Tuesday, 15 Sep 2026 | 10:25 AM

Trending :

मधुर भंडारकर बोले- धुरंधर 2 एटम बम जैसी:साउथ स्टार्स ने तारीफ की लेकिन बॉलीवुड चुप है; एकता की कमी पर उठाए सवाल

मधुर भंडारकर बोले- धुरंधर 2 एटम बम जैसी:साउथ स्टार्स ने तारीफ की लेकिन बॉलीवुड चुप है; एकता की कमी पर उठाए सवाल

फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जमकर तारीफ की है। फरीदून शहरयार के साथ बातचीत में भंडारकर ने फिल्म की सफलता को ऐतिहासिक बताया, लेकिन फिल्म पर बॉलीवुड की ‘चुप्पी’ पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि यह फिल्म इंडस्ट्री के पुराने ढर्रे को बदलने वाली साबित होगी। मधुर भंडारकर ने राम गोपाल वर्मा के उस बयान का भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने फिल्म को इंडस्ट्री के नीचे ‘एटम बम’ फटने जैसा बताया था। भंडारकर ने कहा, मैं रामू जी की बात से पूरी तरह सहमत हूं। हम दोनों ही वो पहले लोग थे जिन्होंने फिल्म देखने के बाद तुरंत ट्वीट किया था। मैंने इसे पेड प्रिव्यू में देखा और आदित्य धर को फोन कर बताया कि फिल्म कितनी शानदार है। सच कहूं तो मुझे ‘धुरंधर 1’ से भी ज्यादा ‘धुरंधर 2’ पसंद आई। साउथ के स्टार्स बोले, पर बॉलीवुड क्यों चुप? भंडारकर ने बॉलीवुड में समर्थन की कमी पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा, मैंने महेश बाबू, अल्लू अर्जुन, राम चरण और रजनीकांत सर जैसे साउथ के बड़े सितारों के ट्वीट देखे। वे फिल्म की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन मैं हैरान हूं कि मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री से आदित्य धर को वो सराहना और सपोर्ट नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। फिल्म पसंद आए या न आए, लेकिन ऐसी बड़ी कामयाबी को स्वीकार करना और उसकी तारीफ करना जरूरी है। फिल्म इंडस्ट्री में एकता की भारी कमी इंडस्ट्री में एकता के मुद्दे पर बात करते हुए मधुर ने कहा, मैं हमेशा कहता हूं कि बॉलीवुड में यूनिटी नहीं है। मेकर्स और एक्टर्स को खुलकर साथ आना चाहिए था। एक फिल्म जब इतना अच्छा करती है, तो उसका फायदा सिर्फ एक इंसान को नहीं बल्कि स्पॉट बॉय, टेक्नीशियन और म्यूजिक डायरेक्टर जैसे हर विभाग को मिलता है। आदित्य धर ने इंडस्ट्री में नई जान फूंक दी है, जो पिछले दो साल से खराब दौर से गुजर रही थी। आदित्य धर के विजन का मुकाबला नहीं भंडारकर ने इसे ‘डायरेक्टर की फिल्म’ बताया। उन्होंने कहा, आपके पास कितना भी पैसा हो, लेकिन आप आदित्य धर जैसा दिमाग नहीं ला सकते। आज लोग 1 मिनट का वीडियो पूरा नहीं देखते, लेकिन इस फिल्म को देखने के लिए लोग रात के 2:45 बजे तक थियेटर्स में बैठे रहे। फिल्म का स्क्रीनप्ले और डिटेलिंग जबरदस्त है। खासकर क्लायमैक्स में रणवीर सिंह के किरदार के साथ जो इमोशनल कनेक्शन जुड़ता है, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। मैंने लोगों को थियेटर में रोते हुए देखा है। लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही धुरंधर 2 ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज हुई थी और महज 13 दिनों में इसने घरेलू बाजार में ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,435 करोड़ के पार पहुंच चुका है।

इंदौर में शराब दुकान हटने पर मना जश्न:रहवासियों के साथ थिरके एमआईसी मेंबर, लोगों को बांटी मिठाई

इंदौर में शराब दुकान हटने पर मना जश्न:रहवासियों के साथ थिरके एमआईसी मेंबर, लोगों को बांटी मिठाई

इंदौर में एक शराब दुकान हटने पर जमकर जश्न मनाया गया। ढोलक की थाप पर रहवासियों के साथ एमआईसी मेंबर भी जमकर थिरकते दिखे। मिठाई से मुंह मीठा कराया गया। लंबे समय से इस शराब दुकान का विरोध चल रहा था। इसे लेकर एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा ने कलेक्टर व आबकारी विभाग को भी लेटर लिख चुके थे। आखिरकार जब उनकी मांग पूरी हो गई, तो बुधवार को दुकान के बाहर ही जश्न मनाया गया। महिलाएं कई बार कर चुकी थी शिकायत बता दें कि साजन नगर स्थित देशी और अंग्रेजी शराब दुकान सघन रहवासी क्षेत्र में स्थित थी। खुल्ले में शराब पीने वालों की वजह से महिलाओं को सड़क से निकलने में काफी परेशानी होती थी। इलाके में काफी भीड़भाड़ और शराबियों की जमघट की वजह से परेशानी उठाना पड़ रही थी। इस संबंध में एमआईसी मेंबर मनीष मामा ने कलेक्टर शिवम वर्मा को लेटर लिखकर दुकान हटाने की आग्रह किया था। नए वित्तीय वर्ष में अब यह शराब दुकान साजन नगर से चितावद क्षेत्र में ट्रांसफर कर दी है। जमकर की आतिशबाजी, ढोलक की थाप पर थिरके शराब दुकान हटाने के इस फैसले के बाद बुधवार को एमआईसी मेंबर की अगुवाई में साजन नगर पुरानी शराब दुकान के बाहर मिठाई वितरण और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं, रहवासी और स्टूडेंट मौजूद थे।

विक्की कौशल बोले- धुरंधर 2 फिल्म मेकिंग का गोल्ड स्टैंडर्ड:कहा- रणवीर सिंह की एक्टिंग का कोई मुकाबला नहीं; फिल्म की पूरी टीम को धुरंधर बताया

विक्की कौशल बोले- धुरंधर 2 फिल्म मेकिंग का गोल्ड स्टैंडर्ड:कहा- रणवीर सिंह की एक्टिंग का कोई मुकाबला नहीं; फिल्म की पूरी टीम को धुरंधर बताया

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का रिव्यू शेयर किया है। विक्की ने सोशल मीडिया पर फिल्म की मेकिंग और रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आदित्य धर… मैं इस फिल्म को बनाने में की गई क्राफ्ट, मेहनत और ईमानदारी को देखकर हैरान हूं। यह फिल्म मेकिंग का ‘गोल्ड स्टैंडर्ड’ है। आप इस बड़ी सफलता के हकदार हैं, बधाई हो भाई।” विक्की ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए लिखा कि वे उनके लिए प्रेरणा हैं और उनकी एक्टिंग का कोई मुकाबला नहीं है। आर. माधवन और पूरी टीम को दी बधाई विक्की ने अपनी पोस्ट में फिल्म की बाकी कास्ट की भी तारीफ की। उन्होंने आर. माधवन (मैडी) के काम को शानदार बताया और राकेश बेदी को ‘कमाल’ कहा। इसके अलावा उन्होंने एडिटर शिवकुमार पणिक्कर, म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत और प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे (जियो स्टूडियोज) व लोकेश धर को भी क्रेडिट दिया। 13 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाए 1435 करोड़ धुरंधर 2 (धुरंधरः द रिवेंज) बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है। 13 दिनों में फिल्म ने 1435 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया और RRR के ऑल टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही यह भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। आदित्य धर और विक्की का पुराना कनेक्शन आदित्य धर और विक्की कौशल की जोड़ी ने साल 2019 में ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी। यही वजह है कि फैंस विक्की के रिव्यू का इंतजार कर रहे थे। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता ने साबित कर दिया है कि आदित्य धर बड़े स्केल की मास फिल्मों को डायरेक्ट करने में माहिर हैं।

‘गलत व्याख्या’: निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक ‘सीआईए लिंक’ टिप्पणी पर माफ़ी मांगी | राजनीति समाचार

Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of DhanaLekshmi DL-46 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

आखरी अपडेट:01 अप्रैल, 2026, 15:56 IST दुबे ने आरोप लगाया था कि बीजू पटनायक ने 1960 के दशक के दौरान पूर्व प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू और सीआईए के बीच एक कड़ी के रूप में काम किया था। लोकसभा में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे. (संसद टीवी) भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के बारे में अपनी टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद के बाद माफी मांगी, जिस पर विशेष रूप से राज्य में तीखी प्रतिक्रियाएं हुईं। एक्स पर एक पोस्ट में दुबे ने कहा कि उनकी पिछली टिप्पणियों का गलत मतलब निकाला गया। उन्होंने लिखा, “पिछले हफ्ते, मीडिया से बात करते समय, नेहरू-गांधी परिवार के कारनामों के बारे में मेरी टिप्पणियों की गलत व्याख्या की गई, विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री और भारत के अग्रणी नेताओं में से एक माननीय श्री बीजू पटनायक जी के संदर्भ में।” उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू पर उनके विचारों को गलती से बीजू पटनायक से जोड़ दिया गया। उन्होंने कहा, “बीजू बाबू हमेशा हमारे लिए एक महान राजनेता रहे हैं और रहेंगे। अगर मेरे बयान से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं बिना शर्त माफी मांगता हूं।” पिछली बार मीडिया से बात करते हुए मैंने नेहरू गांधी परिवार के कारनामों के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भारत के नेताओं के स्थान पर रहने वाले आदर्श श्री बीजू पटनायक जी के संदर्भ में मेरी बातें बताईं। पहले तो यह मेरा व्यक्तिगत बयान है। नेहरू जी के ऊपर मेरे…- डॉ. निशिकांत दुबे (@nishikanth_dubey) 1 अप्रैल, 2026 विवाद पिछले हफ्ते शुरू हुआ जब दुबे ने आरोप लगाया कि बीजू पटनायक ने 1960 के दशक के दौरान, खासकर चीन के साथ 1962 के युद्ध के दौरान पूर्व प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू और सीआईए के बीच एक कड़ी के रूप में काम किया था। 27 मार्च को पोस्ट की एक श्रृंखला में, दुबे ने यह भी दावा किया कि नेहरू-गांधी परिवार ने “अमेरिका के दलाल” के रूप में काम किया था और सुझाव दिया था कि युद्ध अमेरिकी समर्थन और धन से लड़ा गया था। इस टिप्पणी की ओडिशा में कड़ी प्रतिक्रिया हुई, जहां बीजू पटनायक का व्यापक रूप से सम्मान किया जाता है। बीजद अध्यक्ष और उनके बेटे, नवीन पटनायक ने दुबे की टिप्पणियों की आलोचना की थी, उन्हें “अपमानजनक” बताया था और कहा था कि भाजपा नेता को ऐसे बयान देने के लिए “मानसिक चिकित्सक के ध्यान” की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त, ओडिशा के राज्यसभा सांसद सस्मित पात्रा ने भी संचार पर संसदीय स्थायी समिति से इस्तीफा दे दिया था, यह कहते हुए कि वह किसी ऐसे व्यक्ति की अध्यक्षता वाले पैनल में बने नहीं रह सकते जिसने एक सम्मानित नेता के बारे में “अपमानजनक टिप्पणी” की थी। पात्रा ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए एक्स शनिवार को एक पोस्ट में कहा था, “मैं श्री निशिकांत दुबे की अध्यक्षता में संचार और आईटी पर संसदीय स्थायी समिति से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं अच्छे विवेक से ऐसे किसी व्यक्ति के अधीन काम नहीं कर सकता जो एक राष्ट्रीय आइकन के बारे में ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करता है। बीजू पटनायक जी की विरासत हमेशा क्षुद्र राजनीति से ऊपर रहेगी।” (एजेंसियों से इनपुट के साथ) पहले प्रकाशित: 01 अप्रैल, 2026, 15:56 IST समाचार राजनीति ‘गलत व्याख्या’: निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक ‘सीआईए लिंक’ टिप्पणी पर माफ़ी मांगी अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट) निशिकांत दुबे माफी(टी)बीजू पटनायक विवाद(टी)बीजेपी सांसद की टिप्पणी(टी)ओडिशा राजनीतिक प्रतिक्रिया(टी)नेहरू-गांधी परिवार की आलोचना(टी)सीआईए के आरोप भारत(टी)नवीन पटनायक प्रतिक्रिया(टी)सस्मित पात्रा का इस्तीफा

किसान के गेहूं के खेत में आग:मैहर में दो एकड़ से अधिक फसल जलकर खाक; फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

किसान के गेहूं के खेत में आग:मैहर में दो एकड़ से अधिक फसल जलकर खाक; फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

मैहर जिले के बेलदरा गांव में एक किसान के गेहूं के खेत में आग लग गई। घटना में किसान लोकनाथ सिंह की दो एकड़ से अधिक फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे उन्हें नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया बताया जा रहा है कि आग अचानक खेत में भड़क उठी और तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई, जिससे देखते ही देखते पूरी फसल इसकी चपेट में आ गई। हालांकि, समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास के अन्य खेतों को आग की चपेट में आने से बचाया जा सका। फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

शिवपुरी में सड़क हादसा, हेल्पर की मौत:अमोला घाटी पर खड़े टैंकर में डंपर ने मारी टक्कर, चालक फरार

शिवपुरी में सड़क हादसा, हेल्पर की मौत:अमोला घाटी पर खड़े टैंकर में डंपर ने मारी टक्कर, चालक फरार

शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में डंपर हेल्पर की मौत हो गई। अमोला घाटी स्थित एनएच-27 पर खड़े एक टैंकर में पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी थी। मृतक की पहचान मुरैना निवासी अजीत गुर्जर के रूप में हुई है। यह हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर में सवार हेल्पर केबिन में फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयासों के बाद हेल्पर को बाहर निकाला। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया गया है कि शिवपुरी की ओर आ रहा टैंकर रास्ते में खराब हो गया था, जिसके कारण उसे हाइवे किनारे खड़ा किया गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से उसमें टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त टैंकर खाली था। सुरवाया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या AC बना रहा आपको कमजोर? सेहत पर कैसे डाल रहा असर, जानें एक्सपर्ट्स से

authorimg

Last Updated:April 01, 2026, 14:51 IST Side effects of AC: गर्मी से राहत पाने के लिए एसी का इस्तेमाल आम बात है, लेकिन घंटों एसी की हवा में रहने से आंखों की सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है. ड्राईनेस, जलन और इन्फेक्शन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. अलीगढ़: जैसे-जैसे गर्मियां अपने चरम की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे घरों में एसी का उपयोग तेजी से बढ़ता जा रहा है. लोग अपने आराम और ठंडक के लिए एयर कंडीशनर का सहारा लेते हैं, लेकिन इसके लगातार इस्तेमाल से न सिर्फ पर्यावरण बल्कि स्वास्थ्य पर भी कई तरह के प्रभाव पड़ते हैं. आइए जानते हैं एसी के नुकसान. एएमयू के जोग्राफी विभाग की प्रोफेसर सालेहा जमाल ने बताया कि एसी का आपके शरीर पर कैसा असर पड़ता है इसके बारे में बात करें तो एसी बंद कमरे की हवा को बार-बार सर्कुलेट करता है. इस प्रक्रिया में हवा में मौजूद धूल के कण (डस्ट पार्टिकल्स) और परागकण (पोलन) भी लगातार घूमते रहते हैं. ऐसे में जिन लोगों को सांस से जुड़ी समस्याएं हैं, जैसे अस्थमा या अन्य क्रॉनिक पल्मोनरी डिजीज, उनके लिए यह स्थिति परेशानी बढ़ाने वाली हो सकती है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा एसी हवा को ठंडा करने के साथ-साथ कमरे की नमी (मॉइस्चर) भी कम कर देता है. नमी की कमी के कारण आंखों में सूखापन, गले में खराश और सांस की नलियों में ड्रायनेस की समस्या हो सकती है. इससे बचने के लिए कमरे में पानी से भरा खुला बर्तन रखने से नमी को कुछ हद तक बनाए रखा जा सकता है. एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि लगातार ठंडे वातावरण में रहने से शरीर उस तापमान का आदी हो जाता है. ऐसे में जब व्यक्ति अचानक तेज गर्मी में बाहर निकलता है, तो शरीर पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है. इसलिए एसी का तापमान बहुत कम 16-18 डिग्री रखने के बजाय 24-26 डिग्री के बीच रखना अधिक उचित माना जाता है. उन्होंने बताया कि एसी की नियमित सफाई और सर्विसिंग भी बेहद जरूरी है. यदि समय-समय पर इसकी देखभाल नहीं की जाए, तो इसमें बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं. अगर पर्यावरण पर इसके प्रभाव की बात करें, तो एसी से निकलने वाली गैसें जैसे क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs) और हाइड्रोफ्लोरोकार्बन (HFCs) ओजोन परत को नुकसान पहुंचाती हैं और ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ावा देती हैं. इसके अलावा एसी की बाहरी यूनिट गर्म हवा छोड़ती है, जिससे आसपास का तापमान और अधिक बढ़ जाता है. हालांकि, अब नई तकनीकों के माध्यम से इन प्रभावों को कम करने की कोशिश की जा रही है. इन्वर्टर एसी और इको-फ्रेंडली रेफ्रिजरेंट्स वाले एसी का उपयोग करके ऊर्जा की खपत और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है. इस प्रकार, एसी का उपयोग जहां एक ओर आराम देता है, वहीं इसके सही इस्तेमाल और रखरखाव पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है, ताकि स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को सुरक्षित रखा जा सके. About the Author काव्‍या मिश्रा Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें Location : Aligarh,Uttar Pradesh First Published : April 01, 2026, 14:51 IST

‘आपके प्रधानमंत्री कहाँ थे?’ पश्चिम एशिया युद्ध पर चर्चा को लेकर राज्यसभा में रिजिजू, खड़गे के बीच नोकझोंक | राजनीति समाचार

Sensex Today (Source: Freepik)

आखरी अपडेट:01 अप्रैल, 2026, 12:44 IST कांग्रेस द्वारा राज्यसभा में पश्चिम एशिया संघर्ष पर चर्चा की मांग के बाद किरण रिजिजू की मल्लिकार्जुन खड़गे से तीखी नोकझोंक हुई। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे। (संसद टीवी) केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच बुधवार को राज्यसभा में तीखी बहस हुई, जब विपक्ष ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर चर्चा की मांग की, जिसके कारण तेल और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सदन में बोलते हुए, खड़गे ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पास जो भी बिल चाहते थे उसे पारित करने का समय था, लेकिन बार-बार नोटिस के बावजूद ईरान युद्ध पर चर्चा करने का समय नहीं था। “कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन वे इस पर चर्चा नहीं करना चाहते। हम जो भी सुझाव देते हैं, वे उससे सहमत नहीं होते। वे जो चाहते हैं, उसे जबरन लागू करते हैं। क्या यह लोकतंत्र है?” उन्होंने टिप्पणी की. खड़गे के आरोप का जवाब देते हुए रिजिजू ने दोनों सदनों में युद्ध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विस्तृत बयान की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा, “पश्चिम एशिया संघर्ष पर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी, लेकिन दोनों सदनों में विपक्ष के नेता अनुपस्थित थे। कांग्रेस कहां थी? अन्य दलों के नेता भी शामिल हुए।” ‘आपके प्रधानमंत्री कहाँ थे?’ रिजिजू ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मौजूदा संघर्ष के बीच ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में सदन में विवरण दिया था। उन्होंने खड़गे से कहा, “प्रधानमंत्री ने उत्पाद शुल्क कम कर दिया ताकि हमारे आम लोगों को बढ़ती लागत के कारण परेशानी न हो। इतने बड़े संकट से निपटने के बावजूद, आप मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं। यह एकजुट होने का समय है, राजनीति करने का नहीं।” खड़गे ने जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खुद रिजिजू द्वारा बताई गई सर्वदलीय बैठक से अनुपस्थित थे। उन्होंने कहा, “आपके प्रधानमंत्री कहां थे? वह कहां थे? जैसे प्रधानमंत्री ने अपना प्रतिनिधि भेजा, हमने भी अपना प्रतिनिधि भेजा।” रिजिजू ने खड़गे पर उचित सम्मान दिए जाने के बावजूद सरकार की बात सुनने को तैयार नहीं होने और अपनी जिम्मेदारियों से भागने का आरोप लगाया, साथ ही कहा कि सदन में कांग्रेस अध्यक्ष का एकमात्र काम प्रधानमंत्री का अपमान करना था। ऐसा तब हुआ जब पश्चिम एशिया संघर्ष ने बाजारों को बाधित करना जारी रखा, जिससे ईंधन और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में बुधवार को 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई, जिससे होटल, रेस्तरां और छोटे उद्यमों जैसे व्यवसायों की लागत बढ़ गई। पिछले महीने लोकसभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने स्थिति को “चिंताजनक” कहा था, यह कहते हुए कि चल रहे संघर्ष ने भारत के लिए आर्थिक, राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवीय चुनौतियां पैदा कर दी हैं, ऊर्जा आपूर्ति, व्यापार मार्गों और वहां रहने और काम करने वाले बड़े भारतीय प्रवासियों के लिए क्षेत्र के रणनीतिक महत्व को देखते हुए। उन्होंने कहा, “युद्धग्रस्त और संघर्ष से प्रभावित देशों के साथ भारत के व्यापक व्यापारिक संबंध हैं। जिस क्षेत्र में संघर्ष हो रहा है वह दुनिया भर के अन्य देशों के साथ हमारे व्यापार के लिए भी एक महत्वपूर्ण मार्ग है, विशेष रूप से हमारे कच्चे तेल और गैस की जरूरतों के एक बड़े हिस्से के लिए।” पहले प्रकाशित: 01 अप्रैल, 2026, 12:43 IST समाचार राजनीति ‘आपके प्रधानमंत्री कहाँ थे?’ पश्चिम एशिया युद्ध पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में रिजिजू, खड़गे के बीच नोकझोंक अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)पश्चिम एशिया संघर्ष पर राज्यसभा में टकराव(टी)किरेन रिजिजू मल्लिकार्जुन खड़गे(टी)पश्चिम एशिया संघर्ष बहस(टी)ईरान युद्ध चर्चा(टी)ईंधन मूल्य वृद्धि भारत(टी)एलपीजी सिलेंडर की कीमतें(टी)नरेंद्र मोदी का बयान(टी)सर्वदलीय बैठक की अनुपस्थिति