‘वे कानून नहीं जानते’: महुआ मोइत्रा ने 19 टीएमसी ‘गद्दारों’ को इस्तीफा देने और बीजेपी के टिकट पर जनादेश मांगने की चुनौती दी | भारत समाचार

आखरी अपडेट:12 जून, 2026, 12:59 IST काकोली दस्तीदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में स्थिति “बद से बदतर होती जा रही है” और उन्होंने शासन और कथित वित्तीय अनियमितताओं पर चिंताओं का हवाला दिया। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (छवि पीटीआई) हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर बढ़ते तनाव के बीच, पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को उन 19 सांसदों पर तीखा हमला बोला, जिन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को समर्थन देने की घोषणा की है, उन्हें “देशद्रोही” कहा और जोर देकर कहा कि उन्हें इस्तीफा देना चाहिए और भाजपा के टिकट पर मतदाताओं से नया जनादेश लेना चाहिए। एक्स पर एक पोस्ट में, इस दावे को खारिज कर दिया गया कि विद्रोही सांसद दल-बदल विरोधी प्रावधानों के तहत अयोग्यता से बच सकते हैं, यह तर्क देते हुए कि संविधान के 91 वें संशोधन ने विभाजन या अलग गुट के प्रावधान को हटा दिया है। उन्होंने कहा, “देशद्रोही टीएमसी सांसदों को कानून की जानकारी नहीं है। संविधान के 91वें संशोधन 2003 ने विभाजन/अलग गुट के प्रावधान को हटा दिया। सांसदों की संख्या अप्रासंगिक है – मूल राजनीतिक दल के 2/3 को किसी अन्य पार्टी के साथ विलय करना होगा। सभी 19 गद्दारों को इस्तीफा देने और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की जरूरत है।” गद्दार टीएमसी विधायक कानून नहीं जानते। संविधान के 91वें संशोधन 2003 ने विभाजन/पृथक गुट के प्रावधान को हटा दिया। सांसदों की संख्या अप्रासंगिक है- मूल राजनीतिक दल के 2/3 को किसी अन्य पार्टी के साथ विलय करना होगा। सभी 19 गद्दारों को इस्तीफा देने और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की जरूरत है।- महुआ मोइत्रा (@MahuaMoitra) 12 जून, 2026 उनकी टिप्पणी काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में 19 असंतुष्ट टीएमसी सांसदों के एक समूह द्वारा पिछले महीने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र सौंपने के बाद आई है, जिसमें दावा किया गया है कि दस्तीदार सदन में पार्टी के मुख्य सचेतक बने रहेंगे और उन्हें एनडीए का समर्थन करने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया जाएगा। विद्रोहियों ने तर्क दिया है कि हालांकि ममता बनर्जी ने दस्तीदार को मुख्य सचेतक के पद से हटा दिया और उनके स्थान पर कल्याण बनर्जी को नियुक्त किया, लेकिन कथित तौर पर इस बदलाव के बारे में लोकसभा सचिवालय को औपचारिक रूप से सूचित नहीं किया गया था। उनका तर्क है कि दस्तीदार इसलिए आधिकारिक रिकॉर्ड में पद पर बने हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, दस्तीदार ने इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में स्थिति “बद से बदतर होती जा रही है” और शासन और कथित वित्तीय अनियमितताओं पर चिंताओं का हवाला दिया। द इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक अलग साक्षात्कार में, मोइत्रा ने भाजपा पर चुनाव जीतने के बजाय दलबदल कराकर अपनी संसदीय ताकत बढ़ाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बागी सांसदों ने अपनी चुनावी जीत का श्रेय ममता बनर्जी को दिया और उन पर पार्टी नेतृत्व को धोखा देने का आरोप लगाया। मोइत्रा ने कहा, “लालच और विश्वासघात की कोई सीमा नहीं है। भाजपा लोकसभा में हार के बाद से हताश थी, जब उन्हें दो-तिहाई बहुमत नहीं मिला था। इसलिए, उन्होंने अपनी गणना कर ली है, और किसी भी तरह से वे 40-50 सांसद और लाना चाहते हैं। वे इसे चुनावों के माध्यम से प्राप्त करने में विश्वास नहीं करते हैं; वे इसे जोड़-तोड़ (पार्टियों को तोड़ना) के माध्यम से करना चाहते हैं।” टीएमसी संकट का जिक्र करते हुए, मोइत्रा ने टिप्पणी की कि “लालच और विश्वासघात की कोई सीमा नहीं है”, इस बात पर जोर दिया कि सभी विद्रोही सांसद पूरी तरह से ममता बनर्जी के कारण चुने गए थे। उन्होंने कहा, ”पार्टी किसकी है, इस बारे में रत्ती भर भी अनिश्चितता नहीं है। पार्टी ममता बनर्जी हैं।” विधानसभा चुनाव में हार के बाद विद्रोह ने टीएमसी में सबसे बड़े संकटों में से एक को जन्म दिया है, जिसमें पार्टी के भीतर इस्तीफे और खुले असंतोष सामने आए हैं। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना लेखक के बारे में शोभित गुप्ता शोभित गुप्ता News18.com में उप-संपादक हैं और भारत और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों को कवर करते हैं। वह भारत के रोजमर्रा के राजनीतिक मामलों और भू-राजनीति में रुचि रखते हैं। उन्होंने बीए पत्रकारिता (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की…और पढ़ें न्यूज़ इंडिया ‘वे कानून नहीं जानते’: महुआ मोइत्रा ने 19 टीएमसी ‘गद्दारों’ को इस्तीफा देकर बीजेपी के टिकट पर जनादेश मांगने की चुनौती दी अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)टीएमसी बागी सांसद(टी)महुआ मोइत्रा हमला(टी)ममता बनर्जी संकट(टी)टीएमसी आंतरिक दरार(टी)एनडीए समर्थन विवाद(टी)दलबदल विरोधी कानून भारत(टी)बीजेपी इंजीनियरिंग दलबदल(टी)लोकसभा विद्रोह
महिला आयोग का प्रणित मोरे-हिमांशु जांगड़ा को नोटिस:सेजल पवार के कमेंट्स पर AIMSA ने कार्रवाई की मांग की; तीनों पर FIR भी दर्ज

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने गुरुग्राम में हुए कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े विवाद का स्वतः संज्ञान लिया है। 370 की बिरयानी वाली वीडियो के मामले में आयोग ने प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को सुनवाई नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई 22 जून को शाम 4 बजे आयोग के सामने तय की गई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, NCW ने कहा कि वायरल वीडियो का कंटेंट और उसे मनोरंजन के रूप में प्रस्तुत किए जाने पर गंभीर चिंता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए NCW की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। उन्होंने मामले में जल्द, सख्त और तय समय के भीतर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही आयोग ने पुलिस से सात दिनों के अंदर की गई कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट भी मांगी है। आयोग ने एफआईआर दर्ज होने की स्थिति, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अन्य लागू कानूनों के तहत की गई कार्रवाई, वायरल वीडियो की जांच और वेरिफिकेशन, तथा आयोजकों, कलाकारों और वेन्यू मैनेजमेंट की भूमिका से संबंधित जानकारी मांगी है। वहीं, ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMSA) ने प्रणित मोरे के दूसरे स्टैंड-अप शो के दौरान MBBS स्टूडेंट सेजल पवार द्वारा कैडवर और बॉडी डोनर्स पर की गई कमेंट्स की निंदा की है। AIMSA ने कहा कि शवों और बॉडी डोनर्स को एंटरटेनमेंट या कॉमेडी का टॉपिक बनाना असंवेदनशील और अपमानजनक है। ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक, हर बॉडी डोनर मेडिकल एजुकेशन में योगदान देकर भविष्य के डॉक्टरों को ट्रेनिंग देने और जानें बचाने में अहम भूमिका निभाता है। एसोसिएशन ने कहा कि शवों का मजाक उड़ाना या उन्हें हल्के में लेना मंजूर नहीं है और इससे मेडिकल शिक्षा की गरिमा कम होती है। AIMSA ने संबंधित लोगों से तुरंत माफी मांगने और सख्त कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि अगर सही कार्रवाई नहीं की गई तो वह कानूनी कार्रवाई कर सकता है। महाराष्ट्र साइबर ने FIR दर्ज की महाराष्ट्र साइबर ने कॉमेडियन प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा, डॉ. सेजल पवार और इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। FIR इंडियन पीनल कोड (IPC) 2023 की अलग-अलग धाराओं और IT एक्ट 2000 की धारा 67 के तहत दर्ज की गई है। आरोप है कि शो और उससे जुड़े ऑनलाइन वीडियो में महिलाओं, सहमति और मृत लोगों के बारे में आपत्तिजनक कमेंट्स थे।

वर्ल्ड अपडेट्स:POK के रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स की गोलीबारी से 16 की मौत

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के रावलाकोट में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स की फायरिंग में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना उस समय हुई जब हजारों लोग महंगाई, बिजली दरों में वृद्धि और बुनियादी राजनीतिक-आर्थिक अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक रावलाकोट के ईदगाह मैदान में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने भीड़ पर गोलीबारी की। फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। POK में पिछले कई दिनों से सस्ती बिजली, सब्सिडी वाला गेहूं-चावल और अधिक अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। हाल ही में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद तनाव और बढ़ गया। प्रशासन ने कई गिरफ्तारियां की हैं तथा कुछ क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी हैं। रावलाकोट की घटना के बाद खाई गाला समेत कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए। बाजार बंद रहे और लोगों ने सुरक्षा बलों की कार्रवाई के खिलाफ मार्च निकाला। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। स्थानीय दावों के अनुसार 5 जून से जारी आंदोलन के दौरान अब तक 53 नागरिकों की मौत हो चुकी है। प्रदर्शन नेताओं ने कहा है कि वे आर्थिक राहत और लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेंगे। भारत ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे “नरसंहार” बताया है और कहा है कि यह पाकिस्तान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में लोगों के अधिकारों के दमन को दर्शाता है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मामले का संज्ञान लेने और पाकिस्तान से लोगों के अधिकारों का सम्मान करने की अपील की है।
वर्ल्ड अपडेट्स:POK के रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स की गोलीबारी से 16 की मौत

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स की फायरिंग में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना उस समय हुई जब हजारों लोग महंगाई, बिजली दरों में वृद्धि और बुनियादी राजनीतिक-आर्थिक अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक रावलकोट के ईदगाह मैदान में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने भीड़ पर गोलीबारी की। फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। POK में पिछले कई दिनों से सस्ती बिजली, सब्सिडी वाला गेहूं-चावल और अधिक अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। हाल ही में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद तनाव और बढ़ गया। प्रशासन ने कई गिरफ्तारियां की हैं तथा कुछ क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी हैं। रावलकोट की घटना के बाद खाई गाला समेत कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए। बाजार बंद रहे और लोगों ने सुरक्षा बलों की कार्रवाई के खिलाफ मार्च निकाला। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। स्थानीय दावों के अनुसार 5 जून से जारी आंदोलन के दौरान अब तक 53 नागरिकों की मौत हो चुकी है। प्रदर्शन नेताओं ने कहा है कि वे आर्थिक राहत और लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेंगे। भारत ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे “नरसंहार” बताया है और कहा है कि यह पाकिस्तान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में लोगों के अधिकारों के दमन को दर्शाता है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मामले का संज्ञान लेने और पाकिस्तान से लोगों के अधिकारों का सम्मान करने की अपील की है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… 3 साल से ज्यादा समय तक कोमा में रहीं थाई राजकुमारी बज्रकिटियाभा का निधन थाईलैंड की राजकुमारी बज्रकिटियाभा का 47 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह दिसंबर 2022 से कोमा में थीं। थाई शाही परिवार ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि लगातार चिकित्सा प्रयासों के बावजूद उनकी हालत बिगड़ती रही और गुरुवार शाम बैंकॉक के चुलालॉन्गकॉर्न अस्पताल में उनका निधन हो गया। राजकुमारी बज्रकिटियाभा दिसंबर 2022 में अपने कुत्तों के साथ व्यायाम कर रही थीं, तभी अचानक बेहोश हो गई थीं। डॉक्टरों ने बाद में बताया कि उनके हृदय में मायकोप्लाज्मा संक्रमण हुआ था, जिससे गंभीर अनियमित धड़कन की समस्या पैदा हुई और वह कोमा में चली गईं। 7 दिसंबर 1978 को जन्मीं बज्रकिटियाभा, थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न की सबसे बड़ी संतान थीं। उन्होंने कानून की पढ़ाई की और अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से दो स्नातकोत्तर डिग्रियां हासिल कीं। संयुक्त राष्ट्र में थाई मिशन के साथ काम करने के बाद उन्होंने थाईलैंड में अटॉर्नी जनरल कार्यालय में सेवाएं दीं। वर्ष 2012 से 2014 तक वह ऑस्ट्रिया में थाईलैंड की राजदूत रहीं। इस दौरान उन्होंने जेल सुधार और महिला कैदियों के अधिकारों के मुद्दे पर सक्रिय भूमिका निभाई। बाद में वह संयुक्त राष्ट्र ड्रग्स एवं अपराध कार्यालय (UNODC) की ‘रूल ऑफ लॉ’ एम्बेसडर भी रहीं। 2021 में राजा वजिरालोंगकोर्न ने उन्हें अपनी निजी सुरक्षा इकाई का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया और जनरल का दर्जा दिया। उनकी प्रशासनिक क्षमता और सार्वजनिक छवि के कारण उन्हें थाई राजशाही के संभावित उत्तराधिकारियों में भी देखा जाता था। राजा ने अब तक अपना आधिकारिक उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया है। ऐसे में राजकुमारी बज्रकिटियाभा के निधन ने थाई राजपरिवार में उत्तराधिकार को लेकर नई अनिश्चितता पैदा कर दी है। कई राजभक्त उन्हें भविष्य में रानी या रीजेंट की भूमिका निभाने वाली संभावित शख्सियत मानते थे। उ. कोरिया में ड्रोन भेजने पर द. कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति को 30 साल अतिरिक्त जेल दक्षिण कोरिया की सियोल जिला अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को उत्तर कोरिया में ड्रोन भेजकर तनाव भड़काने के मामले में 30 साल अतिरिक्त जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने माना कि इस अभियान का मकसद उत्तर कोरिया को उकसाकर आपात स्थिति पैदा करना और बाद में मार्शल लॉ लागू करने के लिए माहौल तैयार करना था। अदालत ने यून सुक योल, पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून, डिफेंस काउंटर इंटेलिजेंस कमांड के पूर्व प्रमुख यो इन-ह्युंग और ड्रोन ऑपरेशन कमांड के पूर्व प्रमुख किम योंग-डे को देशद्रोह और सत्ता के दुरुपयोग का दोषी ठहराया। अदालत ने कहा कि इन अधिकारियों ने सैन्य अभियान की आड़ में उत्तर कोरिया को उकसाया, जिससे दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष का खतरा बढ़ गया। फैसले में कहा गया कि अक्टूबर 2024 में प्योंगयांग में प्रचार सामग्री गिराने के लिए ड्रोन भेजे गए थे। अदालत के अनुसार यह कार्रवाई यून सुक योल के निर्देश पर हुई थी और उन्हें उम्मीद थी कि उत्तर कोरिया जवाबी प्रतिक्रिया देगा। अभियोजन पक्ष का दावा था कि यह अभियान दिसंबर 2024 में मार्शल लॉ लागू करने की तैयारी का हिस्सा था। यून ने 3 दिसंबर को मार्शल लॉ लागू करते हुए कहा था कि देश को “राष्ट्र-विरोधी ताकतों” से बचाने की जरूरत है, लेकिन भारी जनविरोध के बाद उन्हें फैसला वापस लेना पड़ा। यून सुक योल पहले ही विद्रोह के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। इसके अलावा उन्हें सत्ता के दुरुपयोग और गिरफ्तारी में बाधा डालने के मामले में पांच साल की अलग सजा भी मिल चुकी है। बचाव पक्ष ने अदालत में कहा कि ड्रोन अभियान उत्तर कोरिया द्वारा कचरे से भरे गुब्बारे भेजने की कार्रवाई का जवाब था। हालांकि अदालत ने इस दलील को खारिज करते हुए अभियोजन पक्ष के आरोपों को सही माना। इस मामले ने दक्षिण कोरिया में राजनीतिक संकट को और गहरा कर दिया था। बाद में हुए चुनाव में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली जे-म्युंग सत्ता में आए और देश में राजनीतिक नेतृत्व बदल गया।
2 मिनट तक पेप्सी की फोटो देखती रहीं सपना चौधरी:पत्नी को गले लगाकर रोईं हरियाणवी सिंगर-डांसर, बच्चों के सिर पर हाथ फेरा

हरियाणवी सिंगर यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा की शोक सभा में सपना चौधरी उनके पैतृक गांव पतला (गाजियाबाद) पहुंचीं। सपना ने पेप्सी शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वह दो मिनट तक पेप्सी की फोटो देखती रहीं। इसके बाद वह उनकी पत्नी से लिपट गईं और उन्हें सांत्वना दी। पेप्सी शर्मा के बच्चों के सिर पर हाथ रखते हुए सपना चौधरी भावुक नजर आईं। सपना ने पेप्सी के साथ मंच पर बिताए गए पलों और उनके साथ गाई रागनियों को भी याद किया। परिवार को ढांढस बंधाते समय उनकी आंखें नम हो गईं। पेप्सी शर्मा का 7 जून को सीने में दर्द होने के बाद निधन हो गया था। सपना और पेप्सी ने साथ में कई स्टेज कार्यक्रम और रागनी प्रतियोगिताएं की थीं। दोनों का नागिन डांस भी काफी चर्चित रहा था। शोक सभा की 2 तस्वीरें पत्नी को गले लगाकर ढांढस बंधाया पेप्सी शर्मा के घर पहुंचते ही सपना चौधरी ने सबसे पहले परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्हें देखते ही पेप्सी शर्मा की पत्नी रेनू भावुक हो गईं और गले लगकर रोने लगीं। सपना ने उन्हें संभालते हुए सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि वह इस मुश्किल समय में परिवार के साथ हैं। इस दौरान सपना भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और उनकी आंखें नम हो गईं। महिलाओं के साथ बैठकर सुनी परिवार की पीड़ा इसके बाद सपना चौधरी शोक सभा में मौजूद महिलाओं के बीच जमीन पर बैठीं और परिवार का हालचाल जाना। उन्होंने पेप्सी शर्मा की तस्वीर के सामने हाथ जोड़कर श्रद्धांजलि अर्पित की। फिर उनकी मां, भाइयों और अन्य परिजनों से मिलकर दुख साझा किया। पेप्सी शर्मा के साथ सपना के डांस के PHOTOS बच्चों और पत्नी को सहयोग का भरोसा दिया परिवार से बातचीत के दौरान सपना ने रेनू और बच्चों को अपने दिल्ली स्थित आवास आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार को किसी भी तरह की जरूरत हो तो वह हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। सपना ने बच्चों का हालचाल भी जाना और उन्हें हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी। वह करीब आधे घंटे तक परिवार के बीच रहीं। बोलीं- पेप्सी के जाने पर अब भी यकीन नहीं होता सपना चौधरी ने कहा- पेप्सी शर्मा के साथ उन्होंने कई मंच साझा किए थे और उनसे जुड़ी अनगिनत यादें हैं। वह अपने खास अंदाज से लोगों का मनोरंजन करते थे और जहां भी जाते थे, माहौल खुशनुमा बना देते थे। कभी नहीं लगा था कि वह इतनी कम उम्र में सभी को छोड़कर चले जाएंगे। भाई बोले- अब आखिरी निशानी उनका फोन पेप्सी शर्मा के बड़े भाई ऋषिपाल शर्मा ने बताया- उनके पास अब भाई की आखिरी निशानी के रूप में उनका मोबाइल फोन बचा है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों से लगातार उनके चाहने वालों के फोन आ रहे हैं और लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। ऋषिपाल ने बताया कि सोनोटेक कंपनी के मालिक की ओर से परिवार को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद कलाकारों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि प्रत्येक वर्ष 7 जून को पेप्सी शर्मा की स्मृति में उनके गांव पतला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 7 जून को हार्ट अटैक से हुआ था निधन यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा का 7 जून को हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था। उनकी अस्थियां ब्रजघाट पर गंगा नदी में विसर्जित की गईं थीं। पेप्सी शर्मा ने सपना चौधरी के साथ अनेक रागनी कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी थी। पेप्सी अपनी पत्नी और बेटी के साथ नोएडा में रहते थे, जबकि उनका बेटा गांव में अपनी दादी और ताऊ के पास रहता है। ग्राफिक्स में सपना और पेप्सी के बारे में जानिए… —————————————- यह खबर भी पढ़ें… फैमिली-डिस्प्यूट के बीच सपना चौधरी ने पति पर जताया प्यार:रील बनाकर लिखा- मन्ने तेरे पै मर लेन दें; 2 दिन पहले कोर्ट से सिक्योरिटी मांगी मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी और उसके पति वीर साहू के बीच चल रहा विवाद पिछले तीन दिनों से खूब चर्चा में है। पहले सपना ने दिल्ली की द्वारिका महिला कोर्ट में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की। (पूरी खबर पढ़ें)
कोच के निधन का पता चलते मनु ने मैच रोका:पिस्टल छोड़ जमीन पर बैठीं; कल शाम फोन पर जसपाल ने कहा था- अब तबीयत में सुधार

ओलिंपियन मेडलिस्ट शूटर मनू भाकर के कोच जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। कोच के निधन की खबर सुनते ही मनु भाकर के हाथ से पिस्टल छूट गई। कुछ पल के मनु एक जगह ही खड़ी रहीं। इसके बाद भावुक होकर वहीं जमीन पर बैठ गईं। उन्होंने शूटिंग मुकाबला भी बीच में ही छोड़ दिया। मनु राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के लिए देहरादून गई हैं। यहां 25 मीटर एयर पिस्टल में मैच खेल रही थीं। परिजनों का कहना है कि मनु प्रतियोगिता में बिजी थी, इसीलिए कई घंटों तक उनसे ये बात छिपानी पड़ी। सुबह करीब 10 बजे उन्हें कोच के निधन की बात बताई गई, इसके बाद मनु ने बीच में ही अपना मैच रोक दिया। जसपाल के हार्ट में स्टेंट डला था एक जून की रात को म्यूनिख से लौटते समय फ्लाइट में जसपाल की तबीयत खराब हो गई थी, जहां उन्हें मेडिकल हेल्प दी गई थी। दिल्ली पहुंचते ही जसपाल को मैक्स साकेत हास्पिटल में एडमिट कराया गया। टेस्ट के बाद उन्हें हार्ट में एक स्टेंट डाला गया था। शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। कल शाम तक हुई थी बातचीत कोच जसपाल की तबीयत खराब होने के बाद मनु लगातार उनके टच में थी। गुरुवार शाम भी उन्होंने फोन पर जसपाल से बातचीत की थी। बातचीत के दौरान कोच ने तबीयत में सुधार और जल्द ही ठीक होने की बात कही थी, मगर अगले दिन ही उनका निधन हो गया। मनु के करियर में कोच जसपाल का बड़ा रोल अंतिम दर्शन के लिए जाएंगी मनु कोच के निधन की खबर मिलने के बाद मनु भाकर ने अपने सभी कार्यक्रम और स्पोर्ट्स इवेंट स्थगित कर दिए हैं। देहरादून से वे सीधे कोच को अंतिम विदाई देने के लिए जाएंगी।
नेशनल कंज्यूमर फोरम से भी सलमान खान को राहत:कोटा कंज्यूमर फोरम में चल रही कार्रवाई पर स्टे; अगली सुनवाई 14 जुलाई को

राजश्री पान मसाला के भ्रामक विज्ञापन के मामले में सलमान खान को नेशनल कंज्यूमर फोरम (NCDC) से भी राहत मिली है। फिलहाल सलमान खान को FSL जांच के लिए कोटा नहीं आना पड़ेगा। नेशनल कंज्यूमर फोरम ने सलमान खान के खिलाफ कोटा कंज्यूमर फोरम में चल रही कार्रवाई पर स्टे दे दिया है। मामले की अगली सुनवाई 22 जून को होगी। इसी मामले में हाईकोर्ट ने 27 मई को स्टे जारी किया था। जिसकी अगली सुनवाई 14 जुलाई को होनी है। सलमान खान को पेश होने का था आदेश पान मसाला कंपनी की ओर से वकील राकेश सुवालका ने बताया कि सलमान खान की ओर से कोटा कंज्यूमर फोरम में पेश वकालतनामा और जवाब पर सलमान खान के हस्ताक्षर को लेकर याचिकाकर्ता भाजपा नेता और एडवोकेट इंद्रमोहन सिंह हनी ने आपत्ति जताई थी। इस पर जिला उपभोक्ता अदालत ने 26 दिसंबर 2025 को एक आदेश पारित किया था, जिसमें सलमान खान के हस्ताक्षरों की जांच FSL से कराने और उन्हें खुद उपस्थित होकर अपना हस्ताक्षरित शपथ पत्र पेश करने का निर्देश दिया गया था। सलमान खान के कोर्ट में पेश नहीं होने पर याचिकाकर्ता ने कोर्ट की अवमानना का प्रार्थना-पत्र पेश किया था। इसी कार्रवाई के विरोध में सलमान खान की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट और नेशनल कंज्यूमर फोरम प्रार्थना-पत्र पेश किया था। 26 दिसंबर 2025 को कोटा कंज्यूमर कोर्ट के ऑर्डर पर रोक लगाने की मांग की। अगली सुनवाई 14 जुलाई को मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 27 मई को स्टे जारी किया था। सलमान खान के वकील की ओर से हाईकोर्ट के ऑर्डर की कॉपी कोटा कंज्यूमर फोरम में पेश की थी। वहीं अब नेशनल कंज्यूमर फोरम ने मामले में सुनवाई करते हुए 10 जून को स्टे जारी कर दिया है। नेशनल कंज्यूमर फोरम के ऑर्डर की कॉपी 11 जून को कोटा कंज्यूमर फोरम में पेश की। सलमान खान के वकील की ओर से नेशनल कंज्यूमर फोरम में परिवादी इंद्र मोहन सिंह हनी द्वारा जून 25 में विमल पान मसाला के खिलाफ परिवाद विड्रो करने का प्रार्थना पत्र भी पेश किया। कोटा कंज्यूमर फोरम में इस मामले में अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी। —————————————– ये खबर भी पढ़े सलमान खान को FSL-जांच के लिए नहीं आना पड़ेगा कोटा:वकील ने हाईकोर्ट का स्टे ऑर्डर किया पेश; कोटा कंज्यूमर कोर्ट से मिली राहत फिल्म स्टार सलमान खान के डॉक्यूमेंट्स FSL ने किए खारिज:कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने कमियों को दूर करने को कहा; 21 अप्रैल को अगली सुनवाई

सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 74,800 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 300 अंक ऊपर 23,450 पर आया; मेटल और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

आज यानी शुक्रवार, 12 जून को सेंसेक्स 1000 अंक (1.38%) की तेजी के साथ 74,800 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंकों (1.25%) की तेजी है, ये 23,450 पर पहुंच गया। आज के कारोबार में रियल्टी, मेटल और बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। ईरान-अमेरिका की डील की खबरों से मार्केट चढ़ा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने एक नई डील को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं रखेगा और डील होते ही होर्मुज स्ट्रेट को खोल दिया जाएगा। हालांकि ईरान ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसी बयान की वजह से शेयर बाजार चढ़ा है। एशियाई बाजारो में तेजी, साउथ कोरिया का बाजार 8% चढ़ा अमेरिकी बाजारों में कल तेजी रही विदेशी निवेशकों ने कल 1987 करोड़ के शेयर बेचे डे-हाई से 562 अंक गिरकर 73,833 पर बंद हुआ था सेंसेक्स शेयर बाजार में कल यानी 11 जून को मिला-जुला कारोबार रहा। सेंसेक्स डे हाई से 562 अंक गिरकर 73,833 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,162 के स्तर पर आ गया है। कल के कारोबार में आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। सेंसेक्स सुबह गिरावट के साथ खुला था। लेकिन कारोबार के दौरान ये करीब 400 अंक चढ़कर 74,394 के डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि 1 बजे के बाद बाजार में तेज बिकवाली आई और सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 73,833 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 53 अंकों की गिरावट रही।