Thursday, 17 Sep 2026 | 01:01 PM

Trending :

EXCLUSIVE

2 बार की चैंपियन उरुग्वे फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर:स्पेन ने 1-0 से हराया, ग्रुप-एच में टॉप किया; बेल्जियम और फ्रांस भी जीते

2 बार की चैंपियन उरुग्वे फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर:स्पेन ने 1-0 से हराया, ग्रुप-एच में टॉप किया; बेल्जियम और फ्रांस भी जीते

2 बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे फुटबॉल वर्ल्ड कप के लीग स्टेज से बाहर हो गई है। उसे शनिवार को यूरोपियन चैंपियन स्पेन ने 1-0 से हराया। इस जीत के साथ स्पेन ने ग्रुप-एच के टॉप पर रहते हुए नॉकआउट राउंड में प्रवेश किया। स्पेन के लिए मैच का एकमात्र गोल एलेक्स बाएना ने 42वें मिनट में किया। उनका शॉट उरुग्वे के अनुभवी गोलकीपर फर्नांडो मुस्लेरा रोक नहीं पाए। यह टूर्नामेंट में मुस्लेरा की तीसरी बड़ी गलती रही। 40 साल गोलकीपर ने हाफटाइम पर खुद को बदलने का अनुरोध किया, जिसके बाद दूसरे हाफ में सर्जियो रोचेट ने गोलपोस्ट संभाला। इस जीत के साथ स्पेन ने 7 अंकों के साथ ग्रुप-एच में शीर्ष स्थान हासिल किया। अब उसका सामना राउंड ऑफ-32 में ग्रुप जे की उपविजेता टीम ऑस्ट्रिया या अल्जीरिया से होगा। केप वर्डे तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और नॉकआउट में पहुंच गया। उसने एक अन्य मैच में सऊदी अरब के साथ गोल रहित ड्रा खेला। उरुग्वे इस एडिशन में एक भी मैच नहीं जीत सकी। मैच की हाइलाइट्स बिएल्सा ने ली हार की जिम्मेदारी उरुग्वे के मुख्य कोच मार्सेलो बिएल्सा ने टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा, ‘इस समय कोई भी बहाने नहीं सुनना चाहता। इस निराशाजनक प्रदर्शन की जिम्मेदारी मेरी है। मेरे पास बेहतरीन खिलाड़ियों का समूह था, लेकिन मैं उनसे बेहतर परिणाम नहीं दिला सका।’ फ्रांस ने नॉर्वे को हराकर ग्रुप-आई में टॉप किया ग्रुप-आई से 2 बार की चैंपियन फ्रांस, नॉर्वे और सेनेगल ने राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली। दिन के सबसे चर्चित मुकाबले में फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 हराकर ग्रुप में टॉप पोजिशन हासिल की। नॉर्वे हार के बावजूद नंबर-2 पर रहकर नॉकआउट में पहुंचा। इस मुकाबले को एर्लिंग हालैंड और किलियन एमबाप्पे की टक्कर के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन फ्रांस की जीत के हीरो उस्मान डेम्बेले रहे। उन्होंने 7वें, 20वें और 32वें मिनट में गोल दागे। एक गोल डिजायर दुए इंजरी टाइम के चौथे मिनट में किया। एक अन्य मुकाबले में सेनेगल ने ईराक को 5-0 के बड़े अंतर से हराया। इस जीत का फायदा उसे गोल डिफरेंस में मिला। सेनेगल ने ज्यादा गोल डिफरेंस और अंकों के आधार पर तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के टॉप-5 में जगह बनाई और नॉकआउट का टिकट हासिल किया। ———————————————-

2027 की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रम्प:दूसरा भारतीय दौरा; अमेरिकी विदेश मंत्री रूबोले- हम मोदी के बड़े प्रशंसक

2027 की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रम्प:दूसरा भारतीय दौरा; अमेरिकी विदेश मंत्री रूबोले- हम मोदी के बड़े प्रशंसक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प साल 2027 की शुरुआत में भारत आ सकते हैं। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, हैदराबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ये बयान दिया। जब उनसे पूछा गया कि वे भारत की प्रगति, विकास और वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका को कैसे देखते हैं, तो अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, ‘हम प्रधानमंत्री मोदी और उनके द्वारा किए गए कार्यों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।’ ये ट्रम्प की दूसरी भारत यात्रा होगी। इससे पहले ट्रम्प साल 2020 में अहमदाबाद में अपनी पहली भारत यात्रा पर आए थे। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट बराबरी पर:308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5, जंगू की पहली फिफ्टी; चेज नाबाद

श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट बराबरी पर:308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5, जंगू की पहली फिफ्टी; चेज नाबाद

श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे का पहला टेस्ट मैच बराबरी पर है। 308 रन के जवाब में विंडीज ने पहली पारी में 5 विकेट पर 271 रन बना लिए हैं। कैरेबियाई टीम महज 37 रन पीछे है। दूसरे दिन स्टंप्स तक आमिर जंगू 78 और रोस्टन चेज 42 रन पर नाबाद लौटे। दोनों के बीच 103 रन की साझेदारी हो चुकी है। इसी साझेदारी ने कैरेबियंस की वापसी कराई है। एंटीगुआ के सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में चल रहे मैच के पहले दिन श्रीलंकाई टीम 308 रन पर ऑलआउट हो गई थी। धनंजय डी सिल्वा (120 रन) ने शतक लगाया। कैरेबियाई ओपनर्स में फिफ्टी पार्टनरशिप वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल (39) और ब्रैंडन किंग (31) ने पहले विकेट के लिए उपयोगी साझेदारी की। दोनों ने नई गेंद का अच्छी तरह सामना किया। दोनों ने टीम को लंच तक एक विकेट पर 89 रन तक पहुंचाया। हालांकि, टीम ने पहला सेशन समाप्त होते-होते ब्रैंडन किंग का विकेट गंवा दिया। वे 52 बॉल पर 31 रन बनाकर मिलन रथनायके की गेंद पर कैच आउट हो गए। दूसरे सत्र में श्रीलंका की वापसी लंच के बाद श्रीलंका ने शानदार वापसी की। बाएं हाथ के स्पिनर सोनल दिनुशा ने कैंपबेल को आउट किया, जबकि मिलान रत्नायके ने किर्क मैकेंजी हज को चलता किया। इसके बाद जोशुआ डा सिल्वा (20) और जंगू ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन डी सिल्वा भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। लाहिरू कुमारा की चोट बनी परेशानी श्रीलंका को तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की चोट का भी नुकसान उठाना पड़ा। हैमस्ट्रिंग में तकलीफ के कारण वे शुरुआती ओवर के बाद मैदान से बाहर चले गए। फिर गेंदबाजी नहीं कर सके। इससे श्रीलंका का आक्रमण कमजोर पड़ गया। आखिरी सेशन में जंगू व चेज ने इसका पूरा फायदा उठाया। जंगू ने खेली करियर बेस्ट पारी दूसरा टेस्ट खेल रहे अमीर जंगू ने कठिन परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 78 रन बनाए। उन्होंने 174 गेंदों का सामना करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया। शाई होप के चोटिल होने के बाद टीम में मिले मौके का जंगू ने पूरा फायदा उठाया। 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान रोस्टन चेज ने भी संयम दिखाते हुए नाबाद 42 रन बनाए। उन्होंने 105 गेंदों की धैर्यपूर्ण पारी खेली। जंगू और चेज ने छठे विकेट के लिए नाबाद 103 रन जोड़कर श्रीलंका को दिन के बाकी समय कोई सफलता नहीं मिलने दी। ————————————————– विंडीज-श्रीलंका टेस्ट की यह खबर भी पढ़िए… श्रीलंका पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 पर ऑलआउट श्रीलंका की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में गुरुवार को मैच के पहले दिन कैरेबियाई टीम खाता भी नहीं खोल सकी। टीम के ओपनर्स नाबाद लौटे थे। पढ़ें पूरी खबर

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, गहराई 35 किलोमीटर; कोई नुकसान नहीं

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, गहराई 35 किलोमीटर; कोई नुकसान नहीं

पाकिस्तान में शनिवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। यूरो-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, भूकंप की गहराई करीब 35 किलोमीटर थी। भूकंप के झटके देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित इलाकों का आकलन किया जा रहा है।

PM मोदी सेशेल्स रवाना, 11 साल में दूसरा दौरा:राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे; यहां हर 8वां व्यक्ति भारतीय मूल का

PM मोदी सेशेल्स रवाना, 11 साल में दूसरा दौरा:राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे; यहां हर 8वां व्यक्ति भारतीय मूल का

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक तीन दिन सेशेल्स दौरे के लिए शनिवार सुबह 8.50 बजे रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। मोदी सेशेल्स की आजादी के 50 साल पूरे होने के समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर होने वाली परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत भी हिस्सा लेंगे। मोदी सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा सेशेल्स की राष्ट्रीय विधानसभा को भी संबोधित करेंगे। सेशेल्स में रहने वाले भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे। मोदी का पिछले 11 साल में यह दूसरा सेशेल्स का दौरा है। इससे पहले उन्होंने साल 2015 में इस द्वीप देश की यात्रा की थी। सेशेल्स की आबादी 1.35 लाख है। इसमें से 12 हजार के करीब लोग भारतीय मूल के हैं। यह करीब 8 से 9% हिस्सा है। मोदी सेशेल्स जाने वाले सिर्फ दूसरे प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने साल 1976 में सेशेल्स गई थीं। उसी साल सेशेल्स आजाद हुआ था। भारत ने सेशेल्स के स्वतंत्रता समारोह में नौसेना का युद्धपोत आईएनएस नीलगिरि भी भेजा था। इसके बाद इंदिरा गांधी 1981 में फिर सेशेल्स का दौरा किया था। उनकी यात्रा के बाद, लगभग 34 साल तक किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने सेशेल्स की यात्रा नहीं की थी। इस दौरे का सबसे बड़ा उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक मौजूदगी और समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना था। मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत ने सेशेल्स को दूसरा डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान देने की घोषणा की, ताकि समुद्री निगरानी और तटीय सुरक्षा मजबूत हो सके। मोदी ने भारत की मदद से बने तटीय निगरानी रडार नेटवर्क का उद्घाटन किया। यह हिंद महासागर में जहाजों की निगरानी और समुद्री सुरक्षा बढ़ाने की भारत की बड़ी रणनीति का हिस्सा था। उस समय चीन हिंद महासागर के द्वीपीय देशों में अपना प्रभाव बढ़ा रहा था। ऐसे में मोदी का दौरा भारत की ‘पड़ोसी पहले’ और हिंद महासागर में रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने की नीति का अहम हिस्सा माना गया।

तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने वापसी की, डकेट का शतक:दूसरे दिन स्कोर 223/2, रूट-बेथेल नाबाद; न्यूजीलैंड 438 पर ऑलआउट

तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने वापसी की, डकेट का शतक:दूसरे दिन स्कोर 223/2, रूट-बेथेल नाबाद; न्यूजीलैंड 438 पर ऑलआउट

इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में चल रहे तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार वापसी की। टीम ने शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 223 रन बना लिए हैं। जो रूट 21 और जैकब बेथेल 74 रन पर नाबाद हैं। जबकि ओपनर बेन डकेट शतक बनाकर आउट हुए। नॉटिंघम में खेले जा रहे मैच के पहले दिन टॉस जीतकर बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 438 रन पर ऑलआउट हो गई थी। उसके ओपनर्स ने रिकॉर्ड 317 रन ही साझेदारी की थी। टॉम लैथम ने 151 और डेवोन कॉन्वे ने 157 रन बनाए थे। इंग्लैंड की खराब शुरुआत, गे जीरो पर आउट लंच के बाद बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने महज 8 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। यहां पर ओपनर एमिलियो गे जीरो पर आउट हुए। उन्हें 5 गेंद का सामना किया, लेकिन कोई रन नहीं बना सके। गे को विल ओरूर्क ने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। डकेट ने 88 गेंद पर शतक पूरा किया पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद 31 साल के ओपनर बेन डकेट ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर सिर्फ 88 गेंद पर अपना 7वां टेस्ट शतक पूरा किया। यह टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज शतकों में दूसरा रहा। इससे पहले डकेट ने 2024 में भारत के खिलाफ राजकोट टेस्ट में इससे भी तेज शतक लगाया था। डकेट को आठ रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। आखिरकार नाथन स्मिथ ने उन्हें बोल्ड कर उनकी पारी का अंत किया। डकेट ने 98 गेंदों में 113 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने 18 चौके लगाए। बेथेल और रूट ने संभाली पारी डकट के आउट होने के बाद जैकब बेथेल ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 74 रन बनाए। उनके साथ अनुभवी बल्लेबाज जो रूट 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। डकट और बेथेल ने दूसरे विकेट के लिए 179 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर बल्लेबाजी के दौरान जोफ्रा आर्चर की गेंद हेलमेट पर लगने के बाद मैदान पर लौटे थे, लेकिन बाद में उन्हें मतली की शिकायत हुई। उन्हें कन्कशन (सिर की चोट) के कारण मैच से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह जैक फाउल्क्स को टीम में शामिल किया गया।

‘बाबरी मस्जिद दान के बारे में क्या?’: राम मंदिर विवाद के बीच यूपी के डिप्टी सीएम का सपा, कांग्रेस पर हमला | भारत समाचार

India vs Ireland Live Score: Follow all the updates from 1st T20I. (PTI Photo)

आखरी अपडेट:26 जून, 2026, 20:33 IST ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार और कदाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है. उपमुख्यमंत्री ने कथित राम मंदिर चोरी मामले में चल रही पुलिस जांच का भी बचाव किया और कहा कि जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है। (फोटो: पीटीआई) कथित राम मंदिर दान चोरी को लेकर भाजपा पर विपक्ष के हमलों के बीच, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर “तुष्टिकरण की राजनीति” में शामिल होने का आरोप लगाया और राज्य सरकार की जांच के तरीके का बचाव किया। राम मंदिर के दान की कथित चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, पाठक ने सवाल किया कि विपक्षी दल बाबरी मस्जिद के लिए एकत्र किए गए धन के बारे में क्यों नहीं पूछ रहे हैं। पाठक ने कहा, “उसके बारे में पूछें। क्या कोई इस पर सवाल उठा रहा है? समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के ये लोग केवल तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। सिर्फ मुस्लिम मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए, वे सनातन संस्कृति पर हमला कर रहे हैं।” वीडियो | मिर्ज़ापुर: अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कहते हैं, “बाबरी मस्जिद के लिए पैसा इकट्ठा किया गया था या नहीं? इकट्ठा किया गया था ना? उसके बारे में पूछिए. क्या कोई इस पर सवाल उठा रहा है? ये समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग हैं… pic.twitter.com/wTHfmnKmMs– प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (@PTI_News) 26 जून, 2026 उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार और कदाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है। उन्होंने कहा, “लेकिन बाबरी मस्जिद के लिए इकट्ठा किए गए चंदे का क्या हुआ? उसके बारे में भी पूछिए।” उपमुख्यमंत्री ने कथित राम मंदिर चोरी मामले में चल रही पुलिस जांच का भी बचाव किया और कहा कि जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है। उन्होंने कहा, “जहां तक ​​एफआईआर में प्रभावशाली लोगों के बारे में उठाए जा रहे सवालों का सवाल है तो क्या आप पुलिस हैं या हम पुलिस हैं? पुलिस प्रशासन निष्पक्षता से जांच कर रहा है। लेकिन एक सवाल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के उन लोगों से पूछें जो तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। उनसे पूछें कि वह पैसा कहां गया।” पाठक ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ मदरसों में, खासकर सीमावर्ती जिलों में, अवैध गतिविधियां और आतंकी फंडिंग हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया, “मदरसों में अवैध गतिविधियां हो रही हैं, बाहर से पैसा आ रहा है और आतंकी फंडिंग हो रही है। हमारे सीमावर्ती जिलों में मदरसों में क्या चल रहा है? मौलाना वहां क्या कर रहे हैं? लोगों को इसके बारे में भी सोचना चाहिए।” कथित राम मंदिर दान चोरी मामले पर राजनीतिक घमासान के बीच उनकी टिप्पणी आई है, विपक्ष ने इस मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा है, जबकि सत्तारूढ़ दल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर मामले का राजनीतिकरण करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना लेखक के बारे में -सौरभ वर्मावरिष्ठ उपसंपादक सौरभ वर्मा मुख्य उप-संपादक के रूप में News18.com के लिए सामान्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दैनिक समाचारों को कवर करते हैं। वह राजनीति पर गहरी नजर रखते हैं। आप उन्हें ट्विटर –twitter.com/saurbhkverma19 पर फ़ॉलो कर सकते हैं न्यूज़ इंडिया ‘बाबरी मस्जिद दान के बारे में क्या?’: राम मंदिर विवाद के बीच यूपी के डिप्टी सीएम का सपा, कांग्रेस पर निशाना अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)राम मंदिर दान चोरी(टी)उत्तर प्रदेश की राजनीति(टी)ब्रजेश पाठक(टी)तुष्टिकरण की राजनीति(टी)समाजवादी पार्टी(टी)कांग्रेस की आलोचना(टी)बाबरी मस्जिद फंड(टी)मदरसों को आतंकी फंडिंग

पोहे के पकौड़े रेसिपी: कांदा पोहा नहीं, कम तेल में ऐसे तैयार करें चिवड़े के पकौड़े, नोट करें आसान रेसिपी

तस्वीर का विवरण

चिवड़े के पकौड़े बनाने की सामग्री के लिए: 2 कप मोटा पोहा, 2 छिले हुए आलू, 1, 2 हरी मिर्च, हरा धनियां, 1 बड़ा अदरक पेस्ट, ½ छोटा छोटा लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा मोटा प्याज, ½ छोटा धनिया पाउडर, ½ छोटा धनिया पाउडर, छवि: फ्रीपिक ½ छोटा चम्मच गरम मसाला, ½ छोटा चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक, 2-3 बड़े बेसन, 1-2 बड़ा चम्मच चावल, तेल। कम तेल में खाना पकाने के लिए एयर फ्रायर सबसे अच्छा विकल्प है। छवि: एआई बनाने की आसान विधि: सबसे पहले पोहे को अच्छी तरह धोकर 5 मिनट के लिए रख दें, ताकि वह प्रभावशाली हो जाए। अब यह अतिरिक्त पानी हटा दिया गया है। एक बड़े प्लास्टिक में आलू को मैश करें। छवि: फ्रीपिक इसमें पोहा, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, बेसन, चावल का आटा और सभी माध्यमिक घटक अच्छी तरह से मिला लें। अगर मिश्रण में ज्यादा मात्रा में मसाला लगे तो थोड़ा और बेसन मिला सकते हैं। छवि: फ्रीपिक इस मिश्रण से छोटे-छोटे पकौड़े या टिक्की का आकार। एयर फ़्रेयर या नॉन-स्टिक टीवी को गर्म करें। पकौड़ों पर लिटिल-सा ऑयल ब्रश करें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सोना और कुरकुरा होने तक सेंक लें। छवि: एआई ‍ड्रामा तो कृप्या कम तेल में शैलो फ्राई भी कर सकते हैं। गरम-गरम चिवड़े के पकौड़े को हरी धनिया की चटनी, टमाटर की चटनी या इमली की मिठाई के साथ पकायें। चाय के साथ यह बस्तर पूरे परिवार को बहुत पसंद आएगा। छवि: एआई अधिक कुरकुरेपन के लिए थोड़ा सा चावल का आटा जरूर खायें। अंजीर तो कद्दूकस में की हुई गाजर, मीठा मिर्च या मटर भी मिला सकते हैं। तीखा स्वाद पसंद हो तो लाल मिर्च फ्लेक्स या कुटी काली मिर्च। छवि: एआई कम मेहनत और कम तेल में बनने वाले ये चिवड़े के पकौड़े स्वाद के साथ-साथ युवा भी होते हैं। अगर आप रोजमर्रा बनने वाले से कुछ अलग तरह के निशान बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। छवि: एआई