Monday, 14 Sep 2026 | 06:55 PM

Trending :

EXCLUSIVE

खाना खाने के बाद पेट हो जाता है भारी? घर पर बनाएं 5 देसी ड्रिंक्स, फटाफट हो जाएगा डाइजेस्ट

authorimg

Last Updated:April 19, 2026, 11:32 IST Natural Drinks to Boost Digestion: खाना खाने के बाद पेट भारी लगना एक कॉमन समस्या है, जो गर्मियों में ज्यादा परेशान करती है. डाइटिशियन की मानें तो इस परेशानी से राहत दिलाने में अजवाइन, जीरा, सौंफ, अदरक और पुदीना जैसी चीजों से बनी ड्रिंक्स बेहद असरदार होती हैं. इनसे पाचन सुधरता है और गैस व अपच से राहत मिलती है. जीरा पानी खाने के बाद पेट के भारीपन से राहत दिला सकता है. Drinks That Help You Digest Food: गर्मी के मौसम में खाना खाने के बाद पेट भारी लगना, गैस बनना या सुस्ती आना कॉमन समस्या है. अधिकतर लोगों को इसका सामना करना पड़ता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जल्दी-जल्दी खाना, तला-भुना खाना या खराब पाचन की वजह से ऐसा हो सकता है. ऐसे में हर बार दवाइयों पर निर्भर रहने के बजाय आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपना सकते हैं. आपकी रसोई में मौजूद कुछ सामान्य चीजों से आप देसी ड्रिंक बनाकर पाचन को बेहतर बना सकते हैं और पेट की भारीपन की समस्या से राहत पा सकते हैं. इस बारे में अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर पीयूष माहेश्वरी से जरूरी टिप्स जान लेते हैं. इन देसी ड्रिंक्स से झटपट पच जाएगा खाना अजवाइन का पानी : आयुर्वेद एक्सपर्ट के अनुसार अजवाइन का पानी आपकी पेट की इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है. अजवाइन में ऐसे गुण होते हैं, जो गैस और अपच को कम करते हैं. एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें और खाने के बाद धीरे-धीरे पिएं. यह पाचन को तेज करता है और पेट हल्का महसूस होता है. जीरा पानी : आपको जानकर हैरानी होगी कि जीरा पानी पेट के भारीपन से तुरंत राहत दिला सकता है. जीरा पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है और गैस की समस्या को दूर करता है. एक चम्मच जीरा पानी में उबालकर छान लें और हल्का ठंडा करके पिएं. इसे रोज पीने से पेट से जुड़ी समस्याओं में काफी सुधार आता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. सौंफ : आयुर्वेदाचार्य की मानें तो सौंफ को पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आप सौंफ को पानी में उबालकर चाय की तरह पी सकते हैं या फिर खाना खाने के बाद सीधे चबा सकते हैं. इससे पेट में ठंडक मिलती है और भारीपन कम होता है. गर्मी के मौसम में सौंफ चबाने से आपको पेट की कई समस्याओं से निजात मिल सकती है. अदरक और नींबू : अगर खाना खाने के बाद आपको अपच, गैस, मतली या भारीपन जैसी समस्या हो रही है, तो अदरक और नींबू का इस्तेमाल करें. अदरक पाचन को सुधारने में मदद करता है और नींबू शरीर को डिटॉक्स करता है. गुनगुने पानी में अदरक का रस और कुछ बूंदें नींबू की मिलाकर पीने से खाना जल्दी पचता है और पेट हल्का महसूस होता है. पुदीना का पानी : गर्मी में पुदीना शरीर को ठंड देने का काम करता है. पुदीना का पानी पेट को ठंडक देता है और गैस या एसिडिटी को कम करता है. पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालकर या पीसकर उसका रस मिलाकर पीने से तुरंत राहत मिलती है. इस देसी ड्रिंक से आप बिना दवाइयों के भी अपने पाचन को मजबूत बना सकते हैं. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 19, 2026, 11:30 IST

इंदौर में कारीगर पर हमला, चाकू मारकर लूट:नंदबाग में हुई घटना; तिलक नगर में युवक से मोबाइल छीना

इंदौर में कारीगर पर हमला, चाकू मारकर लूट:नंदबाग में हुई घटना; तिलक नगर में युवक से मोबाइल छीना

इंदौर के नंदबाग इलाके में शनिवार रात फर्नीचर कारीगर के साथ लूट की वारदात हुई। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में 4-5 बदमाशों ने चाकू मारकर घायल किया और नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। धर्मेंद्र शर्मा (34) रात करीब 10 बजे नंदबाग कचरा प्लाट के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ा। तभी 4-5 बदमाश मदद के बहाने पहुंचे और मोबाइल छीनने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू मार दिया और जेब से करीब 8 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। घायल हालत में अस्पताल पहुंचा पीड़ित घटना के बाद धर्मेंद्र करीब एक घंटे तक मौके पर घायल पड़ा रहा। होश आने पर वह अनमोल नर्सिंग होम पहुंचा, जहां से परिजनों को सूचना दी गई। हालत बिगड़ने पर उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। धर्मेंद्र की पत्नी ने बताया कि वह बाणगंगा में अपनी बहन के घर थी। पति उसे लेने जा रहे थे। धर्मेंद्र फर्नीचर का काम करता है और उसके दो बच्चे हैं। तिलक नगर में युवक से मोबाइल छीना तिलक नगर के स्कीम नंबर 140 में एक युवक से मोबाइल झपटमारी की घटना हुई। कमल भंडारी सड़क किनारे खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे, तभी नकाबपोश बदमाश ने बाइक से आकर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

लुधियाना में पुल पर रील बनाकर फंसी युवती:वेस्टर्न ड्रेस में मॉडलिंग करते VIDEO शूट कराया, पंजाबी गाना लगा डांस मूव्स दिखाए

लुधियाना में पुल पर रील बनाकर फंसी युवती:वेस्टर्न ड्रेस में मॉडलिंग करते VIDEO शूट कराया, पंजाबी गाना लगा डांस मूव्स दिखाए

लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर बने एलीवेटिड पुल पर चलते ट्रैफिक के दौरान वेस्टर्न ड्रेस पहनकर रील बनाने वाली युवती और उसके कैमरामैन साथी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती ने बैकग्राउंड में पंजाब गाना लगाकर मूव्स दिखाए थे। पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल रील के आधार पर की है। हालांकि, पुलिस अब तक यह पहचान नहीं कर पाई है कि रील बनाने वाले युवती और युवक कौन हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की पहचान के लिए साइबर और टेक टीम की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जाएगा। पुलिस ने पब्लिक प्लेस में अश्लील कृत्य करने, अव्यवस्था फैलाने, आम लोगों के लिए असुविधा पैदा करने और आम लोगों के लिए खतरा पैदा करने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ASI ने यह शिकायत देकर केस कराया थाना डिवीजन नंबर 8 के जांच अधिकारी ASI परमजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन्होंने शिकायत में लिखवाया है कि 18 अप्रैल 2026 को वह पुलिस टीम के साथ फव्वारा चौक के पास गश्त पर थे। इसी दौरान खास मुखबिर से सूचना मिली कि एक अज्ञात युवती ने अपने साथी के साथ एलिवेटेड पुल पर होटल पार्क प्लाजा के सामने सड़क पर वीडियो बनाई है। इसका तुरंत संज्ञान लिया गया और सोशल मीडिया पर वायरल रील की जांच की गई। इस रील को कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने भी आपत्तिजनक बताकर शेयर किया था। इसके बाद युवती और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। ASI परमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। युवती के सोशल मीडिया एकाउंट खंगाले जा रहे हैं। उससे युवती का पता लगाने में पुलिस की साइबर और टेक टीमों की मदद ली जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा। दोनों वायरल वीडियो में क्या दिख रहा… इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स युवती के इंस्टाग्राम पर 1.30 लाख फॉलोअर्स हैं। जबकि, वह अब तक 255 पोस्ट शेयर कर चुकी है। युवती ने अपनी प्रोफाइल में खुद को ब्लॉगर बताया हुआ है। उसके प्रोफाइल बायो में उसने लिखा है- डोंट बी ए वुमन दैट नीड्स ए मैन…बी ए वुमन ए मैन नीड्स (वह महिला मत बनो जिसे एक पुरुष की जरूर है, वह महिला बनो जिसकी पुरुष को जरूरत हो)। युवती ने जिम में एक्सरसाइज करते हुए और पंजाबी सूट पहनकर भी कई रील पोस्ट कर रखे हैं। वहीं, कुछ वीडियो में वह हुक्का पीते हुए भी नजर आई है।

IPL 2026: 1 करोड़+ वाले 41 खिलाड़ी कम मैच खेले:दावा-कम कीमत वाले खिलाड़ियों को ज्यादा मौके , 200 करोड़ बेंच पर खर्च

IPL 2026: 1 करोड़+ वाले 41 खिलाड़ी कम मैच खेले:दावा-कम कीमत वाले खिलाड़ियों को ज्यादा मौके , 200 करोड़ बेंच पर खर्च

IPL ऑक्शन में टीमें करोड़ों रुपए खर्च कर बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ती हैं। हालांकि, चोट या टीम कॉम्बिनेशन जैसी वजहों से कई महंगे खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पा रहे हैं। मौजूदा सीजन का लगभग एक-तिहाई हिस्सा पूरा हो चुका है। सभी टीमें कम से कम 5 मैच खेल चुकी हैं। फिर भी 1 करोड़ या उससे ज्यादा कीमत वाले 41 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो या तो एक भी मैच नहीं खेले हैं या सिर्फ इक्का-दुक्का मुकाबलों तक सीमित रहे हैं। इस सीजन में कई कम कीमत वाले खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिल रहे हैं, जबकि महंगे खिलाड़ी बेंच पर बैठे हैं। नतीजतन, टीमों की बेंच स्ट्रेंथ पर खर्च की गई कुल राशि 200 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुकी है। जिनकी बेंच स्ट्रेंथ सबसे महंगी, वे टॉप में नहीं… दिल्ली- मुंबई अपवाद बेंच स्ट्रेंथ महंगी होने का मतलब है कि टीमें संसाधनों का उचित उपयोग नहीं कर रहीं। प्रदर्शन में भी इसका असर। सनराइजर्स के सर्वाधिक 34 करोड़ रु., लखनऊ के 33.20 करोड़ रु., दिल्ली के 29.95 करोड़ रु., चेन्नई के 29.70 करोड़ रु. और कोलकाता के 23 करोड़ रु. के खिलाड़ी बेंच पर हैं। इनमें से सिर्फ दिल्ली टॉप-4 में है। चेन्नई और कोलकाता तो अंतिम-3 स्थानों पर हैं। मुंबई भी इसका अपवाद है, जिसके सिर्फ 6.25 करोड़ रुपए के खिलाड़ी बेंच पर हैं, इसके बावजूद वह 9वें स्थान पर है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण टीमें 11 के बजाय 12 खिलाड़ियों का उपयोग कर रही हैं। कुछ स्टार खिलाड़ी जो ‘ऑलराउंडर’ के तौर पर महंगे खरीदे गए थे, लेकिन किसी एक विभाग (बैटिंग या बॉलिंग) में थोड़े कमजोर हैं, तो वे सीधे बेंच पर चले गए हैं। ————————————-

आसाराम केस का गवाह ब्लैकमेलिंग में अरेस्ट:पानीपत में सरपंच से ₹70 लाख हड़पे, महेंद्र के भाई- भतीजे और मां पर भी FIR

आसाराम केस का गवाह ब्लैकमेलिंग में अरेस्ट:पानीपत में सरपंच से ₹70 लाख हड़पे, महेंद्र के भाई- भतीजे और मां पर भी FIR

हरियाणा के पानीपत में आसाराम केस के मुख्य गवाह महेंद्र चावला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महेंद्र ने एक केस में सरपंच से ब्लैकमेल कर 70 लाख रुपए हड़प लिए। रुपए देने के बाद भी आरोपी 80 लाख रुपए की डिमांड करता रहा। महेंद्र को रुपए देने की अब एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति बैग ले जाता दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि महेंद्र का भाई एक मीडिएटर के घर से बैग में 70 लाख रुपए कैश ले गया। सीआईए ने मामले में कार्रवाई करते हुए महेंद्र, भाई देवेंद्र और भतीजे राम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने महेंद्र की मां गोपाली देवी के खिलाफ भी FIR दर्ज कर ली है। जानिए महेंद्र ने कैसे ठगे ₹70 लाख आसाराम से कैसे जुड़ा महेंद्र पानीपत के सनौली खुर्द गांव का रहने वाला महेंद्र 1996 में आसाराम से जुड़ा है। काफी दिनों तक आसाराम के अहमदाबाद और सूरत आश्रम में भी उनके साथ रहा। परिजनों के अनुसार, महेंद्र 2006 में वापस गांव लौट गया। 2008 में आसाराम के अहमदाबाद आश्रम में 2 बच्चों के मरने की घटना से महेंद्र आहत हुआ था। इसके बाद से ही उसने आसाराम से दूरी बनानी शुरू कर दी। जब दोनों आसाराम और बेटे नारामण साई पर दुराचार के आरोप लगे तो महेंद्र आश्रम से अलग रहने ला। साल 2013 में एक नाबालिग ने आसाराम पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, इस केस में महेंद्र चावला ने गवाही दी थी। सरपंच के पक्ष में दी गवाही शिकायतकर्ता भगत सिंह ने बताया कि 2 मार्च को महेंद्र चावला ने सरपंच के पक्ष में गवाही दी। उस समय उसने कोर्ट में अपने ही परिचितों को पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने और रुपए हड़पने की प्लानिंग शुरू की। 5 मार्च को अगली तारीख पर पेश न होने के लिए झूठा मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करा दिया। 3 पॉइंट में पढ़िए…क्यों मुकरा महेंद्र चावला महेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई 15 अप्रैल को भगत सिंह ने महेद्र के खिलाफ चांदनीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें आरोप लगाया कि महेंद्र, उसके भाई देवेंद्र और उसके बेटे राम, मां गोपाली देवी ने ब्लैकमेल कर उनसे 70 लाख रुपए हड़प लिए। इसके बाद और रुपयों की भी डिमांड की गई। रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। DSP बोले- तीन लोगों को गिरफ्तार किया DSP हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि चांदनी बाग थाना में दर्ज ब्लैकमेलिंग के एक मुकदमे में महेंद्र चावला, देवेंद्र चावला और राम को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। रुपए लेने से संबंधित वीडियो की भी जांच की जा रही है।

ईरान बोला- होर्मुज पर हमारा कंट्रोल, सीजफायर उल्लंघन मंजूर नहीं:गलती की तो जवाब देंगे, सेना तैयार, अमेरिका को भरोसा जीतना होगा

ईरान बोला- होर्मुज पर हमारा कंट्रोल, सीजफायर उल्लंघन मंजूर नहीं:गलती की तो जवाब देंगे, सेना तैयार, अमेरिका को भरोसा जीतना होगा

ईरान ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पर उसका पूरा कंट्रोल है। संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि होर्मुज में किसी भी माइन-क्लियरिंग को सीजफायर का उल्लंघन माना जाएगा और जवाब दिया जाएगा। गालिबाफ ने अमेरिका की ईरानी बंदरगाहों पर नाकेबंदी को लापरवाह और गलत फैसला बताया। उन्होंने कहा कि अगर ईरान इस रास्ते से नहीं गुजर सकता, तो अन्य देशों को भी अनुमति नहीं दी जाएगी। ईरान ने कहा कि उसे अमेरिका पर भरोसा नहीं है और हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं, इसलिए उसकी सेना तैयार है। गालिबाफ ने कहा कि ईरान कूटनीति के रास्ते पर आगे बढ़ने को तैयार है, लेकिन यह कमजोरी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के पास संसाधन और हथियार हैं, लेकिन रणनीतिक तौर पर वह ईरान के सामने कमजोर पड़ा है। ईरानी स्पीकर बोले- अमेरिका से अंतिम समझौता अभी दूर गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका और ईरान की बातचीत में कुछ प्रगति हुई है, लेकिन कई अहम मुद्दे अनसुलझे हैं और अंतिम समझौता दूर है। गालिबाफ के मुताबिक, किसी भी डील को चरणबद्ध और पारस्परिक कार्रवाई के आधार पर लागू किया जाएगा। ईरान ने अमेरिका से कहा कि उसे एकतरफा और दबाव बनाने वाली नीतियों से दूर हटकर ईरानी जनता का भरोसा जीतना होगा। गालिबाफ ने चेतावनी दी, “अगर उन्होंने जरा सी भी गलती की, तो पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।” पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स ईरान ने होर्मुज में 2 भारतीय जहाजों पर फायरिंग की। 14 जहाज रोके गए, 13 वापस लौटे। भारत ने राजदूत को तलब कर विरोध जताया। ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए स्ट्रेट दोबारा बंद किया। सप्लाई संकट के बीच अमेरिका ने इमरजेंसी रिजर्व से 2.6 करोड़ बैरल तेल निकालकर कंपनियों को दिया। सोमवार को पाकिस्तान में नई बातचीत हो सकती है। दोनों पक्षों ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ट्रम्प बोले- समझौता करीब है, लेकिन डील होने तक ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर फिफ्टी लगाई:सैमसन ने छक्का लगाकर खाता खोला, ऋतुराज गायकवाड़ ने डाइविंग कैच पकड़ा; टॉप मोमेंट्स

अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर फिफ्टी लगाई:सैमसन ने छक्का लगाकर खाता खोला, ऋतुराज गायकवाड़ ने डाइविंग कैच पकड़ा; टॉप मोमेंट्स

IPL के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रन से हरा दिया। राजीव गांधी स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर ही फिफ्टी लगा दी। संजू सैमसन ने छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। SRH vs CSK मैच के टॉप मोमेंट्स… 1. अभिषेक ने छक्के से फिफ्टी पूरी की पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने मैथ्यू शॉर्ट के खिलाफ छक्का लगाया। इसी के साथ उन्होंने 15 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इस ओवर में अभिषेक ने शॉर्ट के खिलाफ लगातार 5 बाउंड्री लगाईं। इनमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने SRH के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बना लिया। इससे पहले उन्होंने और ट्रैविस हेड ने 16-16 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाई थी। 2. ऋतुराज गायकवाड़ का डाइविंग कैच पावरप्ले के आखिरी ओवर में SRH ने 2 विकेट गंवा दिए। ओवर की पांचवीं बॉल मुकेश चौधरी ने फुल लेंथ फेंकी। ट्रैविस हेड ने शॉट खेला, लेकिन मिड ऑफ पर ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन कैच पकड़ लिया। अगली ही गेंद पर ईशान किशन भी मिड ऑफ पर कैच हो गए। हैदराबाद ने पावरप्ले में 75 रन बनाए। 3. दुबे ने अभिषेक का कैच छोड़ा 7वें ओवर की पांचवीं गेंद को अभिषेक शर्मा ने डीप मिडविकेट की ओर पूरी ताकत से मारा। गेंद फुल लेंथ थी, अभिषेक ने फ्लिक किया, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही। मिड-विकेट बाउंड्री पर खड़े शिवम दुबे ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। 4. संजू के DRS से आउट हुए अभिषेक 8वें ओवर की आखिरी बॉल पर हैदराबाद ने तीसरा विकेट गंवाया। अभिषेक शर्मा 22 बॉल पर 59 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विकेटकीपर संजू सैमसन ने जैमी ओवर्टन की बॉल पर कैच किया। पहली अपील पर फील्ड अंपायर ने अभिषेक को नॉटआउट करार दिया। ऐसे में सैमसन के कहने पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने रिव्यू मांगा। रिव्यू से पता चला कि बॉल ने अभिषेक के बल्ले का बाहरी किनारा लिया था। 5. सैमसन ने छक्का लगाकर खाता खोला विकेटकीपर संजू सैमसन ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर चेन्नई का खाता खोला। उन्होंने प्रफुल्ल हिंगे की शॉर्ट पिच गेंद को स्क्वेयर लेग की दिशा में बाउंड्री के बाहर भेज दिया। हालांकि, सैमसन पारी के दूसरे ही ओवर में 7 रन बनाकर कैच आउट हो गए, उन्हें नीतीश रेड्डी ने पवेलियन भजेा। 6. क्लासन ने म्हात्रे का कैच छोड़ा आयुष म्हात्रे को दूसरे ओवर में जीवनदान मिल गया। ओवर की पांचवीं बॉल नीतीश रेड्डी ने गुड लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। आयुष म्हात्रे ने सामने की ओर शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। क्लासन पीछे की ओर दौड़ते हुए गेंद के नीचे पहुंचे, लेकिन कैच नहीं पकड़ पाए। म्हात्रे इस वक्त खाता भी नहीं खोल सके थे। 7. क्लासन के जंपिंग कैच से म्हात्रे आउट 5वें ओवर में हेनरिक क्लासन ने आयुष म्हात्रे का ही बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। ओवर की चौथी गेंद नीतीश रेड्डी ने फुलर लेंथ फेंकी। म्हात्रे ने इनसाइड आउट शॉट खेला, लेकिन क्लासन ने मिड ऑफ पर बेहतरीन जंप किया और कैच पकड़ लिया। म्हात्रे ने 13 गेंद पर 30 रन बनाए।

घरेलू विवाद में पत्नी का पत्थर से सिर कुचला:बेटे के साथ मिलकर जमीन पर पटका, गला दबाया; सबूत मिटाने बदले कपड़े, दोनों गिरफ्तार

घरेलू विवाद में पत्नी का पत्थर से सिर कुचला:बेटे के साथ मिलकर जमीन पर पटका, गला दबाया; सबूत मिटाने बदले कपड़े, दोनों गिरफ्तार

मंडला जिले के ग्राम घुरनेर में हुई 45 वर्षीय महिला तुलसा बाई की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा ली है। महिला की हत्या उसके पति चंद्रिका प्रसाद और बेटे मनोहर प्रसाद ने मिलकर की थी। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। 15 साल से चल रहे घरेलू विवाद में मारा पुलिस जांच में सामने आया कि तुलसा बाई का अपने पति से पिछले 15-20 वर्षों से विवाद चल रहा था और वे अलग रह रहे थे। 15 अप्रैल की शाम पुराने विवाद को लेकर फिर झगड़ा हुआ। इस दौरान बेटे ने मां को जमीन पर पटक दिया और पति ने गला दबाने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से मिले सुराग 17 अप्रैल को महिला का शव घर में मिलने के बाद मुकेश पटेल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया था। एसपी रजत सकलेचा के निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए। संदेह के आधार पर जब पति और बेटे से पूछताछ की गई, तो उन्होंने जुर्म स्वीकार कर लिया। साक्ष्य छिपाने के लिए बदले कपड़े और धोए हाथ वारदात के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से अपने खून से सने कपड़े बदल लिए थे और हाथ धो लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पत्थर और छिपाए गए खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। निवास पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा थाना प्रभारी गोपाल घासले के नेतृत्व वाली टीम ने एक दिन में हत्या की गुत्थी सुलझाई। TI ने बताया कि घरेलू हिंसा और आपसी रंजिश इस जघन्य हत्याकांड की मुख्य वजह रही। अधिकारियों ने साक्ष्य जुटाकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की है।

बड़वानी में बारात पर पथराव, अलीराजपुर के पांच बाराती घायल:नाचने को लेकर विवाद, चार वाहनों में तोड़फोड़; बिना दुल्हन वापस लौटे बाराती

बड़वानी में बारात पर पथराव, अलीराजपुर के पांच बाराती घायल:नाचने को लेकर विवाद, चार वाहनों में तोड़फोड़; बिना दुल्हन वापस लौटे बाराती

बड़वानी की मधुवन कॉलोनी में 15 अप्रैल को नाचने के विवाद में एक बारात पर पथराव कर दिया गया। इस हमले में पांच बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए और बारात को बिना विवाह की रस्में पूरी किए और बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। नाचने के विवाद में गाली-गलौज और हिंसक झड़प अलीराजपुर के नानपुर निवासी हारू बघेल अपने बेटे विक्की की बारात लेकर बड़वानी पहुंचे थे। शाम करीब 4 बजे नाचने की बात को लेकर स्थानीय युवकों से बहस शुरू हो गई। यह विवाद गाली-गलौज के बाद पथराव में बदल गया। पथराव में पांच बाराती घायल, वाहनों में तोड़फोड़ हमले में करण मावड़ा, अर्जुन डोडवे, करण डोडवे, प्रीतम कनेश और महेंद्र बघेल घायल हुए हैं। आरोपियों ने बारात की चार गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। हमले के कारण बारात को जान बचाकर वापस नानपुर लौटना पड़ा। अर्जुन परमार और पिंटू भूरिया सहित चार पर FIR बड़वानी पुलिस ने दूल्हे के पिता की शिकायत पर अर्जुन परमार, पिंटू भूरिया, लक्की जाधव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ितों ने पुलिस से वाहनों के नुकसान की भरपाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

महिदपुर रोड पर पुलिस पर किया था पथराव:3 आरोपी गिरफ्तार, सड़क दुर्घटना के बाद भड़का था विवाद

महिदपुर रोड पर पुलिस पर किया था पथराव:3 आरोपी गिरफ्तार, सड़क दुर्घटना के बाद भड़का था विवाद

उज्जैन के महिदपुर रोड थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस पर पथराव करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया। यह विवाद 17 अप्रैल को नागदा तिराहे पर हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद भड़का था। दुर्घटना के बाद ग्राम शिकारीखेड़ा के कुछ लोग आक्रोशित होकर महिदपुर रोड थाने के बाहर बड़ी संख्या में जमा हो गए थे। स्थिति को संभालने के लिए थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान माहौल बिगड़ गया और भीड़ ने पुलिस दल पर हमला करते हुए पथराव शुरू कर दिया। हमले में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरक्षक मदन पग्गी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 59/2026 दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी जिसमें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन और एसडीओपी महिदपुर जेंडेन लिंगजेरपा के नेतृत्व में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 18 अप्रैल को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नारायण (49), तोफानसिंह (28) और गीताबाई (58) शामिल हैं, जो सभी ग्राम शिकारीखेड़ा के निवासी हैं। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।