ है. पहले लोकसभा चुनाव में बंगाल ने जनसंघ का खाता खोला था. टैब कोलकाता से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी थे, उस दौरान 24 परगना, नादिया, मेदिनीपुर विधानसभा चुनाव में बहुत समर्थन मिला था। इसका कारण यह था कि जनसंघ ने विभाजन की पीड़ा व्यक्त की थी। तब जनसंघ पूर्वी बंगाल से नाराज होकर ओबामा के साथ खड़ा हुआ था।’ प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की जनता से किया ये वादा उन्होंने कहा, ‘बंगाल की भाजपा सरकार हर साल 36,000 करोड़ रुपये के बुजुर्गों के खाते में जमा कर देगी।’ बालवाड़ी हो, अन्य महिला स्वास्थ्य देखभाल हो, उनके वेतन को लेकर बंगाल भाजपा ने बड़ी घोषणा की है। ‘बंगाल बीजेपी ने सरकारी नौकरी में बेटियों को 33 फीसदी का भरोसा दिया है, यानी बीजेपी की डबल इंजन सरकार से बंगाल की बेटियों और बेटियों को डबल फायदा होगा।’ यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस मसाजर: कब-किसने की गोली, कैसे पकड़ी गई? हमलों की पूरी समयरेखा (टैग्सटूट्रांसलेट)भारत(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)पश्चिम बंगाल(टी)पीएम मोदी(टी)पीएम मोदी बंगाल चुनाव 2026(टी)टीएमसी(टी)ममता बनर्जी टीएमसी(टी)ममता बनर्जी टीएमसी बीजेपी(टी)ममता बनर्जी टीएमसी बंगाल चुनाव







