कॉमेडी फिल्मों में अक्षय ने बनाए हैं रिकॉर्ड:सबसे ज्यादा ₹100 करोड़ क्लब में फिल्में, जल्द वेलकम टू द जंगल में दिखेंगे

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे। फिल्म 26 जून को रिलीज होगी। गौरतलब है कि अक्षय कुमार पिछले दो दशकों में कई कॉमेडी फिल्मों में नजर आए हैं। कॉमेडी फिल्मों में उनकी पहचान साल 2000 में रिलीज हुई हेरा फेरी से मिली। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ उन्होंने राजू का किरदार निभाया। करीब 7.5 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 21 से 57 करोड़ रुपए का बिजनेस किया और बाद में कल्ट क्लासिक बनी। इसके बाद उनकी इमेज एक्शन हीरो से कॉमेडी एक्टर के रूप में भी स्थापित हुई। वहीं, फिल्म गरम मसाला (2005) के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल अवॉर्ड मिला था। आज भी फिल्म के सीन के मीम सोशल मीडिया पर खूब बनाए जाते हैं। भूल भुलैया (2007) ने 32 करोड़ रुपए के बजट पर भारत में 49 करोड़ और दुनियाभर में 82 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया। वहीं, वह मुझसे शादी करोगी (2004), फिर हेरा फेरी (2006), भगम भाग (2006), हे बेबी (2007), वेलकम (2007) और सिंह इज किंग (2008) जैसी फिल्मों में भी नजर आए। हाउसफुल सीरीज की सफलता 2010 में शुरू हुई हाउसफुल फ्रेंचाइजी ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इस सीरीज ने दुनियाभर में 1089 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया। हाउसफुल (2010) ने दुनियाभर में 124 करोड़ रुपए, हाउसफुल 2 (2012) ने 186 करोड़ रुपए, हाउसफुल 3 (2016) ने 195 करोड़ रुपए और हाउसफुल 4 (2019) ने 296 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए। 2025 में रिलीज हाउसफुल 5 ने 288 करोड़ रुपए का कारोबार किया। अक्षय की 10 फिल्में 100 करोड़ क्लब में कॉमेडी फिल्मों में सबसे ज्यादा 100 करोड़ क्लब की फिल्में देने का रिकॉर्ड अक्षय कुमार के नाम है। उनकी 10 कॉमेडी फिल्में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर अजय देवगन हैं। उनकी 5 कॉमेडी फिल्में गोलमाल अगेन, टोटल धमाल, गोलमाल 3, बोल बच्चन और सन ऑफ सरदार ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया है। भूत बंगला ने शानदार कमाई अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म भूत बंगला में नजर आए, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई। 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का कुल बजट लगभग 120 करोड़ रुपए था। वहीं, फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 292.64 करोड़ रुपए (ग्रॉस) रहा।
तीन साल में तैयार हुई ‘वेलकम…’:इस बार सिर्फ कॉमेडी नहीं, ट्विस्ट भी दिखेगा; फिल्म में 36 से ज्यादा कलाकार

अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ अपनी विशाल स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में है। तीन दर्जन से अधिक कलाकारों वाली इस फिल्म की मेकिंग को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है। फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे एक्टर मुकेश तिवारी ने बातचीत में इस बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग और सेट पर हुए अनुभवों को साझा किया। मेकर्स के लिए 36 कलाकारों की डेट्स संभालना बड़ी चुनौती मुकेश तिवारी के मुताबिक…‘फिल्म की सबसे बड़ी चुनौती इसकी विशाल स्टारकास्ट थी। फिल्म में 36 से ज्यादा कलाकार हैं, इसलिए शूटिंग किसी बड़े लॉजिस्टिक ऑपरेशन से कम नहीं थी। इतने सारे कलाकारों की डेट्स को एक साथ लाना आसान नहीं था। कई बार ऐसा होता था कि जिस कलाकार के साथ एक दिन कोई महत्वपूर्ण सीन शूट किया गया, वह अगले दिन सेट पर मौजूद नहीं होता था। ऐसे में सीन की कंटिन्युटी, कलाकारों की पोजिशनिंग और कहानी के प्रवाह को बनाए रखना यूनिट के लिए बड़ी जिम्मेदारी बन जाता था। परदे पर दर्शकों को सब कुछ बहुत सहज और स्वाभाविक दिखाई देता है। भोजपुरी स्टार ‘गंगुआ’ के रोल में नजर आएंगे मुकेश इस फिल्म में मुकेश तिवारी ‘गंगुआ’ नाम के एक भोजपुरी एक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस किरदार को विश्वसनीय बनाने के लिए उन्होंने भाषा, लहजे और संवाद अदायगी पर विशेष मेहनत की। उनके अनुसार क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े पात्रों को अक्सर मुख्यधारा की फिल्मों में ज्यादा महत्व नहीं मिलता, लेकिन इस फिल्म में ऐसे किरदारों को भी दिलचस्प और मनोरंजक ढंग से पेश किया गया है। दर्शकों को अलग तरह का सिनेमाई अनुभव भी देखने को मिलेगा मुकेश तिवारी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग और निर्माण प्रक्रिया को पूरा होने में करीब तीन साल का समय लगा। कलाकारों की उपलब्धता के अनुसार शेड्यूल बनाए गए और उसी हिसाब से शूटिंग आगे बढ़ती रही। यही कारण रहा कि इस फिल्म का निर्माण सामान्य फिल्मों की तुलना में काफी लंबा खिंच गया। मुकेश ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म की कहानी में एक दिलचस्प और अनोखा ट्विस्ट है। इसमें कई कलाकार पर्दे पर अभिनेता के किरदार में ही नजर आएंगे। यानी कहानी में फिल्म बनाने की प्रक्रिया भी अहम हिस्सा होगी। उनके अनुसार दर्शकों को सिर्फ एक कॉमेडी कहानी ही नहीं देखने को मिलेगी, बल्कि फिल्म के भीतर चल रही दूसरी कहानी भी कथानक को आगे बढ़ाएगी। यही ‘फिल्म के भीतर फिल्म’ वाला तत्व इसे पारंपरिक कॉमेडी फिल्मों से अलग और खास बनाता है। दर्शकों को मनोरंजन के साथ एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव भी देखने को मिलेगा। श्रेयस की तबीयत से बढ़ी थी चिंता मुकेश तिवारी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के शुरुआती दौर में श्रेयस तलपदे की तबीयत बिगड़ने की खबर से पूरी यूनिट चिंतित हो गई थी। कुछ समय के लिए सेट का माहौल गंभीर हो गया था, लेकिन बाद में उनकी हालत में सुधार होने पर सभी ने राहत की सांस ली। मुकेश के अनुसार यह फिल्म के निर्माण काल के सबसे भावुक और तनावपूर्ण पलों में से एक था। जब उनसे अक्षय कुमार के मशहूर प्रैंक्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि इतने बड़े प्रोजेक्ट में सभी कलाकारों को एक साथ सेट पर बुला लेना ही सबसे बड़ा प्रैंक था। कलाकारों की व्यस्तता इतनी ज्यादा थी कि मस्ती-मजाक के लिए बहुत कम समय मिल पाता था।
बिजनेस के मामले में भी सबसे कीमती फीफा वर्ल्ड कप:99 हजार करोड़ विज्ञापनों पर खर्च, एक विज्ञापन का खर्च 200 करोड़ से ज्यादा

इस बार का फीफा वर्ल्ड कप सिर्फ एक खेल टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक ऐसा आर्थिक महाकुंभ है, जो पेरिस ओलिंपिक से करीब चार गुना बड़ा है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की लगभग तीन-चौथाई आबादी यानी करीब 600 करोड़ लोग लोग इस आयोजन से जुड़ेंगे। 39 दिन तक चलने वाले इतने बड़े आयोजन को लेकर दुनिया भर के ब्रांड्स पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक, दुनियाभर की कंपनियां इस वर्ल्ड कप में विज्ञापनों पर लगभग 99 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही हैं। फीफा और विश्व व्यापार संगठन की स्टडी के अनुसार, यह वर्ल्ड कप वैश्विक इकोनॉमी में करीब 3 लाख 86 हजार करोड़ रुपए का योगदान देगा और दुनियाभर में आठ लाख से ज्यादा नई नौकरियां पैदा करेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा अमेरिका की अर्थव्यवस्था को होगा, जहां सिर्फ होटल, रेस्टोरेंट और रियल एस्टेट जैसे सेक्टर्स में ही करीब 41 हजार करोड़ रुपए की बंपर कमाई होगी, जबकि कुल फायदा 1 लाख 62 करोड़ तक होगा। विज्ञापनों की कीमत आसमान छू रही है। वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान अपना विज्ञापन दिखाने के लिए कंपनियों को लगभग 236 करोड़ रुपए तक की भारी-भरकम रकम चुकानी पड़ रही है। टीवी ब्रॉडकास्टर्स भी शुरुआती विज्ञापनों के लिए करीब 47 करोड़ रुपए का न्यूनतम पैकेज दे रहे हैं। फीफा को ब्रॉडकास्टिंग, स्पॉन्सरशिप और टिकटों की बिक्री से करीब 84 हजार करोड़ रुपए की कमाई होने की उम्मीद है, जो 2022 के कतर वर्ल्ड कप (करीब 71 हजार करोड़) के मुकाबले काफी ज्यादा है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि टूर्नामेंट शुरू होने से बहुत पहले ही सभी 16 ग्लोबल स्पॉन्सरशिप डील बिक चुकी थीं। एडिडास, कोका-कोला और पहली बार टेक पार्टनर के रूप में जुड़ी लेनोवो जैसी दिग्गज कंपनियां टॉप स्पॉन्सर बनने के लिए 1400 से 1900 करोड़ रुपए तक खर्च कर रही हैं। इतना पैसा खर्च, क्योंकि एक फोटो से पूरी दुनिया में चमक सकता है ब्रांड लेनोवो के एक अधिकारी ने बताया कि 2022 के वर्ल्ड कप फाइनल में जब अर्जेंटीना ने विनिंग पेनल्टी मारी थी, तो गोल के ठीक पीछे स्क्रीन पर वीजा (Visa) का लोगो चमक रहा था और जीत की वह तस्वीर अगले दिन दुनिया के हर अखबार के पहले पन्ने पर छपी थी। आज के दौर में, जब दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचना बेहद मुश्किल है, तब फीफा वर्ल्ड कप ब्रांड्स को दुनियाभर के अरबों लोगों के बीच अपनी अमिट पहचान बनाने का ऐसा सुनहरा मौका देता है, जिसकी कीमत किसी भी रकम से कहीं ज्यादा है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026:शिल्पा शेट्टी ने छोटे बच्चे को सिखाया योग, अक्षय कुमार और श्रीलीला ने योग कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को योग अपनाने का मैसेज दिया। इनमें अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, श्रीलीला, शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी, नील नितिन मुकेश और जैकी श्रॉफ जैसे सेलेब्स शामिल हैं। अक्षय कुमार केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया के साथ दिल्ली में एक पब्लिक योग इवेंट में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए, जिनमें वह वेलनेस कोच अंशुका परवानी के गाइडेंस में योग करते नजर आए। शाहिद कपूर और एक्ट्रेस श्रीलीला मुंबई में योगा डे इवेंट में शामिल हुए। दोनों सफेद एथलीजर आउटफिट में नजर आए। देखें इवेंट की तस्वीरें- शिल्पा ने योग को भारत का तोहफा बताया फिटनेस आइकन शिल्पा शेट्टी ने कहा था कि योग भारत का तोहफा है और अब इसे दुनिया भर के कई देश अपना रहे हैं। उन्होंने योग को दुनिया भर में पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी धन्यवाद दिया। सुनील शेट्टी और नील नितिन मुकेश ने वीडियो मैसेज भी जारी किए। नील नितिन मुकेश ने बताया कि उनकी बेटी ने स्ट्रेचिंग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज शुरू कर दी है। वहीं, सुनील शेट्टी ने डिसिप्लिन और मेंटल फिटनेस के लिए योग के महत्व पर जोर दिया। आयुष मंत्रालय द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में जैकी श्रॉफ ने अपने अंदाज में फिट रहने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सांस लेने पर ध्यान देना, योग करना और पेड़ लगाना अच्छी सेहत के लिए जरूरी है।
वैभव सूर्यवंशी 29 बॉल में 94 रन बनाकर आउट:सबसे तेज लिस्ट-ए अर्धशतक लगाया, आज फाइनल जीतने उतरी है इंडिया-A टीम; प्रियांश आर्या भी हुए आउट

श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। भारत ने 11 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं। अभी तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 94 और प्रियांश आर्या 39 रन बनाकर आउट हुए। वैभव सूर्यवंशी 29 बॉल पर 94 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 11 बॉल पर अर्धशतक लगाया। सूर्यवंशी ने सबसे तेज लिस्ट-ए अर्धशतक लगाया वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। यह लिस्ट-ए का सबसे तेज अर्धशतक है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 गेंदों में यह कारनामा किया था। हालांकि, इंडिया-ए के मैच इंटरनेशनल दर्जा नहीं रखते, इसलिए सूर्यवंशी की यह पारी इंटरनेशनल रिकॉर्ड में शामिल नहीं होगी। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 गेंदों में यह कारनामा किया था। सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई प्लेयर को दिया था धक्का वहीं, इस सीरीज में वैभव विवादों में घिर गए हैं। 15 जून को हुए मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद उनका और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलामबागे का विवाद हो गया था। उन्होंने श्रीलंकाई फील्डर को धक्का मारा था। हाथापाई की नौबत आ गई थी। मामला बढ़ता देख बाकी खिलाड़ियों ने बीच बचाव कर स्थिति को शांत करवाया। श्रीलंकाई प्लेयर ने वैभव को उकसाने वाली टिप्पणियां की मैच के बाद जब वैभव से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “सुपर ओवर के बाद जब मैं वापस जा रहा था, तो श्रीलंका के कुछ खिलाड़ी मुझे अपशब्द कहने और उकसाने लगे। वे पूरे मैच के दौरान भी मुझ पर निजी टिप्पणियां कर रहे थे। मैंने खेल पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की, लेकिन इंसान की भी एक सहनशक्ति होती है। जब उन्होंने हद पार कर दी, तो मैंने उन्हें जवाब दिया।” पहले मैच में नहीं चला था वैभव का बल्ला श्रीलंका-ए के खिलाफ पहले मुकाबले में वैभव का बल्ला नहीं चल पाया था। वह 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए थे। मोहम्मद शिराज ने उनका विकेट लिया था। दूसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने दो चौके लगाए थे। उन्होंने मोहम्मद शिराज की पहली और तीसरी बॉल को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया था। अफगानिस्तान के खिलाफ लगाए थे 9 चौके दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी 22 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने 9 चौके लगाए थे। वैभव को अब्दुल्लाह अहमदजई ने कैच आउट कराया थे। वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद इब्राहिम की चौथी और पांचवीं बॉल पर चौके लगाकर टीम को 50 रन तक पहुंचाया। वैभव ने पहले ओवर में दो चौके लगाए थे। वहीं, तीसरे मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 14 बॉल पर 21 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने वानुजा सहन के हाथों कैच कराया। वैभव सूर्यवंशी ने चमिका गुणासेकरा के ओवर में 3 बाउंड्री लगाई थी, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। पिछले मैच में अफगानिस्तान-ए के खिलाफ वैभव ने 28 बॉल पर 38 रन बनाए थे। अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में खेली 175 रन की पारी इससे पहले वैभव एशिया कप राइजिंग स्टार्स और अंडर-वर्ल्डकप में इंडिया की ओर से खेल चुके हैं। इसी साल जनवरी में हुए अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में उन्होंने 175 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 55 बॉल में शतक लगते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 411 रन का स्कोर बनाया और 100 रन से वर्ल्ड कप जीत लिया। वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। वैभव ने इस IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए वैभव ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस सीजन उन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे। 12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-A तक का सफर वैभव ने जनवरी 2024 में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। तब उनकी उम्र 12 साल थी। 2024 में मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ उन्होंने दो फर्स्ट क्लास मैचों में 31 रन बनाए थे। वैभव ने सचिन तेंदुलकर (15 साल) और युवराज सिंह (18 साल) को पीछे छोड़ा और घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। वैभव ने 13 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 यूथ टेस्ट सीरीज में सिर्फ 58 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक था। उन्होंने 62 गेंदों में 104 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वैभव ने लिस्ट-A (50 ओवर) में अब तक 8 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 44.12 की औसत और 164.95 के स्ट्राइक रेट से 353 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 190 रन रहा है। सूर्यवंशी ने इस फॉर्मेट में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 37 चौके और 23 छक्के भी जड़े हैं। IPL 2025 में वैभव ने सिर्फ 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। इन सभी परफॉरमेंस के आधार पर BCCI ने उन्हें इंडिया-A में जगह दी। इंडियन क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बने वैभव वैभव का सिलेक्शन इंडियन टीम में हो गया है। वह इंडियन क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पुरुष क्रिकेटर्स में सचिन तेंदुलकर 16 साल, 194 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुने गए थे। वहीं, वैभव 15 साल 71 दिन में चुने गए हैं। एशिया कप में 243 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट वैभव ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टी-20 में 4 मैचों में 59.75 की औसत
वैभव सूर्यवंशी ने 29 बॉल में बनाए 94 रन:सबसे तेज लिस्ट-ए अर्धशतक लगाया, आज फाइनल जीतने उतरी है इंडिया-A टीम; प्रियांश आर्या भी हुए आउट

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में आलिया भट्ट पहुंचीं:समय रैना ने किया रोस्ट; एक्ट्रेस ने कहा- मुझे यहां आकर थोड़ा पछतावा हो रहा है

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट शामिल हुईं। एपिसोड के दौरान समय रैना और आलिया भट्ट ने एक-दूसरे पर मजाकिया अंदाज में तंज कसे और रोस्ट किया। शो में समय रैना ने आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि आलिया शो के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर आई हैं। इस दौरान आलिया ने हंसते हुए कहा, “मुझे अब थोड़ा पछतावा हो रहा है।” इस पर समय रैना ने तुरंत तंज कसते हुए कहा, “मुझे भी ‘जिगरा’ देखकर पछतावा हुआ था।” समय की यह बात सुनकर आलिया और शरवरी जोर से हंसने लगीं। हालांकि, आलिया ने भी बिना देर किए मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “कम से कम आपने फिल्म तो देखी।” इसके बाद समय ने कहा, “आपके पास बैठकर थोड़ा नर्वस महसूस कर रहा हूं, क्योंकि मैं आपके पति का बहुत बड़ा फैन हूं।” कांस और लेटेंट की तुलना कर मजाक किया समय ने यह भी कहा, “आलिया जी, आप इतनी बड़ी एक्ट्रेस हैं। आपकी फिल्मों ने 5000-6000 करोड़ रुपये की कमाई की है। आपके पास इतने फिल्मफेयर अवॉर्ड हैं, नेशनल अवॉर्ड है, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड है। फिर आप यहां आखिर क्यों आई हैं? ‘लेटेंट’ में आने की क्या जरूरत थी?” “कहां कांस, कहां लेटेंट। और यहां कैमरे आप पर हैं।” इस पर सब हंसने लगे। फिर जवाब देते हुए आलिया भट्ट ने कहा, “नहीं-नहीं समय, सच कहूं तो हम सभी यह बात पूरे भरोसे के साथ कह सकते हैं कि हमें हंसाने के लिए हम सब कपिल शर्मा के बहुत आभारी हैं।” फिर समय ने कहा, “वाह! अरे… आलिया जी, यहां फनी हो गईं आप। जाकिर भाई के साथ क्या हो गया था?” शो में शरवरी वाघ भी गेस्ट के तौर पर पहुंचीं। समय रैना ने मजाक में उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। वहीं शरवरी से पूछा गया कि क्या उन्होंने लेटेंट के एपिसोड देखे हैं, जिस पर एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने शो के वीडियो न्यूज चैनलों पर देखे हैं।” उनका जवाब सुनकर समय रैना हंस पड़े। पिछले साल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर समय रैना विवादों में रहे थे। शो को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था और मामला कोर्ट तक पहुंचा था।
गुरुग्राम में योग दिवस पर ग्लैमर का तड़का:एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एलनाज नौरोजी ने कराया योग, खेलमंत्री गौरव गौतम सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे

गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग और बॉलीवुड ग्लैमर का संगम देखने को मिला। मशहूर फिटनेस आइकन एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और जर्मन अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने हजारों लोगों को योग और सेहतमंद जीवनशैली के टिप्स देते हुए योगाभ्यास कराया। इस खास मौके पर जहां साइबर सिटी के मॉल्स में बॉलीवुड हस्तियों ने समां बांधा, वहीं ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित मुख्य सरकारी कार्यक्रम में प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इसके अलावा सोसाइटियों में भी रेजिडेंट्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। द्वारका एक्सप्रेसवे, गोल्फ कोर्स रोड, न्यू गुरुग्राम की सोसाइटियों में लोग योग करते नजर आए। साइबर सिटी मॉल में शिल्पा शेट्टी का जलवा गुरुग्राम के सबसे पॉश और लोकप्रिय डीएलएफ साइबर हब सिटी मॉल में सुबह से ही भारी उत्साह का माहौल था। बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में शुमार शिल्पा शेट्टी को अपने बीच पाकर योग प्रेमियों का जोश दोगुना हो गया। शिल्पा ने मंच संभालते ही बेहद सरल और प्रभावी अंदाज में लोगों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को मोड़ने या कसरत करने का नाम नहीं है, बल्कि यह मन, आत्मा और शरीर को एक सूत्र में पिरोने का विज्ञान है। शिल्पा शेट्टी ने खुद कठिन आसनों को सहजता से करके दिखाया और उपस्थित लोगों से प्राणायाम तथा ध्यान को अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाने की अपील की। उनके साथ सैकड़ों युवाओं और कामकाजी पेशेवरों ने भी सूर्य नमस्कार और अनुलोम-विलोम जैसे महत्वपूर्ण योगासन किए। एलान मिराकल मॉल में एलनाज नौरोजी ने बिखेरी चमक ग्लैमर का दूसरा बड़ा केंद्र सेक्टर-84 स्थित एलान मिराकल मॉल बना, जहां इंडो-जर्मन अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने ‘सनराइज योग सेशन’ किया। सुबह 6:00 बजे से ही मॉल परिसर में योग के दीवाने जुटने लगे थे। एलनाज ने योग सत्र की शुरुआत की और उपस्थित महिलाओं व युवाओं को मानसिक शांति और तनाव मुक्ति के लिए गाइडेड ब्रीदिंग के गुरु सिखाए। एलनाज ने कहा कि भागदौड़ भरी आधुनिक जिंदगी में मानसिक रूप से खुद को शांत रखना सबसे बड़ी चुनौती है, और योग ही इसका एकमात्र और सबसे अचूक समाधान है। सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे खेल मंत्री मॉस और कॉर्पोरेट जगत से अलग जिला प्रशासन द्वारा ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक विशाल और भव्य जिला स्तरीय योग समारोह का आयोजन किया गया। इस मुख्य सरकारी कार्यक्रम में हरियाणा के युवा अधिकारिता, उद्यमिता और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्टेडियम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल और हजारों नागरिकों के साथ खेल मंत्री ने भी चटाई पर बैठकर पूरे प्रोटोकॉल के साथ योग किया। खेलमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिली है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों के साथ-साथ अपनी शारीरिक क्षमता और मानसिक एकाग्रता को बढ़ाने के लिए हर दिन योग को अपनाएं। स्वस्थ जीवन का आधार है योग उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और आत्मिक संतुलन का आधार है। सभी से प्रतिदिन योग अपनाने, फिट इंडिया अभियान से जुड़ने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहते हुए आत्मनिर्भर हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसेवा सहित प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जिला जेल में योग दिवस मनाया योग दिवस के अवसर पर आज जिला जेल गुरुग्राम में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के अंतर्गत आयुष विभाग एवं आर्ट ऑफ लिविंग, गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 2,800 बंदियों सहित जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम एवं मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया गया।
लेबनान पर हमले से नाराज ईरान ने होर्मुज बंद किया:कहा- इजराइल पर अमेरिका लगाम नहीं लगा पा रहा; आज स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान की बातचीत

लेबनान पर इजराइल के हमले से नाराज होकर ईरान ने एक बार फिर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। ईरान की जॉइंट मिलिट्री कमांड ने सरकारी टीवी पर इसका ऐलान किया। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि ईरान ने अपनी सभी जिम्मेदारियां पूरी की हैं, लेकिन अमेरिका, इजराइल पर लगाम नहीं लगा पा रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच 17 जून की रात शांति समझौते पर दस्तखत हुए थे। इसमें होर्मुज को खोलने और लेबनान में हमले बंद करने की शर्तें थीं। पीस डील पर साइन के बाद भी इजराइल ने लेबनान में हमले जारी रखे। इस बीच अमेरिका और ईरान दोनों देश शांति वार्ता पर बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड पहुंच चुके हैं। अमेरिकी डेलिगेशन में मिडिल ईस्ट के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर हैं। वहीं, ईरानी डेलिगेशन का नेतृत्व विदेश मंत्री अब्बास अराघची कर रहे हैं। होर्मुज में ईरानी नौसेना की चेतावनी का VIDEO पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान की जहाजों को चेतावनी: ईरान की रिवोल्यूशनरी फोर्स (IRGC) ने जहाजों को होर्मुज के पास से न गुजरने की चेतावनी दी और कहा कि अगर वे ऐसा करते हैं तो उनकी सुरक्षा की गारंटी नहीं होगी। 2. ईरानी टीम स्विट्जरलैंड रवाना: अमेरिका से बातचीत करने ईरान की टीम स्विट्जरलैंड रवाना हो गई। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। 3. भारत से जुड़े 3 तेल टैंकर ने होर्मुज पार किया: भारतीय झंडे वाले तीन तेल टैंकर शनिवार को सुरक्षित रूप से होर्मुज पार कर भारत के लिए रवाना हो गए। इन जहाजों में 8.6 लाख मीट्रिक टन से अधिक कच्चा तेल और 94 भारतीय क्रू मेंबर शामिल हैं। 4. नेतन्याहू बोले- हमले जारी रखेंगे: इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा, और दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह पर हमले जारी रखेगा। 5. ट्रम्प बोले- पाकिस्तान ने बहुत मदद की: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ हुए समझौते (MoU) में पाकिस्तान ने अमेरिका की बहुत मदद की। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
भारत बोला- PAK राष्ट्रपति का बयान नफरत फैलाने वाला:हमारे मामलों में दखल न दें; जरदारी बोले थे- वाराणसी की मस्जिद खतरे में, कार्रवाई रोकी जाए

पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के भारत की मस्जिद को लेकर दिए भड़काऊ बयान पर भारत ने रिएक्शन दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों पर कमेंट करने का कोई अधिकार नहीं है। विदेश मंत्रालय की तरफ से शनिवार को जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि मानवाधिकारों के मामले में पाकिस्तान का अपना रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है, जिस पर दुनिया भर में चर्चा होती है। ऐसे में पाकिस्तान की तरफ से ऐसी बयानबाजी बेतुकी लगती हैं। अलग-अलग धर्मों के अल्पसंख्यकों को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाने और उनका उत्पीड़न करने का पाकिस्तान का लंबा इतिहास जगजाहिर है। दरअसल जरदारी ने कहा था कि भारत में कई ऐतिहासिक मुस्लिम धार्मिक स्थल खतरे में हैं। उन्होंने खास तौर पर वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद का जिक्र किया। जिसे रेलवे ने अवैध निर्माण का नोटिस जारी किया है। जरदारी बोले थे- भारत में मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई से तनाव बढ़ सकता है पाकिस्तान के राष्ट्रपति कार्यालय ने शनिवार को एक प्रेस नोट जारी किया। जिसमें जरदारी ने कहा कि भारत में कई ऐतिहासिक मुस्लिम धार्मिक स्थल खतरे में हैं। उन्होंने खास तौर पर वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद का जिक्र किया, जिसे उन्होंने करीब 1000 साल पुरानी मस्जिद बताया। जरदारी ने भारत से अपील की कि ऐसे धार्मिक स्थलों के खिलाफ किसी भी कार्रवाई को तुरंत रोका जाए। उनका कहना है कि इससे सामाजिक तनाव बढ़ सकता है और देश में अस्थिरता पैदा हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को अल्पसंख्यकों के अधिकारों और साझा सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करनी चाहिए। अब जानिए क्या है वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद विवाद… वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब परियोजना के तहत रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के पास स्थित गंज शहीदा मस्जिद को नोटिस जारी कर 20 जून तक परिसर खाली करने को कहा था। रेलवे का कहना है कि मस्जिद रेलवे की जमीन पर बना अवैध ढांचा है और 1991 में दायर एक दीवानी मुकदमे में अगस्त 2024 में आए फैसले के बाद कार्रवाई की जा रही है। रेलवे का कहना है कि 1991 में दायर मुकदमा 28 अगस्त 2024 को खारिज होने के बाद मस्जिद हटाने का रास्ता साफ हो गया। वहीं, मस्जिद प्रबंधन समिति का दावा है कि मामला मस्जिद के अस्तित्व से नहीं, बल्कि उसके पूर्वी हिस्से की जमीन से जुड़ा था और रेलवे अदालत के फैसले की गलत व्याख्या कर रहा है। मस्जिद की 3 तस्वीरें… रेल प्रशासन का क्या कहना है, 4 पॉइंट… मस्जिद कमेटी का पक्ष; बोले- हाईकोर्ट जाएंगे —————————