Saturday, 13 Jun 2026 | 05:58 PM

Trending :

EXCLUSIVE

बार्सिलोना ने ला लीगा में सभी घरेलू मैच जीते:38 मैचों के सीजन में सभी 19 होम मुकाबले जीतने वाली पहली टीम बनी

स्पैनिश चैंपियन बार्सिलोना ला लीगा में अपने सभी होम मैच जीतने वाली 11वीं टीम बनी है। 38 मैचों वाले सीजन में ऐसा करने वाली वह पहली टीम है। इससे पहले 1985-86 में रियल मैड्रिड ने अपने सभी 17 होम मैच जीते थे। वहीं, बार्सिलोना ने 1959-60 सीजन में अपने 15 होम मैच जीते थे। बार्सिलोना ने रियल बेटिस को 3-1 से हराया। ला लीगा इतिहास में इससे पहले कोई भी टीम 38 मैचों के फॉर्मेट में अपने सभी होम मैच नहीं जीत सकी थी। मैनेजर हंसी फ्लिक की टीम बार्सिलोना पिछले रविवार को रियल मैड्रिड को हराकर चैंपियन बनी थी। रियल बेटिस के खिलाफ राफिन्या ने दो गोल किए, जबकि तीसरा गोल जोआओ कान्सेलो ने किया। राफिन्या के दो गोल और कान्सेलो की स्ट्राइक से मिली जीत मैच के 28वें मिनट में राफिन्या ने फ्री-किक से गोल कर बार्सिलोना को 1-0 की बढ़त दिलाई। फिर 62वें मिनट में हेक्टर बेलरिन की खराब पास का फायदा उठाकर उन्होंने दूसरा गोल किया। इसके बाद गावी के फाउल पर रियल बेटिस को पेनल्टी मिली, जिसे इस्को ने गोल में बदला। हालांकि, मैच के आखिर में जोआओ कान्सेलो ने 20 गज दूर से शानदार शॉट लगाकर बार्सिलोना की 3-1 से जीत पक्की कर दी। 3 अलग-अलग स्टेडियम में खेलकर भी अजेय रही टीम बार्सिलोना के लिए यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि टीम ने पूरे सीजन एक ही मैदान पर मैच नहीं खेले। कैंप नोउ में रेनोवेशन के कारण टीम ने एस्टाडी जोहान क्रूफ, बार्सिलोना ओलंपिक स्टेडियम और नए कैंप नोउ में अपने घरेलू मैच खेले और हर जगह जीत दर्ज की। इस सीजन में बार्सिलोना को घर पर सिर्फ दो हार मिलीं और दोनों चैंपियंस लीग में आईं। अक्टूबर में PSG और अप्रैल में एटलेटिको मैड्रिड ने उन्हें हराया था। लेवांडोव्स्की की विदाई: 191 मैचों में 119 गोल मैच के आखिरी पलों में रॉबर्ट लेवांडोव्स्की को सब्स्टीट्यूट किए जाने पर दर्शकों ने खड़े होकर उन्हें विदाई दी। 37 साल के लेवांडोव्स्की इस समर में कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद क्लब छोड़ देंगे। 2022 में बार्सिलोना से जुड़ने के बाद उन्होंने 191 मैचों में 119 गोल किए हैं। बार्सिलोना अब अपने खिताबी सीजन का आखिरी मैच अगले शनिवार को वालेंसिया के मैदान पर खेलेगी।

कोच फ्लिक ने बदली बार्सिलोना की तकदीर:97 साल बाद मैड्रिड को हराकर बार्सिलोना बना सरताज, फ्लिक की युवा ब्रिगेड का दबदबा

स्पेनिश फुटबॉल में इस साल खिताबी जंग किसी ड्रामे या आखिरी पलों के उलटफेर वाली नहीं थी। बार्सिलोना ने रियल मैड्रिड के खिलाफ 2-0 की जीत दर्ज की और पॉइंट टेबल में 14 अंकों के भारी अंतर के साथ ला लिगा का खिताब अपने नाम किया। ‘एल क्लासिको’ पिछले 97 वर्षों में पहला ऐसा मैच बना, जिसने आधिकारिक तौर पर लीग का विजेता तय किया। कोच हेंसी फ्लिक के दो साल के कार्यकाल में यह उनका दूसरा लगातार खिताब है। बार्सिलोना ने 29वीं बार ला लिगा का टाइटल जीता। जर्मनी के फ्लिक पिता के निधन के बावजूद मैच के दौरान टीम के साथ मौजूद थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में बार्सिलोना को ऐसी टीम बनाया, जिसने लीग पर दबदबा कायम किया। फ्लिक की टीम बार्सिलोना फरवरी से ही अविश्वसनीय फॉर्म में रही है और उसने लगातार पिछले 11 मैच जीते हैं। इस पूरे सीजन में बार्सिलोना ने केवल चार लीग मैच गंवाए और होम ग्राउंड पर उनका जीत का रिकॉर्ड 100% रहा। हालांकि, टीम चैम्पियंस लीग और कोपा डेल रे से बाहर हो गई, लेकिन ला लिगा की रेस पर उनका नियंत्रण कभी कम नहीं हुआ। इस सत्र के 53 मैचों में से बार्सिलोना ने 42 जीते हैं- यानी 79% जीत की दर, जो यूरोप की टॉप-5 लीग में केवल बायर्न म्यूनिख (83%) से कम है। फ्लिक के आने के बाद बार्सिलोना की पहचान बदल गई है। उनके आने के बाद टीम ज्यादा अनुशासनात्मक हुई। उन्होंने डायरेक्ट अटैकिंग खेल की रणनीति अपनाई। इस बदलाव के केंद्र में नई पीढ़ी रही, जिसका नेतृत्व लामिने यमाल कर रहे हैं। 18 वर्षीय यमाल ने इस सीजन में 45 खेलों में 24 गोल किए हैं। फ्लिक ने उन पर भरोसा जताते हुए ऐसे टैक्टिकल पैटर्न बनाए जो उनकी ड्रिबलिंग और रचनात्मकता को निखारते हैं। यमाल के साथ-साथ पाउ कुबार्सी और फर्मिन लोपेज जैसे अन्य युवा खिलाड़ियों को भी सिस्टम में बखूबी शामिल किया। फ्लिक की कोचिंग में मार्कस रेशफोर्ड ने अपनी उपयोगिता साबित की है। भले ही वह हर मैच में शुरुआती इलेवन का हिस्सा न रहे हों, लेकिन बेंच से आकर उन्होंने महत्वपूर्ण गोल किए हैं। रियल के खिलाफ क्लासिको में रेशफोर्ड की शानदार फ्री-किक ने जीत की नींव रखी। मैनेजर के तौर पर फ्लिक की संवेदनशीलता की भी प्रशंसा हुई है। दिसंबर में उन्होंने डिफेंडर रोनाल्ड अराउजो को उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए छुट्टी दे दी थी।