नीता अंबानी देश की सबसे पावरफुल महिला:फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट में नंबर 1 पर; टॉप-10 में ईशा अंबानी भी शामिल

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी फॉर्च्यून इंडिया की सबसे पावरफुल टॉप-100 महिलाओं की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया हैं। यह सम्मान उन्हें लीडरशिप और समाज सेवा के लिए मिला है। उनकी लीडरशिप में फाउंडेशन ने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में काम करते हुए 2.9 करोड़ बच्चों समेत देश के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों की जिंदगी बदली है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में उनकी बेटी ईशा अंबानी 7वें नंबर पर रहीं।
सारा अली खान पहुंचीं पहलगाम:स्थानीय परिवार के साथ बिताया समय, ट्रेकिंग स्टिक के साथ दिखीं, क्या एक्ट्रेस अमरनाथ यात्रा पर हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पहुंचीं। पहलगाम के नूर मड हाउस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सारा की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि सारा अमरनाथ यात्रा के लिए कश्मीर पहुंची हैं। हालांकि, सारा अली खान या उनकी टीम ने अब तक अमरनाथ यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। तस्वीरों में सारा स्थानीय गुज्जर-बकरवाल परिवार के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। उन्होंने परिवार के साथ बैठकर फोटो भी खिंचवाई। बता दें कि नूर मड हाउस में लकड़ी की आंच पर धीरे-धीरे पका हुआ स्थानीय कश्मीरी भोजन परोसा जाता है। नूर मड हाउस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘सारा अली खान का मेहमान नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात थी। उनकी सादगी, विनम्रता और अपनापन हमेशा याद रहेगा। नूर मड हाउस में उनका हमेशा स्वागत रहेगा।’ क्या अमरनाथ यात्रा पर हैं सारा? पोस्ट में लोकेशन पहलगाम, कश्मीर दी गई है। पहलगाम, अमरनाथ यात्रा के पारंपरिक मार्ग का प्रमुख बेस कैंप भी है और इसी वजह से सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि सारा अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंची हैं। हालांकि, पोस्ट में कहीं भी अमरनाथ यात्रा या बाबा बर्फानी के दर्शन का जिक्र नहीं किया गया है। इसलिए फिलहाल इसे केवल अटकल ही माना जा सकता है। अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई से शुरू हुई है और पहलगाम मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं। सारा अली खान इससे पहले भी केदारनाथ, महाकाल मंदिर, काशी विश्वनाथ और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करती रही हैं। सारा जुलाई 2023 में अमरनाथ यात्रा पर गई थीं। उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन कर अपनी यात्रा के वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। ट्रोलिंग पर सारा ने खुलकर जवाब दिया था गौरतलब है कि सारा के पिता सैफ अली खान मुस्लिम हैं, जबकि उनकी मां अमृता सिंह हिंदू हैं। सारा अपने पिता का ही टाइटल यूज करती हैं। मंदिरों में जाने के लिए सारा अली खान की कट्टरपंथियों ने आलोचना की थी। मुस्लिम होने के बावजूद सनातन धर्म के प्रति उनकी आस्था कुछ लोगों को पसंद नहीं आती है। वहीं, अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन के दौरान सारा ने विरोधियों को जवाब भी दिया था। सारा ने कहा था, ‘मैं जितनी शिद्दत से अजमेर शरीफ जाऊंगी, उतनी ही शिद्दत से गुरुद्वारा बंगला साहिब या महाकाल जाऊंगी और जाती रहूंगी। जिसको मुझे ट्रोल करना है, वो ट्रोल कर सकते हैं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन कहीं भी जाकर सबसे जरूरी बात ये होती है कि आपको वहां की ऊर्जा अच्छी लगनी चाहिए। मैं ऊर्जा में मान्यता रखती हूं।’
सारा अली खान पहुंचीं पहलगाम:स्थानीय परिवार के साथ बिताया समय, ट्रेकिंग स्टिक के साथ दिखीं, क्या एक्ट्रेस अमरनाथ यात्रा पर हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पहुंचीं। पहलगाम के नूर मड हाउस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सारा की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि सारा अमरनाथ यात्रा के लिए कश्मीर पहुंची हैं। हालांकि, सारा अली खान या उनकी टीम ने अब तक अमरनाथ यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। तस्वीरों में सारा स्थानीय गुज्जर-बकरवाल परिवार के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। उन्होंने परिवार के साथ बैठकर फोटो भी खिंचवाई। बता दें कि नूर मड हाउस में लकड़ी की आंच पर धीरे-धीरे पका हुआ स्थानीय कश्मीरी भोजन परोसा जाता है। नूर मड हाउस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘सारा अली खान का मेहमान नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात थी। उनकी सादगी, विनम्रता और अपनापन हमेशा याद रहेगा। नूर मड हाउस में उनका हमेशा स्वागत रहेगा।’ क्या अमरनाथ यात्रा पर हैं सारा? पोस्ट में लोकेशन पहलगाम, कश्मीर दी गई है। पहलगाम, अमरनाथ यात्रा के पारंपरिक मार्ग का प्रमुख बेस कैंप भी है और इसी वजह से सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि सारा अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंची हैं। हालांकि, पोस्ट में कहीं भी अमरनाथ यात्रा या बाबा बर्फानी के दर्शन का जिक्र नहीं किया गया है। इसलिए फिलहाल इसे केवल अटकल ही माना जा सकता है। अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई से शुरू हुई है और पहलगाम मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं। सारा अली खान इससे पहले भी केदारनाथ, महाकाल मंदिर, काशी विश्वनाथ और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करती रही हैं। सारा जुलाई 2023 में अमरनाथ यात्रा पर गई थीं। उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन कर अपनी यात्रा के वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। ट्रोलिंग पर सारा ने खुलकर जवाब दिया था गौरतलब है कि सारा के पिता सैफ अली खान मुस्लिम हैं, जबकि उनकी मां अमृता सिंह हिंदू हैं। सारा अपने पिता का ही टाइटल यूज करती हैं। मंदिरों में जाने के लिए सारा अली खान की कट्टरपंथियों ने आलोचना की थी। मुस्लिम होने के बावजूद सनातन धर्म के प्रति उनकी आस्था कुछ लोगों को पसंद नहीं आती है। वहीं, अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन के दौरान सारा ने विरोधियों को जवाब भी दिया था। सारा ने कहा था, ‘मैं जितनी शिद्दत से अजमेर शरीफ जाऊंगी, उतनी ही शिद्दत से गुरुद्वारा बंगला साहिब या महाकाल जाऊंगी और जाती रहूंगी। जिसको मुझे ट्रोल करना है, वो ट्रोल कर सकते हैं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन कहीं भी जाकर सबसे जरूरी बात ये होती है कि आपको वहां की ऊर्जा अच्छी लगनी चाहिए। मैं ऊर्जा में मान्यता रखती हूं।’
झुर्रियां हटाने के टिप्स: कम उम्र में भी अगर आपके चेहरे पर पड़ रही हैं झुर्रियां, तो आज ही हैं ये छोटी आदतें

झुर्रियाँ हटाने के उपाय: आज- कल के समय में प्रदूषण, भाग भारी नस्लीय जीवन शैली और गलत खान-पान का सीधा असर हमारी खाल पर दिखता है। उम्र से पहले चेहरे पर आने वाली फाइन लाइन्स और जर्रियां में काफी टेंशन बढ़ जाती है। बाजार में मिलने वाले सरकारी सौंदर्य उत्पाद कई बार कैमिकल्स के कारण त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप अपने बालों को खूबसूरत दिखाने के लिए हमेशा जवां और चमकदार दिखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं उन खास टिप्स के बारे में, जो आपको बेडाग और खूबसूरत लुक पाने में मदद करते हैं। पानी पीने की आदत शरीर में पानी की कमी पर स्कार्फ स्ट्रेंथ और बेजान दिखने लगते हैं, जिससे झुर्रियां जल्दी उभरती हैं। दिन भर में 7 से 10 लीटर पानी पिएं। यह आदतन शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और चेहरे पर बिकने वाली ग्लो बनाने में मदद करता है। अन्तःकरण रूखी त्वचा पर उम्र के निशान जल्दी दिखते हैं। इससे बचने के लिए सुबह संस्थान के बाद और रात को सोने से पहले महान अलैहिस्सर का कमरा। आप नारियल तो नारियल या बादाम के तेल की कुछ पत्तियों से शरीर को नरिश कर सकते हैं। ये है सॉफ्ट और शील्डेड रखने का तरीका सबसे आसान उपाय। धूप से बचाव तेज़ धूप की किरणें चमक को गहराई से नुकसान पहुंचाती हैं और इसे ठीक करती हैं। गर्मी हो या नज़ारे, घर से बाहर यात्रा से पहले सनस्क्रीन ले जाना बिल्कुल नहीं। यह केवल धूप से बचने के लिए ही नहीं किया जाता है, बल्कि समय से पहले धूप वाली त्वचा को भी शामिल किया जाता है। म रोज़ रात को रात को आतंकी हमले में शामिल होने के लिए धन्यवाद। एलोवेरा जेल का उपयोग करके यह रक्त शर्करा को बढ़ाता है और त्वचा को टाइट करने में मदद करता है। सारांश हमारा खान-पान सीधे चेहरे पर दिखता है। इनमें हरी पत्तेदार सामुद्रिक और समुद्री पत्ते जैसे सेंट्रा, सेब और अनार शामिल हैं। साथ ही मूंगफली और बादाम का सेवन करें। ये पोषक तत्त्व रेशम को अंदर के शहर में युवा बनाए रखता है। उत्तर रात में स्किन खुद को रिपेयर करती है। 7 से 8 घंटे की गहरी नींद, आंखों के नीचे काले घेरे और थकान नहीं। समय पीठ के बल सोने की कोशिश करें, क्योंकि करवट लेकर सोने से सोल तकिए के दबाव के कारण चेहरे पर निशान पैड हो सकता है। तनाव मुक्त लगातार चिंता करने से चेहरे का ग्लो खत्म हो जाता है। हमेशा खुश रहने की कोशिश करें और मेंटल पीस के लिए सुबह योगा या मेडिकल इंडस्ट्रीज़ अपनाएं। तनाव कम करने से आप लंबे समय तक जवान और ताज़ा महसूस करेंगे। यह भी पढ़ें: थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ का इंतजार हुआ खत्म, रिलीज डेट (टैग्सटूट्रांसलेट)प्राकृतिक झुर्रियां हटाना(टी)त्वचा की देखभाल के टिप्स(टी)बुढ़ापा रोधी घरेलू उपचार(टी)चमकती त्वचा पाएं(टी)झुर्रियों के लिए चेहरे की मालिश(टी)त्वचा के लिए स्वस्थ आहार(टी)समय से पहले बुढ़ापा रोकना
भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न में 13-23 अगस्त तक होगा:सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में सितारे जमीन पर और सैयारा सबसे आगे

भारत के बाहर होने वाले सबसे बड़े भारतीय फिल्म महोत्सव इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 के अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन घोषित हो गए हैं। इस बार फिल्मों में ‘सितारे जमीन पर’, ‘सैयारा’ और ‘कांतारा: ए लीजेंड- चैप्टर 1’ सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरी हैं। वहीं ओटीटी में ‘कोहरा सीजन-2’ को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं। फेस्टिवल 13 से 23 अगस्त तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित होगा। इस बार उद्घाटन समारोह में ऑस्कर-नामांकित फिल्म ‘लगान’ की विशेष स्क्रीनिंग भी की गई। जानते हैं किन फिल्मों को सबसे ज्यादा चयनित किया गया है। फिल्मों में इनका दबदबा – सितारे जमीन पर बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर (आमिर खान) व बेस्ट डायरेक्टर समेत कई श्रेणियों में है। – सैयारा बेस्ट फिल्म, डायरेक्टर (मोहित सूरी), एक्टर (अहान पांडे) और बेस्ट एक्ट्रेस (अनीत पड्डा) की रेस में है। – कांतारा: ए लीजेंड- चैप्टर 1 के लिए ऋषभ शेट्टी को अभिनेता और निर्देशक दोनों श्रेणियों में नॉमिनेशन मिला है। -‘धुरंधर’ को इस बार सीमित प्रमुख नॉमिनेशन मिले हैं। रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर की दौड़ में जरूर शामिल हैं। ओटीटी में ये आगे नेटफ्लिक्स की क्राइम-थ्रिलर ‘कोहरा: सीजन-2’ इस बार सबसे चर्चित वेब सीरीज बनकर उभरी है। इसे बेस्ट सीरीज के साथ अभिनय श्रेणियों में भी कई नॉमिनेशन मिले हैं। बारुन सोबती और मोना सिंह अपनी-अपनी कैटेगरी में दावेदार हैं। इन सीरीज को भी जगह मिली है: – फ्रीडम एट मिडनाइट: सीजन 2 – सपने Vs एवरीवन – मटका किंग इन सितारों पर नजर बेस्ट एक्टर – आमिर खान (सितारे जमीन पर) – रणवीर सिंह (धुरंधर) – ऋषभ शेट्टी (कांतारा) – दुलकर सलमान (कांथा) – अहान पांडे (सैयारा) बेस्ट एक्ट्रेस – रानी मुखर्जी (मर्दानी 3) – यामी गौतम (हक) – अनीत पड्डा (सैयारा) – कल्याणी प्रियदर्शन (लोकाह) – कीर्ति कुल्हारी (फुल प्लेट)
दोस्त आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया ने दी परफॉर्मेंस:माही वे गाने पर ब्राइड्समेड के साथ थिरकीं, जान्हवी कपूर, सोनाक्षी समेत कई सेलेब्स हुए शामिल

आलिया भट्ट की बेस्टफ्रेंड और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन जल्द ही शादी करने वाली हैं। शुक्रवार को मुंबई में उनकी मेहंदी सेरेमनी और संगीत का आयोजन किया गया, जिसमें आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, जान्हवी कपूर, वाणी कपूर, गुरू रंधावा समेत कई सेलेब्स शामिल हुए हैं। इस दौरान आलिया ने दोस्त के लिए डांस परफॉर्मेंस दी है। आलिया भट्ट ने आकांक्षा रंजन की बहन अनुष्का रंजन, आदित्य सील और वाणी कपूर के साथ शाहरुख खान की फिल्म कल हो न हो के गाने माही वे पर परफॉर्मेंस दी है। देखिए परफॉर्मेंस की झलक- आलिया भट्ट ने आकांक्षा की संगीत सेरेमनी में पर्पल बनारसी साड़ी को वेस्टर्न स्टाइल में स्टाइल किया है। स्लीक बन, मिनिमल मेकअप और जूलरी के साथ आलिया ने लुक कंप्लीट किया है। ये सेलेब्स हुए आकांक्षा की संगीत सेरेमनी में शामिल- आलिया की बचपन की दोस्त हैं आकांक्षा रंजन आलिया भट्ट और आकांक्षा रंजन बचपन की दोस्त हैं। दोनों अक्सर साथ पार्टी करते और वेकेशन पर जाती हैं। आकांक्षा से पहले उनकी बहन अनुष्का की शादी में भी आलिया बढ़-चढ़कर शामिल हुई थीं। उन्होंने अनुष्का की संगीत में छलका रे गाने पर परफॉर्मेंस दी थी। देखिए आलिया और आकांक्षा के बचपन की तस्वीरें- कौन हैं आकांक्षा रंजन
आमिर खान सिलक्यारा टनल हादसे पर बनाएंगे फिल्म:कबीर खान करेंगे डायरेक्ट, ऑस्ट्रेलिया में लिखी स्क्रिप्ट; 17 दिन तक फंसे थे 41 मजदूर

आमिर खान की नई फिल्म ‘सिलक्यारा 41’ की स्क्रिप्ट ऑस्ट्रेलिया में लिखी जा चुकी है। आमिर खान ने एक दिन पहले 2023 में उत्तरकाशी की सिलक्यारा-बड़कोट सुरंग में 17 दिनों तक फंसे 41 मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान करेंगे। शुरुआती प्री-प्रोडक्शन का काम ऑस्ट्रेलिया में होगा। फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस, ऑस्ट्रेलिया की माइंड ब्लोइंग फिल्म्स और कबीर खान फिल्म्स मिलकर करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में हनीमून पर किया ऐलान आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी की। शादी के बाद हनीमून के लिए आमिर खान ऑस्ट्रेलिया में हैं। आमिर खान के बेटे आजाद और गौरी स्प्रैट के बेटे क्विन भी उनके साथ हैं। इसी दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक अहम सिनेमाई सहयोग के तहत आमिर खान प्रोडक्शंस ने मेलबर्न स्थित प्रोडक्शन हाउस माइंड ब्लोइंग फिल्म्स के साथ मिलकर ‘सिलक्यारा 41’ बनाने की घोषणा की है। मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की आधिकारिक घोषणा की। फिल्म की कहानी भी ऑस्ट्रेलिया में लिखी फिल्म में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरंग विशेषज्ञ और ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स की भूमिका को भी प्रमुखता से दिखाया जाएगा। फिल्म ऑस्ट्रेलियाई लेखक एंड्रयू अनास्टासियोस ने लिखी है। निर्माताओं ने कहा, ‘सिलक्यारा 41′ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि साहस, धैर्य, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और मानवीय जज्बे का उत्सव है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती के नए अध्याय में यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि जब लोग एक साझा उद्देश्य के लिए साथ आते हैं, तो असंभव दिखने वाले लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।’ वहीं, निर्देशक कबीर खान की पिछली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ थी, जो 2024 में रिलीज हुई थी और इसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म 2023 में उत्तरकाशी की सिलक्यारा-बड़कोट सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के ऐतिहासिक बचाव अभियान पर आधारित होगी। यह फिल्म उस घटना को बड़े पर्दे पर लाएगी, जब सुरंग का एक हिस्सा ढहने के बाद 41 मजदूर 17 दिनों तक अंदर फंसे रहे थे। भारतीय एजेंसियों, सेना, NDRF, SDRF और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के संयुक्त प्रयासों से सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। अब पढ़िए कैसे पूरा हुआ था ऑपरेशन 12 नवंबर 2023 पूरे देश में दीवाली मनाने की तैयारियां चल रहीं थी, लेकिन तभी सुबह के करीब साढ़े 5 बजे उत्तरकाशी में बन रही सिलक्यारा-बड़कोट टनल के अंदर अचानक एक हिस्सा ढह गया। चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत बन रही इस सुरंग के सिलक्यारा छोर से करीब 200 मीटर अंदर मलबा भर गया और उसके दूसरी तरफ काम कर रहे 41 मजदूर फंस गए। कुछ ही मिनटों में यह स्पष्ट हो गया कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं है। सुरंग के अंदर जमा मलबा, कमजोर भूगर्भीय संरचना और सीमित पहुंच ने स्थिति को बेहद मुश्किल बना दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, NHIDCL, SDRF, NDRF, पुलिस और अन्य एजेंसियां सक्रिय हो गईं। शुरुआती घंटों में सबसे बड़ी चिंता यह थी कि मजदूर जीवित हैं या नहीं। राहत की पहली खबर तब मिली जब सुरंग के अंदर से संकेत मिले कि सभी मजदूर सुरक्षित हैं। इसके बाद पूरा फोकस उन्हें भोजन, पानी, ऑक्सीजन और दवाइयां पहुंचाने पर केंद्रित हो गया। हादसे के अगले दिन पहुंचे सीएम धामी इस हादसे के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य की सर्वोच्च प्राथमिकता घोषित किया। अगले ही दिन वह सिलक्यारा पहुंचे और मौके पर चल रहे रेस्क्यू कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी। रेस्क्यू अभियान के दौरान सीएम लगातार उत्तरकाशी, देहरादून और दिल्ली के बीच समन्वय बनाए रहे। केंद्र सरकार से लगातार संपर्क रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अभियान की जानकारी लेते रहे और जरूरी संसाधन तुरंत मुहैया कराने के निर्देश दे दिए गए। ये घटना इतनी बड़ी थी कि उत्तरकाशी से लेकर दिल्ली तक पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। राज्य सरकार ने चिकित्सा सुविधाओं से लेकर लॉजिस्टिक सपोर्ट तक हर व्यवस्था पहले से तैयार रखी।मजदूरों के बाहर आने से पहले ही 41 एम्बुलेंस तैयार रखी गईं। चिन्यालीसौड़ में विशेष चिकित्सा वार्ड बनाया गया। एम्स ऋषिकेश को अलर्ट मोड पर रखा गया। परिवारों के रहने, खाने और नियमित जानकारी की व्यवस्था भी प्रशासन ने संभाली। सुरंग के बाहर इंतजार, अंदर उम्मीद इस पूरे रेस्क्यू अभियान का सबसे मानवीय पक्ष उन 41 मजदूरों की कहानी थी, जो सुरंग के भीतर फंसे थे। शुरुआत में संकरी पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई गई। बाद में खाना, दवाइयां, सूखे मेवे और अन्य जरूरी सामान भेजा जाने लगा। मजदूरों से कॉन्टेक्ट होने के बाद मजदूरों को बताया गया कि बाहर हजारों लोग उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कुछ दिनों बाद कैमरे के जरिए पहली बार उनकी तस्वीरें सामने आईं। इन तस्वीरों ने पूरे देश को राहत दी। मजदूरों को मोबाइल फोन, चार्जिंग व्यवस्था और टाइपपास के लिए कुछ गेम्स भी दिए गए ताकि उनका मोटिवेशन बना रहे। विशेषज्ञ लगातार उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने का प्रयास करते रहे। इस समय ऐसा भी आया जब मशीनें हार मानने लगीं रेस्क्यू का पहला बड़ा चरण मलबे के बीच से पाइप डालकर रास्ता बनाने का था। इसके लिए भारी क्षमता वाली ऑगर मशीनें लगाई गईं। मशीनों ने कई मीटर तक ड्रिलिंग की, लेकिन सुरंग के अंदर मौजूद स्टील, सरिया और अन्य बाधाओं के कारण काम बार-बार प्रभावित होता रहा। कई बार ऐसा लगा कि ऑपरेशन लंबा खिंच सकता है। मशीनों के फंसने और तकनीकी समस्याओं ने बचावकर्मियों की चिंता बढ़ा दी। लेकिन यहीं उत्तराखंड और केंद्र सरकार की बहु-एजेंसी रणनीति काम आई। एक योजना रुकती तो दूसरी सक्रिय कर दी जाती। हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग के साथ-साथ वर्टिकल ड्रिलिंग और वैकल्पिक रास्तों पर भी एक साथ काम जारी रखा गया। आखिरी 10 मीटर और रैट-होल माइनर्स की एंट्री जब भारी मशीनें आखिरी चरणों में उम्मीदों के मुताबिक काम नहीं कर पाईं और ये ऑपरेशन लंबा खिंचता रहा तब सीएम धामी ने एक असाधारण फैसले के लिए हामी भरी। इसमें मशीन नहीं बल्कि रैट-होल माइनर्स को बुलाया गया। बेहद संकरी जगहों में हाथों से खुदाई
इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही:चांदी ₹13,468 गिरकर ₹2.20 लाख किलो पर आई, 10 ग्राम सोना ₹2,976 सस्ता हुआ

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,976 रुपए गिरकर 1.43 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 4 जुलाई को 1.46 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.34 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.20 लाख रुपए पर आ गई है, इसकी कीमत 13,468 रुपए कम हुई। इससे पहले बीते महीने यानी जून में सोना-चांदी में गिरावट रही थी। बीते महीने सोना 15 हजार और चांदी 38 हजार रुपए सस्ती हुई थी। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 11 जुलाई 2026 चांदी इस साल 1.66 लाख रुपए गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 33 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। यह चांदी के अब तक की सबसे ज्यादा दाम थे। तब से अब तक 163 दिन में चांदी 1.66 लाख रुपए सस्ती हो गई है। सोना 163 दिन में ₹33 हजार और चांदी ₹1.66 लाख सस्ती नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA सोने-चांदी के दाम में गिरावट की वजह ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
ट्रम्प बोले-मेरी हत्या हुई तो जवाबी कार्रवाई, आदेश दे चुका:ईरान से बातचीत जारी पर सीजफायर खत्म; रिपोर्ट- अमेरिका ने इजराइल से फाइटर जेट्स हटाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा। न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मैं काफी समय से उनके निशाने पर हूं। अगर मेरे साथ कुछ हुआ तो मैंने पहले ही ऐसे आदेश दे दिए हैं कि ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाए।” ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि अमेरिका ईरान से बातचीत के लिए तैयार हो गया है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि दोनों देशों के बीच हुआ सीजफायर अब खत्म हो चुका है। उधर, इजराइली मीडिया कान न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने इजराइल से अपने 12 F-22 स्टेल्थ फाइटर जेट वापस बुलाने शुरू कर दिए हैं। ये विमान फरवरी से इजराइल के ओवदा एयरबेस पर तैनात थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन्हें ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के लिए भेजा गया था और इन्होंने हालिया हमलों में भी हिस्सा लिया था। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स मिडिल ईस्ट के हालात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
पंजाब की इंस्टा इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली का निहंग को चैलेंज:बोली- मैंने कत्ल नहीं किया जो भागती; बेल मिली; अश्लीलता फैलाने के आरोपों पर हुई थी FIR

पंजाब की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली उर्फ रंजीत कौर ने निहंग द्वारा FIR कराने के बाद उन्हें चैलेंज किया है। रंजीत ने नया वीडियो जारी कर कहा- मुझे कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। मेरे फरार होने की बात कोई साबित कर दे। इशारों-इशारों में निहंग पर तंज भी कसा। अपने पति के साथ वीडियो में रंजीत कहती हैं- हांजी, हमे बेल मिल गई है। हम कहीं भागने वालों में से नहीं है, न हमने घर छोड़ा है। सारी अफवाह है। रंजीत कौर के खिलाफ लुधियाना में धार्मिक भावनाएं आहत करने की FIR दर्ज की गई थी। इसमें उनके पति जिंदा हंस को भी आरोपी बनाया गया था। केस निहंग ने दर्ज कराया था। आरोप है कि चुम्मेवाली भाभी इंस्टाग्राम पर अश्लील कंटेंट अपलोड करती हैं। अश्लील कपड़े पहनकर अपने अंग दिखाती है। जानिए रंजीत ने अपने वीडियो में और क्या कहा… रंजीत कौर बोलीं- हम भागे नहीं थे, शूटिंग में व्यस्त थे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रंजीत कौर अपने पति के साथ आईं। उनके पति ने हाथ में कागजात लिए होते हैं और उसे दिखाते हुए रंजीत कहती हैं- हमें कोर्ट से बेल मिल चुकी है। लोग बोल रहे थे कि मैं घर पर ताला लगाकर फरार हो गई हूं, जबकि हकीकत यह है कि मैं चंडीगढ़ में शूटिंग के सिलसिले में गई थी। ‘हमने कोई कत्ल नहीं किया कि छुपते फिरें’ रंजीत कौर ने आगे कहा- हमने वकील हरजोत सिंह के माध्यम से कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जमानत हासिल की है। कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं भाग गई। ऐसा कुछ नहीं था। हमने कोई कत्ल थोड़े ही किया था जो हम छुपते फिरते। हम कहीं नहीं भागे थे। अब जानिए FIR क्यों हुई, निहंग ने क्या आरोप लगाए… अश्लील कंटेंट और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप निहंग मनप्रीत सिंह खालसा की शिकायत पर रंजीत कौर और उनके पति जिंदा हंस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट दिखाते हैं। एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा गया है कि रंजीत कौर द्वारा अपनी जीभ पर चटनी रखकर अपने पति को चाटने के लिए कहना बेहद गैर-सामाजिक और मर्यादा के खिलाफ है। साथ ही ‘अंख चुम्मे’ जैसे डायलॉग और गलत इशारों की वजह से समाज के बच्चों पर गुरा असर पड़ रहा है। साथ ही पुलिस के नाम का गलत इस्तेमाल करने और निहंग जत्थेबंदियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का भी आरोप लगाया गया। आईटी एक्ट के तहत केस, अब मिल चुकी है बेल शिकायत में कहा गया था कि कपल ने घर में ही शिवलिंग स्थापित किया था। जो मर्यादा भंग कर धार्मिक भावनाएं आहत करता है। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 और 67(ए) समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। अब इसी मामले में दोनों को अदालत से जमानत मिल चुकी है।







